Blog

  • Punjab News: पानी के तेज बहाव पानी के कारण बढ़ा डेयरीवाल किरन का पुल टूटने का खतरा, देखें वीडियो

    Punjab News: पानी के तेज बहाव पानी के कारण बढ़ा डेयरीवाल किरन का पुल टूटने का खतरा, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पिछले तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जहां सरहदी जिले गुरदासपुर में बहती रावी नदी में पानी का स्तर बढ़ गया है, वहीं सरहदी गांवों से गुजरते शक्की किरन नाले में पिछले साल आए बाढ़ में भारी तबाही मचाई थी। ऐसे में अब फिर से पानी का स्तर बढ़ने के कारण सरहदी गांव डेयरीवाल किरन के पुल के पास सड़क को नुकसान पहुंचने के कारण पुल टूटने का खतरा बना हुआ है, जिसके कारण गांव डेयरीवाल किरन और बॉर्डर से लगते गांवों में डर का माहौल पाया जा रहा है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए डेयरीवाल गांव के निवासी और किसान नेता बलविंदर सिंह, रशपाल सिंह, हरदीप सिंह, रविंदर सिंह, साहिब सिंह आदि ग्रामीणों द्वारा सक्की नाले के पानी से पुल और सड़क को हुए नुकसान वाली जगह पर मिट्टी की बोरियां लगाई गई हैं। इस मौके पर बलविंदर सिंह ने बताया कि बरसाती मौसम के दौरान इस नाले में पानी का स्तर बढ़ गया है। उन्होंने कहा कि इस शक्की किरन नाले की सफाई न होने के कारण पानी के साथ बहकर आई जलकुंभी और अन्य वनस्पतियां डेयरीवाल गांव के बाहर शक्की किरन नाले के पुल के नीचे फंस जाती हैं और पानी का दबाव बढ़ने के कारण पुल के पास सड़क को पानी से नुकसान पहुंच रहा है।

  • Punjab News: मंदिर में घुसकर व्यक्ति ने किया हंगामा, कार से हथियार और पुलिस की वर्दी बरामद, देखें वीडियो

    Punjab News: मंदिर में घुसकर व्यक्ति ने किया हंगामा, कार से हथियार और पुलिस की वर्दी बरामद, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के पॉश इलाके मॉडल टाउन में उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब शराब के नशे में एक व्यक्ति कथित तौर पर श्री गीता भवन मंदिर में घुसकर हंगामा करने लगा। स्थानीय लोगों और सफाई कर रहे व्यक्ति ने उसे रोकने का प्रयास किया और मामले की सूचना तुरंत पुलिस व लोगों को दी। सूचना मिलते ही विधायक बलविंदर सिंह धालीवाल अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे और पकड़े गए व्यक्ति को पुलिस के हवाले करवाया।

    पुलिस की मौजूदगी में जब उसकी कार की तलाशी ली गई तो उसमें से तलवारें, शराब की बोतलें, पुलिस की वर्दी और किसी अन्य व्यक्ति के पहचान पत्र बरामद होने की बात सामने आई। उक्त व्यक्ति की कार पर एक राजनीतिक पार्टी का झंडा भी लगा हुआ था। पुलिस ने व्यक्ति को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। बरामद सामान और पहचान पत्रों को लेकर पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

  • Jalandhar News: डेढ किलो हेरोइन समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

    Jalandhar News: डेढ किलो हेरोइन समेत नशा तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर, ENS: पंजाब पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) जालंधर रेंज ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपी को 1 किलो 536 ग्राम हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक हीरो डेस्टिनी स्कूटी भी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अमनदीप शर्मा उर्फ डॉन निवासी आजाद नगर छेहरटा अमृतसर के रूप में हुई है।

    एएनटीएफ जालंधर रेंज की एआईजी वत्सला गुप्ता (आईपीएस) ने बताया कि एएनटीएफ टीम ने अमृतसर बाईपास पर इंडिया गेट से आगे बिजली ग्रिड के सामने खाली जगह पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने अमनदीप शर्मा उर्फ डॉन निवासी गली नंबर-9, आजाद नगर, छेहरटा, अमृतसर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसकी स्कूटी नंबर PB-02-FG-4276 से 1 किलो 536 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।

    इस संबंध में एएसआई मनजीत सिंह की शिकायत पर थाना एएनटीएफ, एसएएस नगर (मोहाली) में मामला दर्ज किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह 10वीं पास है और कपड़ों का कारोबार करता था। पुलिस के अनुसार जल्दी अमीर बनने, कम समय में अधिक पैसा कमाने और महंगे शौक पूरे करने के लालच में वह हेरोइन तस्करी के धंधे में उतर गया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और नशा सप्लाई नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने में जुटी है।

  • Punjab News: एक्शन में आई तहबाजारी टीम, सड़कों पर पड़े सामान को किया जब्त, देखें वीडियो

    Punjab News: एक्शन में आई तहबाजारी टीम, सड़कों पर पड़े सामान को किया जब्त, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के तहबाजारी विभाग की टीम द्वारा काफी समय से अवैध कब्जों को लेकर दुकानदारों और फड़ी वालों को चेतावनी दी जा रही है। लेकिन उसके बावजूद कुछ दुकानदार और फड़ी वाले टीम को आता देख सामान को उठा लेती है और टीम के जाने के बाद फिर से अवैध कब्जे लगने शुरू हो जाते है। इसी के चलते तहबाजारी टीम अब एक्शन मोड में आ गई।

    बाजारों में कार्रवाई को लेकर दुकानदारों में तहबाजारी विभाग का कोई डर नजर नहीं आने के कारण टीम की ओर से कार्रवाई करते हुए सामान जब्त किया गया। हालांकि पहले भी बाजारों में पीली लाइन के बाहर पड़े दुकानदारों के सामान को उठाया जाता है, लेकिन कुछ बाद कार्यालय जाकर वहीं सामान वापस दे दिया जाता है और दुकानदार फिर सामान सड़क पर सजा देते हैं है।

    मामले की जानकारी देते हुए तहबाजारी विभाग के अधिकारी परमिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें लोगों की ओर से शिकायतें मिली थी कि सड़क पर पड़े हुए सामान के कारण निकलने में परेशानी होती है। इसी टीम सहित फगवाड़ा इलाके में कार्रवाई करते हुए सामान को जब्त किया गया। हालांकि लोगों द्वारा विरोध जताने को लेकर कहा कि वह कई बार चेतावनी दे चुके है, लेकिन अब सामान को जब्त किया जा रहा है। इसके बाद उन्होंने फिर से दुकानदारों को अपील की है कि सामान बाहर न रखा जाए, जिसके लोगों को परेशानी का सामना करना पड़े।

  • Jalandhar News: नीट पेपर लीक को लेकर स्टूडेंट और एडवोकेट का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नीट पेपर लीक को लेकर स्टूडेंट और एडवोकेट का प्रदर्शन, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नीट पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन जारी है। हालांकि आज दिल्ली में CJP प्रतिनिधिमंडल और केंद्रीय मंत्रियों जितेंद्र सिंह व जेपी नड्डा के बीच मुद्दों लेकर बैठक हुई, CJP प्रतिनिधिमंडल द्वारा मुद्दे रखे। इस दौरान केंद्रिय मंत्री को मांग पत्र भी सौंपा गया। लेकिन दूसरी ओर इस प्रदर्शन का असर अब देश के अलग-अलग जिलों में भी देखने को मिल रहा है। वहीं आज जालंधर में कॉलेज के स्टूडेंट्स सहित अन्य जत्थेबंदियां छात्रों के हक में सड़कों पर उतर गई। जहां उन्होंने छात्रों का समर्थन करते हुए केंद्रिय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की है। मंयक ने कहाकि वह गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी कैंपस का छात्र है। मंयक के अनुसार दिल्ली में शांतिमय प्रदर्शन के दौरान उनके साथ मारपीट गई।

    ऐसे में उनके समर्थन में प्रदर्शन किया जा रहा है। छात्र ने कहाकि भाजपा सरकार के कार्यालय के दौरान काफी बार पेपर लीक की घटनाएं सामने आ रही है। इस दौरान पेपर लीक और स्टूडेंट्स के भविष्य के लिए सख्त पॉलिसी बनाई जाए। स्टूडेंट्स पर हुए लाठीचार्ज, टीयर गैस, सहित अन्य चीजों से हुए हमले को लेकर सख्त शब्दों में निंदा की। छात्रों ने कहा कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो अगली रणनीति तय करके संघर्ष को तेज किया जाएगा। वहीं दूसरी ओर ने एडवोकेट नईम खान कहाकि उनका प्रदर्शन दिल्ली में शातिंमय प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में है। एडवोकेट ने कहाकि एक मंत्री के इस्तीफे से सरकार नहीं गिरने लगी थी। उनका कहना हैकि 12 सालों में लगातार पेपर लीक होने की घटनाएं सामने आ रही है।

    ऐसे में धर्मेंद्र प्रधान को प्रदर्शन के दौरान खुद ही इस्तीफा दे देना चाहिए था। पेपर लीक को लेकर पहले कभी भी इतना बड़ा प्रदर्शन नहीं हुआ। एडवोकेट ने कहाकि पिछली सरकारों में भी मंत्रियों द्वारा इस्तीफे दिए जा चुके है, लेकिन मोदी सरकार धर्मेद्र प्रधान को क्यों बचाने में लगी हुई है। उनका कहना हैकि 21 स्टूडेंट्स के शहीद होने पर भी मंत्री का इस्तीफा नहीं लिया गया। एडवोकेट ने कहाकि उन्हें लगता है कि धर्मेद्र के पास कोई ऐसी फाइल है, जिसके कारण वह उससे इस्तीफे की मांग नहीं कर रहे है। मोदी सरकार पर पहले लाठीचार्ज से हमला किया गया, जिसके बाद देर रात पीएम मोदी द्वारा लाइव होकर फास्ट ट्रैक कोर्ट के लिए टीम के गठन का जिक्र किया गया। आरोप है कि पहले पीएम मोदी अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के खिलाफ कुछ नहीं बोले, वहीं अब वह धर्मेंद्र से इस्तीफे की मांग नहीं कर रहे। उनका कहना है कि केंद्र को पेपर लीक को लेकर सख्य पॉलिसी लानी चाहिए और धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेना चाहिए।

  • Jalandhar News: सुबह-सुबह हुआ हादसा, कार और ट्रक में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: सुबह-सुबह हुआ हादसा, कार और ट्रक में हुई टक्कर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: कपूरथला चौक के पास सुबह-सुबह सड़क हादसा हो गया। जहां कार और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक चालक की टक्कर से कार का एक हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी को कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त कार बीच सड़क पर ही खड़ी हो गई, जिससे यातायात प्रभावित हुआ और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस दौरान दोनों पक्षों में काफी देर तक विवाद चलता रहा।
    जिसके बाद कुछ समय के लिए सड़क पर जाम जैसी स्थिति बन गई। इस घटना के बाद राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों को थाने ले जाया गया, जहां दोनों के बीच समझौते को लेकर बात चली। पुलिस का कहना है कि अगर दोनों पक्षों में समझौता हो जाता है तो ठीक है, नहीं तो दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
  • शेयर बाजार में भारी गिरावट से मची आहाकार, क्रूड ऑयल संकट से घबराए निवेशक

    शेयर बाजार में भारी गिरावट से मची आहाकार, क्रूड ऑयल संकट से घबराए निवेशक

    नई दिल्लीः नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट के गहराने के कारण दुनियाभर के शेयर बाजारों में गिरावट आई है। इसका असर घरेलू शेयर बाजार में भी देखने को मिल रहा है। लगातार पांचवें दिन आज शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 500 अंक से ज्यादा गिरावट आई है जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 इंडेक्स भी 23,700 के करीब पहुंच गया। सुबह 9.20 बजे सेंसेक्स 502.78 अंक यानी 0.66% गिरावट के साथ 75,888.61 अंक पर ट्रेड कर रहा था।

    निफ्टी भी 124.75 अंक यानी 0.52% फिसलकर 23,744.85 अंक पर आ गया। इस बीच डॉलर के मुकाबले आज रुपया 0.06% कमजोर होकर 96.63 पर खुला। पिछले सत्र में यह 96.5725 पर बंद हुआ था। सेंसेक्स के 30 में से 29 शेयर गिरावट के साथ खुले। इन्फोसिस में सबसे ज्यादा गिरावट रही। इसके अलावा भारती एयरटेल, इटरनल, इंडिगो, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फिनसर्व, एचडीएफसी बैंक, एशियन बैंक, मारुति, लार्सन एंड टुब्रो, ट्रेंट और अडानी पोर्ट्स में भी उल्लेखनीय गिरावट आई है। दूसरी ओर केवल एचसीएल टेक का शेयर तेजी के साथ खुला।

    आज एशियाई बाजारों में भारी गिरावट देखी जा रही है। कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण निवेशकों में महंगाई बढ़ने का डर हावी है। इसके चलते सभी प्रमुख एशियाई बाजार आज लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे हैं। सुबह के शुरुआती कारोबार में जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 3% तक टूट चुका है। वहीं, सबसे बड़ी गिरावट दक्षिण कोरिया के कोस्पी में देखी जा रही है। यह 3.4% तक नीचे आ गया है। हांगकांग का हैंगसेंग भी दबाव में है। इसमें 1.1% की गिरावट देखी जा रही है। चीन का शंघाई कम्पोजिट भी 0.07% नीचे है।

    वीरवार रात अमेरिकी शेयर बाजार में भी भारी गिरावट दर्ज की गई। टेक शेयरों में मंदी के चलते नैस्डैक कम्पोजिट 553 अंक लुढ़ककर 25137 पर बंद हुआ। डाऊ जोन्स भी 506 अंकों की गिरावट के साथ 51711 के स्तर पर बंद हुआ। S&P 500 भी 1.21% के नुकसान के साथ 7408 के स्तर पर आ गया। कल कारोबार के दौरान गूगल की पेरेंट कंपनी Alphabet के शेयरों में 7% तक की बड़ी गिरावट देखी गई। कंपनी के तिमाही नतीजे बेहतर रहे, लेकिन आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर खर्च बढ़ाने की बात ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। कल Tesla के शेयर भी 14% तक क्रैश हो गए। इस तेज बिकवाली के चलते अमेरिका की 7 सबसे बड़ी टेक कंपनियों- Magnificient Seven की मार्केट वैल्यू से 889 बिलियन डॉलर स्वाहा हो गए।

  • ‘Protest में जाने के लिए पैसे दिए जा रहे हैं’ Akansha Puri ने NEET Paper Leak मामले में दिया बड़ा बयान

    ‘Protest में जाने के लिए पैसे दिए जा रहे हैं’ Akansha Puri ने NEET Paper Leak मामले में दिया बड़ा बयान

    मनोरंजन: बिग बॉस, मीका दी वोहटी, विघ्नहर्ता जैसे शोज के जरिए फेम हासिल करने वाली आकांक्षा पूरी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती है। अब हाल ही में एक्ट्रे्स ने नीट पेपर लीक मामले में स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट पर रिएक्ट किया है। आकांक्षा ने चौंकाने वाला दावा किया है कि उनका आरोप है कि प्रोटेस्ट में हिस्सा लेने के लिए इंडस्ट्री के लोगों को पैसे ऑफर किए जा रहे हैं।

    छात्रों के प्रोटेस्ट को मार्केटिंग का हिस्सा न बनाएं

    आकांक्षा के इन आरोपों से अब सनसनी फैल चुकी है। दिल्ली, मुंबई समेत पूरे देश में नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे प्रोटेस्ट जोरों शोरों से चल रहा है। अभी तक काफी सेलेब्स सड़कों पर उतर चुके हैं और छात्रों का समर्थन कर रहे हैं। ऐसे में एक मीडिया चैनल से बात करते हुए आकांक्षा ने कहा कि – वो चाहती है कि लोग सही चीज को सपोर्ट करें। आकांक्षा बोली कि – मैं यह नहीं चाहती हूं कि छात्रों के प्रोटेस्ट को लोग मार्केटिंग का हिस्सा बनाएं। इससे पैसा न बनाएं। न ही इसकी आड़ में अपनी रोटियां सेकें। सही बात को सपोर्ट करें। सही लोगों को साथ दें। मुझे यह लगता है कि जो भी लोग मेरे साथ हैं। चाहे वो एक्टर हो कंटेंट, क्रिएटर्स हो सब जानते हैं। काफी लोगों को कई सारी पार्टियां भी अप्रोच कर रही हैं। वो चाहते हैं कि हम इसे मार्केटिंग का हिस्सा बनाएं। हम प्रदर्शन की जगह पर दिखें और रैली में नजर आएं।

    ‘मैं सही चीज को सपोर्ट करने के समर्थन में हूं’

    ‘मैं इस गंदगी का हिस्सा नहीं बनना चाहती। मैं सही चीज को सपोर्ट करने के समर्थन में हूं। इसलिए मैं वहां पर मौजूद हूं या फिर नहीं इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है। जब भी किसी को जरुरत होगी मैं उनके साथ रहूंगी। मुझे बहुत बुरा लगा क्योंकि वो भारत का भविष्य है। वो छात्र हैं उनके साथ ऐसा करना जब मैंने तस्वीर देखी मैं परेशान हो गई थी मुझे लगता है वो छोटी सी चीज मांग रहे हैं। उनके साथ बात की जाए। उन्हें सपोर्ट किया जाना चाहिए। आकांक्षा पूरी के इस दावे के बाद इंटरनेट पर नई बहस छिड़ गई है।
  • Jalandhar News: KV-3 सहित 3 स्कूलों को मिली धमकी, मचा हड़कंप

    Jalandhar News: KV-3 सहित 3 स्कूलों को मिली धमकी, मचा हड़कंप

    जालंधर, ENS: पंजाब में पिछले कुछ समय से सरकारी इमारतों और स्कूल-कॉलेजों को बम से उड़ाने की धमकियां ई-मेल के जरिए लगातार मिल रही है। वहीं आज फिर से केवी-3, डीएवी और एक अन्य स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिला है।

    जिसके बाद स्कूल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जिसके बाद स्कूल प्रशासन द्वारा पुलिस को सूचना दी गई। हालांकि जब ई-मेल स्कूल प्रशासन को प्राप्त हुई, तब तक बच्चों को छुट्टी हो चुकी थी। लेकिन फिर भी पुलिस प्रशासन द्वारा स्कूलों की इमारतों की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

  • पुलिस और शराब ठेका कर्मियों में मारपीट, SHO पर लगे नशे के आरोप, देखें वीडियो

    पुलिस और शराब ठेका कर्मियों में मारपीट, SHO पर लगे नशे के आरोप, देखें वीडियो

    ऊनाः हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में पंजाब से सटे मैहतपुर में एक शराब के ठेके पर जमकर हंगामा देखने को मिला। दरअसल, देर रात कारोबारी और पुलिस के बीच हाथापाई हो गई। जहां शराब कारोबारी और पुलिस ने एक-दूसरे पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला की शिकायत पर पुलिस शराब ठेके पर पहुंची थी, जहां सेल्समैन और पुलिस में हाथापाई हो गई। घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जिनमें वर्दीधारी और सादे कपड़ों में मौजूद पुलिस कर्मियों तथा शराब ठेके के सेल्समैन के बीच हाथापाई और खींचतान होती दिखाई दे रही है।

    वीडियो में शराब की बोतलों के टूटने की आवाजें भी सुनाई दे रही हैं, जिससे घटना को लेकर कई तरह के सवाल खड़े हो गए हैं। एक ओर पुलिस ने शराब ठेके के कर्मचारियों पर सरकारी कार्य में बाधा डालने, पुलिस कर्मियों से मारपीट करने और शराब की बोतलें तोड़ने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया है, वहीं दूसरी ओर शराब कारोबारी ने पुलिस कर्मियों पर बिना अधिकार ठेके में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और जबरन ताला लगाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। अब पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग उठने लगी है। वीडियो वायरल होने के बाद मामला और अधिक चर्चा में आ गया।

    घटना के बाद शराब कारोबारी टीएन द्विवेदी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे और पूरे मामले की शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया कि देर रात उनके सेल्समैन ने उन्हें फोन कर बताया कि कुछ लोग ठेके पर आकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। जब उन्होंने पुलिस को सूचना देने की बात कही तो सेल्समैन ने बताया कि मारपीट करने वाले स्वयं पुलिस अधिकारी और कर्मचारी हैं। टीएन द्विवेदी का कहना है कि दिन में उनका एक व्यक्ति के साथ पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि पुलिस कर्मचारियों ने ठेके में तोड़फोड़ की गई।

    शराब कारोबारी ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों ने बिना किसी वैधानिक आदेश या कानूनी प्रक्रिया के उनके शराब ठेके पर ताला लगा दिया। जिसके बाद अब आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में ठेके का ताला खुलवाया गया, जिसके बाद कारोबार दोबारा शुरू हो सका। वहीं एसपी पुलिस अधीक्षक सचिन हीरेमठ ने बताया कि पुलिस की ओर से शराब ठेके के कर्मचारियों के खिलाफ पुलिस कर्मियों से मारपीट करने तथा उन पर शराब की बोतलें तोड़ने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि फिलहाल पुलिस के पास दूसरे पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई हैं।