ऊना/सुशील पंडित: जिला पुलिस ऊना द्वारा यातायात नियमों की अवहेलना करने पर 368 वाहनों के चालान काटे गए व जुर्माने के रूप में 80,100/- रूपये वसूल किए गए। वहीं सार्वजनिक स्थानों पर धुम्रपान करने पर 08 व्यक्तियों के चालान धुम्रपान निषेध अधिनियम के अन्तर्गत काटे गए व जुर्माने के रूप में 800/- रूपये वसूल किए गए।
Blog
-

Himachal News: पुलिस ने दस बोतल देसी शराब पकड़ी
ऊना/सुशील पंडित: पुलिस थाना सदर ऊना के मुलाजिमों ने दस बोतल देसी शराब पकड़ी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस मुलाजिम यातायात चैकिंग के लिए गांव रैंसरी में मौजूद थे तो गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की तलाशी लेने पर 10 बोतलें शराब देसी बरामद की गई। इस संबंध में गुलशन कुमार निवासी कुठेडा खैरला त0 अम्ब जिला ऊना के विरुद्ध एच0पी0 आवकारी अधिनियम के तहत थाना सदर ऊना में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। -

Punjab News : इस इलाके मे चली ताबड़तोड़ गोलियां, 4 घायल, देखे वीडियो
बठिंडा: जिले मे गोलिया चलने की वारदाते थमने का नाम नहीं ले रही है। बाईट दो दिनों मे गोलिया चलने की तीसरी वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक यह घटना कोट समीर गांव में जमीन विवाद में गोलिया चली है।
इस घटना में गोली लगने से चार लोग घायल हुए है। जिन्हें इलाज के लिए बठिंडा के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची डीएसपी हीना गुप्ता ने बताया कि पहले भी इसी जमीन को लेकर झगड़ा हुआ था और मामला दर्ज किया गया था। आज हुई फायरिंग मे दोनों पक्ष के लोग घायल हुए हैं और दोनों के खिलाफ क्रॉस केस दर्ज किया जाएगा।
गौरतलब है कि गत दिवस जिला बठिंडा मे दो फायरिंग के मामले सामने आये थे। पहला मामला मे कार और बाइक की टक्कर को लेकर हुए विवाद के दौरान कार चालक द्वारा फायरिंग की गई थी। यह घटना हाजी रतन रोड पर घटी थी। जहा कार ड्राइवर ने मामूली टक्कर के बाद स्कूल ड्रेस खरीदने आए एक परिवार पर फायरिंग कर दी।
वही दूसरा मामला तलवंडी साबो स्थित गुरु काशी यूनिवर्सिटी से सामने आया था। जहा यूनिवर्सिटी के होटल के कार्ड बांटने गए 2 युवकों पर पुरानी रंजिश के चलते लोगों ने हमला कर फायरिंग की। इस घटना मे गुरप्रीत सिंह और मंगू सिंह नामक युवक गंभीर रूप से घायल हुए थे।
-

Punjab News : नशे मेें धुत युवकों ने घर पर ईंट-पत्थरों से किया हमला, 2 गंभीर घायल, देखें वी़डियो
फिरोजपुर : बसंत पंचमी के त्यौहार में जगह-जगह डीजे बजाए जा रहे है। देर रात फिरोजपुर के मोहल्ला कूचा बरकत राम में छत में शराब के नशे की हालत में नाच रहे थे। इसी दौरान कुछ युवकों ने एक डेयरी मालिक पर हमला कर दिया। इसी दौरान जब पड़ोसी मारपीट रोकने आए तो नशे में धुत युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की और ईंटें फेंकी। आरोपी है कि 15 से 20 युवकों ने सिर्फ घर पर ईंटें फेंकी, बल्कि पड़ोस मेें रहने वाले परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। उनका कसूर सिर्फ इतना था आरोप है कि उन्होंने मारपीट रोकने की कोशिश की थी।
घटना की यह वारादत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पीड़ितों ने बताया कि मोहल्ले में एक डेयरी मालिक है, जिसे नशे मेें धुत युवक मारपीट कर रहे थे। उन्होंने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन बने युवकों ने उल्टा उनके साथ ही मारपीट शुरू कर दी। उनके घर पर ईंट-पत्थर से हमला किया गया, जिसमें 2 लोग घायल हुए, उसमें से एक वकील भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलती ही पुलिस मौके पर पहुंची।एसएचओ हरविंदर सिंह ने बताया कि रात 2 बजे के करीब पड़ोस मेें रहने वाले 2 घरों के सदस्य बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों मेें झगड़ा हो गया। इस दौरान बचाने आए पड़ोसियों पर भी हमला कर दिया। इस हमले में पड़ोस में रहने वाला एक वकील सहित एक अन्य व्यक्ति हो गया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर, आगे की कार्रवाही कर रही है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-

Jalandhar News: अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार
जालंधर, ENS: थाना सिटी नकोदर की पुलिस ने अंतर-जिला वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।आरोपियों की पहचान मनप्रीत सिंह पुत्र कमलजीत सिंह निवासी शरकपुर कॉलोनी नकोदर, जसविंदर सिंह पुत्र मलकीत राम निवासी गांव तलवान , अभिषेक कुमार पुत्र सोमनाथ निवासी गांव तलवान और रमन पुत्र रतन लाल निवासी मोहल्ला गुगा साई नकोदर के रूप में हुई है।
इस संबंध मे जानकारी देते हुए हरकमलप्रीत सिंह खख ने बताया कि उक्त गिरोह पंजाब के कई जिलों में सक्रिय रूप से दोपहिया वाहनों को निशाना बना रहा था। यह ऑपरेशन को एसपी जसरूप कौर बाठ, डीएसपी सुखपाल सिंह और इंस्पेक्टर अमन सैनी नकोदर की निगरानी मे अंजाम दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों से एक स्प्लेंडर प्लस मोटरसाइकिल नंबर पीबी-08-ईटी-9108, पैशन प्लस मोटरसाइकिल पीबी-08-बीजी-8385, सीडी डीलक्स मोटरसाइकिल और एक एक्टिवा स्कूटर बरामद किया है। पुलिस को जांच में पता चला कि चारों आरोपी आदतन अपराधी हैं और उनके खिलाफ अलग-अलग पुलिस थानों में कई मामले दर्ज हैं। इस गिरोह के सरगना जसविंदर सिंह के खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिसमें डकैती और आपराधिक साजिश के आरोप शामिल हैं। -

महाविद्यालय बंगाणा में विशेष शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत योगाभ्यास से हुई
ऊना/सुशील पंडित: अटल बिहारी वाजपेई उत्कृष्ट राजकीय महाविद्यालय बंगाणा में आयोजित एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत योगाभ्यास से हुई। स्वयंसेवियों ने सुबह के नाश्ते के बाद ग्रुप वाइज रिपोर्टिंग की, जिसमें प्रत्येक ग्रुप लीडर ने अपने समूह की गतिविधियों की जानकारी एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर सिकंदर नेगी को दी। शिविर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा था गोद लिए गए गांव मुशाली और नियाली में सफाई अभियान। एनएसएस स्वयंसेवियों ने गांव के गरीब नाथ मंदिर, बावड़ी और मुख्य सड़क की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इस दौरान, गांव के लोग और महिला मंडल के सदस्य भी शामिल हुए और स्वच्छता बनाए रखने के टिप्स आशा वर्कर वीना ने साझा किए। साथ ही, सात दिवसीय शिविर के थीम ‘यूथ फॉर माय भारत, यूथ फॉर डिजिटल लिटरेसी’ पर वालंटियर दिव्यांशु , अनुराग और परीक्षा ने डिजिटल लिटरेसी के महत्व पर चर्चा की और साइबर अपराध से बचने के उपाय बताए।

इस कार्यक्रम में मुशाली पंचायत के उप प्रधान अजय शर्मा और महिला मंडल के सदस्य उपस्थित थे। दोपहर के बाद, दूसरा सत्र ‘राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका’ और डिजिटल लिटरेसी पर आधारित एक ग्रुप डिस्कशन सेशन आयोजित किया गया, जिसमें युवा एनजीओ ऊना के कार्यकारिणी सदस्य रिसोर्स पर्सन के तौर पर शिरकत की। एनजीओ के प्रेसिडेंट, आशीष, वाइस प्रेसिडेंट ने विशाल सोनी राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका भूमिका और कार्यकारिणी सदस्य सपना ने डिजिटल लिटरेसी पर अपने विचार रखे। इस सत्र में एनजीओ के अध्यक्ष आशीष, उपाध्यक्ष विशाल सोनी, मुख्य सलाहकार सनी, मीडिया कोर्डिनेटर दर्शन, हरोली ब्लॉक की अध्यक्ष शिखा, सपना, एनएसएस के प्रधान गौरव, उप प्रधान शुभम शर्मा, एनएसएस कैप्टन तीक्ष्ण, परीक्षा आदि ने भाग लिया।शिविर में विभिन्न गतिविधियों और चर्चाओं के माध्यम से युवाओं में समाज सेवा और डिजिटल शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा रही है।
-

जानिए साइबर ठग कैसे Whatsapp APK के जरिए उड़ा रहे पैसे !
नई दिल्लीः साइबर ठग भोले-भाले लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाने का कोई नया तरीका बना ही लेते हैं। इस में कुछ मामले एसे भी सामने आने लगे है, जिनमें अब स्कैमर्स Whatsapp APK फाइल के जरिए लोगों के साथ ठगी करने के लिए नए तरीके अपना रहे है। एक ऐसा ही मामला बेंगलुरु में सामने आया है।
पीडित एक निजी कंपनी में कार्यरत है। स्कैमर्स ने नकली ट्रैफिक चालान दिखाकर शख्स से 70,000 रुपए की ठगी की है। पीड़ित का नाम हरि कृष्णन (42) बताया जा रहा है जो दक्षिण-पूर्व बेंगलुरु के सिंगासंद्रा का निवासी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित हरि कृष्णन के पास 19 जनवरी को एक WhatsApp मैसेज आया। इस मैसेज में उसके द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन की बात लिखी गई थी। साथ ही मैसेज में रसीद भी शामिल थी। रसीद में वाहन का ट्रैफिक टिकट नंबर KA46894230933070073 लिखा था। साथ ही यातायात नियमों के उल्लंघन की बात का जिक्र किया गया था और लिंक के माध्यम से चालान के भुगतान की बात कही गई। स्कैमर ने ‘वाहन परिवहन’ App डाउनलोड करके जुर्माना भरने को कहा था।
इसके बाद पीड़ित ने App डाउनलोड करने के लिए APK फाइल लिंक पर क्लिक किया और उनके पास OTP को लेकर मैसेज रिसीव हुआ। बाद में पीड़ित को इस बात का पता चला कि उनके क्रेडिट कार्ड से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर 70,000 की अनधिकृत लेन-देन की गई है।
इतना ही नहीं इसके बाद पीडित की पत्नी के पास भी उनके बैंक खाते से पैसे निकालने के प्रयास के बारे में मैसेज आया, क्योंकि कृष्णन के कुछ एप्लिकेशन उनकी पत्नी के मोबाइल नंबर से जुड़े हुए थे। हालांकि स्कैमर्स उनकी पत्नी के खाते को टारगेट करने में नाकामयाब हुए।
धोखाधड़ी का पता चलने पर कृष्णन ने तुरंत अपने बैंक से संपर्क कर लेन-देन को ब्लॉक करने के लिए कहा। साथ ही साइबर हेल्पलाइन पर इस मामले की सूचना दी। 29 जनवरी को मामले को लेकर आधिकारिक तौर पर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की माने तो सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और बीएनएस की धारा 318 (धोखाधड़ी) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने लोगों को अज्ञात लिंक के जरिए एपीके फाइलें डाउनलोड करने से बचने की भी सलाह दी है।
जानिए क्या है Whatsapp APK file?
Android डिवाइस पर WhatsApp लिंक के जरिए ऐप्लिकेशन इंस्टॉल करने के लिए इन फाइल्स का इस्तेमाल होता है। APK का फ़ुल फॉर्म Android Package Kit है। यह Windows में App इंस्टॉल करने के लिए इस्तेमाल होने वाली .exe फाइल के समान होती है।
स्कैमर्स इसका इस्तेमाल कर लोगों के साथ ठगी कर सकते हैं। इसलिए Unknown नंबर से आने वाले मैसेज लिंक को डाउनलोड करने से बचना चाहिए। स्कैमर द्वारा भेजी गई फाइल में मालवेयर होता है जिससे स्मार्टफोन को हैक करने की संभावना बढ़ जाती है।
-

Truck और Car की टक्कर मेें 2 की हुई मौ’त, एक गंभीर घायल
पानीपत : सड़क हादसों के मामले लगातार सामने आ रहे है। इस हादासों में लगातार बढ़ौतरी हो रही है। कई बार इन हादसों में कीमती जाने चली जाती है। यह हादसा इसराना के जावरा मोड़ पर गांव शाहपुर के पास बीती रात तो हुआ। जानकारी के अनुसार सीमेंट से भरे ट्रक की कार से टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि 2 लोगों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान सत्येंद्र (36 वर्ष) और राजीव के रूप में हुई है। सत्येंद्र प्राइवेट कार ड्राइवर था, जबकि राजीव पुलिस से वीआरएस लेकर चांद नगर रोहतक में रह रहा था। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सुनील निवासी गांव शमचाना के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है तीनों रोहतक से हरिद्वार जा रहे थे। घायल को पहले एनसी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए पानीपत सिविल अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है -

इन इलाकों में 5 दिन तक बिजली रहेगी बंद
नई दिल्ली : जम्मू संभाग में 2 से 9 फरवरी तक बिजली कटौती का एक सजग शेड्यूल जारी किया गया है, जिससे उपभोक्ताओं को विभिन्न स्थानों पर बिजली की आपूर्ति में व्यवधान का सामना करना पड़ेगा। चीफ इंजीनियर जेपीडीसीएल ने सूचित किया है कि कटौती के दौरान बिजली की आपूर्ति प्रभावित रहने वाले क्षेत्रों की सूची जारी की गई है।
3 फरवरी को रंगूर, केशो और आसपास के सांबा के नंदपुर, पुराना नंदपुर सहित अन्य क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से 4 बजे तक बंद रहेगी। 4, 6, 9 फरवरी को विजयपुर प्रथम, विजयपुर तृतीय और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली बंद रहेगी। 7 फरवरी को जक्ख और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9:30 बजे से 3:30 बजे तक बिजली की कटौती रहेगी।
-

Factory में लगी भीषण आग, करोड़ों का हुआ नुकसान, एक की मौ’त
भिंड : मालनपुर इंडस्ट्रियल एरिया में प्रिया गोल्ड बिस्किट फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। एक फैक्ट्री कर्मचारी की दम घुटने से मौत हो गई। आग सुबह करीब 5 बजे लगी, जिसने दोपहर तक भीषण रूप लिया। फैक्ट्री में अफरा-तफरी मच गई। कई घंटों से आग बुझाने की कोशिश की जारी है।
फैक्ट्री कर्मचारी भरत सिंह के अनुसार, सूरज रात 7 बजे से सुबह 7 बजे तक की नाइट शिफ्ट में ड्यूटी कर रहा था। सुबह जब आग लगने की सूचना मिली तो वह भी घटनास्थल पर पहुंचा। दोपहर करीब डेढ़ बजे तक दमकलकर्मियों ने आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया। जिसके बाद फैक्ट्री के अंदर जाकर देखा तो सूरज का झुलसा हुआ शव मिला। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया है।
बता दें कि भिंड जिले का मालनपुर बड़ा इंडस्ट्रीयल एरिया है। यहां तकरीबन 200 से ज्यादा बड़ी फैक्टरियां हैं। जहां पर या आग लगी है, वहां आसपास कई फैक्टरियां संचालित हो रही हैं। कलेक्टर संजीव श्रीवास्तव ने एक कर्मचारी की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ग्वालियर, मालनपुर, गोहद और मौ की दमकल गाड़ियों को आग बुझाने में लगाया गया है। फैक्ट्री में करोड़ों का नुकसान हुआ है। अचानक आग लगने के कारणों की जांच प्रशासन और फैक्ट्री प्रबंधन कर रहे हैं। मालनपुर थाना प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद हैं।