Blog

  • शिक्षा विभाग ने स्कूलों में छुट्टियों का किया ऐलान

    नई दिल्ली: दिसंबर महीना शुरू होने के बावजूद अभी तक देश की राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड ने दस्तक नहीं दी है। लेकिन स्कूलों में विंटर वेकेशन का ऐलान दिल्ली सरकार की ओर से कर दिया गया है। दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग ने बुधवार को एडवाइडरी जारी की है। जिसमें बताया गया है कि दिल्ली में 1 से 6 जनवरी 2024 तक स्कूलों में विंटर वेकेशन रहेगा। स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियों को लेकर दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से जारी दिशा-निर्देश के अनुसार, 1 जनवरी से 6 जनवरी 2024 तक स्कूल बंद रहेंगे। दिल्ली के स्कूलों में इस बार सर्दियों की छुट्टियां अन्य सालों की तुलना में काफी कम हो गई है। दिल्ली के स्कूलों में आमतौर पर प्राइमरी स्कूलों के बच्चों की सर्दियों की छुट्टियां 25 दिसंबर से 15 जनवरी तक होती हैं। वहीं बड़ी कक्षाओं के बच्चों का विटर का वेकेशन 1 से 15 जनवरी तक रहता है। 

    लेकिन इस बार विंटर वेकेशन में कटौती करते हुए 1 से 6 जनवरी तक छुट्टियों का ऐलान किया गया है। दिल्ली में नवंबर के महीने में प्रदूषण का कहर काफी ज्यादा था। स्कूली बच्चों को प्रदूषण की मार से बचाने के लिए दिल्ली सरकार ने 9 नंवबर से 19 नंवबर तक स्कूलों को विंटर वेकेशन जारी करने का निर्देश दिया था। इस दौरान दिल्ली के सभी स्कूल बंद थे। यही वजह है कि अब जनवरी के महीने में सर्दियों की छुट्टियों में कटौती की गई है, जिससे बच्चों का सिलेबस प्रभावित ना हो।

  • महाविद्यालय ऊना के वाणिज्य विभाग के द्वारा पी.पी.टी. प्रस्तुतीकरण प्रतिस्पर्धा का आयोजन

    ऊना/ सुशील पंडित: राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय ऊना के वाणिज्य विभाग के मैनेजमेंट क्लब द्वारा पी.पी.टी. प्रस्तुतीकरण प्रतिस्पर्धा का आयोजन बुधवार को किया गया। इस प्रतिस्पर्धा के मुख्यातिथि महाविद्यालय के प्राचर्य डॉ. सतीश कुमार बंसल रहे।  डॉ. शाम सिंह (अर्थशास्त्र), रशपाल(एम.बी.ए.) और श्रीमती किरण (बी.बी.ए ) ने निर्णायक मंडल की भूमिका निभाई। क्लब की संयोजिका डॉ. रुचि शर्मा ने  बताया कि विद्यार्थियों के विकास के लिए मंच पर अभिव्यक्ति भी ज़रूरी है, इसलिए उनके सर्वांगीण विकास के लिए क्लब द्वारा विभिन प्रकार की गतिविधियों का आयोजन समय-समय पर किया जाता रहता है। इस प्रतिस्पर्धा में कुल 19 विद्यार्थियों ने भाग लिया व 88 विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ बंसल ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाते हुए उन्हें प्रतिस्पर्धा में भागीदारी के लिए बधाईयां भी दी। प्रतिस्पर्धा में सुश्री नंदनी  (बी.कॉम तृतीय) प्रथम, रमनदीप (बी.कॉम. प्रथम) द्वितीय व सुश्री अवंतिका (बी.कॉम तृतीय)तीसरे और जतीन (बी.कॉम तृतीय) व वंशिका (बी.कॉम प्रथम) को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस कार्यक्रम में वाणिज्य विभाग के अन्य प्रवक्ता डॉ. अलका शर्मा, डॉ. गगनदीप व सहायक प्रोफेसर प्रवीण सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
  • ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक कहीं भी बना सकते है राशन कार्ड : उपायुक्त

    ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिक कहीं भी बना सकते है राशन कार्ड : उपायुक्त

    ऊना/ सुशील पंडित: उपायुक्त राघव शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत श्रमिकों के राशन कार्ड बनाए जाएंगे। राघव शर्मा ने बताया कि ऐसे श्रमिक जिनका देश में कहीं पर भी राशन कार्ड नहीं है और ई-श्रम पोर्टल पर पंजीकृत है वे अपना राशन कार्ड बनाने के लिए पंचायत क्षेत्र में संबंधित पंचायत सचिव/सहायक व शहरी क्षेत्र में संबंधित निरीक्षक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, जिला ऊना के कार्यालयों में किसी भी कार्य दिवस में जाकर अपना राशन कार्ड बनवाने के लिए संपर्क कर सकतें है। उन्होंने बताया कि श्रमिकों के राशन कार्ड बनवाने के लिए़ ई-श्रम पंजीकरण प्रमाण पत्र तथा आधार कार्ड दस्तावेज़ अनिवार्य है। अधिक जानकारी के लिए किसी भी कार्यदिवस पर कार्यालय के दूरभाष नम्बर 01975-226016 पर संपर्क कर सकते हैं।
  • डीपीआरओ में वाहन की नीलामी 20 दिसम्बर को

    डीपीआरओ में वाहन की नीलामी 20 दिसम्बर को

    ऊना/ सुशील पंडित: जिला लोक सम्पर्क अधिकारी कार्यालय में बॉलेरो गाड़ी नम्बर एचपी 20डी-2955 की नीलामी 20 दिसम्बर को दोपहर 1 बजे कार्यालय परिसर में की जाएगी। यह जानकारी देते हुए जिला लोक सम्पर्क अधिकारी मीना बेदी ने बताया कि इच्छुक व्यक्ति नीलामी के लिए निविदाएं 20 दिसम्बर दोपहर 12 बजे तक सील बंद लिफाफे में भेज सकते हैं जोकि उसी दिन जिला स्तरीय पराकरण कमेटी के सदस्यों के समक्ष दोहपर 1 बजे खोली जाएंगी। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति किसी भी कार्यदिवस पर प्रातः 10 से सांय 5 बजे तक कार्यालय परिसर में गाड़ी का निरीक्षण कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि बोलीदाता को नीलामी से पूर्व 10 हज़ार रूपये की धरोहर राशि के रूप में जमा करवाने होंगे। उन्होंने बताया कि नीलामी से संबंधित अन्य शर्तें बोली आरंभ होने से पूर्व बता दी जाएंगी। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 01975-226059 पर सम्पर्क किया जा सकता है।

  • पंजाब : तहसीलदारों के हुए तबादले, देखें लिस्ट

    चंडीगढ़: पंजाब में सरकारी अधिकारियों के तबादलों का दौर लगातार जारी है। वही आज जारी आदेशों के मुताबिक 12 तहसीलदारों के तबादले हुए हैं। देखें लिस्ट

    .

  • ਪੰਜਾਬ : PAU ਵਿਖੇ 2 ਦਿਨਾਂ ਫਲਾਵਰ ਸ਼ੋਅ ਦਾ ਆਯੋਜਨ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਪੰਜਾਬ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਵਿਖੇ 2 ਦਿਨਾਂ ਫਲਾਵਰ ਸ਼ੋਅ ਦਾ ਆਯੋਜਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਜਿਸ ਦੀ ਰਸਮੀ ਤੌਰ ਤੇ ਉਦਘਾਟਨ ਪੰਜਾਬ ਖੇਤੀਬਾੜੀ ਯੂਨੀਵਰਸਿਟੀ ਦੇ ਵਾਈਸ ਚਾਂਸਲਰ ਸਤਵੀਰ ਸਿੰਘ ਗੋਸ਼ਲ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਹੈ। ਫਲਾਵਰ ਸ਼ੋਅ ਨੂੰ ਦੇਖਣ ਲਈ ਦੂਰੋਂ ਦੂਰੋਂ ਲੋਕ ਪਹੁੰਚੇ ਹਨ ਅਤੇ ਸ਼ੋਅ ਵਿੱਚ ਸੈਂਕੜੇ ਹੀ ਕਿਸਮਾਂ ਦੇ ਫੁੱਲਾਂ ਦੀ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨੀ ਲਗਾਈ ਗਈ।

    ਫਲਾਵਰ ਸ਼ੋਅ ਦੇਖਣ ਆਏ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਉਹਨਾਂ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਚੰਗਾ ਲੱਗਦਾ ਹੈ ਜਦੋਂ ਅਜਿਹੇ ਫਲਾਵਰ ਸ਼ੋਅ ਲਗਾਇਆ ਜਾਂਦਾ ਹੈ। ਕਿਉਂਕਿ ਇੱਥੇ ਸੈਂਕੜੇ ਕਿਸਮਾਂ ਦੇ ਫੁੱਲਾਂ ਨੂੰ ਨਜ਼ਦੀਕ ਤੋਂ ਦੇਖਣ ਦਾ ਮੌਕਾ ਮਿਲਦਾ ਹੈ ਤੇ ਕੁਦਰਤ ਨੂੰ ਨਜਦੀਕ ਤੋਂ ਦੇਖਣਾ ਇੱਕ ਅਲੱਗ ਹੀ ਸਕੂਨ ਦਿੰਦਾ ਹੈ। ਇਸ ਦੌਰਾਨ ਉਨਾਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਅਜਿਹੇ ਫਲਾਵਰ ਸ਼ੋਅ ਵੱਧ ਤੋਂ ਵੱਧ ਆਯੋਜਿਤ ਕੀਤੇ ਜਾਣੇ ਚਾਹੀਦੇ ਹਨ।

  • ਪੰਜਾਬ : ਭਾਈ ਬਲਵੰਤ ਰਾਜੋਆਣਾ ਦੀ ਭੈਣ ਨੇ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਨੂੰ ਕੀਤੀ ਅਪੀਲ, ਦੇਖੋ ਵੀਡਿਓ

    ਲੁਧਿਆਣਾ : ਸਾਬਕਾ ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਬੇਅੰਤ ਸਿੰਘ ਦੇ ਕਤਲ ਕੇਸ ਵਿੱਚ ਸਜ਼ਾ ਕੱਟ ਰਹੇ ਭਾਈ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜੋਆਣਾ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕਰਕੇ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ ਭੁੱਖ ਹੜਤਾਲ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰਨ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਰਾਜੋਆਣਾ ਦੀ ਭੈਣ ਕਮਲਦੀਪ ਕੌਰ ਨੇ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕਰਨ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ ਸਿਆਸਤਦਾਨਾਂ ’ਤੇ ਵੀ ਨਿਸ਼ਾਨਾ ਸਾਧਿਆ ਹੈ। ਰਾਜੋਆਣਾ ਦੇ ਪੱਤਰ ਦਾ ਹਵਾਲਾ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ

    ਭਾਈ ਬਲਵੰਤ ਸਿੰਘ ਰਾਜੋਆਣਾ ਦੀ ਭੈਣ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਉਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਇਸ ਪੱਤਰ ਰਾਹੀਂ ਸ੍ਰੀ ਅਕਾਲ ਤਖ਼ਤ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਜਥੇਦਾਰ ਨੂੰ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ ਕਿ ਉਹ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੀ ਫਾਂਸੀ ਦੀ ਮੁਆਫੀ ਦੇ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਕਦਮ ਚੁੱਕਣ ਦੀ ਅਪੀਲ ਕੀਤੀ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਕਿਹਾ ਕਿ ਰਾਜੋਆਣਾ ਪਿਛਲੇ 28 ਸਾਲਾਂ ਤੋਂ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ ਹੈ। ਜ਼ਿਕਰਯੋਗ ਹੈ ਕਿ ਕਮਲਦੀਪ ਕੌਰ ਨੇ ਅੱਜ ਪਟਿਆਲਾ ਜੇਲ੍ਹ ਵਿੱਚ ਰਾਜੋਆਣਾ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕੀਤੀ ਸੀ।

  • जालंधरः PPR मार्केट को लेकर एक्शन में पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा, दिए ये आदेश

    जालंधर, ENS: महानगर में नए पुलिस कमिशनर स्वप्न शर्मा लगातार  सख्त एक्शन ले रहे है। वहीं अब पुलिस कमिश्नर ने एक ओर सख्त फैसला लिया है। दरअसल, आए दिन विवादों में रही PPR मार्केट में अब रेस्टोरेंट के बाहर बैठाकर शराब पिलाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए थाना डिवीजन नंबर-7 के एसएचओ मुकेश कुमार ने पीपीआर मार्केट के रेस्टोरेंट मालिकों और अन्य दुकानदारों से मीटिंग भी की गई है। जहां उन्होंने प्रमुख्ता से इसका आग्रह किया कि रेस्टोरेंट के बाहर शराब न पिलाएं, वरना सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    थाना डिवीजन नंबर-7 के एसएचओ मुकेश कुमार ने बताया कि पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा द्वारा एरिया में हुड़दंगों पर कंट्रोल करने के लिए ये फैसला लिया गया है। क्योंकि पीपीआर मार्केट में बीते दिनों शराब पी कर हुड़दंग करने के काफी मामले सामने आए हैं। जिसके चलते सीपी द्वारा ये आदेश दिए गए। वहीं मार्केट में पीसीआर और ट्रैफिक पुलिस की पेट्रोलिंग को भी बढ़ा दिया जाएगा। जिससे लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति कंट्रोल में रहे। बता दें पीपीआर मार्केट शहर की एक ऐसी मार्केट हैं, जहां पर शहर के प्रमुख लोग परिवार के साथ घूमने और खाना खाने के लिए निकलते हैं। वहीं कुछ हुड़दंगों द्वारा माहौल को खराब करने के मामले सामने आ रहे थे, जिसके चलते पुलिस कमिश्नर ने आदेश जारी किए है। 

  • फगवाड़ा : घर के बाहर बैठी महिला की छीनी बालियां, देखें CCTV

    फगवाड़ा/राजेश : चाहल नगर में थाना सिटी के इलाके में लुटेरों द्वारा लूटपाट और चोरियों का सिलसिला लगातार जारी है। ऐसा ही एक मामला चाहल नगर का सामने आया है। जानकारी के अनुसार निर्मला अपने घर के बाहर बैठी हुई थी। तभी दोपहर में करीब 2 लड़के काले रंग की एक्टिवा पर आए। उनमें से एक लुटेरा उतरा और उसके कानों से झपट्टा मारकर बालियां छीन ली और एक्टिवा पर बैठ फरार हो गए।

    महिला द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई है। उक्त घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है तथा पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी है। गौरतलब है कि पिछले दिनों इलाके में स्कूल बस एवं बोलोरो गाड़ी घर के बाहर से उठाकर ले गए थे। इस तरह की कई घटनाओं के कारण स्थानीय लोगों में डर का माहौल है।

  • Axis Bank में बाहर भारी पुलिस तैनात, फिर भी फिल्मी स्टाइल में 16 लाख लूटकर लुटेरे हुए फरार

    भोजपुर: बिहार के भोजपुर में एक्सिस बैंक में 16 लाख की डकैती होने का मामला सामने आया है है। बताया जाता है कि पांच की संख्या में आए अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। मामला नवादा थाना क्षेत्र के कतीरा स्थित एक्सिस बैंक का है। हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बैंक को चारों ओर से घेर लिया लेकिन फिर भी बदमाश फरार होने में सफल रहे। बदमाशों द्वारा महज 4 मिनट में लूटकांड के घटना को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि कतीरा मोड़ पर एक्सिस बैंक में सुबह 10 बजकर 17 मिनट पर पांच की संख्या में हथियारबंद बदमाश घुस गए। जिसके बाद एक मिनट के अंदर सभी बैंक स्टाफ को पेंट्री रूम में बंद कर दिया गया। वहीं किसी व्यवसायी का पैसा जमा होने के लिए आया था जो कैश काउंटर पर रखा हुआ था।

    उसे लूटकर अपराधी भाग निकले। भोजपुर एसपी प्रमोद कुमार ने इसा बात की पुष्टि करते हुए बताया कि 16 लाख रुपये अपराधी लूट कर भागे हैं। भोजपुर के एसपी के प्रमोद कुमार ने कहा कि बैंक के अंदर पांच की संख्या में अपराधी घुसे थे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई थी। पुलिस टीम मौके पर 2 मिनट में पहुंच गई थी लेकिन बदमास तब तक 16 लाख की लूट कर मौके से फरार हो गए। उन्होंने गेट को लॉक कर दिया था। जिससे पुलिस टीम को कंफ्यूजन हुआ की वो अंदर ही मौजूद हैं। सभी अपराधियों की तस्वीर सीसीटीवी में कैद हो गई है। 

    एसपी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस 2 मिनट के अंदर बैंक पहुंच गई थी। उसके बावजूद अपराधी बैंक के मेन गेट पर ताला मारकर भाग गए। जिस वजह से थोड़ा कंफ्यूजन पुलिस को हुआ कि अपराधी अंदर ही हैं लेकिन जब ताला तोड़ा गया तो पता चला कि अपराधी पहले ही पैसा लूट कर भाग गए है। पुलिस के द्वारा शहर के चारो तरफ नाकाबंदी कर दी गई है, जल्द ही अपराधियो को गिरफ्तार किया जायगा और पैसे बरामद कर लिए जाएंगे। वहीं बैंक के कर्मी का कहना है कि बैंक के अंदर सात से आठ अपराधी घुसे गए। सभी के पास हथियार था, उन्होंने ने हमारा मोबाइल लेकर अंदर बंद कर दिया था। किसी ने भी फायरिंग नहीं की थी।