Blog

  • जालंधरः दिन दहाड़े व्यक्ति से 40 हजार रुपए छीनकर नौसरबाज फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के आरके ढाबे के पास से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नौसरबाज ऑटो चालक ने बड़ी चालाकी से व्यक्ति की जेब से 40 हजार रुपए निकालकर फरार हो गया। वहीं घटना की जानकारी देते हुए बुजुर्ग पीड़ित ने बताया कि वह सुबह अपने घर से पैसे निकलवाने के लिए श्री गुरु रविदास चौक के पास एसडीएफसी बैंक आए थे। जहां उन्होंने HDFC बैंक से चेक के जरिए कुल 60 हजार रुपए निकलवाए।इस दौरान जब वह घर की ओर जाने लगा तो ऑटो चालक ने उसे अपने ऑटो में बिठा लिया। इस दौरान पीड़ित राम कुमार ने कहाकि बातों में ऑटो चालक ने बहलाकर उसने उसे ड्राइवर सीट के पास आकर बैठने के लिए कहा।

    जिसके बाद जब वह आगे आकर बैठा तो ऑटो चालक ने बातों में फंसा लिया। पीड़ित राम कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने जेब में 40 हजार रुपए अलग, 20 हजार रुपए एक और एक फोन रखा हुआ था। ऑटो चालक ने जान कर झटके मारने शुरू कर दिए। पीड़ित ने ऑटो चालक से कहा कि मेरी तबीयत खराब है झटके न मारें। इतने में गुस्साए ऑटो सवार ने पीड़ित को वहीं पर उतरने के लिए कहा। पीड़ित को आरोपी ने वहां पर उतार दिया और आरोपी आगे फरार हो गया।

    जब पीड़ित ने अपनी जेब चेक की तो पता चला कि उसकी जेब से 40 हजार रुपए गायब हो चुके हैं। पीड़ित ने बताया कि आरोपी काले रंग के ऑटो में सवार होकर आया था और उसने कानों में बालियां पहनी हुई थी। पीड़ित ने बताया कि उन्हें पेशाब के लिए पाइप लगी हुई है और वह काफी समय से बीमार चल रहे हैं। पीड़ित राम कुमार ने कहा कि उसने कुछ समय पहले ही किडनी का ऑपरेशन करवाया था। जिसके चलते वह अक्सर बीमार रहता है। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

  • जालंधरः पुलिस की ढीली कार्रगुजारी आई सामने, सरेआम घर के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV 

    जालंधर, ENS: महानगर में लगातार चोरी की वारदातों के मामले सामने आ रहे है। वहीं हरनामदासपुरा में पिछले एक महीने में 4 से अधिक वाहनों को चोर निशाना बना चुके है। लोगों का आरोप है कि पुलिस की ढीली कार्रगुजारी के कारण एक माह में लगातार वाहन चोरी के मामले सामने आ रहे है। जिसके कारण देर रात 8ः22 पर चोर बाइक लेकर फरार हो गए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि चोर हरनामदासपुर की गली नंबर 4 में पहले आता है और वहां खड़ी अन्य बाइक पर चाबी लगाने की कोशिश करता है।

    जिसके बाद वह आगे चला जाता है। इस दौरान दोबारा चोर वापिस आता है और फिर से एक बाइक को चाबी लगाता है और लेकर फरार हो जाता है। हरदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने रोजाना की तरह बाइक नंबर पीबी 08 डीएम 6230 खड़ी की हुई थी। उन्होंने कहा कि मात्र 15 मिनट में चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पीड़ित का कहना है कि उनकी गली से कई वाहन चोरी हो चुके है। लेकिन अभी तक पुलिस की गिरफ्त में एक भी आरोपी नहीं आया है। जिसके चलते देर रात फिर से चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पीड़ित ने थाना 2 की पुलिस को शिकायत दे दी है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ 103ਵੇਂ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ ‘ਤੇ ਸ੍ਰੀ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਆਰੰਭ, ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਨੇ ਕੀਤੀ ਸੇਵਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣਾ 103ਵਾਂ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਅੱਜ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਗੁਰਬਖਸ਼ ਸਿੰਘ ਵਿਖੇ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਆਰੰਭ ਕਰਵਾਏ ਗਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਅਤੇ ਸਮੁੱਚੀ ਅਕਾਲੀ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਗੁਰਬਖਸ਼ ਸਿੰਘ ਵਿਖੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਇਹ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਆਰੰਭ ਕਰਵਾਏ ਗਏ।  ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਨੇਤਾ ਵਿਰਸਾ ਸਿੰਘ ਵਲਟੋਹਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਆਪਣਾ 103ਵਾਂ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ 14 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਸਤਿਕਾਰ ਨਾਲ ਮਨਾਏਗਾ, ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਅੱਜ 12 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਆਰੰਭ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਹਨ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਨੇਤਾ ਬੰਟੀ ਰੋਮਾਣਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਬੜੀ ਹੀ ਸੰਘਰਸ਼ੀ ਪਾਰਟੀ ਹੈ ਤੇ ਇਸ ਨੇ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸ਼ਹਾਦਤਾਂ ਦੇ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹੱਕਾਂ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਹੈ ਅਤੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦਾ 103ਵਾਂ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ ਹੈ ਜਿਸ ਨੂੰ ਕੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਬੜੀ ਹੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਸਤਿਕਾਰ ਨਾਲ ਮਨਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹਾਲਾਤਾਂ ਬਾਰੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਬੰਟੀ ਰੋਮਾਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਸਰਕਾਰ ਕੋਲ ਕੁਝ ਵੀ ਕਹਿਣ ਨੂੰ ਤੇ ਕਰਨ ਨੂੰ ਨਾ ਹੋਵੇ ਤਾਂ ਫਿਰ ਸਰਕਾਰਾਂ ਵਿਰੋਧੀ ਪਾਰਟੀਆਂ, ਲੋਕਾਂ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਬੋਲਣ ਵਾਲਿਆਂ ਤੇ ਤਸ਼ੱਦਦ ਕਰਦੀ ਆਈ ਹੈ ਅਤੇ ਅਜਿਹਾ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਵੀ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੀ ਬੇਟੀ ਨੇ ਆਪਣੀ ਵੀਡੀਓ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਬੇਟੀਆਂ ਆਪਣੇ ਬਾਪ ਦੀ ਪੱਗ ਦੀ ਲਾਜ ਰੱਖਦੀਆਂ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ ਤੇ ਪੱਗ ਦੀ ਲਾਜ ਬਚਾਉਂਦੀਆਂ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ, ਲੇਕਿਨ ਕਿੰਨੀ ਮਜਬੂਰ ਹੋਵੇਗੀ ਉਹ ਬੇਟੀ ਜਿਸ ਨੂੰ ਕੈਮਰੇ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਕੇ ਆਪਣੇ ਤੇ ਆਪਣੇ ਘਰ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਦੱਸਣੇ ਪਏ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਤੇ ਆਪਣੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਲਵਾਰਸ ਕਰਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਰਾਖੀ ਕਿਵੇਂ ਕਰਨਗੇ। ਇਹ ਸਭ ਨੂੰ ਸੋਚਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।

    ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਅਤੇ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਕੀਤੀ ਸੇਵਾ

    ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ 103ਵਾਂ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਸਮੇਤ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੀ ਹੋਈ ਹੈ ਤੇ ਤਿੰਨ ਦਿਨ ਤੱਕ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਤੇ ਉਨਾਂ ਦਾ ਪਰਿਵਾਰ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਆਮ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਵਾਂਗ ਸੇਵਾ ਕਰਨਗੇ, ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਅੱਜ ਪਹਿਲੇ ਦਿਨ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੇਵਾ ਕਰਦੇ ਰਹੇ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਮੌਜੂਦ ਰਹੀ ਹੈ। ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਅਤੇ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਲੰਗਰ ਘਰ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਬਰਤਨ ਸਾਫ ਕਰਨ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕੀਤੀ।

    ਇੱਥੇ ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ 14 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਆਪਣਾ 103ਵਾਂ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਉਣ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਅੱਜ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਗੁਰਬਖਸ਼ ਸਿੰਘ ਵਿਖੇ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਆਰੰਭ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਹਨ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਹੁਣ ਤਿੰਨ ਦਿਨ ਤੱਕ ਬਾਦਲ ਪਰਿਵਾਰ ਤੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਆਮ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਵਾਂਗ ਸੇਵਾ ਕਰਦੀ ਨਜ਼ਰ ਆਏਗੀ।

  • चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, DGP का रद्द किया सस्पेंशन 

    नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने आज तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अंजनी कुमार का सस्पेंशन रद्द कर दिया। उनको विधानसभा चुनाव की गिनती के दौरान कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी, से मुलाकात करके आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया था। बता दें कि वेरंत रेड्डी फिलहाल तेलंगाना के मुख्यमंत्री हैं। वोटों की गिनती के दौरान डीजीपी अंजनी कुमार ने रेवंत रेड्डी से उनके आवास पर मुलाकात की थी। उनके रेवंत रेड्डी को बुके भेंट करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हईं, इन तस्वीरों से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था, जिससे आदर्श आचार संहिता के संभावित उल्लंघनों के बारे में सवाल उठने लगे।

    अंजनी कुमार के साथ  राज्य पुलिस अधिकारी संजय कुमार जैन और महेश एम भागवत भी मौजूद थे। तेलंगाना के 2,290 उम्मीदवारों में से सिर्फ एक उम्मीदवार के साथ डीजीपी की बैठक से पक्षपात का शक पैदा हो गया था और आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर चिंता जताई जाने लगी। ईसीआई ने अंजनी कुमार और रेवंत रेड्डी की मुलाकात को आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए कहा कि डीजीपी के एक्शन से जूनियर अधिकारियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। अंजनी कुमार के सस्पेंशन के बाद सीनियर आईपीएस अधिकारी रवि गुप्ता को तेलंगाना डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। लेकिन अब अंजनी कुमार का निलंबन रद्द कर दिया गया है।

    सूत्रों ने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग ने यह कार्रवाई इसलिए की क्योंकि राज्य पुलिस के नोडल अधिकारी संजय जैन और नोडल अधिकारी (व्यय) महेश भागवत के साथ डीजीपी ने मतगणना के बीच हैदराबाद में कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष और पार्टी उम्मीदवार अनुमूला रेवंत रेड्डी से उनके आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और उन्हें फूलों का एक गुलदस्ता भेंट किया था।

    सूत्रों ने बताया कि कुल 2,290 में से एक उम्मीदवार और चुनाव मैदान में उतरे 16 राजनीतिक दलों में से एक राजनीतिक दल के स्टार प्रचारक से मिलने का फैसला करना लाभ लेने के दुर्भावनापूर्ण इरादे का एक स्पष्ट संकेत है। जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने डीजीपी कुमार को निलंबित करने का आदेश देते हुए कहा था कि राज्य के अगले वरिष्ठतम पुलिस अधिकारी को तुरंत तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक का प्रभार दिया जाएगा, जिसके बाद ये प्रभार रवि गुप्ता को सौंप दिया गया था। लेकिन अब उनका सस्पेंशन रद्द कर दिया गया है।

  • 2 देशों के युद्ध में वाइट फास्फोरस बम के इस्तेमाल से अमेरिका चिंतित

    हड्डियों को गला देता है ये हथियार

    नई दिल्लीः इजरायल और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच जारी युद्ध दिन प्रतिदिन और विकराल होता जा रहा है। एक तरफ हमास के लड़ाकू अपनी पूरी ताकत से जंग लड़ रहे हैं तो दूसरी तरफ इजरायल की सेना गाजा में घुसकर हमला कर रही है। इस जंग में खतरनाक हथियारों और बमों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इजरायल पर वाइट फास्फोरस हथियार के इस्तेमाल का आरोप लगा है। इसे लेकर अमेरिका चिंतित है।

    इजरायल और हमास की जंग में अबतक हजारों लोगों की जान चली गई है। दोनों देश की जनता अपनी जान बचाकर इधर-उधर भाग रही है। गाजा पट्टी की स्थिति ऐसी हो गई है कि मरने और घायलों होने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अस्पतालों में जगह नहीं है, लोगों को खाना नहीं मिल रहा है। वहीं, इजरायल की ओर से जमीन और आसमान दोनों तरफ से हमले किए जा रहे हैं। लेबनान के हिजबुल्लाह ने इस जंग में हमास का साथ दिया था, लेकिन आरोप है कि इजरायल ने सफेद फास्फोरस बम गिराकर उसे शांत कर दिया। इसके साथ ही हमास ने भी प्रतिबंधित फॉस्फोरस बम के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।

    सफेद फास्फोरस हथियार के इस्तेमाल को लेकर अमेरिका का बयान सामने आया है। आरोप है कि अक्टूबर के महीने में इजरायल की ओर लेबनान में यूएस द्वारा दिए गए फास्फोरस हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। इसकी वजह से गिराए गए बम से बार-बार आग लग रही थी। इसे लेकर अमेरिका काफी चिंतित है और उन्होंने कहा कि हम इस मामले की जानकारी जुटे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस बात का पूरा ध्यान रखता है कि सही उद्देश्य और कानून के तहत ही सफेद फास्फोरस का इस्तेमाल हो।

    फास्फोरस एक ऐसा खतरनाथ केमिकल हथियार है, जो मोम की तरह होता है। रबर और वाइट फास्फोरस मिलाकर इस खतरनाक हथियार बनाया जाता है। अगर कहीं वाइट फास्फोरस बम गिराया जाता है तो वहां आग तेजी से फैल जाती है। यह हथियार जैसे-जैसे ऑक्सीजन के संपर्क में आता है वैसे-वैसे ही आग बढ़ती जाती है। यह हथियार पूरी तरह से आसपास के ऑक्सीजन को सोख लेता है। पानी डालने के बाद आग नहीं बुझती है। अगर कोई व्यक्ति इस हथियार की चपेट में आने से बच भी जाता है तो वह दम घुटने से मर जाता है। यह हथियार इतना खतरनाक है कि इंसान की हड्डियों को पूरी तरह गला देता है। वह किसी काम नहीं रहता है। उस व्यक्ति के शरीर के सारे पार्ट्स जैसे हार्ट, किडनी, लिवर धीरे-धीरे फेल होने लगते हैं।

  • पुलिस पर हुआ आतंकी हमला, 4 की मौ’त 28 घायल, मुठभेड़ जारी

    खैबर पख्तूनख्वाः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आत्मघाती आतंकवादी हमला हुआ है। इस अटैक में 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 28 लोग जख्मी हुए हैं। यह हमला आत्मघाती हमलावरों ने एक पुलिस थाने को निशाना बनाकर किया है। फिलहाल आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है।

    बताया गया कि विस्फोटक पहने कई आतंकवादी स्थानीय पुलिस स्टेशन में दाखिल हुए और वहां खुद को बम से उड़ा लिया। आतंकियों ने खुद को बम से उड़ाने से पहले पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी की। पाकिस्तान के ही आतंववादी संगठन तहरीक ए जिंद पाकिस्तान (टीजेपी) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। आतंकियों ने जिस पुलिस चौकी को निशाना बनाया, वह अफगानिस्तान की सीमा के नजदीक है। 

  • पंजाबः इंजीनियरिंग के छात्र की हुई मौ’त

    होशियारपुरः पंजाब के होशियारपुर में ऊना रोड पर स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी के रीजनल सेंटर के पास एक पीजी में इंजीनियरिंग के छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस संबंध में सूचना मिलने पर मौके पर पुलिस पहुंची। पीजी के सिक्योरिटी गार्ड को दोपहर में एक छात्र ने आकर उसे बताया कि इजीनियरिंग तीसरे वर्ष के छात्र आदित्य यादव ने अपने कमरे में पंखे से फंदा लगा लिया है। आदित्य चंडीगढ़ का रहने वाला था। इसके बाद उसने जाकर देखा तो आदित्य यादव का शव पंखे से लटका था। इसके बाद तुरंत जानकारी थाना सदर पुलिस को दी गई।

    सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को सिविल अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक युवक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और मृतक का मोबाइल फोन कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या की वजह का अभी तक पता नहीं लगा है। सूत्रों के मुताबिक मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। थाना सदर की एसएचओ प्रभजोत कौर ने बताया कि इस संबंध में जाच की जा रही है और इसके बाद ही इस बारे में कुछ कहा जा सकता है। उनका जानकारी दी है कि प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि वह डिप्रेशन में था।

  • इस अभिनेत्री को गिरफ्तार करने का आदेश, पांचवीं बार गैर जमानती वारंट जारी

    नई दिल्ली : पूर्व सांसद और एक्ट्रेस जया प्रदा के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी हुआ है। एमपी-एमएलए कोर्ट से उनके खिलाफ आचार संहिता मामले में ये वारंट जारी किया गया है कोर्ट ने जया प्रदा को गिरफ्तार करने का आदेश दिया है कोर्ट के आदेश के बाद रामपुर कोर्ट के वकील संदीप सक्सेना का बयान आया है ये मामले 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान दर्ज हुआ था वकील संदीप सक्सेना ने कहा जया प्रदा के खिलाफ 2019 लोकसभा चुनाव के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कई बार गैर ज़मानती वारंट जारी किए जा चुके हैं

    परन्तु जया प्रदा अदालत में नहीं आई अब तक जया प्रदा के खिलाफ 5 बार गैर ज़मानती वारंट जारी किया जा चुका है। आज जया प्रदा की तरफ से अधिवक्ता ने वारंट वापस लेने के लिए अदालत में आवेदन दिया था जिसे बहस के बाद खारिज कर दिया गयाउनके दोनों जमानतियों को भी गैर ज़मानती वारंट जारी किए गए हैं 

  • पंजाबः वारदात को अंजाम देकर भाग रहे 3 बदमाश काबू

    लुधियानाः दुगरी इलाके में देर रात किसी वारदात को अंजाम देकर आ रहे 3 बदमाशों को पुलिस ने ट्रैप लगाकर काबू कर लिया। पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि उक्त बदमाशों ने 3 दिन पहले डेयरी संचालक पर फायरिंग की थी। जिसके बाद आज उनके दुगरी इलाके में किसी वारदात को अंजाम आने की दोबारा सूचना मिली। इस दौरान पुलिस ने ट्रैप लगाकर तीनों को समराला चौक पर काबू कर लिया।

    वहीं घटनास्थल पर मौजूद एक युवक का कहना है कि पुलिस ने जब इन बदमाशों को दबोचा तो बदमाशों ने पुलिस पर भी पिस्टल तान दी। जिसके बाद पुलिस ने बदमाश को थप्पड़ मारा और उसकी पिस्टल नीचे गिर गई, जिसके बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इसके बाद बस से 2 युवक उतरे थे जिनके हाथों में भी पिस्टल थी। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों को भी काबू कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से कार बरामद की। 

    वहीं एसीपी गुरइकबाल सिंह ने कहा कि उन्होंने युवकों को समराला चौक से काबू किया है। यह आरोपी थाना दुगरी के किसी मामले में भागे हुए थे। फिलहाल अभी मामले की जांच की जा रही है। मामला वेरीफाई करने के बाद कुछ कहा जा सकता है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने बरामद कार को स्टार्ट करने की काफी कोशिश की, लेकिन वह बार-बार बंद हो रही थी। इसके बाद पुलिस तीनों बदमाशों को अपनी कार में बैठाकर ले गई।

  • दर्दनाक हादसा : यात्रियों से भरा टेंपो पलटा, 3 की मौ’त

    दर्दनाक हादसा : यात्रियों से भरा टेंपो पलटा, 3 की मौ’त

    नई दिल्ली : राजस्थान के भरतपुर जिले के लखनपुर थाना क्षेत्र में जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर एक सड़क हादसा हो गया, जिसमें 2 महिलाओं सहित 3 लोगों की मौत हो गई है। जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं जिनमें कई की हालत गंभीर बनी हुई है करीब 10 सवारियों को भरकर एक टेंपो भरतपुर से हलैना की तरफ जा रहा था तभी ट्रोला को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर टेंपो पलट गया और यह हादसा हो गया हादसा जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर लखनपुर थाना क्षेत्र के अरोदा गांव के पास में हुआ है घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दो मृतकों के शव को नदबई अस्पताल पहुंचायासभी घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान एक महिला की मौत जिला अस्पताल में हो गई घटना में कुल तीन लोगों की मौत हुई है और 7 लोग घायल हुये हैं घायलों का इलाज जिला आरबीएम अस्पताल में चल रहा है 

    यात्रियों से भरा टेंपो पलटा

    बताया गया है कि भरतपुर के हीरादास से एक टेंपो सवारियां भरकर जयपुर-आगरा नेशनल हाईवे पर स्थित हलैना की तरफ जा रहा था. मगर अरोदा गांव के पास टेंपो चालक जब एक बड़े ट्रक को ओवरटेक कर रहा था, इस दौरान अनियंत्रित होकर पलट गया. टेंपो के पलटने से टेम्पो में सवार 35 वर्षीय पुष्पा देवी निवासी नदबई, 45 वर्षीय कामोदिनी देवी निवासी गांव बांसी कला और 36 वर्षीय हेतराम निवासी गांव गंधार मुड़िया की मौत हो गई और सात लोग घायल हो गए हैं घायलों में एक हालत नाजुक बताई जा रही हैजानकारी के मुताबिक टेंपो में यात्रा कर रहे सभी जिला भरतपुर के स्थानीय लोग थे, जो भरतपुर शहर से अपने-अपने गांव को जा रहे थे तभी गांव जाते समय यह हादसा हो गया है