Category: Sports

  • IND-PAK मैच में टीम के कप्तानों ने नहीं मिलाए एक-दूसरे से हाथ, भड़का पाकिस्तान कर दी शिकायत

    IND-PAK मैच में टीम के कप्तानों ने नहीं मिलाए एक-दूसरे से हाथ, भड़का पाकिस्तान कर दी शिकायत

    खेल: रविवार को भारत ने दुबई में एशिया कप 2025 के मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराकर जीत अपने नाम की है हालांकि इस मैच को लेकर लोगों में काफी गुस्सा था। सभी मैच को बॉयकॉट करने की अपील कर रहे थे। टॉस के दौरान और मैच के बाद भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कैप्टन सलमान आगा को नजरअंदाज किया। नियमों के अनुसार, दोनों टीमों के कप्तानों ने एक-दूसरे के साथ हाथ नहीं मिलाया। पूरे मैच में No Handshake मूमेंट काफी चर्चा में रही।

    भारत ने आर्म्ड फोर्सेस को समर्पित की जीत

    मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में भारत के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का भी जिक्र किया। सूर्य ने कहा कि यह जीत देश के लिए एक बहुत ही अच्छा तोहफा है। पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं हम अपनी एकजुटता व्यक्त करते हैं और आज इस जीत को हम अपनी ऑर्म्ड फोर्सेस को समर्पित करना चाहते हैं। मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्या ने पाकिस्तान के खिलाड़ियों के साथ हाथ न मिलाने का कारण भी बताया। सूर्या बोले – ‘हमारी सरकार और बीसीसीआई पूरी तरह से एकमत थे। हमने फैसला लिया कि हम सिर्फ खेल खेलने आए हैं और पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब भी दिया। दूसरी ओर पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा पोस्ट मैच सेरेमनी में भी मौजूद नहीं थे’।

    पाकिस्तान ने किया विरोध

    पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने भारतीय टीम के अनुचित व्यवहार के खिलाफ आधिकारिक तौर पर विरोध दर्ज करवाया है। पीसीबी ने कहा कि – ‘मैनेजर चीमा ने मैच रेफरी के व्यवहार के खिलाफ भी आधिकारिक तौर पर विरोध दर्ज करवाया है क्योंकि दोनों ही कप्तानों ने टॉस के समय हाथ न मिलाने के लिए अनुरोध किया था। इसके बाद में यह सामने आया था कि पाकिस्तान ने इस मामले में एशियन क्रिकेट काउंसिल से भी शिकायत दर्ज करवाई है’।

    भारत ने इस तरह जीता मैच

    मैच से पहले भारत के स्पिन गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पाकिस्तान की टीम ने पहले इनिंग्स में संघर्ष करते हुए 127-9 स्कोर बनाए। पाकिस्तान की बुरी हालत में शाहीन अफरीदी ने अंत में आकर 16 गेंदों पर 33 रन बनाए। भारत की ओर से गेंदबाज कुलदीप यादव ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। उन्होंने 3 विकेट लिए और 19 रन बनाए। अक्षर पटेल ने 2 विकेट लिए और जसप्रीत बुमराह ने भी तेज गेंदबाजी के साथ बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद अभिषेक शर्मा ने (31 रन, 13 गेंद) शानदार बल्लेबाजी की। कैप्टन सूर्या ने 47 रन और 36 गेंद के जरिए 7 विकेट से जीत दर्ज की। इसके साथ ही तिलक वर्मा ने 31 रन बनाए थे।
  • Asia Cup 2025: India के खिलाफ PAK ने जीता Toss, चुनी बल्लेबाजी

    Asia Cup 2025: India के खिलाफ PAK ने जीता Toss, चुनी बल्लेबाजी

    खेल: एशिया कप 2025 के लिए भारत और पाकिस्तान में मैच शुरु हो चुका है। यह मैच दुबई के इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान मे टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं हुआ। मैच जीतने वाली टीम सुपर 4 में पहुंच जाएगी। ग्रुप ए में भारत 2 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर है। पाकिस्तान दो अंकों के साथ दूसरे नंबर पर टिका हुआ है। इससे पहले भारत ने पहले मैच में संयुक्त अरब अमीरात को 9 विकेट से हराया था। उसका नेट रनरेट +10.483 है। पाकिस्तान ने ओमान को 93 रन से हराया था। उसका नट रनरेट +4.650 है। भारतीय टीम रोहित शर्मा और विराट कोहली के टी20 सन्यास के बाद पहली बार पाकिस्तान के साथ भिड़ेगी।

    भारत की तरफ से खेल रहे हैं ये प्लेयर

    भारत की ओर से अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पंडया, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती ।

    पाकिस्तान की ओर से खेलेंगे ये प्लेयर

    साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद खेलने वाले हैं।

    2024 में हुआ था पिछला मुकाबला

    बता दें कि इससे पहले भारत और पाकिस्तान में पिछला टी-20 मुकाबला टी-20 विश्व कप 2024 के दौरान हुआ था। जहां पर लोग स्कोरिंग मैच में भारत ने 6 रनों से जीत हासिल की थी। भारत ने 19 ओवर में 119 रन बनाए थे परंतु पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में सात विकेट खोकर 113 रन ही बना पाई थी।

    बीसीसीआई ने शेयर किया था पोस्ट

    भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने भारत पाकिस्तान मैच से पहले एक्स पर एक वीडियो भी शेयर किया था। इस वीडियो में भारतीय खिलाड़ी प्रैक्टिस करते हुए दिख रहे हैं। कैप्शन देते हुए बीसीसीआई ने लिखा कि – सब सेट है और दहाड़ने के लिए हम तैयार हैं।
  • भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से भड़के लोग, सोशल मीडिया पर चला Boycott का Trend

    भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से भड़के लोग, सोशल मीडिया पर चला Boycott का Trend

    खेल: भारत-पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले एशिया 2025 से पहले सोशल मीडिया पर जबरदस्त विरोध देखने को मिल रहा है। फैंस लगातार भारत-पाकिस्तान मैच को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं। उनका यह कहना है कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर की लड़ाई के बाद पाकिस्तान के साथ क्रिकेट खेलना सही नहीं है। केंद्र सरकार ने जब से मैच खेलने की अनुमति दी है तब से फैस गुस्सा हो गए हैं। ऐसे में सभी बीसीसीआई और सरकार पर अपनी भड़ास निकाल रहे हैं।

    एक्स पर निकली लोगों की भड़ास

    सोशल मीडिया एक्स पर #BoycottIndVsPak और #ShameOnBCCI जैसे हैशटेग लगातार ट्रैंड कर रहे हैं। गुस्से में आए यूजर्स ने बीसीसीआई और सरकार दोनों पर गुस्सा निकाला है। कुछ लोगों का यह कहना है कि भारत-पाक के बीच तनाव होने के बाद भी क्रिकेट के रिश्ते क्यों जारी रखे जा रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में उसने बोर्ड पकड़ा है जिस पर लिखा है कि क्रिकेट जरुरी है या देश? बीसीसीआई को शर्म आनी चाहिए। बॉयकॉट IndVsPak अन्य यूजर ने लिखा कि – ‘भारत की जनता यह मांग करती है बीसीसीआई तुरंत पाकिस्तान से क्रिकेट खेलने का फैसला रद्द करे। क्रिकेटर्स भी आगे बढ़कर साफ कहें हम दुश्मन के साथ मैदान शेयर नहीं करेंगे’। एक ने पहलगाम हमले का ग्राफिक शेयर करते हुए लिखा कि – ‘पहली बार भारत-पाक के बीच होने वाले मैच में जरा भी दिलचस्पी नहीं है। शहीदों उनके परिवार और देशवासियों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को खुद ही खेलने से मना कर देना चाहिए’। अन्य ने लिखा कि – ‘आज का भारत और पाकिस्तान का मैच न देखकर बॉयकॉट करते हैं। बीसीसीआई के लिए अगर पैसा जरुरी है तो हमें किसी भी तौर पर मैच न देखकर उन्हें नुकसान का एहसास करवाना चाहिए। यह हम पर निर्भर है कि हम बीसीसीआई को किस तरह की भावनाओं का एहसास करवाएंगे’। बता दें कि यदि भारतीय टीम मैच नहीं खेलेगी तो इसे फोरफिट मान लिया जाएगा। इस स्थिति में मैच के दोनों अंक पाकिस्तान को मिल जाएंगे। टीम इंडिया को कोई भी अंक नहीं मिलेगा। सुपर-4 में भी ऐसा ही होगा यदि भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से मना करती है तो यदि दोनों टीमें फाइनलम में पहुंचेगी और भारत नहीं खेलेगा तो पाकिस्तान की टीम को विजेता घोषित कर दिया जाएगा।
  • Asia Cup T20ः  आज होगा IND-PAK में महामुकाबला, लोगों में रोष, नहीं लगीं बड़ी Screens

    Asia Cup T20ः आज होगा IND-PAK में महामुकाबला, लोगों में रोष, नहीं लगीं बड़ी Screens

    लुधियानाः दुनिया भर के क्रिकेट प्रशंसक आज रात 8 बजे दुबई में होने वाले भारत-पाकिस्तान एशिया कप टी20 मुकाबले के लिए तैयार हैं, वहीं लुधियाना में हमेशा की तरह उत्साह फीका पड़ गया है। पिछले मुकाबलों के उलट, अपने उत्साही क्रिकेट प्रशंसकों के लिए मशहूर इस शहर ने इस बार जश्न को थोड़ा कम रखने का फैसला किया है।

    इस साल की शुरुआत में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के प्रति लोगों में भारी गुस्सा दिखा, जिसके चलते एक तरह का शांत बहिष्कार भी हुआ। 22 अप्रैल के हमले में 26 लोगों की जान चली गई, जिन्हें कथित तौर पर उनके धर्म के आधार पर निशाना बनाया गया था। इसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई में ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया। फिर भी, लुधियाना में कई लोगों के लिए दर्द और गुस्सा अभी भी ताजा है।

    पिछले भारत-पाकिस्तान मैचों में, लुधियाना के बाजार, बार और रेस्टोरेंट में चहल-पहल रहती थी। बड़े-बड़े एलईडी स्क्रीन, खचाखच भरे स्टेडियम और प्रमोशनल ऑफर आम बात थी। हालांकि, इस बार कहानी अलग है। शहर की सबसे बड़ी डिजिटल स्क्रीन—जो आमतौर पर सराभा नगर के किप्स मार्केट में 50×20 फीट की होती है—को बंद कर दिया गया है।

    सराभा नगर ट्रेडर्स एसोसिएशन के सचिव दविंदर सिंह ने इस फैसले के बारे में बताया कि “जब भी भारत कोई बड़ा मैच खेलता है, खासकर पाकिस्तान के खिलाफ, हम हमेशा जनता के लिए डिजिटल स्क्रीन की व्यवस्था करते हैं। लेकिन आज नहीं,” उन्होंने कहा, “पहलगाम में जो हुआ उससे लोग अभी भी बहुत नाराज़ हैं। गुस्सा असली है, और यह एक तरह का मौन विरोध है।” भविष्य के मैचों—जैसे सेमीफाइनल या फाइनल—के लिए स्क्रीन की वापसी हो सकती है, लेकिन अगर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान है, तो ऐसी कोई व्यवस्था नहीं होगी। आमतौर पर, भारत-पाकिस्तान मैच लुधियाना भर के पब, बार और ढाबों के कारोबार को बढ़ावा देते हैं। विशेष स्क्रीनिंग नाइट्स, थीम वाले खाने के मेनू और हैप्पी आवर ऑफर अक्सर बड़ी भीड़ खींचते हैं। हालाँकि, इस बार ज़्यादातर दुकानें सामान्य रविवार की तरह ही चल रही हैं।

    फिरोजपुर रोड के पास एक लोकप्रिय पब के मैनेजर ने कहा, “कोई हलचल नहीं है। कोई बुकिंग नहीं है। कोई क्रिकेट-थीम वाली नाइट्स नहीं हैं। हमने इसे सादगी से करने का फैसला किया है।” उन्होंने आगे कहा, “हमें ज्यादा पूछताछ भी नहीं मिली है। लोग इस तरह की भावनाओं के बीच जश्न मनाते या आनंद लेते नहीं दिखना चाहते।” जहां कुछ क्रिकेट प्रेमियों ने सार्वजनिक स्क्रीनिंग न होने पर निराशा व्यक्त की है, वहीं कई लोग पाकिस्तान की लगातार आक्रामकता के ख़िलाफ़ इस फ़ैसले का समर्थन कर रहे हैं।

    कॉलेज के छात्र ऋषभ मल्होत्रा ​​ने कहा, “मैं एक क्रिकेट प्रशंसक हूं और मैं भारत-पाकिस्तान का कोई भी मैच नहीं छोड़ता। लेकिन मैं समझता हूँ कि समुदाय ऐसा क्यों सोचता है।” “घर पर देखना ठीक है। लेकिन हम पहलगाम में जो हुआ उसे नजरअंदाज नहीं कर सकते।”

    हालांकि, कुछ लोगों का मानना ​​है कि खेल को राजनीति और भावनाओं से अलग रहना चाहिए। एक स्थानीय उद्यमी प्रिया शर्मा ने कहा, “यह सिर्फ एक खेल है और भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा ऐतिहासिक होता है। हमें अपनी टीम का उत्साह बढ़ाना चाहिए, न कि छिपना चाहिए।”

    चाहे जानबूझकर हो या प्रतीकात्मक, आज के मैच पर लुधियाना की शांत प्रतिक्रिया एक कड़ा संदेश देती है। हालांकि भारत खेल संबंधी जिम्मेदारियों के चलते अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में खेलता रहता है—जैसा कि बीसीसीआई ने हाल ही में स्पष्ट किया है—लेकिन जनता अपनी असहमति व्यक्त करने का अपना तरीका चुन रही है। फिलहाल, लुधियाना में आमतौर पर ऐसे मैचों के दौरान छा जाने वाला क्रिकेट का बुखार कहीं नजर नहीं आ रहा है और शहर के कई लोगों के लिए, यह शांत विरोध प्रदर्शन स्टेडियमों से आने वाली किसी भी जय-जयकार से ज्यादा जोरदार है।

  • एशिया कप में India-Pak का मैच रद्द करने की मांग, Supreme Court में दायर हुई याचिका

    एशिया कप में India-Pak का मैच रद्द करने की मांग, Supreme Court में दायर हुई याचिका

    खेल: 14 सितंबर को भारत-पाकिस्तान के बीच में एशिया कप 2025 के लिए मुकाबला होने वाला है। ऐसे में इस मैच को लेकर पिछले दिनों से कई सवाल भी उठ रहे हैं। इसी बीच अब पुणे के एक सामाजिक कार्यकर्ता केतन तिरोडकर के द्वारा सुप्रीम कोर्ट में अब इस मुकाबले को लेकर याचिका भी दायर की गई है। इसमें संविधान के अनुच्छेद 32 के अंतर्गत रिट ऑफ मैंडमस या बाकी उचित आदेश जारी करने की मांग की है ताकि इस मैच को असंवैधानिक घोषित किया जाए।

    मैच बैन करने की मांग

    याचिका में यह कहा गया है कि अप्रैल 2025 में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले की निंदा करते हुए ऐसे मैचों को प्रतिबंधित कर देना चाहिए। तिरोडकर ने यह दावा किया है कि यह मैच संविधान के अनुच्छेद 21 का उल्लंघन है जो कि नागरिकों को जीवन और व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार देता है। इसमें गरिमा के साथ जीने का पॉजिटिव अधिकार भी शामिल है। याचिका में यह मांग भी की गई है कि केंद्र सरकार को यह निर्देश दिया जाए कि वह राष्ट्रीय खेल शासन अधिनियम 2025 को लागू करे और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को तुरंत राष्ट्रीय खेल महासंघ के दायरे में लाया जाए। इसके अलावा बीसीसीआई को राष्ट्रीय खेल बोर्ड में पंजीकृत कर उसकी नीतियों और नियमों का पालन करने का भी निर्देश करने की मांग भी की गई है।

    सेना का मनोबल हो जाएगा कमजोर

    याचिका में कहा गया है कि यह मैच हमारे सुरक्षा बलों और नागरिकों को गलत संदेश भी देता है। इसमें यह कहा गया है कि बीसीसीआई के द्वारा घोषित यह खेल आयोजन राष्ट्रहित, सेना और नागरिकों के हितों के खिलाफ बताया गया है। इससे सैनिकों और आम नागरिकों का मनोबल कमजोर होता है। वहीं कश्मीर घाटी में पाकिस्तानी आंतकियों के द्वारा लगातार हत्याएं हो रही हैं। इस याचिका पर सुनवाई अब सुप्रीम कोर्ट की प्रधान न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ शुक्रवार को करेगी।
  • US Open 2025 का खिताब जीत इस Tennis खिलाड़ी ने रचा इतिहास

    US Open 2025 का खिताब जीत इस Tennis खिलाड़ी ने रचा इतिहास

    स्पोर्ट्सः बेलारूस की स्टार टेनिस खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने यूएस ओपन 2025 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। 6 सितंबर को खेले गए फाइनल में सबालेंका ने अमेरिका की अमांडा अनीसिमोवा को सीधे सेटों में 6-3, 7-6 (3) से हराकर खिताब अपने नाम किया। आर्थर ऐश स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक फाइनल में सबालेंका को जीत हासिल करने में सिर्फ एक घंटा 34 मिनट लगे। यह सबालेंका का चौथा ग्रैंड स्लैम खिताब है, जिसमें उनके दो ऑस्ट्रेलियन ओपन खिताब भी शामिल हैं।

    सेरेना विलियम्स के बाद पहली खिलाड़ी बनीं सबालेंका
    सबालेंका ने लगातार दूसरी बार यूएस ओपन जीतकर एक खास उपलब्धि हासिल की। वह सेरेना विलियम्स के बाद पहली महिला खिलाड़ी बन गईं जिन्होंने यूएस ओपन खिताब का सफलतापूर्वक बचाव किया। 2014 में सेरेना ने यह कारनामा किया था। इस साल सबालेंका फ्रेंच ओपन और विंबलडन के फाइनल में हार गई थीं, लेकिन फ्लशिंग मीडोज में उन्होंने अपने प्रदर्शन से इसकी भरपाई कर ली। साथ ही, उन्होंने विंबलडन सेमीफाइनल में अनीसिमोवा से मिली हार का बदला भी ले लिया।

    अमांडा अनीसिमोवा का दूसरा ग्रैंड स्लैम फाइनल सपना टूटा
    24 वर्षीय अमांडा अनीसिमोवा के लिए यह दूसरा लगातार ग्रैंड स्लैम फाइनल हार साबित हुआ। इससे पहले वह विंबलडन 2025 के फाइनल में ईगा स्वियाटेक से सीधे सेटों में हार गई थीं। हालांकि इस हार के बावजूद अनीसिमोवा की रैंकिंग में सुधार हुआ और वह डब्ल्यूटीए रैंकिंग में नंबर 4 पर पहुंच गईं।

  • ED के सामने पेश हुए शिखर धवन, इस मामले में चल रही है पूछताछ

    ED के सामने पेश हुए शिखर धवन, इस मामले में चल रही है पूछताछ

    खेल: टीम इंडिया के मशहूर बल्लेबाज रह चुके शिखर धवन को प्रवर्तन निदेशालय ने आज फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। यह मामला ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़ा हुआ है। धवन आज सुबह 11 बजे से ईडी दफ्तर में पहुंचे हैं। बल्लेबाज 1X app को प्रमोट कर रहे थे। बता दें कि इससे पहले इसी केस में क्रिकेटर सुरेश रैना से भी पूछताछ हुई है। जानकारी के अनुसार, एजेंसी ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े हुए वित्तीय लेन-देन और संभावित निवेश की जांच कर रही है। इसी मामले में धवन से भी पूछताछ हो रही है।

    सुरेश रैना से भी हुई थी पूछताछ

    सुरेश रैना को 1xBet बेटिंग ऐप ने पिछले साल दिसंबर में ही अपना गेग एंबेडर बनाया था। उस समय कंपनी ने यह कहा था कि – सुरेश रैना के साथ हमारी यह साझेदारी स्पोर्ट्स बेटिंग के फैंस को जिम्मेदारी के साथ बेटिंग के लिए प्रोत्साहित करेगी इसलिए उनकी भूमिका को रेस्पॉन्सिबल गेमिंग एंबेसेडर का नाम दिया है। वो हमारे ब्रांड के ऐसे पहले एंबेसेडर हैं।

    कई लोगों से चल रही है पूछताछ

    ईडी के द्वारा अवैध ऑनलाइन सट्टेबाजी प्लेटफॉर्मों के खिलाफ पिछले कुछ समय से जांच काफी तेज हुई है। जांच एजेंसी इस तरह के बेटिंग प्लेटफॉर्म्स का फिल्मी हस्तियों और क्रिकेटरों के द्वारा किए जा रहे एड पर अपना ध्यान केंद्रित कर रही है। प्रतिबाधित सट्टेबाजी के प्लेटफॉर्म्स जैसे कि 1xBet, FairPlay, Parimatch और Lotus365 के लिए विज्ञापन के मामले में भी जांच हो रही है। जांच के हिस्से में पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह, युवराज सिंह, एक्टर सोनू सूद और उर्वशी रौतेला से भी पूछताछ की जा चुकी है।

    कानून का उल्लंघन कर रहे हैं ऐप्स

    सूत्रों के अनुसार, सट्टेबाजी के प्लेटफॉर्म अपने विज्ञापनों में 1xbat और 1xbat स्पोर्टिंग लाइन्स जैसे कई नाम इस्तेमाल कर रहे हैं। इन एड्स में कुछ क्यूआर कोड भी होते हैं जो कि उपयोगकर्ताओं को सट्टेबाजी वाली वेबसाइटों पर भेज देते हैं। यह भारतीय कानून का उल्लंघन है। ऐसे में बेटिंग प्लेटफॉर्मल के लिए जिन भी मशहूर चेहरों ने विज्ञापन किए हैं उन सभी को नोटिस भी जारी किए गए हैं। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि ये प्लेटफॉर्म अक्सर अपने आप को स्किल बेस्ड गेमिंग प्लेटफॉर्म के तौर पर प्रचारित करते हैं परंतु वो फर्जी एल्गोरिदम का इस्तेमाल करके अवैध सट्टेबाजी जैसे काम करते हैं जो कि कानून का उल्लंघन है।
  • क्रिकेट से सन्यास लेने पर PM Modi ने Cheteshwar Pujara को लिखा पत्र, भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

    क्रिकेट से सन्यास लेने पर PM Modi ने Cheteshwar Pujara को लिखा पत्र, भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

    खेल: भारतीय क्रिकेटर चेतेश्वर पुजारा ने 24 अगस्त को क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। वह काफी सालों तक भारतीय टेस्ट टीम के अहम सदस्य रहे हैं और उन्होंने टीम की सफलताओं में अहम रोल निभाया है। पुजारा ने 2018-19 और 2020-21 में ऑस्ट्रेलिया में भारतीय टीम को बैक टू बैक सीरीज में जीत दिलवाई थी। ऐसे में अब पीएम मोदी ने उन्हें पत्र लिखकर आगे के भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है। पुजारा से पीएम मोदी से मिला हुआ पत्र अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर किया है। इस पत्र को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि – ‘मुझे अपने सन्यास पर माननीय पीएम का प्रशंसा पत्र मिला इससे मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं उनकी ओर से व्यक्त की गई भावनाओं के लिए मैं बहुत आभारी हूं। अपने जीवन की दूसरी पारी में कदम रखते हुए मैं मैदान पर बिताए हर पाल और फैंस से मिले प्यार को संजोकर रखूंगा’। पीएम ने इस पत्र में लिखा है कि उन्हें चेतेश्वर पुजारा के सन्यास लेने के फैसले की जानकारी मिली है। इसके बाद फैंस और क्रिकेट जगत की ओर से तारीफों के पुल बांधे गए। पीएम ने पुजारा को शानदार क्रिकेट करियर के लिए हार्दिक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि छोटे फॉर्मेट्स के दौर में पुजारा लंबे फॉर्मेट की खूबसूरती का प्रतीक रहे हैं। पीएम का यह मानना है कि पुजारा का धैर्य, एकाग्रता और लंबे समय तक बल्लेबाजी करने की क्षमता उन्हें भारतीय बल्लेबाजी का अहम स्तंभ बनाती थी।

    घरेलू क्रिकेट में पुजारा का अहम योगदान

    पीएम ने जो पुजारा को पत्र लिखा है उसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया धरती पर 2018-19 को ऐतिहासिक टेस्ट सीरिज में उनके अहम योगदान का भी जिक्र किया है। पीएम ने लिखा कि पुजारा की उपस्थिति हमेशा फैंस को भरोसा देती थी कि टीम सुरक्षित हाथों में है। पीएम ने घरेलू क्रिकेट खासतौर पर सौराष्ट्र के लिए उनके योगदान की सराहना की है। उन्होंने कहा कि राजकोट को क्रिकेट मानचित्र पर लाने में उनका योगदान युवाओं के लिए गर्व का विषय है।’ पीएम ने लिखा कि – ‘मुझे यकीन है कि पुजारा के पिता उन पर गर्व महसूस कर रहे होंगे जो अपने बेटे के मार्गदर्शक भी रहे हैं। पुजारा की पत्नी और बेटी भी इस बात से खुश होंगी कि अब उन्हें पुजारा के साथ ज्यादा समय बिताने का मौका मिलेगा। पीएम ने कहा कि परिवार ने चेतेश्वर पुजारा के करियर में बड़ा योगदान और बलिदान दिया है’। इसके अलावा पीएम ने मैदान के बाहर पुजारा की कमेंटेंटर के तौर पर गहरी क्रिकेट समझ की भी तारीफ की। पीएम ने कहा कि पुजारा का विश्लेषण क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत ही मूल्यवान है और लोग हमेशा उनके विचार सुनने के लिए उत्सुक रहते हैं। पीएम ने भरोसा जताया है कि पुजारा आगे भी क्रिकेट के साथ जुड़े रहेंगे और आगे आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित भी करेंगे। अंत में उन्होंने पुजारा को भविष्य के लिए भी शुभकामनाएं दी हैं।

    पुजारा के इंटरनेशनल रिकॉर्ड

    अगर बात चेतेश्वर पुजारा के इंटरनेशनल रिकॉर्ड की करें तो उन्होंने भारतीय टीम के लिए 103 टेस्ट मैचों में 7195 रन बनाए हैं। पुजारा का टेस्ट में एवरेज 43.60 रहा है। उन्होंने 19 शतक के अलावा 35 अर्धशतक भी जड़े हैं। 5 ओडीआई मैचों में भी भारतीय टीम का उन्होंने प्रतिनिधित्व किया है। ओडीआई मैचों में उन्होंने 51 रन बनाए। 2018-19 में भारतीय टीम ने पहली बार ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज जीती थी। इसी दौरान चेतेश्वर पुजारा ने सबसे ज्यादा 521 रन बनाए थे।    
  • India vs China Asia Cup में भारत की जीत, कैप्टन Harmanpreet Singh ने मारी बाजी

    India vs China Asia Cup में भारत की जीत, कैप्टन Harmanpreet Singh ने मारी बाजी

    खेल: भारतीय हॉकी टीम की ओर से एशिया कप 2025 का आगाज जीत के साथ हुआ है। 29 अगस्त को बिहार के राजगीर में खेले गए मुकाबले में भारत ने चीन को 4-3 से हराया है। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीस सिंह ने तीन गोल दागे वहीं जुगराज सिंह ने एक गोल किया। चीन की ओर से दु शिंहाओ , चेन बेनहाई और गाओ जिशेंग भी गोल करने में सफल रहे। अब भारतीय टीम अपने अगले मुकाबले के लिए 31 अगस्त को जापान का सामना करेगी। मुकाबले के पहले क्वार्टर में ही भारतीय टीम चीन पर हावी हो गई परंतु वो कोई गोल नहीं कर पाए। दूसरी ओर दु शिंहाओ ने खेल के 12वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके चीन की टीम को 1-0 की लीड दिलवा दी। इसके बाद दूसरे क्वार्ट्स के तीसरे मिनट में जुगराज सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल किया और भारतीय टीम को बराबरी दिलवाई। ऐसे ही क्वार्टर के पांचवे मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने गोल लिया ऐसे में भारत ने 2-1 की लीड ली और हाफटाइम तक यही स्कोर रहा। फिर तीसरे क्वार्टर के तीसरे मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को 3-1 की लीड दिलवा दी। इसके कुछ मिनट के बाद ही चेन बेनहाई की ओर से पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके स्कोर 3-2 कर दिया। गाओ जिशेंग ने तीसरे क्वार्टर के 11वें मिनट में गोल दागा जिसके कारण स्कोर 3-3 हो गया। फिर चौथे और आखिरी क्वार्टर के दूसरे मिनट में हरमनप्रीत सिंह के द्वारा पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके भारत को 4-3 की निर्णायक लीड दिलवाई गई।

    भारत इतनी बार जीत चुका है एशिया कप

    एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट का ये 12वेें संस्करण है। अगर बात भारतीय टीम की करें तो अब तक 3 बार एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट का तीन बार भारत के नाम हो चुका है। भारतीय टीम की ओर से 2003, 2007 और 2017 में खिताब जीता गया था। पाकिस्तान टीम (1982,1985, 1989) भी तीन बार एशिया कप की विजेता रह चुकी है। साउथ कोरिया (1994, 1999, 2009, 2013, 2022) ने पांच बार एशिया कप अपने नाम किया है। भारत को पूल-ए में चीन, कजाकिस्तान और जापान के साथ रखा गया है वहीं पूल-बी में साउथ कोरिया, मलेशिया, बांग्लादेश और चीन ताइपे की टीमें हैं। देखा जाए तो कजाकिस्तान की टीम तीन दशकों में पहली बार एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट में भाग लेने वाली है। कजाकिस्तान ने ओमान की जगह ली है। वहीं बांग्लादेश ने पाकिस्तान का भी स्थान ले लिया है। पाकिस्तान की टीम ने सुरक्षा कारणों का हवाला देकर टूर्नामेंट से नाम भी वापिस ले लिया था। दोनों पूल से जो टीम जीतेगी वो सेमीफाइनल का दाव खेलेगी। खिताब के लिए मुकाबला 7 सितंहर को होगा। इस टूर्नामेंट जो टीम जीतेगी वो अगले साल 14-30 अगस्त तक बेल्जियम और नीदरलैंड्स में होने वाले वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई करेगी। अगर भारत जीतेगा तो उसको वर्ल्ड कप की टिकट मिल सकती है। भारत ने पहला मौका खो दिया क्योंकि खराब प्रदर्शन के कारण एचआईएच प्रो लीग के सांतवे स्थान से वह खिसक गया था।
  • भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर आर अश्विन के ऐलान से फैंस हुए हैरान

    भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर आर अश्विन के ऐलान से फैंस हुए हैरान

    खेल: भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर रविचंद्रन अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग से भी संन्यास का ऐलान कर दिया है। वहीं अश्विन के इस फैसले से फैंस भी हैरान रह गए है। दरअसल, अश्विन ने इंडियन प्रीमियर लीग से रिटायर होने का फैसला कर लिया है। टीम इंडिया के दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे अश्विन ने यह साफ कर दिया है कि दुनिया भर की अलग-अलग लीग्स में खेल के नए अनुभवों का उनका सफर आज से शुरु हो चुका है। अश्विन ने 18 दिसंबर 2024 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ गाबा टेस्ट के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास लेने का फैसला किया था। उस समय उन्होंने आईपीएल में रहने की बात कही थी। वह आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी खेले थे जहां उन्होंने 9 मैचों में 7 विकेट लिए और 33 रन बनाए। 2025 में सीएसके के संघर्ष के बीच में अश्विन अन्य विवादों में भी शामिल रहे। अब हाल ही में उन्होंने डेवाल्ड ब्रेविस को लेकर टिप्पणी की थी जहां उन्होंने यह कहा था कि उनको ज्यादा पैसे दिए गए थे। बाद में उन्होंने इस मामले में सफाई भी दी थी।

    पोस्ट शेयर कर दी फैंस को जानकारी

    चेन्नई सुपर किंग्स पर दिए गए कई विवादित बयानों के बाद यह माना जा रहा था कि अश्विन का करियर अब आईपीएल में लंबा नहीं चलेगा। इसके बाद उन्होंने आज सोशल मीडिया पर इस बात का ऐलान कर दिया है। अश्विन ने अपनी रिटायरमेंट पोस्ट में लिखा है कि – ‘आज मेरे लिए खास दिन है और इसलिए एक नई शुरुआत भी कहते हैं। हर अंत एक नई शुरुआत लेकर आता है मेरा आईपीएल करियर अब खत्म हो रहा है लेकिन अब मैं दुनिया की अलग-अलग लीग्स में क्रिकेट का नया सफर शुरु कर रहा हूं। मैं सभी फ्रेंचाइजियों का शुक्रगुजार हूं जिन्होंने मुझे यादगार मोमेंट और रिलेशन दिए सबसे ज्यादा धन्यवाद आईपीएल और बीसीसीआई का जिन्होंने अब तक मुझे इतना कुछ दिया। आगे आने वाले समय को इंजॉय करने का मुझे इंतजार रहेगा’।

    आखिर क्यों लिया अश्विन ने सन्यास?

    गौरतलब है कि पिछले सीजन में अश्विन की उनके यूट्यूब चैनल के चलते बहुत ज्यादा आलोचना हुई थी। जहां उन्होंने सीएसके टीम के साथ अफगान स्पिनर नूर अहमद की आलोचना भी की थी। चैनल के एक विश्लेषक प्रसन्न अगोरम ने तर्क दिया था कि नूर अहमद की टीम में जरुरत नहीं थी। वहीं अश्विन ने पहले खुलासा किया था कि उन्होंने 2026 में सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स से साफ मांगी है। आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी में सुपर किंग्स ने अश्विन को 9.75 करोड़ रुपये में खरीदा था जिसे इस पूर्व भारतीय स्पिनर के लिए इमोशनल घर वापसी माना जा रहा था हालांकि यह अभियान अश्विन के लिए निराशाजनक रहा है क्योंकि उनका प्रदर्शन उम्मीदों से कम रहा है।