Category: Punjab>Bathinda

  • Punjab News: गाड़ी चलाना सीख रहे व्यक्ति की नहर में गिरी कार, एक की मौत

    Punjab News: गाड़ी चलाना सीख रहे व्यक्ति की नहर में गिरी कार, एक की मौत

    बठिंडाः जिले के परसराम नगर में बहमन दीवाना पुल के पास नहर में कार गिर गई। घटना के दौरान कार में 3 व्यक्ति सवार थे। घटना रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कार में सवार 3 लोगों में से एक की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान 40 वर्षीय इरफान अंसारी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, तीनों लोग गाड़ी चलाना सीख रहे थे और ओवरस्पीडिंग के कारण कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।

    हादसे की सूचना मिलते ही पीसीआर बठिंडा की टीम मौके पर पहुंची। पीसीआर कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद कार सवारों को नहर से बाहर निकाला, जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई। बताया जा रहा हैकि दर्जी का काम करने वाले मुस्लिम परिवार के करीबी रिश्तेदारों और भाइयों ने एक दिन पहले स्विफ्ट डिजायर कार खरीदी थी। टेस्ट ड्राइव लेने के लिए इरफान अंसारी ने गाड़ी को तेज गति से चलाया।

    इससे अनियंत्रित गाड़ी नहर में जा गिरी। इस घटना की जानकारी जब स्थानीय लोगों को हुई तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। दूसरी ओर कैनाल थाने के एसएचओ हरजोत सिंह ने बताया कि मृतक इरफान अंसारी की मौत हो गई। इस घनटा में उसके साथी मुख्तियार अंसारी और 18 वर्षीय मोहम्मद अंसारी घायल अवस्था में बचा लिए गए हैं। एसएचओ ने बताया कि ये तीनों उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने कहा कि परिवार वालों के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Punjab News: गैरहाजिर होने पर सासंद को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    Punjab News: गैरहाजिर होने पर सासंद को लेकर कोर्ट का आया फैसला

    चंडीगढ़ः हिमाचल के मंडी से बीजेपी सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रानौत गुरुवार को बठिंडा अदालत में होने वाली सुनवाई में फिर हाज़िर नहीं हुईं। बेबे महिंदर कौर द्वारा दायर मानहानि मामले में आज कंगना की उपस्थिति अनिवार्य थी, लेकिन वे अदालत में नहीं पहुंचीं। हालांकि, उनके वकील ने अदालत के सामने उनका पक्ष रखा। अदालत ने कंगना रानौत को 15 दिसंबर को व्यक्तिगत रूप से हाज़िर होने का आदेश जारी किया है। मानहानि का मामला दायर करने वाली 87 वर्षीय बेबे महिंदर कौर आज भी अदालत में पेश हुईं।

    अदालत के बाहर बात करते हुए उन्होंने साफ कहा कि “चार साल से हम इंसाफ के लिए दौड़ रहे हैं, अब माफ़ करने का कोई सवाल ही नहीं बनता।” बेबे महिंदर कौर के वकील रघुवीर सिंह बहनीवाल ने बताया कि आज कुछ महत्वपूर्ण सबूत अदालत के सामने पेश किए गए हैं। उन्होंने कहा कि अदालत ने खुलकर आदेश दिया है कि अगली सुनवाई पर कंगना को व्यक्तिगत रूप से हाज़िर होना पड़ेगा। गौरतलब है कि पिछली सुनवाई दौरान कंगना के वकीलों ने व्यक्तिगत पेशी से छूट और अगले मोहलतों पर वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए हाज़री की अनुमति मांगी थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया था।

    उसी दिन अदालत ने कंगना के ख़िलाफ़ चार्ज भी फ्रेम किए थे। 2021 के किसान आंदोलन के दौरान कंगना रानौत ने बहादरगढ़ जंडिया गांव की बुज़ुर्ग किसान महिंदर कौर को ऐसी महिला बतलाया था जो विरोध प्रदर्शनों में पैसे लेकर हिस्सा लेती है। इस ट्वीट को निंदनीय और गलत बताते हुए महिंदर कौर ने कंगना के खिलाफ मानहानि का मुक़दमा दर्ज कराया था। पिछली पेशी के बाद कंगना रानौत ने मीडिया के सामने कहा था कि ट्वीट एक ग़लतफ़हमी पर आधारित था और उन्होंने बेबे महिंदर कौर को ‘माफी का संदेश भेजा’ है। उन्होंने कहा था कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुँचाने का उनका इरादा नहीं था।

  • आज इस मामले में कोर्ट में पेश होगी Kangana Ranaut

    आज इस मामले में कोर्ट में पेश होगी Kangana Ranaut

    बठिंडाः भाजपा सांसद और अभिनेत्री कंगना रनोट आज बठिंडा कोर्ट में पेश होंगी। अदालत ने उन्हें मानहानि के एक मामले में पेश होने का आदेश दिया था। इससे पहले, 24 नवंबर को भी कंगना रनोट को पेश होना था, लेकिन उस समय उनके जूनियर वकील ही अदालत में उपस्थित हुए।

    कंगना के वकील ने अदालत से स्थायी छूट की मांग की है, जबकि शिकायतकर्ता किसान महिला के वकील मामले को आगे बढ़ाने पर जोर दे रहे हैं। कोर्ट ने इसके बाद कंगना पर आरोप तय कर दिए। दरअसल, मामला दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के दौरान का है।

    बठिंडा के गांव बहादुरगढ़ जंडिया निवासी बेबे महिंदर कौर ने कंगना रनोट के खिलाफ याचिका दायर की थी। महिंदर कौर का आरोप है कि कंगना ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उनके खिलाफ एक पोस्ट में कहा था कि ऐसी महिलाएं धरने पर ‘100-100 रुपए लेकर आती हैं’। महिंदर कौर ने इस टिप्पणी को लेकर मानहानि का मुकदमा दायर किया था।

  • Punjab News: नशे ने ली एक और युवक की जान, मां बोली- अब घर में कमाने वाला कोई नहीं, देखें वीडियो

    Punjab News: नशे ने ली एक और युवक की जान, मां बोली- अब घर में कमाने वाला कोई नहीं, देखें वीडियो

    बठिंडा: पंजाब में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार उठ रही आवाजों के बीच मोड़ कलां से एक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 22 वर्षीय सिकंदर की नशे की लत के कारण मौत हो गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना उस समय और गंभीर हो जाती है जब इसी क्षेत्र में एक दिन पहले दीवार पर लिखा मिला था। यहां खुलेआम नशा बिकता है।

    वीडियो में सिकंदर की मां को चीख-चीखकर रोते हुए देखा जा सकता है। वह अपने जवान बेटे की तस्वीर को देखकर बार-बार वही सवाल दोहराती हैं कि आखिर नशे की इस महामारी से उनका घर क्यों उजड़ गया। गरीबी से जूझ रही मां का कहना है कि अब घर में कमाने वाला कोई नहीं बचा। उनकी एकमात्र बेटी है और वह सरकार से गुहार लगा रही हैं कि उसकी परवरिश के लिए कोई सहारा दिया जाए।

    पीड़ित परिवार की रिश्तेदार कृष्णा देवी ने बताया कि सिकंदर की मां सुरजीत कौर अपने बेटे की तस्वीर के सहारे ही समय काट रही हैं। लड़का कई बार नशे की हालत में घर आता था, पर पैसे की कमी के चलते वह उसका इलाज नहीं करवा पाए। कृष्णा देवी तथा ग्रामीणों ने पुलिस और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि इस क्षेत्र से नशे की जड़ें उखाड़ी जा सकें और किसी और मां को अपना बेटा न खोना पड़े।

  • Punjab News: Hotel Paris Hilton में पुलिस की दबिश, विदेशी लड़कियां सहित 10 काबू

    Punjab News: Hotel Paris Hilton में पुलिस की दबिश, विदेशी लड़कियां सहित 10 काबू

    बठिंडाः शहर के प्रसिद्ध होटल पैरस हिल्टन में पुलिस ने दबिश दी। जहां पुलिस ने विदेशी लड़कियों सहित 10 को काबू किया है। दरअसल, पुलिस ने ने गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर अश्लील गतिविधियों का भंडाफोड़ किया। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक होटल में विदेशी लड़कियों की मौजूदगी में पार्टी की जा रही थी। इस दौरान होटल में पुलिस के पहुंचते ही सन्नाटा छा गया।

    मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी नरेन्द्र सिंह ने बताया कि उनकी टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि होटल में संदिग्ध गतिविधियां हो रही हैं। इस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए छापा मारा गया। जांच के दौरान पुलिस ने होटल से 10 लोगों को काबू किया गया है, जबकि कुछ विदेशी लड़कियों को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई के बाद घर भेज दिया गया। पुलिस ने होटल मालिक पंकज, उसके पार्टनर और एक अन्य व्यक्ति समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

    बताया जा रहा है कि होटल में विदेशी लड़कियों के साथ सेक्स रैकेट चलाए जाने का भी शक है, जिसकी पुष्टि के लिए आगे की जांच जारी है। एसपी सिटी नरेन्द्र सिंह ने कहा, “हमने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई तीव्र गति से चल रही है।”

     

     

     

     

  • Punjab News: तेल टैंकर और वेरका दूध के वाहन की टक्कर में एक की मौत

    Punjab News: तेल टैंकर और वेरका दूध के वाहन की टक्कर में एक की मौत

    कोटफत्ताः बठिंडा- मानसा रोड पर कोटफत्ता के पास मानसा की तरफ से आ रही वेरका दूध वाली गाड़ी की तेल टैंकर से टक्कर हो गई। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार वेरका गाड़ी नंबर पी बी 03 बी जे 3568 और बठिंडा की तरफ से आ रहे एक तेल टैंकर नंबर पी बी 10 एफ वी 7818 की टक्कर हो गई।

    हादसा इतना भीषण था कि वेरका दूध की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीं हादसे में घायल ड्राइवर मनदीप सिंह को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां अस्पताल में ड्राइवर की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है, वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: पराली से भरी ट्राली को लगी भीषण आग, जलकर हुई राख

    Punjab News: पराली से भरी ट्राली को लगी भीषण आग, जलकर हुई राख

    बठिंडाः जिले में पराली की गांठे लेकर जा रही ट्रॉली को अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने से सड़क पर ही लोगों में हड़कंप मच गया। जिसके बाद लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में आग लगने के कारण ट्राली व पराली जलकर राख हो गई।

    लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। आग लगने के कारणों का अभी तक कुछ पता नहीं लगा है। हादसे में चालक का बचाव रहा। लोगों ने बताया कि अचानक ट्राली में आग लगी देख उन्होंने चालक को गाड़ी रोककर सूचना दी। जिसके बाद दमकल विभाग को घटना संबंधी सूचना दी। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप धारण कर लिया और ट्राली आग के गोले में तबदील हो गई।

     

  • Punjab News: मानहानि केस में नहीं पेश हुई MP Kangana Ranaut, कोर्ट का आया फैसला

    Punjab News: मानहानि केस में नहीं पेश हुई MP Kangana Ranaut, कोर्ट का आया फैसला

    बठिंडाः दिल्ली में किसानों के धरने के दौरान किसानों के खिलाफ महिलाओं के बारे में टिप्पणी करने के आरोप के तहत मानहानी (मानहानि) के मुक़दमे का सामना कर रही फ़िल्म अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत की मुश्किलें थमने का नाम नहीं ले रही। दरअसल, आज पंजाब के बठिंडा कोर्ट में मानहानि केस में पेशी थी, लेकिन अभिनेत्री अदालत में पेश नहीं हुईं। अदालत को कंगना के वकील ने सुरक्षा का हवाला देकर अभिनेत्री के पेश होने के लिए छूट देने की मांग की।

    अब इस मामले में कोर्ट ने कंगना के खिलाफ चार्ज फ्रेम कर दिए हैं। अदालत के बाहर मीडिया से बातचीत में शिकायतकर्ता बुजुर्ग महिला महिंदर कौर के वकील बहनीवाल ने कहा कि सांसद कंगना हर जगह पर्याप्त सुरक्षा के साथ जाती हैं, ऐसे में सुरक्षा का हवाला देकर पेशी से छूट मांगना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि यह मामला गंभीर है और कंगना को न्यायिक प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करना चाहिए।

    कंगना रनौत के खिलाफ बठिंडा की बुजुर्ग महिला महिंदर कौर ने मानहानि का केस दर्ज कराया था। इस मामले में 27 अक्तूबर को कंगना रनौत बठिंडा अदालत में पेश भी हुई थी। आज मामले की सुनवाई के दौरान पेश न होने पर महिंदर कौर के वकील ने इसका विरोध जताया और अदालत के सामने पक्ष रखा। बताया जा रहा है कि इस मुक़दमे में निजी पेशी से छूट की मांग वाली उनकी दायर अर्ज़ी पर अदालत ने कोई फ़ैसला नहीं दिया।

    अब मामले की अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी। बुजुर्ग महिला महिंदर कौर के पति लाभ सिंह ने कहा कि वे किसी भी कीमत पर कंगना को माफी नहीं देंगे। वह अदालत में लड़ाई लड़ेंगे और आखिर तक कंगना के खिलाफ डटे रहेंगे। बता दें कि यह मामला साल 2020-21 के किसान आंदोलन से जाकर जुड़ता है। दरअसल, कंगना रनौत ने एक री-ट्वीट किया था। इसमें बठिंडा जिले के एक गांव की रहने वाली महिला महिंदर कौर को लेकर टिप्पणी की थी। कंगना ने एक ट्वीट में महिंदर कौर की तुलना शाहीन बाग आंदोलन की बुजुर्ग महिला बिलकिस बानो से की थी।

  • Punjab News: लड़की ने ठुकराया प्यार तो युवकों ने लगा दी एक्टिवा में आग, देखें वीडियो

    Punjab News: लड़की ने ठुकराया प्यार तो युवकों ने लगा दी एक्टिवा में आग, देखें वीडियो

    बठिंडा: मिनी सचिवालय रोड़ पर एक शादी समारोह के दौरान दो युवकों ने एक लड़की की एक्टिवा में आग लगा दी। यह घटना इसलिए हुई क्योंकि दोनों युवक लड़की पर एकतरफा प्यार जता रहे थे। इस प्यार को लड़की ने अस्वीकार कर दिया। ऐसे में दोनों युवकों ने आग में स्कूटी खड़ी कर दी।

    इसके कारण दो मोटरसाइकिलें भी जल गई। इससे उन्हें डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हो गया। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बठिंडा बस स्टैंड चौकी की पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर दोनों आरोपियों को पहचानकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

    दोनों आरोपियों को कल कोर्ट में पेश किया जाएगा। इस मामले की जानकारी देते हुए एसएचओ सतबीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कोर्ट रोड पर कुछ लोगों ने व्हीकल को आग लगी दी है। इस आग में पायल नाम की लड़की की एक्टिवा जल गई।

    उन्होंने बताया कि पड़ताल में यह सामने आया है कि युवकों और लड़की के बीच में पहला भी झगड़ा हुआ था। उसके लिए उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज करवाई। अब इस मामले में आगे भी जांच की जा रही है।

  • Punjab News: बम विस्फोट मामले में जांच करने पहुंची NIA टीम, देखें वीडियो

    Punjab News: बम विस्फोट मामले में जांच करने पहुंची NIA टीम, देखें वीडियो

    बठिंडाः जिले के जीदा गांव में बम विस्फोट केस के मामले में आज एनआईए की टीम जांच के लिए पहुंची। बता दें कि केमिकल ब्लास्ट मामले की जांच अब एनआईए को सौंप दी गई है। ऐसे में एनआईए की टीम ने जीदा गांव पहुंच कर इस केस की जांच शुरू कर दी है। जहां गुरप्रीत सिंह अपने घर के अंदर बैठकर बम बनाते हुए खुद घायल हो गया था। अब इस केस की जांच एनआईए के हवाले कर दी गई है। मामले की गहनता से जांच करने के कुछ घंटों के बाद अब एनआईए की टीम वापस दिल्ली के लिए रवाना हो गई है, लेकिन इसकी पुष्टि बठिंडा पुलिस ने नहीं की है। राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ जुड़ा मामला होने के चलते राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने पंजाब पुलिस से जांच का जिम्मा संभाल लिया है। बठिंडा की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) अमनीत कोनदल ने इसकी पुष्टि की है, लेकिन आगे कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। बता दें कि 10 सितंबर 2025 को जीदा गांव में रहने वाले आरोपी गुरप्रीत सिंह ने विस्फोटक समाग्री मंगवाई थी व हाईडिफिसेंसन के दो विस्फोट उसके घर में हुए थे, जिसमें आरोपी के साथ उनके पिता बुरी तरह घायल हो गए थे। जीदा गांव में 10 सितंबर को विस्फोट हुआ था, जिसमें आरोपी गुरप्रीत सिंह (19) गंभीर रूप से जख्मी हो गया और बठिंडा पुलिस को विस्फोटों के बारे में एक दिन बाद उस समय पता चला जब एक निजी अस्पताल ने पुलिस को मामले के बारे में सूचित किया। इस विस्फोट में गुरप्रीत का दाहिना हाथ गंभीर रूप से घायल होने के कारण काटना पड़ा था जबकि उनके पिता जो किसान हैं, को मुंह व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। पुलिस के अनुसार, कानून की पढाई कर रहे छात्र गुरप्रीत पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कट्टरपंथी इस्लामी विचारधाराओं से प्रभावित होने का आरोप है। 11 सितंबर को गुरप्रीत के खिलाफ नेहियांवाला में विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। अभी तक, बठिंडा पुलिस इस मामले की जांच कर रही थी, जहां गुरप्रीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही थी। पुलिस ने बताया कि गुरप्रीत ने खुद को कट्टरपंथी बना लिया था और उसकी डिजिटल एक्टिविटी से पता चला कि वह बम बनाने के तरीके दिखाने वाले वीडियो को लगातार देखने के साथ पाक समर्थित आतंकी संगठनों के नेताओं के विडियों सुनता था। इसके बाद उसने आनलाइन ही विस्फोटक समाग्री मंगवाई व स्वयं को आत्मघाती बनाकर किसी सैनिक प्रतिष्ठान में हमला करने की साजिश रच रहा था। इसी दौरान वह घर के पास विस्फोकटक समाग्री से प्रयोग करते तेज ब्लास्ट की चपेट में आ गया। इस घटना के बाद विभिन्न केंद्रीय एजेंसियां हरकत में आईं और एनआईए के चंडीगढ़ कार्यालय से डीएसपी रैंक के एक अधिकारी ने घटनास्थल का दौरा किया था। वही आरोपी के इस्लामी कट्टरपंथियों से संबंध और विस्फोटकों को इकट्ठा करने के लिए इस्तेमाल किए लिंक के बारे में जानकारी जुटा रही थी। इससे पहले, खुफिया ब्यूरो (आईबी) के अधिकारी भी जांच के लिए बठिंडा आये थे।