Category: Panchkula

  • Haryana News: रक्तदान शिविर में नौजवानों व पुलिसकर्मियों ने किया खूनदान, देखें वीडियो

    Haryana News: रक्तदान शिविर में नौजवानों व पुलिसकर्मियों ने किया खूनदान, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (HSLSA)  द्वारा आज सेक्टर 14 स्थित परिसर में पीजीआईएमआर व शिव कांवड़ संघ  के संयुक्त तत्वावधान से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में जिले भर से नौजवानों सहित पुलिसकर्मियों ने बढ़चढ़ कर योगदान दिया। शिविर में लगभग 250 से अधिक रकड़ाताओं ने अपना स्वैच्छिक रक्तदान कर दिया हुआ है।

    इस बारे में जानकारी देते हुए अजय कुमार घनघस,  सीजेएम कम सह सचिव जिला  कानूनी सेवा प्राधिकरण पंचकूला ने बताया कि आज जो रक्तदान शिविर लगाया गया है वो एक्जीक्यूटिव जस्टिस दीपक सिब्बल व सदस्य सचिव जयदीप सिंह लौहान के मार्गदर्शन में लगाया गया है। मई और जून महीने में खून की काफी कमी हो जाती है। इसलिए पीजीआई के अनुरोध पर शिविर का आयोजन किया गया।

    रक्तदान एक नेक कार्य है और किसी व्यक्ति का एक छोटा सा योगदान कीमती इंसानी जान बचाने में मदद कर सकता है। रक्तदाता को रक्तदान करने का अधिक लाभ मिलता है। ब्लड देते समय रक्तदाता का मेडिकल चेकअप भी हो जाता है। रकदान करने से आयरन लेवल, हीमोग्लोबिन लेवल बैलेंस हो जाता है। ह्यूमन ब्लड देने के बाद सेल प्रोडक्शन है बोन मैरो से बढ़ जाती है।

     

     

     

  • ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में मंत्री का एक्शन, वरिष्ठ अधिकारी राजेन्द्र प्रशाद को किया सस्पेंड, देखें वीडियो

    ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में मंत्री का एक्शन, वरिष्ठ अधिकारी राजेन्द्र प्रशाद को किया सस्पेंड, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पंचकूला के प्रशासनिक हलके में आज उस वक्त हड़कंप मच गया जब जिला कष्ट निवारण समिति (ग्रीवेंस कमेटी) की बैठक में एक वरिष्ठ अधिकारी राजेन्द्र प्रशाद को सस्पेंड करने का फरमान खनन मंत्री ने सुना दिया गया। दरअसल, पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में चल रही इस बैठक की कमान संभाल रहे पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार ने साफ कर दिया कि जनता की शिकायतों और अवैध गतिविधियों पर ढुलमुल रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक के दौरान जब रत्तेवाली गांव में धड़ल्ले से चल रहे अवैध खनन का मुद्दा उठा, तो राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा और कार्तिक शर्मा ने अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए। सांसदों के तीखे तेवरों और जनता की शिकायत को जायज मानते हुए मंत्री ने मौके पर ही सहायक खनन अभियंता राजेंद्र प्रसाद को सस्पेंड करने का हुक्म जारी कर दिया।

    गौरतलब है कि इससे पहले 19 मार्च को हुई ग्रीवेंस कमेटी की बैठक के मुकाबले इस बार का माहौल काफी गरमागरम रहा। इस महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस विधायक चंद्रमोहन बिश्नोई पीठ में दर्द की शिकायत के चलते शामिल नहीं हो सके। हालांकि, सत्तापक्ष और संगठन के कई बड़े चेहरे टेबल पर मौजूद रहे, जिनमें राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक ज्ञानचंद गुप्ता और भाजपा जिलाध्यक्ष अजय मित्तल शामिल थे। नेताओं की इस भारी-भरकम मौजूदगी के चलते प्रशासनिक अमला भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया।

    माजरी गांव के अमित ने शिकायत की कि एक रसूखदार व्यक्ति ने मंदिर के नजदीक अवैध शेड डालकर जमीन कब्जा ली है। मंत्री ने नगर निगम और स्थानीय प्रशासन को 24 घंटे के भीतर इस कब्जे पर पीला पंजा चलाने (हटवाने) के निर्देश दिए। बुढनपुर के राजकुमार जैन ने रिहायशी इलाके में लगने वाली अवैध मीट दुकानों और संडे मार्केट का मुद्दा उठाया। कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने इस पर कड़ा संज्ञान लेते हुए नगर निगम की टीम को तुरंत पूरी मार्केट वहां से साफ करने का जिम्मा सौंपा।

    कंडियाला गांव के सरपंच करण सिंह ने जब मंत्री को बताया कि उनके गांव में ट्यूबवेल लगाने के लिए ₹41 लाख का बजट पास होने के बाद भी काम शुरू नहीं हुआ, तो जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अफसरों ने बहाना बनाया कि फाइल हेडक्वार्टर में है। इस पर मंत्री ने बैठक के बीच ही मुख्यालय फोन मिलाकर फाइल को तुरंत क्लीयर करने और काम शुरू करने को कहा। रायपुररानी में स्कूल के रास्ते पर दुकानदार के अतिक्रमण को लेकर बीडीपीओ को नोटिस थमाया गया। वहीं, पिंजौर की राजबाला की शिकायत पर, जहां बारिश में ढहा बिजली का पोल बिना किसी सपोर्ट के खड़ा कर दिया गया था, बिजली बोर्ड के एसडीओ को सुरक्षा पुख्ता करने की हिदायत दी गई।

    ग्रामीण अंचल की कनेक्टिविटी को लेकर भी बैठक में चर्चा हुई। खोलमाला गांव के सरपंच जगतार सिंह ने गांव को जोड़ने वाली मुख्य लिंक रोड की खस्ताहालत का मुद्दा उठाया। इस पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने कागजी रिकॉर्ड पेश करते हुए बताया कि सड़क निर्माण का यह प्रोजेक्ट नाबार्ड के तहत मंजूर हो चुका है और टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही धरातल पर काम शुरू कर दिया जाएगा।

  • Haryana News: पुलिस भर्ती स्थल पर पहुंचे CM Nayab Saini, उम्मीदवारों से की बातचीत, देखें वीडियो

    Haryana News: पुलिस भर्ती स्थल पर पहुंचे CM Nayab Saini, उम्मीदवारों से की बातचीत, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग द्वारा पुलिस भर्ती के लिए युवाओं का चयन किया जा रहा है। इसी के चलते सोमवार सुबह ताऊ देवीलाल स्टेडियम में कई युवा पहुंचे। इस मौके पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी स्टेडियम में युवाओं का हौसला बढ़ाने के लिए पहुंचे और उन्होंने पुलिस भर्ती के उम्मीदवारों से संवाद भी किया।

    मुख्यमंत्री ने अभ्यर्थियों के बीच पहुंचकर उनकी तैयारियों के विषय में बातचीत की और प्रशासन द्वारा किए गए इंतजामों के बारे में रिव्यू लिया। सीएम प्रशासन द्वारा बनाए गए रेस्ट एरिया ( PMT साइट के बाहर) और बाहर खड़े परिजनों के साथ मिले। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर छात्र उत्साहित दिखे। उम्मीदवारों के साथ-साथ परिजनों ने मुख्यमंत्री के साथ सेल्फियां ली। वहीं युवाओं ने भी अपने विचार रखे।

  • Haryana News: कलयुगी पोते का तांडव,  दादी समेत परिवार के 3 लोगों को गोलियों से भूना, देखें CCTV

    Haryana News: कलयुगी पोते का तांडव, दादी समेत परिवार के 3 लोगों को गोलियों से भूना, देखें CCTV

    हरियाणाः अंबाला जिले के शहजादपुर क्षेत्र के बिचपड़ी गांव में हुए तिहरे हत्याकांड का दिल दहला देने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में आरोपी युवक बेहद आक्रामक और खून के प्यासे की तरह गली में घूमता दिखाई दे रहा है। उसने अपने ही परिवार के सदस्यों को निशाना बनाकर एक के बाद एक गोलियां चलाईं।

    पुलिस के अनुसार यह खूनी वारदात शनिवार शाम करीब 4:30 बजे हुई। परिवार में मिट्टी खनन के ठेके में हिस्सेदारी को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद ने शनिवार को हिंसक रूप ले लिया और मौत का कारण बन गया।

    सबसे पहले दादी को मारी गोली
    सीसीटीवी फुटेज में दिखाई देता है कि आरोपी ने सबसे पहले अपनी 95 वर्षीय दादी को निशाना बनाया। उसने दादी पर गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। यह पूरी घटना आरोपी के पिता के सामने हुई, जिससे परिवार में चीख-पुकार मच गई।

    चाचा को बचने का मौका नहीं दिया
    दादी की हत्या के बाद आरोपी हाथ में पिस्तौल लेकर अपने चाचा की ओर बढ़ा। उसने चाचा पर गोली चलाने की कोशिश की, लेकिन पहली बार में पिस्तौल ने काम नहीं किया या मिसफायर हो गई।

    इस दौरान चाचा अपनी जान बचाने के लिए गली में दौड़ पड़े। आरोपी ने पिस्तौल को दोबारा ठीक किया और उनके पीछे भागा। कुछ दूरी पर पहुंचकर उसने चाचा को ढूंढ निकाला और उन पर लगातार गोलियां चला दीं।

    गली से गुजर रही चाची को भी बनाया निशाना
    चाचा को गोली मारने के बाद आरोपी का गुस्सा शांत नहीं हुआ। उसने गली से गुजर रही अपनी चाची को भी निशाना बनाया और उन पर गोली चला दी। फुटेज में देखा जा सकता है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी हाथ में हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गया।

    गांव में दहशत का माहौल
    एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या के बाद पूरे बिचपड़ी गांव में दहशत फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। गांव में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल भी तैनात किया गया है।

    मिट्टी खनन के ठेके को लेकर था पुराना विवाद
    पुलिस जांच में सामने आया है कि गांव में करीब दो किला जमीन से मिट्टी निकालने का ठेका चल रहा था। इस ठेके में हिस्सेदारी को लेकर परिवार के सदस्यों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। शनिवार को इसी मुद्दे पर कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई।

    आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
    वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज को भी जांच का अहम हिस्सा बनाया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

  • Haryana के CM Saini पहुंचे विधायक से मिलने, ये लोग रहे मौजूद, देखें वीडियो

    Haryana के CM Saini पहुंचे विधायक से मिलने, ये लोग रहे मौजूद, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज पंचकूला के सेक्टर एक पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में बीजेपी के जिला स्तरीय प्रशिक्षण सत्र कार्यक्रम में पहुंचे इस कार्यक्रम में कालका से विधायक शक्ति रानी शर्मा और जिला अध्यक्ष अजय मित्तल व बीजेपी के पदाधिकारी वह कार्यकर्ता मौजूद रहे। इसके बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री के द्वारा इलेक्ट्रोनिक बस में सफर करते हुए पंचकूला सेक्टर-1 पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से सेक्टर-17 इंदिरा कॉलोनी के वाल्मीकि मंदिर तक सफर किया और वहां पहुंचकर उन्होंने वाल्मीकि समाज के मंदिर में माथा टेका और समाज के लोगों के साथ डिनर भी किया है।
    इस मौके पर सीएम के द्वारा पालथी मारकर नीचे जमीन पर बैठे और रात्रि भोज किया। इस अवसर पर बीजेपी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ विधायक कालका शक्ति रानी मौजूद रहे।      
  • मैदान में आग लगने से लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    मैदान में आग लगने से लोगों में मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पंचकूलाः ताऊ देवीलाल स्टेडियम के पीछे खाली पड़े मैदान पर आज आग लग गई। इस घटना को लेकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने तुरंत घटना की सूचना दमकल विभाग को पुलिस कंट्रोल रूम पर दी। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि उन्हें कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि ताऊ देवीलाल स्टेडियम के पीछे खाली पड़े मैदान पर आग लग गई। सूचना मिलते ही पीसीआर-5 तथा सेक्टर-21 पुलिस चौकी इंचार्ज दीदार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए आसपास खड़े वाहनों को सुरक्षित स्थान पर हटवाया, ताकि आग के फैलाव से किसी प्रकार का बड़ा नुकसान न हो।

    जिसके बाद दमकल विभाग की 3 गाड़ियां और एक जेसीबी मशीन की मदद से आग पर काबू पाने का अभियान शुरू किया। करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया। इस दौरान पुलिस और दमकल विभाग की संयुक्त टीम मौके पर लगातार मुस्तैद रही और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है। पुलिस और संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

     

  • Haryana News: बिना नंबर प्लेट, हवाबाजी भरे स्लोगन और दस्तावेजों के बिना दौड़ रही बाइक जब्त, देखें वीडियो

    Haryana News: बिना नंबर प्लेट, हवाबाजी भरे स्लोगन और दस्तावेजों के बिना दौड़ रही बाइक जब्त, देखें वीडियो

    ट्रैफिक पुलिस ने 32,500 का भारी चालान काटकर वाहन किया इंपाउंड

    पंचकूला/बरवालाः पंचकूला की ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा नियमों की पालना सुनिश्चित करने और लापरवाह वाहन चालकों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से लगातार विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बरवाला क्षेत्र के जलौली टोल प्लाजा के पास ट्रैफिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक बड़ी कार्रवाई करते हुए बिना नंबर प्लेट चल रही एक बाइक को पकड़ा और मौके पर ही भारी चालान करते हुए वाहन को इंपाउंड कर दिया।

    पुलिस प्रवक्ता के अनुसार सुरजपुर ट्रैफिक पुलिस टीम जलौली टोल प्लाजा के पास नियमित वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध बाइक चालक को रोककर जांच की। जांच में पाया गया कि बाइक पर नंबर प्लेट नहीं लगी हुई थी और उसकी जगह अलग-अलग स्टीकर लगाए गए थे। इतना ही नहीं, बाइक पर हवाबाजी और दिखावे से जुड़े स्लोगन भी लिखे हुए थे, जो यातायात नियमों के विपरीत पाए गए। जब पुलिस ने चालक से वाहन के दस्तावेज मांगे तो वह कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

    नियमों के गंभीर उल्लंघन को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बाइक का 32,500 का चालान काटा और वाहन को मौके पर ही इंपाउंड कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क पर बिना नंबर प्लेट, अवैध स्टीकर, फर्जी पहचान और नियमों के विरुद्ध लिखावट वाले वाहनों के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जाएगी।

    सुरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक ने बताया कि उच्च अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के अनुसार ट्रैफिक पुलिस लगातार ऐसे वाहनों पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है, जो यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा सभी की जिम्मेदारी है और नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि अपने वाहनों पर हवाबाजी, दिखावे या भड़काऊ स्लोगन व अवैध स्टीकर न लगवाएं, सभी आवश्यक दस्तावेज हमेशा साथ रखें और यातायात नियमों की पूरी तरह पालना करें ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो सके।

     

     

  • Haryana News: ग्रामीण सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    Haryana News: ग्रामीण सफाई कर्मियों का प्रदर्शन, दी चेतावनी, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हरियाणा के ग्रामीण सफाई कर्मचारियों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को पंचकूला में ग्रामीण सफाई कर्मचारी यूनियन हरियाणा ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर जल्द समाधान नहीं हुआ तो 24 और 25 मई को प्रदेश भर के कर्मचारी नरवाना में मंत्री कृष्ण बेदी के आवास के बाहर पड़ाव डालेंगे।

    यूनियन महासचिव विनोद कुमार का कहना है कि पिछले लंबे समय से सफाई कर्मचारियों की समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि सरकार को कई बार पत्र और ज्ञापन दिए गए, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। यूनियन नेताओं ने बताया कि ग्रामीण सफाई कर्मचारी पिछले 19 वर्षों से स्थायी होने का इंतजार कर रहे हैं।

    पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने भी 31 दिसंबर 2025 तक 10 साल की सेवा पूरी कर चुके कर्मचारियों को नियमित करने के आदेश दिए हैं, लेकिन अब तक इन्हें लागू नहीं किया गया। ज्ञापन में मांग की गई है कि 24 नवंबर, 2024 को घोषित 26 हजार रुपए मासिक वेतन को तुरंत लागू किया जाए। साथ ही 11 जून 2025 को घोषित 2100 रुपए की बढ़ोतरी का एरियर सहित भुगतान किया जाए। यूनियन ने प्रदेश में आबादी के हिसाब से सफाई कर्मचारियों की भर्ती की भी मांग उठाई। उनका कहना है कि 400 की आबादी पर एक स्थायी कर्मचारी नियुक्त किया जाए।

     

  • Haryana News: स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पुलिस की क्राइम ब्रांच सेक्टर-19 ने चेन स्नैचिंग की वारदातों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी पहले भी कई आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहे हैं और इसी वर्ष अप्रैल माह में जमानत पर बाहर आने के बाद दोबारा स्नैचिंग जैसी वारदातों को अंजाम देने लगे थे।

    पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 12 मई को पिंजौर वासी महिला ने थाना में दी शिकायत में बताया था कि वह अपने पति के साथ पिंजौर क्षेत्र में शाम के समय सैर कर रही थीं। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों ने पीछे से आकर उनकी गर्दन से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर थाना पिंजौर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 304 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

    क्राइम ब्रांच सैक्टर-19 की टीम ने इन्चार्ज मुकेश सैनी के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर 20 मई 2026 को सुखोमाजरी पिंजौर पुल के नीचे से दो आरोपियों अशोक कुमार निवासी भैंसा टिब्बा, एमडीसी पंचकूला तथा नितिन उर्फ मोनू निवासी गांव टिपरा, कालका को काबू किया। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में प्रयोग की गई यामाहा मोटरसाइकिल भी बरामद की।

    एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार अब तक की जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों आरोपी पिछले कुछ समय से कालका और पिंजौर क्षेत्र में स्नैचिंग की कई वारदातों और प्रयासों में शामिल रहे हैं। आरोपियों ने मई माह में 4 बार स्नैचिंग या स्नैचिंग के प्रयास किए थे, जिनमें इस मामलें वे सफल भी रहे। पुलिस इनसे शहर पंचकूला व आसपास के क्षेत्रों में हुई अन्य स्नैचिंग घटनाओं के संबंध में भी गहन पूछताछ कर रही है।

    आरोपी नितिन उर्फ मोनू का आपराधिक रिकॉर्ड भी गंभीर पाया गया है। उसके खिलाफ पहले से आर्म्स एक्ट, वाहन चोरी, हत्या के प्रयास और स्नैचिंग जैसे संगीन मामलों में केस दर्ज हैं। वहीं आरोपी अशोक कुमार के खिलाफ लूट का मामला दर्ज है तथा वह हाईवे लूटकांड मामलें में शामिल रहा है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार दोनों आरोपी अप्रैल माह में जमानत पर जेल से बाहर आए थे और इसके बाद फिर से अपराध की दुनिया में सक्रिय हो गए।

    दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड अवधि के दौरान पुलिस स्नैच की गई सोने की चेन, वारदात से जुड़े अन्य सबूत, नकदी की बरामदगी तथा अन्य संभावित आपराधिक मामलों के खुलासे को लेकर पूछताछ करेगी।

     

  • Haryana News: भीषण गर्मी में युवाओं ने वन्य जीवों की मदद के लिए उठाया सराहनीय कदम, देखें वीडियो

    Haryana News: भीषण गर्मी में युवाओं ने वन्य जीवों की मदद के लिए उठाया सराहनीय कदम, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पिंजौर के गांव खोल फतेह सिंह के स्थानीय युवाओं ने गर्मी के मौसम में वन्य जीवों की मदद के लिए सराहनीय पहल की है। गांव के युवाओं और ग्रामीणों ने मिलकर जंगल में बनी तालाबनुमा जोहड़ी में पानी डलवाने का कार्य शुरू किया है, ताकि जंगली जानवर अपनी प्यास बुझा सकें। जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों में कुलबीर सिंह, वीर सिंह, सतनाम सिंह, जयपाल सरपंच, हैप्पी सिंह, चन्नी सिंह, मनजीत सिंह, विक्की सिंह आदि ने बताया कि जंगल में एक पुराना तालाब बना हुआ है, जहां आसपास के जंगली जानवर गर्मी के दिनों में पानी पीने के लिए आते हैं। लेकिन इस बार पड़ रही भीषण गर्मी के कारण तालाब पूरी तरह सूख गया है। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले वर्ष भी पानी की कमी के चलते वहां जंगली जानवरों के कंकाल मिले थे, जिसके बाद गांव के लोगों ने यह फैसला लिया कि हर साल गर्मियों में तालाब में पानी डलवाया जाएगा।

    स्थानीय युवाओं व ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने प्रशासन से भी तालाब में पानी की व्यवस्था करवाने की मांग की थी, लेकिन उनकी मांग पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसके बाद गांव के लोगों ने आपस में सहयोग कर अपने निजी खर्चे से पानी के टैंकर मंगवाकर तालाब में पानी डलवाना शुरू किया। उन्होंने बताया कि यहां करीब 100 पानी के टैंकर डलवाये जाएंगे।

    ग्रामीणों का कहना है कि जंगल में रहने वाले जानवर भी प्रकृति का हिस्सा हैं और उन्हें भी गर्मी में पानी की जरूरत होती है। गांव के युवाओं की इस पहल की क्षेत्र में काफी सराहना हो रही है। उन्होंने स्थानीय लोगों से क्षेत्र वासियों से अपील की है कि जो भी इस पुण्य के कार्य में अपनी भागीदारी निभाना चाहता है वह यहां पर पानी का टैंकर डलवा सकता है।