Category: Punjab>Tarn Taran

  • पंजाबः अब इस जगह आप विधायक ने ग्रामीण पंचायत भवन में मारी रेड, देखें वीडियो

    तरनतारनः पंजाब में आप विधायकों द्वारा सरकारी कार्यालायों में दबिश दी जा रही है। हाल ही में विधायक जगतार सिंह दलायपुरा ने अचानक माछीवाड़ा उप-तहसील में रेड की। आप विधायक द्वारा दी गई इस दबिश के दौरान पटवारी व नंबरदार गुरइकबाल सिंह को 2500 रुपए की रिश्वत लेते हुए काबू किया गया। वहीं अब विधायक कश्मीर सिंह सोहल ने तरनतारन के ग्रामीण पंचायत भवन में रेड की। इस दौरान कार्यालय में कई मुलाजिम गैर हाजिर पाए गए।

    दरअसल, तरनतारन के विधायक कश्मीर सिंह लगातार सरकारी दफ्तरों की जांच कर रहे हैं, जिसके चलते आज उन्होंने तरनतारन के ग्रामीण पंचायत भवन में छापेमारी की। आप विधायक द्वारा की गई इस कार्रवाई के दौरान दफ्तर के कर्मियों में हड़कंप मच गया। इस मौके पर विधायक कश्मीर सिंह ने कहा कि सरकारी अधिकारियों की गैरहाजरी या लेट आने के कारण आम लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। आप विधायक ने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज जो अधिकारी या मुलाजिम गैर हाजिर थे उनकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज कर जवाब तलबी की जाएगी। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਸਾਂਝੇ ਸਰਚ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ ਜ਼ਿੰਦਾ ਰੋਂਦ ਕੀਤੇ ਬਰਾਮਦ

    ਤਰਨ ਤਾਰਨ :  ਪਿੰਡ ਕਲਸ ਦੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਤਲਾਸ਼ੀ ਦੌਰਾਨ 2.462 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ 4 ਜ਼ਿੰਦਾ ਰੋਂਦ 30 MM ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਸਰਹੱਦ ਪਾਰੋਂ ਤਸਕਰੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਤਸਕਰਾਂ ਦੇ ਵਿਰੁੱਧ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਮੁਹਿੰਮ ਨੂੰ ਜਾਰੀ ਰੱਖਦੇ ਹੋਏ ਤਰਨ ਤਾਰਨ ਪੁਲਿਸ ਅਤੇ ਬੀਐਸਐਫ ਨੇ ਇੱਕ ਸਾਂਝੇ ਸਰਚ ਆਪ੍ਰੇਸ਼ਨ ਦੌਰਾਨ ਤਰਨ ਤਾਰਨ ਦੇ

    ਪਿੰਡ ਕਲਸ ਦੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਤਲਾਸ਼ੀ ਦੌਰਾਨ 2.462 ਕਿਲੋ ਹੈਰੋਇਨ ਅਤੇ 4 ਜ਼ਿੰਦਾ ਰੋਂਦ 30 MM ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਤਫਤੀਸ਼ ਕਰਦੇ ਇਹ ਗੱਲ ਸਾਹਮਣੇ ਆਈ ਕਿ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈਰੋਇਨ ਜੋ ਕਥਿਤ ਤੌਰ ‘ਤੇ ਪਾਕਿਸਤਾਨ ਪਾਸੋਂ ਭੇਜੀ ਗਈ ਹੈ।

  • पंजाबः पुलिस और नगर निगम की टीम ने की बाज़ारों में कार्रवाई, देखें वीडियो

    पठानकोट/अनमोलः त्यौहार का सीजन शुरू हो गया है। इस दौरान जहां बाजार में रौनक लगनी शुरू हो गई है वहीं नगर निगम की तहबाजारी टीम और पुलिस की टीम द्वारा दुकानों के बाहर सामान लगाकर कब्जे करने को लेकर प्रशासन द्वारा कार्रवाई की गई है। इसी के तहत निगम अधिकारी से जब एनकाउंटर न्यूज ने बात की गई तो उन्होंने बताया कि त्यौहारी सीजन में दुकानदारों द्वारा सड़कों पर सामान लगाकर कब्जे किए जा रहे है। इस दौरान सड़कों से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

    जिसके चलते ट्रैफिक की समस्या आ रही है। इस दौरान अधिकारी ने कहा कि वह दुकानदारों को परेशान नहीं करना चाहते। इस दौरान उन्होंने सामान लगाने के साथ दुकानों पर आ रहे ग्राहकों द्वारा सड़क पर वाहन खड़े करने के कारण आ रही समस्या को हल करने के लिए कहा है। इस दौरान उन्होंने दुकानदारों से ग्राहकों को लेकर आ रही समस्या को लेकर अपील की गई है। प्रशासन द्वारा अक्रोचमेंट को बाजारों से हटाया गया।

  • पंजाबः युवकों की मौत के बाद गुस्साए परिजनों ने किया नेशनल हाईवे जाम, देखे वीडियो

    तरनतारनः जंडियाला गुरु के पटवारखाने मोड़ पर देर शाम अज्ञात हमलावारों द्वारा 2 युवको पर अंधाधुंध फायरिंग करने का मामला सामने आया था। इस घटना में 2 व्यक्ति घायल हुए हैं। जिसमें एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही थी। वहीं बताया जा रहा है कि इस घटना में देर रात एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। वहीं बताया जा रहा है कि इस घटना में दूसरे व्यक्ति की भी मौत हो गई। इस घटना में मृतक युवकों की पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ साजन और कुलवंत सिंह जेई निवासी मोहल्ला शेखूपुरा जंडियाला गुरु के रूप में हुई है। जिसके बाद इस घटना को लेकर मामला गरमा गया है। युवकों की मौत के बाद गुस्साए परिवार और स्थानीय लोगों ने अमृतसर-जालंधर नेशनल हाईवे जाम कर दिया है। उनके द्वारा दोनों शवों को सड़क पर रखकर जमकर नारेबाजी की जा रही है। बड़ी संख्या में महिलाएं नजर आ रही हैं। प्रशासन मौके पर पहुंच गया है और इस दौरान भारी पुलिस बल तैनात है। प्रदर्शनकारियों ने इंसाफ की गुहार लगाई है। मर्डर केस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है। 

    प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जंडियाला गुरु में मजदूर यूनियन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था, कार्यक्रम खत्म होने के बाद जैसे ही आए हुए लोग वापस जाने लगे तो दो लोग आए और उन्होंने फायरिंग कर दो लोगों को गोली मार दी। घायलों को अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां ईलाज दौरान दोनों युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि एक व्यक्ति बिजली बोर्ड का सेवानिवृत्त अधिकारी है, जिसका नाम कुलवंत सिंह है और दूसरे का नाम अमृतपाल सिंह साजन है। इस मौके पर लोगों ने कहा कि जंडियाला गुरु में आए दिन गोलीबारी की घटनाएं सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह इटियो भी इसी क्षेत्र से हैं, लेकिन कुछ भी अवैध नहीं दिख रहा है। हालात बद से बदतर हो गए हैं। लोगों ने कहा कि पहले भी कई सरकारें आईं और गईं, लेकिन जब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी तो ऐसी कोई घटना नहीं हुई। आज जंडियाला गुरु में गोलियां चल रही हैं। हम पुलिस प्रशासन से न्याय की मांग करते हैं।

    एसएसपी ग्रामीण सतिंदर सिंह ने कहा कि हमें सूचना मिली कि साजन प्रधान ना के लड़के को कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार दी है। उन्होंने कहा कि साजन के खिलाफ पहले से ही कई पुलिस मामले दर्ज हैं। जाट नाम का एक व्यक्ति और उसके साथियों ने पहले भी जंडियाला गुरु में दंगा किया था, हमने उनकी पहचान कर ली है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एसएसपी दिहाती ने बताया कि साजन पर 4 मामले दर्ज हैं। उन्होंने कहा कि सबसे पहले हम आरोपियों को पकड़ने की कोशिश कर रहे हैं। एसएसपी दिहाती ने कहा कि सीसीटी फुटेज भी हमारे पास आए हैं और हमने उनसे आरोपियों की पहचान कर ली है। मुख्य आरोपी का नाम हैप्पी जाट बताया जा रहा है। उसके साथ उसके साथी भी हैं, उन्होंने कहा कि जंडियाल में सबसे पहले मारे गए आरोपियों को हमने गिरफ्तार कर लिया है और हैप्पी को भी हम जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे।

  • पंजाब : इस इलाके में चली गोलियां, 2 घायल, एक की हालत नाजुक, देखें वीडियो

    तरनतारन : पंजाब में आए दिन गोलियां चलने के मामले सामने आ रहे हैं। वहीं ताजा मामला जंडियाला गुरु के पटवारखाने मोड़ से सामने आया है। जहां हमलावर होने व्यक्तियों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। इस घटना में दो व्यक्ति घायल हुए हैं। जिसमें एक व्यक्ति की हालत नाजुक बताई जा रही है। गोली चलने के मामले को लेकर इलाके में दहशत  का माहौल पाया जा रहा है। इस घटना में घायल हुए युवकों की पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ साजन और कुलवंत सिंह जेई निवासी मोहल्ला शेखूपुरा जंडियाला गुरु के रूप में हुई है। वहीं घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी मामले की जांच में जुट गए हैं।

    .

  • पंजाबः गुटका साहिब के अंगों की बेअदबी करने के मामले में महिला गिरफ्तार, देखें वीडियो

    तरनतारनः सीमावर्ती गांव खालड़ा में गुरुद्वारा बाबा जगता जी के पास वाली गली में श्री सुखमणि साहिब जी के गुटका साहिब के अंगों की बेअदबी के मामले में पंजाब पुलिस द्वारा एक महिला को गिरफ्तार करने के बाद खालड़ा थाने में मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में डीएसपी प्रीत इंदर सिंह और थाना खालड़ा के मुख्य अधिकारी बलविंदर सिंह संधू ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि गुटका साहिब में कानून व्यवस्था बहाल करने के लिए माननीय एसएसपी अश्वनी कपूर, एसपीडी विशालजीत सिंह के निर्देशानुसार जांच की जा रही है।

    अंगों के अपमान के संबंध में दर्ज की गई जानकारी के अनुसार दिनांक 25.10.2023 को घाटी वाली गली खालड़ा में गुटका साहिब के अंग बिखरे हुए बरामद होने की सूचना मिलने पर गुरुद्वारा भाई जगता जी के ग्रंथी सुखदेव सिंह के बयान पर खालड़ा थाने में मुकदमा संख्या 124 दिनांक 25.10.2023 अपराध 295 दर्ज किया गया था। उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए एवं गुरू के आचरण को ध्यान में रखते हुए गहनता एवं गहनता से जांच की गई। इस दौरान गवाहों के बयान के आधार पर दिनांक 26.10.23 को खालड़ा निवासी गुरभज सिंह की पत्नी सुखविंदर कौर को गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान महिला के पास से 02 और गुटका साहिब बरामद और कुछ अन्य गुटका साहिब के अंगों को बरामद किया गया। इस दौरान आरोप को मुकद्दमा नंबर 124 जुर्म 295 दर्ज करके सुखविंदर कौर को कोर्ट में पेश किया गया। 

  • ਪੰਜਾਬ : ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋਂ ਪੇਠੇ ਬਣਾਉਣ ਵਾਲੀ ਮਿੰਨੀ ਫੈਕਟਰੀ ‘ਚ ਕੀਤੀ ਰੇਡ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਤਰਨਤਾਰਨ : ਜਿਵੇ ਜਿਵੇ ਤਿਉਹਾਰ ਨੇੜੇ ਆ ਰਹੇ ਹਨ ਉਵੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਤੇ ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਵੱਲੋ ਲੋਕਾ ਦੀ ਸਿਹਤ ਤੰਦਰੁਸਤ ਰੱਖਣ ਲਈ ਵਚਨਬੱਧ ਨੁੰ ਲੈ ਕੇ ਖਾਣ ਪੀਣ ਵਾਲੀਆ ਵਸਤੂਆ ਮਿਲਾਵਟ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਵਿਰੁੱਧ ਇਕ ਮੁਹਿੰਮ ਵਿੱਢੀ ਗਈ। ਜਾਗੋ ਗਾਹਕ ਜਾਗੋ ਮੁਹਿੰਮ ਤਹਿਤ ਜਿਲਾ ਸਿਹਤ ਅਫਸਰ ਡਾਕਟਰ ਲਖਵੀਰ ਸਿੰਘ ਟੀਮ ਸਮੇਤ ਇਕ ਘਰ ਅੰਦਰ ਪੇਠੇ ਬਣਾਉਣ ਵਾਲੀ ਮਿੰਨੀ ਫੈਕਟਰੀ ਚ ਰੇਡ ਕਰਕੇ 5ਕੁਇੰਟਲ ਪੇਠਾ ਨਸਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ਗੁਦਾਮ ਨੂੰ ਸੀਲ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਤਰਨਤਾਰਨ ਜਿਲਾ ਸਿਹਤ ਅਫਸਰ ਡਾਕਟਰ ਲਖਵੀਰ ਸਿੰਘ ਦੀ ਅਗਵਾਈ ਹੇਠ ਟੀਮ ਸਮੇਤ ਤਰਨਤਾਰਨ ਸਹਿਰ ਵਿਚ ਇਕ ਘਰ ਵਿਚ ਪੇਠਾ ਭੰਡਾਰ ਬਣਾਉਣ ਵਾਲੀ ਮਿੰਨੀ ਫੈਕਟਰੀ

    ਵਿਚ ਰੇਡ ਕਰਕੇ ਕਈ ਖਾਮੀਆ ਪਾਈਆ ਗਇਆਂ। ਇਕ ਗੁਦਾਮ ਨੂੰ ਸੀਲ ਕਰਕੇ ਪੇਠਾ ਦੇ ਸੈਪਲ ਭਰ ਕੇ ਖਰੜ ਵਿਖੇ ਚੈਕ ਕਰਨ ਭੇਜ ਦਿਤੇ ਗਏ ਹਨ। ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ 5 ਕੁਇੰਟਲ ਕੜਾਹੇ ਵਿਚ ਉਬਲਦੇ ਵਿਚ ਰੇਤਾ/ਸੁਆਹ ਪਾ ਕੇ ਖਾਣ ਯੋਗ ਨਹੀ ਰਹਿਣ ਦਿੱਤਾ। ਸਿਹਤ ਵਿਭਾਗ ਨੂੰ ਵੱਡੀ ਕਾਮਯਾਬੀ ਮਿਲੀ ਹੈ। ਇਹ ਗੋਰਖ ਧੰਦਾ 5 ਸਾਲਾ ਤੋ ਉਤਰ ਪ੍ਰਦੇਸ਼ ਦੇ ਲੋਕ ਇਥੇ ਕਰ ਰਹੇ ਸਨ।

  • पंजाबः इस इलाके में गुटखा साहिब की बेअदबी, गली में बिखेरे मिले पावन स्वरूप

    तरनतारनः भिखीविंड से बड़ी खबर सामने आई है। जहां लोगों में उस समय गुस्से की लहर दौड़ गई जब पवित्र बानी श्री सुखमनी साहिब गुटका साहिब के पवित्र पन्ने भारत-पाकिस्तान सीमा के पास गुरुद्वारा बाबा जगता जी के पास से गुजरने वाली गली में देर रात बिखरे हुए देखे गए। इस घटना को लेकर लोगों ने तुरंत गुरुद्वारा साहिब के मुख ग्रंथी सुखदेव सिंह पुत्र हरचंद सिंह ने पुलिस को सूचना दी।

    जिसके बाद खालड़ा पुलिस चौकी के प्रमुख बलविंदर सिंह के साथ पुलिस पार्टी पास के गुरुद्वारा बाबा जगता जी पहुंचे। जहां उन्होंने गुरुद्वारा साहिब के साथ गली में गुटका साहिब में पावन पन्ने सड़क पर बिखरे हुए देखें। खालड़ा थाना पुलिस बेअदबी की घटना को ध्यान में रखते हुए मामले की गहनता से जांच कर रही है ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके। गौरतलब है कि भले ही लोगों में गुस्से की लहर है, लेकिन कस्बे में शांति बनाए रखने के लिए थाना खालड़ा प्रमुख बलविंदर सिंह हर आने-जाने वाले पर पैनी नजर रखे हुए हैं, ताकि मामले को शांतिपूर्ण तरीके से सुलझाया जा सके।

    बेअदबी मामले की घटना को ध्यान में रखते हुए पुलिस स्टेशन खालड़ा में एफआईआर नंबर 124 दिनांक 25-10-2023 धारा 295 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले को लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने लोगों से पुरजोर अपील की कि वे शांति बनाए रखने में सहयोग करें और बेअदबी करने वालों को सजा देने में कोई कोताही नहीं बरती जाएगी।

  • पंजाबः दहन से पहले गिरा रावण का पुतला, टला बड़ा हादसा

    तरनतारनः अमृतसर के जंडियाला गुरु में दशहरा के त्योहार के मौके पर बुराई और अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण का पुतला जलाकर दशहरा मनाया जा रहा था, लेकिन इस दौरान जब वे रावण के पुतले को अग्नि देने के दौरान रावण पहले ही गिर गया। जिसके बाद में रावण के पुतले में आग लगाई गई। गनीमत यह रही कि जंडियाला गुरु के प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देश पर इस पर काबू पा लिया गया और जान-माल का कोई नुकसान नहीं हुआ और एक बड़ा हादसा होने से टल गया।

    गौरतलब है कि पिछले कुछ सालों से जंडियाला गुरु में दशहरा नहीं मनाया जा रहा था, लेकिन कई सालों के बाद दशहरे के मौके पर जंडियाला गुरु में रावण दहन किया जा रहा था। इस दौरान रावण दहन से पहले ही जब रावण को अग्नि भेंट करने लगे तो रावण का पुतला नीचे गिर गया। जिसके बाद दशहरा कमेटी पर कई तरह के सवाल खड़े हो गए।

  • पंजाबः हाईवे में चलते टैंकर में आग, मचा हड़कंप, देखें वीडियो

    पठानकोटः जम्मू नेशनल हाईवे पर उसे समय हफ़रा तफरी मच गई। जब जम्मू से जालंधर की ओर जा रहे एक पेट्रोल टैंकर को सुजानपुर के पास अचानक आग लग गई। पेट्रोल टैंकर को आग लगने की जानकारी टैंकर ड्राइवर को पास से गुजर रही बस के ड्राइवर को दी गनीमत रही कि पेट्रोल का टैंकर खाली था। जिस कारण कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर पहुंची दमकल विवाग की दो गाड़ियों के साथ कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    इस बारे मैं बात करते हुए पेट्रोल टैंकर के ड्राइवर ने बताया कि उसके पास से गुजर रहे बस ड्राइवर ने उसको जानकारी दी कि उसके टैंकर में आग लगी हुई है। जिसके चलते उसने टैंकर को साइड पर लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड विवाग को सूचित किया फिलहाल टैंकर खाली था। जिसे वह जम्मू कश्मीर के कारगिल में खाली कर के बापिस जालंधर की ओर जा रहा था।

    इस बारे में बात करते हुए पुलिस अधिकारी ने बताया कि उनकी टीम पेट्रोलिंग पर थी अचानक ट्रक को आग लगी। जिसकी जानकारी उन्होंने फायर ब्रिगेड को दी। जिसके चलते फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कर आग पर काबू पा लिया है। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि ड्राइवर द्वारा हैंड ब्रेक लगा रखी हो जिस कारण टैंकर के टायरों को आग लग गई हो।