Blog

  • तेज रफ्तार Car ने कई वाहनों को मारी जबरदस्त टक्कर, 2 की मौत, कई लोग घायल

    तेज रफ्तार Car ने कई वाहनों को मारी जबरदस्त टक्कर, 2 की मौत, कई लोग घायल

    लखनऊः सैरपुर थाना क्षेत्र में आईआईएम रोड पर आर-से लॉन के सामने तेज रफ्तार कार ने बेकाबू होकर कई वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में आधा दर्जन से ज्यादा लोग गंभीर रूप से चोटिल हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया। इलाज के दौरान 2 लोगों ने दम तोड़ दिया। दोनों मृतक कैटरिंग का काम करते थे और घटना के वक्त अपने काम से लौट रहे थे।

    पुलिस ने शवों की पहचान कर परिजनों को सूचना दे दी है। मृतकों के शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं। घटना आज सुबह की है। टक्कर मारने वाले चालक की भी हालत नाजुक है। मृतकों और सभी घायलों की पहचान की जा रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइकें चकनाचूर हो गईं। एक कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, जिस कार से टक्कर हुई, उसका अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी को भी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उसके ठीक होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Bigg Boss 19: मीडिया के तीखे सवाल सुनकर चुप हुई तान्या, Farhanna की भी लगी क्लास

    Bigg Boss 19: मीडिया के तीखे सवाल सुनकर चुप हुई तान्या, Farhanna की भी लगी क्लास

    मनोरंजन: बिग बॉस 19 के फिनाले में अब कुछ ही दिन बचे हैं। शो में इन दिनों फिनाले वीक चल रहा है। ऐसे में घर वाले शो जीतने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इसी बीच घर में मीडिया पहुंची है जिन्होंने घरवालों से ऐसे सवाल किए हैं कि कुछ कंटेस्टेंट्स तो रो ही पड़े है। वही सबसे ज्यादा मीडिया के निशाने पर तान्या मित्तल और फरहाना भट्ट रही है। गौरव खन्ना को उनकी पर्सनल लाइफ पर सवाल पूछे गए जिसके बाद वो इमोशनल हो गए।

    फरहाना को किया ग्रिल

    शो का अब एक नया प्रोमो वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में मीडिया फरहाना भट्ट को अच्छे से ग्रिल करती दिख रही है। फरहाना से मीडिया ने पूछा कि – ‘आप हर किसी को कहती है 2 पैसे की औरत आपके लेवल पर जाने के लिए कितने पैसे का होना पड़ेगा’? इस पर फरहाना ने जवाब दिया कि – ‘मेरे साथ अगर कोई भिड़ता है तो मैं उसके लेवल पर जाती हूं’।

    तान्या की फेकनेस पर उठे सवाल

    इसके अलावा मीडिया ने तान्या मित्तल से भी अच्छे सवाल किए। मीडिया ज्यादातर तान्या से नाराज ही नजर आई। उन्होंने सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर को घर में झूठी कहानी बनाने पर सवालों के घेर में ले लिया। इसके अलावा फीमेल कंटेस्टेंट्स पर भद्दे कमेंट्स करने के लिए भी उन्हें ट्रोल होना पड़ा। इसके बाद वो काफी इमोशनल भी हो गई।

    प्रणित की दोस्ती पर उठे सवाल

    प्रणित मोरे भी मीडिया के निशाने पर दिखे। उनसे अभिषेक बजाज को लेकर सवाल पूछे। प्रणित ने अपनी सफाई में कहा कि शो में सभी की प्रायोरिटी बदलती रहती है।

    पत्नी के खिलाफ सवाल सुनकर रो पड़े गौरव

    इसके अलावा घर के सबसे स्ट्रांग कंटेस्टेंट गौरव खन्ना भी मीडिया के सवाल सुनकर रो पड़े। मीडिया ने उनसे पर्सनल सवाल कर लिया। उनसे पूछा कि – ‘आपने बोला कि आपकी वाइफ को बच्चे नहीं चाहिए वो बहुत कैल्कुलेटिव मूव था सिंपैथी कार्ड खेलने का’? ये सवाल सुनकर गौरव इमोशनल हो गए। उनकी आंखों से आंसू आ गए। गौरव ने कहा कि वो अपनी पत्नी से बहुत प्यार करते हैं जो भी उनकी पत्नी कहेगी वो वही बात मानेंगे। शो की बात करें तो घर में इस वक्त सिर्फ 6 कंटेस्टेंट्स ही बचे हैं। फिनाले से पहले घर में मिड वीक एविक्शन होने वाला है। इस एविक्शन में कोई एक घर वाला ट्रॉफी जितने से चूक जाएगा। वहीं इसके बाद बिग बॉस 19 को टॉप 5 मिल जाएंगे जो फिनाले में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते नजर आएंगे।  
  • Punjab News: लोगों को राहत, खत्म हुई सरकारी बसों के कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की हड़ताल देखें Video

    Punjab News: लोगों को राहत, खत्म हुई सरकारी बसों के कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की हड़ताल देखें Video

    लुधियानाः पंजाब में रोडवेज-पनबस-पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स की पिछले 5 दिनों से चल रही हड़ताल आज समाप्त हो गई। मामले की जानकारी यूनियन के प्रधान गुरप्रीत सिंह ने दी है। उन्होंने कहाकि हड़ताल के दौरान पुलिस ने कई कर्मचारियों को हिरासत में लिया था और उन पर 307 जैसी संगीन धाराओं के तहत केस दर्ज किए गए। यूनियन नेताओं के मुताबिक, मैनेजमेंट ने उनकी मांगों पर सहमति जता दी है। जिसके बाद हड़ताल को समाप्त करने का निर्णय लिया गया। ऐसे में लोगों को बड़ी राहत मिली है।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    https://encounternewspaper.com/punjab/bus-strike-ends-agreement-reached-with-government-regarding-demand/

    दरअसल, घने कोहरे के कारण पहले से रेलवे विभाग की ओर से ट्रेने रद्द कर दी गई है। दूसरी ओर सरकारी बस कर्मियों की हड़ताल को लेकर लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। ऐसे में हड़ताल खत्म होने से लोगों ने राहत की सांस ली। बता दें कि राज्य में करीब 1600 बसें 5 दिन से अलग अलग डिपो में खड़ी थी। जिसके कारण सरकार को काफी नुकसान हो रहा था। दरअसल, कर्मचारियों और प्रशासन के बीच हुई बैठक में कई मुद्दों पर सहमति ना बनने को लेकर धरना जारी रखा गया था।

    लेकिन अब उनकी मैनेजमेंट से हुई बात के बाद मांगों को लेकर सहमति बन गई है। जिसके बाद अब कर्मियों ने धरना समाप्त कर दिया है। कर्मियों ने बसों की हड़ताल खत्म होते ही सेवाएं बहाल कर दी गईं। दूसरी ओर यूनियन के नेता केवल सिंह ने पुष्टि करते हुए जानकारी दी कि बसें फिर से चल रही हैं। इससे पहले कर्मचारियों ने यूनियन के अरेस्ट नेताओं को छोड़ने, प्राइवेटाइजेशन के खिलाफ, वेतन व अन्य शर्तों को लेकर सरकार से मांगें रखी थीं। अब यूनियन व प्रशासन के बीच सहमति हुई है और बस सेवाएं दोबारा से शुरू कर दी गई हैं।

    यूनियन नेता गुरप्रीत सिंह वड़ैच ने बताया कि ट्रांसपोर्ट मिनिस्टर के साथ हुई बैठक में कुछ बातों पर यूनियन की सहमति बन गई थी, लेकिन मैनेजमेंट के अफसरों ने उन्हें भी लागू नहीं किया था। लेकिन अब मैनेजमैंट के साथ यूनियन नेताओं की बैठक के बाद सहमती बन गई है और कर्मियों ने धरने को समाप्त कर दिया है।

  • IPL 2026 Mini Auction: 1355 Players ने करवाई रजिस्ट्रेशन, 2 Crore Base Price में Glenn Maxwell का नाम नहीं

    IPL 2026 Mini Auction: 1355 Players ने करवाई रजिस्ट्रेशन, 2 Crore Base Price में Glenn Maxwell का नाम नहीं

    स्पोर्ट्सः इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 2026 के सीजन के मिनी ऑक्शन के लिए 1000 से ज्यादा खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन किया है। इनमें दर्जनों स्टार इंडियन प्लेयर्स शामिल हैं। इसके अलावा दर्जनों विदेशी सितारे भी शामिल हैं। कुल 1355 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है। 2 करोड़ की बेस प्राइस कैटेगरी में ऑस्ट्रेलिया के कैमरन ग्रीन, इंग्लैंड के लियम लिविंगस्टन, भारत के रवि बिश्नोई और वेंकटेश अय्यर, श्रीलंका के मथीश पथिराना और वनिंदु हसरंगा समेत कुल 45 खिलाड़ी शामिल हैं।

    रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 30 नवंबर थी। मिनी ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होगा। रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद IPL ने यह लंबी लिस्ट सभी फ्रेंचाइजियों को भेज दी है। हर टीम में अधिकतम 25 खिलाड़ी रखे जा सकते हैं। ऐसे में इस बार ऑक्शन में कुल 77 स्लॉट भरे जाएंगे, जिनमें 31 विदेशी स्लॉट भी शामिल हैं।

    वहीं सिर्फ दो भारतीय खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। इनमें एक हैं स्पिनर रवि बिश्नोई और दूसरे वेंकटेश अय्यर, जिन्हें 20 करोड़ से ज्यादा में मेगा ऑक्शन में केकेआर ने खरीदा था। मैक्सिमम बेस प्राइस 2 करोड़ वाले ब्रैकेट में 43 विदेशी खिलाड़ी हैं, जिनमें कैमरोन ग्रीन, स्टीव स्मिथ, जेमी स्मिथ, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक (दोनों अफगानिस्तान), सीन एबॉट, एस्टन एगर, कूपर कोनोली, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, इंग्लिस, मुस्तफिजुर रहमान, गस एटकिंसन, टॉम बैंटन, टॉम कुरेन, लियाम डॉसन, बेन डकेट, डेनियल लॉरेंस, लियाम लिविंगस्टोन, डेरिल मिशेल, रचिन रविंद्र, माइकल ब्रेसवेल, जेराल्ड कोएट्जी, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्खिया, मथीशा पथिराना, महेश थीक्षणा और वानिंदु हसरंगा समेत कई खिलाड़ियों का नाम शामिल है।

    2 करोड़ की लंबी लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल का नाम नहीं है। उन्हें पिछले साल पंजाब किंग्स ने 4.2 करोड़ में खरीदा था, लेकिन 37 साल के मैक्सवेल इस सीजन से पहले ही उंगली की चोट की वजह से बाहर हो गए। उनकी जगह PBKS ने मिचेल ओवेन को टीम में रखा, जिन्हें इस साल रिटेन कर लिया गया है।

  • दर्दनाक हादसाः स्कूल के ID card से 8वीं के छात्र की मौत

    दर्दनाक हादसाः स्कूल के ID card से 8वीं के छात्र की मौत

    मेरठः जिले में एक दर्दनाक हादसे हो गया जहां, 8वीं का छात्र घर के बाथरूम में बेसुध मिला। उसके गले में स्कूल आईकार्ड के रिबन का फंदा टोंटी से फंसकर लगा था। आनन-फानन में परिजन उसे अस्पताल ले गए, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    जानकारी देते कंकरखेड़ा के C-ब्लॉक सैनिक विहार निवासी दीपक बालियान जो BSF में हैं, ने बताया कि सोमवार शाम 6 बजे उनका 13 साल का बेटा लक्ष्य ट्यूशन से आया था। इसके बाद वह बाथरूम में चला गया। जब काफी देर तक बाथरूम से बाहर नहीं आया तो उसकी मां गुड़िया बाथरूम में गईं। वहां लक्ष्य बेसुध हालत में पड़ा था।

    आनन-फानन में परिवार के लोग लक्ष्य को सरधना रोड स्थित प्राइवेट हॉस्पिटल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने लक्ष्य को मृत घोषित कर दिया। परिजनों को आशंका है कि लक्ष्य बाथरूम में हाथ-पैर धोने लगा होगा। इसी बीच पैर फिसला और आईकार्ड की डोरी बाथरूम की टोंटी में फंस गई। गले में फंदा लगने से उसकी मौत हो गई।

    कंकरखेड़ा थाना इंचार्ज विनय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को बच्चे की मौत की सूचना सरधना रोड स्थित लक्ष्य हेल्थ केयर सेंटर से थाने आने वाले मेमो से मिली। तत्काल पुलिस को अस्पताल भेजा गया। पुलिस ने बच्चे की मां गुड़िया से भी पूछताछ की, जिन्होंने बाथरूम में पैर फिसलने के कारण हादसा होने की बात कही है। फिलहाल मां ने कार्रवाई से इनकार कर दिया। आज पुलिस फिर परिवार से बात करेगी। आगे की कार्रवाई जारी है।

  • आप पार्टी की पूर्व उपाध्यक्ष आज BJP में होंगी शामिल

    आप पार्टी की पूर्व उपाध्यक्ष आज BJP में होंगी शामिल

    चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी की पूर्व उपाध्याक्ष भाजपा में शामिल होने जा रही है। दरअसल, चंडीगढ़ से पूर्व उपाध्यक्ष आभा बांसल ने अगस्त 2025 में पार्टी से इस्तीफ़ा दे दिया था। जिसके बाद वह आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो रही हैं। वह भाजपा के प्रदेश कार्यालय में पार्टी जॉइन करेंगी। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव नरिंदर सिंह रैना और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अश्वनी शर्मा मौजूद रहेंगे।

    आभा बांसल के पति मोहाली में एक जाने-माने व्यवसायी हैं। वह अमे फाउंडेशन के माध्यम से सामाजिक कार्य करती हैं। वह शहर की कई सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं से जुड़ी हुई हैं। आभा बांसल ने इस्तीफे के दौरान कहा था कि वह पंजाब के लिए पार्टी में शामिल हुई थीं। हालांकि पार्टी की ओर से उन्हें चंडीगढ़ में एक पद दिया गया था। लेकिन उसके बावजूद उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया था।

  • स्कूल के पास बने उप-स्वास्थ्य केंद्र से बच्चों को चढ़ी जहरीली गैस, 8 Students की बिगड़ी सेहत

    स्कूल के पास बने उप-स्वास्थ्य केंद्र से बच्चों को चढ़ी जहरीली गैस, 8 Students की बिगड़ी सेहत

    कांकेरः जिले के पखांजूर में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास स्थित उप-स्वास्थ्य केंद्र से जहरीली गैस चढ़ने से 8 स्कूली बच्चे बीमार पड़ गए। दरअसल, उप-स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयां जलाई गई थी, इससे निकली जहरीली गैस स्कूल परिसर में फैल गई, जिससे बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। जैसे ही बच्चों की तबीयत बिगड़ी स्कूल के टीचर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। फिलहाल सभी बच्चों को सिविल अस्पताल पखांजूर में भर्ती कराया गया है। जहां, उनकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है। वहीं परिजनों ने जांच की मांग की है।

    जानकारी मुताबिक, पीवी 43 जयश्री नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के पास उप-स्वास्थ्य केंद्र में कथित तौर पर दवाइयां जलाई जा रही थीं। स्कूल शिक्षकों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए प्रभावित बच्चों को अस्पताल पहुंचाया। बच्चों के साथ-साथ, कुछ शिक्षकों और अभिभावकों की तबीयत भी खराब होने की खबर है, जिन पर जहरीली गैस का प्रभाव पड़ने की आशंका है। सिविल अस्पताल पखांजूर में सभी बीमार बच्चों का इलाज जारी है।

    अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, फिलहाल सभी बच्चों की हालत स्थिर है और वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। इस घटना ने स्थानीय लोगों और बच्चों के परिजनों में चिंता बढ़ा दी है। उप-स्वास्थ्य केंद्र में दवाइयों को जलाने और उससे निकली जहरीली गैस के मामले में जांच की मांग की जा रही है।

  • Jalandhar News: इस इलाके में चल रहा देह व्यापार का धंधा, ज्योति नामक महिला की ऑडियो हुई वायरल

    Jalandhar News: इस इलाके में चल रहा देह व्यापार का धंधा, ज्योति नामक महिला की ऑडियो हुई वायरल

    जालंधर, ENS: महानगर के इस इलाके में सरेआम देह व्यापार का धंधा चल रहा है। हैरानी की बात है कि महिला द्वारा सरेआम लड़कियों की सप्लाई करने को लेकर एक ऑडियो सामने आई है। दरअसल, वायरल हो रही ऑडियो में लंबा पिंड इलाके में ज्योति नामक महिला की व्यक्ति के साथ देह व्यापार के धंधे को लेकर हो रही है। जिसमें व्यक्ति ज्योति नामक महिला से देह व्यापार को लेकर बात कर रहा है। इस दौरान व्यक्ति ने ज्योति से रात बिताने के लिए लड़की की मांग की।

    जिसके बाद ज्योति ने व्यक्ति से पूछा कि उसने लड़की को कहां लेकर जाना है। जिसके बाद व्यक्ति ने कहा कि वह अपने घर में ले जाना चाहता है। इसके बाद ज्योति नामक महिला ने कहा कि 2 व्यक्तियों के साथ एक रात बिताने के लिए लड़की के 4 हजार रुपए लगेंगे। ऐसे में अब देखना यह है कि प्रशासन इस महिला के खिलाफ कब कार्रवाई करेंगा। महिला के खिलाफ कार्रवाई किए जाने पर कई बड़े चेहरों के नाम सामने आ सकते है। लेकिन इस वायरल ऑडियो से प्रशासन में भी हड़कंप मच गया है।

  • Punjab News: अनियंत्रित ट्रक ने Swift Car और बाइक को मारी टक्कर, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    Punjab News: अनियंत्रित ट्रक ने Swift Car और बाइक को मारी टक्कर, वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त, देखें वीडियो

    लुधियानाः शहर के समराला चौक के पास एक ट्रक ने 2 वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में कार और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के बाद लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। वहीं लोगों ने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ियों को साइड करवाया। गणिमत यह रही कि कोई भी जानी नुक्सान नहीं हुआ। पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी देते मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति ने बताया कि वह समराला चौक पर कार के साथ खड़ा था कि इतने में एक ट्रक आया और अनियंत्रित होकर स्विफ्ट कार से जा टकराया। इस दौरान कार ने बाइक को भी अपनी चपेट में ले लिया। बाइक सवार ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई। हादसे में कार और बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। मौके पर लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और मौके पर पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पुलिस कर्मी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक की ब्रेक खराब हो गई थी जिसके चलते ट्रक अनियंत्रित होकर गाड़ी में टकरा गया। मौके पर पहुंचकर गाड़ियों को साइड में करवाया गया, कोई जानि नुक्सान नहीं हुआ है। आगे की कार्रवाई जारी है।
  • Border-2 की Release Date आई सामने, Diljit ने शेयर किया पहला दमदार लुक, देखें वीडियो

    Border-2 की Release Date आई सामने, Diljit ने शेयर किया पहला दमदार लुक, देखें वीडियो

    नई दिल्लीः ‘बॉर्डर 2’ अगले साल रिलीज होने वाली है। इस बार सनी देओल के अलावा कुछ नए चेहरे भी नजर आएंगे। इनमें वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ भी शामिल हैं। वरुण के बाद अब दिलजीत का फिल्म से फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर कर दिया गया है। फिल्म में दिलजीत दोसांझ भारतीय वायुसेना के बहादुर फ्लाइंग ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने 1971 में पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया था। उनका लुक काफी प्रभावशाली दिख रहा है। दिलजीत दोसांझ ने ‘बॉर्डर-2’ से अपना पहला लुक शेयर किया है, जिसमें वह बड़ी मूछों और जोश भरे चेहरे के साथ लड़ाकू विमान में बैठे नजर आ रहे हैं। वह खून से लथपथ हैं। फैंस उनके लुक को देखकर हैरान हैं। एक यूजर ने तारीफ करते लिखा कि बॉर्डर 2 से आपकी पहली झलक वाकई कमाल की है। 23 जनवरी 2026 को लॉन्च के लिए बिल्कुल सही समय है। भारत माता की जय। दूसरे ने लिखा कि बॉर्डर 2 में दिलजीत कमाल लग रहे हैं। अब इस गणतंत्र दिवस धमाके का बेसब्री से इंतजार है।
    इससे पहले ‘बॉर्डर-2’ से वरुण धवन का लुक भी रिवील किया गया था। वरुण फिल्म में मेजर होशियार सिंह दहिया का किरदार निभा रहे हैं। मेजर होशियार सिंह दहिया 1957 में जाट रेजिमेंट का हिस्सा थे और 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।