Category: Business

  • ग्राहकों को Lifetime Free Charger की सुविधा दे रही ये E-Car कंपनी, जानें कीमत

    ग्राहकों को Lifetime Free Charger की सुविधा दे रही ये E-Car कंपनी, जानें कीमत

    बिजनेसः पूरी दुनिया में मशहूर एलन मस्क की कंपनी टेस्ला इस समय बुरे दौर से गुजर रही है। दुनिया के कई देशों में कंपनी की कार की बिक्री में गिरावट आई है। ऑटोब्लॉग की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस गिरावट के कारण एलन मस्क की कंपनी टेस्ला नए ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह के ऑफर दे रही है।

    टेस्ला की ओर से ये ऑफर ऐसे समय पर दिए जा रहे हैं जब कई मशहूर हस्तियां मस्क के अमेरिकी सरकार में दखल अंदाजी के विरोध में अपनी टेस्ला गाड़ियां छोड़ रहे हैं। वहीं टेस्ला अपनी सेल बढ़ाने के लिए कई तरह के ऑफर दे रही है। इसमें जीरो फीसदी ब्याज पर लोन से लेकर जिंदगीभर फ्री चार्जिंग तक शामिल है। वहीं कुछ कारों के लिए लोन पर बहुत कम ब्याज दर है।

    टेस्ला ने हाल ही में साइबरट्रक की एक कार लॉन्च की है। इसे बेचने के लिए कंपनी को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। कंपनी इस कार के लिए 1.99 फीसदी ब्याज दर पर लोन दे रही है। यह लोन टेस्ला के जरिए ही फाइनेंस किया जा सकता है। कंपनी गाड़ी के पूरे जीवनकाल या जब तक मालिक गाड़ी का इस्तेमाल करता है तब तक टेस्ला सुपरचार्जर का मुफ्त एक्सेस भी दे रही है। दुनिया भर में 60 हजार से ज्यादा सुपरचार्जर हैं जो टेस्ला की इलेक्ट्रिक गाड़ियों को सिर्फ 15 मिनट में 200 मील (करीब 322 किमी) तक चलाने के लिए रिचार्ज कर सकते हैं।

    टेस्ला सुपरचार्जर का जीवन भर मुफ्त एक्सेस मिलने से टेस्ला गाड़ियों को चलाने की लागत काफी कम हो जाती है। टेस्ला का दावा है कि उनकी गाड़ियों की ऑपरेटिंग कॉस्ट पहले से ही पारंपरिक पेट्रोल-डीजल गाड़ियों से कम है। अगर कोई टेस्ला कस्टमर नई मॉडल 3 पर 7500 डॉलर का फेडरल टैक्स क्रेडिट लेना चाहता है तो कंपनी अच्छे खरीदारों को जीरो फीसदी ब्याज पर लोन दे रही है। टेस्ला के लिए अच्छे खरीदार वो हैं जिनका क्रेडिट स्कोर 700 या उससे ज्यादा है। अगर ऐसे ग्राहक टैक्स में छूट नहीं लेना चाहते तो भी उन्हें 0.99 फीसदी ब्याज दर पर लोन मिल सकता है।

    वहीं दूसरी ओर टेस्ला अब भारत में एंट्री को तैयार है। कंपनी मुंबई में शोरूम खोलेगी जहां टेस्ला की कारों की बिक्री होगी। कंपनी ने इसके लिए जगह भी ले ली है। साथ ही टेस्ला ने भारत में भर्ती भी शुरू कर दी हैं। हालांकि टैरिफ को लेकर अमेरिका और भारत में अभी कोई सहमति नहीं बन पाई है। अमेरिका चाहता है कि भारत आयातित कारों पर टैक्स को जीरो कर दे। भारत इसके लिए तैयार नहीं है।

  • Stock Market: Red zone में बाजार, Sensex 250 अंक से ज्यादा टूटा

    Stock Market: Red zone में बाजार, Sensex 250 अंक से ज्यादा टूटा

    बिजनेसः शेयर मार्केट की शुरुआत मिलीजुली रही। सेंसेक्स की ओपनिंग ग्रीन और निफ्टी की रेड रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 7 अंकों की बढ़त के साथ 74347 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 36 अंकों की गिरावट के साथ 22508 के लेवल पर खुला। जिसके बाद सेंसेक्स 250 अंक की गिरावट के साथ 74,000 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 100 अंक की गिरावट है, ये 22,500 के स्तर पर है।

    अमेरिकी व्यापार नीति को लेकर अनिश्चितता के बीच वैश्विक बाजारों में कमजोरी के बाद घरेलू शेयर मार्केट के बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 शुक्रवार को गिरावट के साथ खुलने के आसार हैं। क्योंकि, एशियाई बाजारों में बड़ी गिरावट आई, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ। भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार को तेजी रही। सेंसेक्स 609.86 अंक या 0.83 प्रतिशत बढ़कर 74,340.09 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 50 207.40 अंक या 0.93 प्रतिशत बढ़कर 22,544.70 पर बंद हुआ।

    जापान के निक्केई 225 में 2.01 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि टॉपिक्स में 1.8 प्रतिशत की गिरावट आई। दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.15 प्रतिशत गिर गया, जबकि कोस्डैक 0.57 प्रतिशत टूट गया। हांगकांग के हैंग सेंग इंडेक्स फ्यूचर्स ने कमजोर शुरुआत का संकेत दिया।

  • Share Market की अस्थिरता का असर, निवेशकों ने Mutual Funds से भी भरोसा तोड़ा

    Share Market की अस्थिरता का असर, निवेशकों ने Mutual Funds से भी भरोसा तोड़ा

    निवेशकों ने तोड़ा म्यूचुअल फंड के SIP अकाउंट बंद करवाने का रिकॉर्ड

    बिजनेसः शेयर बाजार में बढ़ती अस्थिरता का असर SIP पर भी पड़ना शुरू हो गया है। शेयर बाजार की उथल-पुथल के कारण निवेशकों ने बड़ी संख्या में म्यूचुअल फंड के एसआईपी अकाउंट बंद कर दिए हैं। दिसंबर 2024 में 45 लाख SIP अकाउंट बंद हुए, जो अब तक का सबसे ऊंचा आंकड़ा है। इससे पहले, मई 2024 में 44 लाख SIP अकाउंट बंद हुए थे। हालांकि, इतनी बड़ी संख्या में SIP बंद होने के बावजूद म्यूचुअल फंड में निवेश प्रभावित नहीं हुआ। दिसंबर 2024 में SIP के जरिए निवेशकों ने रिकॉर्ड 26,459 करोड़ रुपए की राशि म्यूचुअल फंड योजनाओं में डाली है। SIP अकाउंट बंद होने की बढ़ती संख्या के चलते नए सक्रिय SIP खातों की शुद्ध वृद्धि प्रभावित हुई है। दिसंबर में सिर्फ 9 लाख नए SIP अकाउंट जुड़े, जो 7 महीनों में सबसे कम रहा। आपको बता दें, विश्व स्तर पर शेयर बाजार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। MSCI ग्लोबल इक्विटी इंडेक्स पिछले एक साल में 30% बढ़ा है। हालांकि, भारतीय बाजार में हालात थोड़े अलग हैं। निफ्टी 50 इंडेक्स दिसंबर में लगातार तीसरे महीने गिरावट के साथ बंद हुआ और सितंबर में अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से अब तक 10% से अधिक टूट चुका है। SIP अकाउंट बंद होने की एक वजह इसका बढ़ता आधार भी है। विशेषज्ञों का मानना है कि SIP डेटा खुदरा निवेशकों के रुझान का प्रमुख संकेतक है, क्योंकि इसमें ज्यादातर व्यक्तिगत निवेशक शामिल होते हैं।
  • Stock market में तेजी: Sensex 400 और Nifty 150 अंक बढ़ा

    Stock market में तेजी: Sensex 400 और Nifty 150 अंक बढ़ा

    बिजनेसः हफ्ते के तीसरे बुधवार को सेंसेक्स 400 अंक चढ़कर 73,500 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी में 150 अंक की तेजी है। ये 22,263 के पार कारोबार कर रहा है। आईटी और रियल्टी शेयरों में खरीदारी है। निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.30% और सरकारी बैंकों का इंडेक्स 1.30% ऊपर है। ऑटो, मीडिया और मेटल इंडेक्स में भी करीब 1% की तेजी है। सेंसेक्स पर एचसीएल टेक, एम & एम और टेक महिंद्रा के शेयरों में 2% से ज्यादा की तेजी है। बजाज फाइनेंस 3% नीचे हैं।

    नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने सभी F&O कॉन्ट्रैक्ट्स की एक्सपायरी का दिन बदल दिया है। NSE ने ऐलान किया कि सभी निफ्टी इंडेक्स वीकली फ्यूचर एंड ऑप्शंस (F&O) कॉन्ट्रैक्ट्स अब गुरुवार की जगह सोमवार को एक्सपायर होंगे। यह नए नियम अगले महीने 4 अप्रैल से प्रभावी होगा।

    एक्सचेंज ने कहा कि निफ्टी की सभी मंथली एक्सपायरी भी अगले महीने से गुरुवार की बजाय सोमवार को होगी। इस फैसले के तहत 4 अप्रैल से NSE के बैंक निफ्टी, फिन निफ्टी, निफ्टी मिडकैप सेलेक्ट और निफ्टी नेक्स्ट-50 की एक्सपायरी भी गुरुवार की बजाय सोमवार को होगी।

  • Stock market: लगातार दूसरे दिन बाजार में गिरावट, 300 अंक टूटा Sensex

    Stock market: लगातार दूसरे दिन बाजार में गिरावट, 300 अंक टूटा Sensex

    बिजनेसः सप्ताह के दूसरे दिन सेंसेक्स 300 अंक गिरकर 72700 के स्तर पर है। निफ्टी में भी 100 अंकों की गिरावट है, यह 22,000 से नीचे कारोबार कर रहा है। यह बाजार का 9 महीने का निचला स्तर है। 4 जून 2024 को सेंसेक्स 72,079 के स्तर पर था। आईटी और रियल्टी शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट है। निफ्टी आईटी इंडेक्स 1.54% नीचे है। वहीं रियल्टी इंडेक्स 1.68% नीचे है। ऑयल एंड गैस इंडेक्स में बी 1.66% की गिरावट है। ऑटो इंडेक्स 1.21% और मेटल 1.32% नीचे है। एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई में 1.82% की गिरावट है। हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 0.51% गिरा है। चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.11% नीचे है।

    बाजार में गिरावट का कारण
    आज 4 मार्च से मेक्सिको और कनाडा पर 25% टैरिफ लागू हो रहा है। चीन पर भी अतिरिक्त 10% टैरिफ लागू हो रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने बीते दिनों कहा था, हम रेसिप्रोकल टैरिफ (जैसा को तैसा) लगाएंगे। चाहे वो कोई भी देश हो- भारत या चीन, वे हम पर जितना चार्ज करते हैं, हम भी उतना ही करेंगे। दुनिया के बाकी देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ 2 अप्रैल से लागू होगा। भारत सहित अन्य देशों पर रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की धमकी से बाजार में अनिश्चितता है।

  • Stock Market : खुलते ही उठा शेयर बाजार, कुछ ही देर बाद फिर गिरा

    Stock Market : खुलते ही उठा शेयर बाजार, कुछ ही देर बाद फिर गिरा

    बिजनेसः भारतीय शेयर बाजार में लंबे समय से जारी गिरावट पर सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को ब्रेक लगा नजर आया। खुलने के साथ ही बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 400 अंक से ज्यादा उछल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (NSE Nifty) भी 100 अंक से ज्यादा चढ़कर कारोबार करता नजर आया। शुरुआती कारोबार में ही महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M Share) से लेकर Zomato Stock तूफानी तेजी के साथ भागते दिखे। लेकिन कुछ ही देर बाद बाजार ने फिर गिरवाट की ओर बढ़ने लगा। जिसके बाद सेंसेक्स में 200 अंक से अधिक की गिरावट देखने को मिल रही है। वहीं निफ्टी भी 60 अंक की गिरावट के साथ 22000 पर कारोबार कर रहा है।

  • महंगाई का झटका! LPG सिलेंडर के बढ़े दाम

    महंगाई का झटका! LPG सिलेंडर के बढ़े दाम

    नई दिल्ली : तेल कंपनियों ने 1 मार्च 2025 से 19 किलो वाले कमर्शियल एलीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी की है। 1 मार्च शुरू होने के साथ महंगाई का झटका लगा है।  मिली जानकारी के अनुसार इंडियन ऑयल (IOC) ने सिलेंडर की कीमत में 6 रुपये की बढ़ोतरी की है। बढ़ी कीमत आज से लागू हो गई है।दरअसल, पेट्रोलियम कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। हालांकि, 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

    कमर्शियल सिलेंडर महंगा होने से होटल और रेस्टोरेंट पर बोझ बढ़ता है। इसका असर खाने-पीने वाले लोगों पर होता है। पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बदलाव किया है। लेकिन 14 किलो वाले घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर का रेट 803 रुपये है। कोलकाता में कीमत 829 और मुंबई में 802.50 है। दक्षिणी राज्य तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में इसकी कीमत 818.50 रुपये है।

  • Stock Market: फरवरी महीने पर रहा Bear का दबदबा, निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपए से अधिक डूबे

    Stock Market: फरवरी महीने पर रहा Bear का दबदबा, निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपए से अधिक डूबे

    बिजनेसः दिन ब दिन गिरती शेयर मार्कीट ने दुनिया भर के निवेशकों को खून के आंसू रुला दिए हैं और फरवरी के आखिरी दिन भी निवेशकों को कोई राहत नहीं मिली है। आज मार्केट खुलते ही निवेशकों के 4 लाख करोड़ रुपए से अधिक डूब गए। किसी भी सेक्टर का निफ्टी इंडेक्स हरा नहीं है। सबसे अधिक दबाव ऑटो, आईटी ने बनाया है जिनके निफ्टी इंडेक्स 2-2 फीसदी से अधिक नीचे आ गए हैं।

    सेंसेक्स पर सिर्फ एक स्टॉक में और वह भी मामूली तेजी है। ओवरऑल बात करें तो बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 4.46 लाख करोड़ रुपये घट गया यानी निवेशकों की दौलत 4.46 लाख करोड़ रुपये घट गई है। फिलहाल बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) 843.27 प्वाइंट्स यानी 1.13% फीसदी की गिरावट के साथ 73769.16 और निफ्टी 50 (Nifty 50) भी 255.75 प्वाइंट्स यानी 1.13% फीसदी की फिसलन के साथ 22289.30 पर है।

    दूसरी ओर सोना भी औंधेमुंह गिरा है। एमसीएक्स गोल्ड रेट में शुक्रवार को सुबह के सत्र के दौरान दबाव बना हुआ था। आज, अप्रैल 2025 एक्सपायरी के लिए सोने का वायदा भाव 84,899 रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला और ओपनिंग बेल के कुछ ही मिनटों के भीतर 84,840 रुपये के इंट्राडे लो को छू गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने की बिकवाली का दबाव देखने को मिला।

  • शादी सीजन में खरीदारी करने वालों के लिए खुशखबरी, सोना-चांदी हुए सस्ते

    शादी सीजन में खरीदारी करने वालों के लिए खुशखबरी, सोना-चांदी हुए सस्ते

    बिजनेसः शादी सीजन में सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए राहत की खबर सामने आई है। दरअसल, सोना-चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखी जा रही है। इसलिए अगर आप आज सोने के गहने खरीदना चाहते हैं तो आपके लिए आज एक सुनहरा मौका साबित हो सकता है। आज सोने की कीमत 0.18 फीसदी गिरकर 85,717 रुपए प्रति 10 ग्राम जबकि चांदी की कीमत 0.50 फीसदी गिरवाट के साथ 96,064 रुपए प्रति किग्रा पर है। बुधवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर MCX पर कारोबार बंद था।

    सोने की कीमत 89,350 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी। 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने का भाव 250 रुपए बढ़कर 88,950 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। इसका पिछला बंद भाव 88,700 रुपए प्रति 10 ग्राम था। 20 फरवरी को 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने ने क्रमश: 89,450 रुपए और 89,050 रुपए प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर को छुआ था।

  • बाजार खुलते ही शेयर मार्किट में आया उछाल, Nifty 22600 के पार

    बाजार खुलते ही शेयर मार्किट में आया उछाल, Nifty 22600 के पार

    नई दिल्लीः महाशिवरात्रि की बुधवार को छुट्टी के बाद वीरवार को घरेलू शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक हरे निशान पर खुले। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 231.97 अंक चढ़कर 74,834.09 पर पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी 65.75 अंक मजबूत होकर 22,613.30 पर कारोबार करता दिखा। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे गिरकर 87.33 पर आ गया। दूसरी ओर, एशियाई बाजारों में अमेरिकी शेयर सूचकांकों के मिश्रित रुख के बाद गुरुवार को गिरावट दर्ज की गई, एसएंडपी 500 सूचकांक मामूली बढ़त के साथ बंद हुआ।

    टोक्यो में निक्केई 225 0.2% बढ़कर 38,198.96 पर पहुंच गया। हांगकांग का हैंग सेंग 0.8% गिरकर 23,618.74 पर आ गया, जबकि शंघाई कम्पोजिट इंडेक्स 0.5% गिरकर 3,364.05 पर आ गया। सप्ताह की शुरुआत में बढ़त हासिल करने वाले टेक शेयर भारी बिकवाली वाले शेयरों में से थे। ऑस्ट्रेलिया में एसएंडपी/एएसएक्स 500 0.3% बढ़कर 8,268.60 पर पहुंच गया, जबकि दक्षिण कोरिया में कोस्पी 0.9% गिरकर 2,618.77 पर आ गया।

    एशिया अन्य बाजारों में ताइवान में 0.8% की गिरावट आई तथा थाईलैंड में एसईटी में 0.1% से कम की वृद्धि हुई। बुधवार को, अमेरिकी शेयर सूचकांकों में मिलाजुला रुख देखने को मिला। एसएंडपी 500 0.8% की बढ़त के साथ 5,956.06 पर पहुंच गया, जिससे चार दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला टूट गया, जिसने सूचकांक को अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से नीचे गिरा दिया था। डॉव जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 0.4% गिरकर 43,433.12 पर आ गया, और नैस्डैक कंपोजिट 0.3% चढ़कर 19,075.26 पर पहुंच गया।