Blog

  • ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਹੋਲੀ ਤੇ ਹੁਲੜਬਾਜੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਲੜਕੇਆਂ ਖਿਲਾਫ ਕੀਤੀ ਕਾਰਵਾਈ

    ਪੰਜਾਬ : ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਹੋਲੀ ਤੇ ਹੁਲੜਬਾਜੀ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਲੜਕੇਆਂ ਖਿਲਾਫ ਕੀਤੀ ਕਾਰਵਾਈ

    35 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲਾਂ ਦੇ ਚਲਾਨ ਅਤੇ 10 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਕੀਤੇ ਜ਼ਬਤ 

    ਮੋਗਾ: ਅੱਜ ਪੂਰੇ ਦੇਸ਼ ਵਿੱਚ ਹੋਲੀ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਮਨਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਪਰ ਜੇਕਰ ਮੋਗਾ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਦੀ ਗੱਲ ਕਰੀਏ ਤਾਂ ਮੋਗਾ ਵਿੱਚ ਸਵੇਰ ਤੋਂ ਹੀ ਲੋਕ ਹੋਲੀ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਮਨਾ ਰਹੇ ਹਨ।  ਹੋਲੀ ਦੇ ਤਿਉਹਾਰ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਮੋਗਾ ਦੇ ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਵੱਲੋਂ ਮੋਗਾ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਸੁਰੱਖਿਆ ਦੇ ਪੁਖਤਾ ਪ੍ਰਬੰਧ ਕੀਤੇ ਗਏ ਹਨ ਉਥੇ ਹੀ ਮੋਗਾ ਦੇ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਇੰਚਾਰਜ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਵੱਲੋਂ ਨਾਕੇ ਲਗਾ ਕੇ ਚੈਕਿੰਗ ਕੀਤੀ ਗਈ ਅਤੇ ਸ਼ਹਿਰ ਵਿੱਚ ਹੰਗਾਮਾ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਬੱਚਿਆਂ ਖਿਲਾਫ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਗਈ।

    ਇਸ ਸਬੰਧੀ ਮੀਡੀਆ ਨੂੰ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਪੁਲਿਸ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਮੌਕੇ ‘ਤੇ ਮੌਜੂਦ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਅੱਜ ਹੋਲੀ ਦੇ ਤਿਉਹਾਰ ਦੇ ਮੱਦੇਨਜ਼ਰ ਮੋਗਾ ਦੇ ਐਸ.ਐਸ.ਪੀ ਸਾਹਿਬ ਦੇ ਦਿਸ਼ਾ-ਨਿਰਦੇਸ਼ਾਂ ‘ਤੇ ਮੋਗਾ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਮੋਗਾ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਜਗਾ ਜਗਾ ਵਿਖੇ ਨਾਕੇ ਲਗਾਏ ਹਨ ਅਤੇ ਬਾਈਕ ਅਤੇ ਕਾਰਾਂ ਲੈ ਕੇ ਹੰਗਾਮਾ ਕਰਨ ਵਾਲੇ ਲੋਕਾਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ।  ਅੱਜ ਕਰੀਬ 35 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲਾਂ ਦੇ ਚਲਾਨ ਕੀਤੇ ਗਏ ਅਤੇ 10 ਮੋਟਰਸਾਈਕਲਾਂ ਨੂੰ ਵੀ ਜ਼ਬਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਉਥੇ ਹੀ ਟ੍ਰੈਫਿਕ ਇੰਚਾਰਜ ਹਰਜੀਤ ਸਿੰਘ ਨੇ ਉਦੇਸ਼ ਵੀ ਦਿਤਾ ਕੀ ਹੋਲੀ ਰੰਗਾ ਦਾ ਤਿਉਹਾਰ ਹੈ ਇਸ ਨੂੰ ਪਿਆਰ ਨਾਲ ਮਨਾਇਆ ਜਾਵੇ ਤੇ ਆਪਸੀ ਭਾਈਚਾਰਕ ਸਾਝ ਬਣਾਈ ਜਾਵੇ ਨਾ ਕੀ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲਾ ਤੇ ਤਿੰਨ ਤਿੰਨ ਜਾਨੇ ਸਵਾਰ ਹੋਕੇ ਹੁਲੜਬਾਜੀ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇ ਅਖੀਰ ਤੇ ਉਹਨਾ ਸਾਰੇ ਦੇਸ਼ ਵਾਸੀਆ ਨੂੰ ਹੋਲੀ ਦੇ ਤਿਉਹਾਰ ਦੀਆ ਲੱਖ ਲੱਖ ਵਧਾਈਆ ਦਿਤੀਆ ਤੇ ਸ਼ਾਤੀ ਪੁੱਰਵਕ  ਹੋਲੀ ਖੇਲਣ ਦਾ ਮੇਸਜ ਦਿਤਾ ।

  • शर्मनाक! बीच सड़क पर वर्दी पहने पुलिसकर्मी ने लड़की से की छेड़छाड़, वीडियो वायरल

    शर्मनाक! बीच सड़क पर वर्दी पहने पुलिसकर्मी ने लड़की से की छेड़छाड़, वीडियो वायरल

    मध्य प्रदेश: लड़कियों और महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं अक्सर सामने आती रहती हैं। लेकिन अगर रक्षक ही भक्षक बन जाए तो बेटियों की सुरक्षा को लेकर लोगों के मन में तरह-तरह के सवाल होने लगते हैं। फिलहाल, तो ये सवाल मध्य प्रदेश में रह रहे लोगों के मन में उठ रहा है। क्योंकि वहां पर हुई एक घटना का वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। 

    दरअसल, वायरल हो रहे इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी एक युवती के साथ बीच रोड पर छेड़छाड़ करते नजर आ रहा है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक वर्दी पहने पुलिसवाला युवती से अश्लील हरकत करते हुए वीडियो में साफ नजर आ रहा है। जानकारी के मुताबिक यह वीडियो मध्य प्रदेश के भोपाल का बताया जा रहा है। बता दें कि घटना रात के वक्त किसी रोड पर हुई है। जिसका एक वीडियो किसी ने रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया जो फिलहाल, इस वक्त खूब वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल हो रहे इस वीडियो की एनकाउंटर न्यूज पुष्टि नहीं करता है।

  • चंडीगढ़ः जगह-जगह की गई नाकेबंदी, शरारती अनसरों पर पुलिस ने कसी नकेल, देखे वीडियो

    चंडीगढ़ः जगह-जगह की गई नाकेबंदी, शरारती अनसरों पर पुलिस ने कसी नकेल, देखे वीडियो

    चंडीगढ़ः होली के त्योहार के चलते हुए पुलिस चोकस हो गई है, वह जगह-जगह नाकेबंदी करके शरारती अनसरों पर नकेल कस रही है ताकि कोई अनसुखावीं घटना ना घटित हो। नाकेबंदी के चलते हुए सेक्टर 45-46 डिवाइडिंग रोड पर नाके के दौरान एक युवक रॉन्ग साइड से गाड़ी लेकर जा रहा था, उसे चंडीगढ़ पुलिस ने बड़ी मुस्तैदी से रोका और उसका चालान भी काटा, हालांकि उस कार चालक ने ना तो शराब पी रखी थी और उसके गाड़ी के दस्तावेज भी पूरे थे लेकिन नाका देखकर वह घबरा गया और वहां से उल्टी दिशा में अपनी गाड़ी को भगाने लगा तो पुलिस ने आगे जाकर उसे रोक कर उसका चलान काट दिया।

    इस पूरे मामले पर ड्यूटी अफसर ने जानकारी देते हुऐ बताया कि चंडीगढ ओर मोहाली में जगह-जगह नाकेबंदी की गई है ओर शरारती अनसरों पर पुलिस नकेल कस रही है।

  • पंजाब और जम्मू कश्मीर को जोड़ने वाले रेलवे पुल का अस्तित्व भी खतरे में, देखें वीडियो

    पंजाब और जम्मू कश्मीर को जोड़ने वाले रेलवे पुल का अस्तित्व भी खतरे में, देखें वीडियो

    पंजाब: पंजाब हिमाचल रेलवे पुल टूटने के बाद भी पठानकोट जिले में शायद सरकार द्वारा दी गई हिदायते लागु नहीं हुई, इसी के चलते रेत बजरी को लेजाने के लिए  नजायज रास्ते ट्रको के आने जाने के लिए किया जा रहा है,  जिस से  कोई बड़ा नुकसान भी हो सकता है । ऐसा ही एक नजायज रास्ता है पंजाब और जम्मू  कश्मीर को जोड़ने वाला रावी दरिया पर बनाया गया रेलवे पुल जिसके निचे से नजायज रास्ता बना कर निचे से रेत बजरी के ट्रको को निकाला जाता है लेकिन रेलवे प्रशासन ने अभी तक इसकी और कोई ध्यान नहीं दिया।  जबकि रेलवे विभाग की तरफ से इस रास्ते को कई बार बंद किया व कई बार यह रास्ता नजायज तोर पर खुलने के चलते सवाल भी खड़े कर रहा है।

    बता दें कि कुछ महीने पहले ही पंजाब हिमाचल को जोड़ने वाला चक्की दरिया पर बना पुल भी बरसात के समय क्षतिग्रस्त हो चुका है और अब पंजाब और जम्मू कश्मीर को जोड़ने वाले रावी दरिया पर बने इस पुल का अस्तित्व खतरे में है यही नहीं इस नाजायज रास्ते के जरिए कोई शरारती अंसर भी पंजाब में दाखिल हो किसी वारदात को अंजाम दे सकता है जिस पर अभी तक प्रशासन की ओर से कोई कारवाई नही की गई है।

     

  • 200 मीटर नीचे नाले में गिरी कार, सेना के जवान सहित 4 की मौत

    200 मीटर नीचे नाले में गिरी कार, सेना के जवान सहित 4 की मौत

    शिमला: हिमाचल के शिमला स्थित नेरवा बाजार से लगभग 5 किलोमीटर दूर एक ऑल्टो कार 200 मीटर गहरे नाले में जा गिरी। हादसे में कार सवार 4 युवक गंभीर घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर चारों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही चारों ने दम तोड़ दिया। हादसे में एक सेना के जवान की भी मौत हुई है। वह छुट्टी पर घर आया हुआ था।

    जानकारी के अनुसार ऑल्टो कार नंबर HP 08B 1998 में सवार होकर 4 युवक भरतंअ, कैदी से नेरवा की ओर आ रहे थे। केदी नेरवा मार्ग पर कार लगभग 200 मीटर नीचे नाले में जा गिरी। हादसे में कार सवार चारों युवक बुरी तरह घायल हो गए। जिन्हें रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही चारों की मौत हो गई।

    मृतकों की पहचान लक्की (23) पुत्र नारायण सिंह ठाकुर निवासी गांव कनाहल, डाकघर केदी, तहसील नेरवा, शिमला, अक्षय (23) पुत्र ओमप्रकाश नानटा निवासी गांव भरटंअ, डाकघर बिजमल, तहसील नेरवा, शिमला, आशीष उर्फ आशू (18) पुत्र अमर सिंह शर्मा निवासी गांव शिरण, डाकघर पबाहन, तहसील नेरवा, शिमला और रितिक (18) पुत्र संतराम शर्मा निवासी गांव व डाकघर पबाहन, तहसील नेरवा के रूप में हुई। मृतकों में लक्की सेना का जवान था जो होली पर छुट्टी लेकर घर आया था। वहीं, बाकी युवक स्टूडेंट्स थे। चारों मृतकों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल नेरवा लाया गया। फिलहाल हादसे की वजह क्या थी यह क्लियर नहीं हो पाया है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

  • मुख्यमंत्री ने फूलों से खेली होली, कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं

    मुख्यमंत्री ने फूलों से खेली होली, कार्यकर्ताओं को दी शुभकामनाएं

    यमुनानगरः  पूरे देश में होली का त्योहार बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में यमुनानगर के सरस्वती स्कूल में भी होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शिरतक करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भक्त प्रल्हाद को उसके पिता ने जलाने का विचार करके होलिका को आदेश दिया कि प्रह्लाद को अपने गोदी में बैठा कर आग में बैठ जाए, जिससे प्रह्लाद भस्म हो जाएगा। लेकिन भक्त प्रल्हाद पर भगवान की कृपा थी, उन्हें कुछ नहीं हुआ और होलिका इसमें भस्म हो गई।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि होलिका के रूप में बुराई का अंत और सच्चाई की जीत भी दर्शाया गया है। हम सबको इसी से प्रेरणा लेकर सच्चाई के मार्ग पर चलना चाहिए। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कार्यकर्ताओं के साथ फूल की होली खेली। इस दौरान उन्होंने स्कूल प्रांगण में पौधा भी लगाया। 

  • जालंधर: होली में हुल्लड़ बाजों के पुलिस ने काटे चालान, देखें वीडियो

    जालंधर: होली में हुल्लड़ बाजों के पुलिस ने काटे चालान, देखें वीडियो

    जालंधर/वरुण/वरिंदर: होली के त्यौहार के दौरान पुलिस ने शरारती अफसरों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की। थाना 5 की पुलिस ने पुलिस कमिश्नर के आदेशों पर सख्ती ने नाकाबंदी दौरान बाइकों पर हुल्लड़ बाजी करने वालों को रोककर उनके चालान काटे।

    इस दौरान पुलिस ने कई गाड़ियों को जबत भी किया है। बता दें कि होली के त्यौहार पर पुलिस ने जगह जगह पर नाकेबंदी की हुई थी, जिसके बाद में पुलिस ने शरारती अफसरों के खिलाफ सती से कार्रवाई की है।

  • जालंधर: मोटरसाइकिल पर हुल्लड़बाजी कर होली खेल रहे युवकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, देखें वीडियो 

    जालंधर: मोटरसाइकिल पर हुल्लड़बाजी कर होली खेल रहे युवकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, देखें वीडियो 

    जालंधर, वरुण/हर्ष : महानगर में होली के त्योहार को लेकर पुलिस मुस्तैद है और मोटरसाइकिल पर सवार होकर होली खेलने समय युवक हुल्लड़बाजी करते हैं इसलिए पुलिस ने जगह-जगह पर नाकेबंदी की हुई है।

    नाकेबंदी के दौरान हुल्लड़ बाजी को बढ़ावा देने वाले युवकों को पुलिस ने रोककर चालान भी किए और उन्हें प्यार से समझाया कि किसी के आते जाते आंखों में रंग ना डालें ताकि किसी का कोई नुकसान हो सके। भगत सिंह चौक पर लगे पुलिस नाके पर तैनात पुलिस मुलाजिमों को देखकर पीछे से ही भागते हुए नजर आए और कुछ युवक पुलिस के हत्थे चढ़े जिनके चालान भी किया गए।

    थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि उच्च अधिकारियों के आदेशों के अनुसार कानून नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसने के लिए यह नाका लगाया गया है अगर कोई कानून की उल्लंघना करता पाया जा रहा है उस पर कार्रवाई अवश्य की जा रही है।

  • पंजाबः औरत ने अपने ससुर पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, देखें वीडियो 

    पंजाबः औरत ने अपने ससुर पर लगाए छेड़छाड़ के आरोप, देखें वीडियो 

    फगवाड़ा : फगवाड़ा के गांव गंडवा में एक औरत ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ के आरोप लगाए हैं, जिसको उसके भाई की सहायता से  सिविल हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़ित औरत ने बताया कि उसके ससुर की तरफ से उसके साथ छेड़छाड़ की गई है जिसके चलते पीड़िता के भाई ने उसको  सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि उसका ससुर अकसर उसके साथ छेड़छाड़ करता रहता था। जिसका एक बार पहले भी फैसला हो चुका है इस संबंध में पुलिस की ओर से मामला दर्ज कर लिया गया है

  • 7 मंजिला इमारत में हुआ ब्लास्ट, 14 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

    7 मंजिला इमारत में हुआ ब्लास्ट, 14 की मौत, 100 से ज्यादा घायल

    ढाका : बांग्लादेश के ढाका से एक बुरी खबर सामने आई है यहां 7 मंजिला इमारत में हुए धमाके के कारण 14 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं। जानकारी मिल रही है कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। धमाका गुलिस्तान इलाके में हुआ। धमाका आज शाम 4 बजे के करीब हुआ। राहत और बचाव कार्य जारी है। घायल लोगों को ढाका मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया है। बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर पर ब्लास्ट हुआ। धमाके के कारण के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है।

    पुलिस अधिकारी ने बताया कि ज्यादातर घायलों का हॉस्पिटल की इमरजेंसी यूनिट में इलाज चल रहा है। जिस इमारत में यह विस्फोट हुआ उसके निचले फ्लोर पर सैनिटरी प्रोडक्ट्स के कई स्टोर हैं। इसके बगल में BRAC बैंक की ब्रांच भी स्थित है। रिपोर्ट में कहा गया है कि विस्फोट के चलते सड़क के पास खड़ी एक बस को भी नुकसान पहुंचा है।