Category: Punjab>Fazilka

  • Punjab: बस और ट्रक की टक्कर में 2 की मौत, 15 घायल

    Punjab: बस और ट्रक की टक्कर में 2 की मौत, 15 घायल

    फाजिल्काः जिले के टाहलीवाला गांव के पास एक बस और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है, वहीं घटना में 15 लोग घायल हो गए। बस में करीब 40 यात्री थे, जबकि ट्रक में 5 लोग थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

    हादसे में घायल पैसेंजर रणजीत सिंह ने कहा कि जब एक्सीडेंट हुआ तो वह पूरी तरह से हैरान रह गए थे। उन्होंने कहा कि सब कुछ एक ही पल में अस्त-व्यस्त हो गया था था। जिन पैसेंजर को चोट नहीं आई थी, वे घायलों की देखभाल करने में जुट गए थे, जबकि मौके पर पहुंचे गांववालों और राहगीरों ने उन्हें बाहर निकालने में मदद की। घायल पैसेंजर ने कहा कि वह खुद बस से बाहर निकला, और दूसरा पैसेंजर उसे हॉस्पिटल ले गया। मामले की जानकारी देते सिविल के डॉ. करण ने बताया कि ओवरटेक करते समय एक बस और ट्रक के बीच टक्कर हो गई।

    लगभग 15 से 16 लोग घायल हो गए। 2 लोगों को मृत अवस्था में लाया गया। बाकी मरीजों की हालत स्थिर है। हमने एक मरीज को न्यूरोलॉजिस्ट के पास रेफर किया है जिसकी हालत सिर में चोट लगने के कारण गंभीर है। डॉ. करण ने कहा कि घायलों में से एक यात्री की हालत गंभीर है और उसे एडवांस इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है, जबकि अन्य खतरे से बाहर हैं। मृत ट्रक ड्राइवर के एक रिश्तेदार ने कहा कि जैसे ही उन्हें दुर्घटना के बारे में पता चला वे अस्पताल पहुंचे। इस हादसे में ट्रक ड्राइवर और एक अन्य यात्री की मौत हुई है।

     

     

  • Punjab News: कार सवार बारातियों को हमलावार युवकों ने मारपीट कर लूटा, देखें वीडियो

    Punjab News: कार सवार बारातियों को हमलावार युवकों ने मारपीट कर लूटा, देखें वीडियो

    फाजिल्का। जिले के गांव मम्बो के (वाड़ा) से ममदोट के पास गांव लक्खा सिंह वाला हिठार आ रही बारात को गांव लाखो के बेहराम के पास हमलावार युवकों द्वारा घेरकर लूटपाट करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, ममदोट के पास लखमीर गांव के सुरजीत सिंह अपनी दो बेटियों और एक पोते के साथ फाजिल्का जिले के मम्बो के वड्डा गांव में अपने साले की शादी में गए थे और वहां से उन्हें बारात के साथ ममदोट के पास हिठार गांव पहुंचना था। रास्ते में लाखो के बेहराम गांव के पास कार सवार हमलावरों ने गाड़ी में टक्कर मारने की कोशिश की और उतरते ही उस पर धारदार हथियारों और बेसबॉल से हमला करना शुरू कर दिया।

    हमले के दौरान उन्होंने गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और ड्राइवर के साथ गाड़ी में बैठी दो महिलाओं और एक बुजुर्ग को गंभीर रूप से घायल हो गई। हमलावर पास के खेतों में काम कर रहे किसानों को देखकर मौके से भाग गए और इसी दौरान बारात की एक और गाड़ी आ गई।

    घटना की जानकारी मिलते ही एरिया संबंधी थाने की महिला SHO मैडम परमजीत कौर समेत पुलिस पार्टी भी मौके पर पहुंची। जिसके बाद मामले संबंधी जानकारी हासिल की। इस जांच के दौरान हल्का गुरुहरसहाय के DSP राजवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा है कि कल कढ़ोली की रस्म के दौरान गाने को लेकर विवाद हो सकता है और उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन भी दिया।

  • Punjab News: मातम में बदली शादी की खुशियां, सड़क हादसे में युवक की मौत

    Punjab News: मातम में बदली शादी की खुशियां, सड़क हादसे में युवक की मौत

    फाजिल्काः फिरोजपुर हाईवे पर भयानक सड़क में एक की मौत हो गई। इस घटना से शादी की खुशियां गम में बदल गईं। दूल्हे के भाई की सड़क हादसे में मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार युवक मोटरसाइकिल पर रिश्तेदारों को छोड़कर आ रहा था कि आगे जा रहे एक छोटे वाहन (हाथी) से बाइक की टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि युवक बुरी तरह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    मृतक की पहचान हरबंस सिंह निवासी गांव मियानी, फाजिल्का के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि उसके भाई की कल शादी थी। आज वह रिश्तेदारों को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर वापस गांव लौट रहा था कि रास्ते में हादसा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि जो भी आरोपी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: SSP Gurmeet Singh सहित 200 पुलिस कर्मियों ने की 49 ठिकानों पर छापेमारी

    Punjab News: SSP Gurmeet Singh सहित 200 पुलिस कर्मियों ने की 49 ठिकानों पर छापेमारी

    अबोहर: पंजाब सरकार के आदेशों पर आज राज्य भर में कासो ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जहां संदिग्ध इलाकों में पुलिस द्वारा छापेमारी की जा रही है। दरअसल, पंजाब को नशा मुक्त बनाकर फिर से रंगला पंजाब बनाने की कवायद जारी है। इसी को लेकर आज जिले के एसएसपी गुरमीत सिंह के नेतृत्व में जिले भर में 49 जगहों पर छापेमारी की गई। इस मौके पर एसएसपी के साथ एसपीएच गुरमीत सिंह, डीएसपी सुखविंदर सिंह, बल्लूआना डीएसपी तेजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी परमजीत व मनिंदर सिंह व चौकी इंचार्ज भूपेन्द्र सिंह मौजूद रहे।

    अबोहर के सीडफार्म से शुरू हुए इस अभियान के दौरान करीब 200 पुलिस कर्मचारियों द्वारा सीडफार्म के सुनसान ऐरिये सहित मलोट रोड़ पुल, जेपी पार्क, रेलवे स्टेशन के इर्द गिर्द उगी झाडियों, सूने व बंद पडे घरों, खाली प्लाटो तथा अन्य चयनित इलाकों सहित जिले भर में करीब 49 जगहों पर छापेमारी की गई ताकि नशा तस्करों को काबू किया जा सके। एसएसपी ने कहा कि नशा तस्करों को पकडने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है।

    किसी भी नशा तस्कर को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 1000 मामले दर्ज किए जा चुके हैं और कई नशा तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा चुका है। इसी के दौरान करीब 2 हजार नशा पीडितों का इलाज करवाया गया है। पुलिस को इस दौरान क्या रिकवरी हुई या क्या सफलता मिली इस बारे पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। एसएसपी ने कहाकि ऑपरेशन खत्म होने के बाद तस्करों से बरामद सामग्री के बारे में खुलासा किया जाएगा।

  • Punjab News: Car ने बाइक को मारी भीषण टक्कर, 3 लोग गंभीर घायल

    Punjab News: Car ने बाइक को मारी भीषण टक्कर, 3 लोग गंभीर घायल

    फाजिल्काः कार और बाइक में भीषण टक्कर का मामला सामने आया है। हादसे में बाइक सवार 3 लोग घायल हो गए। तीनों घायलों को इलाज के लिए फाजिल्का के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। घायलों के परिवार के मुताबिक कार ड्राइव मौके से फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस सूचना देते हुए इस मामले में इंसाफ की मांग की जा रही है।

    जानकारी देते सुभाष कुमार ने बताया कि उनका लड़के अपने साथियों सहित बाइक पर सवार होकर समान लेने के लिए अबोहर जा रहे थे। तभी कुछ समय बाद उन्हें फोन आया कि उनका एक्सीडेंट हो गया है। मौके पर मौजूद पारिवारिक सदस्य कृष्ण कुमार ने बताया कि कार ड्राइवर ने 2 बार बाइक को टक्कर मारी है, जिस वजह से बाइक सवार तीनों लोग बुरी तरह से जख्मी हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। फिलहाल तीनों का इलाज जारी है। पुलिस ने आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: 4 बच्चों की मां के इश्क में दीवाने नौजवान ने उठाया खौफनाक कदम

    Punjab News: 4 बच्चों की मां के इश्क में दीवाने नौजवान ने उठाया खौफनाक कदम

    फाजिल्काः जिले के सिंघपुरा गांव में 4 बच्चों की मां के इश्क में दीवाने 25 वर्षीय नौजवान ने खौफनाक कदम उठाते हुए जीवनलीला समाप्त कर ली। दरअसल, नौजवान ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, युवक का अपनी भाभी से प्रेम संबंध था। महिला के 4 बच्चे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच झगड़े के बाद उसने यह कदम उठाया। घटना की सूचना लोगों द्वारा पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की पहचान 25 वर्षीय संजय कुमार के रूप में हुई है।

    संजय कुमार तरखान का काम काम करता था। मामले की जानकारी देते हुए संजय के चाचा लालचंद ने बताया कि उसके रिश्तेदारी में अपनी भाभी के साथ अवैध संबंध थे। उनका कहना है कि दोनों में पिछले 7 से 8 सालों से यह रिश्ता चल रहा था। इस मामले को लेकर कई बार पंचायतें हुईं, लेकिन स्थिति नहीं सुधरी। लालचंद के मुताबिक, महिला को बार-बार संजय से बात न करने की सलाह दी गई, लेकिन दोनों के बीच बातचीत फिर शुरू हो जाती थी।

    आरोप है कि महिला का पति जब काम पर जाता था तो वह संजय के साथ रहती थी। हाल ही में संजय और महिला के बीच किसी बात पर झगड़ा हुआ था। इस झगड़े के बाद संजय ने अपने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। ग्राम पंचायत सदस्य धर्मपाल ने बताया कि उन्हें पंचायत सदस्य होने के नाते बुलाया गया था।

    जब वे संजय के घर पहुंचे तो कमरे का दरवाज़ा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। शव को फाजिल्का के सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा दिया गया है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी रवि कुमार ने बताया कि फिलहाल मामले की जांच दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 194 के तहत की जा रही है। जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: 2 कारों में हुई भीषण टक्कर में एक की मौत, गाड़ियों के उड़े परखच्चे

    Punjab News: 2 कारों में हुई भीषण टक्कर में एक की मौत, गाड़ियों के उड़े परखच्चे

    आवारा पशु के कारण हुआ हादसा

    अबोहरः फाजिल्का के अबोहर में सादुलशहर रोड पर आज 2 कारों में भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा कार ड्राइवर घायल है। घटना की सूचना लोगों द्वारा 112 हेल्पलाइन और नर सेवा टीम को सूचना दी। बताया जा रहा है कि पशु को बचाने के प्रयास में यह हादसा हुआ है। मृतक की पहचान सतीश कुमार निवासी श्रीगंगानगर के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान रोहित कुमार निवासी सादुलशहर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार सतीश सीतो गुन्नो में शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहा था। इस दौरान सुबह करीब 4:30 बजे सीतो सादुलशहर रोड पर अचानक एक पशु आ गया। पशु को बचाने के प्रयास में उनकी कार की टक्कर दूसरी कार से हो गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही नर सेवा नारायण सेवा समिति के सेवादार बिट्टू नरूला अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सीतो चौकी के एएसआई बलवीर सिंह की मौजूदगी में शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं, मौके पर पहुंची एसएसएफ टीम ने घायल कार चालक रोहित कुमार को सीतो गुन्नो अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस द्वारा दोनों पक्षों के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए है। पुलिस का कहना है कि बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।
  • Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, घर में जमकर की तोड़फोड़, एक घायल

    Punjab News: गुंडागर्दी का नंगा नाच, घर में जमकर की तोड़फोड़, एक घायल

    अबोहरः फाज़िल्का ज़िले में स्थित अबोहर के संत नगर में देर रात गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां दर्जनभर हथियारबंद युवकों ने परिवार पर हमला बोल दिया। इस घटना में व्यक्ति ने 2 छोटे बच्चों सहित भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी के अनुसार करीब 3 घंटे तक चली गुंडागर्दी के दौरान मोहल्ले के लोग डर के कारण घरों में बैठे रहे। हमलावरों ने जहां घर का सामान तोड़ा, वहीं घर के बाहर खड़ी स्कूटी को भी तहस नहस कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों द्वारा की पत्थरबाजी में व्यक्ति चोटिल हो गया।

    व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। अस्पताल में उपचाराधीन संत नगर निवासी सुनील ने बताया कि 6 अक्तूबर की रात को उसका बेटा जब गली से गुजर रहा था तो कुछ नशेड़ी युवकों ने उसे मारपीट कर उसका मोबाइल छीन लिया था। उसने इसकी सूचना पुलिस को दी थी और बेटे को अस्पताल में दाखिल करवाकर एमएलआर भी कटवाई थी। लेकिन पुलिस ने हमलावर युवकों पर कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसी बात की रंजिश रखते हुए उक्त युवक बुधवार देर रात को अपने साथियों सहित हथियार लेकर आए और घर में घुसकर मारपीट व पथराव शुरू कर दिया।

    इस दौरान हमलावर युवकों ने घर में रखे फ्रिज, एसी, टीवी, वाशिंग मशीन, रसोई का सामान आदि सब कुछ तोड़ दिया यहां तक कि घर की छत पर लगी ग्रिलें भी उखाड़ दी। सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची तो हमलावर वहां से भाग गए। सुनील कुमार ने बताया कि उसके मोहल्ले में उक्त युवक नशा तस्करी करते हैं जबकि वह समाज सेवी होने के नाते अन्य लोगों संग मिलकर नशा तस्करी का विरोध करता है इसलिए उक्त लोगों ने उसके घर पर हमला किया है। इस बारे में थाना प्रभारी ने कहा कि घायल के बयान दर्ज कर हमलावरों पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Punjab News: MLA गोल्डी की कार का हुआ एक्सीडेंट

    Punjab News: MLA गोल्डी की कार का हुआ एक्सीडेंट

    फाजिल्काः जिले के बलुआना विधानसभा क्षेत्र से विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी की कार का एक्सीडेंट हो गया। मिली जानकारी के अनुसार विधायक अपनी गाड़ी से चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे, तभी गलत साइड से आ रही एक कार ने उनकी गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि विधायक की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन गनीमत रही कि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। विधायक गोल्डी और उनके साथ बैठे यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि घटना के दौरान विधायक के साथ उनके चाचा भी मौजूद थे।

    विधायक ने इस मामले में कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई है। उनका कहना है कि दूसरी कार में सवार युवक उम्र में काफी छोटे थे और कॉलेज में पढ़ाई कर रहे थे। विधायक ने उन्हें आगे से हमेशा सावधानी और धीमी गति से ड्राइव करने की सलाह दी है। विधायक अमनदीप सिंह गोल्डी ने बताया कि घटना परसों रात की है। वह अपने चाचा के साथ चंडीगढ़ से लांडरां की तरफ जा रहे थे। रात करीब 10 बजे वे लगभग 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे। जब वे चौक पर पहुंचे तो वहां येलो लाइट जल रही थी।

    इसी दौरान वरना कार सवार युवक रॉन्ग साइड से आए। उनकी कार बेकाबू होकर सीधे विधायक की इनोवा कार के अगले हिस्से से टकरा गई। टक्कर से इनोवा का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, दोनों कार में सवार किसी को भी किसी तरह की चोट नहीं आई। विधायक ने बताया कि चूंकि सामने वाली वरना कार में सवार युवकों की उम्र कम थी और छात्र थे, इसलिए किसी तरह की कार्रवाई नहीं की। केवल आगे से हमेशा सावधानी पूर्वक गाड़ी चलाने की चेतावनी देकर जाने दिया।

     

  • Punjab News: विवादों में आई कांग्रेस की महिला जिला प्रधान, केस दर्ज

    Punjab News: विवादों में आई कांग्रेस की महिला जिला प्रधान, केस दर्ज

    अबोहरः पंजाब कांग्रेस की महिला की जिला प्रधान को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार पति ने महिला प्रधान पर मारपीट के आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी है। जिसके बाद पुलिस ने सीतो रोड निवासी महिला नेता कविता सोलंकी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आरोप है कि कविता सोलंकी ने पति के साथ मारपीट कर उन्हें बुरी तरह से घायल किया है।

    कहा जा रहा हैकि बिजली बोर्ड के रिटायर्ड एसडीओ शाम लाल के साथ उनकी पत्नी कांग्रेस की महिला जिला प्रधान कविता सोलंकी ने बुरी तरह से मारपीट कर घायल कर दिया। शाम लाल को सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वहीं पति को पीटने वाली कांग्रेसी नेता पर मामला दर्ज होने के बाद मामला शहर में खूब चर्चा का विषय बना हुआ है। घायल पति शाम लाल ने पत्नी कवित सोलंकी पर उनकी सारी संपत्ति हड़पने का भी आरोप लगाया है।

    घायल शाम लाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसकी पत्नी कविता सोलंकी ने उसकी सारी धन संपत्ति हड़प ली। उसने मकान और गैस एजेंसी भी अपने नाम करवा ली और वह आए दिन उससे झगड़ा करती है। उन्होंने बताया कि उनका यह मामला अदालत में विचाराधीन है। उसकी पत्नी ने घर में उसका रहना मुश्किल कर दिया है। गत दिवस जब वह घर में ताला लगाकर जा रही थी जब उसने ऐसा करने से मना किया तो उसने कोई नुकीली वस्तु उसके हाथ में मारी। जिससे उनके हाथ में गभीर चोट आई है।