Category: Breaking News

  • कोहरे और खराब मौसम की वजह से 21 ट्रेनें लेट, जारी की लिस्ट

    नई दिल्ली : उत्तर भारत में भारी कोहरे के कारण ठंड का प्रकोप जारी  है। ऐसे में जहां नए साल की शुरूआत हो चुकी है वहीं अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली। आईएमडी ने अलर्ट जारी किया है। वहीं रेलवे ने बताया है कि कोहरे की वजह से दिल्ली में 21 ट्रेनें लेट चल रही हैं।

    वहीं केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बताया है कि आज वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। दिल्ली में आज हल्की धुंध, बादल छाए रहेंगे। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे रहने की उम्मीद है।

  • ISRO ने नए साल के पहले ही दिन रच दिया इतिहास

    नई दिल्लीः साल 2024 के पहले ही दिन  भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने इतिहास रच दिया है। ISRO ने साल के पहले दिन दुनिया का दूसरा और देश का पहला ऐसा सैटेलाइट लॉन्च कर दिया है, जो पल्सर, ब्लैक होल्स, आकाशगंगा और रेडिएशन आदि की स्टडी करेगा। इसका नाम एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट (XPoSat) है। इसके साथ ही 10 अन्य पेलोड भी लॉन्च किए गए हैं। इस उपग्रह की लाइफ पांच साल की है। PSLV-C58 को आज सुबह 9:10 बजे लॉन्च किया गया। यह प्रक्षेपण पीएसएलवी रॉकेट श्रृंखला का 60वां प्रक्षेपण है। XPoSat की लॉन्चिंग से एक दिन पहले वैज्ञानिकों ने तिरुपति में भगवान वेंकटेश्वर की पूजा की।

    यह सैटेलाइट अंतरिक्ष में होने वाले रेडिएशन की स्टडी करेगा। उनके स्रोतों की तस्वीरें लेगा। इसमें लगे टेलिस्कोप को रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट ने बनाया है। यह सैटेलाइट ब्रह्मांड के 50 सबसे ज्यादा चमकने वाले स्रोतों की स्टडी करेगा। जैसे- पल्सर, ब्लैक होल एक्स-रे बाइनरी, एक्टिव गैलेक्टिक न्यूक्लियाई,  नॉन-थर्मल सुपरनोवा. सैटेलाइट को 650 km की ऊंचाई पर तैनात किया जाएगा। इस मिशन की शुरूआत इसरो ने साल 2017 में की थी। इस मिशन की लागत 9.50 करोड़ रुपए है।

    लॉन्चिंग के करीब 22 मिनट बाद ही एक्सपोसैट सैटेलाइट अपनी निर्धारित कक्षा में तैनात हो चुका है। इस सैटेलाइट में दो पेलोड्स हैं। पहला – पोलिक्स (POLIX) और दूसरा एक्सपेक्ट (XSPECT)। पोलिक्स इस सैटेलाइट का मुख्य पेलोड है। इसे रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट और यूआर राव सैटेलाइट सेंटर ने मिलकर बनाया है। 126 किलोग्राम का यह यंत्र अंतरिक्ष में स्रोतों के चुंबकीय फील्ड, रेडिएशन, इलेक्ट्रॉन्स आदि की स्टडी करेगा। यह 8-30 keV रेंज की एनर्जी बैंड की स्टडी करेगा। पोलिक्स अंतरिक्ष में मौजूद 50 में से 40 सबसे ज्यादा चमकदार चीजों की स्टडी करेगा। 

  • भूकंप के झटके : नए साल का जश्न मना रहे लोग सहमे

    भूकंप के झटके : नए साल का जश्न मना रहे लोग सहमे

    काठमांडू: एक तरफ जहां पूरा देश नए साल के जश्न में डूबा हुआ है, इसी बीच नेपाल में भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। नेपाल में आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई। वहीं भूकंप के झटके महसूस होते ही नए साल का जश्न मना रहे लोग सहम से गए।

    लोगों के बीच एक बार फिर से दहशत का माहौल बन गया। बता दें कि कई जगहों पर लोग नया साल मनाने के लिए इकट्ठा हुए थे। इसी बीच नेपाल के अधिकांश हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए। नेपाल के साथ-साथ भारत के भी कुछ हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।

  • साल के पहले ही दिन मिली राहत, LPG सिलेंडर के दाम घटे

    साल के पहले ही दिन मिली राहत, LPG सिलेंडर के दाम घटे

    नई दिल्ली :  हलवाई की दुकानों और शादी-पार्टियों में इस्तेमाल होने वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर आज से सस्ता हो गया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने 19 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के नए दाम जारी किये हैं। सरकारी तेल कंपनी ने इस गैस सिलेंडर की कीमतों में मामूली गिरावट की है। नई कीमतें 1 जनवरी, 2024 से लागू हो गई हैं। हालांकि, रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलो के एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इसके अलावा आज से विमानों में यूज होने वाले एविएशन टर्बाइन फ्यूल की कीमतों में भी बदलाव हुआ है।

    सस्ता हुआ कमर्शियल गैस सिलेंडर

    कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में मामूली गिरावट आई है। दिल्ली में आज से 19 किलो वाले गैस सिलेंडर का दाम 1755.50 रुपये हो गया है। यह पहले 1757 रुपये का आ रहा था। मुंबई में यह सिलेंडर पहले 1710 रुपये का मिल रहा था, जो अब 1708.50 रुपये का हो गया है। चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1929 रुपये से घटकर 1924.50 रुपये रह गई है। वहीं, कोलकाता में यह गैस सिलेंडर 1868.50 रुपये के बजाए अब 1869 रुपये में मिल रहा है।

  • छेड़खानी के विरोध में युवती को गर्म कढ़ाहे में फेंका

    GTB अस्पताल में चल रहा इलाज

    नई दिल्ली: बागपत से छेड़छाड़ का विरोध करने पर युवती को कोल्हू के गर्म कढ़ाह में फेंकने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने पीड़िता के भाई की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़िता की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसका दिल्ली के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़िता अपने परिवार के साथ धनौरा सिल्वर गांव स्थित प्रमोद के कोल्हू पर लेबर का काम करती है।

    पीड़िता के भाई ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन कोल्हू पर कार्य कर रही थी। तभी कोल्हू मालिक प्रमोद, राजू व संदीप ने उसके साथ छेड़छाड़ व बदतमीजी की। जब उसकी बहन ने छेड़खानी का विरोध किया, तो आरोपियों ने जातिसूचक शब्द कहते हुए उसे जान से मारने की नीयत से कोल्हू के गर्म कढ़ाह में फेंक दिया। जिससे वह बुरी तरह से झुलस गई. इसके बाद तीनों आरोपी फरार हो गए। 

    परिजनों ने गंभीर हालत में युवती को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 354, 504, 307, अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया हैं।

  • अंधविश्वासः डेढ़ माह के बच्चे को गर्म राॅड से दागा, मौत

    शहडोलः मध्य प्रदेश के शहडोल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां अंधविश्वास के चलते एक मासूम की मौत हो गई है। मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में डेढ़ महीने के एक बच्चे को सांस की बीमारी ठीक करने के लिए कथित तौर पर उसे गर्म लोहे की छड़ से दागा गया, जिससे उसकी मौत हो गई। 

    एक अधिकारी ने शनिवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बंधवा गांव में सांस की समस्या के इलाज के लिए बच्चे को गर्म लोहे की रॉड से दागा गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।  अधिकारी ने बताया कि 21 दिसंबर को उसकी हालत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल लाया गया, जाहां बच्चे की मौत निमोनिया से हो गई।

  • दरिंदगी की इंतहा पार: आपको सन्न कर देगी ये मर्डर मिस्ट्री

    एटाः पश्चिमी यूपी के एटा जिले में मर्डर का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है। इस मामले में एक युवती को फेसबुक पर प्यार करना पड़ा महंगा। हत्या के मामले की बात करें तो सोशल मीडिया पर प्यार के चक्कर में पड़ने के बाद युवती ने एक युवक से शादी की और उसके घर पहुंच गई। वहीं शादी के 15 दिन बाद उसका कत्ल कर दिया गया।

    प्रेम में पागल पत्नी की हत्या के बाद पति ने सबूत मिटाने के लिए शव को जलाने की कोशिश की। युवती के शव को जलाने के बाद आरोपी युवक अपने परिवार समेत जिले से फरार हो गया।

    मामले की जांच को लेकर फिलहाल ये पता चला है कि मृतका दिल्ली की रहने वाली थी। जिसे उसके कथित प्रेमी से पति बने आरोपी ने फेसबुक पर अपना सरनेम बदलकर लड़की को अपने प्यार के जाल में फसाया था।

    मामले की जांच कर रहे पुलिस अफसरों ने बताया कि इस मामले के आरोपी आकाश जाटव ने आकाश शर्मा के नाम से फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाया था। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कह रही है। आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। थाना अवागढ़ क्षेत्र के कटैलिया गांव के इस मामले की चर्चा पूरे शहर में हो रही है। मृतक महिला के परिजनों की पहचान की कोशिश भी हो रही।

  • SHUATS के कुलपति आरबी लाल को STF और क्राइम ब्रांच ने किया गिरफ्तार 

    प्रयागराज: नैनी स्थित सैम हिगिन्नबॉटम यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर, टेक्नोलॉजी एंड साइंसेस (SHUATS) के कुलपति आरबी लाल को एसटीएफ और क्राइम ब्रांच ने नैनी स्थित गेस्ट हाउस से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी किस मामले में हुई है यह अभी साफ नहीं है।

    शुआट्स कुलपति और उसे उसके भाई विनोद बी लाल के खिलाफ, धर्मांतरण, रेप जैसे कई मुकदमें दर्ज हैं। उसके भाई विनोद बी लाल को पुलिस ने अभी कुछ दिन पहले ही गिरफ्तार किया था।

  • रेव पार्टी पर पुलिस की रेड, 100 लड़के-लड़कियां हिरासत में

    ड्रग्स और शराब सहित 25 बाइक जब्त

    नई दिल्ली : महाराष्ट्र के ठाणे में नए साल से एक दिन पहले पुलिस ने एक रेव पार्टी पर छापा मारा है। ठाणे क्राइम ब्रांच की टीम ने इस पार्टी पर कार्रवाई करते हुए 100 से ज्यादा लड़के और लड़कियों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने गत रात तकरीबन 2 बजे ये छापेमारी की जिसमें बड़ी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक ये रेव पार्टी मुंबई से सटे ठाणे के घोड़बंदर रोड पर वडवली बीच के पास आयोजित की गई थी। पुलिस ने बताया कि हमें देर रात रेव पार्टी की सूचना मिली थी। इसके बाद छापेमारी की गई। इस दौरान हिरासत में लिए गए ज्यादातर युवक-युवतियां नशे की हालत में डांस करते हुए मिले थे। इनका मेडिकल टेस्ट करवाया जा रहा है। पार्टी एक निजी प्लॉट में चल रही थी।

    पार्टी ऑर्गेनाइज कराने वाला 19 और 23 साल के दो युवक गिरफ्तार
    पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए लोगों के पास से 70 ग्राम चरस, एमडीएमए, एलएसडी (0.41 ग्राम), एक्सटेसी पिल्स (2.10 ग्राम), गांजा (200 ग्राम) और ढेर सारी शराब बरामद हुई है। मौके से गांजा पीने की सामग्री, डीजे, 29 मोटरसाइकिल भी बरामद की गई हैं। पार्टी ऑर्गेनाइज करने वाले तेजस अनिल कुबल (23), सुजल महादेव महाजन (19) को गिरफ्तार कर लिया गया है।

    इस पूरे मामले पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि पुलिस अलर्ट है और कार्रवाई की जा रही है। एमडी समेत ड्रग्स बरामद किए गए हैं। मामला दर्ज कर लिया गया है।

  • आज साल ही नहीं, देश में बहुत से बदल जाएंगे नियम !

    नई दिल्लीः आज साल 2023 का आखिरी दिन है और कल 1 जनवरी से साल बदल जाएगा। कल 1 जनवरी 2024 से न केवल साल और कैलेंडर बदलेगा, बल्कि देश में ऐसे बहुत कुछ बदलाव होंगे, जिसका असर आम लोगों की जिंदगी पर पड़ने वाला साबित होगा। कल यानी 1 जनवरी 2024 से आईटीआर अपडेशन से लेकर सिम कार्ड और बैंक लॉकर से जुड़े नियमों में बदलाव होगा। 

    1 जनवरी से होने रहे नए बदलावों को देखते हुए लोगों को आज यानी 31 दिसंबर 2023 तक अपने उन सभी अहम कामों को निपटा लेना होगा, जो नए साल में बदल जाएंगे। तो चलिए जानते हैं नए साल में क्या-क्या बदलने जा रहा है।

    1. वित्तीय वर्ष 2022-23 के लिए जुर्माने के साथ आईटीआर यानी आयक रिटर्न दाखिल करने की आखिरी तिथि 31 दिसंबर 2023 है। अगर आप तय सीमा से पहले ऐसा नहीं करते हैं तो आपके खिलाफ एक्शन भी हो सकता है। इतना ही नहीं, देर से आईटीआर फाइल करने वालों पर 5 हजार का जुर्माना भी लगाया जा सकता है। हालांकि, जिन लोगों की कुल आय पांच लाख से कम है, उन्हें केवल एक हजार जुर्माना देना होगा।
    2. बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के ऑनलाइन आधार अपडेट करवाने की आखिरी तारिख 31 दिसंबर 2023 है। अगर इस तारीख तक आधार में अपडेट नहीं करवा पाते हैं तो 1 जनवरी 2024 से आपको दस्तावेज में किसी तरह के बदलाव के लिए 50 रुपए देने होंगे।
    3. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के मुताबिक, बैंकों में लॉकर रखने वाले ग्राहकों के पास अब 31 तक संशोधित बैंक लॉकर अग्रीमेंट पर साइन करके जमान कराने का विकल्प है। नए नियम के मुताबिक, अगर इस समय सीमा तक वे ऐसा नहीं करते हैं तो 1 जनवरी 2024 से उनका बैंक लॉकर फ्रीज कर दिया जाएगा।
    4. 1 जनवरी 2024 से सिम कार्ड खरीदने और रखने के नियम में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नए साल में अब सिम कार्ड खरीदने के वक्त ग्राहकों को केवाईसी जमा करना होगा। सिम कार्ड खरीदने के वक्त ही पेपर आधारित केवाईसी की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। सिम कार्ड लेने के वक्त आपको बायोमेट्रिक के जरिए अपनी डिटेल्स की पुष्टि करानी होगी।
    5. अगर आपके पास डीमैट अकाउंट है तो आपको और सतर्क रहने की जरूरत है। सेबी यानी भारतीय विनियामक प्रतिभूति बोर्ड ने डीमैट अकाउंट में नॉमिनेशन जोड़ने की आखिरी तारीख 31 दिसंबर 2023 तय की है। ऐसे में जो भी अकाउंट होल्डर्स नॉमिनी नहीं जोड़ेंगे, उनका डीमैट अकाउंट 1 जनवरी 2024 से फ्रीज हो सकता है।
    6. हर महीने की तरह एलपीजी के रेट में अमूमन हर महीने की 1 तारीख को बदलाव होता है। नए साल के मौके पर आम आदमी को राहत मिलेगी या महंगाई का झटका लगेगा, यह कल पता चलेगा। 1 जनवरी 2024 को एलपीजी सिलेंडर के नए रेट जारी होंगे।