Category: Punjab>Ludhiana

  • पंजाब : आधी रात बैंक का बजा सायरन, मचा हड़कंप

    लुधियाना : आधी रात को एक बैंक का सायरन अचानक बज पड़ा। अनहोनी के डर से आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया ओर कुछ ही देर में लोगों की चौड़ा बाजार में बैंक के पास भीड़ लग गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और इधर-उधर काफी सर्च की, लेकिन बैंक का कोई रास्ता खुला नहीं मिला। कयास लगाए गए कि शायद चूहे ने कोई केबल काट दी है। लेकिन रात 12.15 बजे तक पुलिस को सायरन बजने के कारण का कुछ पता नहीं चल पाया। आखिरकार पीसीआर दस्ता ने सीनियर अधिकारियों को मामले के बारे सूचित किया। जानकारी देते हुए राहगीर ने कहा कि वह चौड़ा बाजार से गुजर रहे थे। अचानक इलाहाबाद बैंक से सायरन बजने की आवाज आई। वह एक नागरिक होने के नाते रुक गए।

    उन्होंने घटना स्थल से तुरंत पुलिस को सूचित किया। लवली ने कहा कि बैंक से सायरन की लगातार आवाज आने से इलाके के लोग भी सहम गए। रात के 12 बजे बैंक बंद होने के कारण सायरन किन कारणों से बजा इसका कुछ पता नहीं चल पा रहा। बैंक में कोई चोरी हुई है या कोई अन्य अप्रिय घटना घटी है। इस संबंधी अभी किसी को कुछ पता नही। लवली ने कहा कि बैंकों में सायरन इसी कारण लगाया जाता है कि यदि कोई बैंक के लॉकरों या अन्य किसी दस्तावेज से छेड़छाड़ करे तो सायरन बज पड़े। राहगीर ने बताया कि चंद कदमों की दूरी पर थाना कोतवाली है।

  • पंजाबः भगवान Ram Charitable Hospital में बने बाथरूम से भ्रूण बरामद 

    लुधियानाः भगवान राम चैरिटेबल अस्पताल में बने बाथरूम से मृत हालत में भ्रूण बरामद होने का मामला सामने आया है। अस्पताल से इस तरह भ्रूण मिलना अस्पताल की सुरक्षा पर भी बड़ा सवाल है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। बताया जा रहा है कि भ्रूण पूरी तरह अभी विकसित नहीं हुआ। इस कारण पता नहीं चल पाया कि लड़का है या लड़की। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस अस्पताल का रिकॉर्ड चेक करने में जुट गई है। 

    मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी सुखदेव राज ने कहा कि दरेसी मैदान के नजदीक बने भगवान राम चैरिटेबल अस्पताल के सिक्योरिटी गार्ड विकास ने अस्पताल के बाथरूम की सीट के पीछे पड़ा भ्रूण देखा। तुरंत अस्पताल प्रशासन को सूचित किया। अस्पताल प्रबंधक ने पुलिस को जानकारी दी। पुलिस का कहना ह कि भ्रूण देखने से लग रहा है कि शायद 5 महीने के आस-पास का भ्रूण होगा। फिलहाल पुलिस अस्पताल के कैमरों का रिकॉर्ड चेक करवा रही है। सीसीटीवी कैमरों में कुछ लोग संदिग्ध नजर आए हैं, उनसे भी पूछताछ होगी। इलाके में अन्य अस्पतालों का भी रिकॉर्ड चेक किया जाएगा। वहीं, अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों पर भी जांच बैठाई गई है। फिलहाल पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है।

  • पंजाबः बर्थडे के दिन पूर्व सेहत मंत्री का हुआ नि’धन

    लुधियानाः भाजपा नेता एवं पूर्व सेहत मंत्री डॉक्टर बलदेव राज चावला का निधन हो गया। मिली जानकारी के अनुसार 86 वर्षीय बलदेव चावला को जॉन्डिस हुआ था। जिसके चलते पिछले 4 दिन से उनका इलाज लुधियाना के एक अस्पताल में चल रहा था। बताया जा रहा है है कि बर्थडे के दिन आज सुबह 4 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शाम 5 बजे अमृतसर में किया जाएगा।

    जैसे ही डॉक्टर चावला के निधन की सूचना आई, वैसे ही भाजपा के वर्कर्स और नेता का तांता उनके घर लग गया। पंजाब भाजपा के पूर्व प्रधान अश्वनी शर्मा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, पूर्व राज्यसभा सांसद श्वेत मालिक, भाजपा के जिला प्रधान हरविंदर संधू, सीनियर मेंबर जनार्दन शर्मा ने चावला के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

    बलदेव राज चावला ने अपनी राजनीति की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी से की थी। एक हफ्ते पहले अमृतसर भाजपा ऑफिस में हुई मीटिंग वह शामिल हुए थे। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में भी एक्टिव थे। वह RSS की हर शाखा को अटेंड करते थे। 2002 में प्रकाश सिंह बादल की सरकार में चावला सेहत मंत्री बने थे। उसके बाद 2012 से 2017 तक बलदेव राज चावला वाटर सीवरेज एंड सप्लाई बोर्ड के चेयरमैन रहे। इसके अलावा वह पंजाब विधानसभा में डिप्टी स्पीकर भी रह चुके हैं। वह आतंकवाद पीड़ित परिवार सहायता समिति के प्रधान थी रह चुके हैं।

  • पंजाबः ग्रंथी की पत्नी से नाबालिग ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

    लुधियानाः जिले के पायल में ग्रंथी की पत्नी के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। जहां थाना मलौद की पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल करवाने के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़िता के बयानों के आधार पर आरोपी 17 वर्षीय गुरवीर सिंह उर्फ ​​गोरा पुत्र गुरजंट सिंह निवासी धौल कलां के खिलाफ दुष्कर्म और  मारपीट व धमकी देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला के पुलिस को दिए बयानों के अनुसार आरोपी उससे रोजाना दूध खरीदता था।

    गत दिनों जब वह घर पर अकेली थी तो दोपहर को दूध लेने आया और उससे बाबा जी के बारे में पूछने लगा। पीड़िता ने बताया कि जब उसने बताया कि वह किसी काम से लुधियाना गए है। इसी का आरोपी ने फायदा उठाया और उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ उसने दुष्कर्म किया। पीड़िता के अनुसार आरोपी किसी को न बताने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। एसएचओ मलौद ने बताया कि महिला एएसआई सरबजीत कौर ने सिविल अस्पताल मलौद से पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद बयान दर्ज कर लिए हैं। पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। 

  • पंजाबः 4 वर्षीय से दुष्कर्म कर ह’त्या का मामला, 2 लाख का ईनामी आरोपी इस बार्डर से गिरफ्तार

    लुधियानाः थाना डाबा के अधीन आते इलाके में काफी दिन पहले 4 वर्षीय बच्ची की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई थी। वहीं इस मामले में पुलिस ने 2 लाख रुपए के आरोपी को नेपाल बॉर्डर से दबोच लिया है। बता दें कि कुछ दिन पहले पुलिस ने आरोपी सोनू निवासी फतेहपुर उतर प्रदेश की फोटो जारी कर उस पर 2 लाख का इनाम भी रखा था। आरोपी पर थाना डाबा में धारा 302, 376A, 376AB, पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज है।

    बता दें कि 4 वर्षीय बच्ची की हत्या कर आरोपी ने उसका शव बेड बॉक्स में डाला था। पोस्टमॉर्टम में खुलासा हुआ था कि 30 से 40 सेकेंड पर बच्ची का गला घोटा गया। डॉक्टरों को बच्ची के प्राइवेट पार्ट में ब्लीडिंग मिली थी। डाबा इलाके में रहने वाला युवक सोनू बच्ची को बहाने से कमरे में ले गया था। दोपहर 2 बजे से बच्ची का कहीं कुछ सुराग नहीं लगा, तो उसकी तलाश शुरू हुई। शक है कि बच्ची से रेप करके उसकी हत्या की गई है। इस दौरान बच्ची के गले पर हत्यारे की उंगलियों के साफ निशान मिले थे।

  • पंजाब : कांग्रेस नेता मंड ने किया हंगामा, पुलिस कर्मियों ने जबरन घर में किया कैद, देखें वीडियो

    लुधियाना :  कांग्रेसी नेता गुरसिमरन सिंह मंड ने बुधवार को पक्खोवाल रोड पर हंगामा कर दिया। मंड ने अपने कपड़े उतार कर पुलिस का विरोध किया। मंड के बेटे भवदीप सिंह ने कहा कि उसके पिता आज सुबह गुरुद्वारा साहिब जाने लगे थे। इस दौरान पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें रोक लिया। सड़क से ही उसके पिता और उसे वापस घर जाने को बोला। गुरसिरमन सिंह मंड ने कहा कि उसे पुलिस कर्मचारियों ने जबरदस्ती घर में कैद किया हुआ है। यदि उसे और उसके बेटे को धमकी मिली है, पुलिस कर्मी उसके बेटे को अलग से सुरक्षा कर्मचारी दे सकते हैं।

    उन्होंने कहा कि वह कामकाज छोड़ कर हर समय घर में बंद रहे, वह ऐसा नहीं कर सकते। मंड ने कहा कि मुझे घर पर आकर पुलिस कर्मचारी धमका रहे हैं। मंड ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को भी थ्रेट है, लेकिन वह भी खुलेआम घुमते हैं। पुलिस को पहले मुख्यमंत्री मान को उनके घर में कैद करना चाहिए। मंड ने कहा कि यदि वह काम नहीं करेगा तो उसके घर का खर्च कैसे चलेगा। मंड के हंगामे का पता चलते ही थाना सदर के SHO गुरप्रीत सिंह, ललतों पुलिस चौकी इंचार्ज ने सीनियर अधिकारियों को सूचित किया। मंड ने कहा कि वह आज पक्खोवाल रोड पर ही बैठ कर पुलिस और सरकार के खिलाफ धरना दे रहा है।

  • पंजाब : इस मामले में इंस्पेक्टर को किया सस्पेंड, जांच जारी

    लुधियाना : सतलुज दरिया से रेत के अवैध खनन मामले में लुधियाना देहात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना सिधवा बेट प्रभारी इंस्पेक्टर दलजीत सिंह को सस्पेंड कर दिया गया है। यह कार्रवाई खनन विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर की गई है। इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने अवैध खनन में पकड़े गए ट्रक को छोड़ दिया था। डीएसपी सतविंदर सिंह विर्क ने बताया कि हाल ही में माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने सतलुज दरिया से रेत का अवैध खनन कर भरे टिप्पर को काबू कर थाना सिधवा बेट पुलिस के हवाले किया था।

    लेकिन खनन विभाग के अधिकारियों द्वारा पुलिस को सौंपे गए। टिप्पर को सिधवा बेट पुलिस स्टेशन के प्रभारी इंस्पेक्टर दलजीत सिंह ने छोड़ दिया। सूचना मिलने के बाद माइनिंग विभाग के अधिकारियों ने इसकी शिकायत लुधियाना देहात पुलिस के उच्च अधिकारियों को दी थी। जांच के बाद खनन विभाग के अधिकारियों द्वारा दी गई शिकायत सही पाई गई। पुलिस विभाग ने थानेदार के खिलाफ अब तक मिली सभी शिकायतों की जांच करने के साथ ही कई पुरानी फाइलों की भी जांच की है।

  • पंजाब :  लुटेरों ने युवक पर चाकू से किया हमला

    पंजाब : लुटेरों ने युवक पर चाकू से किया हमला

    लुधियाना :  पंजाब में नशे और चोरी के मामले बढ़ते ही जा रहे है। नशे की पूर्ति के लिए नशेड़ी चोरी और लूट की घटनाओँ को अंजाम देते है। चोरी और लूट की वारदातें दिन ब दिन बढ़ती ही जा रहे है। ऐसा ही मामला लुधियाना से सामने आया है। जहां देर रात एक युवक काम से वापस घर आ रहा था कि लुटेरों ने उससे नकदी और मोबाइल छीन लिया। युवक द्वारा जब विरोध किया गया तो बदमाशों ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। खून से लथपथ युवक सड़क पर तड़पता रहा। युवक ने लोगों को अपने पिता का मोबाइल नंबर बताया और परिवार को सूचित किया। घटना स्थल पर पहुंचे पिता ने गंभीर अवस्था में बेटे को एम्बुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल पहुंचाया। युवक के पेट की नसें कट गई। जिस कारण उसकी हालत गंभीर बन गई। उसे डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रेफर कर दिया।

    घायल युवक के पिता ने कहा कि उनके बेटे का नाम अश्वनी है। वह रुद्रा कालोनी के रहने वाले है। बेटा लेबर का काम करता है। रुद्रा कालोनी में रात के समय कच्चे रास्ते से घर आ रहा था। उसे बाइक सवार 3 बदमाशों ने घेर लिया। बेटे को गालियां देकर लुटेरों ने मोबाइल और नकदी छीन ली। अश्वनी ने जब उनका विरोध किया एक युवक ने उसके पेट में खंजर उतार दिया। पिता मुताबिक उनका बेटा सड़क पर चिल्लाता हुआ तड़पने लगा। किसी राहगीर के मोबाइल से उसने फोन कर उन्हें सूचित किया। घटना स्थल पर करीब 1 घंटे तक एम्बुलेंस भी नहीं आई। देरी से पहुंची एम्बुलेंस में ही वह बेटे को सिविल अस्पताल लेकर आए। बेटे का काफी खून बह चुका है। उसके पेट की नसें कट गई है। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख तुरंत पीजीआई रेफर कर दिया।

  • पंजाब : धुंध के कारण 36 से अधिक ट्रेनें 16 घंटे लेट

    लुधियाना : पंजाब में घने कोहरे के बीच रेल यातायात बुरी तरह से प्रभावित है। ज्यादातर राज्यों में इस वक्त भयानक सर्दी पड़ने के कारण लोग जगह-जगह पर अलाव जलाकर बैठे देखे जा रहे हैं। मौसम विभाग ने भी आज भी घने कोहरे की संभावना जताई है।  ठंड और कोहरे के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात पर भी बुरा असर पड़ा है।फिरोजपुर डिवीजन में आने वाली 36 से अधिक ट्रेनें निर्धारित समय से 16 घंटे तक देरी से चल रही हैं। 15 दिनों से उत्तर भारत की ट्रेनों का लेट चलने का सिलसिला लगातार जारी है। घने कोहरे के कारण विजिबिलिटी घटती जा रही है।

    ट्रेनें लेट होने के कारण कई स्टेशनों पर यात्री परेशान हो रहे हैं। बात करें लुधियाना रेलवे स्टेशन की तो यात्रियों को ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। स्टेशन निर्माणाधीन होने के कारण यात्रियों के सही से बैठने की व्यवस्था न होने के कारण ठंड में यात्री प्लेटफार्म पर खड़े होकर गाड़ी के इंतजार में ठिठुर रहे हैं।  लुधियाना रेलवे स्टेशन में यात्री ट्रेनों के लेट होने के कारण बेहद परेशान मिले। कुछ यात्रियों ने तो यह भी बताया कि उन्हें मोबाइल पर ट्रेन स्टेशन पर पहुंचने का जो मैसेज आया उसमें समय अलग था। लेकिन जब स्टेशन पहुंचे तो ट्रेन कई घंटों देरी से आने का पता चला। रेलवे की बड़ी लापरवाही है कि जो यात्रियों को SMS के जरिए सही मैसेज नहीं पहुंचाया जा रहा।

  • पंजाबः फोकल पाइंट में संदिग्ध परिस्थितियों में दंपती की मौ’त, दरवाजा तोड़ निकाले श’व

    लुधियानाः फोकल पाइंट फेस-5 से बड़ी खबर सामने आई है। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में दंपती की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि दरवाजा तोड़कर दोनों के शव निकाले गए। इस दौरान कमरे से एक बर्तन में जले हुए कोयले मिले हैं। माना जा रहा है कि पति-पत्नी की मौत दम घुटने से हुई है। लोगों के अनुसार व्यक्ति जब फैक्ट्री नहीं गया तो उसके सह कर्मियों ने उसे फोन किया। फोन जब किसी ने उठाया नहीं तो फैक्ट्री कर्मचारी उसके कमरे पहुंचे। कमरे के अंदर से कुंडी लगी थी। पुलिस और मकान मालिक की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ कर दोनों के शवों को देर रात 20 घंटे बाद बाहर निकाला गया। लोग कमरे में दाखिल हुए तो वह दंग रह गए।

    पति का शव बैड पर पड़ा था और पत्नी जमीन पर गिरी हुई थी। दोनों के शरीर पर रजाई नहीं थी। मरने वाले व्यक्ति की पहचान कर्ण (40) और कमला (38) के रूप में हुई है। इनकी शादी को करीब 7 साल हुए है। दंपती के कोई भी बच्चा नहीं है। दोनों नेपाल के रहने वाले थे। जानकारी देते हुए मृतक कर्ण के दोस्त प्रेम कुमार ने कहा कि मृतक कर्ण और उसकी पत्नी दोनों अलग-अलग फैक्ट्रियों में काम करते थे। कर्ण उनके साथ किंग्स एक्सपोर्ट में काम करता है। सोमवार उसकी सेहत ठीक नहीं थी। वह घर चला गया। अगले दिन जब वह काम पर नहीं आया तो उन लोगों ने उसे और उसकी पत्नी दोनों को फोन किया। किसी ने फोन नहीं उठाया को वह काफी प्रतीक्षा करने के बाद देर रात उसके कमरे पहुंचे।

    प्रेम मुताबिक कर्ण के दरवाजे को काफी खटखटाया लेकिन दरवाजा नहीं खुला। उसने तुरंत बाकी के सह कर्मियों को सूचित किया। मकान मालिक और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस की मौजूदगी में लोगों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा। कमरे में पति-पत्नी दोनों के शव पड़े थे। कमला जमीन पर पड़ी थी। कर्ण बैड पर गिरा हुआ था। उनके कमरे में एक बर्तन पड़ा था जिसमें कोयला जलाया हुआ था। उन्हें शक है कि पति-पत्नी की मौत दम घुटने से हुई है। थाना फोकल पाइंट के अधीन आती ढंडारी पुलिस चौकी के कर्मचारियों ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल रखवा दिया।