Category: Haryana

  • लूट की वारदात हुई टरेस, 2 नाबालिक सहित 4 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: पुलिस कमिश्रर शिवास कविराज के निर्देशों पर में एसपी मुकेश मलहोत्रा के नेतृत्व में एसीपी क्राइम अरविंद कम्बोज व क्राइम ब्रांच सेक्टर 26  के प्रभारी गुरमेल सिंह ने 11 दिसंबर को सकेतडी मन्सा देवी क्षेत्र से गाडी लूट की वारदात में शामिल 2 नाबालिक सहित 4 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान सुभाष पुत्र बंसी लाल वासी गांव गुलरिया जिला ऊनाव उतर प्रदेश हाल किरायेदार माडीवाला मनीमाजरा चण्डीगढ तथा युवराज उर्फ डोगरा पुत्र राकेश वासी न्यु इन्द्रिरा कालौनी मनीमाजरा चण्डीगढ को गिरफ्तार किया गया । 

    एसीपी क्राइम अरविंद कम्बोज नें  जानकारी देते हुए बताया कि पीडीत अब्दुल खालिद वासी मानव कालौनी सकेतड़ी पंचकूला जो कि किराये पर टैक्सी चलाता है और प्रतिदिन की तरह वह 11 दिसंबर को शाम के समय रेलवे स्टेशन चण्डीगढ से इन ड्राइव एप के माध्यम से बुकिंग करके सवारी लेनें के लिए चण्डीगढ रेलवे स्टेशन पर पहुंचा। जहाँ से टैक्सी कार वगैनार को 4 व्यक्तियो नें बुक करके महादेवपुर शिवमन्दिर के लिए सवार हो गये। जब वह गाडी को किशनगढ से साइड सकेतडी महादेवपुर की ओर जानें के लिए हुडा पार्क सेक्टर 1 मन्सा देवी के पास पहुंचा। तो पीछे बैठे व्यक्तियो नें बाथरुम के लिए गाडी को रुकवाया और गाडी रुकवानें पर बाहर तभी उनमें से एक व्यकित नें ड्राईवर को धक्का देकर बाहर निकाल दिया और व्यक्ति के पास से मोबाइल फोन व 5000 रुपये गाडी छीनकर किशनगढ की तरफ भाग गये।

    जिस बारे थाना मन्सा देवी में प्राप्त शिकायत पर  धारा 379-A के तहत मामला दर्ज कर उपरोक्त लूट की वारदात में 4 आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किये गये 4 आरोपियो में से 2 आरोपी बालिक है और अन्य 2 आरोपियो को 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

  • विधानसभा शीतकालीन सत्र आज से शुरु, सदन में हंगामे के आसार !

    चंडीगढ़ : हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र आज से शुरू हो रहा है। यह सत्र 3 दिन चलेगा। इन तीन दिनों में सत्र में कई अहम विधेयक पेश होने की संभावना है। सत्र को लेकर एक ओर सरकार की ओर से सुरक्षा समेत सभी तैयारिया पूरी कर ली गई हैं। वहीं दूसरी ओर विपक्ष भी शीतकालीन सत्र में सरकार को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ने वाली है। 

    वहीं नौकरियों के मुद्दे पर भी सदन में खूब गरमा-गरमी देखने को मिलेगी। बता दें कि संसद सुरक्षा चूक के बाद हरियाणा विधानसभा शीतकालीन सत्र को लेकर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दर्शक दीर्घा में कैमरे लगाए गए हैं। दर्शक दीर्घा की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी। इसके अलावा 3 स्थानों पर चेकिंग भी होगी। 

  • कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद का हुआ निधन

    कुरुक्षेत्र: हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ रामप्रकाश का लंबी बीमारी के चलते करीब 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके निधन की सूचना मिलते ही पार्टी कार्यकर्ताओं का सेक्टर 13 स्थित आवास पर पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। उनके शव का शाम तीन बजे सेक्टर पांच के शिव धाम में अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके निधन पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री रहे अशोक अरोड़ा सहित अन्य नेताओं व कार्यकर्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

    बता दें कि डॉ. राम प्रकाश कांग्रेस पार्टी के नेता रहे हैं, जो प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बेहद करीबी रहे थे। डॉ. रामप्रकाश 2007-2014 तक राज्यसभा के सदस्य रहे और गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के चांसलर भी रहे। डॉ. राम प्रकाश का जन्म पांच अक्तूबर 1939 को जिले के तंगोर गांव में ओबीसी (अन्य पिछड़ी जाति) और विश्वकर्मा पृष्ठभूमि में हुआ था। 

    कड़ी मेहनत के दम पर, उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ से रसायन विज्ञान में एमएससी और पीएचडी की डिग्री उत्तीर्ण की और उसके बाद लंबे समय तक इस संस्थान में पढ़ाया। बाद में वह कुछ समय के लिए नए कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में प्रो-वाइस चांसलर रहे। उन्होंने 1990-1991 में राजनीति में प्रवेश किया और 1999 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के टिकट पर स्थानीय चुनाव जीता। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी होने के कारण व कांग्रेस के कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष भी रहे और 2007 में उन्हें राज्यसभा के लिए पदोन्नत किया गया।

  • सोने-चांदी की कीमतों में आई भारी गिरावट

    नई दिल्ली : सोने के वायदा भाव आज तेजी के साथ खुले जरूर लेकिन बाद में इनके भाव में गिरावट देखी गई। चांदी के वायदा भाव की शुरूआत गिरावट के साथ ही हुई। सोने के वायदा भाव 61,100 रुपए और चांदी के वायदा भाव 71,500 रुपए के करीब कारोबार कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने-चांदी के वायदा भाव की शुरूआत तेजी के साथ हुई लेकिन बाद में सुस्त पड़ गए। चांदी के वायदा भाव की शुरूआत गिरावट के साथ हुई। MCX पर चांदी का बेंचमार्क मार्च कॉन्ट्रैक्ट आज 117 रुपए की गिरावट के साथ 71,745 रुपए के भाव पर खुला। इस समय इसने 71,745 रुपए के भाव पर दिन का उच्च और 71,551 रुपए प्रति किलो के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया।

    पिछले सप्ताह चांदी के वायदा भाव 78,549 रुपए के भाव पर दिन के उच्च स्तर पर पहुंच गए थे। सोने के वायदा भाव की आज शुरुआत तेजी के साथ हुई लेकिन बाद में ये नरम पड गए। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का बेंचमार्क फरवरी कॉन्ट्रैक्ट आज 15 रुपए की तेजी के साथ 61,196 रुपए के भाव पर खुला। इस समय इसने 61,196 रुपए के भाव पर दिन का उच्च स्तर और 61,085 रुपए के भाव पर दिन का निचला स्तर छू लिया। पिछले सप्ताह सोने के वायदा भाव ने 64,063 रुपए के भाव पर सर्वोच्च स्तर छुआ था।

  • सुबह-सुबह पार्क में मिला भ्रूण, कुतों ने नोंच नोंच कर खाया, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बार फिर से भ्रूण मिलने का मामला सामने आया है। यह मामला पंचकूला के सेक्टर 21 के मकान नंबर 1642 के सामने वाली पार्क का है। जहां भ्रूण को कुतो ने नोंच नोंच कर खत्म कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद महिलाओं और पुलिस तक के आंखों में आंसू आ गए। बताया जा रहा है कि भ्रूण एक लड़का है और चार से पांच महीना का भ्रूण लग रहा है।

    वहीं मामले की जानकारी देते हु सेक्टर 21 के चौकी इंचार्ज जगपाल सिंह ने बताया कि उन्हें सुबह डायल 112 से सूचना मिली थी कि पार्क में एक भ्रूण मिला है। इस दौरान जब वह घटना स्थल पर पहुंचे तो देखा भ्रूण मृत था और उसे कुतों ने नोंचा हुआ था। लोगों ने बताया कि सैर करने के लिए पार्क में 8 बजे आए एक व्यक्ति ने देखा और पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने बताया कि भ्रूण खून से लथपथ पड़ा हुआ है। तभी पुलिस ने भ्रूण को सेक्टर 6 के अस्पताल के मोर्चुरी में रखवा दिया है।

  • International Anti Corruption Day पर CM ने की प्रेस वार्ता, देखें वीडियो

    पंचकूला : आज 9 दिसंबर को पूरे विश्व भर में इंटरनेशनल एंटी क्रप्शन डे मनाया जाता है। भ्रष्टाचार समाज में एक बड़ी बुराई और कैंसर है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रेस वार्ता की। इस समस्या के लिए हमेशा जनता और नेताओं को जागरुक करना ये बहुत आवश्यक है। आज के कार्यक्रम में एंटी करप्शन ब्यूरो के अधिकारी, पुलिस विभाग के अधिकारी सहित कई अधिकारी मौजूद थे। क्रप्शन सीधा सीधा हमारे देश की गरीब जनता पर असर करता है। प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि हमने पिछले 9 वर्ष में क्रप्शन के मामले में बहुत काम किया है। उन्होंने कहा कि अगर हमें भ्रष्टाचार ख़त्म करना है तो हमें ये कतई विचार नहीं करना जो भ्रष्टाचार करेगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।

    चाहे वो नेता हो या फिर अधिकारी हो या फिर कर्मचारी हो। मध्य प्रदेश में जो नवनियुक्त मुख्यमंत्री का चयन होना उसको लेकर मेरी ज़िम्मेदारी मध्य प्रदेश में लगायी गई है। हाईकमान की ओर से मुझे मध्य प्रदेश का पर्यवेक्षक बनाया गया है। सोमवार को मध्य प्रदेश में नए मुख्यमंत्री को लेकर विधायक दल की बैठक रखी गई है। मुझे दायित्व मिला है मैं वहाँ जाऊँगा। जो भी विधायक दल का फ़ैसला होगा सर्वसम्मति से वह मान्य होगा।संसद के अपने नियम होते हैं, नियमों का पालन सबको करना चाहिए।

  • VIP बनकर घूम रहा पंजाब का व्यक्ति काबू

    फॉर्च्यूनर गाड़ी, पायलट जिप्सी की बरामद

    खरड़ः सीआईए स्टाफ ने नाकाबंदी के दौरान फर्जी वीआईपी बनकर घूम रहे व्यक्ति को काबू किया है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ थाना सिटी में मामला दर्ज कर लिया गया है और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस संबंध में सीआईए प्रभारी शिव कुमार ने बताया कि उच्च अधिकारियों द्वारा जारी निर्देशों के बाद गलत प्रकार के लोगों पर नजर रखने के लिए पुलिस ने खरड़ क्षेत्र की नाकाबंदी की हुई थी। इसी बीच पुलिस पार्टी ने फर्जी वीआईपी बनकर घूम रहे व्यक्ति को फॉर्च्यूनर गाड़ी, पायलट जिप्सी, बिना अनुमति के हूटर और लाल-नीली पीसीआर की गाड़ी सहित काबू किया है।

    गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान धुरी संगरूर निवासी गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है, जो वर्तमान में ओरा एवेन्यू, मोरिंडा रोड, खरड़ के एक फ्लैट में रह रहा है। उक्त व्यक्ति द्वारा ईजेडआई नाम के खरड़ की न्यू सन्नी एन्क्लेव के अंदर मैरिज ब्यूरो ऑफिस चलाने संबंधी बताया गया है। अधिकारी ने बताया कि वह मोहली की ओर से फॉर्च्यूनर गाड़ी नंबर HR70D-0864 में आया था। जबकि उनकी गाड़ी के आगे पायलट जिप्सी नंबर CH01CR-6836 ड्राइवर चला रहा था, जिसमें 4 लोग सिक्योरिटी ड्रेस कोड में थे।

    जिनकी वर्दी विशेष सुरक्षा समूह के साथ मिलती जुलती थी और वे लोगों के वाहन को साइड करते हुए मोहाली से खरड़ की ओर आए। नाकाबंदी के दौरान फॉर्च्यूनर गाड़ी में बैठे व्यक्ति से पूछताछ की तो पूछताछ में वह फर्जी वीआईपी निकला। बताया जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले में जिप्सी के ड्राइवर रविंदर सिंह निवासी खरड़ को भी नामजद किया है। उसके विरुद्ध उचित कार्यवाही करते हुए उसे मौके पर ही जमानत पर रिहा कर दिया गया।

  • बाइक से जा रहे 3 छात्रों को ट्रक ने कुचला, एक की मौत, देखें वीडियो

    एक दिन पहले ही मनाया था जन्मदिन

    पंचकूलाः हरियाणा के पंचकूला में सेक्टर-27 मोड़ पर बाइक सवार युवकों को ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान 18 वर्षीय वीर के रूप में हुई है। जबकि घायल आतिश और रितिक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बाइक पर 3 युवक सवार थे और वे पॉलिटेक्निक से आ रहे थे। शिमला की तरफ से आ रहे ट्रक ने उनको चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार युवकों को ट्रक काफी दूर तक घसीटते हुए ले गया। घायलों को पंचकूला सेक्टर 6 नागरिक अस्पताल से पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है।

    मृतक वीर 12th कक्षा का विद्यार्थी था और पुराना पंचकूला के गुरुकुल स्कूल में पड़ता था। और पढ़ाई में काफी होशियार था। तीनो दोस्त खड़ंग मंगोली के रहने वाले है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक वीर का एक दिन पहले ही जन्मदिन मनाया था। वीर को अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने कहा कि एक दिन पहले ही सभी ने मिलकर वीर का केक काटा था और उस समय वीर काफी खुश था।

    इस दौरान वीर ने दादी मां का आशीर्वाद लिया और हादसे के दौरान वीर दादी के लिए गिफ्ट लेकर आ रहा था कि रास्ते में ये हादसा हो गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही चंडी मंदिर थाना से जांच अधिकारी विनोद कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि ट्रक ड्राइवर मौके से ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। लेकिन ट्रक को कब्जे में ले लिया है। मृतक युवक के परिजनों के बयानों के आधार पर ट्रक ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

  • पंजाबः पत्नी पर तेजधार हथियार से हमला कर, निगला जहर, देखें वीडियो

    पिंजौर: नालागढ़ रोड पर एचएसवीपी के सेक्टर-30 स्थित एक घर में  व्यक्ति ने तेजधार हथियार से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया। इस घटना में महिला के गले में गहरा जख्म आया है और उसे सेक्टर-6 जनरल अस्पताल इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं हमले के बाद पति ने जहर खाकर जान दे दी है।जानकारी के मुताबिक संतराम और विद्या देवी का किसी बात को लेकर आपस में झगड़ा हुआ था। जिससे गुस्से में आए संतराम ने विद्या के गले पर किसी तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इसके बाद खुद जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। 

    संतराम 39 वर्ष का था और उसके दो बेटे और दो बेटियां हैं। पड़ोसियों के मुताबिक संतराम शराब पीने का आदी था। वह अकसर शराब पीने के लिए पत्नी से पैसे मांगता था। जब पैसे नहीं मिलते थे तो लड़ाई-झगड़ा करता था। वह परिवार के साथ एक निर्माणाधीन घर ,जिसे वे खुद ही बना रहे थे, वहीं रहता था। शाम को जब संतराम की बेटी घर आई तो उसने देखा कि मम्मी के गले पर तेजधार हथियार से मारा गया है। संतराम ने  शराब पीकर कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर एसीपी कालका जोगिंदर शर्मा और पिंजौर थाना प्रभारी कर्मवीर सिंह  घटनास्थल पर पहुंचे। घायल विद्या का सेक्टर-6 के अस्पताल में इलाज चल रहा है।

  • प्रिंसिपल का घिनौना कारनामाः 142 लड़कियों से की छेड़छाड़, 1 लड़की ने किया सुसाइड

    जिंदः हरियाणा से स्कूल के प्रिंसिपल का घिनौना कारनाम सामने आया है। बताया जा रहा है कि प्रिंसीपल 9वीं-10वीं में पढ़ने वाली लड़कियों को अपने ऑफिस में बुलाता था। लड़कियों को वो बैड टच करता, जबरदस्ती गोदी में बैठाता, किस करने की कोशिश करता और गले लगाता था। लड़की विरोध करती तो उसे फेल करने की धमकी देता। प्रिंसिपल की इन्हीं हरकतों से परेशान होकर एक लड़की ने 30 सितंबर को सुसाइड कर लिया।’ ये 5 पन्ने के उस लेटर का हिस्सा है, जो जींद के एक सरकारी स्कूल की 15 लड़कियों ने 2 अगस्त को महिला आयोग, PM और राष्ट्रपति को लिखा था। जांच शुरू हुई तो स्कूल की 142 लड़कियों ने बताया कि प्रिंसिपल करतार सिंह ने उनके साथ अश्लील हरकतें कींं। हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने DGP और राज्य के होम मिनिस्टर को कार्रवाई के लिए लेटर लिखा तो कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस ने 4 नवंबर को आरोपी प्रिंसिपल को मथुरा हाईवे से अरेस्ट किया। CM मनोहर लाल के आदेश पर आरोपी प्रिंसिपल को टर्मिनेट कर दिया गया।

    भास्कर इस मामले की पड़ताल करने जींद में उचाना के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल में पहुंचा तो लोगों ने बताया कि आरोपी प्रिंसिपल 2014 से बदनाम है। 2014 में वो माखंड गांव के स्कूल में था, जब बच्चियों से छेड़छाड़ की तो उसे धनोरी के स्कूल में ट्रांसफर कर दिया गया। धनोरी से 2016 में उचाना आया था। 52 साल का आरोपी प्रिंसिपल करतार सिंह 2011 में सीधी भर्ती से हेडमास्टर बना था। इससे पहले वो प्राइवेट स्कूल में गणित का टीचर था। जींद में उचाना के गवर्नमेंट गर्ल्स स्कूल में 2016 से वो प्रिसिंपल था। उसने अपने ऑफिस की खिड़की पर ब्लैक फिल्म लगवाई थी, जिससे ऑफिस के अंदर से बाहर के लोग तो दिखते थे, लेकिन बाहर से ऑफिस के अंदर कुछ नहीं दिखता था। हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने बताया, ‘करतार सिंह 9वीं और 10वीं में पढ़ने वाली लड़कियों को स्कूल की महिला टीचर बबीता के जरिए अपने ऑफिस में बुलाता था। उन्हें एग्जाम में पास करने का लालच देकर बैड टच करता, कभी गोदी में बैठाता तो कभी किस करने की कोशिश करता।’

    ‘कोई लड़की उसकी हरकत का विरोध करती तो एग्जाम में फेल करने की धमकी देता। फिर उनके घरवालों से शिकायत करता कि आपकी बेटी लड़कों से बात करती है, उसका अफेयर चल रहा है। ऐसा कई लड़कियों के साथ उसने किया, जिसके बाद कुछ लड़कियों के घरवालों ने उनका स्कूल जाना बंद करा दिया था।’ रेनू भाटिया ने बताया, ‘करतार सिंह की हरकतें बढ़ती जा रही थीं। फिर उससे परेशान होकर 15 लड़कियों ने ग्रुप बनाया और स्कूल के ही एक मेल टीचर से शिकायत की। उस टीचर की सलाह पर लड़कियों ने 2 अगस्त 2023 को 5 पन्नों का एक लेटर लिखा था। 12 अगस्त को हमें वो लेटर मिला, जिसके 2 दिन बाद हमने करतार सिंह के खिलाफ जांच बैठा दी।’