Category: Himachal

  • पंजाबः एसडीएम कार्यालय और बस स्टैंड पर खालिस्तान के लिखे पोस्टर लगे मिले

    पंजाबः एसडीएम कार्यालय और बस स्टैंड पर खालिस्तान के लिखे पोस्टर लगे मिले

    गुरदासपुरः पंजाब में लगातार राज्य का माहौल खराब करने को लेकर अज्ञात व्यक्तियों द्वारा खालिस्तान के पोस्टर लगाए जा रहे है। हाल ही में पूर्व सेशन जज की कोठी की दीवार के बाहर भी खालिस्तान लिखा गया था। आज जिला गुरदासपुर में खालिस्तान के पोस्टर लगने का मामला सामने आया है।

    जिला गुरदासपुर के सीमावर्ती वह ऐतिहासिक कस्बा डेरा बाबा नानक में एसडीएम कार्यालय और बस स्टैंड पर खालिस्तान के हाथ लिखित पोस्टर लगे मिले। सूचना मिलते ही प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंच इन पोस्टरों को उतरवाया। पोस्टर किस ने लगाए संबंधी पुलिस जांच कर रही है।

    सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस 

    पुलिस अब इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गई है। जहां पोस्टर लगे, वहां सीसीटीवी नहीं हैं। पुलिस वहां से आते-जाते रास्तों के सीसीटीवी खंगाल रही है ताकि वहां से कोई सुराग हाथ लग सके।

    बॉर्डर एरिया में ऐसे पोस्टर से साजिश का खतरा


    डेरा बाबा नानक के जिस इलाके में यह पोस्टर लगे हैं, वह बॉर्डर एरिया है। जिसकी सीमा पाकिस्तान से सटी हुई है। यहां से पाकिस्तान के लिए कॉरिडोर भी है। ऐसे में पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है।

  • पंजाबः जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को लेकर हाईकोर्ट का आया फैसला, जाने क्या कहा

    पंजाबः जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को लेकर हाईकोर्ट का आया फैसला, जाने क्या कहा

    चंडीगढ़: साध्वी यौनशोषण मामले में रोहतक की सुनारिया जेल में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को नकली (डमी) बताने वाली याचिका को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि इस तरह की याचिका सुनने के लिए कोर्ट नहीं बनी।

    डेरे की तरफ से याचिका का विरोध करते हुए कोर्ट को बताया गया कि दो साल पहले भी याची ने इस तरह की आधारहीन याचिका दायर कर जेल में डेरा प्रमुख की जान को खतरा बताया था। हाईकोर्ट के आदेश पर सेशन जज ने इस मामले की जांच की थी और आरोप झूठे पाए गए थे। इसके बाद कोर्ट ने जुर्माना लगाकर याचिका खारिज की थी। कोर्ट ने कहा कि याचिका में जो आरोप लगाए गए हैं वो केवल फिल्मों में ही संभव हैं।

    बता दें, याचिका में आरोप लगाया गया था कि जेल में बंद गुरमीत राम रहीम नकली है, जबकि असली को अगवा कर लिया गया है। गुरमीत राम रहीम इन दिनों पैरोल पर है अपने यूपी के बागपत स्थित डेरे में है। यह याचिका चंडीगढ़ निवासी अशोक कुमार सहित एक दर्जन डेरे के अनुयायियों ने दायर की थी। 

    याचिका में आरोप लगाया गया था कि डेरे की गद्दी हासिल करने के लिए असली डेरा प्रमुख को अगवा कर मार दिया गया है, जबकि जेल में नकली डेरा प्रमुख बैठा दिया गया है। याचिका पर पंजाब एवं हाई कोर्ट ने हरियाणा सरकार, हनीप्रीत व सिरसा डेरा प्रशासक पीआर नैन को प्रतिवादी बनाया था। 

    याचिकाकर्ताओं ने बताया था कि उनके सूत्रों के मुताबिक गुरमीत राम रहीम को राजस्थान के उदयपुर से अगवा किया गया था अब नकली को असली डेरा प्रमुख से बदल दिया गया है या बदलने की योजना है। याचिकाकर्ताओं ने यह भी दावा किया था कि डेरा प्रमुख के व्यक्तित्व, आदि में कई परिवर्तन देखे गए हैं। गुरमीत राम रहीम का कद एक इंच के लगभग बढ़ गया है। अंगुलियों की लंबाई व पैरों का आकार भी बढ़ा हुआ है। बहरहाल, पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने यह याचिका खारिज कर दी है।

  • ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਹਰਗੋਬਿੰਦ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਮਹਾਨ ਪੈਦਲ ਯਾਤਰਾ ਦਾ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ 

    ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਹਰਗੋਬਿੰਦ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਮਹਾਨ ਪੈਦਲ ਯਾਤਰਾ ਦਾ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ 

    ਕਪੂਰਥਲਾ (ਚੰਦਰ ਸ਼ੇਖਰ ਕਾਲੀਆ)। ਮੀਰੀ ਪੀਰੀ ਦੇ ਮਾਲਕ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਹਰਗੋਬਿੰਦ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੇ ਪ੍ਰਕਾਸ਼ ਪੁਰਬ ਨੂੰ ਸਮਰਪਿਤ ਧਾਰਮਿਕ ਸਮਾਗਮਾਂ ਦੀ ਲੜੀ ਤਹਿਤ ਸ਼ਬਦ ਚੌਕੀ ਜਥਾ ਦੇ ਉਪਰਾਲਿਆਂ, ਧਾਰਮਿਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆ ਅਤੇ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤਾਂ ਦੇ ਸਹਿਯੋਗ ਨਾਲ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਨਾਨਕ ਧਰਮਸ਼ਾਲਾ, ਨਜ਼ਦੀਕ ਰਮਣੀਕ ਚੌਂਕ ਕਪੂਰਥਲਾ ਤੋਂ 13ਵੀਂ  ਮਹਾਨ ਪੈਦਲ ਯਾਤਰਾ ਜੈਕਾਰਿਆਂ ਦੀ ਗੂੰਜ ਨਾਲ ਗੁਰੂਦੁਆਰਾ ਸ਼੍ਰੀ ਟਾਹਲੀ ਸਾਹਿਬ, ਪਾਤਸ਼ਾਹੀ ਛੇਵੀਂ, ਬਲੇਰ ਖਾਨਪੁਰ  ਲਈ ਰਵਾਨਾ ਹੋਈ। 

    ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਮਹਾਰਾਜ਼ ਜੀ ਦੀ ਛਤਰ ਛਾਇਆ ਅਤੇ ਪੰਜ ਪਿਆਰਿਆਂ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਆਰੰਭ ਹੋਈ ਯਾਤਰਾ ਰਮਣੀਕ ਚੌਂਕ, ਮਸੀਤ ਚੌਂਕ, ਔਜਲਾ ਫ਼ਾਟਕ, ਪਿੰਡ ਤਲਵੰਡੀ ਮਹਿਮਾ, ਰਜਾਪੁਰ, ਨੱਥੂ ਚਾਹਲ ਅਤੇ ਧੰਦਲ ਤੋਂ ਹੁੰਦਿਆਂ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਟਾਹਲੀ ਸਾਹਿਬ ਪਾਤਸ਼ਾਹੀ ਨੌਵੀਂ, ਬਲੇਰ ਖਾਨਪੁਰ ਵਿਖੇ ਸਮਾਪਤ ਹੋਈ। ਰਸਤੇ ਵਿਚ ਧਾਰਮਿਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ, ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀਆਂ ਅਤੇ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤਾਂ ਨੇ ਫੁੱਲਾਂ ਦੀ ਵਰਖਾ ਕਰਕੇ , ਸਵਾਗਤੀ ਗੇਟ ਬਣਾ ਕੇ ਅਤੇ ਲੰਗਰ ਲਗਾ ਕੇ ਭਰਵਾਂ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ । ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਟਾਹਲੀ ਸਾਹਿਬ ਪਾਤਸ਼ਾਹੀ ਛੇਵੀਂ ਬਲੇਰ ਖਾਨਪੁਰ ਵਿਖੇ ਪਹੁੰਚਣ ਉਪਰੰਤ  ਸੰਤ ਬਾਬਾ ਲੀਡਰ ਸਿੰਘ ਜੀ,ਸੰਤ ਬਾਬਾ ਅਮਰੀਕ ਸਿੰਘ ਖੁਖਰੈਣ, ਅਤੇ ਹੋਰ ਮਹਾਂਪੁਰਸ਼ਾਂ ਨੇ  ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਨੂੰ ਰੁਮਾਲਾ ਸਾਹਿਬ ਭੇਂਟ ਕੀਤਾ ਅਤੇ ਪੰਜ ਪਿਆਰਿਆਂ ਨੂੰ ਸਿਰੋਪਾਓ ਦਿੱਤੇ।  

    ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਹਰਗੋਬਿੰਦ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੁਆਰਾ ਕੀਤੇ ਕਾਰਜ ਸਾਰੀ ਮਨੁੱਖਤਾ ਲਈ ਪ੍ਰੇਰਨਾ ਸਰੋਤ ਹਨ,ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀਆਂ ਸਿੱਖਿਆਵਾਂ ਨੂੰ ਜੀਵਨ ‘ਚ ਢਾਲ ਕੇ ਮਨੁੱਖਾ ਜਨਮ ਸਫਲਾ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ, ਗੁਰਬਾਣੀ ਨੂੰ ਹਿਰਦੇ ਵਿੱਚ ਵਸਾਉਣ ਨਾਲ ਹੀ ਸੰਸਾਰਿਕ ਦੁੱਖਾਂ ਤੋਂ ਛੁਟਕਾਰਾ ਪਾਇਆ ਜਾ ਸਕਦਾ ਹੈ। ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ ਦੌਰਾਨ ਅਨਹਦ ਗੱਤਕਾ  ਅਖਾੜਾ ਦੇ ਨੌਜ਼ਵਾਨਾਂ ਨੇ ਗੱਤਕੇ ਦੇ ਜੌਹਰ ਦਿਖਾਏ ।  ਵੱਖ-ਵੱਖ ਸੁਸਾਇਟੀ ਦੀਆਂ ਬੀਬੀਆਂ ਅਤੇ ਸ਼ਬਦ ਚੌਕੀ ਜਥਾ ਨੇ ਸ਼ਬਦ ਚੌਕੀ ਰਾਹੀਂ ਸੰਗਤਾਂ ਨੂੰ ਨਿਹਾਲ ਕੀਤਾ।  

    ਸਮਾਗਮ ਪ੍ਰਬੰਧਕਾਂ ਨੇ ਲੰਗਰ ਕਮੇਟੀਆਂ ,ਧਾਰਮਿਕ ਜਥੇਬੰਦੀਆਂ, ਅਤੇ ਸਹਿਯੋਗੀ ਸ਼ਖਸੀਅਤਾਂ ਨੂੰ ਸਨਮਾਨ ਚਿੰਨ੍ਹ ਤੇ ਸਿਰੋਪਾਓ ਦੇ ਕੇ ਸਨਮਾਨਤ ਕੀਤਾ।  ਵੱਖ ਵੱਖ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਪ੍ਰਬੰਧਕ ਕਮੇਟੀਆਂ ਅਤੇ ਸਹਿਯੋਗੀ ਸ਼ਖ਼ਸੀਅਤਾਂ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦਿਆਂ ਧਾਰਮਿਕ ਆਗੂ  ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ, ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਜਸਪਾਲ ਸਿੰਘ ਖੁਰਾਣਾ ਅਤੇ ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਸਮੁੱਚੀ ਬਾਣੀ ਮਨੁੱਖ ਨੂੰ ਸਦਾਚਾਰੀ ਜੀਵਨ ਦੀ ਪ੍ਰੇਰਨਾ ਦੇ ਕੇ ਉਸ ਸਚਿਆਰਾ ਬਨਾਉਣ ਦਾ ਕਾਰਜ ਕਰਦੀ ਹੈ। 

    ਨਗਰ ਕੀਰਤਨ  ਸ੍ਰੀ ਗੁਰੂ ਗ੍ਰੰਥ ਸਾਹਿਬ ਜੀ ਦੀ ਸੁੰਦਰ ਪਾਲਕੀ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਖਿੱਚ ਦਾ ਕੇਂਦਰ ਰਹੀ।  ਹੋਰਨਾਂ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ ਬਾਬਾ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮੁੱਖ ਸੇਵਾਦਾਰ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸ੍ਰੀ ਦਮਦਮਾ ਸਾਹਿਬ ਠੱਟਾ ਟਿੱਬਾ,  ਭਾਈ ਰਣਜੀਤ ਸਿੰਘ ਮੈਨੇਜਰ ਸਟੇਟ ਗੁਰਦੁਆਰਾ ਸਾਹਿਬ, ਬਲਕਾਰ ਚੰਦ ਨਾਹਰ, ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ , , ,ਜਸਪਾਲ ਸਿੰਘ ਖੁਰਾਨਾ, ਸੁਖਵਿੰਦਰ ਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ, ਲਖਬੀਰ ਸਿੰਘ ਸ਼ਾਹੀ, ਅਵਤਾਰ ਸਿੰਘ, ਧੰਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ,  ਸੁਰਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ,  ਰਛਪਾਲ ਸਿੰਘ, ਤਰਵਿੰਦਰ ਮੋਹਨ ਸਿੰਘ ਭਾਟੀਆ, ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ, ਜਸਬੀਰ ਸਿੰਘ,  ਨਰਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਸਤਨਾਮ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਨਾਮ ਸਿੰਘ,  ਗੁਰਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ ਸੋਨਾ, ਜੋਧ ਸਿੰਘ, ਸੁਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਡਾਨਾ, ਸਤਿੰਦਰਪਾਲ ਸਿੰਘ,  ਸੁਖਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵਾਲੀਆ, ਹਰਸਿਮਰਨ ਸਿੰਘ,ਮਨਮੋਹਨ ਸਿੰਘ, ਅਜੇ ਸਿੰਘ, ਬਲਵਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਅਮਰਜੀਤ ਸਿੰਘ, ਸਵਰਨ ਸਿੰਘ, ਆਗਿਆਪਾਲ ਸਿੰਘ, ਬਲਦੇਵ ਸਿੰਘ, ਗਗਨਦੀਪ ਸਿੰਘ, ਗੁਰਨਾਮ ਸਿੰਘ, ਹਰਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ, ਜਸਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ, ਅੰਮ੍ਰਿਤ ਕੌਰ, ਨਰਿੰਦਰ ਕੌਰ, ਬਲਜਿੰਦਰ ਕੌਰ ਧੰਜਲ, ਪ੍ਰੀਤਪਾਲ ਸਿੰਘ ਸੋਨੂੰ, ਮਨਪ੍ਰੀਤ ਸਿੰਘ, ਜਤਿੰਦਰ ਸਿੰਘ, ਸਰਬਜੀਤ ਸਿੰਘ ਸਮੇਤ ਸਮੂਹ ਸੰਗਤਾਂ ਹਾਜ਼ਰ ਸਨ।

  • हिमोत्कर्ष को हिम जन कल्याण संस्था ने “सामाजिक सरोकार सम्मान”से नवाजा

    हिमोत्कर्ष को हिम जन कल्याण संस्था ने “सामाजिक सरोकार सम्मान”से नवाजा

    ऊना/सुशील पंडित: प्रदेश भर में सामाजिक कार्यो में अग्रणीय भूमिका निभा रही हिमोत्कर्ष साहित्य संस्कृति एवं जनकल्याण परिषद ऊना को हिम जन कल्याण संस्था पालमपुर द्वारा पालमपुर विज्ञान केंद्र में आयोजित वार्षिक सम्मान समारोह में  *”सामाजिक सरोकार सम्मान”* से नवाजा है। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंची सांसद राज्य सभा इंदु गोस्वामी की उपस्थिति में समारोह की अध्यक्षता कर रहे हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति प्रो हरिंदर कुमार चौधरी एवं हिम जनकल्याण संस्था के अध्यक्ष प्रवीण शर्मा की उपस्थिति में हिमोत्कर्ष परिषद के संयुक्त सचिव मनोज कंवर व हिमोत्कर्ष परिषद से डा. राकेश कपिला, करण कंवर, अजय रघुवंशी को इस सम्मान से अलंकृत किया। हिमाचल प्रदेश कृषि विश्वविद्यालय पालमपुर के कुलपति प्रो हरिंदर कुमार चौधरी  ने कहा कि  हिमोत्कर्ष संस्था सामाजिक कार्यो में हमेशा आगे रही है। संस्था द्वारा कई प्रकल्प चलाकर गरीब व जरुरतमंद वर्ग की मदद की जा रही है, जोकि सराहनीय है। उन्होंने कहा कि गरीब व जरुरतमंद की मदद करना सच्ची इंसानियत है। 

    हिमोत्कर्ष परिषद के संयुक्त सचिव मनोज कंवर ने हिमोत्कर्ष संस्था द्वारा चलाए  जा रहे प्रकल्पों बारे भी प्रो हरिंदर चौधरी को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हिमोत्कर्ष संस्था अमोदनी महिला राशन वितरण प्रकल्प, विद्यार्थियों के लिए स्कॉलरशिप, हैल्थ चैकअप कैंप सहित अन्य प्रकल्प चला रही है। उन्होंने बताया कि अमोदनी प्रकल्प पिछले 10 वर्षो से लगातार चलाया जा रहा है। परिषद अभी तक 514 महिलाओं को करीब 35 लाख रुपए का राशन वितरित कर चुकी है। उनहोंने कहा कि  हिमोत्कर्ष महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी कार्य कर रही है। हिमोत्कर्ष परिषद ऊना मुख्यालय पर कन्या आईटीआई चलाकर महिलाओं को स्वरोजगार स्थापित करने में जुटी हुई है। अभी तक कई युवतियां यहां से तकनीकी शिक्षा प्राप्त कर स्वरोजगार को प्राप्त कर चुकी है।

  • हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश बबली को भाजपा युवा मोर्चा ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

    हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश बबली को भाजपा युवा मोर्चा ने श्रद्धा सुमन अर्पित किए

    ऊना/सुशील पंडित: रविवार को भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने बिजली बोर्ड के विश्राम गृह में आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष राकेश बबली को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। वही संगठन के लिए दिए गए उनके योगदान को भी याद किया। युवा मोर्चा के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष हरपाल सिंह गिल, महामंत्री अशोक धीमान, भाजपा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कमल सैनी, मंडल अध्यक्ष रवि जैलदार समेत तमाम आला पदाधिकारी श्रद्धांजलि समारोह में जुटे।

    बता दें कि  युवा मोर्चा द्वारा रविवार को बैठक का आयोजन वीरवार देर शाम कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुई झड़प के संदर्भ में किया गया था। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी की आगामी रणनीति को तय किया जाना था, लेकिन राकेश बबली के निधन के चलते केवल मात्र श्रद्धांजलि समारोह तक इस बैठक को सीमित कर दिया गया। जिला भाजपा मीडिया प्रभारी विनय शर्मा ने इस मौके पर राकेश बबली द्वारा संगठन के लिए दिए गए योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि राकेश बबली का निधन केवल संगठन ही नहीं अपितु समाज के लिए भी अपूरणीय क्षति है। वहीं उन्होंने बताया कि भाजपा द्वारा आगामी कुछ दिन के लिए अपने सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए है। इस अवसर पर महामंत्री रुपिंदर सिंह देहल, जिला किसान मोर्चा महामंत्री नवदीप सिंह ठाकुर, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी रोहित, भाजयुमो ऊना नगर अध्यक्ष साहिल बाली, महामंत्री साहिल सेखड़ी, शुभम सैनी, मैहतपुर अध्यक्ष अकाश ठाकुर, अनीश ठाकुर, धर्मेंद्र सिंह, नीतिश सैनी, जसविंदर सिंह, जय ठाकुर, विकास शर्मा, रजत सिंह, रज्जी विकास पुरी, धीरज चौधरी, गैरी, संदीप शर्मा, सोशल मीडिया प्रभारी विक्की सैनी सहित अन्य उपस्थित रहे।

  • सोमभद्रा ब्रांड नेम के तहत स्टीविया की मार्केटिंग को प्रोत्साहित कर रहा जिला प्रशासन

    सोमभद्रा ब्रांड नेम के तहत स्टीविया की मार्केटिंग को प्रोत्साहित कर रहा जिला प्रशासन

    ऊना/सुशील पंडित: स्वयं सहायता समूहों के तैयार उत्पादों को मार्केटिंग का मंच प्रदान करने के लिए आरंभ किए गए सोमभद्रा ब्रांड नेम में अब मीठी तुलसी अथवा स्टीविया का नाम भी जुड़ गया है। अब तक जिला ऊना के समूह सेवियां, पापड़, आचार तथा बांस के उत्पाद सोमभद्रा के तहत बेचते आ रहे हैं, लेकिन अब जिला प्रशासन ने स्टीविया को भी इस लिस्ट में जोड़ दिया है। 

    ऊना वार्ड नंबर दो निवासी अमनदीप सिंह का परिवार काफी लंबे समय से प्राकृतिक खेती से जुड़ा हुआ है। कोरोना काल में वह अपने परिवार के साथ खेती में हाथ बटाने लगे तथा उन्होंने उद्यान विभाग के साथ सम्पर्क किया तथा स्टीविया नाम के पौधे की खेती आरंभ की। स्टीविया की खेती के लिए विभाग की तरफ से तकनीकी सहायता सहित पौधे उपलब्ध करवाने में समय-समय पर मदद प्रदान की जाती है, जिससे उनके प्रयास आज रंग ला रहे हैं।

    स्टीविया को बेचने की परेशानी खत्म करने के लिए जिला प्रशासन ने उन्हें अब सोमभद्रा ब्रांड नेम के तहत ला दिया है और उन्हें अपने उत्पाद की मार्केटिंग में भी आसानी हो रही है।

    चंडीगढ़ से स्नातक की पढ़ाई पूरी करने वाले जिला ऊना के अमनदीप बताते हैं “स्टीविया एक हर्ब यानी जड़ी-बूटी है, जो चीनी की तरह मीठी होती है। इसीलिए इसे मीठी तुलसी के नाम से भी जाना जाता है। स्टीविया की पत्तियां देखने में तुलसी की पत्तियों की तरह लगती हैं। स्टीविया की खेती आसानी से घर पर की जा सकती है। चाय व कॉफी को मीठा बनाने के लिए स्टीविया के सूखे पत्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी पत्तियों में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं और यह स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है। इस औषधीय पौधे के उत्पाद की मार्केटिंग के लिए सोमभद्रा ब्रांड नेम के तहत लाया गया है और जिला प्रशासन स्टॉल लगवाकर मेरे उत्पाद को बेचने में भरपूर मदद दे रहा है, जिसके लिए मैं जिला प्रशासन का धन्यवाद व्यक्त करता हूं।”

    स्टीविया डायबिटीज़ यानी मधुमेय के रोगियों के लिए काफी फायदेमंद है। स्टीविया में कैलोरी की मात्रा कम होती है तथा इसके सेवन से इंसुलिन की मात्रा पर भी किसी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं पड़ता। स्टीविया शुगर लेवल को कंट्रोल करने में मदद करता है और इसे चीनी के विकल्प के रूप में इस्तेमाल किया जा सकता है। 

    मनरेगा में एक लाख रुपए तक की सहायता
    उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा “स्टीविया की खेती कर रहे अमनदीप को ग्रामीण विकास विभाग की योजना राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत लाया गया है और मार्केंटिंग में भी उनकी मदद की जा रही है। जिला प्रशासन इस कार्य को आगे बढ़ाते हुए स्टीविया की खेती करने वाले एक अलग स्वयं सहायता समूह का गठन करने जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक इस काम से जुड़ें और वह आत्मनिर्भर बन सकें। मनरेगा के तहत स्टीविया के पौधे लगाने को एक लाख रुपए तक की मदद दी जा सकती है। इसलिए जो भी युवा स्टीविया की खेती से जुड़ना चाहते हैं, वह जिला ग्रामीण विकास अधिकरण के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।”

    उत्तर भारत में कई स्थानों पर किसान स्टीविया की खेती करे हैं। ऐसे समय में जब डायबीटिज़ के मरीज बढ़ रहे हैं, तो इस पौधे की खेती काफी लाभदायक सिद्ध हो रही है। 

    अंतर्राष्ट्रीय बाजार में काफी मांग
    स्टेट मेडिसिनल प्लांट बोर्ड जिला ऊना के नोडल अधिकारी व वरिष्ठ आयुर्वेदिक डॉ. नरेश शर्मा ने बताया कि स्टीविया की खेती फरवरी और जुलाई माह में की जाती है तथा यह पौधा लगभग 5 वर्ष तक जीवित रहता है। हर 3 माह के बाद स्टीविया पौधे के पत्तों को तोड़ा जाता है और इन्हें सूखाकर बेचा जाता है। स्टीविया के पत्तों में ग्लाइकोसाइड की मात्रा 9-12 प्रतिशत होती है। उन्होंने बताया कि स्टीविया शुगर फ्री टेबलेट, मिठाई व अन्य पेय पदार्थों में इस्तेमाल किया जाता है व स्टीविया के पत्तों की मांग अंतर्राष्ट्रीय बाजार में भी काफी अच्छी है। भारतीय बाजार में स्टीविया के सूखे पत्ते 125-150 रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिकते हैं। स्टीविया की खेती के लिए लगभग 40 हज़ार रूपये प्रति एकड़ की दर से लागत आती है तथा प्रतिवर्ष 3-3.5 लाख रूपये प्रतिवर्ष प्रति एकड़ के हिसाब से आय अर्जित की जा सकती है।

  • वीरेंद्र कंवर व सतपाल सत्ती ने राकेश बबली के असामयिक निधन पर जताया शोक

    वीरेंद्र कंवर व सतपाल सत्ती ने राकेश बबली के असामयिक निधन पर जताया शोक

    ऊना/सुशील पंडित: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर तथा छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने हिमाचल प्रदेश कामगार बोर्ड के अध्यक्ष राकेश बबली जी के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया है।
    अपने शोक संदेश में उन्होंने कहा कि राकेश बबली जनता के सच्चे सेवक थे और उन्होंने प्रत्येक जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी जिम्मेदारी व ईमानदारी के साथ किया। वह सीधे जमीन से जुड़ कर काम किया करते थे। उनके निधन से पार्टी ने एक कर्मठ, जुझारू और युवा कार्यकर्ता खो दिया है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
  • जिला ऊना में 6005 युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के रूप में दिए गए 11.13 करोड़ रुपए

    जिला ऊना में 6005 युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के रूप में दिए गए 11.13 करोड़ रुपए

    ऊना/सुशील पंडित: मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जहां युवाओं के कौशल उन्नयन तथा उन्हें रोजगार व स्वरोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए विभिन्न योजनाओं का संचालन कर रही है। वहीं किन्हीं वजहों से रोजगार हासिल न कर पाने वाले बेरोजगार युवाओं को भत्ता भी प्रदेश सरकार प्रदान कर रही है। 
    जिला रोजगार अधिकारी अनीता गौतम ने बताया कि जिला ऊना में वर्ष 2019-20 में बेरोजगारी भत्ते का लाभ 2758 युवाओं को दिया गया है, जिसके तहत उन्हें 3.68 करोड़ रुपए प्रदान किए गए। इसी प्रकार वर्ष 2020-21 में 2016 बेरोजगार युवाओं को भत्ते के रूप में 3.64 करोड़ रुपए दिए गए। जबकि वर्ष 2021-22 में 31 मार्च 2022 तक 1231 युवाओं को 3.81 करोड़ रुपए बेरोजगार भत्ते के रूप में वितरित किए गए। 
    बेरोजगारी भत्ते के रूप में प्रदेश सरकार पात्र युवा को प्रति माह 1000 रुपए की राशि प्रदान करती है। पचास प्रतिशत विकलांग लाभार्थी को प्रति माह 1500 रुपए की दर से बेरोजगारी भत्ता दिया जाता है। यह भत्ता दो वर्षों के लिए देय होता है। योजना के तहत लाभ प्राप्त करने के लिए बेरोजगार युवा का नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में कम से कम एक वर्ष पूर्व दर्ज होना चाहिए। वह मूल रूप से हिमाचल हो तथा शैक्षणिक योग्यता कम से कम बारहवीं है। आवेदक की आयु 20 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा वह किसी भी सरकारी, निजी या स्वरोजगार में नहीं होना चाहिए। आवेदक वर्तमान में किसी शिक्षण संस्थान में पढ़ाई न कर रहा हो तथा परिवार की आय वार्षिक दो लाख रुपए से कम होना अनिवार्य है। साथ ही आवेदक कौशल विकास भत्ते का लाभ भी न ले रहा हो। 
    छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। बेरोजगारी भत्ता योजना भी सरकार का एक ऐसा ही कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ लेने के लिए पात्र व्यक्ति नजदीकी रोजगार कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं या फिर रोजगार विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भत्ते की राशि प्रदेश सरकार सीधे बैंक खाते में डालती है। 
  • Ferozepur में चली गोली, नौजवान घायल

    Ferozepur में चली गोली, नौजवान घायल

    चंडीगढ़ः फिरोजपुर के जीरा विधानसभा क्षेत्र के बहिक गुज्जरां गांव में फायरिंग का मामला सामने आया है। बहिक गुज्जरां गांव में उस समय हड़कंप मच गया जब राहगीरों पर गोलियां चल गई। गोली लगने से घायल नौजवान को जीरा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    इस बात की जानकारी देते हुए आज यहां ग्राम बहिक गुज्जरां निवासी हजारा सिंह पुत्र बलवंत सिंह ने कहा कि उनकी गांव में पंचायत भूमि है जिसमें पूर्व विधायक कुलबीर सिंह जीरा के चाचा महिंदरजीत सिंह पहले ही एक एकड़ में मक्का लगा चुके हैं और दो एकड़ में धान बोया है। आज जब हम जमीन के पास गुजर रहे थे तब उन्होंने कहा कि देखलो इन्होने धन की बुआई कर दी है। फिर अचानक वहां पहले से मौजूद कुछ लोग आए और गोलियां चलनी शुरू कर दी। जिसमे उनके बेटे दलजीत को गोली लग गई और वो घायल हो गया। पीड़ित परिवार ने पुलिस प्रसाशन से मांग की है कि गोली चलाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

    वहीं मौके पर मौजूद आम आदमी पार्टी के विधायक नरेश कटारिया ने घटना की निंदा की और परिवार को आश्वासन दिया कि दोषियों के खिलाफ जल्द ही कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सिविल अस्पताल के डॉ. हरमनदीप ने बताया कि पीड़ित का इलाज कर फरीदकोट रेफर कर दिया गया है, जहां उसका टैस्ट और इलाज किया जाएगा।

  • पंजाबः पूर्व विधायक के भाई कर्मजीत सिंह की कोर्ट में पेशी, मिला इतने दिनों का पुलिस रिमांड

    पंजाबः पूर्व विधायक के भाई कर्मजीत सिंह की कोर्ट में पेशी, मिला इतने दिनों का पुलिस रिमांड

    लुधियाना: लोक इंसाफ पार्टी से पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस के भाई कर्मजीत सिंह बैंस को आज लुधियाना की कोर्ट में पेश किया गया। पीड़िता के वकील ने कोर्ट में 5 दिन के पुलिस रिमांड मांग की। लेकिन कोर्ट ने अपना फैसला सुनते हुए करमजीत बैंस को 2 दिन के पुलिस रिमांड में भेज दिया है। 

    सिमरजीत बैंस भी कर सकते है अदालत में सरेंडर

    बता दें कि बीते दिन करमजीत बैंस को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। अदालत ने फैसला सुनते हुए उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया है। इसी बीच कहा जा रहा है कि रेप मामले में भगोड़ा करार सिमरजीत बैंस भी अदालत में सरेंडर कर सकते है। 

    विधवा महिला की शिकायत पर की गई कार्रवाई

    गौरतलब है कि एक विधवा महिला की शिकायत पर उसके साथ दुष्कर्म किए जाने व अन्य धाराओं के तहत की गई शिकायत के चलते लुधियाना पुलिस थाना डिवीजन नंबर 6 द्वारा अदालत के आदेशों पर विधायक बैंस व अन्यों के विरुद्ध मामला दर्ज किया था। इस मामले में महिला ने कमलजीत सिंह, बलजिंदर कौर, जसबीर कौर उर्फ ​​भाभी, सुखचैन सिंह, परमजीत सिंह उर्फ ​​पम्मा, लुधियाना के गोगी शर्मा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।