Category: Mohali

  • Punjab News: इस दिन होंगे 8वीं, 10वीं और 12वीं के Exam, शिक्षा विभाग ने जारी की Datesheet

    Punjab News: इस दिन होंगे 8वीं, 10वीं और 12वीं के Exam, शिक्षा विभाग ने जारी की Datesheet

    मोहालीः पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने कक्षा 10वीं, 12वीं के एग्जाम की डेट जारी कर दी है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी आदेशों के मुताबिक कक्षा आठवीं, दसवीं और बारहवीं की फरवरी/मार्च 2025 (ओपन स्कूल सहित) की वार्षिक परीक्षा 19.2.2025 से आयोजित होगी।

    आठवीं, दसवीं और बारहवीं कक्षा के लिए परीक्षा शुरू होने का समय सुबह 11 बजे होगा। डेटशीट, निर्देश और अधिक जानकारी बोर्ड की वेबसाइट www.pseb.ac.in पर उपलब्ध है।

    वहीं कक्षा आठवीं की परीक्षा दिनांक 19.2.2025 से 7.3.2025 तक होगी। जबकि कक्षा दसवीं की परीक्षा दिनांक 10.3.2025 से 4.4.2025 तक होगी। इसी तरह कक्षा बारहवीं की परीक्षा दिनांक 19.2.2025 से 4.4.2025 तक बोर्ड द्वारा स्थापित परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी।

     

     

  • Punjab News: कल से स्कूलों का बदल सकता है समय

    Punjab News: कल से स्कूलों का बदल सकता है समय

    मोहालीः पहाड़ों में पड़ रही बर्फबारी के चलते पंजाब में कोहरे और शीत लहर का कहर जारी है। जिसके चलते आज सुबह भी घना कोहरा छाया रहा। इस घने कोहरे में बच्चों को स्कूल जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं पेरेंट्स का मानना है कि भीषण सर्दी में चंडीगढ़ सहित अन्य राज्यों की तरह पंजाब में भी छुट्टियां बढ़नी चाहिए।

    दरअसल, कंपकंपाती सर्दी में बच्चों के बीमार होने का खतरा बढ़ सकता है। सूत्रों के अनुसार आज स्कूलों के समय में बदलाव हो सकता है। सूत्र बताते है कि आज सरकार द्वारा पत्र जारी करके स्कूलों का समय 10 बजे से किया जा सकता है। लेकिन स्कूलों में छुट्टियां बढ़ने की संभावना कम है।

  • Punjab News: Punbus और PRTC कर्मियों की हड़ताल को लेकर CM Mann ने जारी किया नोटिफिकेशन

    Punjab News: Punbus और PRTC कर्मियों की हड़ताल को लेकर CM Mann ने जारी किया नोटिफिकेशन

    चंडीगढ़: पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी ठेका कर्मचारी यूनियन ने 3 दिन तक हड़ताल का ऐलान किया हुआ है। आज दूसरे दिन यूनियन द्वारा दोपहर को सीएम भगवंत के हाउस का घेराव किया जाना था, लेकिन पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। वहीं पंजाब में चल रही 3 दिवसीय हड़ताल के बीच मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अहम बैठक बुलाई है। वहीं सीएम मान के नोटिफिकेशन के बाद कर्मचारियों की हड़ताल खत्म कर दी गई है। अब कर्मचारियों द्वारा कल हड़ताल नहीं की जाएगी। यूनियन के साथ मीटिंग में सरकार ने 15 जनवरी को सीएम मान के साथ मुलाकात का आश्वासन दिया है।

    इस संबंध में जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा पंजाब रोडवेज पनबस/पी. आर.टी.सी. ठेका कर्मचारी यूनियन के साथ उनकी मांगों को लेकर 15 जनवरी 2025 को सुबह 11.30 बजे मुख्यमंत्री दफ्तर, पंजाब सिविल सचिवालय 1 चंडीगढ़ में अपनी मांगों को लेकर बैठक रखी गई है। यूनियन के अधिक से अधिक 5 सदस्य उक्त बैठक शामिल हो सकते हैं।

    गौरतलब है कि पंजाब रोडवेज पनबस/पीआरटीसी के कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल का आज दूसरा दिन था। इस हड़ताल से आम जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों श्री गुरु गोबिंद सिंह की जयंती के चलते सरकारी दफ्तरों और बैंकों आदि में छुट्टी थी, लेकिन फिर भी प्राइवेट नौकरी या अन्य काम पर जाने वाले लोग पूरे दिन परेशान होते रहे। राज्य भर में लगभग 3,000 बसें खड़ी की गई हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

     

     

  • Punjab News: Highway पर लगा भारी जाम, रास्ते में फंसी Ambulance, देखें वीडियो

    Punjab News: Highway पर लगा भारी जाम, रास्ते में फंसी Ambulance, देखें वीडियो

    मोहालीः खरड़ कुराली हाईवे पर भारी जाम लग गया। वहीं जाम लगने की वीडियो भी सामने आई है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कई किलोमीटर दूर तक वाहन जाम में फंसे हुए है। इस भारी जाम में एंबुलेंस भी फंसी हुई है। बता दें कि मोहाली में पंजाब रोडवेज, पनबस और पीआरटीसी कॉन्ट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन पंजाब सुबह 10 बजे से विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया गया है। दरअसल, दोपहर 12 बजे पंजाब के मुख्यमंत्री के आवास की ओर मार्च करने का यूनियन ने ऐलान किया था। मोहाली पहुंचने के बाद से ही चंडीगढ़-लुधियाना मार्ग कर्मचारियों के लिए बंद कर दिया गया था। कुछ देर बाद पुलिस ने हाईवे खुलवा भी दिया। जिसके बाद से हाईवे पर भारी जाम लग गया है। पंजाब में सरकारी बसें के ड्राइवर और कंडक्टरों सहित अन्य कर्मचारियों की हड़ताल का आज दूसरा दिन है। कल यानी सोमवार को करीब 3 हजार से ज्यादा सरकारी पंजाब रोडवेज, PRTC और पनबस की बसें बंद रही। जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। यूनियन द्वारा बंद के ऐलान से सरकार को करीब साढ़े 3 करोड़ रुपए से ज्यादा का नुकसान हुआ है।
  • Punjab News: हथियारों सहित 2 गिरफ्तार, लव ट्राई ऐंगल मामला आया सामने, देखें वीडियो

    Punjab News: हथियारों सहित 2 गिरफ्तार, लव ट्राई ऐंगल मामला आया सामने, देखें वीडियो

    मोहालीः जिले में गैंगस्टरों के खिलाफ नकेल कसते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को कब्जे से हथियार भी बरामद किए है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गुरप्रीत सिंह और तरनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। आरोपियों को सिटी सेंटर से काबू किया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपी बिक्रमजीत सिंह बिक्कू उर्फ बीनू के कहने पर बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आए थे।

    तनिष सेतिया के साथ आरोपियों का लव ट्राई ऐंगल मामला सामने आया है। जांच में पता कि आरोपी बीनू के कहने पर सेतिया पर हमला करने के लिए आए थे। घटना को लेकर हथियार सहित अन्य सुविधाए दी गई थी। इस दौरान उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पता चला है कि पुराने आशिक ने गैंगस्टरों को लड़की के मंगेतर के कत्ल करने की सुपारी दी थी।

    आरोपियों से हथियारों में एक 9 MM का 1 ग्लॉक पिस्टल और 30 बोर के 2 अवैध पिस्टल और 15 जिंदा रौंद बरामद किए है। आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया गया है। जांच में पता चला है कि आरोपियों को हथियार बिक्रमजीत ने बलविंदर सिंह दानी यूएसए के रहने वाले व्यक्ति से मुहैया करवाए थे। आरोपियों के खिलाफ पहले कोई मामले दर्ज नहीं है। बिक्रमजीत के खिलाफ गुरदासपुर में मामला दर्ज है। लड़की की बिक्रमजीत के साथ बात थी, लेकिन अब तनिष सेतिया के साथ लड़की शादी करवाना चाहती थी। इस मामले को लेकर विवाद हुआ है।

  • Punjab News: 6 मंजिला इमारत से 12 वर्षीय बच्चे पर गिरी ग्रिल, मौत, देखें CCTV

    Punjab News: 6 मंजिला इमारत से 12 वर्षीय बच्चे पर गिरी ग्रिल, मौत, देखें CCTV

    मोहालीः सेक्टर-80 स्थित मौली गांव में बन रही 6 मंजिला इमारत से लोहे की ग्रिल गिरने से बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, ग्रिल गली से गुजर रहे 12 वर्षीय बच्चे पर गिरी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के दौरान उसके साथ 2 दोस्त भी थे, लेकिन वे बाल-बाल बच गए। घटना का 14 सेकेंड का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें वह अपने 2 दोस्तों के साथ जाता दिख रहा है। उनके अलावा गली में एक महिला भी गुजर रही थी। पहले एक ईंट आकर गिरी। इसके बाद लोहे की ग्रिल सीधा बच्चे के सिर पर गिरी। सिर पर लगते ही वह जमीन पर गिर गया। मृतक बच्चे की पहचान आशीष के रूप में हुई है। सोहाना थाना पुलिस ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ BNS की धारा 106 के तहत केस दर्ज किया है। फिलहाल किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। आशीष के पिता पंकज ने बताया कि आशीष के दोस्त दौड़ते हुए उनके पास आए थे। उन्होंने बताया कि आशीष के सिर पर लोहे की ग्रिल गिरी हैं। वह मौके पर पहुंचे तो वहां बिल्डिंग का ठेकेदार और लेबर तमाशा देख रहे थे। पास के गुरुद्वारा साहिब से एक सिख व्यक्ति अपनी गाड़ी लेकर आया और उसके बेटे को अस्पताल लेकर गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।    
  • इस दिन रिलीज होगी Kangana Ranaut की Emergency Film

    इस दिन रिलीज होगी Kangana Ranaut की Emergency Film

    मोहालीः बॉलीवुड अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रनौत को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। कंगना की फिल्म इमरजेंसी को करीब 3 महीने पहले सेंसर बोर्ड की तरफ से हरी झंडी मिलने के बाद 17 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट्स पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। जिसमें से जरनैल सिंह भिंडरांवाला और खालिस्तान संबंधित दृश्यों को हटा दिया गया है। इससे पहले कंगना के निर्देशन में बनी फिल्म ‘इमरजेंसी’ 6 सितंबर, 2024 को रिलीज होने वाली थी लेकिन इसे सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से क्लीयरेंस ही नहीं मिला था। तकरीबन 5 महीने पहले इससे पहले पंजाब के निर्दलीय सांसद व खालिस्तान समर्थक सर्बजीत सिंह खालसा ने ट्रेलर में दिखाए गए दृश्यों पर आपत्ति जताई थी। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या करने वाले उनके सुरक्षाकर्मी बेअंत सिंह के बेटे व सांसद सर्बजीत सिंह खालसा ने कहा था कि फिल्म इमरजेंसी में सिखों को गलत तरीके से पेश करने की खबरें सामने आ रही हैं, जिससे समाज में शांति और कानून की स्थिति बिगड़ने की आशंका है। अगर इस फिल्म में सिखों को अलगाववादी या आतंकवादी के रूप में दिखाया गया है तो यह एक गहरी साजिश है। यह फिल्म एक मनोवैज्ञानिक हमला है, जिस पर सरकार को पहले से ध्यान देकर दूसरे देशों में सिखों के प्रति नफरत भड़काना बंद कर देना चाहिए। फिल्म अब रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म को लेकर सिख संगठनों ने आपत्ति जताई थी, जिसके कारण CBFC ने सर्टिफिकेट रोक दिया था। कंगना ने इस मामले पर रोष भी व्यक्त किया था। इस फिल्म के कई सीन पर CBFC ने आपत्ति जताई थी। CBFC ने इस फिल्म से 3 सीन डिलीट करने के निर्देश दिए थे। सख्त हिदायत भी दी थी कि फिल्म को रिलीज करने से पहले इसमें 10 बदलाव किए जाएं।
  • पंजाब-चंडीगढ़ में आज हो सकती है बारिश, शीत लहर और कोहरे से बढ़ी ठंड

    पंजाब-चंडीगढ़ में आज हो सकती है बारिश, शीत लहर और कोहरे से बढ़ी ठंड

    मोहालीः पश्चिमी विक्षोभ के बाद पंजाब-चंडीगढ़ के तापमान में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। शाम को फिरोजपुर, अमृतसर व मुक्तसर में जहां वर्षा हुई, वहीं पाकिस्तान से सटे फिरोजपुर के सीमावर्ती क्षेत्रों में ओले भी गिरे। दिल्ली, हरियाणा व अन्य राज्यों में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित रहा। वहीं बीते दिन पहाड़ों पर जमकर बर्फबारी हुई, जबकि शाम के बाद मैदानी इलाकों में हल्की बूंदाबांदी देखने को मिली। हीट लॉक के चलते तापमान में भी मामूली गिरावट दर्ज की गई है।

    लेकिन अब पंजाब-चंडीगढ़ में एक बार फिर कोहरा छा गया है। अमृतसर में विजिबिलिटी शून्य और पटियाला में 200 मीटर दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पंजाब-चंडीगढ़ में कुछ जगहों पर हल्की बारिश हो सकती है। लेकिन जम्मू-कश्मीर और हिमाचल के पहाड़ों पर बर्फबारी को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। जिसके बाद पंजाब-चंडीगढ़ के मैदानी इलाकों में कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

    पंजाब के पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला और मलेरकोटला में कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया गया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण टर्फ बना हुआ है। जिसके कारण कल पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। इसके साथ ही मैदानी इलाकों में कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। यह कोहरा 9 जनवरी तक जारी रहेगा। अनुमान है कि अब बर्फबारी के बाद पहाड़ी इलाकों से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण तापमान में कमी आएगी।

     

     

  • सर्दी में चोर हुए सक्रिय, बाइक व ट्रैक्टर को बनाया निशान, देखें CCTV

    सर्दी में चोर हुए सक्रिय, बाइक व ट्रैक्टर को बनाया निशान, देखें CCTV

    मोहाली। खरड़ में में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं से लोग दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं। आये दिन हो रही चोरी की घटनाओं से पुलिस की कार्यशैली पर जहां सवाल खड़ा हो रहा है। वहीं ठंड के कारण लोग जल्दी सो जाते हैं, जिसका फायदा चोर उठा रहे हैं।

    रात में हुई चोरी
    खरड़ के नूर बिला इलाके में एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। यह घटना रात करीब दो बजे की है। तीन युवकों ने मिलकर एक ट्रैक्टर और एक मोटरसाइकिल को चोरी कर लिया। चोरी की यह वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।

    बाइक और ट्रैक्टर चोरी
    खरड़ के निवासी अमनदीप सिंह, जो प्राइवेट नौकरी करते हैं, ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनके पास एक प्लैटिनम बाइक है। उन्होंने यह बाइक अपने फ्लैट के पास खड़ी की थी। जब उन्होंने सीसीटीवी फुटेज चेक किया, तो पता चला कि चोर करीब रात 2 बजे वहां पहुंचे थे। चोरों ने उनके घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर खड़े एक ट्रैक्टर को भी निशाना बनाते हुए चुरा ले गये।

    सीसीटीवी फुटेज में दिखे चोर
    फुटेज में देखा गया कि ट्रैक्टर को चुराने के दौरान तीन युवक शामिल थे। इनमें से दो युवक ट्रैक्टर चुराने में लगे थे, जबकि तीसरा युवक ट्रैक्टर चलाकर वहां से फरार हो गया। इस घटना के बाद इलाके में लोग दहशत में हैं और सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।

    पुलिस को दी गई शिकायत
    अमनदीप सिंह ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

    लोगों को सतर्क रहने की अपील
    ठंड और कोहरे का फायदा उठाकर चोर लगातार वारदात कर रहे हैं। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने और अपने वाहनों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त उपाय करने की जरूरत है। साथ ही, प्रशासन से भी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की जा रही है।

  • Punjab News: स्कूलों के समय में हो सकता है बदलाव

    Punjab News: स्कूलों के समय में हो सकता है बदलाव

    मोहालीः पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के चलते पंजाब में शीतलहर को कोहरे का कहर जारी है। लगातार पिछले 3 दिनों से घने कोहरे के कारण सड़क हादसे हो रहे है। वहीं पंजाब में बढ़ रही ठंड को लेकर सरकार द्वारा 7 जनवरी तक छुट्टियों का ऐलान किया जा चुका है।

    ऐसे में कहा जा रहा है कि 8 जनवरी से स्कूलों में शिक्षा विभाग द्वारा समय को लेकर बदलाव किया जा सकता है। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार मौसम विभाग ने शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। इसके साथ ही अगले 48 घंटों में पंजाब, हरियाणा और दिल्ली एनसीआर में बारिश होने की संभावना है।

    पंजाब में आज शाम से मौसम बदल सकता है। पंजाब में कल बठिंडा और गुरदासपुर सबसे ठंडे इलाके दर्ज किये गये, जहां न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया। दूसरी ओर मौसम विभाग द्वारा जारी की गई चेतावनी के अनुसार 5 और 6 जनवरी को भी पंजाब के ज्यादातर इलाकों में बारिश के आसार है।