जालंधरः 2300 नशीले कैप्सूल और 500 नशीली गोलियों सहित 2 गिरफ्तार

जालंधरःENS  थाना बिलगा की पुलिस ने 2300 नशीले कैप्सूल और 500 नशीली गोलियों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान रजिंदर सिंह निवासी गांव बूटे दीया छना थाना मेहतपुर और प्रदीप सिंह निवासी थाना लोहिया के रुप में हुई है।

थाना बिलगा के प्रभारी महिंदर पाल ने बताया कि उनकी टीम के एसआई अनवर मसीह पुलिस पार्टी सहित गश्त के दौरान से गांव खोखेवाल से सगोंवाल की तरफ जा रहे थे, जहां उन्होंने रजिंदर सिंह को को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 650 नशीले कैप्सूल और 100 नशीली गोलियां बरामद की पुलिस ने रजिंदर के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो सामने आया कि रजिंदर नशीली गोलियां को प्रभदीप सिंह निवासी गाव सरदावाला थाना लोहिया से लेकर आया था, जिसे पुलिस ने मुक़द्दमे में नामजद कर आरोपित प्रभदीप सिंह को गांव शादीपुर बस अड्डा से गिरफ्तार कर उससे 1650 नशीली कैप्सूल और 100 नशीली गोलियां बरामद कर पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *