Category: Panchkula

  • Haryana News: युवक की हत्या कर दफना देने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ये वजह आई सामने, देखें वीडियो

    Haryana News: युवक की हत्या कर दफना देने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, ये वजह आई सामने, देखें वीडियो

    पंचकूलाः पिंजौर क्षेत्र के सुखोंमाजरी बाईपास के पास एक युवक का शव मिलने के मामले में डिटेक्टिव स्टाफ की टीम ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। क्राइम ब्रांच के एसीपी अरविंद कंबोज ने बताया कि मृतक का किसी लड़की के साथ संबंध था। इसी से गुस्सा होकर लड़की के भाई ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर युवक को मौत के घाट उतार दिया और बाद में मृतक को दबा दिया था। जब इसकी सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस ने मशीन की मदद से युवक के शव को जमीन से निकाला और इस मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल करने के बाद 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

    एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि राजीव की हत्या कर उसे जमीन में दबा दिया है जिसके बाद डिटेक्टिव स्टाफ के इंचार्ज और उनकी टीम द्वारा मौके पर जाकर शाम को बाहर निकाला और इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। राजीव का किसी लड़की के साथ रिलेशन था, लेकिन लड़की के घर वाले उस रिलेशन से खुश नहीं थे। राजीव लड़की को भगाकर भी ले गया था जिससे गुस्साए लड़की के भाई और उसके रिश्तेदारों ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। हत्या में एक लड़की और 3 लड़के शामिल थे जिनमें से 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान कमलदीप, विनोद, सत्यनारायण के रूप में हुई है।

    लड़की के परिवार वालों ने प्लानिंग कर उसे सुनसान जगह पर बुलाया और कस्सी मारकर उसकी हत्या कर दी और बाद में शव को दबा दिया। आरोपी विनोद और सत्यनारायण को हत्या की 20 साल की सजा काट रहे हैं और यह पानीपत के रहने वाले हैं। यह लड़की के मामा है। यह दोनों आरोपी हत्या मामले में जमानत पर थे और तीसरा आरोपी कमलदीप लड़की का भाई है। पुलिस ने बताया कि चंडीगढ़ से युवक की गुमशुदगी का मामला दर्ज हुआ था, उसकी भी जांच की जा रही है।

  • Haryana News: घग्गर नदी ने धारण किया रूद्र रूप, इस इलाके में पुल ध्वस्त, देखें वीडियो

    Haryana News: घग्गर नदी ने धारण किया रूद्र रूप, इस इलाके में पुल ध्वस्त, देखें वीडियो

    पंचकूलाः लगातार हुई बारिश के कारण तकरीबन सभी नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। इसी तरह पंचकूला से होकर गुजरने वाली घग्गर नदी का जलस्तर भी बड़ा हुआ है। घग्गर नदी 70,000 क्यूसेक के स्तर से उपर बह रही है जिसके चलते आसपास के इलाकों में अर्ल्ट घोषित किया गया है और प्रशासन भी युद्ध स्तर पर काम कर रहा है, ताकि लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा सके।
    Read in English:

    Ghaggar River Crosses Danger Mark, Flood Alert Issued in SAS Nagar

    वहीं दूसरी ओर पहाड़ी क्षेत्र मोरनी में तेज बारिश के चलते बड़े जलस्तर के कारण प्रशासन ने जनता को नदी से दूर रहने की अपील की है। फिलहाल मोरनी क्षेत्र का पानी घग्गर नदी में छोड़ा गया है जिसके चलते नदी ने रौद्र रूप धारण किया हुआ है। बताया जा रहा है कि मोरनी के पलासरा गांव में बादल फटा है जिससे भारी नुकसान हुआ है। ग्रामीणों के मुताबिक घटना इतनी अचानक हुई कि लोग संभल भी नहीं पाए। नालों में उफान आने से सड़कें टूट गईं और गांव का संपर्क अन्य क्षेत्रों से कट गया।

    इसी के चलते बरवाला पंचकूला की डांगरी नदी खातोली अलीपुर वाला पुल ध्वस्त हो गया है। पानी इतना बढ़ गया कि पुल तिनके की तरह बह गया। वहीं प्रशासन ने पुल की आवाजाई को अस्थाई तौर पर बंद कर दिया है।

  • Haryana News: जंगल में गली सड़ी हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    Haryana News: जंगल में गली सड़ी हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका, देखें वीडियो

    पंचकूलाः चंडीगढ़ और पंचकूला के बॉर्डर के समीप मोटर मार्केट के पास एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। जब पुलिस पहुंची तो करीब 2 घंटे तक चंडीगढ़ पंचकूला दोनों पुलिस एरिया को लेकर उलझती रही और आखिर में चंडीगढ़ और पंचकूला के दोनों एरिया के एसडीएम और तहसीलदार को बुलाया गया और पंचकूला के एरिया होने के चलते पंचकूला पुलिस ने जांच शुरू की। चंडीगढ़ मणिमाजरा के एसएचओ मनिंदर सिंह और मनसा देवी के एसएचओ और सेक्टर-7 के एसएचओ राहुल और सीआइए व क्राइम की टीमें मौके पर पहुंचे।

    मृतक की बहन डॉली ने बताया कि उसका भाई रमेश (25) जोकि हमारे साथ शिमला में रहता है, कार ड्राइवर था और अपने दो दोस्तों के साथ चंडीगढ़ अपनी गाड़ी ठीक करवाने मणिमाजरा मोटर मार्केट आया था। मृतका के बहन डॉली ने आरोप लगाते हुए कहा कि मणिमाजरा के पुलिस स्टेशन में हम शाम को गए थे और मणिमाजरा पुलिस वालों ने कहा कि आपका भाई शिमला से गायब हुआ है। वहीं पर रिपोर्ट करवाओ। मृतका की बहन ने बताया कि उसी के एक दोस्त ने फोन करके बताया कि आप मणिमाजरा के बिजली दफ्तर के पास जंगल में जाओ वहीं आपका भाई है। जब बहनों ने जाकर देखा तो मृतका रमेश की लाश के ऊपर कीड़े फैले हुए थे और लाश काफी गली सड़ी हुई थी। मौके पर मृतका की बहन डॉली ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर मणिमाजरा और मनसा देवी पुलिस पहुंची।

    आरोप है कि पुलिस एरिया को लेकर दो घंटे तक उलझती रही। आखिरकार मौके पर दोनों एरिया के तहसीलदार को बुलाया गया और पंचकूला का एरिया चलते मनसा देवी स्टेशन ने जांच शुरू कर दी। मौके पर पंचकूला की डीसीपी श्रुति गुप्ता, एसएचओ मनसा देवी, एसएचओ सेक्टर 7 राहुल कुमार, सीन ऑफ क्राइम की टीम और क्राइम ब्रांच के एसएचओ प्रीतम सिंह पहुंचे। बॉडी के पास से कुछ पैकेट भी पुलिस ने कब्जे में लिए है। वह पैकेट किस चीज के है। वो जांच का विषय है।

  • इंसानियत शर्मसार एक घंटे रोड पर पड़ी रही Deadbody

    इंसानियत शर्मसार एक घंटे रोड पर पड़ी रही Deadbody

    जीरकपुर: इंसानियत उस समय शर्मासार हो गई जब एक युवक की बॉडी जीरकपुर चंडीगढ़ रोड पर पड़ी रही। एक घंटे तक पड़ी रही बॉडी को किसी ने भी नहीं उठाया। बताया जा रहा है कि युवक जीरकपुर से जोमैटो का खाने का ऑर्डर लेकर पंचकूला में जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे एक ट्रक ने युवक को पीछे से टक्कर मार डाली।

    टक्कर युवक के ऊपर से ही गुजर गया जिस कारण युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हैरानी की बात यहां यह है कि किसी भी व्यक्ति ने 108 फोन नंबर पर कॉल करके एंबुलेंस को नहीं बुलाया और करीबन 1 घंटे तक बॉडी सड़क पर ऐसे ही पड़ी रही। मौके पर आई एंबुलैंस ने भी बॉडी को उठाने से मना कर दिया।

    एंबुलैंस चालक ने बताया कि हमको पीछे से यह ऑर्डर है कि आप किसी भी बॉडी को नहीं उठा सकते। इस दौरान काफी देर तक बॉडी रोड़ पर पड़ी रही। सेठी ढाबे की एंबुलेंस को फोन किया गया जिसके बाद सोनू सेठी पहुंचे और उन्होंने बॉडी को उठाकर अपनी एंबुलैंस से डेराबसी के अस्पताल में पहुंचाया।

     

  • Haryana News: पुलिस ने 3.80 करोड़ की ऑनलाइन ठगी का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: पुलिस ने 3.80 करोड़ की ऑनलाइन ठगी का किया भंडाफोड़, दो गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: साइबर क्राइम थाना पुलिस ने 3 करोड़ 80 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का पर्दाफाश करते हुए उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। जांच अधिकारी संदीप मेहता ने बताया कि आरोपियों ने पंचकूला में एक फर्जी फर्म खोलकर करंट अकाउंट तैयार किया था। इसी खाते में 3.80 करोड़ रुपए जमा हुए थे।

    इसके बाद देशभर से इनके खिलाफ ठगी की शिकायतें आने लगीं। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपियों को दबोचा है। मेहता ने बताया कि यह एक संगठित गिरोह है जो साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम देता है। रिमांड के दौरान आरोपियों को मुजफ्फरनगर ले जाकर ठगे गए पैसों की बरामदगी की जाएगी। इसके अलावा, गैंग के अन्य 3-4 सदस्यों की भी पहचान कर ली गई है जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

  • Haryana News: बर्थडे पार्टी में हुआ तलवार-डंडों से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: बर्थडे पार्टी में हुआ तलवार-डंडों से हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: सैक्टर-14 पुलिस की टीम ने 15 अगस्त की रात में ठेके केे बाहर हुए हिंसक विवाद मामले में बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में आरोपी युवकों ने तलवार रोड और डंडो से हमला किया और फरार हो गए थे। शिकायतकर्ता सुमेश पुत्र रमेश पंचकूला के रैला के निवासी ने पुलिस को मामले की शिकायत दी थी।

    उसने बताया था कि 15 अगस्त को उसका जन्मदिन था। इस अवसर पर वह अपने दोस्तों और चचेरे भाईयों के साथ अमरटैक्स चौक के पास में स्थित एक अहाते में पार्टी कर रहा था। रात करीबन 11 बजे ठेके के बाहर खड़े कुछ युवकों के साथ उसकी कहासुनी हुई। इस दौरान मामूली सी बहस बहुत जल्द ही हिंसात्मक हो गई।

    शिकायत के अनुसार, आरोपियों के साथ एक अन्य युवक भी मौजूद था उसने ही फोन करके अपने बाकी साथियों को बुलाया था। थोड़ी देर बाद ऑटो में कुछ युवक वहां पर पहुंचे और अचानक तलवार, रॉड और डंडों के साथ हमला बोल दिया। इस हमले में जन्मदिन मना रहे युवकों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इसके बाद आरोपी फरार हो गए।

    डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही थाना सैक्टर-14 पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी। पुलिस टीम लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। गुप्त सूत्रों की वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान हुई है। इसके बाद दबिश देकर तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार करने में भी सफलता हासिल हुई है।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान असलम पुत्र जलालुद्दीन गांव नेहरा जिला बदायूं उत्तर प्रदेश हाल निवासी सैक्टर-15 पंचकूला, फैजान पुत्र जहीरुद्दीन निवासी गांव नेहरा जिला बदायूं उत्तर प्रदेश हाल निवासी सेक्टर-12 ए पंचकूला और ललित पुत्र विष्णु कुमार निवासी जिला उन्नाव, उत्तर प्रदेश हाल किराएदार सैक्टर-12 ए पंचकूला हुई है।

    डीसीपी ने बताया कि वारदात के समय पर तीनों आरोपी मौके पर मौजूद थे। हथियारों के साथ हमला करने में यह तीनों शामिल रहे हैं। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 191 (3), 190, 115 ( 2), 118 (1), 351 (3) , 110 सहित गंभीर धाराओं और आर्म्स एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने कहा है कि इस मामले में और भी युवक शामिल थे इसकी तलाश के लिए पुलिस की टीमें एक्टिव तौर पर छापेमारी कर रही हैं। उन्होंने बताया कि बाकी आरोपियों की भी जल्दी गिरफ्तार किया जाएगा।

    डीसीपी सृष्टि गुप्ता का कहना है कि पंचकूला पुलिस किसी भी तरह की गुंडागर्दी और असामाजिक गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगी। सार्वजनिक स्थानों पर मारपीट और हथियारों का प्रदर्शन करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आमजन को सुरक्षित वातावरण देना पुलिस की पहली प्राथमिकता है।

  • Haryana News: अमेरिका भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Haryana News: अमेरिका भेजने के नाम पर लाखों की ठगी, 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    पंचकूला: एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट की टीम ने डंकी के जरिए लाखों रुपये लेकर ठगी करने वाली एक गैंग के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी एंटी इमीग्रेशन फ्रॉड यूनिट के इंचार्ज तेजेंद्र पाल सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि एक युवक को 65 लाख रुपये लेकर डंकी के जरिए अमेरिका भेजने की शिकायत मिली थी। पुलिस ने कहा कि ना युवक डंकी के जरिए से अमेरिका पहुंचा और न ही उसके पैसे वापिस दिए गए।

    युवक अभी भी रास्ते में फंसा हुआ है। युवक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करके एक के बाद एक कुल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए पहले आरोपी को 6 दिन की पुलिस रिमांड में लिया गया है वहीं दूसरे आरोपी को 3 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

    शिकायतकर्ता ने आरोप लगाए थे कि आरोपियों ने डंकी रुट के जरिए से उसके बेटे को अमेरिका भेजने के नाम पर 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। पुलिस ने मामला दर्ज करके दूसरा आरोपी गिरफ्तार किया है। इससे पहले पुलिस के द्वारा इस मामले में पहले आरोपी कुलदीप सिंह को गिरफ्तार किया था। आरोपी से पूछताछ करने के बाद दूसरे आरोपी लखविंदर पंजाब के माछीवाड़ा लुधियाना का रहने वाला है।

    उसको गिरफ्तार किया गया है। वहीं आरोपी को कोर्ट में पेश करके 3 दिन का पुलिस रिमांड भी लिया गया है। पुलिस ने बताया कि मैक्सिको भेजने के नाम पर ठगी हुई थी। शिकायतकर्ता का बेटा (मनदीप) अभी भी रास्ते में ही फंसा है। गिरफ्तार किए गए दूसरे आरोपी से तीन दिन के पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी। आरोपियों से पैसे रिकवर किए जाएंगे और इस मामले में और भी जो जो लोग शामिल हैं उन्हें भी गिरफ्तार करने की कोशिश की जाएगी।

     

  • Haryana News: गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब नतमस्तक हुए Robert Vadra, लंगर सेवा की, देखें वीडियो

    Haryana News: गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब नतमस्तक हुए Robert Vadra, लंगर सेवा की, देखें वीडियो

    केंद्र सरकार को लेकर कही ये बात

    पंचकूलाः कांग्रेस नेता और उद्योगपति रॉबर्ट वाड्रा ने आज पंचकूला के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री नाडा साहिब में माथा टेका और लंगर सेवा में भाग लेते हुए प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने देश में सुख-शांति और भाईचारे की कामना की। मीडिया से बातचीत करते हुए रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि वह यहां प्रार्थना करने आए हैं कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा की मेहनत को देश की जनता समझे और जागरूक बने। “राहुल गांधी सबूतों के आधार पर बोल रहे हैं, लाइव प्रेस कॉन्फ्रेंस की है, लेकिन चुनाव आयोग पूरी जानकारी नहीं दे रहा।” अगर जनता अब भी जागरूक नहीं हुई, तो यह सरकार गलत तरीके से जीतती रहेगी और लोगों के बीच नफरत फैलाती रहेगी। ED की कार्रवाई को लेकर वाड्रा ने कहा कि वह अब तक 24 बार ईडी के सामने पेश हो चुके हैं और यह मामला 20 साल पुराना है। उन्होंने स्पष्ट किया, “मैंने कोई गलत काम नहीं किया। मैंने हर बार सम्मन मिलने पर सहयोग किया और सभी सवालों के जवाब दिए। अगर कोई सबूत हैं तो सामने लाएं।” रॉबर्ट ने सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, “सरकार जो सच्चाई छुपाना चाहती है, उस पर राहुल और प्रियंका जनता की आवाज बनकर संसद में बोलते हैं, लेकिन उनकी आवाज दबा दी जाती है।” उन्होंने पंजाब का उदाहरण देते हुए कहा कि जब चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया गया था, तब उन्हें परेशान किया गया, लेकिन जीत के बाद सारे आरोप भुला दिए गए। वाड्रा ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार बीते 12 वर्षों से उन्हें परेशान कर रही है। उन्होंने एजेंसियों के राजनीतिक इस्तेमाल की आलोचना करते हुए कहा कि यह लोकतंत्र के लिए खतरनाक है।
  • Haryana News: जेलों में अपराध रोकने के लिए SIT गठित, देखें वीडियो

    Haryana News: जेलों में अपराध रोकने के लिए SIT गठित, देखें वीडियो

     DG Jail Alok Roy का आया बयान

    पंचकूलाः हरियाणा के डीजी जेल आलोक रॉय ने जेल प्रबंधन और सुरक्षा को लेकर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि प्रदेश की जेलों में हो रहे अपराधों पर लगाम लगाने के लिए विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई है। इस टीम में एसटीएफ (STF) और संबंधित जिलों के पुलिस अधीक्षक (SP) शामिल होंगे।

    डीजी रॉय ने स्पष्ट किया कि आदतन अपराधियों द्वारा जेल के अंदर से आपराधिक नेटवर्क चलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जेलों में अब किसी भी गैंगस्टर का नेटवर्क संचालित नहीं हो रहा और जेलों से बाहर फोन करने की घटनाओं पर भी रोक लगाई गई है। उन्होंने जानकारी दी कि जेलों में बरामद मोबाइल फोनों की जांच अब राज्य अपराध शाखा (State Crime Branch) द्वारा की जाएगी। पिछले 6 महीनों में विभिन्न जिलों से ऐसे 21 मामले सामने आए हैं, जिनकी जांच अब यह शाखा करेगी।

    डीजी जेल ने बताया कि जेलों में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता करने के लिए लगातार चेकिंग की जा रही है। बीते 10 दिनों में की गई जांच के दौरान किसी भी आपत्तिजनक वस्तु या मोबाइल की बरामदगी नहीं हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि जींद जेल के अंदर से फोन किए जाने की सूचना की भी जांच की गई, लेकिन जेल से कोई कॉल नहीं पाई गई। वहीं 27 कुख्यात गैंगस्टरों को एक ही जेल में स्थानांतरित किया गया है, ताकि उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा सके।

    रोहतक में एक हाई सिक्योरिटी जेल का निर्माण कार्य जारी है, जो वर्ष 2026 तक पूरा हो जाएगा। इसके अलावा फतेहाबाद और पंचकूला में भी नई जेलों का निर्माण किया जाएगा, जबकि रेवाड़ी जेल जल्द बनकर तैयार हो जाएगी। इसी के साथ जेलों में मादक पदार्थों की तस्करी पर चिंता जताते हुए डीजी रॉय ने कहा कि अब तक 20 ऐसे मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें जेल विभाग द्वारा ही नशीले पदार्थ बरामद किए गए। उन्होंने आशंका जताई कि इनमें कुछ मामलों में जेल कर्मचारियों की संलिप्तता हो सकती है। कुछ मामलों में बीएसएफ तैनान होने के बावजूद ऐसे मामलों आ रहे है जो चिंताजनक है, लेकिन इन पर भी जल्द ही कोई एक्शन लेकर इस समस्या को भी दूर किया जाएगा।

  • Haryana News: Clubs को लेकर नए आदेश जारी, ACP Surinder Dodi ने दिए ये निर्देश, देखें वीडियो

    Haryana News: Clubs को लेकर नए आदेश जारी, ACP Surinder Dodi ने दिए ये निर्देश, देखें वीडियो

    पंचकूलाः हाईकोर्ट के आदेशों के बाद पंचकूला के क्लबों को लेकर पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है। आदेशों के अनुसार, रात 3 बजे के बाद किसी भी क्लब में पार्टी की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसी संबंध में एसीपी सुरिंदर डोडी ने पंचकूला के सभी क्लबों में तैनात करीब 30 से 35 बाउंसरों के साथ मीटिंग की और उन्हें सख्त दिशा-निर्देश जारी किए।

    एसीपी डोडी ने स्पष्ट किया कि कोर्ट के आदेशों का उल्लंघन करने पर क्लब संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि रात 3 बजे के बाद किसी भी व्यक्ति को क्लब में एंट्री नहीं दी जाएगी और यदि कोई क्लब इस नियम का उल्लंघन करता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बाउंसरों को बुलाने का उद्देश्य यह था कि वह अपने मालिकों को बता सकें कि हमें पुलिस स्टेशन में बुलाया गया था तथा हमें सख्त हिदायत दी गई थी कि 3 बजे के बाद क्लब न खोले जाएं। वहीं इसका दूसरा उद्देश्य यह भी था कि हमने इनको अपने नंबर दे दिए है, ताकि अगर क्लब में इन्हें कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो वह पुलिस को इसकी सूचना दे सकें। मीटिंग में शामिल बाउंसरों में त्रिलोक भट, अतुल, काकू, सुखपाल, राजबीर, बिल्ला, बॉबी, मखन, सोहैल, धारुव, मनदीप, कमल, राहुल, मीका बाउंसर सहित कई अन्य मौजूद रहे। सभी को निर्देशित किया गया कि वे कोर्ट के आदेशों का पूरी तरह पालन करें।

    गौरतलब है कि हाल ही में हाईकोर्ट ने इस मुद्दे पर सुनवाई करते हुए एसीपी सुरिंदर डोडी को भी तलब किया था और उन्हें निर्देश दिए थे कि पंचकूला के क्लबों को समय पर बंद करवाया जाए। पुलिस प्रशासन का कहना है कि यह कदम शहर में शांति, कानून व्यवस्था बनाए रखने और नशे व अपराध पर लगाम लगाने के लिए उठाया गया है। इसकी कड़ाई से पालना करवाई जाएगी।