Category: Panchkula
-

Haryana News: फैक्ट्री से सामान चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे, देखें वीडियो
पंचकूलाः पुलिस कमिश्नर पंकज नैन के दिशा-निर्देशों के तहत जिला पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस चौकी रामगढ़ की टीम ने फैक्ट्री में हुई चोरी के एक मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया है। रिमांड के दौरान चोरी का सामान बरामद करने तथा वारदात में शामिल उसके फरार साथी को गिरफ्तार करने के लिए गहन पूछताछ की जाएगी। जानकारी के अनुसार 12 जून 2026 को पंचकूला निवासी उद्योगपति ने पुलिस चौकी रामगढ़ में शिकायत दी थी। शिकायत में बताया गया कि वह 30 मई से 8 जून तक स्पेन यात्रा पर गए हुए थे। वापस लौटने के बाद जब 10 जून को उन्होंने अपनी फैक्ट्री का निरीक्षण किया तो फैक्ट्री के पीछे की टिन टूटी हुई मिली तथा अंदर रखा सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर फैक्ट्री से बिजली की तारें, ड्रिल मशीन, पोर्टेबल वेल्डिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, नट-बोल्ट, औजार सहित अन्य कीमती सामान चोरी होना पाया गया। शिकायत के आधार पर थाना चंडीमंदिर में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामलें की जांच करते हुए रामगढ़ चौकी इन्चार्ज मुकेश सैनी की अगुवाई में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 9 जुलाई को गांव खंगेसरा निवासी राजेंद्र कुमार उर्फ मुकेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने अपने साथी के साथ मिलकर फैक्ट्री से सामान चोरी किया था। डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता के अनुसार आरोपी को आज न्यायालय में पेश कर तीन दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है। रिमांड अवधि के दौरान चोरी का सामान बरामद करने, फरार आरोपी की गिरफ्तारी करने तथा वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा करने के लिए गहन पूछताछ की जाएगी। गिरफ्तार आरोपी राजेंद्र कुमार उर्फ मुकेश के विरुद्ध थाना चंडीमंदिर में मादक पदार्थ तस्करी का एक मामला भी दर्ज है, जिसमें उसके कब्जे से लगभग 4 किलोग्राम भूक्की बरामद की गई थी। मामले की जांच अभी जारी है। -

लेबर चौक के पास झाड़ियों से नौजवान का शव बरामद, परिवार ने जताई हत्या की आंशका, देखें वीडियो
पंचकुला: सेक्टर 16 में उस समय सनसनी फैल गई, जब लेबर चेक के झाड़ियों में संदिग्ध परिस्थितियों में शव बरामद हुआ। घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। लोगों ने घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सेक्टर 16 के चौंकी इंचार्ज भीम सिंह और एसएचओ मोहिंदर सिंह डांडा पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।
मृतक की पहचान 25 वर्षीय गोविंद के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए मृतक के भाई अरविंद ने बताया कि 6 जुलाई को उसका भाई घर से निकला था। लेकिन उसके बाद से वह घर पर नहीं पहुंचा। जिसके बाद परिवार द्वारा उसे काफी ढूंढने की कोशिश की गई। वहीं आज पुलिस द्वारा उन्हें सूचना मिली कि उन्हें एक डेडबॉडी सेक्टर 16 में मिली है। जिसके बाद उन्होंने घटना स्थल पर जाके देखा तो शव उसके भाई का था।
मृतका के भाई अरविंद ने बताया कि गोविंद अपने पूरे परिवार के साथ ढ़कोली के डिफेंस कालोनी में मकान नबर 9 में अपने मां बाप और अपने बीवी और 5 साल की बेटी के साथ रहता था। 6 जुलाई को एक अज्ञात युवक के साथ मोटरसाइकिल पर जाता दिखाई दे रहा है। जिसकी सीसीटीवी पुलिस को भी प्राप्त हुई है। मृतका के भाई अरविंद का कहना है। की उसके भाई की हत्या करके सेक्टर 16 में फेंका गया है। सेक्टर 16 के चौंकी इंचार्ज भीम सिंह का कहना है। की बॉडी का पोस्टमाडम करवाकर बॉडी परिजनों को दे दी है। और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर पता लगा पाएगा कि गोविंद की हत्या की गई है या उसने सुसाइड किया है।
-

Haryana News: 105 मामलों में जब्त 6.03 करोड़ की हेरोइन, चरस, गांजा, अफीम व अन्य मादक पदार्थ विशेष भट्टी में किए नष्ट, देखें वीडियो
ड्रग माफिया के खिलाफ पुलिस का बड़ा प्रहार
पंचकूलाः हरियाणा सरकार के नशा मुक्त अभियान को प्रभावी रूप से धरातल पर उतारते हुए पंचकूला पुलिस ने मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ एक और बड़ी एवं निर्णायक कार्रवाई की है। पुलिस कमिश्नर पंकज नैन की निगरानी एवं अध्यक्षता में गठित नशीले पदार्थों के निपटान समिति के निर्देशानुसार करीब 6 करोड़ 3 लाख 36 हजार 930 रुपये की अनुमानित बाजार कीमत वाले विभिन्न प्रकार के नशीले पदार्थों को सभी कानूनी औपचारिकताओं का पालन करते हुए वैज्ञानिक एवं सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया।
जब्त किए गए नशीले पदार्थों को पुलिस कमिश्नर पंकज नैन की निगरानी में, सभी कानूनी शर्तों का पूर्ण पालन करते हुए बागवाला स्थित हाईजीन फैक्ट्री में उच्च तापमान वाली विशेष भट्टी में नष्ट किया गया, ताकि मादक पदार्थ पूरी तरह समाप्त हो जाएं और उनके दोबारा किसी भी प्रकार के दुरुपयोग या पुनः उपयोग की कोई संभावना न रहे। पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी एवं निष्पक्ष बनाए रखने के लिए डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता, एसीपी अजीत सिंह सहित कई पुलिस अधिकारी, कर्मचारी तथा संबंधित तकनीकी स्टाफ मौके पर मौजूद रहा और नष्टकरण की प्रत्येक प्रक्रिया की बारीकी से निगरानी की।
पुलिस कमिश्नर की अध्यक्षता वाली नशीले पदार्थों के निपटान समिति ने केवल उन्हीं केस प्रॉपर्टीज को नष्ट करने की अनुमति प्रदान की, जिनके संबंध में संबंधित न्यायालयों से विधिवत स्वीकृति प्राप्त हो चुकी थी। इससे पूरी प्रक्रिया न केवल कानूनी रूप से मजबूत रही बल्कि पारदर्शिता और जवाबदेही भी सुनिश्चित हुई।
नष्ट किए गए मादक पदार्थों में 60 मामलों की 2 किलोग्राम 296 ग्राम 947 मिलीग्राम हेरोइन, 11 मामलों की 24 किलोग्राम 97 ग्राम 19 मिलीग्राम चरस, 12 मामलों की 31 किलोग्राम 752 ग्राम गांजा, 1 मामले के 5 किलोग्राम 352 ग्राम अफीम के पौधे, 19 मामलों की 6 किलोग्राम 989 ग्राम 350 मिलीग्राम अफीम, 1 मामले की 6 किलोग्राम 422 ग्राम चूरा पोस्त (पॉपी हस्क) तथा 1 मामले की 750 नशीली गोलियां (टैबलेट) शामिल थीं। यह सभी मादक पदार्थ पंचकूला पुलिस द्वारा 105 अलग-अलग मामलों में कार्रवाई के दौरान जब्त किए गए थे। इनकी कुल अनुमानित बाजार कीमत करीब 6 करोड़ 3 लाख 36 हजार 930 रुपये आंकी गई है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नशे के कारोबार को किसी भी कीमत पर पनपने नहीं दिया जाएगा और भविष्य में भी ऐसे अभियान निरंतर जारी रहेंगे।
पुलिस कमिश्नर पंकज नैन ने कहा कि नशीले पदार्थों का वैज्ञानिक तरीके से नष्टकरण केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक सशक्त कदम है। उन्होंने कहा कि पंचकूला पुलिस समाज को नशे के खतरे से सुरक्षित रखने के लिए आगे भी सख्त, पारदर्शी और लगातार कार्रवाई करती रहेगी तथा नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर पूरी दृढ़ता से काम करेगी।
वहीं डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि यदि कहीं भी नशा तस्करी, अवैध बिक्री, पेडलर नेटवर्क अथवा किसी व्यक्ति द्वारा मादक पदार्थों के दुरुपयोग की जानकारी मिले तो तुरंत मानस हेल्पलाइन 1933 अथवा पंचकूला पुलिस के ड्रग इंफो हेल्पलाइन नंबर 7087081100 एवं 7087081047 पर सूचना दें। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा है कि यदि उनके परिवार या आसपास का कोई व्यक्ति नशे की लत से जूझ रहा है तो शर्म या भय के कारण समस्या को छिपाने के बजाय आगे आकर सहायता लें। पंचकूला पुलिस नशा मुक्ति अभियान के तहत उपचार, परामर्श, पुनर्वास तथा सामाजिक सहयोग की सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि नशे की गिरफ्त में आए लोगों को एक नई और बेहतर जिंदगी की ओर लौटने का अवसर मिल सके।
-

Haryana News: लगातार हो रही बारिश से नदी का जल स्तर बढ़ा, बच्चों से भरी वाहन फंसी, देखें वीडियो
पंचकूलाः जिले सहित आसपास में कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से गुमथला गांव के पास नदी का जल स्तर बढ़ गया है। जिससे आसपास के स्थानीय लोगों की दिक्कतें बढ़ गई है। साथ ही आसपास के लगते सभी गांवों के आने-जाने वाले मार्ग अवरुद्ध हो गये हैं। जिसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने आस-पास के इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया है।
वहीं, एक वीडियो सामने आया है जिसमें देखा जा रहा है कि नदी बढ़े जलस्तर के वजह से स्कूली बच्चे व लोग रास्ते में फंसे नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कई घंटों तक पानी कम होने इंतार करते है। मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल लोगों ने पुल बनाने की मांग की थी। साथ ही संबंधी विभाग को एप्लिकेशन भी दी थी, लेकिन अभी तक प्रशासन ने इस पर संज्ञान नहीं लिया। जिसके वजह से आसपास के ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 5 घंटे के बाद जल स्तर हुआ कम पहाड़ों में लगातार हो रही बारिश से नदी का जल स्तर बढ़ जाने के बाद करीब 5 घंटे बाद कम हुआ। इसके बाद मौके पर फंसी गाड़ी को ट्रैक्टर की मदद से निकाला गया। गुमथला को जाने वाले लोगों के द्वारा कई बार पुल बनाने और स्थाई रास्ता देने की मांग की गई लेकिन अभी तक कोई भी सुनवाई नहीं हुई। प्रशासन ने जारी की एडवाइजरीView this post on Instagram- नदी-नालों से दूर रहें: पुलिस द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वे बढ़ते जलस्तर को देखने या सोशल मीडिया रील बनाने के लिए नदी के किनारों या पुलों पर न जाएं।
- फ्लड कंट्रोल रूम: किसी भी आपात स्थिति या बचाव कार्य के लिए जिला प्रशासन के फ्लड कंट्रोल रूम हेल्पलाइन पर संपर्क किया जा सकता है।
-

Haryana News : Border इलाके से ड्रग्स लाकर Tricity मे सप्लाई करने वाला गिरफ्तार, देखें वीडियो
पंचकूला : एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने लाखों की हेरोइन के साथ एक अंतरराज्यीय ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान मुकेश कुमार (33) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से हरियाणा के कैथल का रहने वाला है और वर्तमान में हिमाचल प्रदेश के बद्दी क्षेत्र में किराये पर रह रहा था।
एंटी नारकोटिक सेल के इंचार्ज सौरभ रावत ने बताया कि आरोपी पाकिस्तान से ड्रग्स लाकर ट्राइसिटी में सप्लाई करता था। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी चंडीमंदिर स्थित साकेत अस्पताल के पास फ्लाईओवर के नीचे एक ग्राहक को हेरोइन देने आने वाला है। सूचना के आधार पर ANC टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर आरोपी को काबू कर लिया।
तलाशी के दौरान उसकी पैंट की जेब से पारदर्शी पॉलीथिन मेंतलाशी के दौरान आरोपी से 311 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में NDPS एक्ट की धारा 21(C) के तहत मामला दर्ज कर अदालत से
3 दिन का रिमांड हासिल कर लिया है। ताकि ड्रग्स की सप्लाई चेन और जुड़े अन्य तस्करों का पता लगाया जा सके। -

Haryana News : इस इलाके मे पार्षद और पुलिस इंस्पेक्टर हुए आमने-सामने, देखें वीडियो
पंचकूला : पिंजौर में पार्षद और थाना प्रभारी के आपस मे उलझने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार थाना प्रभारी द्वारा सुरक्षा का हवाला देकर रेहड़ी और फड़ी वालो को हटाया जा रहा था। जिसकी सूचना मिलते ही वार्ड नंबर 11 के भाजपा पार्षद सौरव गुप्ता रेहड़ी वालो को साथ लेकर प्रभारी से मिलने थाना परिसर मे पहुंचे।
जिसके बाद थाना परिसर मे पार्षद और प्रभारी आपस मे उलझ पड़े। पार्षद गुप्ता ने रेहड़ी वालो के पक्ष मे कहा कि उनके पास कोर्ट का स्टे आर्डर है। जिसमे लिखा है कि जब तक नगर निगम रेहड़ी वालो का कोई इंतजाम नहीं करता, तब तक वह लोग अपना कारोबार इसी स्थान पर कर सकते है।
वहीं थाना प्रभारी का कहना है कि थाने की सुरक्षा के मद्देनजर जो उचित कार्रवाई करनी होगी वह करेंगे। इस बात को लेकर पार्षद और प्रभारी के बीच बहस-बाजी शुरू हो गई। पार्षद का आरोप है कि रेहडी-फड़ी वाले लोग कई दिनों से थाना प्रभारी से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्हें मिलने नहीं दिया गया।
जहां पुलिस द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। वहीं पार्षद और रेडी-फड़ी वालों का आरोप है कि उनको अपनी बात रखने का मौका तक नहीं दिया गया।
-

द ड्रीम हाउस सोसाइटी की गिरी दीवार, लोगों ने ठेकदार पर लगाए आरोप, देखें वीडियो
पंचकूलाः माता मनसा देवी के सेक्टर 6 की ‘द ड्रीम हाउस सोसाइटी ‘ की एक दीवार गिर गई। गनीमत यह रही कि इस हादसे में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुचा। हालांकि घटना को लेकर स्थानीय लोगों के द्वारा आरोप लगाया गया है कि एचएसबीपी के ठेकेदार की लापरवाही के कारण दीवार गिरी है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि चारदीवारी का तत्काल पुनर्निर्माण किया जाए।
दीवार गिरने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन सोसायटी के लोगों के द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। लोगों ने बताया कि एचएसवीपी ठेकेदार द्वारा लापरवाही से की गई खुदाई के कारण यह हादसा हुआ है। उन्होंने एचएसवीपी के संपत्ति अधिकारी को एक पत्र लिखकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई है और दीवार की मरम्मत करवाने की मांग की है।
-

टला बड़ा हादसाः अचानक सड़क धंसने से फंसा ट्रक, चालक ने छलांग लगा बचाई, जान, देखें वीडियो
पंचकूलाः सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल परिसर में ओपीडी की ओर जाने वाली सड़क पर देर रात करीब 11 से 12 बजे के बीच बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, अचानक धंसने से वहां से गुजर रहा ट्रक बीच रास्ते में फंस गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क धंसते ही चालक ने स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए तुरंत ट्रक से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय आसपास कोई अन्य वाहन या राहगीर इसकी चपेट में नहीं आया और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना के बाद ट्रक पूरी रात सड़क पर ही फंसा रहा। मंगलवार सुबह मौके पर क्रेन मंगाई गई, जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद ट्रक को गड्ढे से बाहर निकाला जा सका। इस दौरान अस्पताल परिसर में आने-जाने वाले लोगों को भी कुछ समय तक परेशानी का सामना करना पड़ा। सिविल अस्पताल का यह मार्ग रोजाना हजारों मरीजों, उनके तीमारदारों, डॉक्टरों, स्वास्थ्य कर्मियों और एंबुलेंस की आवाजाही के लिए इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे महत्वपूर्ण स्थान पर सड़क का धंस जाना न केवल निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है, बल्कि यह लोगों की सुरक्षा को लेकर भी गंभीर चिंता पैदा करता है।
गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से पंचकूला में सड़क धंसने और गड्ढों की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं। बरसात के मौसम में ऐसी घटनाओं का खतरा और बढ़ जाता है। ऐसे में स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रशासन को केवल अस्थायी मरम्मत के बजाय सड़कों की तकनीकी जांच कर स्थायी समाधान करना चाहिए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि सिविल अस्पताल परिसर सहित शहर के अन्य संवेदनशील क्षेत्रों की सड़कों का तत्काल निरीक्षण कराया जाए और जहां भी सड़क कमजोर या धंसने की आशंका हो, वहां समय रहते मरम्मत और सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाएं।
-

बच्चों से भरी स्कूल बस ने 6 वाहनों को मारी टक्कर, मचा हड़कंप, देखें वीडियो
पंचकूलाः सेक्टर-6 में बच्चों से भरी स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई। घटना के दौरान बच्चों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। दरअसल, बेकाबू स्कूल बस ने 6 गाड़ियों को टक्कर मार दी। वहीं घटना को लेकर भारी मात्रा में लोग एकत्रित हो गए और हंगामा शुरू हो गया। बताया जा रहा है कि बस अनियंत्रित होकर घरों के बाहर खड़ी कई गाड़ियों से टकरा गई।हादसे में 6 वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भीड़ जमा हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस चालक और स्थानीय लोगों के बीच काफी देर तक तीखी नोकझोंक हुई। लोगों ने चालक पर लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप लगाया। स्थिति को बिगड़ता देख कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर माहौल शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन गाड़ियों के मालिक नुकसान को लेकर काफी नाराज दिखाई दिए। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। हालांकि, कई वाहनों को काफी नुकसान पहुंचा है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
-

Haryana News: इंडस्ट्रियल एरिया में निर्माण सामग्री चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, वारदात में प्रयोग पिकअप बरामद
पंचकूलाः पुलिस की एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने चंडीमंदिर थाना क्षेत्र के अलीपुर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में निर्माणाधीन प्लॉटों से स्टील कॉलम, बीम और अन्य निर्माण सामग्री चोरी करने के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया पिकअप वाहन भी बरामद कर लिया है, जबकि मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
एसीपी क्राइम अरविंद कंबोज के अनुसार 20 मई 2026 को सेक्टर-28 पंचकूला निवासी व्यक्ति ने पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि अलीपुर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में उनके तथा उनके परिचित के निर्माणाधीन प्लॉट से अज्ञात व्यक्ति स्टील कॉलम, बीम, सीढ़ियों के ढांचे सहित अन्य निर्माण सामग्री चोरी करने का प्रयास कर रहे थे।
मौके पर मौजूद सुरक्षा गार्ड और एक मजदूर ने आरोपियों को रोकने का प्रयास किया तो आरोपी जल्दबाजी में तीन स्टील पिलर, एक मोबाइल फोन तथा एक चाकू मौके पर छोड़कर फरार हो गए। बाद में शिकायतकर्ता ने जांच के दौरान पाया कि प्लॉट से बड़ी मात्रा में निर्माण सामग्री पहले ही चोरी की जा चुकी थी।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने शिकायत के आधार पर थाना चंडीमंदिर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) एवं 62 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच के दौरान मौके से बरामद मोबाइल फोन और चाकू को कब्जे में लिया। एंटी व्हीकल थेफ्ट टीम ने इन्चार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार की अगुवाई में कार्रवाई करते हुए 4 जुलाई को गांव नगल निवासी गौरव उर्फ गोला को गिरफ्तार किया। पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर गांव डंडारडू निवासी प्रवीण कुमार उर्फ लक्की को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
दोनों पूछताछ के दौरान मुख्य आरोपी गौरव उर्फ गोला की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया पिकअप वाहन भी बरामद कर लिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को आज न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत भेज दिया गया है। मामले में अभी एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी शेष है। उसकी तलाश के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।