किसानों का ऐलान, आज करेंगे रोड़ जाम

कुरुक्षेत्रः किसानों ने बीते दिन दिल्ली कूच की कोशिश शुरू की, लेकिन कई प्रयासों व रणनीति के बावजूद फोर्स ने उन्हें आगे बढ़ने नहीं दिया। वहीं कुरुक्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन के नेता गुरनाम सिंह चढूनी ने कहा कि जो आज खनौरी बॉर्डर हुआ वह बहुत ही दुखद घटना है। उसको लेकर वीरवार को हरियाणा के सभी जिलों में सभी पदधिकारी व किसान 12 से 2 बजे तक अपने-अपने जिले में रोड जाम करेंगे।

साथ ही सभी किसान शांतिपूर्ख रोड जाम करेंगे। वहीं भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट के जिलाध्यक्ष संजू गुंदियाना ने बताया कि यूनियन ने फैसला लिया है कि वीरवार को दोपहर 12:00 बजे से 2:00 बजे तक पंचकूला-रुड़की- अम्बाला-यमुनानगर रोड कैल चौक पर जाम किया जाएगा। उनका कहना है कि अभी 2 घंटे के लिए रोड जाम करने का फैसला प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने लिया है।

बता दें कि बीते दिन हरियाणा-पंजाब के दाता सिंह वाला-खनौरी बॉर्डर पर पुलिस ने किसानों को खदेड़ने के लिए आंसू गैस के गोले छोड़े। वहीं प्लास्टिक की गोलियां चलाई गई। किसानों को रोकने के लिए वाटर कैनन का प्रयोग किया गया। आंदोलन की अगुवाई कर रहे किसान नेता सरवण पंढेर ने कहा है कि खनौरी बॉर्डर पर एक किसान की मौत हो गई है। हालांकि अभी इसमें प्रशासन की ओर से किसी की मौत की पुष्टि नहीं की गई है। पुलिस के 2 जवान घायल हो गए है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *