Blog

  • Punjab News: Lieutenant बनने के 11 साल बाद गांव पहुंचे अरविंद, युवाओं को दिया ये संदेश, देखें वीडियो

    Punjab News: Lieutenant बनने के 11 साल बाद गांव पहुंचे अरविंद, युवाओं को दिया ये संदेश, देखें वीडियो

    फाजिल्काः लेफ्टिनेंट के रूप में 11 साल बाद गांव पहुंचे अरविंद कांबोज ने खेल मैदान को नमन करते हुए कहा कि मैंने अपनी सफलता की शुरुआत इसी मैदान से की थी। अरविंद कांबोज फाजिल्का जिले के गांव सजराना के रहने वाले हैं। अरविंद कांबोज ने कहा कि उन्होंने जो लक्ष्य तय किया था, उसे हासिल कर लिया है। वह 2014 में भारतीय सेना में क्लेरिकल पद पर भर्ती हुए थे। उसके बाद उन्होंने सबसे पहले एसीसी कमीशन के लिए प्रयास किया, जोकि सेना में सर्विस एंट्री होती है। इसके लिए 3 बार प्रयास किया लेकिन असफल रहे। उसके बाद सर्विस कमीशन ऑफिसर के लिए प्रयास किया और आखिरकार वह पास हो गए और लेफ्टिनेंट का पद प्राप्त कर लिया है। अरविंद कांबोज ने कहा कि वह 3 बार असफल हुए और आज जिस मुकाम पर पहुंचे हैं, यह सब उनके परिवार के प्रोत्साहन के साथ-साथ मेरी यूनिट और मेरे अधिकारियों के सहयोग से ही संभव हो पाया है। इसमें मेरे परिवार की प्रेरणा से भी संभव हुआ है। इसके साथ ही मेरी यूनिट और मेरे अफसरों ने भी मेरा साथ दिया। अरविंद कांबोज के पिता राधा कृष्ण रिटायर्ड सूबेदार हैं, साथ ही उनके चचेरे भाई कमल कांबोज भी सेना में सेवारत हैं। इसके साथ ही उनके परिवार के कुछ अन्य सदस्य भी सेना और पुलिस से जुड़े हैं। अरविंद के चचेरे भाई कमल कांबोज जो उनसे 4 महीने बड़े हैं, बताते हैं कि अरविंद ने ही उन्हें सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया था। अरविंद सेना में उनके सीनियर थे। कमल 6 साल बाद सेना में भर्ती हुए थे। अरविंद ने बताया कि वह पढ़ाई में थोड़े कमजोर थे, लेकिन खेलों से उनका जुड़ाव था। उन्होंने 2013 में सेना में भर्ती होने का फैसला किया और गांव की जमीन पर कड़ी मेहनत की। अरविंद ने कहा कि सेना में भर्ती होने के बाद सबसे पहले अपने पैरों पर खड़ा होऊंगा और फिर आगे बढ़ने के लिए और जरूर सोचूंगा और तैयारी करूंगा। वह सेना में भर्ती होने के लिए दौड़े और दौड़ में ऑल इंडिया स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। सेना में खेलों से मुझे काफी फायदा हुआ। अरविंद ने युवाओं को संदेश दिया कि मेहनत से सफलता हासिल करने के लिए मेहनत नहीं छोड़नी चाहिए, क्योंकि मुझसे बड़ा कोई उदाहरण नहीं है। मैं पढ़ाई में काफी कमजोर था और मैंने मेहनत से मुकाम हासिल किया है, इसलिए दूसरों के लिए यह मुश्किल नहीं है। अरविंद ने कहा कि वह अपने माता-पिता को खुश कर पाया, यह उसके लिए बहुत बड़ी सफलता है।

    परिवार का मिला पूरा सहयोग

    अरविंद की पत्नी सीमू ने अपने पति की सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अगर मेरे पति ने देश की सेवा करने की शपथ ली है तो मैं भी अपनी जिम्मेदारियों को निभाने की शपथ लेती हूं। वहीं अरविंद की मां रेशमा रानी ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उनका बेटा अफसर बना है। पहले उन्हें गर्व था कि वह एक आर्मी अफसर की पत्नी हैं और अब उन्हें गर्व है कि वह एक आर्मी अफसर की मां हैं। अरविंद की मां ने यह भी कहा कि उनके बेटे को पहले सेना में जाना पसंद नहीं था, लेकिन परिवार को तब पता चला जब वह 2014 में एक सैनिक के रूप में घर आया। अरविंद की मौसी परमजीत कौर ने भी कहा कि हम बहुत सम्मानित महसूस कर रहे हैं क्योंकि हमें अरविंद की वजह से बधाई मिल रही है। अरविंद की चचेरी बहन जिनिया कंबोज भावुक हो गई और उनकी आंखों से खुशी के आंसू बह निकले कि उनके भाई ने अफसर बनने का सपना देखा था, जिसे उसने अपनी मेहनत की बदौलत पूरा किया है। अरविंद की भाभी अलीशा जो खुद पंजाब पुलिस में सेवारत हैं, ने कहा कि हमारे परिवार का एक और सदस्य देश की सेवा में शामिल हो गया है। अरविंद के चचेरे भाई कमल कंबोज ने कहा कि मैं उनसे केवल चार महीने बड़ा हूं, हमारी कॉलेज लाइफ भी साथ-साथ रही है और अरविंद ने ही मुझे सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित किया था और बाद में उनकी प्रेरणा से ही मैं सेना में शामिल हुआ।
  • सुक्खू सरकार से कर्मचारी व जनता त्रस्त: वशिष्ट

    सुक्खू सरकार से कर्मचारी व जनता त्रस्त: वशिष्ट

    ऊना/सुशील पंडित: कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में कर्मचारी व आम जनता त्रस्त हो चुकी है। सरकार न तो कर्मचारियों को उनके वित्तीय लाभ दे पाई है और न ही जनता से किए अपने वायदों को पूरा कर पाई। यह बात भारतीय जनता पार्टी जिला ऊना के संयोजक राजीव वशिष्ट ने रविवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कही। उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 में सेवानिवृत होने वाले सेवानिवृत कर्मचारियों को 2016 से 2022 तक रिवाइज्ड पे स्कूल, एरियर व लीव इन कैशमेंट, ग्रेच्युटी, कम्यूटेशन नहीं मिल पाई। सरकार कर्मचारियों व पैंशनर्ज के करोड़ों रुपए के एरियर पर कुंडली मारकर बैठी हुई है। इसके अलावा कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की किश्तें तक नहीं दी गई। यहीं नहीं सेवानिवृत कर्मचारियों के लंबे समय से मैडिकल बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। बुढ़ापे में सेवानिवृत कर्मचारी अपने इलाज के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ रह हैं।

    उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार हमेशा कर्मचारी हितैषी रही है। ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती भी समय-समय पर कर्मचारियों की मांगों को उठाते रहे है। भाजपा सरकार के समय कर्मचारियों व पैंशनर्ज को वेतन व पैंशन समय पर मिली है। वहीं अन्य लाभ भी समय-समय पर दिए गए हैं।

    राजीव वशिष्ट ने कहा कि अभी हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ऊना दौरे पर आए थे। मुख्यमंत्री पूर्व भाजपा सरकार के कार्यकाल में बने पीजी कालेज व बाल स्कूल के भवनों का उदघाटन करके ही गए। उक्त भवनों के उदघाटन करने में भी कांग्रेस सरकार ने अढाई साल लगा दिए। उन्होंने कहा कि ऊना के पूर्व विधायक बताएं ऊना में कौन का विकास कार्य करवायां। पूर्व विधायक विकास करवाने में पूरी तरह से विफल रहे। पूर्व विधायक विकास तो नहीं करवा पाए, लेकिन अपने चहेतों को खूब लाभ पहुंचा रहे है। अधिकारियों को डरा धमका रहे है, जोकि उन्हें शोभ नहीं देता है।

  • जानिए वो छोटी-छोटी आदतें जो बन सकती हैं आपकी बड़ी बीमारी का कारण!

    जानिए वो छोटी-छोटी आदतें जो बन सकती हैं आपकी बड़ी बीमारी का कारण!

    नई दिल्लीः क्या आप जानते हैं कि जिस बेडरूम को आप सबसे ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक मानते हैं, वहीं कुछ चीजें आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती हैं? हेल्थ रिपोर्ट्स में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैंः- आपके अपने ही कमरे में मौजूद कुछ रोज़मर्रा की चीज़ें धीमे ज़हर की तरह शरीर को नुकसान पहुंचा रही हैं। ये न सिर्फ आपकी सांसों और त्वचा को प्रभावित कर सकती हैं, बल्कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का जोखिम भी बढ़ा सकती हैं। अगर आप चाहते हैं कि आपका बेडरूम सच में सेफ हो, तो इन 5 चीज़ों को तुरंत बाहर का रास्ता दिखाएं:

    1. परफ्यूम्ड कैंडल्स और एरोमैटिक स्प्रे

    Buy Good Morning, Sunshine Aromatic Room Spray - 100Ml Online | Wishing Chair सुगंधित मोमबत्तियां और रूम फ्रेशनर आपके मूड को भले ही बेहतर बना दें, लेकिन इनमें मौजूद वोलाटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड्स (VOCs) लगातार सांस के ज़रिए शरीर में प्रवेश करते हैं। रिसर्च बताता है कि लंबे समय तक इनका इस्तेमाल फेफड़ों पर बुरा असर डाल सकता है और कैंसर जैसी बीमारियों का रिस्क बढ़ा सकता है।

    2. केमिकल ट्रीटेड बेडशीट्स और परदे

    डबल लेयर पर्दों का परिचय | अर्बन स्पेस रंगीन और चमकदार कपड़े कई बार फॉर्मलडिहाइड जैसे केमिकल्स से ट्रीट किए जाते हैं। ये धीरे-धीरे हवा में घुलते रहते हैं और त्वचा या सांसों के ज़रिए शरीर में पहुंचते हैं। इससे एलर्जी, सिरदर्द और कैंसर की आशंका हो सकती है।

    3. मोबाइल और लैपटॉप को सिरहाने रखना

    रात को सोते समय सिरहाने न रखें ये 5 चीजें, अमीर को भी कर देंगी कंगाल - Vastu tips in hindi remove five unlucky things from your pillow head side before sleep रातभर मोबाइल फोन या लैपटॉप तकिया के पास रखना आजकल आम हो गया है। लेकिन इन डिवाइसेज़ से निकलने वाली इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन नींद की गुणवत्ता को बिगाड़ती है और लंबे समय में शरीर की कोशिकाओं में असामान्य बदलाव कर सकती है। कई स्टडीज इसे संभावित कैंसर कारक (Carcinogen) मानती हैं।

    4. बेडरूम में धूल और कारपेट्स का जमाव

    क्या बेडरूम के लिए लैमिनेट फ़्लोरिंग या कालीन बेहतर है? धूल में मौजूद डस्ट माइट्स सांस की दिक्कतें, स्किन एलर्जी और लंबे समय में क्रॉनिक इंफ्लेमेशन को जन्म देते हैं। इससे शरीर में कैंसर सेल्स बनने का जोखिम बढ़ता है। नियमित सफाई और वैक्यूमिंग से ही इससे बचाव संभव है।

    5. सस्ते प्लास्टिक कंटेनर और फर्नीचर

    बाजार में मिलने वाले सस्ते प्लास्टिक आइटम्स और सस्ते फर्नीचर में बिस्फेनॉल-ए (BPA) और अन्य टॉक्सिक केमिकल्स मौजूद हो सकते हैं। ये हार्मोनल असंतुलन, प्रजनन संबंधी समस्याएं और कैंसर के लिए ज़िम्मेदार माने जाते हैं। Disclaimer: यह खबर केवल आपकी जानकारी और जागरूकता के उद्देश्य से बनाई गई है। स्वास्थ्य से जुड़ी किसी भी सलाह को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।
  • Punjab News: Truck Driver ने बेचा एक टन लोहा, तिरपाल के नीचे छिपाये मजदूर, देखें वीडियो

    Punjab News: Truck Driver ने बेचा एक टन लोहा, तिरपाल के नीचे छिपाये मजदूर, देखें वीडियो

    मोहाली: डेराबस्सी मे स्थित टेक्नो इंडस्ट्रीज मे उस समय अफरा- तफरी मच गई। जब ट्रक से माल उतारने से पहले धर्मकांटे पर वजन के लिए तिरपाल हटाई गई, तो 12 से ज्यादा मजदूर कूदकर भाग गए। जानकारी के अनुसार गोपाल आयरन स्टोर मंडी गोबिंदगढ़ से 146 क्विंटल ईआरड पाइप, लोहे की चादरें और सरिया डेराबस्सी भेजा गया था। माल को ट्रक नंबर HR 61C 5136 एएस करियर के जरिए रवाना किया गया। रास्ते में ड्राइवर ने 1 टन माल खुर्द-बुर्द कर बेच दिया। जिसके बाद वजन पूरा करने के लिए डेराबस्सी के लेबर चौक से मजदूरों को पैसे का लालच देकर ट्रक में तिरपाल के नीचे छिपा दिया। फैक्ट्री पहुंचने पर ट्रक को धर्मकांटे पर चढ़ाया गया। ट्रक ड्राइवर की करतूत का पता चलते ही उसने ट्रक भगा लिया। लेकिन हड़बड़ी में ब्रेक लगाने से एक प्रवासी मजदूर ट्रक की बॉडी और लोहे की शीट्स के बीच बुरी तरह फंस गया और उसकी एक टांग गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जिसे डेराबस्सी सिविल अस्पताल से पीजीआई रेफर किया गया है। ट्रक खाली करने के बाद उसे डेराबस्सी पुलिस स्टेशन ले जाया गया। ट्रांसपोर्टर और फैक्ट्री प्रबंधन के बीच समझौता नहीं हो सका। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित मोर ने बताया कि शिकायत मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • एक बच्चे की मां को हुआ भतीजे से प्यार, पति के सामने रचाई शादी, देखें वीडियो

    एक बच्चे की मां को हुआ भतीजे से प्यार, पति के सामने रचाई शादी, देखें वीडियो

    जमुईः जिले से एक अजीब मामला सामने आया है जिसमें चाची को अपने ही भतीजे से प्यार हो गया। जब चाचा को इसके बारे में पता चला तो घर वालों ने उनकी शादी करवा दी। भतीजे ने चाचा के सामने चाची की मांग में सिंदूर भरा और उसे अपनी पत्नी बना लिया। चाचा सामने खड़ा चुपचाप देखता रहा और शर्मसार हो गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर सब लोग हैरान हो रहे है। जानकारी मुताबिक, बिहार के जमुई में एक चाची भतीजे पर प्यार का ऐसा रंग चढ़ा कि दोनों ने रिश्तों की मर्यादा को ही तार-तार कर दिया। घटना सदर थाना क्षेत्र के सिकहरिया गांव की है। यहां पर रहने वाले विशाल दुबे की पत्नी आयुषी कुमारी गांव के भतीजे से प्यार करने लगी। आयुषी का विवाह 2021 में विशाल दुबे के साथ हुआ था और इसके बाद बेटी का जन्म हुआ। लेकिन, पिछले 2 साल से रिश्ते में भतीजे सचिन से आयुषी का प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों लगातार एक दूसरे से मिल रहे थे और फोन पर भी बातें करते थे। इस अफेयर का खुलासा तब हुआ, जब रविवार को दोनों घर से फरार हो गए। इसके बाद आयुषी के पति विशाल ने सदर थाने में अपनी पत्नी के गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई। इसके बाद आयुषी ने जमुई कोर्ट में अपने पति विशाल से तालाक लेने का मुकदमा दायर किया और विशाल की बेटी को अपने पास रखने से भी इनकार कर दिया। इसके बाद दोनों ने अपने परिवारों के सामने मंदिर में शादी रचा ली। महिला का पति वहीं शर्म के मारे वहां खड़ा रहा। गांव मेें भी लोग बाते बनाते रहे जो इलाके में चर्चा का विषय बन गया।
  • Punjab News: Honda City Car सवार 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो अफीम बरामद, देखें Video

    Punjab News: Honda City Car सवार 2 नशा तस्कर गिरफ्तार, 2 किलो अफीम बरामद, देखें Video

    मोगाः युद्ध नशेयां विरुद्ध मुहिम तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। ताजा मामले में मोगा पुलिस ने शनिवार रात को गश्त के दौरान टीचर कॉलोनी रोड पर शक के आधार पर एक होंडा सिटी कार को रोका और तलाशी लेने पर कार में सवार दो व्यक्तियों से 2 किलो 800 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    जानकारी देते हुए डीएसपी सिटी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि मोगा सिटी 1 थाना प्रभारी गुलजिंदर सिंह पुलिस पार्टी के साथ शनिवार रात को गश्त के दौरान मोगा के टीचर कॉलोनी पर मौजूद थे। इस दौरान एक होंडा सिटी कार HR-07-V-5252 आती दिखी जिसे शक के आधार पर रोककर तलाशी ली तो कार में सवार अंग्रेज सिंह निवासी पटियाला और रमनजीत सिंह निवासी कैथल (हरियाणा) से 2 किलो 800 ग्राम अफीम बरामद हुई।

    आरोपियों को मौके से गिरफ्तार करके वाहन और अफीम को कब्जे में लेकर थाना सिटी मोगा में NDPS अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अफीम आगे किसको बेचना था और इनके साथ कौन कौन शामिल है।

  • Himachal News: पुलिस ने काटे 504 वाहनों के चालान

    Himachal News: पुलिस ने काटे 504 वाहनों के चालान

    ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 504 वाहनों के चालान काटे ,जिनमें से 160 चालानों का मौके पर निपटारा करके जुर्माने के रूप में 127400/-रूपये वसूल किए गए।

    वहीं सार्वजानिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 07 व्यक्तियों के चालान काटे व जुर्माने के रुप में 1000/-रुपये वसूल किए गए।

    इसी कड़ी में जिला ऊना में पुलिस थाना अम्ब के अन्तर्गत अवैध खनन अधिनियम के तहत एक वाहन का चालान, पुलिस चौकी सन्तोषगढ के तहत एक वाहन का चालान, जिला ऊना के तहत कुल दो वाहनों के चालान  काटे गए जिन्हें आगामी कार्यवाही हेतु माननीय अदालत भेजा गया ।

  • Car Garage में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां और Spare Parts जलकर राख, देखें वीडियो

    Car Garage में लगी भीषण आग, कई गाड़ियां और Spare Parts जलकर राख, देखें वीडियो

    मुंगेरः जिले में कार गैरेज में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है। अमित मंडल के मल्टीब्रांड ऑटो कार वर्कशॉप में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। गैरेज में कई पेट्रोल गाड़ियां और गैस टंकी मौजूद थी जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की सूचना मिलते ही असरगंज और तारापुर से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

    Watch Video https://x.com/Encounter_India/status/1936729209851855050

    गैरेज मालिक अमित मंडल ने बताया कि घटना रात करीब 12 बजे की है। वह गैरेज बंद कर घर चले गए थे। खाना खाकर सोने की तैयारी में थे, तभी गैरेज में आग लगने की सूचना मिली। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड और स्थानीय पुलिस को सूचित किया। आग की चपेट में आने से गैरेज में रखे कार पार्ट्स जलकर राख हो गए। इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग के दौरान आसपास के लोग भी अपने घरों से बाहर निकल आए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
  • पुलिस ने 40 ग्राम चिट्टा व 20 ग्राम एमडीएमए सहित एक पकड़ा

    पुलिस ने 40 ग्राम चिट्टा व 20 ग्राम एमडीएमए सहित एक पकड़ा

    ऊना/सुशील पंडित: एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कांगड़ा ने जिला ऊना के गांव देहलां में रह रहे एक युवक से 40.63 ग्राम चिट्टा व 20.24 ग्राम नशीले पदार्थ (मैथिलीनडाइ ऑक्सी -एन – मेथामफेटामाइन) पकड़ा है और मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रोज एएसआई सुरेश कुमार अधिकारी एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स कांगड़ा पर आधारित टीम ने गांव देहलां में गुप्त सूचना के आधार पर प्रदीप कुमार (24)पुत्र सुरेश कुमार निवासी हाउस नं: -319 गांव व डा0 वुरटाना त0 तोसाम जिला भिवानी हरियाणा  के कब्जे से 40.63 ग्राम हैरोईन/चिट्टा  व 20.24 ग्राम मैथिलीनडाइ ऑक्सी -एन – मेथामफेटामाइन नामक नशीला पदार्थ बरामद किया। वहीं पुलिस ने इस संबंध में आरोपित युवक पर मादक द्रव्य अधिनियम के तहत पुलिस थाना मैहतपुर में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

  • सीमेंट से लदे ट्राले में घुसी Car, 4 की मौत, 1 गंभीर घायल

    सीमेंट से लदे ट्राले में घुसी Car, 4 की मौत, 1 गंभीर घायल

    देहरादूनः आज सुबह एक बड़े सड़क हादसे में 4 लोगों की दर्दनाक मौत का मामला सामने आया है। सभी लोग हरियाणा के रहने वाले थे। घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल है। हादसा क्लेमेंटाउन थाना क्षेत्र में आशारोड़ी के पास हुआ।

    जानकारी मुताबिक, अंकुश, पारस निवासी पुरखास धीरन, सोनीपत हरियाणा, अंकित, तहसील जुलाना, जींद हरियाणा, नवीन रोहतक हरियाणा और एक अन्य युवक कार से सहारनपुर की ओर से देहरादून आ रहे थे। तभी रविवार तड़के 3:10 बजे आशारोड़ी के पास कार के आगे चल रहे सीमेंट से लदें लोडिंग ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सवार 5 युवक बुरी तरह घायल हो गए।

    लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने कार के पार्ट्स को काटकर बाहर निकाला। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस के जरिए कोरोनेशन/दून अस्पताल भिजवाया। जहां डॉक्टरों ने 4 युवकों को मृत घोषित कर दिया,जबकि एक घायल युवक का इलाज चल रहा है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।