Blog

  • Punjab News: तस्करों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 3.50 करोड़ की संपत्ति की ज़ब्त, देखें वीडियो

    Punjab News: तस्करों के खिलाफ पुलिस का एक्शन, 3.50 करोड़ की संपत्ति की ज़ब्त, देखें वीडियो

    मोगाः पंजाब में नशे को खत्म करने के लिए पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसा जा रहा है। इस दौरान जहां उनकी संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया जा रहा है, वहीं उनकी संपत्तियों को ज़ब्त भी किया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए नशा तस्करों की 3 करोड़ 50 लाख रुपये की संपत्ति ज़ब्त की है। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी रमनदीप सिंह ने बताया कि पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और एसएसपी मोगा के निर्देशों के तहत लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

    इसी के चलते थाना कोट ईसे खां के गांव दौलेवाला में 2 नशा तस्करों में से अर्शदीप सिंह की संपत्ति 1 करोड़ 19 लाख रुपये की है, वहीं सुखजीत सिंह की कुल संपत्ति 2 करोड़ 2 लाख रुपये की ज़ब्त की गई। इसके अलावा कोट ईसे खां के ही निवासी संदीप सिंह की 32 लाख 6 हजार, गुरजंट सिंह की 11 लाख 28 हजार, गुरचरण सिंह की 37 लाख 80 हजार और गुरविंदर सिंह की 66 लाख 35 हजार रुपये की संपत्ति को ज़ब्त किया गया। इन सभी संपत्तियों की कुल कीमत करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये बनती है। इन सभी नशा तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। वहीं, डीएसपी रमनदीप सिंह ने नशा तस्करों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे नशा बंद कर दें, किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

  • Punjab News: Travel Agents से 5 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में हथियार सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: Travel Agents से 5 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में हथियार सहित 3 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः फरीदकोट और फिरोजपुर के ट्रैवल एजेंटों से 5 करोड़ रुपए की फिरौती मांगने के मामले की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए एएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि उन्हें ट्रैवल एजेंट आशिष शर्मा ने फिरौती की शिकायत दी थी। शिकायत के अनुसार पीड़ित ने बताया कि आरोपियों द्वारा उसे फोन पर जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं और 5 करोड़ रुपये फिरौती की मांग की जा रही है। पीड़ित ने कहा कि उसे लगातार अलग-अलग फोन नंबरों से कॉल आ रही थीं। जिसके बाद पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज करके सीआईए स्टाफ ने गहनता से जांच की।

    पुलिस द्वारा जब उक्त नंबरों की जांच की गई तो पता चला कि धमकियां देने वाले और फिरौती वसूलने वाले गुरदासपुर, फिरोजपुर और पट्टी शहर के निवासी हैं। जब तीनों की कॉल डिटेल खंगाली गई, तो गिरोह के तीनों सदस्यों की पहचान करके आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान सामने आया कि गिरफ्तार तीनों आरोपी चमकौर सिंह, करनदीप सिंह और पलविंदर सिंह मिलकर एक इमीग्रेशन सेंटर चला रहे थे, लेकिन उसमें उन्हें ज्यादा कमाई नहीं हो रही थी। इसलिए उन्होंने जल्दी अमीर होने के लिए यह रास्ता चुना। तीनों ने इमीग्रेशन का काम करने वाले लोगों को ही अपना शिकार बनाने की योजना बनाई और आशीष शर्मा को फोन करके 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी और फिरौती न देने पर जान से मारने की धमकियां दीं।

    आरोपी शातिर थे कि उन्होंने पहले फरीदकोट में एक लूट की वारदात को अंजाम दिया और पिस्टल के बल पर एक मोबाइल फोन की लूट की। उसी मोबाइल फोन का इस्तेमाल करके उन्होंने फरीदकोट और फिरोजपुर के ट्रैवल एजेंटों से 5-5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने उन मोबाइल फोन की टॉवर की लोकेशन्स से इन तीनों आरोपियों की पहचान की और उन्हें धर दबोचा। एएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन, एक नकली पिस्टल और एक कार बरामद हुई है। आरोपियों से आगे पूछताछ जारी है कि उन्होंने और कितनी बार फिरौती के लिए धमकियां दीं या फिर कितनी बार फिरौती वसूल की, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। गिरफ्तार आरोपियों पर पहले कोई मुकदमा दर्ज नहीं है।

  • Punjab News: पार्क में 2 युवकों पर हथियारों से लैस नौजवानों ने किया कातिलाना हमला

    Punjab News: पार्क में 2 युवकों पर हथियारों से लैस नौजवानों ने किया कातिलाना हमला

    डेराबस्सीः गुलाबगढ़ रोड के एक पार्क में गुंडागर्दी का नंगा नाच देखने को मिला। जहां हथियारों से लैस 2 दर्जन से अधिक युवकों ने 2 युवकों पर कातिलाना हमला कर दिया। घटना में घायल नौजवानों की पहचान नवजोत सिंह पुत्र गुरजीत सिंह वासी बाला जी नगर और हर्षवीर सिंह पुत्र सुरजीत सिंह वासी सैदपुरा के रूप में हुई है। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को डेराबस्सी सिविल अस्पताल से चंडीगढ़ जीएमसीएच रेफर किया गया।

    घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु की। जानकारी मुताबिक नवजोत व हर्षवीर जिम करने के बाद घर लौट रहे थे। उन्हें ग्रीन स्वीट्स के पास दो युवकों ने बात करने के लिए रोका और पास ही पार्क में ले गए। वहां पहले से एक दर्जन युवक तलवारों, गंडासे, बेसबैट, डंडों आदि से लैस मौजूद थे। जिन्होंने पहले उन पर पत्थर बरसाए और बाद में कातिलाना हमला कर दिया। नवजोत सिर पर गहरी चोट लगने से बेहोश हो गया।

    उसे एंबुलेंस में अस्पताल पहुंचाया गया। हमलावरों के कई हथियार भी मौके से पुलिस ने काबू किए है। घटना में गंभीर रूप से घायल नवजोत के अनुसार कुछ हमलावारों को वह पहचानता है जिनमें महमदपुर, शिवपुरी कालोनी के भी युवक है। पुलिस ने पीड़ितों के बयानों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि जल्द हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

     

  • बड़ा हादसाः कूएं में गिरी ट्रैक्टर ट्राली, 8 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो

    बड़ा हादसाः कूएं में गिरी ट्रैक्टर ट्राली, 8 की मौत, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, देखें वीडियो

    नांदेडः महाराष्ट्र के नांदेड जिले से एक बेहद दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। शुक्रवार सुबह हिंगोली के वसमत तालुका के गुंज गांव से खेतों में हल्दी की कटाई के लिए निकलीं महिला मजदूरों को ले जा रहा एक ट्रैक्टर नांदेड के आलेगांव इलाके में स्थित कांचननगर के पास अनियंत्रित होकर गहरे कुएं में जा गिरा। इस भयावह दुर्घटना में अब तक 8 लोगों की मौत होने की खबर है, जबकि कई अन्य के कुएं में फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना आज सुबह करीब 7 से 7:30 बजे के बीच घटी जब ट्रैक्टर पर सवार महिलाएं खेतों की ओर जा रही थीं।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इलाके में बारिश की वजह से रास्ते फिसलन भरे हो गए थे। इससे ट्रैक्टर का टायर स्लिप हो गया और चालक संतुलन खो बैठा। ट्रैक्टर सीधे पानी से भरे कुएं में जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि ट्रैक्टर पूरी तरह पानी में समा गया और सिर्फ उसका एक टायर ऊपर दिखाई दे रहा है। मौके पर अभी बचाव कार्य जारी है। घटना के तुरंत बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और स्थानीय प्रशासन को हादसे की सूचना दी। ग्रामीणों ने एक महिला समेत कुछ लोगों को कुएं से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। पीड़ितों ने बाहर आकर बताया कि ट्रैक्टर में कई लोग फंसे हुए हैं। इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है।

    हिंगोली और नांदेड पुलिस की टीमें घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं। बचाव कार्य जारी है और अभी तक कोई शव बरामद नहीं हुआ है, साथ ही ट्रैक्टर का भी पता नहीं चल सका है। ट्रैक्टर-ट्रॉली को बाहर निकालने के लिए क्रेन बुलाया गया है और अन्य बचाव दलों की मदद ली जा रही है। फ़िलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि ट्रैक्टर में कुल कितने लोग सवार थे। इस हादसे से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि सभी महिलाएं हिंगोली जिले के वसमत तालुका के भुज गांव की रहने वाली थीं और खेतों में हल्दी की फसल की कटाई के लिए ट्रैक्टर से आसपास के गांवों में जाया करती थीं।

  • Jalandhar News: Delivery Boy के Blind Murder की सुलझी गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Delivery Boy के Blind Murder की सुलझी गुत्थी, आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: देहात पुलिस ने डिलीवरी ब्वॉय के हुए ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को 24 घंटे में सुलझा लिया है। इस मामले में थाना महितपुर की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 31 मार्च की रात 19 वर्षीय राजवीर डेविट पुत्र चरणजीत सिंह निवासी हरिपुर का कत्ल हुआ था। जिसका शव पुलिस ने खेतों से बरामद किया था। मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी ओंकार सिंह बराड़ और थाना महितपुर के मुख्य अधिकारी एस.आई. लखबीर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि Hot and Crusty रेस्टोरेंट में डिलीवरी का काम करता राजवीर डेविट बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर से गया था, जिसके बाद वह लापता हो गया।  परिवार और गांववासियों ने राजवीर की तलाश शुरू की।

    इस दौरान महितपुर से हरिपुर जाने वाली लिंक रोड के पास रकबा महितपुर के गेहूं के खेत में सड़क के करीब राजवीर डेविट का मृतक शरीर देखा गया, जिसका गला तेजधार हथियार से काटा गया था। घटना स्थल पर बुलेट मोटरसाइकिल भी पड़ी थी। जिसके बाद परिजनों के बयानों पर मामला दर्ज करते हुए, पुलिस ने बारीकी से जांच की। जांच के दौरान युवराज सिंह उर्फ ​​युवी पुत्र दिलबाग सिंह निवासी संगोवाल थाना मेहतपुर को गिरफ्तार किया।

    आरोपी से पूछताछ के बाद घटना स्थल से एक अपाची मोटरसाइकिल सहित आरोपियों द्वारा कत्ल में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद किया गया। इस दौरान एक नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर माननीय अदालत में पेश कर ज्यूडिशियल रिमांड जेल लुधियाना भेज दिया था। जिससे पूछताछ के बाद एक आरोपी को नामजद किया गया। इस दौरान उनकी टीम ने युवराज को गिरफ्तार किया है। इसी आरोपी ने नाबालिग के साथ मिलकर घटना की प्लानिंग बनाई थी। आरोपी से पूछताछ में बड़े खुलासे होने की संभावना है।

  • घर से मिले पिता सहित 2 बच्चों के शव, इलाके में दहशत का माहौल

    घर से मिले पिता सहित 2 बच्चों के शव, इलाके में दहशत का माहौल

    मऊगंजः जिले के गडरा गांव के एक घर में 3 शव मिले हैं। घटना की जानकारी तब लगी जब पड़ोसियों को बदबू आने शुरू हुई जिसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस गेट खोलकर अंदर गई तो 3 शव फंदे से झूल रहे थे। कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी दिलीप कुमार सोनी भी मौके पर पहुंचे। शवों की सूचना मिलने पर इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।

    जानकारी देते हुए रीवा आईजी गौरव राजपूत ने बताया कि औसेरी साकेत के घर से बदबू आ रही थी। उसकी पहली पत्नी की मौत हो चुकी है। दूसरी पत्नी से औसेरी का अक्सर विवाद होते रहता था। इस कारण वह तनाव में रहता था। घर के अंदर औसेरी, बेटी मीनाक्षी (11) और बेटे अमन (8) का शव मिला है। पड़ोसियों ने बताया, आज सुबह से घर से बदबू आ रही थी। खिड़की से झांककर देखा तो दरवाजा अंदर से बंद था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने रीवा से फॉरेंसिक टीम और अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया है।

  • Jalandhar News: इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट के किंगपिन Akshay Chhabra की कोर्ट में पेशी, 5 दिन का मिला रिमांड

    Jalandhar News: इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट के किंगपिन Akshay Chhabra की कोर्ट में पेशी, 5 दिन का मिला रिमांड

    जालंधर, ENS: इंटरनेशनल ड्रग्स सिंडिकेट के किंगपिन अक्षय छाबड़ा को ईडी डिब्रूगढ़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। जहां ईडी ने उसे स्पेशल कोर्ट में पेश करके 8 दिन का रिमांड मांगा। जहां कोर्ट से ईडी को 5 दिन का रिमांड हासिल हुआ। ईडी के वकील अजय पठानिया ने कोर्ट को बताया कि चाय बेचने वाले के बेटे अक्षय ने ड्रग के जरिये करोड़ों रुपए कमाए थे। करोड़ों की चल-अचल संपत्ति खरीदी है।

    ईडी छाबड़ा से गहराई से पूछताछ करना चाहती है। कोर्ट ने छाबड़ा को पांच दिन के रिमांड पर ईडी को सौंप दिया है। बता दें कि अक्षय अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स सिंडिकेट का किंगपिन था। उसे एनसीबी ने नवंबर, 2022 में जयपुर एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया था। केस में जसपाल सिंह उर्फ ​​गोल्डी को भी पकड़ा था। एनसीबी की जांच से पता चला है कि लुधियाना में स्थित ड्रग सिंडिकेट ने पंजाब में आईसीपी (एकीकृत चेक पोस्ट) अटारी और गुजरात में मुंद्रा समुद्री बंदरगाह सहित कई जगहों से करीब 1,400 किलो हेरोइन की तस्करी की थी।

    एनसीबी ने अफगानिस्तान से आयात किए टमाटर सॉस के 612 डिब्बों में हेरोइन बरामद की थी। इन डिब्बों पर अन्य डिब्बों से अलग पहचान के लिए विशेष चिह्न लगे थे। एनसीबी को ईरान से आयातित जूस की 350 बोतलों में भी हेरोइन मिली थी। जांच में यह बात आई थी की छाबड़ा की फैमिली पहले लुधियाना के शिमलापुरी के जनता नगर में एक छोटे-से मकान में रहती थी। पिता चाय बेचते थे तो खुद एक दवा शॉप में काम करता था। रैकेट का किंगपिन बनने के बाद उसने नितेश विहार (लुधियाना) में आलीशान मकान खरीदा था। एक बड़ा फार्महाउस भी बनवाया था।

    गिल रोड स्थित नई अनाज मंडी में छाबड़ा की व्यापारिक फर्मों और गोदामों का दौरा करने के दौरान पता चला कि वह वहां पर ‘गुरु किरपा ट्रेडिंग फर्म’ चलाता था। जहां से वह घी, खाद्य तेल, चावल और अन्य उत्पादों का थोक व्यापार करता था। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले ही पंजाब पुलिस में हर साल 1800 कांस्टेबल और 300 सब-इंस्पेक्टरों की भर्ती करने का फैसला किया है ताकि पुलिस कर्मियों की कमी को दूर किया जा सके। सरकार ने पंजाब में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू की है ताकि इस बुराई की रीढ़ तोड़ी जा सके।

    उन्होंने कहा कि पहले ही नशे की आपूर्ति श्रृंखला को तोड़ दिया है और इस घिनौने अपराध में शामिल बड़े माफियाओं को सलाखों के पीछे डाला गया है। पहली बार राज्य सरकार द्वारा अवैध तरीकों से हासिल की गई नशा तस्करों की संपत्ति को ध्वस्त-जब्त कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के इतिहास में पहली बार किसी सरकार ने सत्ता में आने के 36 महीनों में युवाओं को करीब 55,000 नौकरियां दी हैं।

    उन्होंने कहा कि यह उनके लिए बहुत गर्व की बात है कि सभी नौकरियां बिना किसी भ्रष्टाचार या भाई-भतीजावाद के पूरी तरह योग्यता के आधार पर दी गई हैं। सीएम ने उम्मीद जताई कि युवा संबंधित विभागों में शामिल होकर राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में सक्रिय भागीदार बनेंगे। ईडी ने बीते साल मनी लॉन्डरिंग में शुरू की थी जांच, विधायक से हो चुकी पूछताछ पिछले साल ईडी ने मनी लॉन्डरिंग के मामले में जांच शुरू की थी। 31 अक्टूबर को ईडी ने आप विधायक कुलवंत सिंह के घर और दफ्तर में सर्च की थी। सर्च करीब पौने 14 घंटे चली थी।

    एक नवंबर को ईडी ने प्रेसनोट जारी करके कहा था कि 31 अक्टूबर को पंजाब और राजस्थान के अलग-अलग 25 जगह सर्च की गई है। इनमें मोहाली, लुधियाना, चंडीगढ़ अमृतसर, जालंधर और गंगानगर शामिल हैं। ईडी ने यह सर्च एनसीबी की ओर से पकड़े गए अक्षय कुमार को लेकर की थी। अक्षय की निशानदेही पर 20.326 किलो हेरोइन मिली थी। सर्च के दौरान ईडी ने 4.50 करोड़ रुपए के साथ मोबाइल फोन, लैपटॉप, मनी ट्रेल और संपत्ति लेनदेन से संबंधित दस्तावेज जब्त किए थे। जांच में कहा गया था कि अक्षय कुमार ने ड्रग से कमाए पैसे से फर्जी कंपनियां बनाकर अच-अचल संपत्ति बनाई है और उसका एक बड़ा नेटवर्क था, जिसमें कई लोग जुड़े थे।

  • Punjab News: डॉक्टर को Gangster की धमकी, मंत्री धालीवाल ने SSP को दिए ये निर्देश, देखें वीडियो

    Punjab News: डॉक्टर को Gangster की धमकी, मंत्री धालीवाल ने SSP को दिए ये निर्देश, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले के अजनाला विधानसभा क्षेत्र के नवां गांव के डॉक्टर को एक गैंगस्टर द्वारा फोन पर धमकी देने और फिरौती की मांग करने का मामला सामने आया है। धमकी भरी इस फोन कॉल के बाद से डॉ. राजबीर व उनके घर में सहम का माहौल बन गया है। इसकी जानकारी मिलते ही कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल तुरंत डॉ. राजबीर से मिलने मौके पर पहुंचे।

    उन्होंने एसएसपी ग्रामीण को फोन कर मामले को जल्द से जल्द सुलझाने और डॉक्टर की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने एसएसपी को डॉ. राजबीर और उनके परिवार को जल्द से जल्द और अधिक सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश भी दिए। मंत्री कुलदीप धालीवाल ने डॉक्टर को आश्वासन दिया कि उन्हें किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी।

    कैबिनेट मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि गत दिवस एक गैंगस्टर ने डॉक्टर को फोन पर धमकी देकर फिरौती की मांग की थी, जिस पर पुलिस ने मामला भी दर्ज किया था और आज उन्होंने एसएसपी को मौके पर बुलाकर बैठक की और निर्देश दिए कि इस मामले को जल्द से जल्द सुलझाया जाए। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों को अधिक सुरक्षा दी जानी चाहिए तथा पंजाब से गुंडागर्दी को खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह सब पिछली सरकारों की देन है। मौजूदा सरकार राज्य से गुंडागर्दी को खत्म करने के लिए कई प्रयास कर रही है। राज्य से जल्द ही शरारती तत्वों को खत्म किया जाएगा।

  • Jalandhar News: नगर निगम का गुड़ मंडी के व्यापारी पर एक्शन, भारी मात्रा में सामान बरामद, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नगर निगम का गुड़ मंडी के व्यापारी पर एक्शन, भारी मात्रा में सामान बरामद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब भर में सिंगल-यूज प्लास्टिक पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा हुआ है। लेकिन उसके बावजूद कुछ जगहों पर सिंगल-यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल किए जाने की शिकायतें नगर निगम की टीम को मिल रही थी। इसी के चलते एक सप्ताह पहले वेस्ट हलके में स्थित आईसीआईसी बैंक की इमारत में बने गोदाम पर नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया था। जिसके बाद उक्त गोदाम मालिक मिस्टर मंगू नगर निगम मेयर विनीत धीर के समक्ष पेश हुआ और गोदाम में सिंगल-यूज प्लास्टिक ना होने का हवाला देकर गोदाम को खोलने की अपील की।

    मामले की जानकारी देते हुए मनदीप सिंह सुपरिटेंडेंट ने बताया कि आज मीडिया की मौजूदगी में गोदाम को खोला गया और गोदामं से भारी मात्रा में सिंगल-यूज ग्लास और थर्माकोल की प्लेटे बरामद की गई। मिस्टर मंगू की होलसेल सप्लाई की गुड़ मंडी में दुकान है और यहां पर उनका गोदाम है। उन्होंने कहाकि इस सामान को जब्त करके नगर निगम दफ्तर में ले जाया रहा है। जिसे वहां पर डिस्ट्रॉय कर दिया जाएगा।

    सुपरिटेंडेंट ने कहा कि शहर को हरा-भरा और स्वस्थ बनाने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। सिंगल-यूज प्लास्टिक पर रोक लगने से कार्बन उत्सर्जन को कम करने में मदद मिलेगी। गौर हो कि विश्व पर्यावरण दिवस 2022 पर सचिव, विज्ञान, प्रौद्योगिकी और पर्यावरण अधिकारी ने राज्य में पर्यावरण की रक्षा के लिए राज्य सरकार के निर्णय की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि पंजाब को हरा-भरा और स्वस्थ बनाने के लिए जुलाई 2022 से सिंगल यूज्ड प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाया गया था।

  • ग्राहक बनकर हुक्का पीने गए SP की Raid, 5 कैफे से 13 आरोपी काबू

    ग्राहक बनकर हुक्का पीने गए SP की Raid, 5 कैफे से 13 आरोपी काबू

    बरेलीः जिले में किसी ने सोचा नहीं था कि खुद एसपी साहब ग्राहक बनकर हुक्का पीने के लिए जाएंगे और फिर उसी को सील कर देंगे। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में कैफे (काफी, चाय, नाश्ता मिलने का स्थान) के नाम पर हुक्काबार चलाकर नशा परोसा जा रहा था। ग्राउंड फ्लोर पर कैफे और बेसमेंट में हुक्काबार में युवाओं को नशे का आदि बनाया जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी शुरू की तो पांच ऐसे कैफे पकड़ में आए जहां अवैध रूप से हुक्काबार संचालित हो रहा था। वहां पर युवा हुक्का के साथ शराब आदि नशीली चीजों का भी सेवन कर रहे थे। पुलिस ने सभी कैफे संचालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। देर रात तक उनके सीलिंग की कार्रवाई भी होती रही। सभी के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत करने के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

    प्रेमनगर थाना क्षेत्र में कैफे रेस्टोरेंट की आड़ में अवैध रूप से हुक्काबार चलना कोई नया नहीं। यहां लंबे समय से यह धंधा तेजी से पनप रहा है। फ्लेवर्ड हुक्का की आड़ में संचालक नशे का सौदा करते हैं। ग्राहकों को पहले हुक्का दिया जाता है और बाद में उन्हीं की टेबल पर शराब के पैग भी आने लगते हैं। इसके लिए सभी कैफे संचालकों ने बेसमेंट में अलग ‘दुनिया’ बनाई हुई है। बेसमेंट में बने छोटे-छोटे पार्टीशियन में बालिग नाबालिग लड़के लड़कियों को हुक्का गुड़गुड़ाने का मौका दिया जाता है। तेज म्यूजिक और अय्याशी के यह अड्डे इसी दम पर फल फूल रहे हैं। लगातार शिकायतों के बाद एसपी सिटी मानुष पारीक के नेतृत्व में सीओ प्रथम पंकज श्रीवास्तव व प्रेमनगर इंस्पेक्टर आशुतोष रघुवंशी ने छापेमारी शुरू की तो 4 ऐसे कैफे पकड़ में आए, जहां पर अवैध रूप से हुक्काबार चल रहा था।

    पुलिस ने सभी पांच कैफे संचालकों और उनके स्टाफ को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिये गए कुल 13 लोगों में से 10 पुरुष व 3 महिलाएं शामिल हैं। प्रेमनगर थाने में सभी से पूछताछ की जा रही है। शाम को जैसे ही पुलिस छापेमारी को पहुंची तो कैफे में भगदड़ मच गई। वहां बैठे लड़के-लड़कियों में भगदड़ मच गई। सभी वहां से भागने लगे। कोई एंट्री वाले गेट से भागा तो कोई एग्जिट वाले गेट से भाग निकला, लेकिन पुलिस ने किसी भी ग्राहक को नहीं पकड़ा। सिर्फ उन्हीं लोगों को पकड़ा जो कैफे के संचालक थे। प्रेमनगर में काफी बार और रेस्टोरेंट की आड़ में हुक्का बार संचालित होते हैं। स्थिति यह हो चुकी थी कि रेस्टोरेंट और कैफे संचालकों ने हुक्का की डिलीवरी भी करना शुरू कर दिया। वह ग्राहक के बताए हुए स्थान पर हुक्का पहुंचाते हैं।