Category: Punjab>Phagwara

  • Phagwara News : Balak Ornaments पर ग्राहक बनकर आया लुटेरा, देखें वीडियो

    Phagwara News : Balak Ornaments पर ग्राहक बनकर आया लुटेरा, देखें वीडियो

    फगवाड़ा: शहर के एमिनेंस स्कूल के पास न्यू मंडी में Balak Ornaments की दुकान पर लुटेरे सोने के गहने लेकर फरार हो गए। इस घटना की जानकारी देते हुए दुकानदार धर्मपाल निश्चल ने बताया कि बेटे सारंग को साथ लेकर खाना खाने गया था।

    इस दौरान पल्सर सवार होकर दो युक्क आए। जिनमे से एक उनके पिता के पास दुकान में आया और दूसरा बाहर बैठा रहा। दुकान के अंदर आए युवक ने सोने की बालियां दिखाने का आग्रह किया। जब दुनकानदार बालियां दिखाने लगा, तो उसने एक डिब्बा साइड पर रख दिया।

    जिसके बाद मौका मिलते ही लुटेरा डिब्बा लेकर भाग निकला और दुकान के बाहर बैठा दूसरा साथी पल्सर स्टार्ट कर उसे लेकर फरार हो गया। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

    दुकानदार के अनुसार डिब्बे मे 10 ग्राम की सोने की चेन, 3 ग्राम की सोने की बालियां और 3 ग्राम की एक सोने की अंगूठी शामिल है। घटना की सूचना पुलिस को मिल चुकी है। पुलिस इलाके मे लगे cctv कैमरे खंगाल रही है।

  • Punjab News: दो पक्षों में हुई खूनी झड़प, चली गोलियां और तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    Punjab News: दो पक्षों में हुई खूनी झड़प, चली गोलियां और तेजधार हथियार, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः शहर के गांव हरदासपुर में गुरुद्वारा साहिब में 4 महीने पहले हुई बेआदबी के संबंध में निहंग जत्थेबंदियों, पंचायत, गांव वासी व दूसरे पक्ष में चल रही वार्ता दौरान तेजधार हथियार व गोलियां चलने का मामला सामने आया है। इस झगड़े के दौरान निहंग जत्थेबंदियों के 3 सिंह और दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति को गोली लगी।

    जानकारी देते हुए होशियारपुर से साहिबजादा बाबा फतेह सिंह के मुख्य सेवादार गुरदेव सिंह ने बताया कि जिस वक्त गांव हरदासपुर में बेअदबी के संबंध में बातचीत हो रही थी उसी समय कई गाड़ियों में सवार होकर 35 से 40 युवक आए और आते ही तेजधार हथियारों से हमला कर 3 से 4 निहंग सिंहों को घायल कर दिया, जबकि दूसरे पक्ष के व्यक्ति के ऊपर गोली चलाने के भी आरोप लगाए। गोली चलने के बाद से आरोपी से पिस्टल छीन ली गई है और मौके से पुलिस को सूचित किया गया।

    पुलिस आने के बाद पिस्टल पुलिस को सौंप दी गई। घटना के बाद जख्मियों को सिविल अस्पताल फगवाड़ा में भर्ती करवाया गया। वहीं देखते ही देखते फगवाड़ा का हॉस्पिटल पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। पुलिस फोर्स बड़ी गिनती में अस्पताल पहुंच गई। वहीं दूसरे पक्ष के रणजीत सिंह ने अपने उपर लगे सारे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए निहंग सिंह की ओर से गोलियां चलाने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने घटना के लिए गांव के सरपंच और दो व्यक्तियों को जिम्मेदार ठहराया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • Phagwara News: आधा दर्जन के करीब हमलावरों ने नौजवान पर किया हमला, देखें वीडियो

    Phagwara News: आधा दर्जन के करीब हमलावरों ने नौजवान पर किया हमला, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः लॉ-गेट के ग्रीन वैली में आधा दर्जन हमलावरों ने एक नौजवान पर हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। जिसको घायल अवस्था में फगवाड़ा के सिविल अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। घायल की पहचान शरणजीत सिंह वासी प्लाई गेट फगवाड़ा के रूप में हुई है।

    जानकारी के मुताबिक घायल शरणजीत ने बताया कि वह नकोदर में जॉब करता है, मोटरसाइकिल की बात करने को लेकर हमलावरों ने उसे एक चाय की दुकान पर बुलाया, जहां पर किसी बात को लेकर उनकी बहस हो गई। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए 5 नकाबपोश हमलावरों ने तेजधार हथियारों से हमला कर घायल कर दिया। शरणजीत ने प्रशासन से इंसाफ की गुहार लगाई है।

  • Phagwara News: थाने से 200 मीटर दूर मोबाइल दुकान बनी चोरों की पसंद, देखें वीडियो

    Phagwara News: थाने से 200 मीटर दूर मोबाइल दुकान बनी चोरों की पसंद, देखें वीडियो

    फगवाड़ा: के गांव सतनापुरा में स्थित एक मोबाइल दुकान को चोर चार दिनों में दूसरी बार निशाना बना लाखों का सामान चोरी कर फरार हो गए। चोरी का पता दुकान मालिक को सुबह दुकान पर आने के दौरान चला, जिसकी शिकायत उसने संबंधित थाने की पुलिस को दी। पीड़ित दुकानदार ने कहा कि चार दिन पहले भी दुकान में चोरी हुई थी, जिसकी शिकायत पुलिस को दी लेकिन हल नहीं निकला कि चोर दोबारा फिर वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

    मिली जानकारी के अनुसार सुबह दुकान के आस पास रहने वाले लोगों के दुकान का शटर टूटा देखा तो उन्होंने तुरंत दुकान मालिक को सूचना दी। दुकानदार ने मौके पर पहुंचकर देखा तो दुकान का सारा सामान बिखरा पड़ा था और कई कीमती वस्तुएं गायब थीं। चोर दुकान से लाखों रुपये के नए मोबाइल फोन, मोबाइल एक्ससरीज और एक एसी ले गए। चुरा कर फरार हो गए। दुकानदार का कहना है कि पुलिस थाने से दुकान की दूरी महज 200 मीटर है।

    इसके बावजूद चोरों के हौसले इतने बुलंद हैं कि चार दिन के अंदर दूसरी बार चोरी कर गए और पुलिस अभी तक पहली वारदात का भी सुराग नहीं लगा पाई है कि फिर वारदात हो गई। मोबाइल एसोसिएशन ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर 72 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उच्च स्तर पर पुलिस का विरोध करेंगे।

  • Phagwara News: Baanga Telecom से 1.12 लाख के 2 फोन लेकर कार चालक फरार, देखें वीडियो

    Phagwara News: Baanga Telecom से 1.12 लाख के 2 फोन लेकर कार चालक फरार, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः सतनामपुरा में नोसरबाज Baanga Telecom की दुकान से लाख रुपए से अधिक की कीमत के 2 महंगे फोन लेकर फरार हो गया। पीड़ित दुकानदार ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मामले संबंधी जानकारी देते हुए मोहित बांगा ने बताया कि सतनामपुरा में बांगा टेलीकॉम के नाम से उनकी मोबाइल शॉप है। घटना के दौरान दुकान पर उसके पिता दुकान पर मौजूद थे।

    इस दौरान करीब साढ़े 12 बजे एक व्यक्ति कार में आता है और आईफोन खरीदने की बात करता है। जिसके बाद उसके पिता द्वारा 2 मोबाइल फोन दिखाए जाते हैं, जिनकी कीमत कुल 1 लाख 12 हजार रुपये है। मोबाइल पसंद करने के बाद वह व्यक्ति ऑनलाइन भुगतान करने के लिए कहता है। इसके चलते उसे दुकान का स्कैनर दिया जाता है। वह व्यक्ति अपने फोन से स्कैनर स्कैन करके मोबाइल की कीमत लिखकर दिखा देता है।

    लेकिन पैसे मिलने का कोई मैसेज उन्हें नहीं आता। फिर वह नौसरबाज कार में बैठकर फरार हो जाता है। दुकानदार के अनुसार जब उन्होंने कैमरे चेक किए, तो कार में उसके साथ एक औरत भी बैठी हुई दिखाई दी। पीड़ित द्वारा इस संबंध में पुलिस को एक लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस ने शिकायत दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।

  • Phagwara News: दिल दहलाने वाली घटना, सरेआम युवक पर नौजवानों ने किया हमला, FIR दर्ज, देखें वीडियो

    Phagwara News: दिल दहलाने वाली घटना, सरेआम युवक पर नौजवानों ने किया हमला, FIR दर्ज, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः कपूथला जिले के फगवाड़ा में सरेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां कुछ नौजवानों द्वारा डंडो के साथ बेरहमी से युवक को पीटा गया। दिल दहलाने वाली घटना की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा सकता है कि नौजवान सड़क पर लिटा हुआ है और उस पर कुछ नौजवानों द्वारा जानवरों की तरह डंडे बरसाए जा रहे है। वहीं घटना में घायल नौजवान को उपचार के लिए अस्पताल में ले जाया गया। दूसरी ओर घटना की शिकायत परिवार द्वारा पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने 5 बायनेम नौजवानों के साथ 10 से 15 लोगों पर मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने सुख बरसा, पकंज, अनमोल वालिया, शिवम पुरी और हरमन सहित 10 से 15 नौजवानों पर मामला दर्ज किया है। वहीं 19 वर्षीय पीड़ित कपिश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पेट्स नाम की दुकान बाबधिया फगवाड़ा में चलाता है। 2 जून को लगभग 07:40 बजे शाम वह दुकान के बाहर खड़ा था। इस दौरान कुछ नौजवान गाड़ी नंबर PB-09-B-7071, दूसरा PB-10-CT-5501 था और एक अन्य गाड़ी पर सवार होकर आ गए। पीड़ित ने कहा कि इन लोगों में एक सुख बसरा, पंकज अनमोल वालिया, शिवम पुरी, हरमन और अन्य लगभग 10-15 अज्ञात व्यक्ति थे। जिन्होंने गाड़ी से उतरे तो उसकी डंडो से पिटाई करनी शुरू कर दी। इस दौरान हरमन नामक नौजवान ने उसके सिर और मुंह पर प्रहार किया, जिसके बाद वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। इस दौरान हमलावारों ने मिलकर लोहे के खंड़े, बेसबॉल बैट सहित अन्य डंडों से उस पर प्रहार किया। इस की दौरान उनके साथ 10 से 15 अज्ञात लोग हमले में शामिल थे। हमलावारों उसे अधमरा कर दिया, जिसके बाद शोर सुनकर गली में जमा होने लगे। सभी लोगों को एकत्र देखकर आरोपी मौके से भाग गए। पीड़ित ने आरोप लगाए है कि लड़ाई के दौरान हमलावार उसके गले में पहना सोने का लॉकेट भी छीनकर ले गए। जिसके बाद स्थानीय लोगों के साथ पिता वरिंदर पाल ने उसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा में भर्ती करवाया। वहीं थाना सिटी फगवाड़ा के एएसआई सुनिल कुमार ने पीड़ित के बयानों पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। लेकिन दूसरी ओर परिवार का आरोप हैकि एफआईआर में पुलिस ने मुख्य दोषियों के नाम नहीं लिखे है। उक्त मुख्य दोषी अभी भी सरेआम घूम रहे है और वह उसे दोबारा नुकसान पहुंचा सकते है।
  • Phagwara News: कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    Phagwara News: कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में एक की मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः जिला कपूरथला के फगवाड़ा में होशियारपुर फ्लाईओवर पर गाड़ी और बाइक की टक्कर होने की घटना सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे स्थानीय लोगों की मदद से उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल व्यक्ति की पहचान तेजस शर्मा निवासी न्यू सुखचैन नगर फ़ॉरगोवाड़ा के रूप में हुई है।

    सिविल अस्पताल के डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रैफर कर दिया, जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं कार चालक शिशुपाल ने बताया कि वह होशियारपुर रोड बिजली घर में जेई के पद पर काम करता है और वह काम के सिलसिले से जालंधर की तरफ जा रहा था। इस दौरान रास्ते में फोन आने के कारण कार खड़ी कर फोन सुनने लग गया। कार चालक का कहना हैकि बाइक सवार उसकी खड़ी कार में टकराया गया।

    दूसरी ओर मृतक युवक के परिजनों ने बताया कि उसका लड़का अपने दोस्तों से मिलने के लिए जा रहा था होशियारपुर रोड पर कार की अचानक ब्रेक लगने के कारण उसकी बाइक कार से टकरा गया। थाना सदर के एएसआई गुरमुख सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

  • Phagwara News: Highway पर कार और बाइक की भीषण टक्कर में 2 की मौत, देखें वीडियो

    Phagwara News: Highway पर कार और बाइक की भीषण टक्कर में 2 की मौत, देखें वीडियो

    फगवाड़ाः हाईवे पर कार और बाइक में भीषण टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गांव खगूड़ें के पास बने कट पर यह हादसा हुआ है। हादसा इतना भीषण था कि घटना स्थल पर बाइक सवार 2 लोगों की मौत हो गई। वहीं हादसे में एक्सयूवी कार और बाइक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सड़क सुरक्षा फोर्स मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया।

    वहीं मृतकों के शवों को अस्पताल की मोर्चुरी में रखवा दिया गया और घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच अधिकारी ने बताया कि उन्हें गांव खगूड़ें के पास सड़क हादसा होने की घटना होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे तो पता चला कि गाड़ी और कार में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस घटना में बाइक सवार 2 लोगों की मौत हो गई।

    मृतकों के कब्जे से फोन बरामद हुआ है। जिस पर बात करने से एक व्यक्ति की पहचान हुई है, जबकि दूसरे की पहचान की जा रही है। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान बलजिंदर सिंह पुत्र सूच्चा सिंह निवासी मेहतपुर, बलाचौर के रूप में हुई है। जबकि दूसरी व्यक्ति की पहचान की जा रही है। वहीं गाड़ी चालक सतनाम सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी राजपुर के रहने वाले है। दोनों के वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। मृतक परिवार के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी।

  • Phagwara News: HDFC Bank में 40 लाख की लूट की CCTV फुटेज आई सामने

    Phagwara News: HDFC Bank में 40 लाख की लूट की CCTV फुटेज आई सामने

    फगवाड़ा: जिला कपूरथला के फगवाड़ा शहर के निकट पड़ते गांव में बीते दिन लुटेरों द्वारा 40 लाख की डकैती की गई। जानकारी के अनुसार तीन लुटेरे गाड़ी पर सवार होकर आए थे। जिन्होंने बैंक के अंदर गन दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए। वहीं HDFC बैंक में हुई लूट की वारदात की सीसीटीवी वीडियो सामने आई है। सीसीटीवी तस्वीरों में देखा जा सकता है कि 10 मिनट में लुटेरों ने वारदात को अंजामय दिया। फुटेज में साफ दिख रहा है कि कैसे लुटेरे बैंक के भीतर दाखिल होकर बैंक के कर्मियों को गन पॉइंट पर बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दे रहे है।

    यही नहीं बैंक के सुरक्षा कर्मी को जमीन पर घुटनों पर बिठाकर लुटेरों द्वारा 40 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। लूट की सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच मे जुट गई है। गांव रेहाना जट्टा के सरपंच ने बताया कि उसे एक गांव वासी का फोन आया था कि बैंक मे लूट हो गई है। लुटेरों ने पहले बैंक के अंदर मौजूद लोगो के मोबाइल छिन लिए। जिसके बाद बैंक की 38 से 40 लाख की राशि लूट कर फरार हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस टीम मौके पर पहुंची। एसपी सिटी फगवाड़ा रुपिंदर कौर भाटी ने बताया कि लूट की सूचना मिलते पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंची है और जांच शुरू कर दी है। जानकारी मिली है कि कार सवार तीन लुटेरों ने वारदात की है। बदमाशों के पास बंदूकें थी। मिली जानकारी के अनुसार रिहानां जटां के डुमेली रोड पर एचडीएफसी बैंक की शाखा है। इसमें दोपहर करीब तीन बजे एक हुंडई वरना सफेद रंग की कार में नकाबपोश लुटेरे बैंक में दाखिल हुए और पिस्तौल के बल पर बैंक में से 38 से 40 लाख रुपए लूटकर फरार हो गए। पता चला है कि लुटेरों ने बैंक में दाखिल होकर कुछ ग्राहकों के मोबाइल फोन भी छीन लिए थे।

    बैंक प्रबंधक व गांव के सरपंच गुरशिंदर सिंह ने इस घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी। बैंक लूट की सूचना मिलने पर एसएसपी कपूरथला गौरव तूरा, एसपी-डी प्रभजोत सिंह विर्क, एसपी फगवाड़ा रुपिंदर कौर भट्टी भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। एसएसपी गौरव तूरा ने बताया कि दोपहर 3:00 के बाद एचडीएफसी बैंक में लूट की सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों के अनुसार तीन नकाबपोश लुटेरे पिस्तौल सहित बैंक में दाखिल हुए और बैंक से नगदी लूट कर सफेद रंग की वरना कार में फरार हो गए।

    एसएसपी ने बताया कि बैंक में मौजूद लोगों के मोबाइल फोन लुटेरों ने जो लूट कर ले गए थे उनमें से दो मोबाइल फोन घटनास्थल से कुछ दूरी पर ही मिले हैं। सूत्र बताते हैं कि लुटेरे करीब 40 लाख रुपये लूट कर ले गए हैं। सूत्र यह भी बताते हैं कि चंद मिनटों में लुटेरे वारदात को अंजाम देकर बैंक का गेट बाहर से लगाकर फरार हो गए। एसएसपी तूरा ने बताया कि इस लूट के संबंध में केस दर्ज करके तुरंत लुटेरों को गिरफ्तार किया जाएगा।

     

  • Phagwara News: HDFC Bank में GunPoint पर 40 लाख की डकैती, देखें वीडियो

    Phagwara News: HDFC Bank में GunPoint पर 40 लाख की डकैती, देखें वीडियो

    फगवाड़ा: जिला कपूरथला के फगवाड़ा शहर के निकट पड़ते गांव मे दिन दिहाड़े लुटेरों द्वारा लूट डकैती का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार तीन लुटेरे गाड़ी पर सवार होकर आए थे। जिन्होंने बैंक के अंदर गन दिखाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया और मौके से फरार हो गए।

    लूट की सूचना मिलते ही फगवाड़ा पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच मे जुट गई है। गांव रेहाना जट्टा के सरपंच ने बताया कि उसे एक गांव वासी का फोन आया था कि बैंक मे लूट हो गई है। लुटेरों ने पहले बैंक के अंदर मौजूद लोगो के मोबाइल छिन लिए। जिसके बाद बैंक की 38 से 40 लाख की राशि लूट कर फरार हो गए।