Category: Punjab>Tarn Taran

  • Punjab News: रेलवे ट्रैक बम धमाके मामले में जगरूप का भाई गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: रेलवे ट्रैक बम धमाके मामले में जगरूप का भाई गिरफ्तार, देखें वीडियो

    तरनतारनः राजपुरा रेलवे ट्रैक पर हुए बम धमाके में जगरूप सिंह जूपा पुत्र लखविंदर सिंह निवासी पंजवाड़ का नाम सामने आते ही पंजवाड़ फिर सुर्खियों में आ गया है। जगरूप सिंह के घर पर विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों ने जहां डेरा डाला वहां ही जूपा के भाई सतनाम सिंह को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस जगरूप सिंह जूपा के पारिवारिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है। तरनतारन के एसएसपी सुरिंदर लांबा का कहना है कि जूपा के परिवार से संबंधित जानकारी एकत्र की जा रही है। पूरी जांच के बाद सामने आने वाली कोई भी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।

    गौरतलब है कि बीती रात शंभू बॉर्डर के पास रेलवे लाइन पर धमाका हुआ। धमाके के दौरान एक आतंकवादी की लाश तार-तार हो गई। उसकी पहचान जगरूप सिंह पंजवाड़ उर्फ जूपा के रूप में हुई है, जो पंजाब के तरनतारन जिले के गांव पंजवाड़ का निवासी था। उसकी उम्र लगभग 33 साल बताई जा रही है। दो बेटियों का पिता जूपा अक्सर निहंग जैसा परिधान पहनता था। गांववासियों ने कहा कि उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि जगरूप सिंह किसी ऐसी गतिविधि में शामिल हो सकता है।

  • Punjab News: कुश्ती की दुनियां में प्रसिद्ध खिलाड़ी ‘जस्सा पट्टी’ साथियों सहित आप पार्टा में शामिल

    Punjab News: कुश्ती की दुनियां में प्रसिद्ध खिलाड़ी ‘जस्सा पट्टी’ साथियों सहित आप पार्टा में शामिल

    तरनतारनः कुश्ती की दुनिया में ‘जस्सा पट्टी’ के नाम से प्रसिद्ध रुत्सम-ए-हिंद जसविंदर सिंह पट्टी ने अपने साथियों के साथ मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। पार्टी में स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री मान ने कहा कि जस्सा पट्टी ने पंजाब का नाम विश्व स्तर पर उज्जवल किया है और भविष्य में भी हमें आशा है कि वे तन मन से देश और समाज की सेवा करते रहेंगे। ऐसे में जस्सा पट्टी के आप पार्टी में शामिल होने पर सीएम मान ने उनका स्वागत किया।

     

     कुश्ती की दुनियां में प्रसिद्ध खिलाड़ी ‘जस्सा पट्टी’ साथियों सहित आप पार्टा में शामिल
    कुश्ती की दुनियां में प्रसिद्ध खिलाड़ी ‘जस्सा पट्टी’ साथियों सहित आप पार्टा में शामिल

    मुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि जिस तरह जस्सा पट्टी ने खेल के मैदान पर अपनी मेहनत और लगन साबित की है, उसी तरह वह भविष्य में भी पार्टी में शामिल होकर उसी लगन और समर्पण के साथ देश और समाज की सेवा करते रहेंगे। जस्सा पट्टी ने इस मौके पर मुख्यमंत्री की नीतियों पर भी भरोसा जताया और पार्टी की मजबूती के लिए काम करने का संकल्प लिया।

     

     

  • Punjab News: नकाबपोश लुटेरों ने सफाई कर्मचारी को बंधक बनाकर स्कूल से सामान लूटा, देखें CCTV

    Punjab News: नकाबपोश लुटेरों ने सफाई कर्मचारी को बंधक बनाकर स्कूल से सामान लूटा, देखें CCTV

    तरनतारनः शहर के खेमकरण इलाके से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां, कुछ नकाबपोश बदमाशों द्वारा शहर के जाने-माने स्कूल में सफाई कर्मचारी को बंधक बनाकर लाखों रुपए का सामान चुरा लिया। घटना के बाद सफाई कर्मचारी ने स्कूल स्टाफ को सूचित किया जिसके बाद स्कूल प्रिंसीपल ने मामले की शिकायत पुलिस को दे दी है और इंसाफ की मांग की है।

    जानकारी देते स्कूल के प्रिंसिपल अश्विनी शर्मा और वाइस प्रिंसिपल विनीत कुमार पासी ने बताया कि कल रात 3 से 4 नकाबपोश बदमाश स्कूल की दीवार फांदकर अंदर घुस आए। इस दौरान उन्होंने स्कूल के कर्मचारी को रस्सियों से बांध दिया और एक बुलेट मोटरसाइकिल, कार, ट्रैक्टर की बैटरियां, 2 LED, एक बैटरी इन्वर्टर, एक मोबाइल, एक पंखा और 3000 रुपये नकद चुराकर फरार हो गए। सारी घटना CCTV कैमरे में भी कैद हो गए जिसमें चोर बड़े आराम से तेजधार हथियारों के बल पर स्कूल में चोरी करते हुए नजर आ रहे हैं। घटना के बाद जब आरोपी मौके से फरार हो गए तो सफाई कर्मचारी ने किसी तरह अपने आपको छुड़वाकर उन्हें सूचित किया। पीड़ितों ने बताया कि सीसीटीवी के आधार पर आरोपियों को पकड़ा जाए और उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

    उधर, चोरी की सूचना मिलते ही, खेमकरण पुलिस थाने की एक टीम मौके पर पहुंची। इस संबंध में, खेमकरण पुलिस थाने के प्रभारी इंस्पेक्टर कंवलजीत राय ने बताया कि पुलिस टीम इस घटना के CCTV फुटेज की जांच कर रही है और चोरों को जल्द ही पकड़कर सलाखों के पीछे डाल दिया जाएगा।

     

     

  • Punjab News: घर पर गोली चलाकर व्यक्ति फरार, केस दर्ज

    Punjab News: घर पर गोली चलाकर व्यक्ति फरार, केस दर्ज

    तरनतारनः झब्बल के गांव बघियाड़ी में दूध देने जा रहे युवक को कथित तौर पर पिस्टल के बल पर धमकाने और फिर घर आकर उसके पिता पर गोली चलाने का मामला सामने आया है। हालांकि जब परिवार हमलावर को पकड़ने लगा तो उसका पिस्टल वहीं गिर गया। जबकि गोलियां चलाने वाला मौके से भाग गया। थाना झब्बल की पुलिस ने मौके पर पहुंच कर पिस्टल और मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।

    जगीर सिंह पुत्र अनोख सिंह निवासी बघियाड़ी ने पुलिस को दिए बयान में बताया है कि सुबह करीब 9 बजे उसका लड़का झब्बल में डेयरी पर दूध देने के लिए गया था। जब वह वापस गांव आ रहा था तो बीड़ बाबा बूढ़ा साहिब जी के गेट के पास पहुंचा तो अजयपाल सिंह पुत्र जैमल सिंह निवासी बघियाड़ी मोटरसाइकिल पर आया और उसके लड़के को पिस्टल तान कर मारने की धमकी दी। उसका लड़का डरकर मोटरसाइकिल भगाकर घर आ गया।

    लेकिन उसी बीच ही अजयपाल सिंह उनके घर आ गया और उन गोली चला दी। गनीमत यह रही कि गोली चलने के दौरान वह नीचे बैठ गया और गोली सिर से गुजर गई। उन्होंने अजयपाल सिंह को पकड़ने की कोशिश की तो उसका पिस्टल वहीं गिर गया पर वह फरार हो गया। मामले की जांच कर रहे एसआई सुखविंदर सिंह ने बताया कि अजयपाल सिंह के खिलाफ जानलेवा हमला करने और असला एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

  • Punjab News: घर का सामान लेने आए नौजवान को गोलियां मारकर बाइक सवार फरार, हालत गंभीर

    Punjab News: घर का सामान लेने आए नौजवान को गोलियां मारकर बाइक सवार फरार, हालत गंभीर

    तरनतारनः सरहदी गांव भूसे में अनजान मोटरसाइकिल सवार युवकों ने एक युवक पर गोली चलाकर उसे गंभीर रूप से घायल कर देने की खबर मिली है। घायल युवक निरवैर सिंह के पिता अंग्रेज सिंह निवासी भूसे, थाना सराये अमानत खां ने बताया कि निरवैर सिंह गांव भूसे के अड्डे से घर का कुछ सामान लेने गया था। पीछे आए दो अनजान मोटरसाइकिल सवार युवकों के साथ मामूली झगड़े के दौरान उक्त युवकों ने निरवैर सिंह पर गोली चला दी।

    जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल हालत में निरवैर सिंह को तुरंत अमृतसर के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहाँ उसका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही थाना सराये अमानत खाँ से डीएसपी सुखबीर सिंह और एसएचओ बलजिन्दर सिंह बाजवा की अगुवाई में घटना स्थल पर पहुँचकर जांच शुरू कर दी गई।

  • Punjab News: लुटेरों को लोगों ने किया काबू, Tractor के पीछे बांधकर सिखाया सबक, वीडियो Viral

    Punjab News: लुटेरों को लोगों ने किया काबू, Tractor के पीछे बांधकर सिखाया सबक, वीडियो Viral

    तरनतारनः पंजाब में आए दिन लूटपाट की घटनाएं सामने आ रही है। लगातार हो रही वारदातों से परेशान होकर अब लोगों ने खुद ही लुटेरों को सबक सिखाने का मन बना लिया है। वहीं जिले के विधानसभा हलका पट्टी के गांव ढोटियां में दातर के बल पर लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले 3 लुटेरों को लोगों ने घेरकर काबू कर लिया। हिरासत में लिए गए लुटेरों की पहचान लवदीप सिंह, जगरूप सिंह व गुरप्रीत सिंह निवासी सरहाली के तौर पर हुई है। इस दौरान लोगों ने तीनों की पहले मारपीट की और उसके बाद तीनों को ट्रैक्टर के पीछे बांधकर गांव में दौड़ाया। घटनाक्रम की वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वारयरल हो रहा है। वहीं वीडियो वायरल होने के बाद थाना सरहाली की पुलिस ने तीनों लुटेरों को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    गांव ढोटियां निवासी किसान सरबजीत सिंह अपनी बेटी को बस अड्डे छोड़ने के लिए मोटरसाइकिल पर गया था। बीते दिन शाम 6 बजे वह बेटी को बस पर बिठाकर गांव लौट रहा था कि रास्ते में 3 लुटेरों ने सरबजीत को घेरकर दातर के बल पर मोबाइल और पर्स छीन लिया। पीड़ित के अनुसार पर्स में 1800 थे। किसान ने बहादुरी से तीनों का मुकाबला करते हुए उन्हें उलझाते हुए शोर मचाया। इस दौरान ग्रामीणों ने लाउड स्पीकर पर पूरे गांव के लोगों को सरबजीत सिंह द्वारा बताई जगह पर पहुंचने को कहा। करीब 20 किसान ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंचे, जिन्होंने तीनों लुटेरों के काबू करके पहले मारपीट की, फिर उनके हाथ बांधकर ट्रैक्टर के पीछे बांधा व पूरे गांव का चक्कर लगाया।

    ट्रैक्टर के पीछे चक्कर लगाते समय तीनों की लाठियों से मारपीट भी की गई। जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। । वीडियो वायरल होते ही पुलिस चौकी नौशहरा पन्नुआं के प्रभारी सलविंदर सिंह मौके पर पहुंचे और तीनों लुटेरों को हिरासत में लिया। उनके कब्जे से एक दातर भी बरामद हुआ। वहीं डीएसपी (आई) जगजीत सिंह चहल का कहना है कि थाना सरहाली के प्रभारी बिंदरजीत सिंह को मामले की सारी जांच सौंपी गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि जगरूप सिंह के खिलाफ चोरी और लूटपाट के पहले भी मामले दर्ज हैं। ट्रैक्टर के पीछे तीनों को बांधकर मारपीट करने की अभी जांच जारी है।

     

     

     

     

  • Punjab News: जवानों ने पाकिस्तानी तस्कर को किया ढेर

    Punjab News: जवानों ने पाकिस्तानी तस्कर को किया ढेर

    खेमकरणः पाकिस्तान की ओर से ड्रोन और अन्य तरीकों से हेरोइन तस्करी की घटनाओं के खिलाफ बीएसएफ के जवानों और पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। वहीं देर रात खेमकरण के सरहदी क्षेत्र में सीमा चौकियों कालीआ और नूर वाला के बीच बीएसएफ की 142 बटालियन के जवानों ने सीमा पार कर कंडियाली तार के पास आकर हेरोइन की तस्करी की कोशिश में लगे एक अज्ञात पाकिस्तानी घुसपैठिए तस्कर को ढेर कर दिया है, बीएसएफ के जवानों को मृतक के शव के पास कुछ संदिग्ध सामान भी मिला है। जबकि कुछ और पाकिस्तानी तस्कर गोलीबारी में पीछे भाग गए।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਤਰਨਤਾਰਨ ਸਰਹੱਦ ‘ਤੇ ਬੀਐਸਐਫ ਦੀ ਵੱਡੀ ਕਾਰਵਾਈ: ਹੈਰੋਇਨ ਤਸਕਰੀ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਨਾਕਾਮ, ਇੱਕ ਪਾਕਿਸਤਾਨੀ ਘੁਸਪੈਠੀਆ ਢੇਰ

    फिलहाल संबंधित थाना वल्टोहा की पुलिस ने केस दर्ज करके लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पट्टी की मोर्चुरी में रखवा दिया है। बीएसएफ़ और पुलिस जांच में जुट गई है। बता दें कि अभी कुछ दिन पहले भी इस जगह के करीब ही एक पाकिस्तानी नौजवान लड़के को हेरोइन समेत काबू किया गया था। सरहदी स्पष्ट सूत्रों के अनुसार सीमा पर ड्रोन की हलचल की घटनाएं भी बहुत तेज हो गई हैं और अक्सर सीमा पार पाकिस्तानी तस्करों की कोशिश होती है कि गेहूं की कटाई से पहले हेरोइन तस्करी ज्यादा से ज्यादा की जाए।

  • Punjab News: मां के साथ बच्चों ने खाए चांप और मोमोज, सुबह दोनों की मौत

    Punjab News: मां के साथ बच्चों ने खाए चांप और मोमोज, सुबह दोनों की मौत

    तरनतारनः शहर स्थित गली डीएसपी वाली (तहसील बाजार) में देर रात मां के साथ बच्चों ने चांप और मोमोज खाए थे। बताया जा रहा हैकि सुबह मासूम भाई-बहन की मौत हो गई। दोनों मासूम बच्चे बिस्तर पर मृतक पाए गए। मृतकों की पहचान 9 वर्षीय बेटी दानिका और 6 वर्षीय बेटा आरव के रूप में हुई है। मृतक बच्चों का पिता विशाल टिंकू जूस का काम करता है। परिवार के अनुसार दोनों ने जिद करके पिता से रात को चाप व मोमोज मंगवाकर खाए थे। हालांकि थोड़ी मात्रा में यह खाद्य पदार्थ मां नेहा ने भी खाए थे। वहीं महिला की हालात ठीक है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना सिटी की पुलिस मौके पर पहुंची व फोरेंसिक जांच के बाद शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी। गली डीएसपी वाली में करीब 20 वर्ष से रहते विशाल कुमार उर्फ टिंकू का करीब 12 वर्ष पहले अपनी पत्नी के साथ तलाक हो गया था। जिसके बाद वह अपने बड़े बेटे निखिल को छोड़कर फिरोजपुर स्थित मायके चली गई। यह बेटा अब करीब चार वर्ष से सिंघापुर में रहता है।

    करीब 11 वर्ष पूर्व टिंकू का दूसरा विवाह अमृतसर निवासी नेहा के साथ हुआ। जिनके यहां बेटी दानिका व बेटा आरब पैदा हुए। बेटी दानिका तीसरी व बेटा आरब पहली कक्षा के छात्र थे। विशाल कुमार टिंकू का इन दिनों कारोबार कुछ मध्म पड़ा हुआ है। जिसके चलते यह परिवार आर्थिक मंदहाली से गुजर रहा है। टिंकू व नेहा ने बताया कि रविवार की रात को दानिका व आरब ने चाप व मोमोज खाने की जिद की। घर से करीब 50 गज की दूरी पर सहकारी कोओपरेटिव बैंक के समीप लगी फास्ट फूड की रेहड़ी से चाप व मोमोज खरीदे गए। रात को दोनों बच्चों ने अपनी मां नेहा को भी चाप व मोमोज खिलाए। करीब साढे नौ बजे यह परिवार एक ही कमरे में सो गया।

    बता दें कि बेटी के साथ नेहा जमीन पर गद्दा लगाकर सो गई। जबकि विशाल अपने बेटे आरब के साथ बैड पर सो गया। सुबह नेहा व टिंकू की नींद खुली। नेहा के मुताबिक उन्होंने अपने बच्चों को सुबह जल्दी इसलिए नहीं उठाया कि रविवार की छुट्टी है। नौ बजे विशाल ने जब बच्चों को उठाने का प्रयास किया तो दोनों के शव नीले हुए पड़े थे। अभी कुछ दिन पहले ही परिवार ने आरब का जन्मदिन मनाया था। विशाल कुमार टिंकू ने सुबह करीब सवा नौ बजे अपने अलग रहते बड़े भाई सतीश कुमार को बताया कि दोनों बच्चे अब इस दुनिया में नहीं रहे। अपनी पत्नी समेत सतीश कुमार तुरंत छोटे भाई के यहां पहुंचा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी। खाद्य पदार्थ खाने से दो मासूम बच्चों की मौत होने का मामला फिलहाल पुलिस को हजम नहीं हो रहा।

    ऐसे में पुलिस ने दोनों बच्चों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई आरंभ कर दी है। अनुमान है कि सोमवार को शवों के पोस्टमार्टम के बाद पुलिस को साफ होगा कि दोनों बच्चों की मौत की वजह क्या रही। सूत्रों की मानें तो पुलिस को अपनों पर ही संदेह हो रहा है। हालांकि, इस मामले में मोहल्ले से संबंधित लोग भी कानाफूसी करने लगे हैं। थाना सिटी के प्रभारी इंस्पेक्टर नवदीप सिंह भट्टी कहते हैं कि स्वजनों के बयान दर्ज करके मामले की तहकीकात शुरू कर दी गई है। हालांकि, पुलिस ने फूड की रेहड़ी के चालक से भी पूछताछ की।

     

  • Punjab News: अब इस इलाके में चली गोली, पंचायत मेंबर का भाई गंभीर घायल

    Punjab News: अब इस इलाके में चली गोली, पंचायत मेंबर का भाई गंभीर घायल

    तरनतारनः पलासौर गांव से हैरान करने वाली घटना सामने आई है, जहां ड्रग तस्करों ने खुलेआम गुंडागर्दी का नंगा नाच किया। छोटे से विवाद को लेकर बदमाश ने एक परिवार पर हमला कर दिया, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ितों ने मामले में पुलिस को सूचित कर दिया है।

    जानकारी देते पीड़ित परिवार, जो आम आदमी पार्टी से जुड़े एक मौजूदा पंचायत मेंबर का परिवार बताया जा रहा है, ने आरोप लगाया कि गांव में कुछ लोग नशा तस्करी का काम करते हैं। जब उन्होंने इस गैर-कानूनी धंधे का विरोध किया, तो आरोपियों ने गुस्से में उनके घर पर हमला कर दिया। हमलावरों ने पहले घर में घुसकर तोड़फोड़ की और दहशत का माहौल बना दिया।

    इस दौरान एक हमलावर ने गोलियां भी चलाई जिसमें से एक पंचायत मेंबर के भाई को लग गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ितों ने तुरंत पुलिस को मामले की सूचना दी और घायल को अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस पार्टी ने मौके का मुआयना किया और जांच शुरू की। पुलिस टीम का कहना है कि उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया है और परिवार के बयानों के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

  • Punjab News: विदेश में गहरी खाई में ट्रक गिरने से 2 ड्राइवरों की मौत

    Punjab News: विदेश में गहरी खाई में ट्रक गिरने से 2 ड्राइवरों की मौत

    तरनतारनः कनाडा से बेहद दुखद खबर आई है। ब्रिटिश कोलंबिया में एक दुर्घटना में दो पंजाबी ट्रक चालकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान भीखीविंड के पास मारी गौर सिंहवाली गांव के निवासी 32 वर्षीय तलविंदर सिंह गिल और जिला तरन तारन के एलोवाल गांव के निवासी 30 वर्षीय जजबीर सिंह के रूप में हुई है।

    मिली जानकारी के अनुसार, इन युवकों का ट्रक ब्रिटिश कोलंबिया में अलास्का राजमार्ग 97 पर फोर्ट नेल्सन शहर के पास एक गहरी खाई में गिर गया।

    ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

    ਕੈਨੇਡਾ ‘ਚ ਦਰਦਨਾਕ ਹਾਦਸਾ: ਤਰਨ ਤਾਰਨ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਨਾਲ ਸਬੰਧਤ ਦੋ ਪੰਜਾਬੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਦੀ ਟਰੱਕ ਖੱਡ ਵਿੱਚ ਡਿੱਗਣ ਕਾਰਨ ਮੌਤ

    इस दौरान दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। इस हादसे से पीड़ितों के परिवारों और पंजाबी समुदाय को गहरा सदमा लगा है। युवकों की मृत्यु की खबर मिलने के बाद परिवार के सदस्य शोक में डूबे हुए हैं।