Category: Punjab>Moga

  • पंजाबः दूध की डायरी में लुटेरों ने चलाई गोलियां, नगदी लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    पंजाबः दूध की डायरी में लुटेरों ने चलाई गोलियां, नगदी लेकर हुए फरार, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में आए दिन बंदूक के बल पर लूट की वारदाते सामने आ रही है। वहीं देर रात दूध की डायरी पर लुटेरे द्वारा गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि चुंगी नंबर 3 के पास ग्रोवर डेयरी पर लुटेरों ने घटना को अंजाम दिया है। इस दौरान लुटेरे डेयरी से करीब 25 से 30 हजार की लूटकर फरार हो गए। लूट की घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

    वहीं डायरी मालिक ने बताया कि जब उन्होंने लुटेरों का पीछा किया तो लुटेरों ने हवाई फायर कर दिए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई। वहीं मौके पर पुलिस ने पहुंच कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि भले ही मोगा एसएसपी ने बीते दिनों पीसीआर की गश्त बड़ा दी है लेकिन चोरी और लूटपाट की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। 

  • ਪੰਜਾਬ: ਝੋਨੇ ਦੀ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਨਾਂ ਸਾੜਨ ਲਈ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਵੱਖਰੇ ਅੰਦਾਜ਼ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਪੰਜਾਬ: ਝੋਨੇ ਦੀ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਨਾਂ ਸਾੜਨ ਲਈ ਬੱਚਿਆਂ ਨੇ ਵੱਖਰੇ ਅੰਦਾਜ਼ ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਕੀਤਾ ਜਾਗਰੂਕ, ਦੇਖੋਂ ਵੀਡਿਓ

    ਮੋਗਾ: ਪੰਜਾਬ ਵਿੱਚ ਝੋਨੇ ਦੀ ਕਟਾਈ ਦਾ ਜਿੱਥੇ ਕੰਮ ਜੰਗੀ ਪੱਧਰ ਤੇ ਸ਼ੁਰੂ ਹੋ ਚੁੱਕਿਆ ਹੈ। ਉਧਰ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਝੋਨੇ ਦੀ ਕਟਾਈ ਦੇ ਨਾਲ ਨਾਲ ਕਿਸਾਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਝੋਨੇ ਦੀ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਦੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਵੀ ਲਗਾਤਾਰ ਸਾਹਮਣੇ ਆ ਰਹੀਆਂ ਹਨ। ਕਿਸਾਨਾਂ ਨੂੰ ਅੱਗ ਨਾਂ ਲਗਾਉਣ ਸਬੰਧੀ ਜਾਗਰੂਤ ਕਰਦੇ ਅੱਜ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸੈਕੰਡਰੀ ਸਕੂਲ ਲੜਕੀਆਂ ਕੋਕਰੀ ਕਲਾ ਦੀਆਂ ਵਿਦਿਆਰਥਣਾਂ ਨੇ ਸਕੂਲ ਦੇ ਟੀਚਰ ਨਾਲ ਝੋਨੇ ਦੀ ਪਰਾਲੀ ਦੀ ਲੱਗੀ ਅੱਗ ਦਰਮਿਆਨ ਵਾਪਰੇ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ ਹੋਈ ਮੌਤ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਉਸ ਦੁਖਾਂਤ ਨੂੰ ਇੱਕ ਸਕਿੱਟ ਦੇ ਰੂਪ ਵਿੱਚ ਪੇਸ਼ ਕਰਕੇ ਸਕੂਲ ਟੀਚਰਾਂ ਅਤੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਫਸਰਾਂ ਦੇ ਅੱਖਾਂ ਵਿੱਚੋਂ ਹੰਜੂ ਕੇਰ ਦਿੱਤੇ।

    ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਬੱਚੀਆਂ ਨੇ ਕਿਸਾਨ ਕਿਸਾਨ ਭਰਾਵਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਦਾ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜਿੱਥੇ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਨਾਲ ਸਭ ਤੋਂ ਪਹਿਲਾਂ ਖੁਦ ਕਿਸਾਨ ਪ੍ਰਭਾਵਿਤ ਹੁੰਦਾ ਹੈ। ਉਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਕਈ ਵੱਡੇ ਹਾਦਸੇ ਅਤੇ ਜਾਨੀ ਮਾਲੀ ਨੁਕਸਾਨ ਵੀ ਹੁੰਦਾ ਹੈ ਤੇ ਸਾਨੂੰ ਅਜਿਹੀਆਂ ਘਟਨਾਵਾਂ ਤੋਂ ਬਚਣ ਲਈ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਬਿਨਾਂ ਅੱਗ ਲਗਾਏ ਆਪਣੇ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਟ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਜਮੀਨ ਦੀ ਉਪਜਾਊ ਸ਼ਕਤੀ ਵੀ ਵੱਧਦੀ ਹੈ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਤੇ ਸਕੂਲ ਪ੍ਰਿੰਸੀਪਲ ਚਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਅਫਸਰਾਂ ਨੂੰ ਜਿੱਥੇ ਸਕੂਲ ਪੁੱਜਣ ਤੇ ਜੀ ਆਇਆਂ ਆਖਿਆ ਉੱਥੇ ਉਹਨਾਂ ਬੱਚਿਆਂ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੇ ਉਪਰਾਲੇ ਦੀ ਵੀ ਪ੍ਰਸੰਸਕ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਸਾਰਿਆਂ ਨੂੰ ਪਰਨ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਕਿ ਝੋਨੇ ਦੀ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਇਸ ਵਾਰ ਅੱਗ ਨਾ ਲਗਾਈ ਜਾਵੇ।

    ਉਧਰ ਦੂਸਰੇ ਪਾਸੇ ਸਰਕਾਰੀ ਸੀਨੀਅਰ ਸਕੈਂਡਰੀ ਸਕੂਲ ਕੋਕਰੀ ਕਲਾਂ ਵਿੱਚ ਪੁੱਜੇ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਵਿਭਾਗ ਦੇ ਸੀਨੀਅਰ ਡਾਕਟਰ ਯਸ਼ਪ੍ਰੀਤ ਕੌਰ ਅਤੇ ਡਾਕਟਰ ਰਮਨਦੀਪ ਕੌਰ ਨੇ ਸੰਬੋਧਨ ਕਰਦਿਆਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅੱਜ ਸਾਨੂੰ ਬੱਚਿਆਂ ਤੋਂ ਸੇਧ ਲੈਣ ਦੀ ਲੋੜ ਹੈ। ਪਰਾਲੀ ਨਾਲ ਅੱਗ ਲਗਾਉਣ ਨਾਲ ਸਾਨੂੰ ਟਾਈਮ ਜਰੂਰ ਫਰਕ ਪੈਂਦਾ ਹੈ ਪਰ ਜੋ ਨੁਕਸਾਨ ਸਾਡੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਲਈ ਖੜੇ ਹੁੰਦੇ ਹਨ। ਉਹ ਬਹੁਤ ਵੱਡੇ ਹੁੰਦੇ ਹਨ ਮੌਕੇ ਤੇ ਨਾ ਕਿਸਾਨ ਭਰਾਵਾਂ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਕਿ ਸਾਨੂੰ ਬਿਨਾਂ ਅੱਗ ਲਗਾਏ ਝੋਨੇ ਦੀ ਪਰਾਲੀ ਨੂੰ ਖੇਤਾਂ ਵਿੱਚ ਨਸ਼ਟ ਕਰਨਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ। ਜਿਸ ਨਾਲ ਸਾਡੀ ਜਮੀਨ ਵਿੱਚ ਲੇ ਜਿੱਥੇ ਮਿੱਤਰ ਕੀੜੇ ਬਚਦੇ ਹਨ ਉੱਥੇ ਸਾਡੀ ਜ਼ਮੀਨ ਦੀ ਅਪਜਾਊ ਸ਼ਕਤੀ ਵੀ ਦੁਗਣੀ ਹੁੰਦੀ ਹੈ ਤੇ ਸਾਡੀ ਫਸਲ ਦਾ ਝਾੜ ਵੀ ਦੋ ਤੋਂ ਢਾਈ ਕੁਇੰਟਲ ਵੱਧ ਨਿਕਲਦਾ ਹੈ।

  • पंजाब : आम आदमी पार्टी की ओर से की गई नई नियुक्तियां, देखें वीडियो

    पंजाब : आम आदमी पार्टी की ओर से की गई नई नियुक्तियां, देखें वीडियो

    मोगा : आम आदमी पार्टी की और से पार्टी को और मजबूत करने के लिए पंजाब भर में वर्करों को नियुक्ति पत्र दिए जा रहे है। इसी कड़ी के तहत पार्टी हाई कमान की और से विधान सभा हलके को और मजबूत करने के लिए ब्लाक स्तर पर नियुक्तियां की जा रही है। वही पार्टी हाई कमान ने विधान सभा में 14 ब्लाक प्रधानों को लगाया गया है। जिन्हें आज मोगा की एमएलए ने सिरोपा डाल दाल कर सम्मानित किया।

    वही इस मौके पर एमएलए अमनदीप कौर अरोड़ा ने बताया की हाई कमान की और से विधान सभा में 14 वर्करों को ब्लाक प्रधान नियुक्त किया गया है। वही उनको जिम्मेदारी दी गई। उनको एक दो दिन उनके एरिया के बारे में बता दिया जाएगा।इन नियुक्तियों से आने वाले 2024 के चुनावों में भी पार्टी को बहुत बल मिलेगा।

    वही ब्लॉक प्रधान बने वर्कर अंग्रेज सिंह और गौरव गर्ग ने बताया कि विधान सभा मोगा में 14 वर्करों को ब्लाको की प्रधानगी दी गई है। वही जो हाई कमान ने उन्हें जिम्मेदारी दी है, वह उसको तन देहि से निभाएंगे और आने वाले 2024 के चुनावों में अच्छा प्रदर्शन दिखाएंगे।

  • पंजाब : मंडी में खुले आसमान के नीचे रखी लाखों बोरियां धान की हुई खराब, देखें वीडियो

    पंजाब : मंडी में खुले आसमान के नीचे रखी लाखों बोरियां धान की हुई खराब, देखें वीडियो

    मोगा : पंजाब में मौसम ने एकाएक करवट ली है। मोगा के साथ ही कई जिलों में बारिश से जहां सर्दी का आगमन हुआ है। मंडियों में खुले आसमान के नीचे पड़ी धान की फसल बारिश से भीग गई। बारिश होने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई हैं। इन दिनों धान का सीजन चल रहा है। मंडियों में लाखों क्विंटल धान की फसल खुले आसमान के नीचे पड़ी है। मंडियों से धान की लिफ्टिंग न होने के चलते बोरियों का अंबार लगा हुआ है।

    ऐसे में बारिश होने से मंडियों में पूरी तरह व्यवस्था चरमरा गई है। हालांकि सरकार मंडियों में हर तरह के पुख्ता प्रबंध होने की बात कर रही है, लेकिन बारिश ने किसान और लेबर की चिंताएं बढ़ा दी हैं।  व्यापारियों को भी धान की फसल भीगने से खराब होने का डर सता रहा है। मौसम विभाग की माने तो अभी आने वाले दिनों में बारिश की संभावना है।

  • पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व चेयरमैम आप पार्टी में हुए शामिल

    पंजाबः कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व चेयरमैम आप पार्टी में हुए शामिल

    मोगाः चुनावों से पहले एक बार फिर से आप पार्टी ने विपक्षी पार्टियों को झटका देना शुरू कर दिया है। वहीं सिंघावाले गांव से कांग्रेस मार्केट कमेटी के पूर्व चेयरमैन राजिंदर पाल सिंह गिल ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। पूर्व चेयरमैन राजिंदर पाल आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। इसके अलावा अकाली दल के मौजूदा पंचायत सदस्य सीत कौर, गुरप्रीत सिंह और भारतीय वाल्मीक सभा के संरक्षक सोनू अरोड़ा, हरदीप सिंह, बेयंत सिंह बागा, मेजर सिंह, शंकर सिंह, भजन सिंह, चरण सिंह, गुरबावा भट्टी शामिल हुई। विधायक डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ा ने कहा कि हम आम आदमी पार्टी परिवार में उनका स्वागत करते हैं। इस मौके पर चेयरमैन हरजिंदर सिंह रोडे, ब्लॉक अध्यक्ष नछत्तर मल्ली, गुरवंत सखोक और हमारे सिंघावाला गांव की पूरी टीम मौजूद रही।

  • पंजाब : घर से 7 तोले सोना, 12 बोर की राइफल सहित अन्य सामान चोरी

    पंजाब : घर से 7 तोले सोना, 12 बोर की राइफल सहित अन्य सामान चोरी

    मोगा: पंजाब में चोरी की वारदाते लगातार बढ़ रही है, वहीं बीती रात गांव कोकरी कला के एक घर का ताला तोड़कर चोरों ने 7 तोले सोना, 2 पासपोर्ट, 12 बोर राइफल, 12 जिंदा कारतूस चोरी कर लिए। पीड़ित की शिकायत पर थाना अजितवाल में 3 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

    जानकारी देते हुए जांच अधिकारी संदीप कुमार ने कहा कि मनदीप सिंह पुत्र हरी सिंह ने सूचना दी कि कोकरी कला स्थित उसके घर में चोरों ने ताले तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर से 7 तोले सोना, 2 पासपोर्ट, 12 बोर राइफल, 12 जिंदा कारतूस चोरी कर ले गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी लेने के बाद 3 अज्ञात चोरों पर केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

  • पंजाब : ग्रामीण बैंक में चोरों ने लगाई सेंध, कटर से काटी दीवार

    पंजाब : ग्रामीण बैंक में चोरों ने लगाई सेंध, कटर से काटी दीवार

    मोगा: जिले में स्थित कस्बा बाघापुराना में चोरियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज कोई न कोई घटना सामने आ रही है। एक दिन पहले कोर्ट कॉम्प्लेक्स में सुरक्षा कर्मियों की हाजिरी में AC के पाइप चोरी किए गए। वहीं, देर रात पंजाब ग्रामीण बैंक में पीछे की साइड बाथरूम की दीवार में सेंध लगाई गई। हालांकि सूचना के बाद भी बैंक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे, बल्कि पुलिस को सूचित किया गया।

    वहीं, मौके पर जा रहे राहगीर ने कहा कि रास्ते से गुजरने के दौरान बैंक की दीवार में सेंध लगी हुई देखी तो पुलिस और बैंक कर्मचारियों को सूचित किया। दीवार को कटर से काटा गया था। पास में कटर के ब्लेड भी मिले हैं। पुलिस ने मौका-मुआयना किया। परंतु बैंक का कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। फिलहाल बैंक में चोरी के बारे में पता नहीं चल सका है। बैंक अधिकारियों के आने पर ही चोरी के बारे में पता चलेगा।

  • पंजाब : प्रेमी जोड़े की शादी पर 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    पंजाब : प्रेमी जोड़े की शादी पर 9 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, देखें वीडियो

    मोगा : एक प्रेमी जोडे की शादी पर 9 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। थाना प्रमुख जसबीर सिंह ने बताया कि अनमोल प्रीत कौर पत्नी अर्जुन बावा और अर्जुन बावा पुत्र भूषण बावा जो नजदीक शिव मंदर जीरा में रहते हैं। दोनों ने इसी साल 25 जुलाई को शादी की थी। इन दोनों का विवाह श्री गुरु तेग बहादुर गुरू द्वारे में करवाया गया था। दोनों ने हाई कोर्ट में अपनी सुरक्षा के लिए दरखास्त दी। जांच में पता चला के अर्जुन बावा की विवाह के वक्त उम्र 19 साल 7 महीने 5 दिन बनती है। जो के विवाह के लिए कम उम्र है।

    वही है कोर्ट के आदेशों के चलते लड़के की कम आयु होने पर 9 व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर आगे कारवाई की जा रही है। इनमें 3 लोग गुरुद्वारा साहिब के है जिनमें एक गुरुद्वारा साहिब का ग्रंथी और रागी और गुरुद्वारे का सेक्ट्री है और बाकी के परिवार के मेंबर है। वही थाना मुखी ने बताया की यह लोग जीरा के रहने वाले है लेकिन शादी इनकी मोगा में हुई थीय़ इस लिए मामला मोगा में दर्ज किया गया है। अभी इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है। वही गुरद्वारा के सेक्टरी हरभजन सिंह ने बताया हमारे गुरुद्वारा साहिब में शादी 25 जुलाई को हुई थी।

    हमें लड़की का आधार कार्ड दिखाया गया था उसकी उम्र 18 साल की ही हुई थी। लेकिन हम को यह नही पता चला की लड़के की उम्र कम है। वही लड़के वालों की तरफ से तो कुछ लोग थे। लेकिन लड़की वालों की ओर से कोई नहीं था। हमने पूछा तो लड़के वालो ने अपनी जिम्मेदारी ली थी। लेकिन हम को अब पता चला कि पुलिस ने हम पर भी मामला दर्ज कर दिया है। हम प्रशासन का पूरा सहयोग देंगे। गलती हम से हुई है, हमने लड़के का आधार कार्ड नही देखा और लड़की का आधार कार्ड हमने देखा था।

  • पंजाब : 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक मेले मईया का होगा आयोजन, देखें वीडियो

    पंजाब : 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक मेले मईया का होगा आयोजन, देखें वीडियो

    मोगा : कल 15 अक्टूबर से 23 अक्टूबर तक नवरात्री शुरू हो रहे है। वही इस साल मेले मईया का आयोजन किया जा रहा। इस साल देश के अलग -अलग राज्यों के 23 मंदिरों से माता रानी की 23 ज्योति मोगा पहुंची। जिनमें एक ज्योति बाबा भैरो नाथ और एक बाला जी हनुमान मंदिर से लाई गई है। वही कल से 23 अक्टूबर तक मोगा में महामाई का गायन होगा।

    वही नवरात्रि को लेकर आज मोगा में एम एलए डाक्टर अमनदीप कौर अरोड़ा की अगुवाई में शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इस यात्रा में महिलाओं ने डांडिया भी किया। वही एमएलए सभी शहर वासियों को जहां नवरात्रि की बधाई दी और मेले मईया में पहुंचने की अपील की।

  • पंजाब : पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर PCR  टीमों में की बढ़ोतरी, देखें वीडियो

    पंजाब : पुलिस ने त्योहारों के मद्देनजर PCR टीमों में की बढ़ोतरी, देखें वीडियो

    मोगा : जिले में बढ़ रही वारदातों और आने वाले त्योहारों को देखते हुए पुलिस ने जिले में PCR की गश्त बढ़ाई। वही शहर में 10 गाड़िया 112 नंबर 20 मोटर साइकल और 5 एक्टिवा महिला पुलिस कर्मचारी तैनात कर दिए है। सभी के पास हथियार मौजूद होंगे। वही इनकी ड्यूटी 24 घंटे रहेंगी और शिफ्ट के मुताबिक ड्यूटी देंगे। वही इनको एसएसपी ने हरी झंडी देकर रवाना किया।

    इस मौके एसएसपी जे एलंचेलियन ने बताया की शहर में बढ़ रही वारदातों को देखते को हुए और त्योहारों के मद्देनजर जिले में पीसीआर टीमें बढ़ाई गई है। ताकि शहर में बढ़ रही वारदातों पर कंट्रोल किया जा सके। एसएसपी ने बताया की यह कर्मचारी अपनी टर्म के मुताबिक 24 घंटे ड्यूटी देंगे और इनको 112 नंबर पर फोन करके सूचना दी जाएगी और पांच मिनट में घटना के स्थान पर पहुंच जाएंगे।