Category: Punjab>Tarn Taran

  • Punjab News: सुलझी पूर्व सैनिक के कत्ल की गुत्थी, हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: सुलझी पूर्व सैनिक के कत्ल की गुत्थी, हथियारों सहित आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    तरनतारन: जिले के गांव दुबली में पूर्व सैनिक व आढ़ती जसवंत सिंह के हत्या मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने विशेष अभियान के तहत मुख्य आरोपी तरनबीर सिंह उर्फ तन्नू को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 2 अवैध पिस्तौलें, इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल और वारदात के समय पहने गए कपड़े बरामद किए गए। बता दें कि 3 मई 2025 को गांव दुबली में सुबह 7 बजे गुरु नानक खेती स्टोर पर बैठे पूर्व सैनिक जसवंत सिंह पर एक अज्ञात व्यक्ति ने गोलियां चला दी थी।

    इस घटना में जसवंत की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं थाना सदर पट्टी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके मामले की जांच शुरू की। इस दौरान तरनतारन पुलिस ने सीआईए स्टाफ और अन्य टीमों की मदद से अमृतसर के रहने वाले आरोपी मुख्य आरोपी तरनबीर सिंह उर्फ तन्नू को गिरफ्तार किया।

    पुलिस को वारदात के बाद अमृतसर बस अड्डे के पास आरोपी का मोटरसाइकिल मिला। पुलिस ने तरनबीर सिंह को यामाहा एफ.ज़ेड मोटरसाइकिल (बिना नंबर) समेत 30 बोर और 32 बोर की दो अवैध पिस्तौलें और वारदात के समय पहने कपड़े बरामद कर लिए। पूछताछ में पता चला कि आरोपी अफरीदी गैंग से जुड़ा है और उसने गैंग के कहने पर जसवंत सिंह पर फायरिंग कर हत्या की है।

  • Punjab News: नाबालिग युवती के साथ रेप, जीजा गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: नाबालिग युवती के साथ रेप, जीजा गिरफ्तार, देखें वीडियो

    तरन तारनः जिले के पट्टी इलाके में पड़ते एक गांव में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है जहां, 15 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ उसके ही जीजा ने रेप की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।

    जानकारी देते पीड़ित युवती ने बताया कि उनके चाचा का जमाई जगरूप सिंह (रिश्ते में पीड़ित का जीजा) पिछले 3 महीनों से उनके ही गांव में रह रहा है। पिछले दिनों जब वह घर में अकेली थी तो जीजा उसे बाजार में सामान लाने के बहाने अपने साथ ले गया। पीड़ित ने बताया कि बाद में जीजा जगरूप उसे अमृतसर ले गए। वहां एक दिन रहने के बाद वह उसे भोपाल ले गए और वहां 4-5 दिन रहे जहां उन्होंने उसकी मर्जी के बगैर दुष्कर्म भी किया। पीड़ित ने बताया कि उसके किसी रिश्तेदार को जब उसके भोपाल होने का पता चला तो उन्होंने उसे वापस घर लाया। बाद में उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी। घटना के बाद परिजनों ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।

    लड़की की मां ने कहा कि उन्होंने उस पर भरोसा किया था और उसे अपना दामाद माना था, लेकिन उसने हमें धोखा दिया और हमारी बेटी के साथ गलत काम किया है। उन्होंने कहा कि उन पर केस वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है और अब हमें भी उनसे खतरा है। उन्होंने मांग की कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए।

    पट्टी थाने के एसएचओ हरप्रीत सिंह ने बताया कि उन्हें नाबालिग लड़की के साथ रेप होनी की शिकायत मिली है जिसमें कार्रवाई करते हुए आरोपी जगरूप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

  • Punjab News: पैनिक हुए लोग, पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारे, देखें वीडियो

    Punjab News: पैनिक हुए लोग, पेट्रोल पंपों पर लगी लंबी कतारे, देखें वीडियो

    तरन तारनः पहलगाम हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान पर देर रात एयर स्ट्राइक की। जिसके बाद अब तनावपूर्ण स्थिति बन गई। इसी के चलते जम्मू के पुंछ में पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई। वहीं इस हमले के बाद से भारतीय सेना भी अलर्ट पर है। इसे देखते हुए पंजाब के कई जिलों में स्कूल-कॉलेज बंद रखने का ऐलान किया गया है। दूसरी ओर जालंधर में जहां मॉल में लोग पैनिक होकर राशन इकट्ठा करने में लग गए, वहीं पेट्रोल पंपों पर भी लंबी कतारें लगनी शुरू हो गई है।

    इसके चलते सीमावर्ती इलाके खेमकरण कस्बे में युद्ध की आशंका के चलते पेट्रोल पंपों पर लंबी कतारें देखने को मिली है। पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लंबी-लंबी लाइनें लग लग गई है। लोग अपने ट्रैक्टरों, मोटरसाइकिलों और कारों में डीजल और पेट्रोल भरवा रहे हैं। यहां तक कि लोगों द्वारा पेट्रोल-डीजल को स्टोर करने की कोशिश की जा रही है। इस मौके पर जब लोगों से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अगर किसी भी तरह का माहौल बिगड़ता है तो हम अपनी सेनाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहेंगे और पूरा सहयोग देंगे तथा पाकिस्तान को सबक सिखाया जाएगा।

  • Punjab News: एक्शन मोड में आए शिक्षा मंत्री, स्कूल इंचार्ज को किया निलंबित

    Punjab News: एक्शन मोड में आए शिक्षा मंत्री, स्कूल इंचार्ज को किया निलंबित

    तरन तारनः सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल श्री गोइंदवाल साहिब में आयोजित उद्घाटन समारोह के दौरान छात्रों द्वारा मेहमानों को पकौड़े परोसने के मामले पर शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने कड़ी कार्रवाई करते हुए उक्त स्कूल के इंचार्ज को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। बता दें कि 2 मई को स्कूल में विकास कार्यों के उद्घाटन के लिए कार्यक्रम रखा गया था। खडूर साहिब हल्के से संबंधित उक्त स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में राजनीतिक नेता उपस्थित थे।

    स दौरान स्कूल के छात्रों द्वारा मेहमानों को पकौड़े परोसने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जो काफी चर्चा में रहा। शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि स्कूलों में सुरक्षित और सम्मानजनक माहौल बनाए रखना बहुत जरूरी है, लेकिन ऐसा अनुचित व्यवहार पूरी तरह अस्वीकार्य है।

    जिसके चलते पंजाबी लेक्चरार गुरप्रताप सिंह, जो स्कूल के इंचार्ज भी हैं। उसकेखिलाफ ड्यूटी के दौरान गंभीर उदासीनता के कारण तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें निलंबित कर दिया गया है। निलंबन के दौरान उनका मुख्यालय जिला शिक्षा अधिकारी सेकेंडरी कार्यालय तरनतारन होगा। बैंस ने कहा कि छात्रों के सम्मान के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता और उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऐसे व्यवहार को किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

  • Punjab News: दिन दहाड़ें आढ़ती के कत्ल की CCTV फुटेज आई सामने

    Punjab News: दिन दहाड़ें आढ़ती के कत्ल की CCTV फुटेज आई सामने

    तरनतारनः जिले के गुरु नानक खेती स्टोर पर अल सुबह आढ़ती की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय जसवंत सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र अजीत सिंह निवासी गांव दुबली के रूप में हुई है। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला स्टोर के बाहर सफाई कर रही है। इस दौरान काले कपड़ों में एक बाइक सवार आता है। वह दफ्तर के बाहर बाइक खड़ी करके पिस्टल निकालता और स्टोर में घुस जाता है। जिसके बाद वह सरेआम दफ्तर में घुसकर जसंवत सिंह पर गोलियां चलानी शुरू कर देता है। इस दौरान बाहर सफाई कर रही महिला गोलियों की आवाज सुनकर मौके से चिल्लाती हुई भाग जाती है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भी बाइक लेकर मौके से फरार हो जाता है। जिसके बाद अन्य महिला मौके पर आकर दफ्तर के बाहर शोर मचाना शुरू कर देती है। इस दौरान लोग महिला आवाज सुनकर दौड़कर घटना स्थल पर पहुंचते है। जसवंत सिंह को एक गोली सिर में और 2 गोलियां छाती में लगीं। मिली जानकारी के अनुसार मृतक घर के पास ही गुरु नानक खेती स्टोर व आढ़त का कारोबार करता था। मौके पर पहुंची सदर पट्टी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। परिजनों का कहना हैकि सुबह करीब साढ़े 6 बजे अपनी आढ़त पर मौजूद था कि तभी मोटरसाइकिल सवार ने दफ्तर में घुसकर जसवंत सिंह पर पिस्तौल से 3 गोलियां चला दीं। इस घटना में जसवंत की मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जब हमलावर ने इस घटना को अंजाम दिया, उस समय जसवंत सिंह का भतीजा और गेहूं रखने आया एक जमींदार मौजूद था। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक जसवंत सिंह से पहले भी कई बार फिरौती मांगी गई थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। परिवार का आरोप हैकि पुलिस की ओर से उस दौरान कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल घटना के बाद सदर पट्टी थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।
  • Punjab News: सरेआम आढ़ती का गोलियां मारकर कत्ल

    Punjab News: सरेआम आढ़ती का गोलियां मारकर कत्ल

    तरनतारनः पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं आज अल सुबह आढ़ती की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 50 वर्षीय जसवंत सिंह उर्फ बिट्टू पुत्र अजीत सिंह निवासी गांव दुबली के रूप में हुई है। मृतक घर के पास ही गुरु नानक खेती स्टोर व आढ़त का कारोबार करता था। जानकारी के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंची सदर पट्टी थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

    परिजनों का कहना हैकि सुबह करीब साढ़े 6 बजे अपनी आढ़त पर मौजूद था कि तभी एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार ने उसकी आढ़त में घुसकर काउंटर पर मौजूद जसवंत सिंह पर पिस्तौल से 3 गोलियां चला दीं, जिससे उसकी मौत हो गई। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, जब हमलावर ने इस घटना को अंजाम दिया, उस समय जसवंत सिंह का भतीजा और गेहूं रखने आया एक जमींदार मौजूद था।

    जसवंत सिंह को एक गोली सिर में और 2 गोलियां छाती में लगीं। घटना को अंजाम देने के बाद पट्टी की ओर भाग गया। पूरी घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मृतक जसवंत सिंह से पहले भी कई बार फिरौती मांगी गई थी, जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। परिवार का आरोप हैकि पुलिस की ओर से उस दौरान कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। फिलहाल घटना के बाद सदर पट्टी थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है।

     

     

  • Punjab News: यात्रियों से भरी बस और टिप्पर की टक्कर में कई घायल, मची चीख-पुकार

    Punjab News: यात्रियों से भरी बस और टिप्पर की टक्कर में कई घायल, मची चीख-पुकार

    तरनतारनः जिले में आज सुबह यात्रियों से भरी पट्टी डिपो की बस की टिप्पर से टक्कर हो गई। इस हादसे के दौरान यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मिली जानकारी के अनुसार घटना में बस चालक सहित आधा दर्जन यात्री घायल हो गए। यात्रियों की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और उन्होंने हादसे में हुए घायल लोगों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची सड़क सुरक्षा फोर्स और पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

    घटना की जानकारी देते हुए बस चालक रणधीर सिंह ने बताया कि यात्रियों से भरी बस ले कर जा रहा था। इस दौरान जब वह गांव शहाबपुर पहुंचा तो उसने सड़क के बीच एक पेड़ गिरा होने के कारण उसने अचानक ब्रेक लगाई। इस दौरान मगर ब्रेक के काम नहीं किए जाने से सामने से आ रहे टिप्पर से बस की टक्कर हो गई। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई जान का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कुछ लोगों को मामूली चोटें आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।

    वहीं घटना को लेकर अस्पताल के सीनियर मेडिकल अधिकारी डॉ. सरबजीत सिंह ने बताया कि उनके पास घटना में घायल कुछ लोग उपचार के लिए आए थे। घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद छुट्टी दें दी गई है हालांकि कुछ यात्रियों का इलाज अभी जारी है। वहीं पुलिस का कहना हैकि मामले की जांच की जा रही है। यात्रियों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएंगी।

     

  • Punjab News: 11 हजार केवी बिजली की तार टूटने से 10 से 15 एकड़ नाड़ जलकर राख

    Punjab News: 11 हजार केवी बिजली की तार टूटने से 10 से 15 एकड़ नाड़ जलकर राख

    तरनतारनः पंजाब में लगातार गेहूँ की नाड़ लगने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं तरन ताजा मामला तरनतारन से सामने आया है। जहां विधान सभा हलका खेमकरन अधीन पड़ने वाले गांव घरियाला में 11 हजार केवी की बिजली की तार टूटने के कारण किसानों के खेतों में खड़ी गेहूं की नाड़ में आग लग गई। इस घटना में 10 से 15 एकड़ नाड़ जलकर राख हो गई है।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित किसान पूर्व सरपंच अंग्रेज सिंह और पलविंदर सिंह सुखचैन सिंह ने बताया कि उनके खेतों में से बिजली की तार 20 से 25 साल पुरानी गुजरती है जो कि काफी कमजोर है। किसानों का कहना है कि इन तारों को बदलने के लिए उन्होंने कई बार बिजली महकमे के उच्च अधिकारियों को भी अवगत करवाया जा चुका है। आज यह 11000 केवी की बिजली की तार टूटकर उनके खेतों में गिर गई। वहीं तार टूटने के कारण निकली आग से उनके 10 से 15 एकड़ पशुओं के चारे के लिए रखी नाड़ जलकर खाक हो गई है।

  • Punjab News: कपड़े की दुकान पर गोलियां चलाकर बाइक सवार फरार

    Punjab News: कपड़े की दुकान पर गोलियां चलाकर बाइक सवार फरार

    तरनतारनः पंजाब में गोलियां चलने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। वहीं ताजा मामला झब्बाल से सामने आया है। जहां दिन-दिहाड़े बाइक पर सवार 3 हमलावरों ने बाबा बुड्डा साहिब ठट्टा स्थित एक कपड़ों की दुकान पर फायरिंग कर दी। घटना में 2 गोलियां दुकान के शीशे और अंदर की दीवार पर लगीं। गनीमत यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। वहीं घटना को लेकर लोगों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है।

    घटना को अंजाम देने के बाद अज्ञात हमलावर अड्डा झब्बाल स्थित पुलिस चौकी की ओर भाग गए। दुकान के मैनेजर दलजीत सिंह और कारिंदा गुरविंदर सिंह ने बताया कि वह दुकान पर मौजूद ग्राहकों को कपड़े दिखा रहे थे। इस दौरान मोटरसाइकिल पर सवार 3 अज्ञात हमलावरों ने गोलियां चलानी शुरू कर दी। घटना में हमलावारों के चेहरे ढके हुए थे। दलजीत सिंह के मुताबिक गोलियों की आवाज सुनकर ग्राहक जान बचाने के लिए नीचे बैठ गए।

    अज्ञात हमलावर गोलीबारी करने के बाद मोटरसाइकिल पर सवार होकर झब्बाल स्टेशन की ओर भाग गए। दुकान मालिकों के अनुसार, गोलीबारी की घटना के बारे में झबाल पुलिस को सूचित करने के बावजूद पुलिस आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। वहीं आईपीएस अशोक मीणा ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

     

  • Punjab News: पुलिस और तस्करों में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और तस्करों में चली गोलियां, एक घायल, देखें वीडियो

    तरनतारनः पुलिस गैंगस्टर और नशा तस्करी के मामले में मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर उसी दिन सलाखों के पीछे भेज रही है। इसके बाद तरनतारन पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सराय अमानत खां थाने के पास नाकाबंदी के दौरान दो आरोपियों को रोका। जब तरनतारन के सीआईए स्टाफ ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो दोनों आरोपियों ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दीं।

    जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई तो एक आरोपी के पैर में गोली लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने घायल आरोपी और उसके साथी को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। जिनकी पहचान (घायल) सुखदेव सिंह उर्फ ​​देव और स्वर्ण कुमार उर्फ ​​घोड़ा के रूप में हुई है। उनके पास से दो ग्लॉक पिस्तौल और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है। एसएसपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि सूचना के आधार पर सीआईए स्टाफ की पुलिस ने नाकेबंदी की थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार दो लोगों को रोकना चाहा तो उन्होंने पुलिस पर तीन फायर किए।

    जवाबी कार्रवाई में एक के पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। जिसकी पहचान सुखदेव सिंह उर्फ देव निवासी रतन कलां के रूप में हुई है। वहीं उसका दूसरा साथी स्वर्ण कुमार निवासी घोनेवाल ने भागने की कोशिश की, लेकिन उसे भी कुछ दूरी पर गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि दोनों के पास से दो पिस्टल बरामद हुई हैं।