Category: Himachal>Una

  • अजीबो-गरीब कानून: यहां पत्‍नी का जन्‍मदिन भूलने पर मिलती है 5 साल की जेल

    अजीबो-गरीब कानून: यहां पत्‍नी का जन्‍मदिन भूलने पर मिलती है 5 साल की जेल

    नई दिल्ली: शादीशुदा कपल में आपने ऐसा कई बार देखा होगा कि पति अपनी पत्नी का जन्मदिन भूल जाता है। ऐसी स्थिति में उसे पत्नी की नाराजगी और गुस्से का सामना करना पड़ता है। इसके बाद पति की माफी का दौर चलता है और पत्नी भी माफ कर देती है, लेकिन हर जगह ऐसा ही हो ये जरूरी नहीं है।

    कई जगह पतियों को इसकी भारी कीमत भी चुकानी पड़ती है। कीमत भी ऐसी कि शायद ही दोबारा पति ये गलती करे। जी हां, हम जिस जगह की बात कर रहे हैं वो एक देश है और वहां पत्नी का बर्थडे भूलना क्राइम है। कानून के मुताबिक इस अपराध के लिए पति को पांच साल तक की जेल भी हो सकती है। आइए जानते हैं कि किसी देश में ऐसा सख्त कानून लागू है।

    पहली बार गलती करने पर दी जाती है चेतावनी

    अपनी सुंदरता के लिए मशहूर समोआ देश में यह कानून लागू है। यही नहीं, इस कानून का पालन भी सख्ती से कराया जाता है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, समोआ में अगर कोई पति पहली बार पत्नी का जन्म दिन भूलता है तो उसे चेतावनी दी जाती है। यदि वह गलती दूसरी बार होती है तो पति को जुर्मा या जेल की सजा मिलती है। कानून में इस अपराध के लिए 5 ,साल तक की जेल का प्रावधान है।

    कानून का पालन कराने के लिए टीम

    रिपोर्ट की मानें तो इस कानून का पालन कराने के लिए समोआ में खास तैयारी भी रहती है। पुलिस लेवल पर इसके लिए एक टीम अलग से काम करती है। यह टीम ऐसी शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई भी करती है। यही नहीं, बीच-बीच में जागरूकता कैंप चलाकर पत्नियों को इस कानून के बारे में बताया भी जाता है।

    इस देश में जॉगिंग करना है गैरकानूनी

    ऊपर तो हमने पत्नी का जन्मदिन भूलने पर मिलने वाली सजा के बारे में बताया। इससे अलग पूर्वी अफ्रीका में भी एक अजीबोगरीब कानून है जो सभी का ध्यान खींचता है। यहां लोगों को जॉगिंग पर जाने की अनुमति नहीं है।

  • महिला एंकर ने LIVE TV पर किया तलाक का ऐलान, दर्शक रह गए हैरान

    महिला एंकर ने LIVE TV पर किया तलाक का ऐलान, दर्शक रह गए हैरान

    नई दिल्ली : सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है जिसमें  महिला न्यूज एंकर ने ऑन-एयर अपने तलाक की घोषणा की है। लाइव टीवी के दौरान उनके इस अनाउंसमेंट से दर्शक हैरान रह गए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के दौरान इस मामले की जानकारी दी कि वह शो के दौरान अंत में एक घोषणा करने वाली हैं। मामला अमेरिका का है।

    जानकारी के अनुसार महिला का नाम जूली बंडारेस है। वह एक चैनल में एंकर हैं। बीते दिन उन्होंने एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा- आज रात 11 बजे शो के अंत में मेरी एक छोटी सी अनाउंसमेंट है। इस दौरान उसने तलाक की घोषणा कर दी। जूली ने कहा कि ठीक है, मैं तलाक ले रही हूं। अब मैं आगे बढ़ने जा रही हूं। आप सभी का धन्यवाद यही ब्रेकिंग न्यूज थी। इतना ही नहीं जूली ने वैलेंटाइन्स-डे को ‘मूर्खतापूर्ण’ और ‘हास्यास्पद’ भी बताया।

  • Elon Musk का कई शख्सीयतों को झटका, हटेंगे पुराने लीगेसी ब्लू टिक

    Elon Musk का कई शख्सीयतों को झटका, हटेंगे पुराने लीगेसी ब्लू टिक

    नई दिल्ली : माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Twitter के बॉस Elon Musk ने संकेत दिया है कि लीगेसी ब्लू टिक यानी जिनकी प्रोफाइल पर पहले से ब्लू टिक है, उसे जल्द हटा दिया जाएगा। लिगेसी ब्लू चेक ट्विटर का सबसे पुराना मॉडल और पहला वेरिफिकेशन मॉडल था जिसके तहत कंपनी ऑर्गेनाइजेशन, न्यूज ऑर्गेनाइजेशन, पत्रकार, स्पोर्ट्स कंपनियां, सरकार आदि सभी तरह के लोगों को ब्लू टिक देती थी, लेकिन अब एलन मस्क इसमें बदलाव करने जा रहै हैं । अब केवल उन लोगों को ब्लू टिक मिलेगा जो ट्विटर ब्लू का सब्सक्रिप्शन लेंगे। अब सवाल यह पैदा होता है कि जिन शख्सीयतों ने पहले से टि्वटर ब्लू हासिल किया हुआ है क्या उनका ब्लू टिक हट जाएगा।

    एक यूजर ने ऐलन मस्क को टैग करते हुए लिखा, “डियर एलन मस्क ब्लू वेरिफिकेशन मार्क अब मजाक बन गया है। पहले ब्लू टिक वेरिफिकेशन केवल ऐसे लोगों को दिया जाता था जो सार्वजनिक हस्तियां और राजनीतिक हस्तियां थीं लेकिन दुख की बात है कि आज कोई भी टॉम डिक और हैरी वैरिफाइड हो जाता है। आपके सत्यापन टिक ने चार्म खो दिया है। इस पर ट्विटर बॉस ने जवाब दिया, “लीगेसी ब्लू चेक जल्द ही हटा दिए जाएंगे। ये वही हैं जो वास्तव में भ्रष्ट हैं।”

  • शो दौरान मशहूर रैपर की गोलीयां मारकर हत्या

    शो दौरान मशहूर रैपर की गोलीयां मारकर हत्या

    नई दिल्ली – दक्षिण अफ्रीका के 35-वर्षीय रैपर एकेए की डरबन में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। एकेए और एक अन्य शख्स एक रेस्टोरेंट के बाहर खड़े थे और तभी वहां से गुज़रीं दो कारों में बैठे लोगों ने उन पर गोलियां चलाईं और अस दौरान उनकी हत्या कर दी । एकेए को कुछ घंटे बाद ही एक क्लब में परफॉर्म करना था।

  • सूरज का बड़ा हिस्सा टूटने से वैज्ञानिकों के उड़े होश, पृथ्वी पर क्या होगा इसका प्रभाव ?

    सूरज का बड़ा हिस्सा टूटने से वैज्ञानिकों के उड़े होश, पृथ्वी पर क्या होगा इसका प्रभाव ?

    नई दिल्ली:  सौर मंडल के एक नए विकास ने वैज्ञानिकों को हैरान कर दिया है। सूर्य का एक बड़ा हिस्सा अपनी सतह से टूट गया है और अपने उत्तरी ध्रुव के चारों ओर बवंडर जैसा भंवर बना लिया है। हालांकि वैज्ञानिक यह विश्लेषण कर रहे हैं की यह कैसे हुआ, इस घटनाक्रम के वीडियो ने अंतरिक्ष समुदाय को हैरान कर दिया है। उल्लेखनीय घटना नासा के जेम्स वेब टेलीस्कोप द्वारा पकड़ी गई थी और पिछले सप्ताह अंतरिक्ष मौसम भविष्यवक्ता डॉ तमिता स्कोव द्वारा ट्विटर पर शेयर की गई थी। सूरज से सोलर फ्लेयर्स निकलती रहती हैं। इससे धरती पर कम्युनिकेशन पर असर पड़ता है, इसलिए वैज्ञानिकों को चिंता सता रही है कि इस बार तो सूर्य का एक हिस्सा टूट कर अलग हुआ है। साइंटिस्ट ये समझने की कोशिश कर रहे हैं कि इस लेटेस्ट डेवलपमेंट का धरती पर क्या असर होगा।

    डॉ. स्कोव ने ट्वीट में लिखा कि नॉर्थ पोल के पास एक हिस्सा मुख्य फिलामेंट से टूटकर अलग हो गया और अब सूर्य के चारों ओर एक बड़े भंवर के रूप में चक्कर लगा रहा है। यहां 55 डिग्री से ऊपर सूरज के ऐट्मॉस्फेरिक डाइनमिक्स को समझने के लिए बढ़ा-चढ़ाकर नहीं बताया जा सकता है। यूएस नेशनल सेंटर फॉर एटमॉस्फेरिक रिसर्च के सोलर फिजिसिस्ट स्कॉट मैकिन्टोश ने स्पेस डॉट कॉम को बताया कि उन्होंने सोलर फ्लेयर के टूटने पर कभी ऐसा भंवर नहीं देखा। मैकिन्टोश दशकों से सूर्य पर रिसर्च कर रहे हैं।

    नासा के अनुसार पहले ऐसी कई तरह की घटनाएं हुई हैं, लेकिन इस नई घटना ने चिंता बढ़ा दी है। स्पेस साइंटिस्ट अब इस अनोखी घटना के बारे में ज्यादा जानकारी इकट्ठा करने में जुट गए हैं। इसके चलते सूर्य पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है।

  • बंदूक की नोंक पर गैंगरेप कर दिए 1000 रुपए, कहा ऐसे मत घूमा करो!

    बंदूक की नोंक पर गैंगरेप कर दिए 1000 रुपए, कहा ऐसे मत घूमा करो!

    नई दिल्ली : पाकिस्तान से एक बेहद शर्मनाक खबर सामने आई है जहां एक पीड़िता का गैंगरेप हुआ है और यह सब तब हुआ जब पीड़िता अपने एक दोस्त के साथ पार्क में टहल रही थी और उसे बंदूकधारियों ने अगवा कर लिया। इसके बाद उसे जंगल में ले जाकर उसके साथ बंदूक के दम पर गैंगरेप किया। गैंगरेप के बाद उन्होंने पीड़िता को एक हजार रुपए दिए और कहा कि ऐसे मत घूमा करो।

    दरअसल, यह घटना पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां के एफ-9 इलाके में मौजूद एक पार्क को सबसे सुरक्षित पार्क माना जाता है। वह लड़की अपने दोस्त के साथ पार्क में पहुंची थी और इस दौरान दो बदमाशों ने बंदूक दिखाकर उसे वहां से अगवा कर लिया।

    इसके बाद उन्होंने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया, इसके बाद एक हजार रुपए दिए और कहा कि इस तरह से घूमना ठीक नहीं होता है। घटना के बाद लड़की पुलिस स्टेशन पहुंची और पूरी कहानी बताई। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद लोग प्रदर्शन कर रहे हैं और इस गैंगरेप पर वहां के लोगों में काफी गुस्सा भी है। 

  • Earthquake : मलबे में दबे पूर्व फुटबॉलर को जिंदा निकाला बाहर

    Earthquake : मलबे में दबे पूर्व फुटबॉलर को जिंदा निकाला बाहर

    नई दिल्ली: तुर्की में आए विनाशकारी जलजले में सबकुछ बिखर गया।  कई जिंदगियां फना हो गईं। अभी भी सैकड़ों लोग मलबे में दबे हैं। लेकिन कुछ खुशकिस्मत हैं, जिन्हें दोबारा जिंदगी नसीब हुई। ऐसे ही एक किस्मतवाले हैं घाना के पूर्व इंटरनेशनल फुटबॉल खिलाड़ी क्रिश्चियन अत्सु। घाना का ये विंगर उस वक्त तुर्की में ही था, जब रिक्टर स्केल पर 7 से अधिक तीव्रता का भूकंप आया। वो एक इमारत के 9वें फ्लोर पर था. भूकंप के झटके से इमारत ताशों के पत्तों की तरह गिर गई और वो मलबे में दब गया था।

    राहत और बचाव दल ने मलबे से कोई लोगों को निकाल लिया था। लेकिन, अत्सु की कोई खोज खबर नहीं मिल पा रही थी। हालांकि, अब यह खबर आई है कि अत्सु को भी मलबे से जिंदा निकाल लिया गया है। कई घंटों तक मलबे के नीचे दबे होने के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और आखिरकार बचाव दल ने उन्हें खोज निकाला और जिंदा बाहर निकाल लिया। वो आखिरी बार 2019 में घाना की तरफ से खेलने के लिए चुने गए थे. लेकिन, अब तक आधिकारिक तौर पर इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास नहीं लिया है। 

  • इस गांव के घर-घर में है हवाई जहाज, प्लेन पर उड़कर जाते हैं ऑफिस!

    इस गांव के घर-घर में है हवाई जहाज, प्लेन पर उड़कर जाते हैं ऑफिस!

    कैलिफोर्नियाः आजकल हर किसी के घर में या तो गाड़ी या फिर बाइक होती है। कहीं भी जाना हो, वे गाड़ी निकालकर चल पड़ते हैं। आज हम आपको जिस गांव के बारे में बताने वाले हैं, वहां लोगों के पास गाड़ी नहीं, सीधा हवाई जहाज रहता है। उनके लिए ये उतना ही सामान्य है, जितना हमारे लिए गाड़ियां। दफ्तर जाने से लेकर परिवार के साथ खाना खाने जाने के लिए भी ये लोग हवाई जहाज का ही इस्तेमाल करते हैं। आपको सुनने में अजीब लग रहा होगा लेकिन अमेरिका के कैलिफोर्निया में ऐसा गांव मौजूद है, जहां पर हर किसी के घर के सामने एक एयरक्राफ्ट खड़ा रहता है। इन्हें कहीं भी जाना हो, गाड़ी की तरह सीधा प्लेन निकल पड़ता है। ये गांव चर्चा में तब आया, जब इससे जुड़े हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। यहां की लड़कों की चौड़ाई देखकर आपको रनवे जैसी फीलिंग आएगी।

    कैलिफोर्निया में कैमरन एयर पार्क नाम की ये जगह, आम गावों से अलग है। यहां चौड़ी-चौड़ी सड़कें बनी हैं, ताकि इनका इस्तेमाल रनवे की तरह हवाई अड्डे तक पहुंचने के लिए किया जा सके। इस गांव के हर घर के बाहर गैराजी तरह ही हैंगर बने हुए हैं, जहां वे अपने एयरक्राफ्ट को खड़ा करते हैं। लोगों को कहीं भी जाना होता है, वे हवाई जहाज से ही जाते हैं। दिलचस्प बात ये भी है कि यहां रहने वाले ज्यादातर लोग पायलट हैं और अपने एयरक्राफ्ट को वे खुद ही उड़ाते हैं।

    ये एक तरह की फ्लाई इन कम्युनिटी है, जहां शनिवार की सुबह इकट्ठा होकर लोग साथ में लोकल एयरपोर्ट तक जाते हैं। एक अनुमान के मुताबिक अमेरिका में ऐसे 610 एयर पार्क हैं, जहां घर-घर में प्लेन मौजूद है। द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जो एयरफील्ड बने थे, उन्हें बदला नहीं गया और उन्हें रेसिडेंशियल एयर पार्क बना दिया गया। यहां रिटायर्ड मिलिट्री पायलट रहते हैं। 1946 के दौरान अमेरिका में कुल 4 लाख पायलट थे, जिन्होंने इन एयर पार्क्स में रहना शुरू किया। कैमरन पार्क साल 1963 में बना था और यहां कुल 124 घर हैं। यहां सड़कों के नाम भी एयरक्राफ्ट्स के नाम पर ही रखे गए हैं और स्ट्रीट साइन भी एयरक्राफ्ट फ्रेंडली बनाए गए हैं।

  • नशे के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, करोड़ों रुपए की कोकीन बरामद

    नशे के खिलाफ पुलिस को मिली बड़ी सफलता, करोड़ों रुपए की कोकीन बरामद

    न्यूज़ीलैंडः पुलिस को नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने समुद्र में तैरता हुआ 3.2 टन कोकीन बरामद किया, जिसकी कीमत 30 करोड़ डॉलर है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने कोकीन के करीब 19 बंडल जब्त किए हैं। पुलिस ने कहा कि उसने न्यूजीलैंड सीमा शुल्क सेवा और न्यूजीलैंड रक्षा बल के साथ एक संयुक्त अभियान में प्रशांत महासागर से ड्रग्स एकत्र किया। पुलिस ने बरामद कोकीन की तस्वीरें भी साझा कीं।

    फिलहाल पुलिस ने इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं की है। रोडनी और वेस्ट ऑकलैंड पुलिस नॉर्थ कोस्ट डिटेक्टिव इंस्पेक्टर कॉलिन परमेंटर ने एक बयान में कहा कि पुलिस ने लगभग 19 बंडल देखे और जांच करने पर उन्होंने कोकीन की मौजूदगी की पुष्टि की।

    पुलिस आयुक्त एंड्रयू कोस्टर ने एक बयान में कहा कि यह इस देश में अधिकारियों द्वारा जब्त की गई अवैध दवाओं की सबसे बड़ी खेप थी। न्यूज़ीलैंड सीमा शुल्क सेवा के कार्यवाहक नियंत्रक बिल पेरी के अनुसार, ज़ब्त कोकीन का मूल्य 500 मिलियन न्यूज़ीलैंड डॉलर ($320 मिलियन) है। पुलिस यह पता लगाने के लिए समुद्र तट और उसके आसपास के इलाकों में हेलीकॉप्टरों और गश्ती नौकाओं की मदद से तलाशी ले रही है ताकि पता लगाए जा सके कि यह बंडल कहां से आए।

  • फ्लाइट में मामूली विवाद को लेकर यात्रियों में झड़प, देखें वीडियो 

    फ्लाइट में मामूली विवाद को लेकर यात्रियों में झड़प, देखें वीडियो 

    नई दिल्लीः इन दिनों फ्लाइट में मारपीट की घटनाओं की कई वीडियो सामने आई , जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई भी हुई है। इसी कड़ी में एक नया वीडियो सामने आया है, जिसमें विडों सीट के लिए एक महिला और एक यात्री के बीच पहले झगड़े हुआ फिर, गाली गलौज और आखिर में मामला मारपीट तक पहुंच गया। लेकिन इस बार यह वीडियो भारत का नहीं बल्कि ब्राजील में यात्रियों के बीच हुई मारपीट का है। महिला और पुरुष यात्रियों के बीच भी इस दौरान जमकर लात घूंसे चले, जिसका वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। 

    फ्लाइट में पहुंचकर महिला ने मांगी थी विंडो सीट

    फ्लाइट में मारपीट का वीडियो सामने आने के बाद कुछ अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट ने एक रिपोर्ट प्रकाशित की है , जिसके अनुसार , यह घटना 2 फरवरी की है। फ्लाइट संख्या जी3-1659 के टेकऑफ के पहले ही हंगामा मच जब फ्लाइट एक जगह से दूसरी जगह जा रही थी। असल में एक महिला विंडो सीट के लिए अड़ गई और दूसरे यात्री की सीट पर बैठने की हठ कर बैठी।  वह अपने बच्चे के साथ वहां पहुंची थी। ऐसे में महिला ने पुरुष यात्री से विंडो सीट पर बैठने का अनुरोध किया, जिसपर शख्स ने साफ मना कर दिया। 

    दोनों के बीच हुई कहासुनी

    पुरुष यात्री द्वारा महिला को विंडो सीट देने से मना करने पर महिला यात्री गुस्सा हो गई। ऐसे में दोनों के बीच कहासुनी हो गई। पहले दोनों झगड़े फिर दोनों ने एक दूसरे को अपशब्द कहें और फिर आलम यह आ गया कि दोनों हाथापाई पर उतर आए। असल में दोनों यात्रियों के परिजन भी इस फ्लाइट में थे, जो इस लड़ाई को खत्म करने के बजाए इस लड़ाई में शामिल हो गए। इसके बाद दोनों तरफ से लोग आपस में लात घूसे चलाने लगे। 

    दो घंटे तक हंगामा

    इस पूरे हंगामे ने थमने का नाम नहीं लिया और एयरलाइंस का स्टाफ दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराने में जुटा रहा। इस पूरे हंगामे के चलते फ्लाइट दो घंटे लेट हुई। अंत में फ्लाइट के कैप्टन ने पूरे मामले को शांत करवाया। इस घटना को लेकर एयरलाइंस ने भी एक बयान जारी किया और फ्लाइट के लेट होने के साथ ही घटना की जानकारी दी।