Blog

  •  संजीव ठाकुर बने अध्यक्ष तो विजय महासचिव व मोहन कुंडलस बने चेयरमैन

    रैजीडेंट वैल्फेयर सनसिटी प्रोजेक्ट सोसाईटी का सर्वसम्मति से किया गया गठन

    बद्दीसचिन बैंसल: साई रोड बददी पर स्थापित सनसिटी कालोनी में आवासीय कल्याण सभा का गठन कर दिया गया है। बददी शहर के बीचों बीच इस कालोनी में व्यवस्थाओं को बनाए रखने के लिए रविवार को आम सभा व चुनाव रखे गए थे जिसमें प्रदेश कांग्रेस के सह कोषाध्यक्ष मदन लाल चौधरी विशेष तौर पर उपस्थित हुए थे। बैठक में सर्वसम्मति से बददी के संजीव ठाकुर को रैजीडेंट वैल्फेयर सोसाईटी सनसिटी प्रोजेक्ट बददी का अध्यक्ष पद सौंपा गया वहीं विजय केशव को महासचिव तथा रमेश ठाकुर को कोषाध्यक्ष पद से नवाजा गया।

    इसके अलावा पंकज भंडारी व संजू लबाना को उपाध्यक्ष, मोहित गोयल को संयुक्त सचिव, मोहन लाल कुंडलस को चेयरमैन चुना गया। इसके अलावा जगदीश कुमार , मनोज कुमार बंसल, अनिल ठाकुर को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।  इस अवसर पर मदन लाल चौधरी पूर्व प्रधान नगर परिषद बददी के अलावा वार्ड 9 के पार्षद सुरजीत सिंह चौधरी, मास्टर मनराज सिंह, बांट सिंह , प्रीतम सिंह,अनिल ठाकुर, गुरदेव चौधरी, नीरज, परवीन गुप्ता नीरज, बंत सिंह, बंत सिंह, ललित ठाकुर, दिनेश कौशल,मनीष बरकतू, हैरी ठाकुर, राम जपीत मौर्या, संदीप कुमार, मनोज शाह, राम मिलन अफसार,अश्वनी ठाकुर, राजिंदर गोयल, प्रवीण जैन सहित सनसिटी वासियों की मोजूदगी में रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन सनसिटी प्रोजेक्ट बददी का गठन  किया गया।

    नवनियुक्त अध्यक्ष संजीव ठाकुर व चेयरमैन मोहन लाल कुंडलस ने बताया कि कालोनी की सारी समस्याओं को चरणबद्व तरीके से हल किया जाएगा। सब सदस्यों से मिलकर विकास कार्यों की चर्चा होगी। उन्होने कहा कि जो काम प्रशासन के होंगे उन मुददों को प्रशासन को समक्ष उठाया जाएगा।

  • लोकसभा चुनाव: BJP आज उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट पर लगा सकती है मुहर 

    नई दिल्लीः लोकसभा चुनाव 2024 की घोषणा से पहले देश में इस समय राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी हुई है। सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है। इसके साथ ही अपने-अपने उम्मीदवारों के नामों की सूची भी जारी करने में जुटे हुए है। इसी कड़ी में आज दिल्ली में भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक शाम 6 बजे आयोजित की जाएगी। उम्मीद की जा रही है कि इस बैठक में दूसरी लिस्ट पर मुहर लगाई जा सकती है। 12 मार्च को बीजेपी की दूसरी लिस्ट जारी हो सकती है।

    सूत्रों के मुताबिक दूसरी लिस्ट में बीजेपी 150 से अधिक नामों का ऐलान कर सकती है। दूसरी लिस्ट के लिए बीजेपी हाईकमान की एक बैठक हो चुकी है। इसमें राज्यवार नामों को लेकर चर्चा की गई थी। इससे पहले बीजेपी की पहली लिस्ट 2 मार्च को आई थी जिसमें 195 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था। पहली लिस्ट में बीजेपी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी, गुजरात के गांधीनगर से गृह मंत्री अमित शाह, लखनऊ से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को चुनाव मैदान में उतारा गया है।

    पहली लिस्ट में बीजेपी ने सबसे अधिक उत्तर प्रदेश से 51 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया। इसके अलावा मध्य प्रदेश की 24, पश्चिम बंगाल की 20, गुजरात और राजस्थान की 15-15 सीटों के लिए उम्मीदवारों को टिकट दिए थे। बीजेपी ने केरल की 12, तेलंगाना, असम, छत्तीसगढ़ और झारखंड की 11-11 सीटों पर उम्मीदवार घोषित किए। वहीं दिल्ली की 5 और उत्तराखंड की 3, जम्मू-कश्मीर की 2, गोवा, त्रिपुरा, अंडमान और निकोबार और दमन और दीव की एक-एक सीट पर उम्मीदवारों घोषित किए हैं।

  • पंजाबः मौसम ने फिर ली करवट, विभाग ने जारी किया अलर्ट, देखें वीडियो

    लुधियानाः पंजाब में एक बार फिर से मौसम ने करवट ले ली है। ऐसे में आज दोपहर के बाद ही तेज हवाएं चलनी शुरू हो गई है। वहीं मामले की जानकारी देते हुए मौसम विभाग की कुलविंदर कौर गिल ने बताया कि मार्च माह में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिल रहा है। विभाग का कहना है कि पिछले सप्ताह रात का तापमान 6 डिग्री से ज्यादा रिकार्ड किया गया था, जबकि सुबह का तापमान नार्मल ही रहा। ऐसे में लुधियाना में आज का तापमान 12 डिग्री तक दर्ज किया गया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कल पंजाब में छाए बादल के चलते आज भी असर देखने को मिला है। वहीं 13 से 14 मार्च को लेकर विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब में 2 दिन बारिश की संभावना है। ऐसे में बारिश का ज्यादा प्रभाव अमृतसर, गुरदासपुर में ज्यादा असर देखने को मिलेगा। 

  • पंजाब : सेना की वर्दी पहनकर घूमता संदिग्ध गिरफ्तार, देखें वीडियो

    अमृतसर : पुलिस ने सेना की वर्दी पहनकर घूम रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। इस मौके पर पुलिस अधिकारी डीसीपी प्रज्ञा  जैन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हमें सूचना मिली कि सेना की वर्दी पहने एक व्यक्ति हॉल मार्केट में घूम रहा है। जिसके बाद डी डिवीजन थाने की पुलिस और स्थानीय अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए सेना से संपर्क कर एक संयुक्त अभियान चलाया।

    जिसके तहत इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि जब इस व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया तो उसके पास से एक बैग भी बरामद हुआ। जिसमें सेना की वर्दियां थी। उक्त व्यक्ति मेजर रैंक के अधिकारी की वर्दी पहनकर बाजार में घूम रहा था। उन्होंने कहा कि वर्दी पहनकर घूमने का मकसद क्या है, यह जांच का विषय है। हम जांच कर रहे हैं कि इसका कोई राष्ट्रीय या अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन है या नही।

    हमने शुरुआती जांच में उसका आधार कार्ड बरामद किया है। जिससे पता चला है कि वह आनंदपुर साहिब का रहने वाला है और करीब एक साल तक जम्मू-कश्मीर में काम करते था। डीसीपी प्रज्ञा जैन ने बताया कि उसके खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

  • पंजाबः किसान आंदोलन में गोली लगने से घायल बच्चे को लेकर स्पीकर संधवां का बड़ा ऐलान

    चंडीगढ़ः पंजाब सरकार के बजट सत्र का आज छठा दिन है। इस बीच विधायक कई मुद्दे उठा रहे हैं। दूसरी ओर किसानों का आंदोलन जारी है और आंदोलन के दौरान पुलिस से झड़प के दौरान 10वीं कक्षा में पढ़ने वाले एक बच्चे की बाजू से गोली निकल गई थी। इसी बीच आज सदन के सत्र के दौरान स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने उक्त बच्चे के लिए बड़ा ऐलान किया है। पंजाब विधानसभा के सदन के अंदर उन्होंने कहा कि यह एक गरीब परिवार का बच्चा है और वह इस बच्चे के इलाज के लिए अपना एक महीने का वेतन देंगे। पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि पंजाब के किसान न केवल अपने लिए बल्कि देश के लोगों के लिए सीमा पर लड़ रहे हैं।

    ऐसे में वह इस मामले में देश के सभी विधानसभा अध्यक्षों को पत्र लिखेंगे। इसके साथ ही उन्होंने सदन के बाकी विधायकों और सदस्यों से उक्त बच्चे की मदद करने की अपील की। स्पीकर संधवां ने कहा कि बच्चे के पिता के पास केवल डेढ़ किल्ले जमीन है। उन्होंने बताया कि गोली लगने से बच्चे की अंगुलियां में भी दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि उन्होंने परिवार से बच्चे को अमनदीप अस्पताल में भर्ती कराने के लिए कहा है। इसके साथ ही विपक्ष के नेता राजा वडिंग ने भी अपने एक महीने का पूरा वेतन उक्त बच्चे के इलाज के लिए देने की बात कही है।

    स्पीकर संधवां के बाद डॉ. सुखविंदर कुमार सुखी ने अपने वेतन से 10 हजार रुपए देने की बात कही। बता दें कि किसान आंदोलन के दौरान हरियाणा पुलिस के साथ हुई झड़प में आंदोलन में शामिल 10वीं क्लास के एक बच्चे की बाजू में गोली लग गई थी, जिसके बाद उसे राजपुरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस बीच स्पीकर संधवां उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे थे। बीते दिन भी उक्त बच्चे के बारे में सदन के अंदर बात करते हुए स्पीकर रो पड़े थे। 

  • विदेश जा रहे विमान में अचानक लगे तेज झटके से 50 यात्री घायल

    सिडनीः ऑस्ट्रेलिया के सिडनी से ऑकलैंड जा रहे चिली के एक विमान को ‘तेज झटका’ लगने के कारण सोमवार को 50 यात्री घायल हो गए। एलएटीएएम एयरलाइंस ने एक बयान में बताया कि ‘‘उड़ान के दौरान एक तकनीकी समस्या के कारण तेज झटका लगा।’’ बहरहाल, उसने यह नहीं बताया कि असल में क्या हुआ था। विमान के ऑकलैंड पहुंचने पर चिकित्सा कर्मियों ने यात्रियों को उपचार मुहैया कराया।

    एक एम्बुलेंस प्रवक्ता ने बताया कि घटनास्थल पर 50 लोगों का उपचार किया गया, जिनमें से ज्यादातर को मामूली चोटें आयी थीं जबकि 13 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक मरीज की हालत गंभीर बतायी जा रही है। बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर विमान निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ऑकलैंड हवाई अड्डे पर उतरा और उसे आगे चिली के सैंटियागो शहर जाना था।

  • जालंधरः इस इलाके में महिलाओं का प्रदर्शन, किया रास्ता बंद, देखें Live

    जालंधर, ENS: कोट सद्दीक मोहल्ला के आसपास के निवासी पिछले कई दिनों से सीवरेज की समस्या से परेशान है। इसी के चलते आज महिलाओं ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। इस दौरान महिलाओं ने आज रस्सी लगाकर रास्ता बंद कर दिया है और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी है। लोगों का आरोप है कि जालंधर को स्मार्ट सिटी का दर्जा दिया जा रहा है। लेकिन जमीनी हकीकत की ओर ही बयां कर रही है। लोगों का आरोप है कि वह पिछले काफी समय से इस मामले को लेकर प्रशासन को शिकायतें दे चुके है। लोगों का कहना है कि आज प्रशासन ने 3 बजे तक का समय दिया था। लेकिन प्रशासन द्वारा कोई हल ना निकला। जिसके बाद मजबूर होकर उनके द्वारा रास्ते को बंद कर दिया गया है।

    इस दौरान इलाका निवासियों ने इलाके की अंदरूनी गलियों को भी बंद कर दिया है। लोगों का आरोप है कि इलाके के हालात यह हो गए है कि इलाके के लोग सीवरेज की समस्या के साथ-साथ गंदा पानी पीने को मजबूर है। वहीं उन्होंने इलाके के पार्क को लेकर कहा कि पार्क को कूड़े का डंप बना दिया गया है। लोगों का आरोप है कि नेता सिर्फ इलाके में वोट लेने के आ जाते है। लेकिन उनकी समस्या को हल नहीं किया जा रहा। लोगों ने कहा कि गर्मी का मौसम शुरू हो रहा है, ऐसे में बंद सीवरेज को लेकर मक्खी मच्छर के साथ बीमारी फैलने के आसार बढ़ रहे है। लोगों में आक्रोश इतना बढ़ गया कि रास्ता बंद करने के बाद इलाका निवासी धरने पर बैठ गए है और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है।

  • जालंधर से सासंद सुशील रिंकू के हक में उतरे अरविंद केजरीवाल, देखें वीडियो

    केजरीवाल का दावाः पंजाब में सरकार गिराने की हो रही कोशिश

    जालंधर, ENS: आम आदमी पार्टी सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि पंजाब सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान अकेले लड़ रहे हैं। उन्होंने पंजाबियों को ऐसी स्थिति में सहयोग करने और पंजाब से 13 सांसदों को आम आदमी पार्टी में भेजने का निमंत्रण दिया है। उन्होंने कहा कि जब पंजाब के 13 सांसद संसद में जाकर आवाज उठाएंगे तो देखिए क्या होगा। केजरीवाल ने कहा कि पहले आपने 13 सांसद चुनकर भेजे थे, लेकिन उन्होंने वहां 12 सासंदों ने कोई आवाज नहीं उठाई। कोई सुनाई देता, पता चलता है कि क्या करते है वह नेता। केजरीवाल ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि जब केंद्र सरकार ने पंजाब के 8 हजार करोड़ रुपए रोके थे, तब 12 सासंद कहां थे।

    इस दौरान सासंद सुशील रिंकू की तारीफ करते हुए केजरीवाल ने कहा कि ससंद में केवल सुशील रिंकू ही पंजाब के लोगों के हक की आवाज उठा रहे है। उन्होंने कहा ससंद में जालंधर से रिंकू की आवाज ही पंजाब के लिए सुनाई देती है। केजरीवाल ने कहा कि जब 26 जनवरी को पंजाब की झांकी रोकी गई तो कहां थे दूसरी पार्टियों वाले। उन्होंने कहा कि विपक्ष वाले क्या कर रहे थे उस समय। उन्होंने कहा कि विपक्ष का कोई नेता ऐसे मुद्दे सासंद ने नहीं उठाता। इस दौरान उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता 13 सीटे आप को जीताकर दे दें। इसके बाद आप पार्टी आपकी सासंद में आवाज उठाएंगी। जब भी आवश्यकता हुई, वे मातृगश्ती करते रहे। केजरीवाल ने कहा कि वह काम के लिए वोट मांग रहे हैं। हमें गोलीबारी और भ्रष्टाचार पसंद नहीं है। दूसरे दलों के लोग कह रहे हैं कि हमें 370 सीटें मिल रही हैं। उन्हें आपके वोट की जरूरत नहीं है। इसीलिए मैं आपका वोट लेने दिल्ली से आया हूं।

  • पत्नी की हत्या कर कूड़े में फैंका शव, जाने पूरा मामला

    पत्नी की हत्या कर कूड़े में फैंका शव, जाने पूरा मामला

    नई दिल्ली : विदेश में हत्या का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार भारतीय मूल के शख्स ने अपनी पत्नी की ऑस्ट्रेलिया में हत्या कर दी और फिर भागकर भारत में हैदराबाद आ गया। बताया जा रहा है कि पत्नी की हत्या करने के बाद शख्स अपने बच्चों को लेकर हैदराबाद चला गया और ससुराल में महिला के माता-पिता को बच्चे को सौंप दिया। पत्नी जिसकी हत्या की गई है उसकी उम्र 36 साल है। रिपोर्ट्स के अनुसार पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी, उसका नाम चैतन्य मधागनी (36) है।

    उसका शव ऑस्ट्रेलिया में सड़क किनारे खड़े पहियादार एक कूड़े के डिब्बे में मिला था। मृतक महिला अपने पति और बेटे के साथ ऑस्ट्रेलिया में रह रही थीं। हैदराबाद के उप्पल विधायक के अनुसार मृतका उनके निर्वाचन क्षेत्र से थी। जानकारी मिलने के बाद विधायक ने मृतक महिला के माता-पिता से मिले। इस संबंध में विधायक ने बताया कि महिला के माता पिता के अनुरोध पर उन्होंने उसके शव को हैदराबाद लाने के लिए विदेश मंत्रालय को लेटर लिखा है।

    विधायक ने कहा कि उन्होंने इस संबंध में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी के कार्यालय को भी सूचित किया है। महिला का पति विमान से हैदराबाद गया और यहां बच्चे को अपने ससुराल वालों को सौंप दिया। विधायक ने बताया कि दामाद ने बेटी की हत्या करने की बात कबूल कर ली है। मृतक महिला के माता पिता से मिली जानकारी पर विधायक ने यह बात बताई है।

  • शादी में शामिल होने जा रहे बारातियों की बस को लगी आग, 6 की मौ+त, देखें वीडियो

    गाजीपुरः उतर प्रदेश के गाजीपुर में दिल दहलाने वाला हादसा हुआ है। जहां हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर चलती बस में भीषण आग लग गई। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में 6 लोगों के जिंदा जलने की सूचना है। इस घटना के दौरान देखते ही देखते बस आग का गोला बन गई। मिली जानकारी के अनुसार बस कोपा, मऊ से बारात लेकर मारदह जा रही थी। इस दौरान हादसा हो गया।




    बस में आग लगने के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई। लोगों ने बचाव की कोशिश की, लेकिन आग की लपटों के बीच कोई बस के नजदीक नहीं जा पाया। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें लोग बस से दूर हटने की बात कह रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस में सीएनजी किट लगा है। जो कभी भी फट सकता है। इसलिए कोई बस के करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है।