Category: Punjab>Moga

  • Punjab News: BJP, Akali Dal व Congress पर CM Mann ने साधे निशाने, देखें Live

    Punjab News: BJP, Akali Dal व Congress पर CM Mann ने साधे निशाने, देखें Live

    मोगाः मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में डिसचार्ज होने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री मोगा में आयोजित नशा विरोधी रैली में शामिल हुए। आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सरकार हर गांव में खेल के मैदान बनाएगी और खेल का सामान भी देगी। उन्होंने कहा कि जो युवा नशा छोड़ेंगे, उन्हें खेलों से जोड़ा जाएगा और रोजगार भी दिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि भगवंत मान सरकार 60 हजार सरकारी नौकरियां दे चुकी है। केजरीवाल ने लोगों से कहा कि गांव-गांव जाकर बताएं कि अकाली दल, बीजेपी और कांग्रेस की सरकारों के समय पंजाब में नशा बढ़ा। उन्होंने कहा कि पहली बार नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है और लोगों से अपील की कि दूसरी पार्टियों को वोट न दें। सीएम भगवंत मान ने लोगों को नशे से दूर रहने की शपथ भी दिलाई। उन्होंने लोगों से कहलवाया कि वे न खुद नशा करेंगे और न नशा तस्करी या सेवन को बढ़ावा देंगे, बल्कि अपने गांव, वार्ड और समाज से नशा खत्म करने के लिए काम करेंगे। सीएम भगवंत मान ने अस्पताल में दाखिल होने पर विरोधियों द्वारा तंज कसे जाने को लेकर विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जब वह अस्पताल जाते हैं, तो विरोधी कहते हैं कि वह वैसे ही चला गया। उन्होंने भाजपा, कांग्रेस और शिरोमणि अकाली दल के नेताओं से कहा कि वह उनकी जड़ों में बैठेंगे। सीएम ने कहा कि पहले पंजाब के खिलाड़ी मशहूर होते थे, लेकिन इन्होंने पंजाब को टीके वाला बना दिया। सीएम मान ने बिना नाम लिए मजीठिया पर निशाना साधते हुए कहा कि कचहरी से जमानत मिल सकती है, लेकिन ऊपर वाले से नहीं मिलेगी। अभी भी मूछों को ताव दे रहे हैं। गौरतलब है कि सीएम भगवंत मान की कल अचानक तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां आज दोपहर बाद उन्हें डिस्चार्ज किया गया, इसके बाद सीएम मान हेलिकॉप्टर से मोगा रैली में शामिल होने पहुंचे।  
  • Punjab News: बस चालक ने कार को मारी टक्कर, ASI सहित 3 घायल

    Punjab News: बस चालक ने कार को मारी टक्कर, ASI सहित 3 घायल

    मोगाः जिले के गांव किली चाहल के पास रैली स्थल आज सुबह बस ने कार को टक्कर मार दी। इस हादसे में एएसआई सहित 3 लोग घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार सरकारी पार्किंग पर गाड़ियां खड़ी करवा रहे एक ट्रैफिक पुलिस के एएसआई समेत एक निजी कार में सवार होकर आए महिला कर्मचारी के अलावा एक अन्य पुलिसकर्मी को मोगा से चलकर लुधियाना जा रही एक प्राइवेट बस ने जबरदस्त टक्कर मार दी। इस टक्कर के दौरान जहां गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

    वहीं एक महिला पुलिसकर्मी समेत 3 पुलिस कर्मचारी घायल हो गए, जिनका इलाज के लिए मोगा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। घटनास्थल से मिली जानकारी के अनुसार गांव किली चाहल में सोमवार को आम आदमी पार्टी की रैली हो रही है इसी को लेकर पुलिस प्रशासन तैनात किया गया है। रैली स्थल के पास पुलिस कर्मचारियों की गाड़ियां खड़ी करने के लिए एक वीआईपी पार्किंग बनाई गई है, जहां पर ट्रैफिक पुलिस के एएसआई राजविंदर सिंह गाड़ियों को पार्किंग में खड़ा करवा रहे थे कि जालंधर से महिला हेड कॉन्स्टेबल मनप्रीत कौर तथा अमनजीत सिंह कार में सवार होकर पार्किंग स्थल के पास पहुंचे और गाड़ी को पार्किंग में खड़ा करने वाले ही थे कि इसी दौरान मोगा से लुधियाना जा रही जयपुर एक्सप्रेस की निजी बस ने उनकी कर को जबरदस्त टक्कर मार दी।

    इस दौरान जहां कर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, बस ने पास में खड़े ट्रैफिक पुलिस के एएसआई राजविंदर सिंह को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे के दौरान एएसआई राजविंदर सिंह महिला कॉन्स्टेबल मनप्रीत कौर तथा अमनजीत सिंह घायल हो गए। वहीं, कार भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई तीनों घायलों को इलाज के लिए मोगा के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है । घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाअधिकारी मौका पर पहुंच कर जांच करने में जुट गए हैं वही बस को कब्जे में ले लिया गया है।

  • Punjab News: प्रवासियों पर गोलियां चलाने वाले आरोपियों का पुलिस ने किया Encounter, देखें वीडियो

    Punjab News: प्रवासियों पर गोलियां चलाने वाले आरोपियों का पुलिस ने किया Encounter, देखें वीडियो

    मोगाः पुलिस ने 10 फरवरी को 2 प्रवासियों पर गोली चलाने वाले 2 आरोपियों को मुठभेड़ के बाद काबू कर लिया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी गोली लगने से घायल हो गया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरे आरोपी से पूछताछ की जा रही है। यह कार्रवाई मोगा पुलिस और सीआईए स्टाफ ने मिलकर की।

    जानकारी मुताबिक, 10 फरवरी को मोगा में 2 प्रवासी मजदूरों को गोली मार दी गई थी। बिहार से आए ये दोनों मजदूर मोगा की एक फैक्ट्री में काम करते थे और गोली लगने से घायल हो गए थे। इस घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि आरोपी घल्लकलां इलाके में मौजूद हैं। जब पुलिस टीम उन्हें पकड़ने पहुंची, तो आरोपियों ने रुकने के बजाय पुलिस पर गोलियां चला दीं। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी, जिसकी पहचान जोबनप्रीत के रूप में हुई है, की टांग में गोली लगी और वह घायल हो गया। दूसरा आरोपी आकाशदीप भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया गया मोटरसाइकिल और हथियार भी बरामद कर लिया है।

    पुलिस के अनुसार, इन्हीं दोनों आरोपियों ने प्रवासियों पर फायरिंग की थी। वे विदेशी हैंडलर के इशारे पर पंजाब का माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे थे। दोनों आरोपियों को काबू कर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस मामले में अन्य आरोपियों की संलिप्तता की भी जांच कर रही है।

     

     

     

  • Punjab News: घर में घुसकर व्यक्ति का कत्ल करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: घर में घुसकर व्यक्ति का कत्ल करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले धर्मकोट क्षेत्र के गांव कैला में घर में घुसकर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहाचन इंद्रजीत सिंह उर्फ सोनी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई 32 बोर की लाइसेंसी रिवॉल्वर, 2 खाली खोल और 4 कारतूस बरामद किए हैं। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी जसवरिंदर सिंह ने बताया कि अगवाड़ सधुआं निवासी गुरमेज सिंह ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि 10 फरवरी को इंद्रजीत सिंह उर्फ सोनी उसके भाई भरपूर सिंह के घर आया।

    आरोपी का पहले से घर में आना-जाना था। आरोप है कि वह घर के रसोईघर में घुस गया। कुछ ही देर बाद दो गोलियां चलने की आवाज आई। जब परिवार के लोग अंदर पहुंचे तो आरोपी हाथ में रिवॉल्वर लेकर बाहर भाग रहा था। रसोई में भरपूर सिंह जमीन पर पड़े थे और उनके सिर व कान से खून बह रहा था। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर थाना धर्मकोट में हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि कुछ समय पहले मृतक और आरोपी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।

    पुलिस का मानना है कि उसी रंजिश के चलते आरोपी ने गुस्से में आकर यह वारदात की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के संभावित ठिकानों और रिश्तेदारों के यहां छापेमारी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं था। पुलिस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। रिमांड के दौरान अन्य खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab News: प्रवासियों पर फायरिंग करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

    Punjab News: प्रवासियों पर फायरिंग करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

    मोगाः जिले में जीरा रोड पर प्रवासी श्रमिकों पर हमला करने के मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पुलिस ने फिरोजपुर से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखविंदर सिंह और लखविंदर सिंह के रूप में हुई है और दोनों फिरोजपुर के निवासी हैं। बता दें कि कुछ दिन पहले जीरा रोड पर 2 प्रवासी मजदूरों पर आरोपियों द्वारा फायरिंग की गई थी।

    इस घटना में 2 प्रवासी मजदूर घायल हो गए थे। दरअसल, वह प्रवासी मजदूर फैक्टरी से अपने क्वार्टरों में खाना खाने जा रहे थे। इस दौरान गोली लगने से दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद प्रवासी मजदूरों पर गोलियां चलाने की जिम्मेदारी लाडी भलवान और निरवेर सिंह ने ली थी। उन्होंने सोशल मीडिया पर गोलियां चलाते हुए का वीडियो भी शेयर किया है।

    पोस्ट में लिखा कि कि यूपी और बिहार से यहां पंजाब में आकर पंजाब को अपने बाप की जागीर समझ रहे हैं। पंजाब का माहौल खराब कर रहे हैं। पिछले दिनों सबने देखा कि इन्होंने पंजाब में आकर क्या किया। पंजाब के बच्चों के साथ जो किया, इसके लिए उन पर कोई सख्ती नहीं हुई।

  • Punjab News: लाइसेंसी Pistol से गोली मारकर पड़ोसी की हत्या, देखें वीडियो

    Punjab News: लाइसेंसी Pistol से गोली मारकर पड़ोसी की हत्या, देखें वीडियो

    मोगाः शहर के धर्मकोट थाना क्षेत्र के गांव कैलां में व्यक्ति की गोली मारकर हत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि मृतक को शक था कि आरोपी के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध हैं जिसके चलते दोनों में झगड़ा रहता था। इसी रंजिश में आरोपी ने पड़ोसी की हत्या कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

    जानकारी के अनुसार, यह घटना देर शाम करीब 7 बजे हुई। गांव कैलां निवासी इंद्रजीत सिंह उर्फ सोनी ने अपने पड़ोसी भरपूर सिंह के सिर में अपनी .32 बोर लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मार दी, जिससे भरपूर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आरोपी घटना के समय शराब के नशे में था।

    डीएसपी धर्मकोट जसवरिंदर सिंह ने बताया कि मृतक भरपूर सिंह को शक था कि उसकी पत्नी के इंद्रजीत सिंह उर्फ सोनी के साथ अवैध संबंध हैं। इसी शक के कारण भरपूर सिंह ने सोनी को अपने घर आने से मना किया था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी इंद्रजीत सिंह उर्फ सोनी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी घटना के बाद से फरार है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

     

     

  • Punjab News: व्यक्तियों पर फायरिंग करके आरोपी फरार, 2 घायल, इलाके में दहशत का माहौल , देखें वीडियो

    Punjab News: व्यक्तियों पर फायरिंग करके आरोपी फरार, 2 घायल, इलाके में दहशत का माहौल , देखें वीडियो

    मोगाः जीरा रोड पर अज्ञात आरोपियों ने 2 प्रवासी मजदूरों पर गोलीबारी की। मिली जानकारी के अनुसार घटना में 2 प्रवासी मजदूर घायल हो गए। यह प्रवासी मजदूर फैक्टरी से अपने क्वार्टरों में खाना खाने जा रहे थे। इस दौरान गोली लगने से दोनों मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां एक की हालत नाज़ुक बनी हुई है, जबकि दूसरा खतरे से बाहर है।

    फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आला अधिकारी समेत कई सीनियर अफसर घटना स्थल पर मामले की जांच कर रहे हैं। सिविल अस्पताल में जानकारी देते हुए घायल सुबोध कुमार ने बताया कि वह बीएस एग्रो वर्क्स में शेल्टर में रहते हैं। वह अपने दोस्त अशोक कुमार के साथ खाना खाने जा रहे थे। इस दौरान वह अपने क्वार्टर जा रहा था कि 3 व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आए, जिन्होंने थोड़ी दूरी पर बाइक रोकी।

    आरोपियों ने मोटरसाइकिल मोड़ी और लूटने के इरादे से उन पर गोलियां चला दीं। इस दौरान अशोक कुमार और उसका साथी घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए एम्बुलेंस की मदद से मोगा सिविल अस्पताल लाया गया। घायलों को प्राथमिक चिकित्सा देने के बाद, इमरजेंसी स्टाफ ने घटना की सूचना पुलिस को दी। दूसरी ओर, सूचना मिलते ही थाना सिटी वन की पुलिस समेत अन्य पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया।

    बताया जा रहा है कि प्रवासी मजदूरों पर गोलियां चलाने की जिम्मेदारी लाडी भलवान और निरवेर सिंह ने ली। उन्होंने सोशल मीडिया पर गोलियां चलाते हुए का वीडियो भी शेयर किया है। पोस्ट में लिखा कि कि यूपी और बिहार से यहां पंजाब में आकर पंजाब को अपने बाप की जागीर समझ रहे हैं। पंजाब का माहौल खराब कर रहे हैं। पिछले दिनों सबने देखा कि इन्होंने पंजाब में आकर क्या किया। पंजाब के बच्चों के साथ जो किया, इसके लिए उन पर कोई सख्ती नहीं हुई।

  • Punjab News: घोड़ा ट्राले और ट्रक में हुई आमने-सामने टक्कर, 2 की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: घोड़ा ट्राले और ट्रक में हुई आमने-सामने टक्कर, 2 की मौत, देखें वीडियो

    मोगाः जिले के कस्बा बाघा पुराना के नजदीक घोड़ा ट्राले और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। मिली जानकारी के अनुसार पॉलिटेक्निक कॉलेज के पास यह हादसा हुआ है। हादसे में दोनों ड्राइवरों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं घटना में दोनों वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। घटना में देर रात रोड़ पर भारी जाम लग गया। इसकी तस्वीरें भी सामने आई है। घटना की सूचना मिलते ही समाज सेवी संस्था मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई। वहीं दोनों वाहनों को क्रेन की मदद से हटाने का काम शुरू कर दिया गया।

    घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष देखने को मिला। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि रात के समय चलने वाली ट्रालियों और अन्य गति वाले वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी जाए। उनका कहना है कि सड़क पर रोशनी की कमी, रिफ्लेक्टर न लगना और ट्रैफिक नियंत्रण की कमजोर व्यवस्था के कारण ऐसे हादसे अक्सर सामने आ रहे हैं। पुलिस ने बताया कि सड़क को दोबारा सुचारू कर दिया गया है। मृतकों की पहचान की जा रही है और परिजनों को सूचित किया जा रहा है। साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रात के समय सड़क पर चलते हुए विशेष सावधानी बरतें और ट्रैफिक नियमों का पालन करें।

  • Punjab News: भारी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: भारी मात्रा में नशीले पदार्थ सहित 2 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगा: जिले में नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक क्विंटल 80 किलो भुकी चूरा पोस्त सहित 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, चौंकी नथुवाला के इंचार्ज सुरजीत सिंह की अगुवाई में की गई कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 20-20 किलो की 9 बोरियां बरामद की गईं। तलाशी के दौरान इन बोरियों में से कुल एक क्विंटल 80 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ। आरोपियों की पहचान ज्ञान सिंह और जसकरण सिंह निवासी गांव मल्लके के रूप में हुई है।

    इस संबंधित थाना बाघा पुराना में मामला नंबर 31, धाराएं 15/61/85 NDPS एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी ज्ञान सिंह के खिलाफ पहले ही 7 मामले दर्ज हैं, जिनमें से 6 मामले NDPS एक्ट के अंतर्गत हैं। दोनों आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर 2 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस द्वारा अगली जांच और कार्रवाई जारी है।

     

  • Punjab News: 11 हजार केवी की लाइन की चपेट में आने से 22 वर्षीय नौजवान की मौत

    Punjab News: 11 हजार केवी की लाइन की चपेट में आने से 22 वर्षीय नौजवान की मौत

    मोगाः जिले के गांव बूटर में 11 हजार केवी की हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से नौजवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान 22 वर्षीय मनप्रीत सिंह निवासी गांव रानियां के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार मनप्रीत सिंह नए बन रहे मकान में पाइप फिटिंग का काम कर रहा था। काम के दौरान जब वह छत पर कटर चलाने के दौरान मकान से गुजर रही 11 हजार केवी की बिजली की तार से उसका सिर छू गया।

    इस दौरान करंट लगने से मनप्रीत सिंह छत से नीचे गिर गया। जिसे लोगों की मदद से उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे को लेकर मकान मालिक सरनाम सिंह ने बताया कि उनके घर के ऊपर से 11 हजार केवी की बिजली लाइन गुजर रही है और एक खंभा काफी नीचे होने के कारण उन्हें पहले से ही हादसे का डर था। इस मामले को लेकर उनके द्वारा करीब 2 महीने पहले बधनी कलां बिजली विभाग को लिखित शिकायत भी दी गई थी, लेकिन विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई।

    इसी लापरवाही के कारण यह हादसा हो गया। सरनाम सिंह ने बताया कि सुबह जब मनप्रीत सिंह काम करने आया था, तो उसे छत पर मौजूद हाईटेंशन तारों को लेकर सावधानी बरतने के लिए कहा गया था, लेकिन दुर्भाग्यवश काम के दौरान गलती हो गई और यह हादसा हो गया। मनप्रीत सिंह के पिता अंग्रेज सिंह ने बताया कि सुबह करीब 8 बजे मनप्रीत सिंह घर से काम के लिए निकला था, लेकिन यह नहीं पता था कि वह कहां काम करने गया है। उनके दो बेटे हैं, जिनमें से केवल मनप्रीत सिंह ही कमाने वाला था।