Category: National

  • नक्सलियों का बड़ा हमला, जमीन में 10 फीट गहरा गड्ढा, पेड़ पर जा अटकी गाड़ी; 9 जवान शहीद, देखें वीडियो

    नक्सलियों का बड़ा हमला, जमीन में 10 फीट गहरा गड्ढा, पेड़ पर जा अटकी गाड़ी; 9 जवान शहीद, देखें वीडियो

    बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर में नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में IED विस्फोट कर सुरक्षाबलों के वाहन को उड़ा दिया जिसमें 8 जवानों समेत नौ लोगों की मौत हो गई। ये जानकारी पुलिस ने दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के कुटरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत अम्बेली गांव के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षाबलों के वाहन को उड़ा दिया। इस घटना में दंतेवाड़ा जिला रिजर्व गार्ड (DRG) के 8 जवान शहीद हो गए हैं तथा वाहन चालक की भी मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि दंतेवाड़ा, नारायणपुर और बीजापुर जिले के संयुक्त दल को नक्सल विरोधी अभियान पर रवाना किया गया था।

    दल आज जब अभियान से वापस लौट रहा था तभी दोपहर करीब सवा दो बजे कुटरू थाना क्षेत्र के अंतर्गत अम्बेली गांव के करीब नक्सलियों ने बारूदी सुरंग में विस्फोट कर सुरक्षाबलों के वाहन को उड़ा दिया। अधिकारियों ने बताया कि अतिरिक्त सुरक्षाबल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया है।

    2023 में भी जवानों पर हुआ था हमला

    इससे पहले, 26 अप्रैल 2023 को पड़ोसी दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाकर्मियों को ले जा रहे वाहनों के काफिले में शामिल एक ‘मल्टी यूटिलिटी व्हीकल’ (एमयूवी) को नक्सलियों ने बम से उड़ा दिया था। इस घटना में 10 पुलिसकर्मियों और एक चालक की मौत हो गई थी।

  • Salman से नजदीकी… बाबा सिद्दीकी की हत्या, मुंबई पुलिस की 4,590 पन्नों की चार्जशीट में खुलासा!

    Salman से नजदीकी… बाबा सिद्दीकी की हत्या, मुंबई पुलिस की 4,590 पन्नों की चार्जशीट में खुलासा!

    Baba Siddiqui murder : मुंबई पुलिस ने एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के मामले में 4,590 पन्नों की विस्तृत चार्जशीट दाखिल की है। चार्जशीट में कुल 29 लोगों को आरोपी बनाया गया है, जिनमें 26 गिरफ्तार आरोपी और तीन फरार आरोपी शामिल हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हाथ चार्जशीट के अनुसार, गैंगस्टर अनमोल बिश्नोई, जो कुख्यात अपराधी लॉरेंस बिश्नोई का भाई है, ने इस हत्या को अपने सिंडिकेट के माध्यम से अंजाम दिया। पुलिस का कहना है कि मुंबई में डर और दबदबा बनाने के इरादे से यह हत्या की गई। 26 लोग गिरफ्तार, 3 वांछित इस मामले में अब तक कुल 26 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अनमोल बिश्नोई के अलावा दो और वांछित आरोपी मोहम्मद यासीन अख्तर और शुभम लोनकर हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण (एमसीओसी) अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। सभी आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या की गई थी 66 वर्षीय एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की 12 अक्टूबर 2024 को बांद्रा ईस्ट में उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के कार्यालय के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। तीन हमलावरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। घटना के तुरंत बाद दो लोगों को मौके से पकड़ा गया, जबकि मुख्य शूटर फरार हो गया था। बाद में क्राइम ब्रांच ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
    • सलमान खान से जुड़ाव का दावा: पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने सिद्दीकी को निशाना बनाया क्योंकि वह अभिनेता सलमान खान के करीबी माने जाते थे। सलमान खान को काले हिरण के शिकार के मामले में बिश्नोई समुदाय के निशाने पर रखा गया है।
    • दाऊद इब्राहिम से संबंध का आरोप: आरोपियों का मानना था कि सिद्दीकी दाऊद इब्राहिम गिरोह से भी जुड़े हो सकते हैं। हालांकि, इस दावे के समर्थन में पुलिस को कोई ठोस सबूत नहीं मिला।
    • एसआरए परियोजनाओं से जुड़े विवाद का खंडन: पुलिस जांच में यह स्पष्ट हुआ कि हत्या का कारण झुग्गी पुनर्वास प्राधिकरण (एसआरए) परियोजनाओं को लेकर कोई विवाद नहीं था।
  • निगम कार्यालय की छत पर पतंग उड़ाते समय हुआ हादसाः टंकी में गिरकर बच्चे की मौत

    निगम कार्यालय की छत पर पतंग उड़ाते समय हुआ हादसाः टंकी में गिरकर बच्चे की मौत

    वाराणसीः बसंत पंचमी पर्व के नजदीक आते ही हादसे होने की घटनाएं शुरू हो गई। वहीं जिले में पंतग उड़ाते समय 10 वर्षीय बच्चे के साथ हादसा होने की घटना सामने आई है। दरअसल, पतंग उड़ाते समय बच्चे का पैर फिसल गया और वह जल निगम की टंकी में गिर गया। हादसे में बच्चे की मौत हो गई।

    मिली जानकारी के अनुसार बच्चा निगम कार्यालय की छत पर पतंग उड़ा रहा था। टंकी का ढक्कन खुला था। उसका पैरा फिसला और वह 2000 लीटर क्षमता वाली टंकी में गिर गया। साथी बच्चों का शोर सुनकर परिजन कार्यालय की छत पर पहुंचे। टंकी में कूदकर बच्चे को बाहर निकाला। बच्चा बेसुध था। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसा सोमवार को आदमपुर के भदऊ चुंगी इलाके में हुआ।

     

  • Kejriwal का बड़ा दावाः Manish Sisodia के घर में होगी CBI की Raid

    Kejriwal का बड़ा दावाः Manish Sisodia के घर में होगी CBI की Raid

    नई दिल्लीः दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गरमा गई है। वहीं आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला भी शुरू हो गया है। इसी को लेकर अब दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक बड़ा दावा किया है।

    सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए उन्होंने बताया कि एक विश्वस्त सूत्र से उन्हें पता चला है कि अगले कुछ दिनों में सीबीआई पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर पर छापा मार सकती है। केजरीवाल ने आप पार्टी को एकबार फिर कट्टर ईमानदार पार्टी बताया। केजरीवाल ने अपने ट्वीट में लिखा, ‘मैंने कुछ दिन पहले बोला था कि दिल्ली CM आतिशी जी को गिरफ्तार किया जाएगा और ‘आप’ के कुछ नेताओं पर रेड होगी।

    विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक मनीष सिसोदिया जी के घर अगले कुछ दिनों में सीबीआई रेड होगी।’ आप पार्टी को कट्टर ईमानदार पार्टी बताते हुए केजरीवाल ने लिखा ‘बीजेपी दिल्ली चुनाव हार रही है। ये गिरफ्तारियां और रेड उनकी बौखलाहट का नतीजा है। अभी तक इन्हें हमारे ख़िलाफ़ कुछ नहीं मिला, आगे भी कुछ नहीं मिलेगा। ’आप’ एक कट्टर ईमानदार पार्टी है।’

  • 2 महीने के बच्चे की HMPV वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव, अब तक 3 मामले आए सामने, ICMR ने दी चेतावनी

    2 महीने के बच्चे की HMPV वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव, अब तक 3 मामले आए सामने, ICMR ने दी चेतावनी

    अहमदाबाद: देश में HMPV Virus के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। चीन में आतंक मचा रहे इस वायरस के तीन मामले आज भारत में मिले हैं। पहले सुबह में दो मामले कर्नाटक के बेंगलुरु से सामने आए थे और अब गुजरात में इसका संदिग्ध मिला है। इस बीच भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने बड़ा बयान जारी करते हुए चेतावनी दी कि ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस पहले से ही भारत सहित कई देशों में फैल चुका है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि भारत इस वायरस से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

    गुजरात के अहमदाबाद में एचएमवीपी वायरस का पहला केस सामने आया है। एक बच्चे का HMVP केस पॉजिटिव आया है। 2 महीने के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बच्चे को अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निजी लैब में बच्चों की एचएमवीपी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बच्चा मूल रूप से मोडासा के पास एक गांव का रहने वाला है। बच्चे को अहमदाबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब बच्चे की तबीयत स्थिर है। बच्चे में सर्दी-बुखार के लक्षण दिखने पर उसे अहमदाबाद ले जाया गया था।

    इस पर गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि मुझे इसकी जानकारी नहीं है। कोरोना वायरस के प्रोटोकॉल से ही इस वायरस का इलाज किया जाएगा। लक्षण के अनुसार उनका इलाज किया जाएगा। सरकार दो से तीन दिन में टेस्ट किट की व्यवस्था कर देगी। HMPV वायरस को लेकर केंद्र और राज्य सरकारें सजग हैं। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं ,है क्योंकि जरूरत पड़ने पर क्या करना है और क्या नहीं करना है, इसके लिए दिशानिर्देश तय किए जाएंगे। पूरी दुनिया में जिस तरह से कोविड फैला, उसे सरकार ने नियंत्रित किया और एचएमवीपी वायरस को अधिक नुकसान पहुंचाने से रोकने के लिए सरकार की तैयारी है।

    बता दें कि बेंगलुरु में भी एक 8 महीने की बच्ची में HMPV वायरस मिला है। यह चीन में फैला हुआ नया वायरस है। भारत में इस नए वायरस का यह पहला मामला था। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि ‘चीन में एचएमपीवी बीमारी के फैलने के बारे में मीडिया में हाल ही में आई खबरों के बाद, भारत सरकार, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने 4 जनवरी को एक बयान जारी किया है। इसमें कहा है कि एचएमपीवी किसी भी अन्य श्वसन वायरस की तरह है, जो सर्दियों के मौसम में आम सर्दी और फ्लू जैसे लक्षण पैदा करता है, खासकर युवा और वृद्ध आयु समूहों में।’

     

  • पत्रकार मुकेश चंद्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी सहित मास्टरमाइंड गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पत्रकार मुकेश चंद्रकार हत्याकांड मामले में पत्नी सहित मास्टरमाइंड गिरफ्तार, देखें वीडियो

    बीजापुरः छतीसगढ़ के पत्रकार मुकेश चंद्राकार हत्याकांड मामले में बीजापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस हत्याकांड के मास्टरमाइंड ठेकेदार सुरेश चंद्राकार को हैदराबाद से गिरफ्तार कर लिया है। SIT ने यह गिरफ्तारी की। पुलिस इससे पहले सुरेश के दो भाइयों, रितेश और दिनेश चंद्राकर और एक मजदूर को गिरफ्तार कर चुकी है। यह गिरफ्तारी 6 जनवरी 2025 को हुई। बता दें कि सुरेश चंद्रकार कांग्रेस नेता और ठेकेदार भी हैं, जिसे पकड़ने के लिए SIT की टीम शनिवार को हैदराबाद गई थी।

    सुरेश चंद्राकर की पत्नी को भी पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्या मामले में कांकेर से सुरेश के चचेरे भाई को हिरासत में लिया गया और उससे पूछताछ जारी है। बता दें कि घटना के बाद से ही आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर फरार था। मुकेश चंद्राकर की हत्या करने वाले मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर हैदराबाद में अपने ड्राइवर के घर पर छिपा हुआ था। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस ने 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और करीब 300 मोबाइल नंबरों को ट्रेस किया। इस गहन जांच के बाद मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को सफलतापूर्वक पकड़ लिया गया।

    यह मामला पत्रकार मुकेश चंद्रकार की हत्या से जुड़ा है। मुकेश चंद्रकार की हत्या की जांच SIT कर रही है। SIT ने अब तक चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी सुरेश चंद्रकार भी शामिल है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। पत्रकार मुकेश चंद्राकार की हत्या 1 जनवरी की शाम लगभग आठ बजे मुकेश चंद्राकार के चचेरे भाई रितेश चंद्राकार ने सहयोगी महेंद्र रामटेके के साथ की थी। हत्या कर शव को सैप्टिक टैंक में डाल कर टैंक के उपर स्लैब ढाल दिया गया था। बस्तर आईजीपी सुंदरराज के अनुसार वारदात के बाद रितेश चंद्राकार ने जगदलपुर में मौजूद अपने बड़े भाई दिनेश चंद्राकार और सुरेश चंद्राकर को दी और बोदली में दिनेश चंद्राकार की मुलाक़ात रितेश और महेंद्र रामटेके से हुई।

    यहां से तीनों मृतक मुकेश चंद्राकार के फोन को दूर फेंक कर रितेश चन्द्राकार सबसे बड़े भाई और ठेकेदार सुरेश की गाड़ी से रायपुर होते हुए दिल्ली भाग गया। जबकि दो जनवरी को सुबह दिनेश चंद्राकार सुबह चट्टान पारा स्थित घटनास्थल पहुंचा और सुरेश चंद्राकार के बाड़े में मौजूद उस सैप्टिक टैंक की नए सिरे से सीमेंट से कवर कर दिया। बीजापुर एसपी डॉ जितेंद्र यादव ने बताया कि मुकेश चंद्राकार की हत्या के प्रकरण में गठित एसआईटी टीम ने फरार मुख्य आरोपी सुरेश चंद्राकर को देर रात हैदराबाद से हिरासत में लिया है। पूछताछ की कार्यवाही जारी है l

  • रॉन्ग साइड से आ रही कार ने मारी टक्कर, हादसे में 2 डॉक्टरों की मौत

    रॉन्ग साइड से आ रही कार ने मारी टक्कर, हादसे में 2 डॉक्टरों की मौत

    पटनाः बख्तियारपुर फोरलेन पर सोमवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो डॉक्टरों की मौत हो गई। डॉक्टर की पहचान मोतिहारी के नियाज अहमद और दिघवारा के अभिषेक श्रीवास्तव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि दोनों पटना से नवादा जा रहे थे। वहां उनका निजी नर्सिंग होम था। बख्तियारपुर से लगभग 5 किलोमीटर पहले फोरलेन पर कोहरे के कारण दो कार के बीच टक्कर हो गई, जिससे यह हादसा हुआ है।

    डॉक्टर अभिषेक के पिता जयप्रकाश सिंह ने बताया कि हम ड्यूटी में गए हुए थे। उसी दौरान एक्सीडेंट होने की सूचना मिली। आनन-फानन में बख्तियारपुर घटनास्थल के पास पहुंचे, जहां जानकारी मिली कि रॉन्ग साइड से आ रही गाड़ी से आमने-सामने टक्कर हो गई।

  • घर से परिवार के 4 लोगों के शव बरामद, मृतकों में 5 और 2 वर्ष के बच्चे भी शामिल

    घर से परिवार के 4 लोगों के शव बरामद, मृतकों में 5 और 2 वर्ष के बच्चे भी शामिल

    नई दिल्लीः बेंगलुरु में सदाशिवनगर थाना अंतर्गत आने वाले आरएमवी स्टेज 2 स्थित एक मकान में एक ही परिवार के 4 लोग मृत पाए गए हैं। मृतकों में 5 और 2 साल के दो बच्चे भी शामिल हैं। बेंगलुरु स्थित किराए के मकान में ये लोग रहते थे। मकान से 4 शव मिलने के पास इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

    मिली जानकारी के अनुसार ये सभी लोग सुबह ही मृत पाए गए और अब तक मौत के कारण का पता नहीं चल सका है। इसके बारे में पता लगाने के लिए पुलिस जांच कर रही है। बेंगलुरु सिटी सेंट्रल के डीसीपी शेखर एच टेकनवर ने कहा कि मृत पाया गया परिवार यूपी के प्रयागराज का रहने वाला है। इन लोगों के बारे में और जानकारी जुटाई जा रही है।

    पुलिस ने बताया कि मृतकों में से 38 वर्षीय अनुप कुमार यहां एक प्राइवेट फर्म में नौकरी करते थे और उनकी 35 वर्षीय पत्नी राखी, 5 वर्ष की बेटी और 2 साल का बेटा भी साथ ही किराये के एक घर में रहते थे। मूल रूप से इलाहाबाद के रहने वाले अनुप कुमार एक कंसल्टिंग फर्म में नौकरी करते थे। पुलिस का कहना है कि पहली नजर में मौत की कोई वजह पता नहीं चल पाई है। फिलहाल शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच की जा रही है।

  • सफर में सीट को लेकर 2 लड़कियों में हुई हाथापाई, नोंचे एक-दूसरे के बाल, वीडियो वायरल

    सफर में सीट को लेकर 2 लड़कियों में हुई हाथापाई, नोंचे एक-दूसरे के बाल, वीडियो वायरल

    नई दिल्लीः दिल्ली मेट्रो का नया वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। इसे साल 2025 का पहले दिल्ली मेट्रो क्लेश कहा जा सकता है! इस क्लिप में महिला कोच में दो लड़कियां सीट को लेकर बुरी तरह से एक-दूसरे के बाल नोंचती नजर आ रही है। हालांकि, घटना किसी मेट्रो लाइन की है इसकी पुष्टी नहीं हुई है। लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स पर धड़ल्ले से शेयर किया जा रहा है। यह वीडियो 28 सेकंड का है, जिसमें 2 लड़कियों के बीच सीट को लेकर घमासान देखा जा सकता है। दरअसल, लेडीज कोच में खचाखच भीड़ होती है। ऐसे में एक युवती हल्की जगह में बैठने की कोशिश करती है। ऐसे में पहले से सीट पर बैठी लडकी उसे रोकती है। बस इसी बात को लेकर दोनों में बहस हो जाती है और चंद सेकंड में ये बहस हाथापाई में बदल जाती है। सीट पर बैठी लड़की खड़ी होती है और दूसरी लड़की के बाल पकड़कर खींचने लगती है और चिल्लाकर बोलती है कि मुझसे पूछा मेरी गोद में बैठने से पहले। इस बीच एक अन्य महिला आकर दोनों के बीच बीच-बचाव करवाने लग जाती है।  
  • हाइवे पर 15 फिट धंसी सड़क, 1 किलोमीटर तक लगा लंबा जाम

    हाइवे पर 15 फिट धंसी सड़क, 1 किलोमीटर तक लगा लंबा जाम

    प्रयागराजः महाकुंभ से पहले शहर के अंदर हाइवे की सड़क 15 फिट जमीन में धंस गई। यह हादसा तेज बहादुर सप्रू हॉस्पिटल के गेट नंबर 3 के सामने हुआ। हालांकि उस दौरान लोग आ जा रहे थे, लेकिन बड़ा हादसा टल गया। सूचना पर पुलिस टीम ने चारों तरफ से बैरिकेडिंग कर दी गई। इस दौरान करीब 1 किलोमीटर लंबा जाम लग गया। आने जाने वाले वाहनों को दूसरी साइड से निकाला जा रहा है। करीब 10 किलोमीटर लंबे ब्रिज का जहां पर निर्माण हो रहा है ठीक उसी के बगल में यह सड़क जमीन में धंस गई।