Category: Punjab>Fazilka

  • पंजाबः युवक की गोली मारकर ह’त्‍या के मामले में प्रदर्शन जारी, किया रोड जाम 

    श्री मुक्तसर साहिबः गोली मारकर युवक की हत्या करने के मामले में नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मृतक के परिजनों ने आज दूसरे दिन उदयकरण रोड पर धरना लगा दिया है। दरअसल, शुक्रवार को थाना सदर के बाहर धरना लगाया गया था। परिजनों का आरोप है कि पुलिस आरोपियों को जानबूझकर नहीं पकड़ रही। फरार आरोपियों का बचाव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके जवाश इकलौते बेटे को मौत के घाट उतारने वालों को कड़ी सजा दी जाए।

    वह तब तक शांत नहीं बैठेंगे जब तक वह सभी आरोपियों को जेल में बंद नहीं देख लेते। उन्होंने कहा कि उनके बेटे का पोस्टमार्टम व अंतिम संस्कार भी तभी होगा जब आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। बता दें कि थाना सदर पुलिस ने मामले में नामजद मुख्य आरोपी लवप्रीत सिंह चहल को तो घटना के अगले ही दिन गिरफ्तार कर उससे वारदात में इस्तेमाल की गई पिस्टल मैगजीन,कारतूस और स्कॉर्पियो गाड़ी बरामद कर ली थी। लेकिन अन्य आरोपी अभी फरार हैं। उन्हीं की गिरफ्तारी के लिए परिवार धरने पर बैठा है।

  • जालंधरः सुबह- सुबह इस इलाके में चली गोलियां, जांच में जुटी पुलिस, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: नूरमहल के गांव सुन्नत कलां से बड़ी खबर सामने आई है। जहां आज सुबह सुबह गोलियां चलने की सूचना मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक सुबह एक व्यक्ति पर दो आरोपियों ने गोली चला दी। वहीं इस घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को सूचना देते हुए कहा कि वह अपने बेटे को छोड़ कर वापस लौट रहा था। इस दौरान गांव सुन्नत कलां रोड पर उस पर किसी ने गोली चला दी गई। घटना में फिलहाल किसी के क्षतिग्रस्त होने की सूचना नहीं है। जांच के लिए जालंधर देहात की सीआईए की टीमें और थाना नूरमहल की पुलिस जांच के लिए पहुंच गई है। 

    पुलिस ने मौके से चला हुआ खोल बरामद किया है। आरोपियों ने बिलगा के गांव वड्डी पत्ती, बिलगा के रहने वाले बलराज सिंह पुत्र दर्शन सिंह पर गोली चलाई थी। वहीं इस घटना को लेकर इलाके में हड़कंप मच गया है। बिलगा के गांव वड्डी पत्ती के रहने वाले ठेकेदार बलराज सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे को नूरमहल के पास छोड़ने था। वह उसे छोड़कर सुबह करीब 10 बजे घर लौट रहा था। गुरुद्वारा साहिब वाली रोड पर उन्हें सामने कुछ संदिग्ध खड़े हुए नजर आए। उन्हें देख कर कुछ संदिग्ध लगा। डर की वजह से उसने बाइक मोड़ ली। लुटेरों ने पीड़ित का पीछा किया और फिर उस पर एक रौंद फायर कर दिया।

    पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उन पर सीधी गोली चलाई थी। मगर ग़नीमत रही कि गोली उन्हें लगी नहीं। वह काफी डर गया। गोली चलाने के बाद आरोपी कहां गए बलराज को इस बारे में कुछ नहीं पता चला। थाना नूरमहल की पुलिस की प्राथमिक जांच में पता चला है कि आरोपी गांव तगड़ां की ओर से आए थे। बलराज के आने से पहले ही आरोपी उसका इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने व्यक्ति के बयान दर्ज कर हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • पंजाबः इंसानियत शर्मसार, बहू ने सास का किया क’त्ल

    संगरूरः लहरागागा के नजदीकी गांव लहिल कलां से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक बहू ने घरेलू विवाद के चलते अपनी सास का तेजधार हथियार से कत्ल कर दिया। मिली जानकारी के मुताबिक गुरसेवक सिंह ने 8 साल पहले झारखंड की एक लड़की से शादी की थी। वह घर पर अपनी मां और पत्नी के साथ रहता था। उनके घर में अक्सर घरेलू कलह होती रहती थी। जिसके चलते झारखंड की बहू ने अपनी ही सास की तेजधार हथियार से हत्या कर दी।

    पुलिस ने बताया कि उन्हें अल सुबह सूचना मिली थी कि गांव लहिल कलां में एक बहू ने अपनी ही सास की हत्या कर दी है। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो भूरी कौर का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मुनक अस्पताल भेज दिया है। मौके से चंद्र मुनि को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • पंजाबः कोहरे को लेकर अलर्ट जारी, इस दिन हो सकती है बारिश

    चंडीगढ़ः पंजाब में सर्दी के इस सीजन में वीरवार को पहली बार पारा तीन डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है। लुधियाना का न्यूनतम तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। इसी तरह से पटियाला का तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस नीचे और बठिंडा का तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 0. 3 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग के मुताबिक ठंड का कहर आने वाले दिनों में और बढ़ेगा। विभाग ने शुक्रवार व शनिवार दो दिन पंजाब के माझा, दोआबा और पूर्वी मालवा क्षेत्र के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई है।

    वहीं, शुक्रवार से तीन दिन के लिए पंजाब के ज्यादातर जिलों में घनी धुंध पड़ने का अलर्ट जारी कर दिया है। विभाग के मुताबिक इस दौरान ज्यादा प्रभावित इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रहने की संभावना है। वीरवार को अमृतसर और पठानकोट का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस, फरीदकोट का 4.2 डिग्री सेल्सियस, गुरदासपुर का 6.0 डिग्री सेल्सियस, फतेहगढ़ साहिब का 6.2 डिग्री सेल्सियस, जालंधर का 3.7, फिरोजपुर का 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंजाब में सबसे अधिक 23.2 डिग्री सेल्सियस तापमान समराला में दर्ज किया गया। वहीं अमृतसर का अधिकतम तापमान 20.2, लुधियाना का 21.8, पटियाला का 22.1, पठानकोट का 21.0, जालंधर का 20.7, बठिंडा का 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

  • पंजाबः आप पार्टी के कैबिनेट मंत्री की बढ़ी मुश्किलें, कोर्ट ने सुनाई कैद की सजा

    संगरूरः आप पार्टी के कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा की मुश्किलें बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। मिली जानकारी के मुताबिक सुनाम की अदालत ने कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा को 2 साल की कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने यह फैसला करीब 15 साल पुराने मामले में दिया है। कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा समेत 9 व्यक्तियों को सुनाम अदालत ने 2 साल की सजा सुनाई है। जानकारी के अनुसार, अरोड़ा के बहनोई राजिंदर दीपा ने घर में घुसकर हमला करने की शिकायत की थी। 

    मंत्री अमन अरोड़ा के बहनोई राजिंदर दीपा ने अदालत में करीब पंद्रह साल पहले 2008 में शिकायत दाखिल की थी। शिकायत में दीपा ने आरोप लगाए थे कि अमन अरोड़ा और उनके साथियों ने उनके घर में घुसकर हमला किया था। उस समय अमन अरोड़ा व राजिंदर दीपा दोनों ही कांग्रेस में थे। दोनों के दरमियान सियासी खींचतान चरम पर थी। सुनाम में दोनों नेताओं के घर आमने-सामने हैं। अब दोनों ही नेता कांग्रेस छोड़ चुके हैं। वर्तमान में अमन अरोड़ा, आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व कैबिनेट मंत्री हैं जबकि राजिंदर दीपा अकाली दल के महासचिव पद पर हैं।

  • पंजाबः सरकार ने किया छुट्टी का ऐलान

    मानसाः गांव भामे कलां, तहसील सरदूलगढ़, जिला मानसा में सरपंच के हो रहे उपचुनाव को लेकर सरकार ने आदेश जारी किए है। जिसमें कहा गया है कि उपचुनाव को मुख्य रखते हुए श्रमिकों के लिए 24 दिसम्बर, 2023 को चुनाव वाले दिन वेतन सहित साप्ताहिक छुट्टी की घोषणा की जाती है। उपचुनाव के लिए पंजाब में स्थित दुकानों और औद्योगिक संस्थानों के श्रमिक जो संबंधित ग्राम पंचायत के वोटर है, उनको वोट का अधिकार सुनिश्चित करने के लिए रविवार को सरकार ने वेतन सहित साप्ताहिक अवकाश घोषित किया गया है। 

  • पंजाबी गायक Singga पर पहले हुआ केस दर्ज, अब किया जा रहा ब्लैकमेल, देखें वीडियो

    चंडीगढ़ः पंजाबी गायक Singga को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, आज Singga ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल की है। जिसमें Singga ने कहा कि वह 10 अगस्त को जिम से बाहर आ रहा था, इस दौरान Singga को उसके वकील का फोन आया और उसने बताया कि उसके खिलाफ कपूरथला में एफआईआर दर्ज की गई। Singga ने बताया यह एफआईआर 295 ए गाने पर हुई है। पंजाबी गायक ने बताया कि उसी गाने पर उसके बाद अजनाला में एफआईआर दर्ज की गई।

    गायक ने कहा कि वह किसी धर्म के खिलाफ नहीं है। पंजाबी गायक ने बताया कि वह अब भी गुरुद्वारा साहिब के पास ही मौजूद है। गायक ने कहा कि अगर उन्होंने गलती की है तो उसे सजा बनती है। गायक ने कहा कि अगर यही पर्चे ब्लैकमेलिंग के लिए किए जाए तो दुनियां का क्या बनेगा। यह सवाल गायक ने वीडियो के जरिए लोगों से पूछा है। गायक ने कहा कि आज यहां पर यह हो रहा है कि 295 ए का पर्चा किसी पर दर्ज करवा दों और उसके बाद 10 लाख रुपए मांग लो। गायक ने बताया कि उससे 10 लाख रुपए की मांग की जा रही है। गायक ने कहा कि उसके बाद उसे यह कहा जा रहा है कि हम धर्म के रास्ते पर लोगों को लेकर आ रहे है। गायक ने बताया कि उसके पास सारे सबूत मौजूद है।

    गायक ने कहा कि उसके पास हर चीज का सबूत मौजूद है। गायक ने कहा कि पर्चे दर्ज करने के साइड इफेक्ट उस पर पड़े है। दरअसल, इस पर्चे दर्ज होने से Singga के पिता परेशान हो गए है। गायक ने बताया कि उसके पिता ने उसे गालियां भी निकाली। गायक ने कहा कि वह अपने पिता के लिए जान भी दे सकते है। गायक ने बताया कि उसके पिता ने उसे कहा कि वह पहले ही मर जाता तो अच्छा था। गायक ने कहा कि उसका किसी धर्म के साथ कोई लेना देना नहीं है, वह सभी धर्मों का सत्कार करता है। गायक ने उन लोगों को चेतावनी दी है कि अगर इस ब्लकैमेलिंग के कारण उसके पिता को कुछ हुआ तो वह उन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करवाएंगा।

    गायक ने कहा कि उसने उन ब्लैकमेलिंग करने वाले लोगों से कुछ नहीं लेना देना। वह अपना काम कर रहा और उक्त लोग अपना काम करें। गायक इस दौरान उक्त लोगों पर काफी भड़का। गायक ने कहाकि उसे पता है कि कई गायकों को ब्लैकमेल किया गया है। कुछ गायकों से पैसे लिए गए। गायक ने कहा कि शायद उन लोगों को लगता है कि मैं भी ऐसे ही शायद उन गायकों की तरह उन्हें पैसे दे दूंगा। इस दौरान झूठे पर्चे दर्ज किए जाने के मामले में सीएम भगवंत मान से अपील की है। ऐसे झूठे पर्चे दर्ज करने के मामले में वह उसे इंसाफ दिलवाए। गायक ने सीएम मान से अपील करते हुए कहा कि इस मामले की इंक्वायरी करवाई जाए।

  • पंजाबः छप्पड़ में गिरी Cruze गाड़ी, 4 घायल, देखें वीडियो

    गाड़ी में सांप निकलने से मचा हड़कंप

    जालंधर (ENS): फगवाड़ा के नजदीक बंगा ज़ी.टी रोड पर उस समय अफरा तफरी मच गई , जब एक गाड़ी छप्पड़ में जा गिरी। गाड़ी में ड्राइवर सहित 4 लोग सवार थे। बेहराम पुलिस ने कड़ी मशक्त से लोगो को छप्पड़ से बाहर निकाला।

    जानाकरी देते हुए थाना प्रभारी राधा कृष्ण ने बताया कि बंगा जी.टी रोड पर क्रूज़ गाड़ी नं pb10 cn 6767 के चालक इंदरजीत की तबीयत अचानक खराब हो गई। उस समय गाड़ी में इंदरजीत की बेटी हरप्रीत, बेटा गुरबक्श और मासी परषोतम कौर सवार थी। चालक ने गाड़ी को बाई ओर मोड़ दिया , जो सीधा छप्पड़ में जा गिरी। 

    इंदरजीत और उसकी मासी छप्पड़ में डुब गए थे। जिन्हे कड़ी मशक्त से बहार निकाला गया। इस घटना में बच्चो को भी चोटे आई , जबकि इंदरजीत और मासी सीरियस बताए जा रहे है। जिन्हे इलाज के लिए फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गौरतलब है कि जब लोगो की मदद से गाड़ी को छप्पड़ से बाहर निकाला गया , तो गाड़ी के इर्द- गिर्द सांपो की मौजूदगी भी पाई गई।  .

  • Canada की PR छोड़ घर लौट रहे पंजाबी, जानें मामला 

    चंडीगढ़ः कनाडा सरकार द्वारा लगातार नियमों में की जा रही सख्ती से पंजाबी स्टूडेंट्स की चिंता बढ़नी शुरू हो गई है। हाल ही में कनाडा सरकार द्वारा पीआर को लेकर नियमों में बदलाव को लेकर स्टूडेंट्स परेशान हो गए। वहीं वहां शिक्षा के लिए जाने वाले भारतीय छात्रों के लिए दुगना फंड दिखाने का फैसला उनका बजट हिलाकर रख देगा। ऐसे में कहा जा रहा है कि कनाडा सरकार पीआर को लेकर उठाए गए सख्त नियमों के बाद पंजाबी वतन वापसी करना शुरू हो गए है।

    दरअसल, भारत की हिट लिस्ट में शामिल आतंकी निज्जर के हत्या के बाद से कनाडा-भारत में तनातनी लंबी चली। इसी बीच चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए, जिनमें कनाडा की पीआर छोड़कर अपने वतन वापसी करने वालों में बड़ी संख्या भारतीय विशेष तौर पर पंजाबियों की है। इसके पीछे वहां बढ़ती महंगाई, बढ़ते किराए और अन्य कई कारण परेशानी का सबब बन चुके हैं। पिछले कुछ दिनों में कनाडा में कुछ भी ठीक नहीं चलने से 6 माह में 42 हजार लोगों ने वहां की पीआर ही छोड़कर वतन वापसी कर ली है। कनाडा जाने और कुछ बड़ा करने का सपना अब अधिकांश अप्रवासियों के लिए आजीविका और अस्तित्व का संघर्ष बनता जा रहा है।

    एक तरफ कनाडा के बड़े शहरों में गैंगस्टरों का दबदबा बढ़ रहा है। बैंक ब्याज दरें और घरों की कीमतें आसमान छूने लगी हैं। इसके चलते वहां रिवर्स इमीग्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस साल के पहले 6 महीनों में 42 हजार लोगों ने कनाडा की स्थाई नागरिकता (पीआर) छोड़ दी है। 2022 में यह संख्या 93,818 थी। कनाडा सरकार के आव्रजन विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2021 की शुरूआत में 85,927 लोगों ने कनाडा छोड़ा था, जिनमें बड़ी संख्या में पंजाबी थे। कनाडा में ओटावा निवासी जसविंदर सिंह जस्सा का कहना है कि ट्रूडो सरकार में कई चीजें महंगी हो गई हैं। पहले बैंक ब्याज दर 1.5 फीसदी सालाना थी, जो आज 7.5 फीसदी तक पहुंच गई है।

  • इस इलाके में हुई बेअदबी, गुरुद्वारा कमेटी मेंबर और पाठी पर FIR दर्ज

    चंडीगढ़: सिटी ब्यूटीफुल चंडीगढ़ के मौलीजागरां में बेअदबी का मामला सामने आया है। जहा पाठी के कुत्ते ने गुरु ग्रंथ साहिब के अंग फाड़ दिए। घटना 23 नवंबर की बताई जा रही है। हालांकि मामले का खुलासा अब हुआ है। पुलिस कुत्ते के मालिक पाठी की तलाश में जुटी हुई है। इस मामले में पुलिस ने गुरुद्वारा कमेटी मेंबर और पाठी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जानकारी के मुताबिक पाठी का कुत्ता फरार है, संभावना है कि लोगों के गुस्से को देखते हुए कुत्ते को पहले ही कहीं छोड़ दिया गया है।

    गुरुद्वारे में जब यह बेअदबी की घटना हुई तब पाठी कहीं और पाठ करवाने के लिए गया हुआ था। पाठी ने कहा है कि आज भी उसे गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की तरफ से 5000 रुपया प्रति महीना दिया जाता है। बार-बार कहने के बाद भी कमेटी ने कोई दूसरा पाठी और सुरक्षा कर्मी अब तक गुरुद्वारे में नियुक्त नहीं किया। वह दरवाजा बंद करके गया था, लेकिन किसी की साजिश की वजह यह कुत्ता अंदर गुरु ग्रंथ साहिब तक पहुंचा है।

    बेअदबी की इस घटना से स्थानीय ग्रामीणों में बेहद गुस्सा है। उन्होंने इस घटना को लेकर काफी हंगामा किया। ग्रामीणों ने गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के प्रधान पर आरोप लगाया कि गुरुद्वारे में सही ढंग से पाठ नहीं होता हैं। पिछले बीस साल से लगातार वही प्रधान हैं। कई बार कहने के बाद भी उन्होंने गुरुद्वारे में डोर क्लोजर वाले दरवाजे नहीं लगवाए हैं। यदि वह दरवाजे लगे होते तो आज यह घटना सामने नहीं आती। इलाका वासियो की प्रशासन से गुहार है कि कमेटी को तुरंत पुरानी कमेटी को भंग कर नई कमेटी का गठन किया जाए ।