Category: Breaking News

  • Punjab News: वीरवार को स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी

    Punjab News: वीरवार को स्कूल और सरकारी दफ्तर रहेंगे बंद, आदेश जारी

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार ने नेगोशियेबल एक्ट-1881 की धारा 25 के अंतर्गत ईद-उल-अज़हा (बकरीद) के अवसर पर पंजाब राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों, बोर्डों/कॉरपोरेशनों और शासकीय शिक्षण संस्थानों में 28 मई 2026 (शुक्रवार) को गैजेटेड छुट्टी घोषित की है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पंजाब सरकार के मुखपत्र ने बताया कि पहले ईद-उल-अज़हा (बकरीद) पर 27 मई 2026 को गैजेटेड छुट्टी घोषित की गई थी, पर अब इसमें संशोधन करते हुए यह छुट्टी 28 मई 2026 (शुक्रवार) कर दी गई है।

    मुखपत्र ने बताया कि इस संबंध में पंजाब सरकार के पर्सनल विभाग द्वारा आज सूचना जारी कर दी गई है। कहा जा रहा है कि चांद के दर्शन के बाद त्योहार की तिथि में किए गए परिवर्तन के कारण यह फैसला लिया गया है। केंद्र सरकार ने भी अपने कार्यालयों के लिए 28 मई की छुट्टी पहले ही घोषित कर दी थी। पंजाब सरकार ने भी अब इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिए हैं ताकि आम जनता और प्रशासन को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

  • Punjab News: 2 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

    Punjab News: 2 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार, जांच में जुटी सुरक्षा एजेंसियां

    अमृतसरः जिले में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर सीमा सुरक्षा बल जवानों ने अवैध तरीके से भारत में दाखिल हुए 2 पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से एक गाड़ी भी बरामद की गई है। इस संबंध में सुरक्षा एजेंसियां दोनों से पूछताछ कर रही हैं। जानकारी के अनुसार दोनों व्यक्ति पाकिस्तान के कसूर इलाके में दुकानों पर अलग-अलग सामान सप्लाई करने का काम करते थे।

    इसी दौरान वे अपनी निजी गाड़ी में सीमा पार करते हुए भारतीय क्षेत्र में पहुंच गए, जहां बीएसएफ जवानों ने उन्हें तुरंत हिरासत में ले लिया। गिरफ्तार नागरिकों की पहचान मोहम्मद सलीम पुत्र नजीर अहमद (60), निवासी नास्टर कॉलोनी, फिरोजपुर रोड, लाहौर और अमीर नवाज पुत्र मोहम्मद नवाज (40 ), निवासी जसहीन टाउन, गज्जी रोड लाहौर के रूप में हुई है। बीएसएफ अधिकारियों ने जीरो लाइन पर पाकिस्तानी रेंजर्स को भी इस संबंध में जानकारी दे दी है। फिलहाल दोनों आरोपियों से अमृतसर सेक्टर में BSF अधिकारी बारीकी से पूछताछ कर रहे हैं। अधिकारी यह भी जांच रहे है कि कहीं यह गलती से तो भारत में दाखिल नहीं हुए।

  • Punjab News: 35 लाख के झगड़े में बचपन का यार बना कातिल, चाकू से 30 बार किए वार, मेडिकल छात्र की मौत

    Punjab News: 35 लाख के झगड़े में बचपन का यार बना कातिल, चाकू से 30 बार किए वार, मेडिकल छात्र की मौत

    पटियाला: पैसों की लालच ने बचपन की दोस्ती को खूनी अंजाम तक पहुंचा दिया। पटियाला के न्यू लाल बाग स्थित पीजी में रहने वाले मेडिकल छात्र कमलदीप मित्तल के हत्या मामले में पुलिस ने उसके बचपन के दोस्त मोहित वर्मा को गिरफ्तार किया है। SSP वरुण शर्मा ने बताया कि दोनों पहली से दसवीं तक साथ पढ़े थे और पड़ौसी भी थे। जांच में सामने आया कि मोहित ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर कमलदीप से लगभग 35 लाख रुपये लिये थे, जो उसने ऑनलाइन जुए और गेमिंग ऐप्स में हार दिए।

    जब कमलदीप ने पैसे वापस मांगने शुरू किये तो मोहित ने हत्या की साजिश रची। 17 मई को दोनों ने साथ में एक पंजाबी फिल्म देखी, आईपीएल मैच देखा और रात को साथ खाना खाकर पीजी में सो गए। अगली सुबह मोहित ने कमलदीप पर पीछे से चाकू से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक उसने 25 से 30 बार वार करके कमलदीप की हत्या की। हत्या के बाद मोहित ने मृतक के खाते से 25 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर किये और जख्मों का इलाज करवा कर फरार हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Jalandhar News: 4 महीने से नहीं मिली सैलेरी, भारत लौटने की छोड़ दी थी आस, सांसद सीचेवाल की मदद से लौटा लवप्रीत

    Jalandhar News: 4 महीने से नहीं मिली सैलेरी, भारत लौटने की छोड़ दी थी आस, सांसद सीचेवाल की मदद से लौटा लवप्रीत

    कपूरथलाः मां-बाप का कर्ज उतारने का सपना लेकर दुबई पहुंचे जालंधर के सोफी गांव के युवक लवप्रीत सिंह वहां फंस गया। जहां वह हर दिन डर, भूख और बेबसी की जिंदगी जी रहा था। लवप्रीत ने बताया कि एक नामी ट्रैवल एजेंट ने उसे सुनहरे सपने दिखाए थे। कहा गया था कि दुबई में उसे पैकिंग का आसान काम मिलेगा और अच्छी तनख्वाह दी जाएगी। लेकिन वहां पहुंचते ही उसकी जिंदगी बदल गई। उसे एक स्टील कंपनी में मजदूरी पर लगा दिया गया, जहां उससे कठिन काम करवाया जाता रहा। 1300 दिरहम(33 हजार भारतीय) महीने की तनख्वाह तय होने के बावजूद कंपनी ने 4 महीने तक उसे एक रुपया तक नहीं दिया। इतना ही नहीं, उसका पासपोर्ट भी जब्त कर लिया गया ताकि वह वहां से भाग न सके। बीमार पड़ने पर इलाज तक नहीं करवाया गया।

    कमजोर होती हालत और टूटती उम्मीदों के बीच लवप्रीत ने भारत लौटने की आस तक छोड़ दी थी। इधर, पंजाब में उसकी मां हर दिन बेटे की सलामती के लिए दुआ कर रही थी। आखिरकार छह अप्रैल को वह सुल्तानपुर लोधी स्थित निर्मल कुटिया पहुंची और राज्यसभा सांसद संत बलबीर सिंह सीचेवाल से अपने बेटे को बचाने की गुहार लगाई।दरअसल, ईरान और इजरायल युद्ध के बीच 4 महीनों तक मिसाइलों और ड्रोन हमलों के साये में जीते हुए लवप्रीत ने कई रातें बिना नींद के काटीं। सायरन बजते ही सब कुछ थम जाता था और मौत का डर आंखों के सामने मंडराने लगता था। आज भी उन सायरन की आवाज़ उसके कानों में गूंजती है और वह उन खौफनाक दिनों को याद कर सिहर उठता है।

    स्वजन ने नए साल के दिन अपने इकलौते बेटे को बड़े अरमानों के साथ विदेश भेजा था। उन्हें उम्मीद थी कि उनका बेटा कमाकर घर की हालत सुधारेगा लेकिन किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि लवप्रीत को अपनी रोटी के लिए भी घर से पैसे मंगवाने पड़े। मां का दर्द देखकर संत सीचेवाल ने तुरंत विदेश मंत्रालय को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की। विदेश मंत्रालय और दुबई स्थित भारतीय दूतावास की पहल के बाद आखिर 13 मई को लवप्रीत सुरक्षित भारत लौट आया। करीब पांच महीने बाद जब वह अपनी मां के गले लगा तो परिवार की आंखों से खुशी और दर्द के आंसू एक साथ बह निकले।

    मंगलवार को सुल्तानपुर लोधी स्थित निर्मल कुटिया पहुंचकर लवप्रीत ने संत सीचेवाल का धन्यवाद करते हुए कहा कि अगर समय रहते मदद न मिलती तो शायद वह कभी अपने घर वापस नहीं लौट पाता। संत बलबीर सिंह सीचेवाल ने पंजाब के युवाओं से अपील की कि विदेश जाने से पहले पूरी जांच-पड़ताल और कानूनी प्रक्रिया जरूर अपनाएं, ताकि कोई और परिवार इस दर्द से न गुजरे।

  • Punjab News: रंगदारी कोे लेकर आपस में उलझे बदमाश, चलाई गोलियां, एक की मौत

    Punjab News: रंगदारी कोे लेकर आपस में उलझे बदमाश, चलाई गोलियां, एक की मौत

    तरनतारनः विधानसभा हलका खडूर साहिब के कस्बा फतेहाबाद स्थित व्यापारी मनिंदर सिंह के घर पर रंगदारी को लेकर देर रात 2 बार गोलीबारी होने की घटना सामने आई। मिली जानकारी के अनुसार गोलीबारी करके लौट रहे 2 बदमाश किसी बात पर आपस में उलझ गए। इस दौरान जोबनजीत सिंह ने रवि हथोड़ा के सिर में गोली मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। सुबह युवक का शव पड़ा देख पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को पिस्तौल के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने 5 घंटे की जांच के बाद जोबनजीत सिंह के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवाया।

    प्रथम जांच में सामने आया है कि जोबनजीत और रवि दोस्त थे, जोकि विदेश बैठे गैंगस्टर के इशारे पर पहले भी कई स्थानों पर फायरिंग कर चुके थे। अटारी-कपूरथला मार्ग स्थित कस्बा फतेहाबाद निवासी पोल्ट्री फार्म के कारोबारी मनिंदर सिंह को 2 माह के दौरान पहले भी 2 बार रंगदारी के लिए धमकियां मिलीं थी। इस दौरान गोलीबारी भी की गई। मंगलवार रात 11:32 बजे व्यापारी के घर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने गोलीबारी की, इसके बाद आधी रात 2 बजे दोबारा घर पर 4 राउंड फायर किए गए। रंगदारी के लिए एक ही रात 2 बार की गोलीबारी के बाद रवि हथोड़ा अपने साथी जोबनजीत निवासी फतेहाबाद के साथ बाइक पर जा रहे थे तो रास्ते में कथित तौर पर पैसे के लेन-देन को लेकर कहासुनी हुई। इस दौरान जोबनजीत ने साथी रवि हथोड़ा के सिर में गोली मारकर मार डाला।

    शव की पहचान रवि हथोड़ा की मां अजीत कौर जीता ने करते हुए बताया कि जोबनजीत रात को किसी काम का बहाना बनाकर उसके घर को साथ ले गया था। इस बारे में एसएसपी सुरेंद्र लांबा ने बताया कि जोबनजीत व रवि हथोड़ा पहले भी गैंग्स्टरों के इशारे पर कई स्थानों पर फायरिंग कर चुके हैं। दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा पहले से ही छापामारी की जा रही थी। वीरवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंपा जाएगा। हाथापाई के दौरान रवि हथोड़ा द्वारा भी गोली चलाई गई थी। एक गोली जोबनजीत के हाथ में लगी। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगालने के बाद मोबाइल फोन की लोकेशन से जोबनजीत को भी ट्रेस कर लिया। सूत्रों के अनुसार, उसे राउंडअप करके एक ग्लाक पिस्टल भी बरामद कर लिया गया है। हालांकि, इस बाबत अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई।

  • Jalandhar News: ‘आप’ विधायक रमन अरोड़ा ने सुरक्षा वापस करने का किया एलान

    Jalandhar News: ‘आप’ विधायक रमन अरोड़ा ने सुरक्षा वापस करने का किया एलान

    जलंधर, ENS: लगभग डेढ़ साल बाद सरकार ने जलंधर सेंट्रल से ‘आप’ विधायक रमन अरोड़ा को पुलिस सुरक्षा कर्मी प्रदान कर सुरक्षा दी थी। हालांकि, अरोड़ा ने अपने फेसबुक पोस्ट में सुरक्षा वापस करने का एलान किया है। अरोड़ा ने कहा कि वह उस पुलिस बल को अपने साथ नहीं रखना चाहते जो भगवान बालाजी के धार्मिक कार्यक्रम की इजाज़त नहीं दे रही है। उनकी इस पोस्ट ने राजनीति में हलचल मचा दी है। अरोड़ा ने कहा कि वे हर साल भगवान बालाजी का कार्यक्रम आयोजित करते हैं, पर इस बार उनके कार्यक्रम को किसी रंजिश के कारण होने नहीं दिया जा रहा है।

  • जारी संकट के बीच 50 प्रतिशत कम हुआ PM Modi का काफिला, SPG को अहम निर्देश

    जारी संकट के बीच 50 प्रतिशत कम हुआ PM Modi का काफिला, SPG को अहम निर्देश

    नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच दुनियाभर में कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित है, इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फिर से सादगी और संसाधनों के संतुलित उपयोग का बड़ा मैसेज दिया है। प्रधानमंत्री मोदी ने हाल के अपने घरेलू दौरों के लिए अपने काफिले का साइज काफी कम कर दिया। दरअसल, पीएम मोदी ने हाल में अपने संबोधन में ईंधन बचाने और एक साल तक सोना न खरीदने की अपील की थी। ऐसे में अब आगे बढ़कर नेतृत्व करते हुए पीएम मोदी ने अपने काफिले का आकार आधिकारिक तौर पर कम कर दिया गया है।

    यह मितव्ययिता की दिशा में उठाया गया एक कदम है, जिसका उद्देश्य सरकार में अन्य अधिकारियों/मंत्रियों को प्रेरित करना है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री ने अपनी सुरक्षा के लिए तैनात विशेष सुरक्षा दल (SPG) को अपने काफिले में वाहनों की संख्या 50 प्रतिशत तक कम करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा पीएम मोदी ने एसपीजी को यह भी कहा है कि जहां तक हो सके, बिना नई गाड़ियां खरीदे, उनके काफिले में इलेक्ट्रिक गाड़ियों को शामिल किया जाए। पीएम मोदी के निर्देशों को एसपीजी ने पालन करना भी शुरू कर दिया है।

    जानकारी के मुताबिक, हैदराबाद में अपने भाषण के तुरंत बाद, गुजरात और असम में पीएम मोदी के काफिले में गाड़ियों की संख्या को कम कर दिया गया था। हालांकि यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि ब्लू बुक में निर्धारित अनिवार्य सुरक्षा दिशानिर्देशों से कोई समझौता न हो। संकेत मिल रहे हैं कि मंत्रालय और विभाग आने वाले दिनों में खर्च में कटौती के उपाय अपनाने की तैयारी कर रहे हैं, जिनमें कर्मचारियों को मेट्रो का अधिक उपयोग करने, कार पूलिंग को अपनाने और बड़े आयोजनों से बचने के लिए प्रोत्साहित करना शामिल है।

  • Jalandhar ब्लास्ट मामले में 600 कैमरे खंगाल चुकी पुलिस, खासा आर्मी कैंप केस में 2 संदिग्ध हिरासत में

    Jalandhar ब्लास्ट मामले में 600 कैमरे खंगाल चुकी पुलिस, खासा आर्मी कैंप केस में 2 संदिग्ध हिरासत में

    अमृतसरः जालंधर बम विस्फोट और अमृतसर के खासा आर्मी कैंप के बाहर हुए धमाकों के मामले में पंजाब पुलिस, केंद्रीय एजेंसियां और फोरेंसिक टीमें लगातार सुराग जुटाने में लगी हैं। जांच एजेंसियों ने अब तक 720 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल ली है जबकि 120 लोगों को पूछताछ और जांच के दायरे में शामिल किया गया है। खासा स्थित बीएसएफ कैंप के बाहर हुए ब्लास्ट मामले में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। घटनास्थल के आसपास लगे 120 से ज्यादा कैमरों की फुटेज में कुछ संदिग्ध गतिविधियां सामने आई हैं। खासा आर्मी कैंप के बाहर मंगलवार देर रात हुए आईईडी धमाके मामले में पुलिस ने दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है।

    हालांकि वीरवार को दोनों से औपचारिक पूछताछ नहीं हो सकी। सूत्रों के अनुसार वीवीआईपी मूवमेंट के चलते पुलिस पूरे दिन व्यस्त रही। बताया जा रहा है कि संदिग्धों के परिजनों ने जिम्मेदारी लेते हुए उन्हें शुक्रवार सुबह दोबारा पेश कराने का भरोसा दिया है। जांच में सामने आया है कि दोनों युवक धमाके से कुछ देर पहले रात करीब साढ़े दस बजे से 10:45 बजे तक खासा आर्मी कैंप के आसपास घूम रहे थे। इसके करीब 15 मिनट बाद रात 11 बजे धमाका हुआ था।

    पुलिस दोनों संदिग्धों से जुड़े अन्य सुराग जुटाने में लगी है। पंचायत सदस्यों और ग्रामीणों की मदद से आरोपियों की पहचान और गतिविधियों की जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीमों ने मौके से विस्फोटक सामग्री के अवशेष जुटाए हैं। शुरुआती जांच में कम तीव्रता वाले विस्फोटक के इस्तेमाल की संभावना जताई गई है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि धमाके का मकसद केवल दहशत फैलाना था या इसके पीछे कोई बड़ी साजिश है।

    जालंधर विस्फोट मामले में पुलिस की जांच फगवाड़ा तक पहुंच चुकी है। शहर के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट, मुख्य चौकों, बाजारों और संवेदनशील इलाकों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। पुलिस ने मोबाइल टॉवर डंप उठाकर संदिग्ध नंबरों की भी जांच शुरू कर दी है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड और सोशल मीडिया गतिविधियों को भी खंगाला जा रहा है। जांच एजेंसियों को शक है कि आरोपियों ने वारदात से पहले इलाके की रेकी की थी। सूत्रों के मुताबिक अब तक करीब 600 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा चुकी है जबकि 120 लोगों को पूछताछ और जांच के दायरे में शामिल किया गया है। पुलिस की जांच फगवाड़ा तक जा पहुंची है।

  • Punjab News: रिश्वत लेते महिला अधिकारी गिरफ्तार

    Punjab News: रिश्वत लेते महिला अधिकारी गिरफ्तार

    लुधियानाः पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के दौरान ब्लॉक मलौद में तैनात ब्लॉक विकास पंचायत अधिकारी सुखजीत कौर को 15,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आज यहां यह जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी अधिकारी को गांव सोहियाँ, जिला लुधियाना के एक निवासी द्वारा दर्ज करवाई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि गांव सोहियाँ में मत पास कराने के बाद गली में इंटरलॉक टाइलें बिछाने और ड्रेन का काम किया गया था।

    इस संबंध में शिकायतकर्ता ब्लॉक मलौद की बीडीपीओ सुखजीत कौर के पास पहुंचा, पर बिल पास करने के बजाय उसने 15,000 रुपये रिश्वत की मांग की। शिकायतकर्ता को मजबूर होकर आरोपी अधिकारी को मौके पर ही 5,000 रुपये रिश्वत के रूप में देने पड़े और बीडीपीओ ने उससे बाकी बकाया 10,000 रुपये भी जल्द चुकाने के लिए दबाव डाला। इसके अलावा, उसने बताया कि कार्यकारी इंजीनियर लुधियाना द्वारा बीडीपीओ मलौद को एक पत्र जारी किया गया था कि गांव सोहियाँ में खेल मैदान का उद्घाटन होना है, इसलिए 2 दिनों के अंदर ग्राम पंचायत अपने स्तर पर जमीन को समतल कराए।

    इस संबंध में ग्राम पंचायत सोहियाँ ने अपने खर्च पर खेल के मैदान को समतल कराया था। प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोपी बीडीपीओ सुखजीत कौर से मिला और खेल मैदान को समतल करने तथा जमीन में घास/झाड़ियाँ लगाने के लिए बिल पास कराने की बात की, फिर आरोपी बीडीपीओ ने जमीन को समतल करने और जमीन में घास/पौधे लगाने के लिए बिल पास कराने हेतु 15,000 रुपये की रिश्वत की मांग की।

    इस संदर्भ में, शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी। गैर-कानूनी रिश्वत देने से इनकार करते हुए, शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो यूनिट लुधियाना से संपर्क किया। शिकायतकर्ता की शिकायत पर प्रारंभिक जांच के बाद, विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने आरोपी बीडीपीओ को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 15,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध विजिलेंस ब्यूरो ने थाना लुधियाना में भ्रष्टाचार रोधी कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

  • पत्नी संग रोमांटिक हुए Cricketer Jasprit Bumrah, बर्थडे पर दिया खास Surprize

    पत्नी संग रोमांटिक हुए Cricketer Jasprit Bumrah, बर्थडे पर दिया खास Surprize

    मनोरंजन: भारतीय क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह के लिए 6 मई का दिन काफी स्पेशल हैं। आखिर आज उनकी लेडी लव संजन गणेशन का बर्थडे है। संजना 35 साल की हो गई है। पत्नी के बर्थडे पर रोमांटिक शेयर करके उनपर ढेर सारा प्यार लुटाया है।

    पत्नी संग जसप्रीत बुमराह का रोमांस

    जसप्रीत बुमराह ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी पत्नी संजन गणेशन संग दो रोमांटिक तस्वीरें शेयर की है। दोनों ही तस्वीरों में बुमराह पत्नी की बाहों में रोमांटिक होते नजर रहे हैं। बुमराह और संजना की केमिस्ट्री बिल्कुल न्यूलीमैरिड कपल जैसी लगती है। दोनों की आंखों में एक-दूसरे के लिए शिद्दत वाली मोहब्बत देखकर फैंस का दिल भी खुशी से गदगद हो गया है।

    बुमराह को पहला ओवर न देने पर MI कैम्प

    पत्नी संग रोमांटिक तस्वीरें शेयर करते हुए जसप्रीत ने कैप्शन में लिखा- ‘मेरे दिल को हैप्पी बर्थडे। मेरी दुआ है कि आप हमेशा खुश रहें, चहकती रहें। प्यार और पॉजिटिविटी से भरी रहे। अंगद और मैं हमेशा आपके साथ रहेंगे। जसप्रीत ने रोमांटिक कैप्शन के साथ हार्ट और हग वाली इमोजी भी बनाई। पत्नी संजन के लिए भी जसप्रीत की रोमांटिक पोस्ट फैंस का दिल जीत रही है। फैंस संजन को कमेंट सेक्शन में बर्थडे विश कर रहे हैं। कई लोग उनकी रोमांटिक केमिस्ट्री को सराह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि – पिक्चर परफेक्ट फ्रेम। दूसरे यूजर ने लिखा कि – ‘फेवरेट कपल। संजना और जसप्रीत के रिश्ते की बात करें तो डेटिंग के बाद कपल ने 2021 में शादी रचाई थी। शादी के बाद कपल ने बेटे का वेलकम किया है’।

    क्या करती हैं संजना गणेशन?

    संजना की बात करें तो वो सिर्फ क्रिकेटर जसप्रीत बुमराह की पत्नी नहीं है बल्कि क्रिकेट होस्ट के तौर पर अपनी खास पहचान रखती हैं। ग्लैमर वर्ल्ड में भी उनका नाम है। संजना फेमिना मिस इंडिया की फाइनलिस्ट रह चुकी है। उन्हें ऑफिशियल गॉर्जियस का टाइटल भी मिल चुका है। वो रिएलिटी शो एमटीवी स्पिल्टविला में भी दिखाई दे चुकी है। संजना ब्यूटी विद ब्रेन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं।