Blog

  • 6.3 तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके

    6.3 तीव्रता से लगे भूकंप के तेज झटके

    इस्लामाबादः पश्चिमी अफगानिस्तान में रविवार की सुबह एक बार फिर तेज भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.3 मापी गई है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि पिछले कुछ हफ्तों में आए तेज भूकंप के झटकों के बाद हजारों लोग मारे गए और पूरे गांव तबाह हो गए हैं। तेज भूकंप के झटके महसूस होते ही लोग अपने घरों और दफ्तरों से बाहर निकल गए। दरअसल, पिछले एक हफ्ते में भूकंप से हुई तबाही के बाद लोगों में अब भी खौफ है। हालांकि, अब तक किसी तरह के जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है।

    अफगानिस्तान के लोग एक के बाद एक भूकंप के तेज झटके महसूस कर रहे हैं। इसमें अब तक 4 हजार से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। माना जा रहा है कि अफगानिस्तान में आया भूकंप सीरिया और तुर्की में आए भूकंप से भी कई अधिक भयावह है। संयुक्त राष्ट्र के मानवीय कार्यालय ने भूकंप से निपटने में सहायता करने के लिए 5 मिलियन डॉलर की सहायता करने की घोषणा की है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस त्रासदी में बचे हुए लोगों के रहने, खाने और चिकित्सक सुविधाओं को लेकर चिंता व्यक्त की है।

  • जालंधरः इस इलाके में तेल की फैक्टरी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 4 गाड़ियां, देखें वीडियो

    जालंधरः इस इलाके में तेल की फैक्टरी में लगी भीषण आग, मौके पर पहुंची दमकल विभाग की 4 गाड़ियां, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: जंडूसिंघा के पास स्थित गांव कंगनीवाला में सरसों के तेल की फैक्टरी में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। वहीं घटना की जानकारी देते हुए फैक्टरी के मालिक विकास अग्रवाल ने बताया कि आज सुबह काम के दौरान उन्हें सुपरवाइजर ने फैक्टरी में आग लगने की सूचना दी। जिसके बाद उन्होंने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। वहीं मौके पर दमकल की विभाग की 4 गाड़ियां घटना स्थल पर पहुंच गई है। जिनमें से 2 गाड़ियां आग बुझाने में लगी हुई है।

    एक से डेढ़ घंटे का समय हो गया है कि लेकिन अभी तक दमकल विभाग के अधिकारियों द्वारा आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। लेकिन इस घटना में काफी नुकसान हो गया है। गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई जानी नुकसान होने की सूचना सामने नहीं आई है।

  • पंजाब : प्रेमी जोड़े की शादी पर 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    पंजाब : प्रेमी जोड़े की शादी पर 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    मोगा : एक प्रेमी जोडे की शादी पर 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना प्रमुख जसबीर सिंह ने बताया कि अनमोल प्रीत कौर पत्नी अर्जुन बावा और अर्जुन बावा पुत्र भूषण बावा जो नजदीक शिव मंदर जीरा में रहते हैं। दोनों ने इसी साल 25 जुलाई को शादी की थी। इन दोनों का विवाह श्री गुरु तेग बहादुर गुरू द्वारे में करवाया गया था। दोनों ने हाई कोर्ट में अपनी सुरक्षा के लिए दरखास्त दी। जांच में पता चला के अर्जुन बावा की विवाह के वक्त उम्र 19 साल 7 महीने 5 दिन बनती है। जो के विवाह के लिए कम उम्र है।

    वही है कोर्ट के आदेशों के चलते लड़के की कम आयु होने पर 9 व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर आगे कारवाई की जा रही है। इनमें 3 लोग गुरुद्वारा साहिब के है जिनमें एक गुरुद्वारा साहिब का ग्रंथी और रागी और गुरुद्वारे का सेक्ट्री है और बाकी के परिवार के मेंबर है। वही थाना मुखी ने बताया की यह लोग जीरा के रहने वाले है लेकिन शादी इनकी मोगा में हुई थीय़ इस लिए मामला मोगा में दर्ज किया गया है। अभी इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। वही गुरद्वारा के सेक्टरी हरभजन सिंह ने बताया हमारे गुरुद्वारा साहिब में शादी 25 जुलाई को हुई थी।

    हमें लड़की का आधार कार्ड दिखाया गया था उसकी उम्र 18 साल की ही हुई थी। लेकिन हम को यह नही पता चला की लड़के की उम्र कम है। वही लड़के वालों की तरफ से तो कुछ लोग थे। लेकिन लड़की वालों की ओर से कोई नहीं था। हमने पूछा तो लड़के वालो ने अपनी जिम्मेदारी ली थी। लेकिन हम को अब पता चला कि पुलिस ने हम पर भी मामला दर्ज कर दिया है। हम प्रशासन का पूरा सहयोग देंगे। गलती हम से हुई है, हमने लड़के का आधार कार्ड नही देखा और लड़की का आधार कार्ड हमने देखा था।

  • पंजाब : खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    पंजाब : खेत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    पटियाला : गांव ललिना के पास सुबह खेत में से एक 35 वर्ष व्यक्ति का शव मिलने से ही आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जब सुबह किसान अपने खेतों में पहुंचा तो उसने देखा कि एक व्यक्ति का शव उसके खेत में पड़ा है। जिसकी जानकारी उसने पुलिस को दी। मृतक की पहचान नरेश कुमार के तौर पर हुई है। मौके पर पहुंचे सनौर थाना प्रभारी साहब सिंह, डीएसपी गुरदेव सिंह धालीवाल, एसपी सिटी साहिब ने बताया की जांच शुरू कर दी है।

    उन्होंने बताया कि मृतक नरेश कुमार पर किसी ने तेजदार हथियार से हमला किया गया। जिसमें इसकी मौत हो गई। पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जल्दी ही दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार मृतक नरेश कुमार पैंट का काम करता था और परिवार के साथ गुजारा करता था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से परिवार का झगड़ा होने के कारण यह अकेला खेत में मोटर पर रह रहा था।

  • ਪੰਜਾਬ : ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਕੰਮ ਤੋ ਘਰ ਆ ਰਹੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਮਾਰੀ ਗੋਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ : ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਕੰਮ ਤੋ ਘਰ ਆ ਰਹੇ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਮਾਰੀ ਗੋਲੀ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਦੇਰ ਰਾਤ ਪਿੰਡ ਰਾਮਗੜ੍ਹ ਨੇੜੇ ਬਾਈਕ ਸਵਾਰ ਬਦਮਾਸ਼ਾਂ ਨੇ ਕੰਮ ਤੋਂ ਘਰ ਪਰਤ ਰਹੇ ਵਿਅਕਤਿਆਂ ‘ਤੇ ਗੋਲੀ ਚਲਾ ਦਿੱਤੀ। ਗੋਲੀ ਅਤੇ ਛਰੇ ਵਿਅਕਤੀ ਦੀ ਗਰਦਨ ‘ਤੇ ਵੱਜੇ। ਬਦਮਾਸ਼ ਉਸ ਦੀ ਜੇਬ ‘ਚੋਂ ਕਰੀਬ 3 ਹਜ਼ਾਰ ਰੁਪਏ ਕੱਢ ਕੇ ਫ਼ਰਾਰ ਹੋ ਗਏ। ਜ਼ਖਮੀ ਵਿਅਕਤੀ ਸੋਨੂੰ ਕੁਮਾਰ ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਰੀਬ ਇਕ ਘੰਟਾ ਦਰਦ ਨਾਲ ਉਥੇ ਪਿਆ ਰਿਹਾ। ਬਾਅਦ ਵਿਚ ਰਾਤ ਨੂੰ ਉਸ ਨੂੰ ਹਸਪਤਾਲ ਲਿਜਾਇਆ ਗਿਆ। ਜਦੋਂ ਨਕਾਬਪੋਸ਼ ਲੁਟੇਰੇ ਮੋਬਾਈਲ ਖੋਹਣ ਲੱਗੇ ਤਾਂ ਸੋਨੂੰ ਦੀ ਉਹਨਾਂ ਨਾਲ ਝੜਪ ਹੋ ਗਈ। ਸੋਨੂੰ ਕੁਮਾਰ ਦੇ ਦੋਸਤ ਸੋਮਨਾਥ ਥਾਪਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਲੁਟੇਰਿਆਂ ਨੇ ਮੂੰਹ ‘ਤੇ ਕੱਪੜਾ ਬੰਨ੍ਹਿਆ ਹੋਇਆ ਸੀ।

    ਗੋਲੀਬਾਰੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਸੋਨੂੰ ਦੀ ਗਰਦਨ ‘ਚੋਂ ਖੂਨ ਵਹਿਣ ਲੱਗਾ। ਉਸ ਨੇ ਤੁਰੰਤ ਲੋਕਾਂ ਦੀ ਮਦਦ ਨਾਲ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਅਤੇ ਪੁਲਸ ਨੂੰ ਸੂਚਨਾ ਦਿੱਤੀ। ਕਰੀਬ ਇੱਕ ਘੰਟੇ ਬਾਅਦ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਪੁੱਜੀ ਪਰ ਪੁਲੀਸ ਫਿਰ ਵੀ ਮੌਕੇ ’ਤੇ ਨਹੀਂ ਆਈ। ਆਖ਼ਰ ਜਦੋਂ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਸੋਨੂੰ ਨੂੰ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਲਿਆਂਦਾ ਗਿਆ ਤਾਂ ਪੁਲੀਸ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਜ਼ਰੂਰ ਉਸ ਨੂੰ ਮਿਲਣ ਆਏ। ਸੋਨੂੰ ਦੀ ਹਾਲਤ ਗੰਭੀਰ ਬਣੀ ਹੋਈ ਹੈ। ਡਾਕਟਰਾਂ ਨੇ ਪੀਜੀਆਈ ਰੈਫਰ ਕੀਤਾ ਪਰ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਨਹੀਂ ਦਿੱਤੀ।

    ਸੋਮਨਾਥ ਥਾਪਾ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਬਦਮਾਸ਼ਾਂ ਨੇ ਜ਼ਖਮੀ ਸੋਨੂੰ ਦੇ ਪੈਸੇ ਲੁੱਟ ਲਏ ਹਨ। ਉਹ ਉਸ ਦਾ ਗੁਆਂਢੀ ਹੈ ਉਹ ਉਸ ਨੂੰ ਹਸਪਤਾਲ ਲੈ ਕੇ ਆਇਆ ਹੈ। ਹਸਪਤਾਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਵੱਲੋਂ ਗੋਲੀ ਲੱਗਣ ਨਾਲ ਜ਼ਖ਼ਮੀ ਮਰੀਜ਼ ਨੂੰ ਪ੍ਰਾਈਵੇਟ ਐਂਬੂਲੈਂਸ ਰਾਹੀਂ ਪੀਜੀਆਈ ਰੈਫ਼ਰ ਕਰਨਾ ਗ਼ਲਤ ਹੈ। ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਦਾਅਵਾ ਹੈ ਕਿ ਡਾਕਟਰੀ ਸਹੂਲਤਾਂ ਕਾਫੀ ਹਨ ਪਰ ਅਸਲ ਸੱਚਾਈ ਕੁਝ ਹੋਰ ਹੈ।

  • मशहूर राइटर और डायरेक्टर का निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

    मशहूर राइटर और डायरेक्टर का निधन, दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत

    नई दिल्ली : मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आ रही है। बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों के डायरेक्टर व राइटर रवींद्र पीपट अब इस दुनिया में नहीं रहे। बताया जा रहा है कि वे लंबे सयम से कैंसर से पीड़ित थे और अचानक दिल का दौरा पड़ने से उनका निधन हो गया। रवींद्र के निधन के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है।

    फिल्म लावा से बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले रवींद्र पीपट ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों का डायरेक्शन किया था। उन्होंने डिंपल कपाड़िया से लेकर राज बब्बर, स्मिता पाटिल के साथ तमाम मूवीज बनाई थी। पीपट को फिल्म काश आप हमारे होते, लावा, कैद में है बुलबुल, घर आया परदेसी जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। इसके अलावा उन्होंने टीवी सीरियल ‘वंश’ को भी डायरेक्ट किया था।

  • जालंधरः इस इलाके में दो पक्षों में हुआ विवाद, देखें Live

    जालंधरः इस इलाके में दो पक्षों में हुआ विवाद, देखें Live

    जालंधर, ENS: गुलाब देवी रोड से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गंदे नाले के पास व्यक्ति की तस्वीरों की दुकान पर पुरानी रंजिश के चलते दूसरे पक्ष द्वारा विवाद करने के आरोप लगाए गए। 

    बताया जा रहा है कि इस विवाद के दौरान धार्मिक तस्वीर गंदे नाले में फेंक दी गई। जिसको लेकर वहां पर जमकर हंगामा हो रहा है। इसके बाद मौके पर हड़कंप मच गया और लोगों द्वारा जमकर हंगामा किया गया। मौके पर इकट्ठा हुए लोगों द्वारा धार्मिक तस्वीरें गंदे नाले में फेंकने वाले आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। 

    घटना की जानकारी मिलते ही थाना बस्ती बावा खेल मौके पर पहुंची है। उन्होंने बताया कि उन्हें इलाके में बेअदबी की घटना होने की जानकारी मिली है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरु कर दी है। इसके साथ ही आरोप लगाए जा रहें हैं कि बेअदबी करने वाला युवक नशे करता है और नशा बेचता भी है।

    उसका पारिवारिक विवाद चल रहा था, जिसके बाद उसने दुकान पर रखी गई धार्मिक तस्वीरें गंदे नाले में फेंक दी। इस दौरान लोगों द्वारा आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। लोगों की कहना है कि अगर पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की गई तो वह थाने का घेराव करेंगे।      

  • भीषण सड़क हादसा : कंटेनर से टकराई मिनी बस, 12 की मौत

    भीषण सड़क हादसा : कंटेनर से टकराई मिनी बस, 12 की मौत

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर जिले में समृद्धि एक्सप्रेसवे पर तेज गति से आ रही एक मिनी बस ने एक कंटेनर को टक्कर मार दी। जिससे कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि निजी बस में 35 यात्री सवार थे। उन्होंने बताया कि यह हादसा जिले में एक्सप्रेसवे के वैजापुर इलाके में देर रात करीब साढ़े 12 बजे हुआ, यह स्थान मुंबई से करीब 350 किलोमीटर दूर है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि बस चालक ने वाहन पर से नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप बस ने पीछे से कंटेनर को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि हादसे में 12 यात्रियों की मौत हो गयी। मृतकों में 5 पुरुष, 6 महिलाएं और एक नाबालिग लड़की शामिल है। अधिकारी ने बताया कि 23 अन्य यात्री घायल हो गए हैं और उन्हें एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

  • आर्टिफिशियल ज्वेलरी के लिए कर दी महिला की हत्या, जाने मामला

    आर्टिफिशियल ज्वेलरी के लिए कर दी महिला की हत्या, जाने मामला

    नई दिल्ली : राजस्थान के भीलवाड़ा में एक महिला के पास से ज्वेलरी लूटने के लिए उसकी हत्या कर दी गई। महिला से जो ज्वेलरी लूटी गई, वो आर्टिफिशियल निकली। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी महिला को सुनसान जगह पर ले गया था। जहां पहले दोनों ने शराब भी पी थी। राजस्थान के भीलवाड़ा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक महिला आर्टिफिशियल ज्वेलरी पहने हुई थी, जिसे देख एक युवक ने असली समझ लिया।

    इसके बाद युवक ने ज्वेलरी लूटने के इरादे से महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार उससे पूछताछ शुरू की, तब इस मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। सदर थाना क्षेत्र में महिला का खून से लथपथ शव मिला था। इसके बाद उसकी पहचान 35 वर्षीय सीमा बंजारा पत्नी गारू बंजारा निवासी बंजारा बस्ती पटेल नगर भीलवाड़ा के रूप में हुई। मौके पर डॉग स्क्वॉड, एफएसएल और साइबर टीम को बुलाया गया।

    पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल्स निकलवाकर आरोपी का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी 24 वर्षीय शोएब मोहम्मद सिलावट पुत्र जमील मोहम्मद को अरेस्ट कर लिया। पुलिस ने जब उससे पूछताछ की तो पता चला कि ज्वेलरी लूटने के लिए उसने महिला की हत्या की थी, जो असली नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल थी।

  • मौसम विभाग ने इन राज्यों में किया बारिश का अलर्ट जारी

    मौसम विभाग ने इन राज्यों में किया बारिश का अलर्ट जारी

    नई दिल्ली : मौसम विभाग की मानें तो उत्तरी भारत में एक साथ दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने जा रहे है। जिसकी वजह से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। बारिश के बाद न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान में गिरावट दर्ज होगी। उत्तर भारत में मौसम जल्द ही करवट लेने वाला है। IMD के मुताबिक 2 वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभों की वजह से उत्तरी भारत में बारिश और बर्फबारी होगी।

    पूर्वानुमान के मुताबिक, आज (रविवार) यानी 15 अक्टूबर को देर शाम दिल्ली, पंजाब और हरियाणा का मौसम बदल जाएगा। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का सबसे ज्यादा असर सोमवार और मंगलवार को दिखेगा और ठंड बढ़ जाएगी। मौसम विभाग की मानें तो बारिश के बाद न्यूनतम और अधिकतम दोनों ही तापमान में गिरावट दर्ज होगी। उत्तरी भारत में एक साथ दो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होने जा रहे है।

    जिसकी वजह से पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश की संभावना है। जानकारी के मुताबिक पहले से ही एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ पहाड़ी इलाकों में सक्रिय है, जिसे एक दूसरे वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से भी अब मदद मिलेगी. मॉनसून की विदाई के बाद यह पहला मौका है, जब उत्तरी भारत में बारिश का व्यापक असर देखने को मिलेगा।