Category: Chandigarh

  • DAV कॉलेज के बाहर स्टूडेंट्स में हुई झड़प, एक-दूसरे पर बरसाए थप्पड़

    DAV कॉलेज के बाहर स्टूडेंट्स में हुई झड़प, एक-दूसरे पर बरसाए थप्पड़

    चंडीगढ़ः सेक्टर 10 स्थित डीएवी कॉलेज के बाहर छात्रों की लड़ाई का एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह वीडियो अकाली दल के छात्र संगठन SOI का बताया जा रहा है। इसमें दो गुट आपस में भिड़ रहे हैं। वीडियो में दोनों गुट एक दूसरे पर थप्पड़ और मुक्के बरसाते दिख रहे हैं। इस बारे चंडीगढ़ पुलिस को कोई सूचना नहीं है। पिछले दिनों 6 सितंबर को हुए पंजाब यूनिवर्सिटी और उससे संबंधित कॉलेजों के चुनाव में डीएवी सेक्टर 10 में SOI और AVBP के साझा उम्मीदवार जसनप्रीत सिंह ने प्रधान के पद पर जीत हासिल की थी। जबकि गौरव वर्मा जनरल सेक्रेटरी और प्रथम राणा जॉइंट सेक्रेटरी के रूप में विजयी हुए थे। यह भी SOI और AVBP के साझा उम्मीदवार थे।

    डीएवी कॉलेज के बाहर पिछले दिनों हिंदुस्तान स्टूडेंट एसोसिएशन (HSA) के छात्रों ने हंगामा किया था। यह छात्र नवनियुक्त जॉइंट सेक्रेटरी प्रथम के एडमिशन को लेकर बवाल कर रहे थे। छात्रों की तरफ से स्कूल प्रशासन पर जॉइंट सेक्रेटरी प्रथम को गलत तरीके से एडमिशन देने का आरोप लगाया गया था। छात्र संघ के किसी भी गुट की तरफ से पुलिस को इस लड़ाई झगड़े के बारे में सूचना नहीं दी गई है। मामले में चंडीगढ़ सेक्टर-3 के थाना प्रभारी जय प्रकाश का कहना है कि उन्हें वायरल वीडियो संबंधी कोई जानकारी नहीं है। अगर किसी भी पक्ष की तरफ से कोई शिकायत दी जाएगी तो वह इस पर कानूनी कार्रवाई करेंगे।

  • पटाखे चलाने को लेकर प्रशासन ने जारी की हिदायतें

    पटाखे चलाने को लेकर प्रशासन ने जारी की हिदायतें

    चंडीगढ़ : दशहरा, दिवाली और गुरुपर्व पर पटाखे चलाने को लेकर अहम खबर सामने आई है। यूटी प्रशासन ने प्रदूषण को कम करने के लिए सिर्फ ईको-फ्रेंडली ग्रीन पटाखे चलाने की अनुमति देने का फैसला लिया है। फैस्टीवल सीजन से पहले यूटी के प्रशासक बनवाली लाल पुरोहित की अध्यक्षता में बैठक में यह फैसला लिया गया कि शहरवासी तय समय में ग्रीन पटाखे चला सकते हैं। दिवाली पर रात 8 से 10, दशहरा (दहन के दौरान) और गुरुपर्व पर सुबह 4 से 5 और रात 9 से 10 बजे तक ग्रीन पटाखे चलाने की इजाजत होगी। 

    सुप्रीम कोर्ट ने 23 अक्टूबर, 2018 को अपने आदेश के माध्यम से ग्रीन पटाखों की बिक्री की इजाजत के निर्देश दिए थे कि दिवाली या अन्य त्योहार जैसे कि गुरुपर्व आदि पर आतिशबाजी रात 8 बजे से 10 बजे तक की जाएगी। इसके अलावा नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एन.जी.टी.) ने 1 दिसंबर 2020 को अपने आदेशों के माध्यम से शहरों/कस्बों में पटाखों पर पाबंदी के आदेश दिए जहां हवा की गुणवत्ता मध्यम या खराब थी। इसमें सिर्फ ग्रीन पटाखों की इजाजत दी गई है और वह भी दो घंटे से अधिक नहीं।    

  • बड़ी खबर: आज एडवोकेट विनोद घई दे सकते है इस्तीफा!

    बड़ी खबर: आज एडवोकेट विनोद घई दे सकते है इस्तीफा!

    चंडीगढ़ः पंजाब के एडवोकेट विनोद घई को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। विनोद घई किसी भी वक्त बदला जा सकता है। ऐसी भी अटकलें हैं कि वह आज इस्तीफा दे सकते हैं। बता दें कि सरकार उनकी कार्य प्रणाली से खुश नहीं है। खासकर जिस तरह से सरकार पंचायतों को भंग करने के मामले में उलझी थी, उसे देखते हुए सरकार अब उन्हें हटाने का फैंसला लिया जा सकता है। बताया जा रहा है कि इससे पहले ही नए एडवोकेट की तलाश शुरू कर दी गई थी। मुख्यमंत्री भगवंत मान के करीबी सूत्रों ने भी इसकी पुष्टि की थी। एजी विनोद घई ने कई मामलों में सरकार को आड़े हाथों लिया है, लेकिन जब अगले ही दिन पंचायत और जिला कमेटियों को भंग करने के जारी आदेश को हाई कोर्ट में वापस ले लिया गया तो उन्होंने विपक्षी दलों को सरकार पर हमला करने के लिए एक बड़ा मुद्दा सौंप दिया।

    हालांकि मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंचायतों के विघटन के मुद्दे पर ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डीके तिवारी और निदेशक गुरप्रीत सिंह खैरा को निलंबित कर दिया है, लेकिन सरकार की इस कार्रवाई को भी एकतरफा माना गया। अधिकारियों का कहना है कि केस को कानूनी तौर पर निपटाने की सलाह महाधिवक्ता को देनी होती है, लेकिन जिस तरह से बिना लड़ाई के केस सरेंडर किया गया है, उससे सरकार में काफी किरकिरी हुई। अधिकारियों का मानना ​​था कि इस केस को लड़ने के लिए अकाली सरकार में कार्यरत एजी रहे अशोक अग्रवाल की सेवाएं ली गईं। केस वापसी के तुरंत बाद जिस तरह से सरकारी फाइल की नोटिंग लीक हुई, उससे सरकार की काफी बदनामी हुई। इस नोटिंग में पंचायतों को भंग करने के फैसले पर मुख्यमंत्री भगवंत मान के भी हस्ताक्षर थे।

  • पूर्व डिप्टी एडवोकेट जनरल की कार का हुई भयानक टक्कर, 3 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे 

    पूर्व डिप्टी एडवोकेट जनरल की कार का हुई भयानक टक्कर, 3 घायल, गाड़ी के उड़े परखच्चे 

    चंडीगढ़ः सेक्टर 27 से बड़ी खबर सामने आई है, जहां युवक-युवती को टक्कर मारकर हरियाणा के पूर्व डिप्टी एडवोकेट जनरल की कार पेड़ से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। बताया गया है कि घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हुई। कार चालक समेत तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने हादसे वाली कार नंबर HR04 H 0006 को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

    मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि पहले कार ने एक युवक और युवती को टक्कर मारी थी। यह कार उसके बाद थोड़ा आगे चलकर पेड़ से टकरा गई है। इसमें कार चालक वकील भी जख़्मी हो गया है। फिलहाल घायलों की पहचान नहीं हो पाई है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि यह रिनॉल्ट डस्टर कार काफी तेज गति में थी। जब इसकी टक्कर युवक-युवती से हुई तो मौके से भागने के लिए गाड़ी के ड्राइवर ने रफ्तार और तेज कर दी। इस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और पेड़ से जा टकराई।

    इस हादसे में गाड़ी का अगला हिस्सा पूरी तरह से नष्ट हो गया है। चालक को भी चोटें आई हैं।जिस जगह पर यह हादसा हुआ है, उसके आस पड़ोस में रहने वाले लोगों ने बताया कि जब यह तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई तो जोरदार धमाका हुआ था। धमाके की आवाज सुनकर लोग घरों से निकलकर सड़क पर आ गए। देखते ही देखते मौके पर भीड़ जमा हो गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार यह कार पूर्व डिप्टी एडवोकेट जनरल मनीष देशवाल की बताई जा रही है। अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि हादसे के वक्त इस कार को कौन चला रहा था।

  • इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां 

    इंडस्ट्रियल एरिया फेस-2 में लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की 10 गाड़ियां 

    चंडीगढ़ः इंडस्ट्रियल एरिया फेस 2 से बड़ी खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक राम दरबार में प्लॉट नंबर 786 में आग लग गई है। आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 8-10 गाड़ियां मौके पर पहुंच चुकी हैं। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। जिस फैक्ट्री में आग लगी है, वह सुभाष मित्तल की बताई जा रही है। जो कि भजन कन्हैया मित्तल के भाई बताए जा रहे हैं।

    मिली जानकारी के अनुसार जिस फैक्ट्री में आग लगी है, वह फर्नीचर की फैक्ट्री है। यहां पर लकड़ी और प्लास्टिक के फर्नीचर का सामान रखा हुआ है। इस कारण आग तेजी से बढ़ती जा रही है। विभाग की 8 से 10 गाड़ियां इस आग को बुझाने में लगी हुई है। बता दें कि पिछले महीने ही चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 में टोयोटा शोरूम में आग लगी थी। इसमें रिपेयर के लिए आई 10 गाड़ियां जलकर खाक हो गई थी। आग की वजह शॉर्ट सर्किट बताया गया था।

  • पंजाब : कांग्रेस – AAP के घमासान के बीच नवजोत सिद्धू का आया बड़ा बयान

    पंजाब : कांग्रेस – AAP के घमासान के बीच नवजोत सिद्धू का आया बड़ा बयान

    चंडीगढ़ :  I.N.D.I.A गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी और पंजाब कांग्रेस में घमासान मचा हुआ है। पंजाब कांग्रेस के नेता शुरुआत से ही आप के साथ गठबंधन से खफा है। कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खेहरा की गिरफ्तारी के बाद पंजाब कांग्रेस के आप सरकार के खिलाफ विरोध और बढ़ गया है। जिसको लेकर राजनीतिक गलियारों में लगातार चर्चाएं हो रही है कि I.N.D.I.A गठबंधन पर इससे क्या असर पड़ेगा। इसी बीच पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की I.N.D.I.A गठबंधन को लेकर प्रतिक्रिया सामने आई है।

    कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर लिखा कि I.N.D.I.A गठबंधन एक ऊंचे पहाड़ की तरह खड़ा है। यहां-वहां के तूफान से इसकी भव्यता पर कोई असर नहीं पड़ेगा! हमारे लोकतंत्र की रक्षा के लिए इस ढाल को तोड़ने और तोड़ने का कोई भी प्रयास निरर्थक साबित होगा। पंजाब को समझना होगा कि यह भारत के प्रधानमंत्री को चुनने का चुनाव है, ना कि पंजाब के मुख्यमंत्री का! जुडेगा भारत जीतेगा इंडिया।

    कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने साफ तौर पर अपने ट्वीट के जरिए कांग्रेस नेताओं को नसीहत दी है कि खेहरा की गिरफ्तारी को लेकर I.N.D.I.A गठबंधन को बीच में लेकर ना आए। इसलिए उन्होंने कहा भी है कि ये गठबंधन प्रधानमंत्री के चुनाव के लिए हुआ है ना कि पंजाब के मुख्यमंत्री के लिए। 

    वैसे ही शुरुआत से ही पंजाब कांग्रेस के नेता आप के साथ गठबंधन का विरोध कर रहे है। पंजाब कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता इसको लेकर पार्टी आलकमान से मुलाकात तक कर चुके है। ऐसे में विधायक सुखपाल सिंह खेहरा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेसी नेताओं को एक बार फिर मौका मिल गया आप सरकार को घेरने का। आपको बता दें कि सुखपाल सिंह खेहरा को बीते गुरुवार को ने 2015 के मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में चंडीगढ़ में उनके आवास से गिरफ्तार किया गया था. अभी उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

  • पंजाब : स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

    पंजाब : स्कूलों के समय में हुआ बदलाव

    चंडीगढ़ : सर्दी का मौसम शुरू होते ही स्कूलों के समय में बदलाव होने का मामला सामने है। बताया जा रहा है कि 2 अक्तूबर को गांधी जयंती की छुट्टी रहेगी इसलिए मंगलवार यानी 3 अक्तूबर से स्कूलों के समय में बदलाव किया जाएगा। मिली जानकारी के मुताबिक प्राइमरी स्कूलों का नया समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक होगा जबकि मिडल, हाई और सीनियर स्कूलों का समय सुबह 8.30 बजे से दोपहर 2.50 बजे तक होगा।

    यह समय 31 अक्तूबर तक लागू रहेगा। 1 नवम्बर से 29 फरवरी तक प्राइमरी स्कूल का समय सुबह 9 बजे से बाद दोपहर 3 बजे तक रहेगा जबकि मिडल, हाई और सीनियर सैकेंडरी स्कूलों का समय सुबह 9 बजे से बाद दोपहर 3.20 बजे तक रहेगा। हालांकि इस मामले में शिक्षा मंत्री का कोई बयान सामने नहीं आया है, लेकिन कहां जा रहा है इस माह की शुरुआत से ही स्कूलों के समय में बदलाव किया जाएगा।

  •  पंजाब : 2 IPS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

     पंजाब : 2 IPS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़ : पंजाब सरकार ने कपूरथला के एसएसपी राजपाल सिंह का तबादला कर दिया है। उनकी जगह पर महिला IPS अफसर वत्सला गुप्ता नई SSP होंगी। वत्सला गुप्ता अभी अमृतसर में DCP हेडक्वार्टर के पद पर थीं। वहीं राजपाल सिंह को PAP -2 के DIG का कामकाज देखेंगे। गृह सचिव गुरकीरत कृपाल सिंह ने दोनों अफसरों को तुरंत अपनी नई जगह पर जॉइन करने के लिए कहा है।

  • तेज रफ्तार ऑटो 2 साइकिल सवार को मारी टक्कर, डॉक्टर की मौत, देखें CCTV

    तेज रफ्तार ऑटो 2 साइकिल सवार को मारी टक्कर, डॉक्टर की मौत, देखें CCTV

    चंडीगढ़:  तेज रफ्तार ऑटो 2 साइकिलों पर सवार लोगों को कुचलकर पलट गया। बताया गया है कि हादसा 11 सितंबर को मटका चौक के पास हुआ था। अब घटना का वीडियो सामने आया है। जिसमें मोहाली के डॉक्टर की मौत हो गई, जबकि उनके साथी को गंभीर चोटें आई है। मृतक की पहचान लखविंदर सिंह के रूप में हुई है। वह मोहाली के सेक्टर 3B2 में दांतों का क्लीनिक चलाते थे। उनकी उम्र करीब 50 साल है। उनके परिवार में उनकी पत्नी के अलावा 2 बेटियां हैं।

    मोहाली के डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने बताया कि लखविंदर रोजाना अपने साथियों के साथ साइकिलिंग करते हुए सुखना लेकर पर जाते थे। उन्हें साइकिल चलाने का काफी शौक था। हादसे वाले दिन उनके साथी वीरेंद्र सिंह भी साइकिल पर था। उसे भी चोटें आई हैं। वह एक आईटी कंपनी चलाता है। वह एक आईटी कंपनी चलाता है।

  • हाईकोर्ट से नगर निगम को लगा झटका, जारी किए ये आदेश

    हाईकोर्ट से नगर निगम को लगा झटका, जारी किए ये आदेश

    चंडीगढ़ः नगर निगम को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से झटका लगा है। हाईकोर्ट की तरफ से नगर निगम द्वारा सील किए गए 33 टैक्सी स्टैंडों को दोबारा से खोलने के आदेश जारी किए गए हैं। हाईकोर्ट के आदेश के बाद निगम की तरफ से भी इस संबंधी आदेश जारी कर दिए हैं। मामले में अब अगली सुनवाई 15 नवंबर को होगी। नगर निगम के रोड विंग ने बुधवार को एक ड्राइव चलाकर शहर में बने 59 टैक्सी स्टैंड में से 33 टैक्सी स्टैंडों को सील कर दिया था।

    उनका सामान बाहर निकाल कर इनको अपने कब्जे में लेकर निगम का नोटिस चिपका दिया था। टैक्सी स्टैंड यूनियन की तरफ से इस मामले में पहले ही अदालत में याचिका लगाई हुई थी, लेकिन वकीलों की हड़ताल के कारण उसकी सुनवाई गुरुवार को हुई है। नगर निगम की तरफ से शहर के टैक्सी स्टैंड मालिकों को 30 अगस्त को नोटिस जारी किए गए थे। इस नोटिस में 20 दिन के अंदर बकाया राशि जमा करने के आदेश दिए थे। इस नोटिस के बाद शहर के करीब 9 टैक्सी स्टैंड वालों ने अपना रेंट जमा कर दिया था।

    निगम की तरफ से दोबारा से पिछले शुक्रवार को भी नोटिस जारी कर रेंट न जमा करने वालों के कियोस्क सील करने के आदेश दिए थे। इसके बाद सोमवार को 17 टैक्सी स्टैंड वालों ने अपना बकाया जमा कर दिया था। नगर निगम के अधिकारियों को जब पता चला की टैक्सी स्टैंड यूनियन के लोग उनके खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका लगा चुके हैं तो इसके बाद अफसरों ने रोड विंग के अधिकारियों को इन्हें जल्द से जल्द सील करने के आदेश दिए थे। उनके आदेश के बाद निगम के रोड विंग ने बुधवार को एक ड्राइव चलाकर इन्हें सील कर दिया था।