Category: Haryana

  • 20 स्कॉर्पियो गाड़ियों में आए बदमाश, ठेकेदार का आरोप गैंगस्टर के नाम पर मांगी रंगदारी, देखें वीडियो

    20 स्कॉर्पियो गाड़ियों में आए बदमाश, ठेकेदार का आरोप गैंगस्टर के नाम पर मांगी रंगदारी, देखें वीडियो

    गुरुग्राम: सेक्टर-108 थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन साइट पर कथित रंगदारी मांगने और ठेकेदार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। ठेकेदार मनीष दहिया ने राजेंद्रा पार्क थाना पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। दबंग 20 स्कॉर्पियो गाड़ियों सवार होकर पहुंचे थे। मनीष दहिया के पास सेक्टर-108 और 106 में दो बिल्डर साइट पर पानी व मिट्टी का ठेका है। ठेकेदार ने आरोप लगाया है कि उसकी निर्माण साइट पर कई स्कॉर्पियो गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे दर्जनों लोगों ने न सिर्फ शक्ति प्रदर्शन किया, बल्कि काम जारी रखने के लिए हिस्सेदारी और पैसे देने का दबाव भी बनाया।

    विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। वहीं, घटना का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है, जिसकी जांच की जा रही है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि इस घटना के बाद निर्माण स्थल पर भय का माहौल बन गया। पीड़ित का दावा है कि पूरी घटना निर्माण स्थल पर लगे CCTV कैमरों में कैद हुई है। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसकी पुलिस जांच कर रही है। मनीष दहिया ने सेक्टर-108 थाना पुलिस को दी गई शिकायत में दविंदर उर्फ सुक्कू, दिनेश दहिया समेत कई अन्य लोगों के नाम दर्ज कराए हैं।

    साथ ही उन्होंने अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग भी की है। उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि नामजद आरोपी कथित रूप से कौशल चौधरी गैंग से जुड़े हुए हैं। हालांकि, इस दावे की पुष्टि अभी नहीं हुई है और इसकी सत्यता पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। वहीं, सेक्टर-108 थाना पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पूरे मामले की सच्चाई पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी।

  • डंपर चालक ने National Highway पर Zepto Delivery Boy को कुचला, मौत, देखें वीडियो

    डंपर चालक ने National Highway पर Zepto Delivery Boy को कुचला, मौत, देखें वीडियो

    गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। दरअसल, नेशनल हाईवे-48 पर सुबह तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार जेप्टो के डिलीवरी पार्टनर को कुचल दिया। हादसा इतना भीषण था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी डंपर ड्राइवर वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय अनिल निवासी अयोध्या के रूप में हुई है। मृतक अनिल गुरुग्राम में किराए पर अकेला रह रहा था। वह दो साल से जेप्टो कंपनी में डिलीवरी बॉय का काम कर रहा था।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    खबर मिलते ही बड़ी संख्या में डिलीवरी बॉय मौके पर इकट्ठा हो गए। एम्बुलेंस के देरी से पहुंचने और पुलिस के कोई एक्शन न लेने को लेकर गुस्साए डिलीवरी बॉयज ने हाईवे पर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे के चलते हाईवे पर 4 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मॉर्निंग ड्यूटी टाइम की वजह से काफी लोग जाम में फंस गए। वहीं, इसके चलते होम डिलीवरी ठप हो गई। डिलीवरी राइडर्स ने पुलिस को 3 घंटे तक शव तक उठाने नहीं दिया। बाद में, पुलिस ने डिलीवरी राइडर्स को समझाने के बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ग्रॉसरी प्रोवाइडर जेप्टो कंपनी में काम करता था। सुबह करीब 8 बजे डिलीवरी करने के लिए जा रहा था। उसने जेप्टो का बैग लिया हुआ था। इसी दौरान खेड़की दौला टोल प्लाजा के बाद उसे एक डंपर ने टक्कर मार दी। जिससे वह गिर गया और डंपर के टायर के नीचे आ गया। पुलिस को सूचना मिलने के बाद सबसे पहले फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। उसके काफी देर बाद एंबुलेंस और पुलिस टीम पहुंची। जिससे डिलीवरी राइडरों का गुस्सा भड़क गया। उन्होंने शव उठा रहे पुलिसकमियों को रोक दिया और हंगामा शुरू कर दिया। एंबुलेंस में आए एक व्यक्ति ने जब शव को डंपर के नीचे से निकालने का प्रयास किया, तो डिलीवरी राइडर्स ने उसे खदेड़ दिया और उसके साथ हाथापाई की। जिसके बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने अपने आला अधिकारियों के साथ राइडर्स को समझाया और तीन घंटे बाद शव को उठा पाए। डिलीवरी राइडर्स के हंगाम के कारण एनएच-48 पर मानेसर की तरफ जाने वाली लाइन में वाहनों की लाइन लग गई है। सुबह ऑफिस टाइम होने के कारण लंबा जाम लग गया। पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है और वाहनों को सावधानीपूर्वक निकाला।  
  • अनियंत्रित होकर निजी बस पेड़ से टकराई, बुजुर्ग की मौत; 10 यात्री घायल

    अनियंत्रित होकर निजी बस पेड़ से टकराई, बुजुर्ग की मौत; 10 यात्री घायल

    रेवाड़ीः रेवाड़ी-कोसली मार्ग पर बुधवार को सड़क हादसे में एक निजी बस पेड़ से टकरा गई, जिससे कई यात्रियों के घायल हो गए। हादसे के वक्त बस में 30 यात्री सवार थे। बस रेवाड़ी से कोसली की ओर जा रही थी। इस दौरान बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

    बस की टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस में एक बुजुर्ग के घायल होने की सूचना है। जबकि 10 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना स्थानीय लोगों और राहगीरों ने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत कोसली के सरकारी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

    हादसे में जान गंवाने वाले बुजुर्ग की पहचान दीप चंद के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

     

  • बहुचर्चित बलजीत उर्फ बबुआ कत्ल केस में 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बहुचर्चित बलजीत उर्फ बबुआ कत्ल केस में 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    भिवानीः हरियाणा के भिवानी में बहुचर्चित बलजीत उर्फ बबुआ हत्याकांड मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में बवानी खेड़ा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस ने मोनू की शिकायत पर केस दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही थी। पुलिस अब आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और मामले के हर पहलू की जांच जारी है।

    भिवानी के एसपी सुमित कुमार के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बवानी खेड़ा पुलिस ने बलजीत हत्या मामले में कार्रवाई की गई। है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दीपक, प्रीतम, संदीप और राजकुमार के रूप में हुई है। चारों आरोपी बवानी खेड़ा के रहने वाले हैं। बता दें कि मृतक की पहचान बलजीत उर्फ बबुआ पुत्र ओमप्रकाश निवासी बवानी खेड़ा के रूप में हुई है। वहीं इस हमले में घायल हुए मोनू पुत्र राजेंद्र की शिकायत पर थाना बवानी खेड़ा में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था।

    शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को काबू कर लिया। थाना बवानी खेड़ा सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों से लगातार गहन पूछताछ की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की गंभीरता से जांच कर रही है और पूछताछ में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। फिलहाल पुलिस इस हत्याकांड से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में अन्य लोग भी शामिल थे या नहीं। मामले में आगे होने वाली कार्रवाई पर सभी की नजर बनी हुई है।

     

  • ट्रक और कार में छिपाकर ला रहे थे नशा, 1928 किलो डोडा पोस्त सहित 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    ट्रक और कार में छिपाकर ला रहे थे नशा, 1928 किलो डोडा पोस्त सहित 6 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    कैथलः हरियाणा को नशा मुक्त बनाने के अभियान के तहत कैथल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अंतरराज्यीय नशा तस्करी गिरोह का पर्दाफाश किया है। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट (SDU) ने दिल्ली-कटरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक और उसकी एस्कॉर्ट कर रही क्रेटा कार से 95 कट्टों में कुल 1928.100 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया, जिसकी अनुमानित अंतरराष्ट्रीय बाजार कीमत करीब 3 करोड़ रुपये आंकी गई है। इस मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। डीएसपी सुशील प्रकाश ने बताया कि स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार के नेतृत्व में एएसआई तरसेम सिंह की टीम दिल्ली-कटरा हाईवे पर गश्त कर रही थी।

    इसी दौरान सूचना मिली कि एक सफेद रंग की क्रेटा कार और उसके पीछे चल रहा ट्रक भारी मात्रा में डोडा पोस्त लेकर पंजाब जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव सिणद के पास हाईवे पर नाकाबंदी कर दी। पुलिस को देखकर क्रेटा चालक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने दोनों वाहनों को घेरकर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान क्रेटा कार की डिग्गी से 5 कट्टों में 101 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद हुआ। वहीं ट्रक के केबिन के पीछे बनाए गए गुप्त हिस्से से 90 कट्टों में 1827.100 किलोग्राम डोडा पोस्त मिला। दोनों वाहनों से कुल 95 कट्टों में 1928.100 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया।

    डीएसपी ने बताया कि क्रेटा कार में सवार रवि कुमार निवासी पातड़ा, करनैल सिंह निवासी गांव मरोड़ी, नरेश उर्फ नेशी निवासी निर्मलकोट (साधमाजरा) तथा सुखविंद्र सिंह उर्फ बिंदु निवासी गांव मरोड़ी, जिला पटियाला, जबकि ट्रक में सवार हरविंद्र सिंह निवासी गांव रतनहेड़ी, जिला पटियाला तथा गुरजैंट निवासी समाना, जिला पटियाला को गिरफ्तार कर लिया गया है। बरामद डोडा पोस्त की कीमत करीब 3 करोड़ बताई जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी दसवीं से भी कम पढ़े लिखे हैं। स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में एएसआई तरसेम सिंह की टीम ने यह कार्रवाई की है। ट्रक व गाड़ी को मौके से बरामद कर लिया। गाड़ी का नंबर दिल्ली व ट्रक हरियाणा नंबर का है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और अन्य तस्करों की तलाश में जुटी है।

  • फार्महाउस पर पुलिस की रेड, हाईप्रोफाइल कैसिनो रैकेट मामले में 18 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फार्महाउस पर पुलिस की रेड, हाईप्रोफाइल कैसिनो रैकेट मामले में 18 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    गुरुग्रामः पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-31 ने कार्रवाई करते हुए भोंडसी क्षेत्र स्थित एक फार्महाउस पर चल रहे हाईप्रोफाइल कैसिनो रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस ने फार्महाउस पर रेड के दौरान मुख्य आयोजक सहित 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान मौके से बड़ी मात्रा में जुआ खेलने में इस्तेमाल होने वाला सामान भी बरामद किया गया है। एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में महेश उर्फ मैसी, नरेंद्र, कैलाश, मयंक, सुरेश, सौरव, दर्शन चौधरी, अंकित अदलक्खा, सुनील, मुकुल, दिनेश, विनीत तनेजा, सौरव चुघ, वैभव तायल, विशाल गांधी, विकास, बालगोपाल और कृष्ण तनेजा शामिल हैं।

    पुलिस के अनुसार, अधिकांश आरोपी पलवल के रहने वाले हैं और फरीदाबाद व आसपास के क्षेत्रों में ठिकाने बदल-बदलकर जुआ रैकेट संचालित करते थे। इस रेड के दौरान पुलिस ने 1,295 कसीनो चिप्स, 260 ताश के पत्ते और तीन गैंबलिंग टेबल बरामद कीं। शुरुवाती जांच में सामने आया कि कसीनो चिप्स का इस्तेमाल नकदी के विकल्प के रूप में दांव लगाने के लिए किया जा रहा था और फार्महाउस में कसीनो की तर्ज पर जुआ संचालित किया जा रहा था।

    वही एसीपी क्राइम नवीन शर्मा की माने तो मुख्य आयोजक महेश उर्फ मैसी पर पहले से हत्या के प्रयास और मारपीट सहित दो गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसने ही फार्महाउस किराए पर लेकर इस पूरे रैकेट का संचालन किया था। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। बरामद सामान को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही फार्महाउस के मालिक से भी पूछताछ की जा रही है कि फार्महाउस किस आधार पर बुक किया गया था।

     

     

  • हेपेटाइटिस ‘ए’ का कहरः अस्पताल में 10 बच्चे भर्ती, लोगों का फूटा गुस्सा, देखें वीडियो

    हेपेटाइटिस ‘ए’ का कहरः अस्पताल में 10 बच्चे भर्ती, लोगों का फूटा गुस्सा, देखें वीडियो

    ‎कलायतः हरियाणा के कलायत के सजुमा गांव में पिछले दो सप्ताह से फैले हेपेटाइटिस ‘ए’ के प्रकोप के बाद सोमवार को जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी वाटर वर्क्स पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जन स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियर टी.आर. पवार ने मौके का जायजा लिया और कर्मचारियों को तुरंत स्वच्छ पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के कड़े निर्देश दिए। इस दौरान मौके पर पहुंचे ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा और उनकी अधिकारियों के साथ तीखी नोक-झोंक हुई।

    ग्रामीणों ने सीधे तौर पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि अगर समय रहते कदम उठाए गए होते, तो आज गांव के बच्चे इस बीमारी का शिकार न होते। ‎ग्रामीणों ने उठाई पेयजल संकट की मांग, मिला सख्त कार्रवाई का आश्वासन ‎ग्रामीणों ने अधिकारियों और भाजपा जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी को अवगत कराया कि वाटर टैंक में पानी की आवक बेहद कम है। उन्होंने मांग की कि गांव के वाटर वर्क्स को भाखड़ा नहर से कनेक्शन दिया जाए और वर्तमान कनेक्शन का साइज बड़ा किया जाए। इस पर संज्ञान लेते हुए जिला अध्यक्ष ज्योति सैनी ने लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

    उन्होंने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वे इस गंभीर समस्या और उनकी मांगों को सीधे प्रदेश के मुख्यमंत्री के समक्ष उठाकर इसका स्थाई समाधान करवाएंगी। ‎अब तक 10 बच्चे अस्पताल में भर्ती, स्वास्थ्य विभाग ने लिए 29 सैंपल ‎दूसरी ओर, स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव में लगातार नजर बनाए हुए है। कैथल की सीएमओएस एम ओ डॉ. किरण संधू ने बताया कि सोमवार को प्रभावित इलाके से 29 नए सैंपल लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि वर्तमान में हेपेटाइटिस से पीड़ित 6 बच्चों का इलाज सरकारी अस्पताल कैथल और 4 बच्चों का निजी अस्पतालों में चल रहा है, जबकि कुछ बच्चे घर पर ही उपचाराधीन हैं। फिलहाल जन स्वास्थ्य और स्वास्थ्य विभाग का पूरा फोकस गांव में स्थिति को नियंत्रित करने पर टिका है।

  • डंकी रूट से विदेश के नाम पर ठगे 20.75 लाख, बॉर्डर पर खोदी दीवार, 11 माह काटी जेल, देखें वीडियो

    डंकी रूट से विदेश के नाम पर ठगे 20.75 लाख, बॉर्डर पर खोदी दीवार, 11 माह काटी जेल, देखें वीडियो

    जंगलों में भूखा मारकर फेंकने की दी धमकी, एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज

    पानीपतः जिले में अमेरिका भेजने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी मारने और युवक की जान जोखिम में डालने का मामला सामने आया है। जहां दोषी ट्रैवल एजेंट ने सीधे हवाई जहाज से अमेरिका भेजने का झांसा देकर पीड़ित परिवार से कुल 20 लाख 75 हजार रुपए ऐंठ लिए, लेकिन युवक को अवैध डंकी रूट से जंगलों और पहाड़ों के रास्ते पैदल चलने पर मजबूर किया। पीड़ित को 11 महीने अमेरिका की जेल में काटना पड़ा, जिसके बाद उसे भारत डिपोर्ट कर दिया गया। एसपी के आदेश पर आरोपी एजेंट के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस को दी गई शिकायत में समालखा के गांव मनाना निवासी निशांत ने बताया कि एक रिश्तेदार के माध्यम से उसकी मुलाकात पानीपत के सेक्टर-18 निवासी कथित एजेंट नरेश कुमार से हुई थी। नरेश ने निशांत को ऊंचे सपने दिखाए और दावा किया कि वह कोई ऐरा-गैरा एजेंट नहीं है और जंगलों के रास्ते नहीं, बल्कि सीधे 10 दिन के भीतर हवाई जहाज से उसे अमेरिका भेजकर वहां नौकरी, पीआर और लाखों की सैलरी दिलवाएगा। रास्ते में उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई, पैसे छीन लिए गए और विरोध करने पर जंगलों में भूखा मारकर फेंकने की धमकी दी गई। 25 अगस्त 2024 को आरोपी के गुर्गों ने सबूत मिटाने के लिए निशांत का फोन छीन लिया और मेक्सिको-अमेरिका बॉर्डर पर दीवार कुदाकर उसे जबरन अमेरिका में घुसा दिया। वहां घुसते ही अमेरिकी पुलिस ने उसे अवैध घुसपैठ के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। टॉर्चर करने के बाद उसे 11 महीने जेल में रखा गया। इस दौरान भी आरोपी एजेंट ने युवक को जेल से छुड़ाने के नाम पर परिजनों से ₹1.15 लाख और ऐंठ लिए। 5 जुलाई 2025 को अमेरिकी सरकार ने निशांत को डिपोर्ट कर भारत वापस भेज दिया। भारत लौटने के बाद जब पीड़ित परिवार ने आरोपी नरेश कुमार से अपने पैसे वापस मांगे, तो उसने टालमटोल शुरू कर दी। अब आरोपी पीड़ित और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहा है। आरोपी का कहना है कि वह कई लोगों को रास्ते में ही मरवा चुका है और उसकी पहुंच बहुत ऊपर तक है। आरोपी ने पीड़ित के घर बदमाश किस्म के युवकों को भेजकर उल्टा 12 लाख रुपए और देने का दबाव बनाया। पीड़ित ने पुलिस को शिकायत के साथ बैंक ट्रांजैक्शन के विवरण और एक पेन ड्राइव (पेन ड्राइव में मौजूद रिकॉर्डिंग्स) सौंपी है। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।  
  • अस्पताल के बाहर हुआ खूनी खेल, कत्ल का बदला कत्ल, देखें वीडियो

    अस्पताल के बाहर हुआ खूनी खेल, कत्ल का बदला कत्ल, देखें वीडियो

    भिवानीः हरियाणा के के बवानीखेड़ा कस्बे में अस्पताल के बाहर खूनी झड़प हो गई। जहां देर रात पुरानी रंजिश के चलते व्यक्ति की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 32 वर्षीय बलजीत निवासी वार्ड नंबर 10 के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक बलजीत बीमार भाभी से अस्पताल में मिलने आया था। घटना के दौरान उसका साथी मोनू भी मौनू भी मौजूद था। इस दौरान दूसरे पक्ष के 4 से 5 नौजवानों ने बलजीत और मोनू पर जानलेवा हमला कर दिया। नौजवानों ने दोनों पर लाठी, डंडों, छुरी व राड़ से हमला किया। घटना में बलजीत की मौक़े पर मौत हो गई और मोनू गंभीर रूप से घायल हो गया।

    बताया जाता है कि ये पुरानी रंजिश थी और बलजीत व मोनू ने 2020 में दूसरे पक्ष की एक महिला व पुरुष की हत्या की थी। हमलावार पहले से ही घात लगाए बैठे हुए थे। परिजनों का आरोप है कि इस खूनी वारदात के समय पुलिस व लोग खड़े देखते रहे। किसी ने कोई मदद नहीं की। वो खुद उन्हें भिवानी अस्पताल लेकर आए। मामले की जानकाीर देते हुए भतीजे राहुल नामक युवक ने बताया कि मामला पुराना है और आपसी रंजीश का है। लेकिन अब आपस में सहमती होने के बाद भी ये हमला किया गया है।

    वहीं डीएसपी दलीप सिंह ने कहा कि 4 से 5 नामज़द लोगों ने मारपीट कर बलजीत की हत्या कर दी और मोनू को गंभीर रूप से घायल कर दिया। उन्होंने कहा कि बलजीत व मोनू साल 2020 में होली के दिन एक महिला व एक पुरूष की हत्या के आरोप में 20-20 साल की सजा काट रहे है। वो जेल से बैल पर आए थे। इब जिन पर हत्या का आरोप लगा है, पहले इन्हीं के पक्ष की बलजीत व मोनू ने हत्या की थी। डीएसपी ने कहा कि मामले की जांच चल रही है। जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार किया जाएगा। हत्या के बदले हत्या की इस वारदात से आमजन ख़ौफ़ज़दा है और क़ानून पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि क्या आरोपियों कि गिरफ़्तारी के बाद ये हत्या का सिलसिला रूकता है या नहीं।

  • शारदा माता मंदिर में चोर गोलक लेकर फरार

    शारदा माता मंदिर में चोर गोलक लेकर फरार

    पंचकूलाः पंचकूला के छोटा त्रिलोकपुर में शारदा माता मंदिर में चोरी का मामला सामने आया है। जहां दो चोर मंदिर से गोलक उठाकर ले गया। मामले की सीसीटीवी भी सामने आई है, जहां एक चोर रेकी कर रहा है और दूसरा चोर गोलक उठाकर ले जाता दिख रहा है।

    मंदिर कमेटी ने इस मामले की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। मंदिर कमेटी ने बताया कि गोलक में चढ़ावा कितना था इसका अभी पता नहीं है।