Blog

  • दिनदहाड़े लड़की की हुई ह’त्या, थाने के पास ही दिया वारदात को अंजाम

    दिनदहाड़े लड़की की हुई ह’त्या, थाने के पास ही दिया वारदात को अंजाम

    नई दिल्ली : बिहार में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। गत दिवस सुबह एक नाबालिग छात्रा की एक सिरफिरे ने गोली मार कर हत्या कर दी है। ये घटना राजधानी पटना के मसौढ़ी की बताई जा रही है, यहां दिनदहाड़े सोमवार की सुबह कोचिंग पढ़ने जा रही एक छात्रा को गोली मारकर हत्या कर दी है। हत्या की ये घटना थाना से महज 700 मीटर की दूरी पर मसौढ़ी के मनीचक मोड़ के पास हुई है। हत्या की ये वारदात एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

    कोचिंग जा रही थी छात्रा

    मसौढ़ी के मनीचक मोड़ के पास छात्रा जब कोचिंग के लिए जा रही थी कि तभी एक आरोपी ने छात्रा की कनपटी में सटाकर गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है। मृतका की पहचान नदवां चपौर काजीचक के रहने वाले कमलेश कुमार की 17 वर्षीय पुत्री अनामिका के रूप में हुई है। अनामिका रोज अपने गांव से मसौढ़ी पढ़ाई करने के लिए जाती थी और सोमवार को भी वह कोचिंग जा रही थी, इसी दौरान रास्ते में ही उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। घटना की जानकारी के बाद पटना के मसौढ़ी पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अनुमंडल अस्पताल ले आई जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।

    हत्या के कारणों को नहीं चला पता

    घटना के पीछे कारण का अभी तक पता नहीं चला है लेकिन बताया जाता है की हत्या करने वाला युवक गोली मारने के बाद पटेल नगर की तरफ फरार हो गया। पुलिस ने घटनास्थल की जांच करने के साथ-साथ पटेल नगर इलाके की भी घेराबंदी कर दी है। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस घटना के बाद लोग सकते में है। वहीं परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मसौढ़ी थाना एएसआई ने कहा कि जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे।

  • अज्ञात श’व मिलने से मचा हड़कंप

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के ठाणे में उस समय हड़कंप मच गया। जब यहां एक शख्स का शव संदिग्ध हालत में पड़ा मिला। लोगों ने जैसे ही शव को देखा तो पुलिस को इसकी सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया मामला कल्याण तालुका के कंबा गांव का है। यहां सोमवार शाम को कुछ लोग सड़क से गुजर रहे थे तो उन्हें वहां एक शख्स का शव पड़ा दिखा। उसके शरीर पर गहरे घाव थे  मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि शव 30 से 35 साल उम्र के शख्स का है। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है।

    उसके पास से कोई भी ऐसा सामान नहीं मिल पाया, जिससे उसकी पहचान की जा सकेइसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। जानकारी के मुताबिक पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर चल रही है। क्योंकि शव पर धारदार हथियार से हमले के निशान दिखे। उसके शरीर पर काफी जख्म भी थे। ऐसा लग रहा था जैसे हत्या से पहले शख्स को मारा-पीटा गया है। पुलिस ने फिलहाल हत्या का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। 

  • मोहाली में दिव्यांगो के लिये विश्व स्तरीय संस्थान और आई केयर सेंटर का उद्घाटन

    मोहाली :  मोहाली के सिसवाँ कुराली रोड पर नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड की और से दिव्यांगों के लिए विश्व स्तरीय संस्थान और आई केयर सेंटर का उद्घाटन किय गया है। नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (एनएबी) ने घोषणा करते हुए काह है कि उन्हें यह घोषित करते हुए बहुत गर्व हो रहा है कि वह एक विश्व स्तरीय इंस्टिट्यूट फॉर द ब्लाइंड एंड आई केयर सेंटर का उद्घाटन गांव चन्दपुर ब्लॉक, माजरी, मोहाली, मुख्य  सिसवां कुराली हाईवे मैं किया है।

    उद्घाटन के समय बिसवा केतन दास, सी.ई.ओ.  इंडियन इंस्टीट्यूट  बैंकिग एंड फाईनांस और श्री संजै प्रकाश , मैनेजिंग डायरेक्टर  ऐस.बी.आई. फाउंडेशन द्वारा किया गाय है। इस अवसर पर पीजीआई एडवांस आई केयर सेंटर के साथ मिलकर एक निःशुल्क चेकअप कैम्प का भी आयोजन किया गया हैं। यह समारोह दोपहर 12:30 से 01:15 तक चला।  

  • जालंधरः आप MLA Sheetal Angural के खिलाफ चल रहे केस को लेकर आया कोर्ट का फैसला

    जालंधर, ENS: वेस्ट हल्के से आप विधायक शीतल अंगुराल को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। आप विधायक शीतल अंगुराल के खिलाफ कोर्ट में कोराना काल के दौरान चल रहे केस में बड़ी राहत मिली है। दरअसल, आज आज कोर्ट में सुनवाई के दौरान माननीय जज ने आप विधायक शीतल अंगुराल को बरी कर दिया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए आप विधायक शीतल अंगुराल ने कहा कि कोरोना काल में कांग्रेस सरकार द्वारा उन पर झूठा केस दर्ज करवा गया था।

    उन्होंने कहा कि उन्हें अदालत पर पूरा भरोसा था कि उन्हें इस मामले में इंसाफ मिलेगा। जोकि काफी समय तक चले इस केस को लेकर आज उन्हें कोर्ट से इंसाफ मिल गया। आज कोर्ट में सुनवाई के दौरान माननीय जज ने इस केस में उन्हें बरी कर दिया है। बता दें कि कोरोना काल में थाना भार्गव कैंप की पुलिस ने मोहल्ला कोट सदीक में गोला नाम के व्यक्ति के घर पर रेड कर शीतल अंगुराल समेत 10 लोगों को गिरफ्तार किया था। जिनसे पुलिस ने करीब 2 लाख 595 रुपए कैश मिला था।

    इस केस में कुल 13 लोग आरोपी बनाए गए थे। केस में पुलिस ने शीतल अंगुराल समेत, न्यू मॉडल हाउस का बलदेव राज, ईश्वर नगर का विवेक महाजन व कपिल कुमार मोंटी, लाजपत नगर स्थित गंगा अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर रहता अतुल, जीटीबी एवेन्यू का दीपक दीपा, राजा गार्डन कॉलोनी का सुखप्रीत सिंह, रामेश्वर कॉलोनी का नवीन महाजन, विरदी कॉलोनी का अजय वर्मा और बीटी कॉलोनी का कीर्ति गोस्वामी को आरोपी बनाया था।

  • जालंधरः दिन दहाड़े व्यक्ति से 40 हजार रुपए छीनकर नौसरबाज फरार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर के आरके ढाबे के पास से बड़ी खबर सामने आई है। जहां नौसरबाज ऑटो चालक ने बड़ी चालाकी से व्यक्ति की जेब से 40 हजार रुपए निकालकर फरार हो गया। वहीं घटना की जानकारी देते हुए बुजुर्ग पीड़ित ने बताया कि वह सुबह अपने घर से पैसे निकलवाने के लिए श्री गुरु रविदास चौक के पास एसडीएफसी बैंक आए थे। जहां उन्होंने HDFC बैंक से चेक के जरिए कुल 60 हजार रुपए निकलवाए।इस दौरान जब वह घर की ओर जाने लगा तो ऑटो चालक ने उसे अपने ऑटो में बिठा लिया। इस दौरान पीड़ित राम कुमार ने कहाकि बातों में ऑटो चालक ने बहलाकर उसने उसे ड्राइवर सीट के पास आकर बैठने के लिए कहा।

    जिसके बाद जब वह आगे आकर बैठा तो ऑटो चालक ने बातों में फंसा लिया। पीड़ित राम कुमार ने बताया कि उन्होंने अपने जेब में 40 हजार रुपए अलग, 20 हजार रुपए एक और एक फोन रखा हुआ था। ऑटो चालक ने जान कर झटके मारने शुरू कर दिए। पीड़ित ने ऑटो चालक से कहा कि मेरी तबीयत खराब है झटके न मारें। इतने में गुस्साए ऑटो सवार ने पीड़ित को वहीं पर उतरने के लिए कहा। पीड़ित को आरोपी ने वहां पर उतार दिया और आरोपी आगे फरार हो गया।

    जब पीड़ित ने अपनी जेब चेक की तो पता चला कि उसकी जेब से 40 हजार रुपए गायब हो चुके हैं। पीड़ित ने बताया कि आरोपी काले रंग के ऑटो में सवार होकर आया था और उसने कानों में बालियां पहनी हुई थी। पीड़ित ने बताया कि उन्हें पेशाब के लिए पाइप लगी हुई है और वह काफी समय से बीमार चल रहे हैं। पीड़ित राम कुमार ने कहा कि उसने कुछ समय पहले ही किडनी का ऑपरेशन करवाया था। जिसके चलते वह अक्सर बीमार रहता है। पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है।

  • जालंधरः पुलिस की ढीली कार्रगुजारी आई सामने, सरेआम घर के बाहर से बाइक लेकर चोर फरार, देखें CCTV 

    जालंधर, ENS: महानगर में लगातार चोरी की वारदातों के मामले सामने आ रहे है। वहीं हरनामदासपुरा में पिछले एक महीने में 4 से अधिक वाहनों को चोर निशाना बना चुके है। लोगों का आरोप है कि पुलिस की ढीली कार्रगुजारी के कारण एक माह में लगातार वाहन चोरी के मामले सामने आ रहे है। जिसके कारण देर रात 8ः22 पर चोर बाइक लेकर फरार हो गए। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देखा जा सकता है कि चोर हरनामदासपुर की गली नंबर 4 में पहले आता है और वहां खड़ी अन्य बाइक पर चाबी लगाने की कोशिश करता है।

    जिसके बाद वह आगे चला जाता है। इस दौरान दोबारा चोर वापिस आता है और फिर से एक बाइक को चाबी लगाता है और लेकर फरार हो जाता है। हरदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने रोजाना की तरह बाइक नंबर पीबी 08 डीएम 6230 खड़ी की हुई थी। उन्होंने कहा कि मात्र 15 मिनट में चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पीड़ित का कहना है कि उनकी गली से कई वाहन चोरी हो चुके है। लेकिन अभी तक पुलिस की गिरफ्त में एक भी आरोपी नहीं आया है। जिसके चलते देर रात फिर से चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। पीड़ित ने थाना 2 की पुलिस को शिकायत दे दी है। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ 103ਵੇਂ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ ‘ਤੇ ਸ੍ਰੀ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਆਰੰਭ, ਸੁਖਬੀਰ ਬਾਦਲ ਨੇ ਕੀਤੀ ਸੇਵਾ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਅੰਮ੍ਰਿਤਸਰ : ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣਾ 103ਵਾਂ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਅੱਜ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਗੁਰਬਖਸ਼ ਸਿੰਘ ਵਿਖੇ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਆਰੰਭ ਕਰਵਾਏ ਗਏ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਅਤੇ ਸਮੁੱਚੀ ਅਕਾਲੀ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਗੁਰਬਖਸ਼ ਸਿੰਘ ਵਿਖੇ ਨਤਮਸਤਕ ਹੋਣ ਪਹੁੰਚੇ ਅਤੇ ਇਹ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਆਰੰਭ ਕਰਵਾਏ ਗਏ।  ਪੱਤਰਕਾਰਾਂ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਦਿਆਂ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਨੇਤਾ ਵਿਰਸਾ ਸਿੰਘ ਵਲਟੋਹਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਆਪਣਾ 103ਵਾਂ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ 14 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਵਿਖੇ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਸਤਿਕਾਰ ਨਾਲ ਮਨਾਏਗਾ, ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਅੱਜ 12 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਆਰੰਭ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਹਨ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਨੇਤਾ ਬੰਟੀ ਰੋਮਾਣਾ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਬੜੀ ਹੀ ਸੰਘਰਸ਼ੀ ਪਾਰਟੀ ਹੈ ਤੇ ਇਸ ਨੇ ਬਹੁਤ ਹੀ ਸ਼ਹਾਦਤਾਂ ਦੇ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹੱਕਾਂ ਦੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਹੈ ਅਤੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦਾ 103ਵਾਂ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ ਹੈ ਜਿਸ ਨੂੰ ਕੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਸ਼੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਬੜੀ ਹੀ ਸ਼ਰਧਾ ਤੇ ਸਤਿਕਾਰ ਨਾਲ ਮਨਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਹਾਲਾਤਾਂ ਬਾਰੇ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਬੰਟੀ ਰੋਮਾਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਦੋਂ ਸਰਕਾਰ ਕੋਲ ਕੁਝ ਵੀ ਕਹਿਣ ਨੂੰ ਤੇ ਕਰਨ ਨੂੰ ਨਾ ਹੋਵੇ ਤਾਂ ਫਿਰ ਸਰਕਾਰਾਂ ਵਿਰੋਧੀ ਪਾਰਟੀਆਂ, ਲੋਕਾਂ ਅਤੇ ਸਰਕਾਰ ਖਿਲਾਫ ਬੋਲਣ ਵਾਲਿਆਂ ਤੇ ਤਸ਼ੱਦਦ ਕਰਦੀ ਆਈ ਹੈ ਅਤੇ ਅਜਿਹਾ ਹੀ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਵੀ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ।

    ਇਸ ਦੇ ਨਾਲ ਹੀ ਬੋਲਦੇ ਹੋਏ ਉਹਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੋ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ ਦੀ ਬੇਟੀ ਨੇ ਆਪਣੀ ਵੀਡੀਓ ਜਾਰੀ ਕੀਤੀ ਹੈ ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਹਮੇਸ਼ਾ ਹੀ ਬੇਟੀਆਂ ਆਪਣੇ ਬਾਪ ਦੀ ਪੱਗ ਦੀ ਲਾਜ ਰੱਖਦੀਆਂ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ ਤੇ ਪੱਗ ਦੀ ਲਾਜ ਬਚਾਉਂਦੀਆਂ ਹੁੰਦੀਆਂ ਹਨ, ਲੇਕਿਨ ਕਿੰਨੀ ਮਜਬੂਰ ਹੋਵੇਗੀ ਉਹ ਬੇਟੀ ਜਿਸ ਨੂੰ ਕੈਮਰੇ ਦੇ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਕੇ ਆਪਣੇ ਤੇ ਆਪਣੇ ਘਰ ਦੇ ਹਾਲਾਤ ਦੱਸਣੇ ਪਏ। ਉਹਨਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਆਪਣੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਤੇ ਆਪਣੇ ਬੱਚਿਆਂ ਨੂੰ ਲਵਾਰਸ ਕਰਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਰਾਖੀ ਕਿਵੇਂ ਕਰਨਗੇ। ਇਹ ਸਭ ਨੂੰ ਸੋਚਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।

    ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਅਤੇ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਨੇ ਕੀਤੀ ਸੇਵਾ

    ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ 103ਵਾਂ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਸਮੇਤ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਪਹੁੰਚੀ ਹੋਈ ਹੈ ਤੇ ਤਿੰਨ ਦਿਨ ਤੱਕ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਤੇ ਉਨਾਂ ਦਾ ਪਰਿਵਾਰ ਸੱਚਖੰਡ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਆਮ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਵਾਂਗ ਸੇਵਾ ਕਰਨਗੇ, ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਅੱਜ ਪਹਿਲੇ ਦਿਨ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸੇਵਾ ਕਰਦੇ ਰਹੇ ਤੇ ਉਹਨਾਂ ਦੇ ਨਾਲ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਮੌਜੂਦ ਰਹੀ ਹੈ। ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਸੁਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਬਾਦਲ ਅਤੇ ਹਰਸਿਮਰਤ ਕੌਰ ਬਾਦਲ ਨੇ ਸ਼੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਲੰਗਰ ਘਰ ਵਿੱਚ ਜਾ ਕੇ ਬਰਤਨ ਸਾਫ ਕਰਨ ਦੀ ਸੇਵਾ ਕੀਤੀ।

    ਇੱਥੇ ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ 14 ਦਸੰਬਰ ਨੂੰ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਆਪਣਾ 103ਵਾਂ ਸਥਾਪਨਾ ਦਿਵਸ ਮਨਾਉਣ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਅੱਜ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਵੱਲੋਂ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ਼ਹੀਦ ਬਾਬਾ ਗੁਰਬਖਸ਼ ਸਿੰਘ ਵਿਖੇ ਅਖੰਡ ਪਾਠ ਸਾਹਿਬ ਆਰੰਭ ਕਰਵਾਏ ਗਏ ਹਨ। ਜਿਸ ਦੇ ਚਲਦੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਸੀਨੀਅਰ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਅਕਾਲ ਤਖਤ ਸਾਹਿਬ ਤੇ ਪਹੁੰਚੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਜਿਸ ਕਰਕੇ ਹੁਣ ਤਿੰਨ ਦਿਨ ਤੱਕ ਬਾਦਲ ਪਰਿਵਾਰ ਤੇ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਦੀ ਲੀਡਰਸ਼ਿਪ ਸ੍ਰੀ ਦਰਬਾਰ ਸਾਹਿਬ ਵਿੱਚ ਆਮ ਸ਼ਰਧਾਲੂ ਵਾਂਗ ਸੇਵਾ ਕਰਦੀ ਨਜ਼ਰ ਆਏਗੀ।

  • चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, DGP का रद्द किया सस्पेंशन 

    नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने आज तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अंजनी कुमार का सस्पेंशन रद्द कर दिया। उनको विधानसभा चुनाव की गिनती के दौरान कांग्रेस नेता रेवंत रेड्डी, से मुलाकात करके आदर्श आचार संहिता (एमसीसी) का उल्लंघन करने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया था। बता दें कि वेरंत रेड्डी फिलहाल तेलंगाना के मुख्यमंत्री हैं। वोटों की गिनती के दौरान डीजीपी अंजनी कुमार ने रेवंत रेड्डी से उनके आवास पर मुलाकात की थी। उनके रेवंत रेड्डी को बुके भेंट करने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हईं, इन तस्वीरों से सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था, जिससे आदर्श आचार संहिता के संभावित उल्लंघनों के बारे में सवाल उठने लगे।

    अंजनी कुमार के साथ  राज्य पुलिस अधिकारी संजय कुमार जैन और महेश एम भागवत भी मौजूद थे। तेलंगाना के 2,290 उम्मीदवारों में से सिर्फ एक उम्मीदवार के साथ डीजीपी की बैठक से पक्षपात का शक पैदा हो गया था और आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर चिंता जताई जाने लगी। ईसीआई ने अंजनी कुमार और रेवंत रेड्डी की मुलाकात को आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन मानते हुए कहा कि डीजीपी के एक्शन से जूनियर अधिकारियों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। अंजनी कुमार के सस्पेंशन के बाद सीनियर आईपीएस अधिकारी रवि गुप्ता को तेलंगाना डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। लेकिन अब अंजनी कुमार का निलंबन रद्द कर दिया गया है।

    सूत्रों ने बताया कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग ने यह कार्रवाई इसलिए की क्योंकि राज्य पुलिस के नोडल अधिकारी संजय जैन और नोडल अधिकारी (व्यय) महेश भागवत के साथ डीजीपी ने मतगणना के बीच हैदराबाद में कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष और पार्टी उम्मीदवार अनुमूला रेवंत रेड्डी से उनके आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की और उन्हें फूलों का एक गुलदस्ता भेंट किया था।

    सूत्रों ने बताया कि कुल 2,290 में से एक उम्मीदवार और चुनाव मैदान में उतरे 16 राजनीतिक दलों में से एक राजनीतिक दल के स्टार प्रचारक से मिलने का फैसला करना लाभ लेने के दुर्भावनापूर्ण इरादे का एक स्पष्ट संकेत है। जिसके बाद निर्वाचन आयोग ने डीजीपी कुमार को निलंबित करने का आदेश देते हुए कहा था कि राज्य के अगले वरिष्ठतम पुलिस अधिकारी को तुरंत तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक का प्रभार दिया जाएगा, जिसके बाद ये प्रभार रवि गुप्ता को सौंप दिया गया था। लेकिन अब उनका सस्पेंशन रद्द कर दिया गया है।

  • 2 देशों के युद्ध में वाइट फास्फोरस बम के इस्तेमाल से अमेरिका चिंतित

    हड्डियों को गला देता है ये हथियार

    नई दिल्लीः इजरायल और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास के बीच जारी युद्ध दिन प्रतिदिन और विकराल होता जा रहा है। एक तरफ हमास के लड़ाकू अपनी पूरी ताकत से जंग लड़ रहे हैं तो दूसरी तरफ इजरायल की सेना गाजा में घुसकर हमला कर रही है। इस जंग में खतरनाक हथियारों और बमों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इजरायल पर वाइट फास्फोरस हथियार के इस्तेमाल का आरोप लगा है। इसे लेकर अमेरिका चिंतित है।

    इजरायल और हमास की जंग में अबतक हजारों लोगों की जान चली गई है। दोनों देश की जनता अपनी जान बचाकर इधर-उधर भाग रही है। गाजा पट्टी की स्थिति ऐसी हो गई है कि मरने और घायलों होने वाले लोगों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। अस्पतालों में जगह नहीं है, लोगों को खाना नहीं मिल रहा है। वहीं, इजरायल की ओर से जमीन और आसमान दोनों तरफ से हमले किए जा रहे हैं। लेबनान के हिजबुल्लाह ने इस जंग में हमास का साथ दिया था, लेकिन आरोप है कि इजरायल ने सफेद फास्फोरस बम गिराकर उसे शांत कर दिया। इसके साथ ही हमास ने भी प्रतिबंधित फॉस्फोरस बम के इस्तेमाल का आरोप लगाया है।

    सफेद फास्फोरस हथियार के इस्तेमाल को लेकर अमेरिका का बयान सामने आया है। आरोप है कि अक्टूबर के महीने में इजरायल की ओर लेबनान में यूएस द्वारा दिए गए फास्फोरस हथियारों का इस्तेमाल किया गया था। इसकी वजह से गिराए गए बम से बार-बार आग लग रही थी। इसे लेकर अमेरिका काफी चिंतित है और उन्होंने कहा कि हम इस मामले की जानकारी जुटे रहे हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका इस बात का पूरा ध्यान रखता है कि सही उद्देश्य और कानून के तहत ही सफेद फास्फोरस का इस्तेमाल हो।

    फास्फोरस एक ऐसा खतरनाथ केमिकल हथियार है, जो मोम की तरह होता है। रबर और वाइट फास्फोरस मिलाकर इस खतरनाक हथियार बनाया जाता है। अगर कहीं वाइट फास्फोरस बम गिराया जाता है तो वहां आग तेजी से फैल जाती है। यह हथियार जैसे-जैसे ऑक्सीजन के संपर्क में आता है वैसे-वैसे ही आग बढ़ती जाती है। यह हथियार पूरी तरह से आसपास के ऑक्सीजन को सोख लेता है। पानी डालने के बाद आग नहीं बुझती है। अगर कोई व्यक्ति इस हथियार की चपेट में आने से बच भी जाता है तो वह दम घुटने से मर जाता है। यह हथियार इतना खतरनाक है कि इंसान की हड्डियों को पूरी तरह गला देता है। वह किसी काम नहीं रहता है। उस व्यक्ति के शरीर के सारे पार्ट्स जैसे हार्ट, किडनी, लिवर धीरे-धीरे फेल होने लगते हैं।

  • पुलिस पर हुआ आतंकी हमला, 4 की मौ’त 28 घायल, मुठभेड़ जारी

    खैबर पख्तूनख्वाः पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में आत्मघाती आतंकवादी हमला हुआ है। इस अटैक में 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 28 लोग जख्मी हुए हैं। यह हमला आत्मघाती हमलावरों ने एक पुलिस थाने को निशाना बनाकर किया है। फिलहाल आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ चल रही है।

    बताया गया कि विस्फोटक पहने कई आतंकवादी स्थानीय पुलिस स्टेशन में दाखिल हुए और वहां खुद को बम से उड़ा लिया। आतंकियों ने खुद को बम से उड़ाने से पहले पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी की। पाकिस्तान के ही आतंववादी संगठन तहरीक ए जिंद पाकिस्तान (टीजेपी) ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है। आतंकियों ने जिस पुलिस चौकी को निशाना बनाया, वह अफगानिस्तान की सीमा के नजदीक है।