Blog
-
उपायुक्त जतिन लाल ने खाद्य आपूर्ति के गोदामों का किया औचक निरीक्षण
ऊनासुशील पंडित:उपायुक्त जतिन लाल ने बुधवार को जलग्रां स्थित भारतीय खाद्य आपूर्ति गोदाम व हिमाचल प्रदेश सिविल सप्लाई गोदामों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गोदाम में दाल, चावल, चने की दाल, तेल, नमक इत्यादि खाद्य सामग्री का निरीक्षण किया। इस मौके पर उपायुक्त ने डीएफएससी को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा निर्धारित दरों पर गुणवत्ता युक्त खाद्य पदार्थ उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।इसके उपरांत जतिन लाल ने जलग्रां टब्बा, देहलां और बसदेहड़ा में उचित मूल्यों की दुकानों का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान देहलां और बसदेहड़ा स्थित उचित मूल्य की दुकाने बंद पाई गई। इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए उपायुक्त ने डीएफएससी को उचित कार्रवाई अमल में लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला की समस्त उचित मूल्यों की दुकानें समय-सारणी के अनुसार खुली रहनी चाहिए। यदि किसी कारणवश डिपूधारक दुकान को बंद करके जाता है तो उसे संबंधित निरीक्षक या जिला नियंत्रक को इस संबंध में सूचित करना अनिवार्य होगा।उन्होंने जलग्रां मंे उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण किया तथा उचित मूल्य की दुकान पर उपभोक्ताओं को प्रदान की जाने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। उपायुक्त ने पीओएस मशीन के माध्यम से खाद्य सामग्री स्टॉक के वितरण बारे जानकारी ली।उन्होंने डिपूधारकों से उपभोक्ताओं को उचित मूल्यों की दुकानों के माध्यम से मिलने वाली सभी सुविधाओं को प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर गुणावत्ता युक्त खाद्य सामग्री निर्धारित समय पर उपलब्ध करवाना सुनिश्चित करें।उप तहसील मैहतपुर-बसदेहडा का भी किया निरीक्षणउपायुक्त ने उप तहसील मैहतपुर-बसदेहड़ा का भी निरीक्षण किया और तहसील में लम्बित कार्यों को शीघ्र निपटाने के निर्देश दिए। इसके अलावा उन्होंने राजस्व रिकॉर्ड को भी दरूस्त करने को कहा।निरीक्षण के दौरान जिला नियंत्रक खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले राजीव शर्मा भी मौजूद रहे। -
जालंधर : चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले को इलाका निवासियों ने किया काबू, देखें वीडियो
जालंधर,ENS : पंजाब में लगातार हो रही चोरियों के कारण के लोग दिन में भी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं। चोर दिन-दिहाड़े चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही मामला न्यू दयोल नगर से सामने आया है। जहां चोर दिन दिहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश कर रहा था। लेकिन लोगों ने उसे काबू कर लिया।
जिसके बाद इलाकानिवासियों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि न्यू दयोल में चोरी की वारदात का अंजाम देने को लोगों ने काबू किया है।
-
पंजाब : लुटेरों ने महिला की झपटी बालियां, देेखे वीडियो
लुधियाना : छीना-झपटी करने वाले बदमाशों का आतंक जारी है। बदमाश बुजुर्ग महिलाओं को अपना शिकार बना रहे है। शिवाजी नगर का मामला सामने आया है। इलाके में घर के बाहर बैठी महिला को बदमाश शिकार बनाते है। महिला को पता पूछने के बहाने बातों में लगाकर उसकी बालियां झपट कर फरार हो जाते है। महिला के कानों से खून बहने लगा जिसे तुरंत लोग प्राइवेट डॉक्टर के पास लेकर पहुंचे। इस वारदात के बाद लोगों में सहम का माहौल है। पीड़ित महिला की पहचान सरोज रानी निवासी शिवाजी नगर गली नंबर 10 के रूप में हुई है। घायल महिला के अनुसार वह मंगलवार शाम को अपने पड़ोस में रहने वाली महिलाओं के साथ घर के बाहर बैठी हुई थी।
तभी एक बाइक पर दो युवक उसके पास रुके, एक युवक बाइक से उतर कर उसके पास आकर पता पूछने लगा, तभी उक्त युवक ने उसके दोनों कानों में से बालिया खींच ली और बाइक पर बैठ कर फरार हो गया। महिला के शोर मचाने पर इलाके के लोग एकत्रित हुए। जिसने उसे नजदीकी अस्पताल पुहंचाया ओर पुलिस को सूचना दी। थाना डिवीजन 3 की पुलिस ने घटनास्थल पर पुहंच कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर मामले की जांच शुरू की। चौकी धर्मपुरा के इंचार्ज बलोर सिंह मुताबिक लुटेरों की तस्वीरें उनके कब्जे में आ गई है। बदमाशों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
-
गाड़ियों वाले पैदल चलने वालों का रखें ध्यान- एसएचओ बंगाणा
– बिना लाइसेंस वाले युवाओं को अकेले गाड़ी चलाने न देंऊना/सुशील पंडित:जिले में बढ़ रहे सड़क हादसों को लेकर बंगाणा थाना प्रभारी अनिल उपाध्याय ने बुधवार को ट्रैफिक नियमों को लेकर एक जागरुकता अभियान चलाया। उन्होंने बंगाणा टैक्सी चालकों के साथ एक गोष्ठी में कहा कि गाड़ी चालकों को सड़क पर चल रहे पैदल यात्रियों का खास ध्यान रखना चाहिए। चालक जब नशे में गाड़ी चलाता है तो वह पूरी तरह ड्राइविंग पर ध्यान नहीं दे पाता। वर्षों के शोध कहते हैं कि दुनिया के 90 प्रतिशत से अधिक सड़क हादसे मानवीय भूल के कारण होते हैं। अर्थात किसी न किसी की गलती से हादसे होते हैं।यदि हम गलतियों को दोहराना बंद कर दें तो हमारी सड़कें सभी के लिए सुरक्षित हो जाएंगी। मानवीय भूलों में शराब पीकर, तय सीमा से अधिक गति पर और लापरवाही से गाड़ी चलाना शामिल है। बहुत बार ऐसा होता है कि 18 वर्ष की कम आयु वाले युवा मोटर गाड़ियां चलाते हुए पकड़े जाते हैं। उनके माता पिता को भी सोचना चाहिए कि उनका जवान बच्चा अभी गाड़ी चलाने के योग्य नहीं है। वह तेज रफ्तार से अभिभूत होकर गलती कर सकता है। उस गलती का खामियाजा कई बार परिवारों के चिराग बुझा देता है। इसलिए माता पिता स्वयं जिम्मेदारी उठाएं और अपने किशोर बच्चों को अकेले वाहन न चलाने दें।उन्हें अच्छे से अपनी निगरानी में लर्निंग लाइसेंस बनवाकर ही गाड़ी थमाएं। इससे उन्हें भी जिम्मेदारी का एहसास होगा और वे भी ट्रैफिक नियमों को गंभीरता से लेंगे। अनिल उपाध्याय ने नशे के प्रति भी कुटलैहड़ टैक्सी यूनियन में उपस्थित चालकों और स्कूल कॉलेज के छात्रों को सचेत किया। उन्होंने कहा कि नशे के कारण छोटी उम्र में ही नौजवान इस अनमोल जीवन को नर्क में धकेलना शुरू कर देते हैं। यदि बंगाणा में कहीं भी नशे का कारोबार हो रहा है तो उसमें स्थानीय निवासियों और दुकान व होटल कारोबारियों को चौकन्ना होना पड़ेगा।कोई भी व्यक्ति नशे के सौदागरों की जानकारी बंगाणा थाने में दे सकता है। जो भी ऐसी जानकारी देता है उसका नाम गुप्त रखा जाता है। किसी भी सामाजिक बुराई का खात्मा अकेले शासन प्रशासन द्वारा नहीं किया जा सकता। इसमें जनता की भागीदारी भी आवश्यक होती है। इस मौके पर स्थानीय प्रधान विजय शर्मा, चालक बलबीर सिंह, रंजीत सिंह, राजेंद्र सोनी, सुखदेव, लकी शर्मा, पंकज, स्वर्ण सिंह, राज कुमार, रनिया राम, नरेश कुमार के अलावा अन्य लोग मौजूद रहे। -

जिला में गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय जाँच हेतू 9 फरवरी को लगेगा चिकित्सा शिविर – सीएमओ
ऊनासुशील पंडित :सीएमओ ऊना डॉ संजीव वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में 9 फरवरी को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं की चिकित्सीय जाँच हेतु शिविर लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य केंद्र के नये भवन में लगाया जाएगा।उन्हांेने बताया कि शिविर में लैब टेस्ट, खून का स्तर, मधुमेह, रक्तचाप व गर्भावस्था के दौरान खतरे के लक्षणों की जाँच व पहचान की जाएगी और निःशुल्क इलाज किया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत यह शिविर हर माह 9 फरवरी को क्षेत्रीय अस्पताल ऊना व जिला के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, व सिविल अस्पताल में लगाये जाते हैं। -

पूरे ऊना में ट्रैफिक चालान फिर चर्चा का विषय बने
ऊना/सुशील पंडित:ऊना में पुलिस ने रोजाना 100 से अधिक चालान की श्रिंख्ला को जारी रखा है। जो लोग कभी हैलमेट भी नहीं पहनते थे अब वे बिना सुरक्षा के वाहन नहीं चला रहे। जिन्होंने सीट बेल्ट को कभी खींचा नहीं था वे भी उसे साफ करके पहनने लग गए हैं। मंगलवार को भी ऊना पुलिस ने विभिन्न इलाकों में ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 148 वाहनों के चालान किए। इनमें से 29 लोगों ने तो मौके पर ही चालान का भुगतान करके अपनी जान छुड़ाई। पुलिस को मौके पर ही 17700 रूपए जुर्माने के रूप में प्राप्त हुए हैं। एक महीने में ऊना पुलिस लगभग 4000 चालान कर रही है।गली मोहल्ले गांव गांव लोग चालान की चर्चा ही कर रहे हैं। मंगलवार को पुलिस ने 7 ऐसे लोगों के चालान भी काटे हैं जो सार्वजनिक स्थलों पर धुम्रपान करते हुए पकड़े गए थे। उनसे भी पुलिस ने 700 रूपए जुर्माना वसूला है। इसके अलावा हर थाने चौकी में रेत से भरी ट्रैक्टर ट्रालियां भी दिखाई देने लगी हैं। पुलिस ने मंगलवार को एक ट्रैक्टर ट्रॉली वाले का 5000 रूपए का चालान काटा जो अवैध खनन में लिप्त पाया गया था। -
ठठल के 16 वर्षीय अरमान की सड़क हादसे में मौत
ऊना/सुशील पंडित:तेज रफ्तार ने अम्ब तहसील के ठठल गांव के एक घर का चिराग बुझा दिया। बुधवार को नंदपुर के राधा स्वामी सत्संग घर के निकट जब 16 वर्षीय अरमान पुत्र बख्शीश सिंह जा रहा था तब एक तेज रफ्तार कार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह किशोर को टक्कर मारने के बाद सड़क के नीचे खेतों में जा गिरी। जानकार बताते हैं कि अरमान गंभीर रूप से घायल हो गया था। स्थानीय लोगों ने उसे उपचार के लिए अम्ब के सरकारी अस्पताल पहुंचाया लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा पाए। अरमान की मौत से पूरे ठठल और नंदपुर गांवों में शोक की लहर दौड़ गई है।12वीं के छात्र की इस असमय मृत्यू ने एक बार फिर हमें चेताया है कि वाहन का इतना ही प्रायोजन है कि उसका उपयोग एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाने या सामान ढोने के लिए किया जाए। परंतु मशीन के स्टेरिंग पर बैठा व्यक्ति उसे उड़ा ले जाना चाहता है। तेज रफ्तार से प्राप्त होने वाला रोमांच आज किसी परिवार को दुख के अंधकार में डुबो गया है। अम्ब पुलिस ने कार चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। -

बसदेहड़ा निवासी विजय के साथ 4.6 लाख रूपए हुई ठगी
ऊना/सुशील पंडित:बार बार कहने पर भी लोग अनजाने कॉलर से अपनी जानकारी साझा कर देते हैं। ऐसे में दूर बैठा कोई शातिर ठग उनके खाते से सारी जमापूंजि निकाल लेता है। ऊना तहसील के बसदेहड़ा गांव में भी ऐसी ही एक घटना हुई है। हालांकि घटना पिछले साल की है लेकिन पीड़ित ने अब जाकर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। वार्ड नंबर पांच निवासी विजय कुमार पुत्र ब्रह्मपाल ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि 27 अगस्त 2023 को उन्होंने अपना सिम पोर्ट करने के लिए किसी व्यक्ति को मोबाइल फोन से ही अपना आधार कार्ड भेजा था। विजय कुमार ने आरोप लगाया है कि उक्त व्यक्ति ने ही धोखे से उनके यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के खाते से 4,60,000 रु.निकाल लिए थे। मैहतपुर पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 420 के तहत मामला दर्ज करते हुए उसकी तालाश शुरू कर दी है। -
मरवाड़ी: सड़क हादसे में पांच घायल
ऊना/सुशील पंडित:तलवाड़ा मार्ग पर स्थित मरवाड़ी में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में पांच लोगों के घायल होने की सूचना मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार होशियारपुर की दसूया तहसील का एक परिवार मां बग्लामुखी और बाबा बड़भाग सिंह माथा टेकने आया था। परिवार के सदस्य अक्षय कुमार पुत्र दिलबाग सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि मंगलवार को जब वे यात्रा समाप्त होने के बाद अपने घर वापस लौट रहे थे तब शाम करीब पांच बजे जियो पैट्रोल पंप मरवाड़ी के सामने अचानक एक इनोवा गाड़ी ने उनकी कार को टक्कर मार दी। अक्षय का आरोप है कि कार की गति बहुत तेज थी और ड्राइवर उसे लापरवाही से चला रहा था। उसकी गलती से हुई टक्कर से पीड़ित परिवार के पांच सदस्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने आरोपी कार चालक नरेश कुमार पुत्र प्रकाश चंद, निवासी गाँव रायपुर, तहसील घनारी के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। -

ऊनाः अवैध शराब की 14 बोतलें बरामद
ऊना/सुशील पंडित:पुलिस ने मंगलवार को दो अलग अलग जगहों से अवैध शराब की 14 बोतलें पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस द्वारा जारी सूचना के अनुसार पहला मामला मैहतपुर ऊना मार्ग का है जहां से सदर थाने की एक टीम ने चाय की एक दुकान से देसी शराब की 6 अवैध बोतलें बरामद की हैं। शराब का कारोबार करने वाले का नाम गणेश कुमार पुत्र अमरजीत सिंह, निवासी वार्ड न, 4, विकास नगर ऊना बताया जा रहा है।जबकि दूसरा मामला संतोषगढ़ का है। संतोषगढ़ पुलिस चौकी की एक टीम ने पुरानी आईटीआई के निकट एक व्यक्ति की तालाशी ली तो उसके पास देसी शराब की 8 बोतलें पाई गईं। आरोपी की पहचान राहुल पुत्र सतीश कुमार, निवासी वार्ड न. 8, संतोषगढ़ के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध सदर थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 39(1)ए के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस शराब तस्करी की श्रिंख्ला को खंगालने में लगी है।