Blog

  • गर्मी से हुई Tanning को हटाने के लिए आप भी इस्तेमाल कर सकते है ये Home remedies

    गर्मी से हुई Tanning को हटाने के लिए आप भी इस्तेमाल कर सकते है ये Home remedies

    Lifestyle: अगर धूप में रहने से स्किन टैन होकर काली और मुरझाई हुई लगने लगी है, तो परेशान मत हो—कुछ आसान और असरदार घरेलू नुस्खे हैं जो त्वचा की रंगत को निखारने और प्राकृतिक चमक वापस लाने में मदद कर सकते हैं।

    यहां कुछ tried-and-tested घरेलू उपाय दिए गए हैं:

    टैनिंग दूर करने के घरेलू उपाय
    1. बेसन, हल्दी और दही का फेस पैक इसे बनाने के लिए 2 चम्मच बेसन + 1/4 चम्मच हल्दी + 1 चम्मच दही मिलाएं। चेहरे और गर्दन पर लगाएं, 15-20 मिनट बाद गुनगुने पानी से धो लें। इससे आपकी टैनिंग हटती है और रंगत निखरती है जिसके चलते त्वचा साफ दिखती है। 2. एलोवेरा जेल कैसे इस्तेमाल करें: फ्रेश एलोवेरा की पत्ती काटें और उसका जेल रात को सोने से पहले आपने चेहरे पर लगाएं। इससे आपकी त्वचा को ठंडक मिलती है, टैन हटती है और ग्लो आता है। 3. नींबू और शहद लगाए जिसके बनाने के लिए 1 चम्मच नींबू का रस + 1 चम्मच शहद। जिसे प्रभावित हिस्सों पर लगाए और 10-15 मिनट बाद धो लें। ध्यान दें कूी बहुत संवेदनशील त्वचा वालों को पहले पैच परीक्षण करना चाहिए क्योंकि नींबू में एसिड होता है। 4. कच्चा दूध और केसर भी एक अच्छी और लाभदायक रेमेडी हो सकती है।  जिसे बनाने के लिए थोड़ा सा केसर कुछ चम्मच कच्चे दूध में भिगोकर 1-2 घंटे रखें। जिसके बाद कॉटन की मदद से चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट बाद धो लें।इस रेमेडी से स्किन ब्राइट होती है और टैनिंग कम होती है। 5. आलू का रस बनाने के लिए आलू को कद्दूकस करके उसका रस निकालें और चेहरे पर लगाएं। यह नैचुरल ब्लीचिंग एजेंट है, जिससे स्किन टोन हल्की और एकसमान होती है। * कुछ जरूरी टिप्स:
    • सनस्क्रीन लगाना कभी न भूलें, चाहे घर के अंदर हों या बाहर।
    • धूप में निकलते समय स्कार्फ या टोपी ज़रूर पहनें।
    • हाइड्रेटेड रहें—ज्यादा पानी और नींबू पानी पिएं।
  • सड़क पर चलती बस बनी आग का गोला, देखें वीडियो

    सड़क पर चलती बस बनी आग का गोला, देखें वीडियो

    कोटाः शहर के नयापुरा इलाके में यात्रियों को ले जा रही सिटी बस में आग लगने का मामला सामने आया है। ड्राइवर की मुस्तैदी के चलते सभी यात्री सुरक्षित हैं। बताया जा रहा है कि चलती बस में धुआं देख ड्राइवर ने बस सड़क किनारे रोक दी और यात्री बस से उतर गए। फिर चंद मिनटों में आग फैल गई और बस धूं-घूं कर जलने लगी। हादसे के समय बस में करीब 20 यात्री सवार थे। थोड़ी देर में चार फयर ब्रिगेड घटनास्थल पर पहुंची और आग पर काबू पाया। तब तक बस पूरी जल चुकी थी।

    जानकारी मुताबिक, सुबह साढ़े 11 बजे के करीब एक सिटी बस स्टेशन से नयापुरा की तरफ आ रही थी। एमबीएस हॉस्पिटल के सामने पहुंचते ही बस में से धुआं दिखाई दिया। ड्राइवर ने गाड़ी को सड़क किनारे रोक दिया। बस में सवार सभी यात्री बाहर निकल गई। देखते ही देखते ही बस में से आग की ऊंची-ऊंची लपटे दिखाई देने लगीं। लोगों ने इसकी सूचना निगम के अग्निशमन विभाग को दी। निगम के चीफ फायर ऑफिसर राकेश व्यास ने बताया सूचना पर निगम की चार दमकल मौके पर पहुंची। करीब 20 मिनट में आग पर काबू पाया।

  • Punjab News: पहले दिन स्कूल गई नर्सरी की बच्ची हुई लापता, देखें वीडियो

    Punjab News: पहले दिन स्कूल गई नर्सरी की बच्ची हुई लापता, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के जमालपुर थाने के अधीन आते भामिया गांव में सरकारी प्राइमरी स्कूल में नर्सरी में पढ़ती 8 वर्षीय निशा संदिग्ध परिस्थितियों में स्कूल से लापता हो गई। जिसको लेकर स्कूल प्रशासन के उस समय हाथ पांव फूल गए जब बच्ची के परिजन उसे छुट्टी के टाइम स्कूल में लेने के लिए आए। इस दौरान बच्ची का कुछ पता नहीं चल पाया। वहीं मीडिया से बात करते हुए बच्ची की माता ने बताया कि उसकी बच्ची स्कूल से लापता हो गई। इस दौरान जब उसने स्कूल प्रशासन से बात की तो उन्होंने कहा कि मिल जाएगी।

    महिला का कहना है कि आज पहले दिन ही वह स्कूल आई थी। दोपहर 12 बजे जब वह बच्ची को लेने के लिए आई तो स्कूल में बच्ची मौजूद नहीं थी। हालांकि स्कूल प्रशासन का कहना है कि वह पहले भी बच्ची स्कूल से चली जाती थी। लेकिन दूसरी ओर महिला ने कहा कि आज उसका स्कूल का पहला ही दिन था। इस दौरान महिला ने बच्ची को ढूंढने के लिए प्रशासन से गुहार लगाई है। वहीं पिता लाला यादव ने कहा कि बच्ची को लापता हुए 4 से 5 घंटे हो गए, लेकिन अभी तक बच्ची का कुछ नहीं पता चला। स्कूल प्रशासन और परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। पुलिस द्वारा बच्ची तालाश की जा रही है।

  • ऊना में आपदा जागरूकता दिवस पर नागरिक एकजुटता रैली आयोजित

    ऊना में आपदा जागरूकता दिवस पर नागरिक एकजुटता रैली आयोजित

    रैली का मकसद आपदा में सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत बनाना – डीसी ऊना/ सुशील पंडित:जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और नेहरू युवा केंद्र ऊना के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को आपदा जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य पर एक नागरिक एकजुटता रैली का आयोजन किया गया। यह नागरिक एकजुटता रैली अंतरराज्यीय बस अड्डा ऊना से उपायुक्त कार्यालय ऊना तक निकाली गई। रैली का मुख्य उद्देश्य जिले में भूकंप के प्रति जागरूकता फैलाना और लोगों को आपदा बचाव के उपायों बारे शिक्षित करना था। इसके साथ ही जिले के विभिन्न विभागों, बोर्डों, महाविद्यालयों, स्कूलों और अन्य संस्थानों में आपातकालीन निकासी अभ्यास भी आयोजित किए गए। उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि आपदा जागरूकता दिवस के उपलक्ष्य में रैली का आयोजन लोगों में आपदा से निपटने के लिए सामूहिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत बनाने के लिए किया गया। उन्होंने कहा कि लोगों को भूकंप से बचाव हेतु जागरूक करना आवश्यक है ताकि भविष्य में यदि भूकंप जैसी स्थिति उत्पन्न होती है तो जान और माल के नुकसान को बहुत कम किया जा सके। उन्होंने भविष्य में अपने भवनों को सुरक्षित निर्माण पद्धति के अनुसार व भूकंप रोधी बनाने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि प्राकृतिक एवं मानव जनित आपदाओं के लिए जिला आपातकालीन आपदा प्रबंधन नियंत्रण कक्ष, ऊना के  दूरभाष नंबर 1077 पर सम्पर्क करके सहायता ली जा सकती है। नेहरू युवा केंद्र, ऊना के जिला युवा अधिकारी प्रदीप कुमार ने बताया कि रैली में स्थानीय युवक मंडल स्वयंसेवक, महिला स्वयंसेवक, राष्ट्रीय सेवा योजना, आपदा मित्रों सहित लगभग 40 स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया। उन्होंने बताया कि रैली का उद्देश्य न केवल भूकंप जैसे प्राकृतिक आपदाओं के प्रति जागरूकता फैलाना था, बल्कि लोगों को आपदा के समय सही तरीके से बचाव के उपायों की जानकारी प्रदान करना था।
  • Jalandhar News: बाबा साहेब की प्रतिमा पर खालीस्तानी स्लोगन लिखने के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Jalandhar News: बाबा साहेब की प्रतिमा पर खालीस्तानी स्लोगन लिखने के मामले में 2 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    विदेशों से आरोपियों को हो रही थी फंडिंग

    जालंधर, ENS: फिल्लौर के गांव नंगल में शरारती तत्वों द्वारा बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर लगाए गए शीशे पर अपशब्द लिखने के मामले में कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए DIG Naveen Singla ने कहा कि 31 मार्च को गांव नंगल में कुछ शरारती तत्वों द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा पर अपशब्द लिखकर माहौल खराब करने की कोशिश की गई थी। इस मामले आरोपियों के खिलाफ थाना फिलौर में मुकदमा नंबर 85 दिनांक 31.03.2025 धारा 299, 113 BNS दर्ज कर तुरंत जांच करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान सुखबीर सिंह उर्फ राजन पुत्र नरिंदर सिंह और अवतार सिंह उर्फ तारी पुत्र प्रेम सिंह निवासी नूरपुर छठा, थाना सदर नकोदर जिला जालंधर के रूप में हुई है।

    आरोपियो से वारदात में इस्तेमाल किया गया एक मोटरसाइकिल और 4 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पूछताछ से यह बात सामने आई है कि इन आरोपियों का विदेशों में बैठे कुछ समाज विरोधी तत्वों के साथ संबंध था और इस प्रकार की वारदातें करके पंजाब का माहौल खराब करने के लिए इन्हें विदेशों से फंडिंग हो रही थी। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि उन्होंने समाज में अशांति पैदा करने और डर का माहौल बनाने के लिए निम्नलिखित स्थलों पर गैर-कानूनी गतिविधियों को अंजाम दिया था।

    थाना फिल्लौर में आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे में धारा 10 और 13 UAPA एक्ट का बढ़ाकर आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त किया जा रहा है, ताकि और बारीकी से जांच कर इस साजिश के पीछे चल रहे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

  • Punjab News: हेरोइन मामले में गिरफ्तार Lady Constable की पेशी को लेकर कोर्ट में भारी हंगामा, देखें वीडियो

    Punjab News: हेरोइन मामले में गिरफ्तार Lady Constable की पेशी को लेकर कोर्ट में भारी हंगामा, देखें वीडियो

    बठिंडाः पुलिस ने एक सीनियर महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर को हेरोइन और थार गाड़ी समेत गिरफ्तार किया था। वहीं पुलिस ने सीनियर लेडी कांस्टेबल को बर्खास्त कर दिया है। महिला को कोर्ट में पेश कर एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया था। जिसके बाद आज लेडी कांस्टेबल को दोबारा कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान गुरमीत कौर द्वारा लेडी कांस्टेबल की पेशी के दौरान कोर्ट में भारी हंगामा किया गया। दरअसल, गुरमीत कौर अपनी दोनों बच्चियों को लेकर कोर्ट में पहुंची थी। जहां भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में अमनदीप कौर को कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान महिला ने अपने पति बलविदंर सिंह की गिरफ्तारी को लेकर प्रशासन से अपील की।

    जिसके बाद गुरमीत ने जमकर पति पर थप्पड़ बरसाए। जिसके बाद पुलिस ने बीच-बचाव किया और व्यक्ति को महिला से दूर किया। गुरमीत ने गिरफ्तारी को लेकर एक अन्य महिला ने पूछताछ में बड़े राज खोले हैं। महिला ने वीडियो जारी करते हुए कहा कि कांस्टेबल की थार की तालाशी के दौरान गाड़ी की पिछली सीटों को उखाड़कर हेरोइन बरामद की गई। ऐसे में साफ पता चलता है कि कांस्टेबल काफी समय से नशे का काम करती थी। महिला का आरोप है कि नाकेबंदी के दौरान पकड़े जाने के बाद लेडी कांस्टेबल ने भागने की कोशिश की थी, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया। महिला ने कहा कि लेडी कांस्टेबल के साथ बठिंडा का बलविंदर सिंह सोनू नामक व्यक्ति उसके साथ मौजूद था, लेडी कांस्टेबल ने नाकेबंदी से पहले ही आधा नशा निकालकर उसे किसी को देने के लिए भेज दिया।

    जिसके बाद बलविंदर मौके से फरार हो गया और लेडी कांस्टेबल अमनदीप कौर को पुलिस ने नाका लगाकर हेरोइन सहित गिरफ्तार कर लिया। महिला ने कहा कि पुलिस ने बलविंदर सिंह को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया है, जबकि वह कई बार पुलिस को दोनों की शिकायत कर चुकी है। बलविंदर के सिरसा में नशे को लेकर लिंक बने हुए है। महिला का आरोप है कि लेडी कांस्टेबल हेरोइन की पुड़िया बनाकर बलविंदर को देती थी और वह भुच्चो मंडी, सिरसा सहित अन्य जगहो पर नशे की सप्लाई करता था। महिला ने कहा कि बलिवंदर की गिरफ्तारी के बाद कई बड़े अधिकारियों के नाम सामने आ सकते है।

    लेडी कांस्टेबल ने विराट ग्रीन 2 करोड़ से अधिक की कोठी बनाई हुई है और किसान चौक पर प्लाट है। वहीं भाई के नाम पर प्लाट अलग से लिया गया है। ऐसे में लेडी कांस्टेबल के पास इतना पैसा कहां से आया जोकि जांच का विषय है। आरोप है कि लेडी कांस्टेबल ड्यूटी पर भी ज्यादा तैनात नहीं रहती थी, उसके पास सारा हाजिरी का रिकार्ड मौजूद है। लेडी कांस्टेबल अक्सर मेडिकल लीव पर रहती थी। लेडी कांस्टेबल में 20 दिन पहले नई थार निकलवाई है। इसके अलावा ओडी कार, वरना कार, बुलेट सहित अन्य महंगे वाहन मौजूद है। महिला ने कहा कि अगर पुलिस उन्हें लेकर जाए तो वह लेडी कांस्टेबल की प्रॉपर्टी को लेकर बड़े खुलासे कर सकती है।

    लेडी कांस्टेबल लंबे समय से नशे की सप्लाई में लगी हुई थी। महिला ने कहा कि लेडी कांस्टेबल उसके पति के साथ 2022 से बलविंदर सोनू के साथ रिलेशनशिप में रह रही थी। पति उससे अलग रहता है और वह एबुलेंस चलाता है। आरोप है कि एंबुलेस की आड़ में नशे की सप्लाई करता है। इस मामले को लेकर उसने कई बार पुलिस को शिकायतें दी लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई। आरोप है कि लेडी कांस्टेबल की उच्च अधिकारियों तक पहुंच है, जिसके चलते उसके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई। काफी हंगामा किए जाने के बाद पुलिस ने बलविंदर के घर पर रेड की ओर कुछ नशा बरामद किया था। महिला ने लेडी कांस्टेबल के इमारत पर बुलडोजर चलाने की अपील की है।

  • राज्य स्तरीय हरोली उत्सव 27 अप्रैल से, भव्य शोभायात्रा से होगा आगाज

    राज्य स्तरीय हरोली उत्सव 27 अप्रैल से, भव्य शोभायात्रा से होगा आगाज

    राज्यपाल करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री होंगे समापन समारोह में मुख्य अतिथि

    भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज, उपायुक्त ने की समीक्षा बैठक

    ऊना/ सुशील पंडित : बहुप्रतीक्षित राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 इस वर्ष 27 से 29 अप्रैल तक हरोली विधानसभा क्षेत्र के कांगड़ मैदान में आयोजित होगा। उत्सव की शुरुआत 27 अप्रैल को भव्य शोभायात्रा से होगी।  राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल  उत्सव का शुभारंभ करेंगे  । वहीं, मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू उत्सव के समापन समारोह में मुख्य अतिथि होंगे ।

    जिला प्रशासन ने उत्सव के भव्य आयोजन को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त जतिन लाल ने शुक्रवार को हरोली के बीडीओ कार्यालय के बैठक कक्ष में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने सभी विभागों को उत्सव के यादगार आयोजन हेतु सौंपे गए दायित्वों का पूरी तन्मयता से निर्वहन करने को कहा।

    उपायुक्त ने बताया कि यह उत्सव हरोली के कांगड़ मैदान में पूरी भव्यता और जनसहभागिता के साथ आयोजित किया जाएगा। तमाम तैयारियों को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है, और सभी समितियों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। हमारा प्रयास है कि जन सहभागिता के साथ राज्य स्तरीय हरोली उत्सव-2025 एक यादगार आयोजन बने।

    शोभायात्रा में शामिल होंगे देश-विदेश के सांस्कृतिक दल
    ज्तिन लाल ने बताया कि उत्सव का आगाज भव्य शोभायात्रा से होगा, जो हरोली कॉलेज मैदान से कांगड़ मैदान तक निकाली जाएगी। इसमें स्थानीय जनता, महिला मंडल, स्वयं सहायता समूहों, युवक मंडलों सहित प्रदेश और देश-विदेश के सांस्कृतिक दल भी भाग लेंगे। इस शोभायात्रा में नशा मुक्ति, नशे को ना कहें और जीवन बचाएं जैसे संदेश भी जनता तक पहुंचाए जाएंगे।

    हिमाचली, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कलाकारों की प्रस्तुतियों से सजेगा मंच
    उपायुक्त ने बताया कि तीन दिवसीय आयोजन के दौरान 27, 28 और 29 अप्रैल को सांस्कृतिक संध्याओं में हिमाचल के प्रसिद्ध कलाकारों के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर की हस्तियां मंच पर अपनी प्रस्तुतियां देंगी। विदेशी कलाकार और अंतरराष्ट्रीय सांस्कृतिक दल भी आयोजन की शोभा बढ़ाएंगे। दिन में स्थानीय शिक्षण संस्थानों, सांस्कृतिक समूहों और महिला मंडलों की रंगारंग प्रस्तुतियां भी होंगी।

    स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन 8 अप्रैल से
    उपायुक्त ने बताया कि इस भव्य आयोजन की सांस्कृतिक संध्याओं हेतु स्थानीय कलाकारों के ऑडिशन 8 से 10 अप्रैल तक लता मंगेशकर कला केंद्र, समूर कलां में रखे गए हैं। 8 और 9 अप्रैल को ऊना ज़िले के कलाकारों के लिए और 10 अप्रैल को अन्य जिलों के प्रतिभागियों के लिए ऑडिशन होंगे।
    कलाकार एसडीएम कार्यालय, हरोली में आवेदन कर सकते हैं अथवा ईमेल पते स्टेटलेवलहरोलीउत्सव एट दी रेट जीमेल डॉट कॉम पर आवेदन भेज सकते हैं। इच्छुक कलाकार ऑडिशन के दिन मौके पर भी आवेदन जमा कर सकते हैं।  उपायुक्त जतिन लाल ने कहा कि इस उत्सव में हिमाचली कलाकारों को अधिकतम मंच प्रदान करने पर विशेष बल दिया जाएगा।

    उत्सव की बहुरंगी स्मारिका का होगा प्रकाशन

    हरोली के विकास और संस्कृति का संग्रहणीय दस्तावेज होगी यह स्मारिका
    जतिन लाल ने बताया कि हरोली उत्सव-2025 के अवसर पर एक बहुरंगी स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा। यह स्मारिका हरोली के विकास, सांस्कृतिक विरासत, और उत्सव से जुड़े विविध पक्षों का संग्रहणीय दस्तावेज होगी। इसमें पठनीय सामग्री, लोकसांस्कृतिक जानकारियां, विशेष लेख, तथा छायाचित्रों का उत्कृष्ट समावेश किया जाएगा, जिससे यह स्मारिका न केवल एक सुंदर प्रकाशन बने, बल्कि आने वाले वर्षों के लिए संदर्भ ग्रंथ बने।

    नशे के खिलाफ जन जागरूकता, खेलकूद से जुड़ेंगे युवा
    उपायुक्त ने बताया कि युवाओं को नशे से बचाने और उन्हें सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने के लिए विभिन्न खेलकूद स्पर्धाएं आयोजित की जाएंगी। मुख्य रूप से छिंज, कबड्डी, और साहसिक खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा। स्थानीय लोगों, आंगनबाड़ी, युवक और महिला मंडलों और विभागों के लिए भी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। उत्सव के माध्यम से नशे के खिलाफ जन-जागरूकता को और धार दी जाएगी और यह संदेश घर-घर पहुंचाने का प्रयास रहेगा।

    पशु मेला, डॉग शो, बेबी शो और विकास प्रदर्शनी भी होंगे आकर्षण
    उन्होंने बताया कि उत्सव में पशु मेला, डॉग शो, बेबी शो का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा विकास प्रदर्शनी लगाई जाएगी, जिसमें जनहितकारी योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाएगा।

    उपमुख्यमंत्री के विजन का साकार रूप है यह आयोजन
    बात दें, लगभग 7 वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित हो रहा यह उत्सव उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के दृढ़ संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व का परिणाम है। उनका कहना है कि यह आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक और पारंपरिक धरोहर को नई ऊर्जा देगा, बल्कि क्षेत्र की समृद्ध विरासत के संरक्षण और संवर्धन में भी सहायक सिद्ध होगा।
    वहीं, एसडीएम हरोली विशाल शर्मा ने आश्वस्त किया कि आयोजन को सफल बनाने हेतु सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित की जाएंगी। बैठक में उपमुख्यमंत्री के ओएसडी धनवीर ठाकुर और सुरक्षा अधिकारी बिन्नी मिन्हास भी उपस्थित रहे तथा सफल आयोजन को लेकर अपने बहुमूल्य सुझाव दिए।

    बैठक में डीएसपी हरोली मोहन रावत, डीएफओ सुशील राणा, संयुक्त निदेशक उद्योग अंशुल धीमान, उपनिदेशक बागवानी केके भारद्वाज, उपनिदेशक कृषि कुलभूषण धीमान, उपनिदेशक पशुपालन विनय शर्मा, बीडीओ हरोली रामेश्वर सहित विभिन्न विभागों के जिला व उपमंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

    बैठक उपरांत उपायुक्त ने एसडीएम व अन्य अधिकारियों के साथ कांगड़ मैदान का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं व उत्सव के दौरान स्थल की साज सज्जा व अन्य प्रबंधों को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

  • Jalandhar News: पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक का रूट प्लान, कल ये रास्ते रहेंगे बंद, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक का रूट प्लान, कल ये रास्ते रहेंगे बंद, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: महानगर में रामनवमी के अवसर पर शहर में शनिवार को भव्य शोभायात्रा निकाली जा रहा है। वहीं इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए ट्रैफिक पुलिस ने कई चौराहों पर ट्रैफिक रूट में बदलाव किया है। मामले की जानकारी देते हुए एडीसीपी ट्रैफिक अमनदीप कौर ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि कल शहर में रामनवमी के अवसर पर शनिवार और रविवार को निकाली जा रही शोभायात्रा को लेकर ट्रैफिक रूट को डायवर्ट किया गया है। इस दौरान 24 के करीब डायवर्जन लगाया जा रहा है। शोभायात्रा को लेकर निकाले जाने वाले रूट की जांच आज की गई है। वहीं शोभायात्रा को लेकर दुकानदारों से सामान दुकानों में रखने की अपील की गई।

    इस दौरान इस रूट पर गाड़ियों को ना लगाने के लिए कहा गया है। वहीं हैवी व्हीकल पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिसको लेकर बैरिकेंडिग लगाई जा रही है। इस दौरान शोभायात्रा को लेकर लगाई जाने वाली स्टेज को लेकर कमेटी के मैंबरों को भी हिदायते दी गई है, जिससे किसी को परेशानी का सामना ना करना पड़े। एडीसीपी ने कहा कि शोभायात्रा श्री देवी तालाब मंदिर से शुरू होकर अड्डा टांडा चौक, अड्डा होशियारपुर चौक, भगत सिंह चौक, फगवाड़ा गेट, मिलाप चौक, कंपनी बाग चौक, भगवान वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), बस्ती अड्डा चौक, जेल चौक, सब्जी मंडी चौक, पटेल चौक, वाल्मीकि गेट, अड्डा टांडा चौक के रास्ते से होते हुए वापस देवी तलाब मंदिर पर खत्म होगी।

    इस दौरान डायवर्ट किए चौक में दोआबा चौक, किशनपुरा चौक, दमोरिया पुल, मदन फ्लोर मिल चौक, प्रताप बाग, टी प्वाइंट अलाष्का चौक, प्लाजा चौक, शास्त्री मार्केट चौक, प्रेस क्लब चौक, मखदूमपुरा गली फुल्लांवाला चौक, शक्ति नगर, लक्ष्मी नारायण मंदिर मोड़, प्रीत होटल मोड़, गोपाल नगर मोड़, सब्जी मंडी चौक, कपूरथला चौक व वर्कशॉप चौक पर शामिल है।

    एडीसीपी ने बताया कि अड्डा टांडा चौक, अड्डा होशियारपुर चौक, मिलाप चौक, कंपनी बाग चौक, भगत सिंह चौक, फगवाड़ा गेट, ज्योति चौक, बस्ती अड्डा चौक, जेल चौक, सब्जी मंडी चौक, अड्डा टांडा चौक, पटेल चौक, भगवान वाल्मीकि गेट, सर्कुलर रोड पर शोभायात्रा की शुरुआत से लेकर समाप्ति तक हर तरह की गाड़ियों पर मुकम्मल पाबंदी रहेगी। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि 5 अप्रैल और 6 अप्रैल को शोभायात्रा के मद्देनजर पाबंदी वाले रास्तों का इस्तेमाल न करें। अगर कोई दिक्कत हो तो 0181-2227296 या 1073 पर संपर्क करें।

  • शहर और गांव की जनता हो जागरूक ,सरकारी जंगलों को आग से बचाने के लिए विभाग का करें सहयोग: सुशील राणा

    शहर और गांव की जनता हो जागरूक ,सरकारी जंगलों को आग से बचाने के लिए विभाग का करें सहयोग: सुशील राणा

    जिला ऊना में सरकारी भूमि पर होने बाली आगजनी की घटनाओं पर सख्त कार्रवाई, जुर्माना और सजा का प्रावधान
    ऊना/सुशील पंडित: जिला ऊना के बन अधिकारी (डीएफओ) सुशील राणा ने हाल ही में सरकारी भूमि पर आगजनी की घटनाओं के खिलाफ कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने बताया कि अब अगर किसी ने सरकारी भूमि पर आगजनी की तो उसे भारी जुर्माना और सजा का सामना करना पड़ेगा। इसके तहत एक कनाल भूमि पर आगजनी करने पर आरोपी को 5000 रुपये का जुर्माना देना होगा। इसके अलावा, आगजनी के दोषी को एक वर्ष तक की सजा भी हो सकती है।
    डीएफओ सुशील राणा ने बताया कि फॉरेस्ट विभाग ने आगजनी की घटनाओं से निपटने के लिए अपनी पूरी तैयारी कर ली है। विभाग के कर्मचारी अब जिलेभर में सक्रिय रूप से गश्त कर रहे हैं, खासकर रात के समय, ताकि आगजनी और अवैध कटान को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि वन क्षेत्र में आगजनी और अवैध गतिविधियों के खिलाफ उनकी टीम लगातार नजर बनाए हुए है। इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा वन काटू और हजारों अवैध खैर कटान की घटनाओं का पता चल चुका है, जिन्हें पकड़ने में विभाग को सफलता मिली है।डीएफओ सुशील राणा ने यह भी कहा कि हर व्यक्ति को आगजनी के महत्व को समझना चाहिए। खासकर किसानों को मलकीयत भूमि पर आगजनी करते समय अत्यधिक सतर्क रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि आग का प्रयोग खेती के लाभ के लिए किया जा सकता है, लेकिन इसके लिए उचित सावधानी और योजना बनानी जरूरी है। यदि आग बिना नियंत्रण के फैलती है, तो यह केवल वन्यजीवों और पेड़-पौधों के लिए ही नहीं, बल्कि मानव जीवन और संपत्ति के लिए भी खतरे का कारण बन सकती है। सुशील राणा ने बताया कि जिला ऊना में अब फॉरेस्ट विभाग के कर्मचारियों की तैनाती बढ़ा दी गई है, ताकि जंगलों और सरकारी भूमि को आगजनी और अवैध कटान से बचाया जा सके। विभाग ने विशेष गश्त प्रणाली को मजबूत किया है, जिसमें रात के समय भी कर्मचारी सक्रिय रहते हैं। इससे अवैध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। विभाग की यह पहल खासतौर पर उन क्षेत्रों में प्रभावी है, जहां आगजनी और अवैध कटान की घटनाएं ज्यादा देखने को मिलती हैं। सुशील राणा ने कहा कि सरकारी भूमि पर आगजनी करने के खिलाफ नया जुर्माना और सजा का प्रावधान फॉरेस्ट विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है। जुर्माने का यह नियम सरकारी भूमि की सुरक्षा और वन्यजीवों की रक्षा के उद्देश्य से लागू किया गया है। इसके तहत किसी भी व्यक्ति को एक कनाल सरकारी भूमि पर आग लगाने के लिए 5000 रुपये का जुर्माना देना होगा। इसके अलावा, आगजनी के दोषी व्यक्ति को एक वर्ष तक की सजा भी हो सकती है। इससे विभाग उम्मीद करता है कि आगजनी की घटनाओं में कमी आएगी और लोग सरकारी भूमि के महत्व को समझेंगे।      रात को गश्त के दौरान वन विभाग कर्मचारियों ने अवैध कटान के पकड़े दर्जनों मामले सुशील राणा ने यह भी जानकारी दी कि रात को गश्त के दौरान वन विभाग के कर्मचारियों ने हाल ही में एक दर्जन से ज्यादा वन काटुओं और हजारों अवैध खैर कटान की घटनाओं को पकड़ा है। इन घटनाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है, ताकि जंगलों का अवैध दोहन रोका जा सके। अवैध लकड़ी कटाई और जंगलों में आगजनी जैसी घटनाओं को रोकने के लिए विभाग ने अपनी निगरानी व्यवस्था को और सख्त कर दिया है। विभाग की यह कार्रवाई न केवल वन क्षेत्र के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण है, बल्कि यह उन लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई करने में मदद करती है, जो वन संपदा का दुरुपयोग कर रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे आगजनी करने से पहले उसकी गंभीरता को समझें और अगर किसी तरह की आगजनी करना आवश्यक हो, तो उसे नियंत्रित तरीके से करें। इसके लिए विभाग ने विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम भी शुरू किए हैं, ताकि किसान और आम लोग आगजनी के सही तरीके को जान सकें और इस प्रक्रिया से होने वाली समस्याओं से बच सकें। विभाग का मुख्य उद्देश्य सरकारी भूमि और जंगलों को सुरक्षित रखना है, ताकि आने वाली पीढ़ियों को भी यह प्राकृतिक संपत्ति मिल सके।
  • Punjab News: अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 ट्रॉलियां, जेसीबी सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    Punjab News: अवैध खनन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 ट्रॉलियां, जेसीबी सहित 5 गिरफ्तार, देखें वीडियो

    मोगाः जिले में अवैध खनन को लेकर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, 2 अलग-अलग मामलों के पुलिस ने कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिसने आरोपियों के कब्जे से 6 ट्रॉलियां, एक जेसीबी, एक ऑल्टो कार बरामद की है। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर थाना धर्मकोट और कोट इसे खां की पुलिस ने यह कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों पर मामला दर्ज किया गया है, जिसमें 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और 3 आरोपी अभी फरार चल रहे है।

    मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी धर्मकोट रमनदीप सिंह ने बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि गांव दौलेवाला में अवैध खनन का काम चल रहा है। पुलिस पार्टी ने मौके पर रेड की, जहां 3 ट्रॉलियां बरामद की गई। इसमें एक रेत से भरी हुई थी और दो खाली ट्रॉलियां थीं।

    वहीं एक जेसीबी मशीन और एक ऑल्टो कार को कब्जे में लेकर 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं दूसरे मामले में थाना धर्मकोट की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सतलुज दरिया से मोगा की ओर आ रही 3 ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोककर 3 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। आज उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी और बाकी उनके साथियों पर रेड कर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।