Category: Punjab>Patiala

  • ਪੰਜਾਬ : ਨਹਿਰ ‘ਚ ਗੱਡੀ ਡਿੱਗਣ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ, ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸਾਸਨ ਅੱਗੇ ਲਗਾਈ ਗੁਹਾਰ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਲਵਾੜਾ/ਸ਼ੌਨੂੰ ਥਾਪਰ :  ਕੋਈ ਨਵੀ ਗੱਲ ਨਹੀਂ ਤਲਵਾੜਾ ਦੀ ਕੰਡੀ ਨਹਿਰ ਵਿੱਚ ਗੱਡੀ ਡਿੱਗੀ ਹੈ। ਆਏ ਦਿਨੀ ਤਲਵਾੜਾ ਤੋਂ ਦਾਤਾਰਪੁਰ ਦੀ ਕੰਡੀ ਨਹਿਰ ਵਿੱਚ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਜਾਨਾਂ ਦਾ ਖਿਲਵਾੜ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਬੀਤੀ ਰਾਤ ਪਿੰਡ ਘਗਵਾਲ ਦਾ ਇੱਕ ਵਿਅਕਤੀ ਆਪਣੇ ਨਿਜੀ ਕੰਮ ਲਈ ਅਪਣੇ ਪਿੰਡ ਤੋਂ ਦਾਤਾਰਪੁਰ ਵੱਲ ਅਪਣੀ ਗੱਡੀ ਵਿੱਚ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਅਚਾਨਕ ਪਿੰਡ ਪੱਸੀ ਕੰਦੀ ਰੋਡ ਦੇ ਸਾਮ੍ਹਣੇ ਇੱਕ ਆਵਾਰਾ ਪਸ਼ੂ ਗੱਡੀ ਅੱਗੇ ਆਣ ਕਾਰਣ ਉਸ ਦੀ ਗੱਡੀ ਦਾ ਸੰਤੁਲਨ ਵਿਗੜਨ ਕਾਰਣ ਗੱਡੀ ਨਹਿਰ ਵਿੱਚ ਡਿੱਗ ਪਈ।

    ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਵਿਅਕਤੀ ਨੂੰ ਉਸ ਦੀ ਕਾਰ ਵਿੱਚੋਂ ਸਹੀ ਸਲਾਮਤ ਕੰਡਿਆਂ ਗਿਆ। ਕਾਰ ਨੂੰ ਸਵੇਰੇ ਨਹਿਰ ਵਿੱਚ ਕੰਡਿਆਂ ਗਿਆ। ਉਥੇ ਦੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਅਤੇ ਪ੍ਰਸਾਸਨ ਅੱਗੇ ਗੁਹਾਰ ਲਗਾਈ ਕਿ ਇਸ ਕੰਡੀ ਨਹਿਰ ਦੇ ਆਲੇ ਦੁਆਲੇ ਸੇਫਟੀ ਬਾਲ ਲਗਾਈ ਜਾਵੇ ਤਾਂ ਕਿ ਲੋਕਾਂ ਦੀਆਂ ਕੀਮਤੀ ਜਾਨਾਂ ਦਾ ਬਚਾ ਹੋ ਸਕੇ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਕ੍ਰਿਸਮਸ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਧੂਮਧਾਮ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ, ਦੇੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਲਵਾੜਾ/ਸ਼ੌਨੂੰ ਥਾਪਰ : ਕ੍ਰਿਸਮਸ ਦੇ ਉੱਪਲਕਛ ਚ ਇਸਾਈ ਭਾਈਚਾਰੇ ਵੱਲੋਂ ਵਿਸ਼ਾਲ ਅਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ । ਤਲਵਾੜਾ ਦੀ CNI ਚਰਚ ਦੇ ਸਮੂਹ ਕਮੇਟੀ ਮੈਂਬਰਾਂ ਵੱਲੋ ਅਤੇ ਤਲਵਾੜਾ ਦੀ ਇਸਾਈ ਭਾਈਚਾਰੇ ਸੰਗਤਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਭੂ ਯਿਸੂ ਮਸੀਹ ਜੀ ਦਾ ਦਿਹਾੜਾ ਬੜੀ ਹੀ ਸਰਦਾ ਭਾਵਨਾ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਗਿਆ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਕਰਪੂਥਲਾ ਦੇ ਪਾਸਟਰ ਐਲ ਵੀਸ਼ ਨੇ ਤਲਵਾੜਾ ਦੀ CNI ਚਰਚ ਤੇ ਪਹੁੰਚ ਕੇ ਅਪਣੀ ਹਾਜਰੀ ਲੱਗਵਾਈ ਅਤੇ ਪ੍ਰਭੂ ਯਿਸੂ ਦੀਆਂ ਪਵਿੱਤਰ ਵਾਇਵਲ ਵਿੱਚੋਂ ਦਿਤੇ ਸੰਦੇਸ਼ ਰਾਹੀਂ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਨਿਹਾਲ ਕੀਤਾ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਪ੍ਰਭੂ ਯਿਸੂ ਮਸੀਹ ਜੀ ਦਾ ਲੰਗਰ ਵੀ ਅਟੁਟ ਵਰਤਾਇਆ ਗਿਆ।

  • पंजाबः संदिग्ध अवस्था में जेल में 2 हवालातियों की मौ’त से अधिकारियों के फूले हाथ-पांव

    होशियारपुरः पंजाब की जेलों में आए दिन सामान बरामद होने के मामले आ रहे है। हालांकि सरकार द्वारा जेल में सख्ती से सुरक्षा प्रबंधों के किए जाने के दावे किए जा रहे है। वहीं अब ताजा मामला सामान मिलने का नहीं बल्कि जेल में कैदियों की मौत हो जाने का सामने आया है। जहां जेंल में 2 हवालातियों फंदा लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली है। वहीं कैदियों की मौत की सूचना मिलते ही जेल अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए।  जानकारी मिली है की जेल के अंदर जो कपड़े सुखाने वाली रस्सी होती है उसी के साथ फंदा लगाया है।

    घटना सुबह तड़के की बताई जा रही है। मृतक हवालातियों की पहचान ओमकार व टीटू के तौर पर हुई है। ओमकार होशियारपुर के सुंदर नगर व टूटी मौजूदा समय में चब्बेवाल और मूल रूप से यू.पी. का रहने वाला है। जिक्रयोग्य है कि हवालाती ओमकार पर नशे के 4 पर्चे दर्ज थे और हवालाती टीटू पर दुष्कर्म का मामला दर्ज था। फिलहाल उक्त कैदियों की ने यह खौफनाक कदम क्यों उठाया है इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि जब इन कैदियों के फंदे लगाने की खबर अधिकारियों तक पहुंची तो वह मौके पर पहुंचे जहां दोनों लटकते पाए गए। पुलिस का कहना है कि पूरी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा। उक्त मृतक हवालातियों के शव अस्पताल की मोर्चर में रखवा दिए गए हैं। 

  • विदेश में एक और पंजाबी युवक की हुई मौ’त

    होशियारपुरः विदेशों में गए पंजाबी युवकों की मौत होने के आकंड़ों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। वहीं दसूहा के हलेड घोगरा गांव के 25 वर्षीय अजय कुमार की आर्मेनिया में मौत होने का मामला सामने आया है। अजय करीब 4-5 माह पहले ही विदेश गया था। वहां बीमारी के कारण उसकी मौत हो गई। इस खबर से पूरे गांव में शोक की लहर है। युवक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। 

    मृतक के पिता सुरजीत सिंह ने बताया कि वह बेहद गरीब परिवार से हैं। चार महीने पहले उन्होंने अपने इकलौते बेटे को कर्ज लेकर विदेश भेजा था। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले उनकी बात हुई थी। तब अजय ने बताया था कि उसे बुखार है। इसके बाद दिन-ब-दिन उसका स्वास्थ्य गिरता गया। कल फोन आया कि उनके बेटे अजय की मौत हो गई है। 

    परिवार ने केंद्र और पंजाब सरकार से शव को पंजाब लाने की अपील की है। सुरजीत सिंह ने बताया कि वह बहुत गरीब हैं। बेटा ही घर का कमाने वाला था। उन्होंने केंद्र सरकार और पंजाब सरकार से अपील की है कि उनके बेटे का शव पंजाब लाया जाए ताकि वह आखिरी बार अपने बेटे का चेहरा देख सकें।

  • पंजाब : चोरों ने ज्वेलरी और वेल्डिंग की दुकान को बनाया निशाना, देखें वीडियो

    लाखों के गहने और नगदी लेकर हुए फरार

    होशियारपुर: मुकेरियां के गांव नंगल बिहालां में 2 दुकानों से चोरी का मामला सामने आया है। चोर दुकान का शटर तोड़कर और दुकान के बाथरूम की दीवार में छेद करके अंदर घुसे। इसके बाद सोने के आभूषण जिनकी कीमत 9 करीब लाखों बताई जा रही है। वही दूसरी वेल्डिंग की दुकान से 80 हजार रुपए की नकदी और वेल्डिंग का सामान लेकर फरार हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।पप्पा ज्वैलर्स के मालिक प्रदीप कुमार ने बताया कि वह बीती रात अपनी दुकान बंद कर घर चले गए, लेकिन जब सुबह आकर देखा तो उनके होश उड़ गए। चोर बाथरूम की दीवार में बड़ा छेद कर मेरी दुकान में घुस गये,9 लाख रुपए कीमत के सोने के आभूषण चुरा लिये।

    चोरों ने वेल्डिंग और कटर की मदद से लॉकर को काटने का भी प्रयास किया लेकिन वे सफल नहीं हो सके अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था। जाते समय चोर सीसीटीवी का डीवीआर भी अपने साथ ले गए। वेल्डिंग की दुकान के मालिक रघुवीर सिंह का कहना है कि चोरों ने पहले उनकी दुकान का ताला तोड़ा और फिर 80 हजार रुपए की नकदी और वेल्डिंग का सामान चुरा लिया। नंगल बिहालां में एक सप्ताह में दूसरी बड़ी घटना से लोगों में डर का माहौल है। इस मामले में हाजीपुर थाना प्रभारी अमरजीत कौर का कहना है कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी और जल्द से जल्द चोरों का पता लगा लिया जाएगा।

  • पंजाब : खाद्य सुरक्षा टीम ने नकली पनीर की भारी खेप की बरामद, देखें वीडियो

    होशियारपुर : खाद्य सुरक्षा टीम ने पनीर के नाम पर जहर की बड़ी खेप पकड़ी गई है। होशियारपुर जिले के स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. लखवीर सिंह और उनकी टीम सुबह साढ़े 4 बजे ब्यास नदी के किनारे नोसिहरा पाटन में एक गाड़ी में क्विंटलों नकली पनीर बरामद किया।

    इसके बाद फूड टीम ने 3 सैंपल लेकर खरड़ लेबोरेटरी में भेज दिए है। आरोपी यह नकली पनीर गुरदासपुर जिले से लाते थे। यह पनीर होशियारपुर जिले के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के बजारों में भी बेचा जाता है। जिसमें राख और अन्य हानिकारक पदार्थ भरकर पनीर के रूप में बाजार में बेचने के लिए भेजा जा रहा था। जिला स्वास्थ्य अधिकारी के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुनीष सोदी, नरेश कुमार, मीडिया विंग से गुरविंदर शाने मौजूद रहे।

  • पंजाब : इलाकानिवासियों ने पोल्ट्री फार्म बंद करवाने की मांग की, देखें वीडियो

    होशियारपुर : विधानसभा हलका मुकेरियां के गाँव मुशाहपुर चक्कबइयाँ में गांव के बीचोबीच पोल्ट्रीफार्म होने की वजह से लोगों का जीना मुश्किल हुया है। मुर्गीखाने की वजह से घरों में हर समय बदबू और मक्खियों ने गांववासियों का अपने घरों में रहना मुश्किल हो रहा है। घरों के अंदर और बाहर हर जगह बस मक्खियां भिनभिनातीं दिखाई देतीं है। इस समस्या पर अधिक जानकारी देते हुए गांव के लोगों ने बताया कि यह समस्या पिछले कई सालों से है। गांव के ज्यादातर लोग फ़ौज से रिटायर्ड है और कुछ अभी भी भारतीय सेना में सेवा निभा रहे हैं। गांव में ज्यादातर सभी आलिशान मकान है पर इन घरों में कोई रहना नहीं चाहता। लोगों ने बताया की घर में अंदर और बाहर हर जगह मक्खियां ही मक्खियां है।

    जिस कारण हमारा जीना दूभर हुआ है। इस विषय पर गांव की महिलाओं ने बताया कि हमें खाना बनाने में भी बहुत दिक्कत आती है। मक्खियों की वहज से दूषित खाना खाने से हमारे बच्चे बीमार रहते है। यहां तक की हमारे घरों में रिश्तेदार भी आना पसंद नहीं करते। सभी गांव के लोग अपना घर बेचने तक को मजबूर हैं। इस विषय पर हमने कई बार उच्च प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित में शिकायत भी की। परंतु आज तक कोई कारवाही नहीं हुई। सभी गांववासियों ने पंजाब सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द इस पोल्ट्री फार्म को बंद करवाया जाए। वरना गाँव में कभी भी कोई बड़ी महामारी फैल सकती है।

  • पंजाबः तेजधार हथियारों के बल पर नगदी और गहने लूटकर लुटेरे फरार, देखें वीडियो

    होशियारपुर/सोनू थापरः जिले में स्कूटी पर सवार होकर जा रहे भाई भहन के साथ  बाइक सवार लुटेरों ने तेज़धार हथियारों के बल पर लाखों के गहने और नगदी लूट ली। पीड़ितों का आरोप है कि इस दौरान 3 साल के बच्चे के साथ भी लुटेरों ने मारपीट की। मामला होशियारपुर के विधानसभा हलका दसूहा से सामने आया है। जहां कुछ दिन पहले महिला अपने भाई और बच्चे के साथ अपने मायके जा रही थी। इस दौरान बाइक सवार 2 लुटेरों ने तेज़धार हथियारों के बल पर लूट लिया।

    जानकारी देते हुए पीड़ित महिला अलका रानी ने बताया कि वह अपने भाई और 3 साल के बेटे के साथ स्कूटी पर नंगल बिहालां से बड़ला अपने मायके जा रही थी। इस गांव बांठा मावा के पास सुनसान रोड पर पीछे आ रहे मोटरसाइकल सवारो ने पीछे से किसी उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। जिसके बाद वह सड़क पर गिर गए। तभी उक्त 2 नौजवानों ने मुंह ढके थे और उनके साथ उन्होंने मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान उसका पर्स छीनने लगे।

    महिला ने कहा कि जब उसने विरोध किया तो उक्त लुटेरों ने उसके 3 साल के बच्चे को उठाकर पहले जमींन पर पटका, फिर उसकी गर्दन पर तलवार रख दी। इस दौरान लुटेरे उससे गहने और पर्स की डिमांड करने लगे। जिसके बाद उसने तुरत लुटेरों को अपना पर्स और अपने गहने दे दिए। घटना को अंजाम देकर लुटेरे फरार हो गए। अलका रानी ने कहा कि इस घटना को 3 दिन बीत हो गए है लेकिन पुलिस द्वारा अभी मामले को लेकर कार्रवाई नहीं की गई। अलका रानी और उसके परिवार ने मांग की है कि जल्द से जल्द इन लुटेरों को पकड़ा जाए। वहीँ थाना हाजीपुर के एएसआई पवन कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही लुटेरों को ट्रेस कर लिया जाएगा। 

  • पंजाबः चाइना डोर की चपेट में आया व्यक्ति, लगे टांके 

    होशियारपुरः चाइना डोर को भले ही सरकार ने बैन किया हुआ है। लेकिन अभी भी चाइना डोर धड़ल्ले से बिक रही है और लोग इसकी चपेट में आ रहे है। वहीं ताजा मामला दसूहा से सामने आया है। जहां दोपहिया वाहन पर जा रहे बाप बेटी चाइना डोर की चपेट में आ गए। जिसके चलते व्यक्ति के एक हाथ की 2 उंगिलयों में कट लग गया। दोनों उंगलियों में टांके लगे हैं। व्यक्ति की पहचान दीपक कुमार निवासी वार्ड नंबर 13 के रूप में हुई है। उसे दसूहा के सिविल अस्पताल लाया गया।

    पीड़ित ने बताया की वह अपनी दो वर्षीय बेटी के साथ दोपहिया वाहन पर घर जा रहा था। अचानक उसकी बेटी देवांसी चाइना डोर में फंस गई। बचाने के लिए उसने जब उसने डोर को पकड़ा तो डोर उसके हाथ में ही टूट गई। हालत गंभीर देख उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनके हाथ पर नौ टांके लगाए गए। इस मौके पर दीपक ने कहा कि अगर मैं डोर को हाथ से नहीं पकड़ता तो बेटी की जान जा सकती थी।

    वहीं व्यापार मंडल के सदस्य अमरीक सिंह गग्गी ने कहा कि हम हमेशा दुकानदार से अपील करते हैं कि वह चाइना की डोर न बेचें। उन्होंने कहा कि अगर कोई चाइना डोर बेचते हुए पकड़ा गया तो ट्रेड यूनियन उसकी किसी भी तरह से मदद नहीं करेगी। ​​​​​​​दसूहा के एसएचओ हरप्रेम सिंह ने कहा कि एक सप्ताह पहले ही मुनादी करवाई की गई थी। दसूहा में चाइना डोर पर प्रतिबंध को लेकर छापेमारी की गई है। इसके अलावा जल्द ही व्यापार मंडल दसूहा के साथ बैठक कर चाइना डोर बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

  • पंजाबः बेअदबी मामले में ग्रंथी गिरफ्तार, संगत में रोष

    होशियारपुर: टांडा उड़मुड़ में गांव भूलपुर में श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंगों नुकसान पहुंचाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद घटना सूचना लोगों ने पुलिस को दी। वहीं सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पाठी सिंह को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस दौरान सिख संगतों में भारी रोष पाया जा रहा है।