Category: Punjab>Amritsar

  • जालंधरः Travel Agents को दफतर देने वालों पर होगी कारवाईः डीसी थोरी

    जालंधरः Travel Agents को दफतर देने वालों पर होगी कारवाईः डीसी थोरी

    जालंधर (वरुण)। डीसी घनश्याम थोरी ने ट्रेवल एजेंटों को किराए पर दफ्तर देने वाले मालिकों पर कार्रवाई करने के आदेश जारी किए है। ट्रैवल एजेंट किराए पर दफ्तर लेकर लाइसेंस लेने की प्रक्रिया पूरी कर डीसी दफ्तर से लाइसेंस इशू करवाते हैं और  लोगो को ठग कर एजेंट दफ्तर छोड़ कर भाग जाते है। ठगी का शिकार हुए लोग प्रशासन को शिकायत तो करते है लिकन कोई भी करवाई नहीं हो पाती। जिस पर सख्त कार्रवाई करते हुए डीसी छोरी ने दफ्तर के मालिकों पर ipc की धारा 120 बी के तहत मामला दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं।

  • जालंधरः प्रेस क्लब चौक पर एंबुलेंस और ओर्टिगा की टक्कर 

    जालंधरः प्रेस क्लब चौक पर एंबुलेंस और ओर्टिगा की टक्कर 

    जालंधर (वरुण)।  प्रेस क्लब चौक के बीच एक कार और एम्बुलेंस की आमने-सामने टक्कर हो गई। एम्बुलेंस और आर्टिगा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एम्बुलेंस चालक ने कहा कि वह एक गंभीर मरीज को सिविल अस्पताल से जौहल अस्पताल ले जा रहा था, तभी एक आर्टिगा उसके सामने की लाइट से टकरा गई, जिससे दुर्घटना हो गई। 

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एंबुलेंस और ओर्टिगा की टक्कर हो गई है, वे मौके पर पहुंच गए हैं और उचित कार्रवाई की जा रही है।

  • जालंधरः रामामंडी फ्लाई ओवर से नीचे गिरी कार, संत निरंकारी मंडल, ब्रांच परागपुर के संयोजक विवेक चौधरी का निधन…

    जालंधरः रामामंडी फ्लाई ओवर से नीचे गिरी कार, संत निरंकारी मंडल, ब्रांच परागपुर के संयोजक विवेक चौधरी का निधन…

    जालंधर (वरुण)।  आज दोपहर जालंधर में बड़ा हादसा पेश आया है। बताया जा रहा है कि रामामंडी फ्लाई ओवर से गाड़ी नीचे गिर गई। गाड़ी में 5 लोग सवार थे। इस हादसे में संत निरंकारी मिशन ब्रांच परागपुर जालंधर के संयोजक विवेक चौधरी की मृत्यु हो गई। जानकारी के मुताबिक संत निरंकारी मंडल ब्रांच परागपुर, जालंधर के विवेक चौधरी निवासी नज़दीक के.एम.वी. कालेज से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ परागपुर की ओर जा रहे थे।

    बताया जा रहा है कि यह हादसा गाड़ी के अनियंत्रण होने से हुआ है।जिसमें विवेक चौधरी, उनकी पत्नी और बच्चे गंभीर घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जौहल अस्पताल दाखिल करवाया गया।

    को मृत करार दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और जांच जारी है।

  • जालंधरः कुख्यात आरोपी किंदा गिरफ्तार

    जालंधरः कुख्यात आरोपी किंदा गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण)। थाना-2 की पुलिस ने 60 मामलों में नामजद भगौड़े सुखविदंर सिहं उर्फ किंदा पुत्र निर्मल सिंह निवासी पति गगड़ंकी जंडियाला मजकी को गिरफ्तार किया है। एसीपी निर्मल सिहं ने बताया कि पुलिस टीम ने सुखविंदर सिंह उर्फ किंदा  के खिलाफ थाना-2 में 30 मार्च को धारा 436/427/224 आईपीसी के तहत मामला दर्ज था, जो इसी मामले में भगौड़ा था।

    पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसके खिलाफ 10 थानों में 60 लड़ाई झगड़े,  हत्या के प्रयास असला एक्ट एनडीपीएस एक्ट के मामलें दर्ज हैं। थाना नूरमहल में 14, थाना सदर जालंधर 9, थाना सुल्तानपुर अमृतसर 13, थाना छेहीराटा अमृतसर -12, थाना नगरोटा जम्मू में 1, थाना कोट परबल जेल जम्मू-2, थाना बी डिविजन अमृतसर-1, थाना फिल्लौर-6, थाना सदर खन्ना-1, थाना डिविजन नंबर 2-1 में मामलें दर्ज है।

  • Jalandhar: वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार..

    Jalandhar: वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्य गिरफ्तार..

    जालंधर (वरुण)। सीआईए स्टाफ -2 की पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों से 6 मोटरसाइकिल और 2 एक्टिवा बरामद हुई हैं। आरोपियों की पहचान वरिंदर वर्मा पुत्र राजिंदर वर्मा निवासी ट्रांसपोर्ट नगर, जमशेर सिहं उर्फ प्रिंस उर्फ शेरा पुत्र तीर्थ सिंह निवासी धोबड़ी मोहल्ला, राहुल पुत्र मोहन लाल निवासी लाटिया मोहल्ला बुलंदपुर के रूप में हुई है।

    डीसीपी जसकरणजीत सिहं तेजा, एडीसीपी गुरबाज सिहं, एसीपी निर्मल सिहं ने बताया कि स्पैशल यूनिट पुलिस की टीम बीएसएफ चौक के निकट मौजूद थी। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि वरिंदर वर्मा और जमशेर सिंह जो कि चोरी के मोटरसाइकिल पर सवार होकर 40 क्वार्टर से बीएसएफ चौक की तरफ आ रहे हैं। जिन्हें पुलिस ने टी प्वाइंट 40 क्वार्टर पीएपी ग्राउंड के निकट काबू किया गया। इनके कब्जे से 6 मोटरसाइकिल और 2 एक्टिवा और बरामद की गई। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर आगे की कारवाई शुरू कर दी है।

  • 42 ग्राम हैरोईन सहित महिला तस्कर गिरफ्तार..

    42 ग्राम हैरोईन सहित महिला तस्कर गिरफ्तार..

    जालंधर (वरुण)। थाना फिल्लौर की पुलिस द्वारा नशीले पदार्थ सहित एक महिला को गिरफ्तार करने का समाचार है। पकड़ी गई आरोपी निधि पत्नी गुरदीप सिहं पंजटेहा जगतपुरा की रहने वाली बताई जा रही है। जानकारी देते हुए डीएसपी हरलीन सिंह, थाना प्रभारी नरिंदर सिहं ने बताया कि निधि को 42 ग्राम हैरोइन सहित गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। अदालत में उसे पेश कर पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया जाएगा।

  • जालंधर में बड़ी वारदातः रिवाल्वर दिखा लाखों का सोना लूटा

    जालंधर में बड़ी वारदातः रिवाल्वर दिखा लाखों का सोना लूटा

    जालंधर। जालंधर की न्यू डिफेंस कालोनी में स्थित एक घर में हेलमेट पहने आए 2 युवकों ने रिवाल्वर दिखाकर करीब 10 लाख का सोना लूट लिया और मौके से फरार हो गए। दोनों लुटेरे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। वे काले रंग की एक्टिवा पर आए थे। उसकी दोनों तरफ से नंबर प्लेट तोड़ी हुई थी। पुलिस को वारदात की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

  • जालंधरः चालू भट्टियों सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

    जालंधरः चालू भट्टियों सहित 2 तस्कर गिरफ्तार

    जालंधर (वरुण): थाना मेहतपुर की पुलिस ने देसी शराब की भट्ठियों लाहन और अवैध शराब सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा पुत्र कुलवंत सिंह निवासी गोसूवाल, जोगिंदर सिहं पुत्र सूरजन सिंह निवासी कंनिया हुसैनी के तौर पर बताई गई है। डीएसपी जसबिंदर सिंह, थाना प्रभारी मोहिंदर पाल ने बताया कि एएसआई बलविंदर सिहं ने पुलिस टीम सहित गोसूवाल टिब्बा पर मौजुद थे तभी से गु सूचना मिली की सुखदेव सिंह उर्फ सुक्खा  दारू की भट्टी चला रहा है पुलिस ने सुक्खा को चालू भट्ठी, 20 किलो ग्राम लाहन, 3 बोतलें अवैध शराब सहित काबू कर लिया। 

    इसी तरह एएसआई सरुप सिंह ने पिंड गोसूवाल टिब्बा से जोगिंदर सिहं को चालू भट्ठी, 50 किलोग्राम लाहन, 8 अवैध बोतलें शराब सहित काबू किया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

  • जालंधरः डीसी ने Saar Enterprises का लाइसेंस किया रद्द….

    जालंधरः डीसी ने Saar Enterprises का लाइसेंस किया रद्द….

    जालंधर (वरुण)। डीसी घनश्याम थोरी ने ट्रैवल एजेंटों पर शिकंजा कसते हुए ‘Saar Enterprises’ का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। प्रशासन की तरफ से ‘Saar Enterprises’ के संजय शर्मा को ट्रैवल एजेंसी और टिकटों के लिए लायसेस जारी किया गया था, जिसकी अवधि 12 जुलाई 2023 तक थी।

    जानकारी देते हुए डीसी थोरी ने बताया कि कमिश्नरेट पुलिस की तरफ से लाइसेंस धारक विरुद्ध अपराधिक केस दर्ज होने के अलावा ओर शिकायतों का हवाला देते हुए इस लाईसेंस को रद्द करने की सिफारिश की गई थी। पुलिस रिपोर्ट अनुसार मुलजिम खिलाफ थाना नई बारादरी में आई.पी.सी. की धारा 420,406 के अंतर्गत केस दर्ज है और उसके ख़िलाफ कुछ अन्य शिकायतें भी पेंडिंग हैं। उन्हें 25 मार्च 2022 को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, जिसका जवाब नहीं दिया गया, जिस कारण प्रशासन की तरफ से उसका लाइसेंस रद्द कर दिया गया है।

  • जालंधरः गैस सिलेंडर लीक होने से घर में लगी भयानक आग, डेढ़ साल के बच्चे सहित 2 की मौत….

    जालंधरः गैस सिलेंडर लीक होने से घर में लगी भयानक आग, डेढ़ साल के बच्चे सहित 2 की मौत….

    जालंधर (हर्ष)। जालंधर से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। लम्मा पिंड चौक के नज़दीक सरकारी स्कूल के पास घर में गैस सिलेंडर लीक होने से आग लग गई। जिसमें 1 व्यक्ति सहित डेढ़ साल के बच्चे की मौत हो गई और 2 झुलस गए। मृतक की पहचान राज कुमार वासी बिहार के रूप में हुई है।
    जानकारी के अनुसार घर में सिलेंडर की गैस लीक हो रही थी। जैसे ही घर के किसी सदस्य ने गैस चूल्हा जलाने की कोशिश की तो आग भड़क उठी और पूरे घर में फैल गई।

    जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। स्थानीय लोगों ने दमकल विभाग और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल में भेज दिया है।