Blog

  • Punjab News: टूटी नहर, 40 फीट दरार आने से घरों में घुसा पानी, देखें वीडियो

    Punjab News: टूटी नहर, 40 फीट दरार आने से घरों में घुसा पानी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः पंजाब सरकार द्वारा लगातार नहरों को कंक्रीट करने और सिंचाई प्रबंध मजबूत करने का काम किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ जिले के सठियाली हेडवर्क से कुछ ही दूरी पर अपर बारी दुआब नहर में लगभग 40 फीट से ज्यादा का बड़ा दरार पड़ गया। इस कारण नजदीकी घरों, खेतों और आवासीय इलाकों में पानी फैल गया, जिससे भारी नुकसान हुआ। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि नहर देर रात के समय में टूट गई थी। नहरी विश्राम गृह में रहने वाले प्रवासी मजदूर के अनुसार रात करीब 3 बजे उनके कमरों में अचानक पानी घुस आया, जिसके बाद पता चला कि नहर टूट चुकी है।

    महिला ने बताया कि पानी श्री हरगोबिंदपुर-गुरदासपुर मार्ग को पार करते हुए नजदीकी घरों और खेतों में पहुंच गया। नहर टूटने की वजह से बुवाई में लगी फसल भी पानी की चपेट में आ गई। इलाके में लोगों की भारी भीड़ इकट्ठी हो गई, और प्रभावित परिवारों की हालत चिंताजनक बन गई।

    प्रभावित निवासी तरसेम सिंह, सुरजीत सिंह और अन्य ने बताया कि उनके घरों में पानी घुसने से खाने के लिए रखी गेहूं, घरेलू सामान और अन्य कीमती वस्तुएं डूब गई हैं। उन्होंने कहा कि नुकसान का सही अंदाजा अभी नहीं लगाया जा सकता। मौके पर पहुंचे खननवाला रैवन्यू हलके के गिरदौर ने बताया कि घटना स्थल का जायजा लिया जा रहा है। इस संबंध में उच्च अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और संबंधित विभाग को भी जानकारी दे दी गई है, जल्द बांध बंद कर दिया जाएगा।

     

  • भगवंत मान सरकार की कूड़ा-कचरा के प्रति जीरो Tolerance Niti: Harjot Bains के औचक निरीक्षण के बाद मोगा नगर निगम आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी

    भगवंत मान सरकार की कूड़ा-कचरा के प्रति जीरो Tolerance Niti: Harjot Bains के औचक निरीक्षण के बाद मोगा नगर निगम आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी

    चंडीगढ़: नागरिक स्वच्छता और जनस्वास्थ्य के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज सुबह औचक निरीक्षण के बाद मोगा नगर निगम आयुक्त को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि निरीक्षण के दौरान शहर भर में सफाई व्यवस्था में गंभीर कमियां पाई गईं।

    आज मोगा शहर के दौरे के दौरान हरजोत सिंह बैंस ने स्थानीय निवासियों से बातचीत की और शहर के विभिन्न स्थानों पर खुले में पड़े कूड़े के ढेरों का निरीक्षण किया। ये दृश्य मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली राज्य सरकार के “मिशन क्लीन पंजाब” के तहत निर्धारित स्वच्छता मानकों के प्रत्यक्ष उल्लंघन को दर्शा रहे थे।

    स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा, “सफाई व्यवस्था में लापरवाही या अनदेखी के प्रति हमारी जीरो टॉलरेंस नीति है। आज मोगा में मेरे निरीक्षण से यह स्पष्ट हो गया है कि पंजाब के लोग बेहतर और स्वच्छ वातावरण के हकदार हैं और नियमों का उल्लंघन करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।”

    जोर देते हुए कहा, “हम कार्यों की लगातार निगरानी कर रहे हैं, कमियों को दूर किया जा रहा है और प्रयासों में तेजी लाई जा रही है। यही मिशन क्लीन पंजाब का मूल सिद्धांत है।” स. हरजोत सिंह बैंस इस माह शुरू किए गए तकनीक आधारित स्वच्छता अभियान “मिशन क्लीन पंजाब” की व्यक्तिगत रूप से निगरानी कर रहे हैं। इस पहल के तहत नगर निगम आयुक्तों से लेकर कार्यकारी अधिकारियों (ईओ) तक सभी अधिकारियों के लिए प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 8 बजे तक फील्ड दौरा करना अनिवार्य किया गया है। प्रत्येक अधिकारी की जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक शहर को 10 किलोमीटर के जोनों में विभाजित किया गया है, जिनकी निगरानी एक समर्पित पर्यवेक्षण अधिकारी द्वारा की जा रही है।

    मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की नागरिक स्वच्छता संबंधी सोच को दोहराते हुए बैंस ने कहा कि मिशन क्लीन पंजाब केवल सरकारी फाइलों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि इसे प्रत्यक्ष प्रशासनिक हस्तक्षेप और जमीनी स्तर पर लागू किया जाएगा। शहरों में औचक निरीक्षण लगातार जारी रहेंगे और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को जवाबदेह ठहराया जाएगा। उन्होंने सफाई कर्मचारियों को राज्य के शहरी विकास का प्रमुख भागीदार बताया। स. बैंस ने कहा, “हम मोगा में एक उदाहरण स्थापित कर रहे हैं। सफाई के मामले में कोई समझौता नहीं किया जा सकता। जब तक पंजाब का हर शहर स्वच्छता के सर्वोच्च मानकों तक नहीं पहुंच जाता, तब तक औचक निरीक्षण जारी रहेंगे।”

  • कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    कलयुगी बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

    सोनीपत: जिले के गांव थाना कलां से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कलयुगी बेटे ने बेरहमी से पीट-पीट कर अपने ही पिता को मौत के घाट उतार दिया है। सूचना पर सोनीपत पुलिस मौके पर पहुंची ओर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। मृतक सरदार की आयु 61 साल के करीब बताई जा रही है। सरदार के बेटे ब्रह्म प्रकाश पर हत्या करने का आरोप लगा है। बताया जा रहा है कि ब्रह्म प्रकाश नशे का आदि था, बीती देर रात आरोपी ने घर में उत्पात मचाया। इस दौरान घर के सामान में आग लगाई। अल-सुबह बेटे द्वारा बाप की जघन्य हत्याकांड की वारदात को अंजाम दिया गया।

    आरोपी एक महीना पहले ही नशा मुक्ति केंद्र से घर आया था। ब्रह्म प्रकाश राजमिस्त्री का काम करता था। सूचना के बाद खरखौदा थाना पुलिस और आला अधिकारी मौके पर पहुंच हत्याकांड की जांच में जुट गए हैं। पुलिस की मौजूदगी में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भिजवाया गया। मृतक सरदार सिंह की पत्नी शकुंतला के अनुसार उसका बेटा ब्रह्मप्रकाश नशे का आदि थी और करीब एक माह पहले ही उसे नशा मुक्ति केंद्र से बाहर लेकर आए थे।

    लेकिन उसके बावजूद भी उसने नशा करना नहीं छोड़ा और अब उसने अपने पिता की हत्या कर डाली। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि “कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि एक युवक ने अपने पिता को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया है। इस सूचना पर हम यहां पर पहुंचे हैं और जांच कर रहे हैं, जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। शुरुआती जांच में है पता लग रहा है कि डंडों से पीट-पीटकर सरदार सिंह की हत्या हुई है और परिजन उसके बेटे ब्रह्म प्रकाश पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।”

     

  • Punjab News: CP दफ्तर के बाहर भारी हंगामा, आमने-सामने शिवसेना नेता-निहंग, देखें वीडियो

    Punjab News: CP दफ्तर के बाहर भारी हंगामा, आमने-सामने शिवसेना नेता-निहंग, देखें वीडियो

    लुधियानाः पुलिस कमिशनर दफ्तर के बाहर भारी हंगामा हो गया। जहां पुलिस कमिशनर दफ्तर के बाहर निहंग और शिवसेना नेता आमने-सामने हो गए। दरअसल, आज सुबह ही शिव सेना पंजाब के राष्ट्रीय प्रमुख राजीव टंडन पर हमला करने वालों पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी। खास बात यह है कि इस हमले के खिलाफ राजीव टंडन ने कोई शिकायत पुलिस को नहीं दी, बल्कि पुलिस ने ही खुद कार्रवाई करते हुए 4 लोगों के खिलाफ केस बनाया है। पुलिस ने टंडन की कार पर हथियारों से हमला करने वाले 4 हमलावरों में से एक को गिरफ्तार भी कर लिया है।

    आरोपी की पहचान दानिश कपूर के रूप में हुई है। जबकि मुख्य आरोपी तरनजोत और ती अन्य की तलाश जारी है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं 115(2), 132, 221, 351(3) और 324(4) के तहत केस दर्ज किया है। राजीव टंडन समेत शिवसेना नेताओं ने चौड़ा बाजार से पुलिस कमिश्नर दफ्तर तक रोष मार्च निकाला। पुलिस ने पहले उन्हें सीपी दफ्तर के अंदर जाने नहीं दिया लेकिन बाद में उनकी मुलाकात डीसीपी हरपाल सिंह से करवाई।

    शिव सेना नेता जैसे ही अफसरों से मीटिंग करके सीपी दफ्तर से बाहर निकले तो बाहर कुछ निहंग खड़े थे। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को देखकर ललकारे मारने शुरू किए। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे को गाली ग्लौच तक करने लग गए। दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ भिड़ने वाले थे कि पुलिस बीच में आ गई। पुलिस ने निहंगों और हिंदू नेताओं को अलग-अलग किया। उसके बाद हिंदू नेताओं को वहां से वापस भेजा। राजीव टंडन का कहना है कि आज फिर से शिव सेना नेताओं पर हमला करने की तैयारी की गई थी।

  • 1994 के अपर यमुना रिवर बोर्ड समझौते के अनुसार राजस्थान को उसके हिस्से का पानी उपलब्ध कराने पर बनी सहमति: CM Nayab Singh Saini

    1994 के अपर यमुना रिवर बोर्ड समझौते के अनुसार राजस्थान को उसके हिस्से का पानी उपलब्ध कराने पर बनी सहमति: CM Nayab Singh Saini

    चंडीगढ़: केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल के नई दिल्ली स्थित आवास पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी तथा राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीच महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में दोनों राज्यों से जुड़े जल संसाधन, सिंचाई एवं पेयजल से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में दोनों राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

    बैठक के दौरान वर्ष 1994 में हुए अपर यमुना रिवर बोर्ड (यूवाईआरबी) समझौते के तहत राजस्थान के हिस्से के पानी की आपूर्ति के विषय पर विस्तार से चर्चा की गई। इस संबंध में निर्णय लिया गया कि समझौते के अनुरूप राजस्थान को उसका निर्धारित जल पाइपलाइन के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। इस विषय पर सोमवार को एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हरियाणा समझौते के तहत राजस्थान को मिलने वाले जल के अधिकार का सम्मान करता है और राजस्थान को निर्धारित हिस्से का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। राज्यों के बीच समन्वय और सहयोग से जल संसाधनों का बेहतर प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सकता है, जिससे सभी प्रदेशों को लाभ मिलेगा।

    राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान केवल समझौते के तहत निर्धारित जल की ही मांग कर रहा है। बरसात के दिनों में नदियों में बहने वाले अतिरिक्त जल का प्रभावी उपयोग कर यदि उसे राजस्थान तक पहुंचाया जाए तो राज्य के एक बड़े क्षेत्र में पेयजल संकट का स्थायी समाधान संभव हो सकेगा। बैठक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि रेणुका, किशाऊ और लखवार बांध परियोजनाएं उत्तर भारत के राज्यों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं और इनके क्रियान्वयन में जल्द तेजी लाई जाएगी। इन परियोजनाओं के माध्यम से भविष्य की जल आवश्यकताओं की पूर्ति, सिंचाई क्षमता में वृद्धि तथा पेयजल उपलब्धता को मजबूत आधार मिलेगा। इन परियोजनाओं को लेकर संबंधित राज्यों के बीच समन्वय बढ़ाते हुए आवश्यक प्रक्रियाओं को शीघ्र पूरा किया जाएगा।

    मुख्यमंत्री ने घग्गर नदी में गिरने वाले दूषित जल के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया। घग्गर नहर में गिरने वाले पानी के उपचार के लिए अलग से ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित किए जाएंगे, ताकि बिना शोधन के गंदे पानी का प्रवाह नदी में न हो और जल स्रोतों की स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में जल प्रबंधन, नदी संरक्षण और अंतरराज्यीय सहयोग से जुड़े विभिन्न विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक विषयों पर शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए तथा कहा कि जल संसाधनों के समुचित उपयोग एवं संरक्षण के लिए राज्यों के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। इस अवसर पर हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग अग्रवाल, राजस्थान सरकार के वरिष्ठ अधिकारी तथा केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के अधिकारी उपस्थित रहे।

  • Punjab News: शनिवार को भगवान शिव के भजनों की धूम मचाएंगे गायक हंस राज रघुवंशी, देखें वीडियो

    Punjab News: शनिवार को भगवान शिव के भजनों की धूम मचाएंगे गायक हंस राज रघुवंशी, देखें वीडियो

    अमृतसरः पंजाब में एक बार फिर से भजन गायक हंस राज रघुवंशी कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे है। इससे पहले वह जालंधर में भगवान शिव के भजनों की धूम मचा चुके है। पर्यटन और सांस्कृतिक मामलों विभाग के सलाहकार ने ने सनातन सेवा समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने 27 जून को अमृतसर में आयोजित किए जा रहे विशेष धार्मिक कार्यक्रम एक शाम भगवान शिव के नाम से संबंधित जानकारी साझा की। आप नेता ने कहा कि सनातन धर्म हमारे जीवन का आधार है और यह हमारी विरासत और संस्कृति से जुड़ा हुआ है।

    उन्होंने कहा कि वर्तमान पीढ़ी का कर्तव्य है कि वह अपने पुरखों से मिले सनातन संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचा सके। इस उद्देश्य के लिए समय-समय पर ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम करवाने की आवश्यकता है ताकि युवा पीढ़ी अपने धार्मिक विरसे से जुड़ सके। उन्होंने बताया कि 27 जून को शाम 6:30 बजे के रणजीत एवेन्यू में एक शाम भगवान शिव के नाम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव की महिमा, भजन गायन और आध्यात्मिक प्रवचनों के माध्यम से संगतों को जोड़ा जाएगा।

    आप नेता ने कहा कि प्रसिद्ध भजन गायक हंस राज रघुवंशी इस मौके पर विशेष रूप से शामिल होंगे और भगवान शिव की महिमा में भजनों की प्रस्तुति करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम के लिए व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं और अमृतसर वासियों से बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। उन्होंने कहा कि अमृतसर एक धार्मिक और आध्यात्मिक शहर है, जहां लोगों की धार्मिक भावनाएं बहुत प्रबल हैं। उन्हें पूरा विश्वास है कि भगवान शिव में आस्था रखने वाले हजारों श्रद्धालु इस कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक लाभ प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर सनातन सेवा समिति के पदाधिकारी, आम आदमी पार्टी के नेता और अन्य प्रतिष्ठित सज्जन भी मौजूद रहे।

     

  • इंसानियत शर्मसारः 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद कत्ल कैब ड्राइवर गिरफ्तार

    इंसानियत शर्मसारः 11 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद कत्ल कैब ड्राइवर गिरफ्तार

    नई दिल्लीः राजधानी दिल्ली में इंसानियत शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। जहां साउथ दिल्ली के महरौली इलाके में एक कैब ड्राइवर द्वारा 11 साल की लड़की को फुटपाथ से अगवा कर कथित तौर पर दुष्कर्म किया गया और उसके बाद बच्ची की हत्या कर दी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कैब ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है।

    पुलिस का कहना है, “मेहरौली इलाके में 11 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के आरोप में एक कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी घटना के 6 घंटे के भीतर ही कर ली गई। ड्राइवर ने सुबह 5 बजे बच्ची का अपहरण कर लिया था, जब वह अपने परिवार के साथ फुटपाथ पर सो रही थी। आरोपी ने पुलिस के सामने कबूल किया है कि उसने बच्ची का शव फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर फेंक दिया था।”

    मेहरौली इलाके में 11 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या के आरोप में कैब ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है, और उसका शव फरीदाबाद-गुरुग्राम रोड पर महरौली के जंगलों में फेंक दी थी। सुबह करीब 6 बजे परिवार ने PCR कॉल के जरिए महरौली थाने में बच्ची की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और ह्यूमन इंटेलिजेंस की मदद से कुछ घंटो में ही बबलू नाम के टैक्सी ड्राइवर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पर पहले से भी मारपीट और नशे में टैक्सी चलाने के कुछ मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद कर लिया है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    पुलिस ने बताया कि घटना के दौरान पीड़ित परिवार फुटपाथ पर ही सोता था। बच्ची गुब्बारे बेचती थी, जबकि माता पिता दिहाड़ी मजदूरी करते हैं। परिवार में चार बच्चे हैं, जिसमें ये 10 साल की बच्ची भी शामिल थी। महरौली पुलिस थाने से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। परिवार पहले किराए पर रहता था। गरीबी के चलते किराया नहीं दे पाए तो घर खाली करना पड़ा। इसके बाद परिवार फुटपाथ पर ही रहने लगा था।

  • Jalandhar News: नशे और देह व्यापार के अड्डों को लेकर CP सतिंदर का एक्शन, दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    Jalandhar News: नशे और देह व्यापार के अड्डों को लेकर CP सतिंदर का एक्शन, दी सख्त चेतावनी, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: पंजाब को नशा मुक्त बनाने के लिए भगवंत मान सरकार लगातार कड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत और पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने बैठक की। मंत्री मोहिंदर भगत ने दावा किया कि मुख्यमंत्री के दिशा-निर्देशों पर पूरे पंजाब से नशा तेजी से खत्म किया जा रहा है और अब नशा तस्करों के खिलाफ बेहद सख्त कार्रवाई हो रही है। पुलिस कमिश्नर ने कुछ लीड गए नशा तस्करों के अड्डों पर एक महीने के भीतर कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया है। कैबिनेट मंत्री महेंद्र भगत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरे पंजाब के कोने-कोने से नशे को जड़ से खत्म किया जा रहा है।
    https://youtu.be/4dAuDfHlhTE

    सरकार इस मुहिम पर बहुत ही तेजी और गंभीरता के साथ काम कर रही है। उन्होंने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले जहां हर शहर, गांव और गली-मोहल्ले में सरेआम नशा बिकता था, वहीं अब आम आदमी पार्टी की सरकार ने इस पर सख्त से सख्त कार्रवाई की है। कैबिनेट मंत्री ने कहा की एक समय था जब नशा तस्कर खुलेआम घूमते थे, लेकिन आज वही नशा तस्कर कोर्ट-कचहरियों के चक्कर काटते हुए दिखाई दे रहे हैं। आने वाले समय में पूरा पंजाब पूरी तरह से नशा मुक्त होगा।

    प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब पत्रकारों ने कुछ विशेष इलाकों में अब भी नशा बिकने को लेकर सवाल उठाए, तो मंत्री महेंद्र भगत ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि आपने जिन भी जगहों के बारे में जानकारी दी है, उन्हें ध्यान में रखते हुए तुरंत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर जालंधर के सीपी सतिंदर सिंह ने भी नशा तस्करों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि बताए गए नशा तस्करों और देह व्यापार के अड्डों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। आप ठीक एक महीने बाद मुझसे इस पर अपडेट मांग सकते हैं। एक महीने बाद मैं आपको खुद बताऊंगा कि जालंधर से कितना नशा और देह व्यापार के अड्डो को खत्म किया गया।

     

  • Jalandhar News: BMS Showroom पर फायरिंग मामले में आरोपी को लेकर DCP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    Jalandhar News: BMS Showroom पर फायरिंग मामले में आरोपी को लेकर DCP ने किया खुलासा, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: किशनपुरा रोड पर स्थित BMS फैशन शोरूम में 11 दिन पहले बाइक सवार 2 बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए आज पुलिस ने आरोपी को काबू करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में टांग में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान बिल्ला के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए डीसीपी मनप्रीत ढिल्लों ने कहाकि 12 जून को किशनपुरा चौक के पास बीएमएम शोरूम में बाइक सवार 2 नौजवानों द्वारा फायरिंग की गई थी।

    जिसके बाद आरोपियों द्वारा 50 लाख की फिरौती की मांग की गई। इस मामले में कार्रवाई करते हुए कुश नामक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। वहीं अब नवल उर्फ बिल्ला को 2 दिन पहले गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया गया। आरोपी से जब पूछताछ की गई और इस्तेमाल की बाइक के बारे में पूछा गया तो आरोपी ने बताया कि जमशेर डेयरी के पास उसने बाइक छिपाकर रखी है।

    जिसके बाद सीआईए स्टाफ सुरिंदर टीम के साथ घटना स्थल पर आरोपी को लेकर पहुंच तो आरोपी ने बाइक के साथ रखे वैपन से पुलिस पर फायरिंग कर दी। आरोपी ने पुलिस को वैपन के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। इस दौरान आरोपी ने पुलिस पर 4 से 5 राउंड फायर किए। इस दौरान पुलिस ने भी जवाबी की गई और आरोपी की टांग में गोली लगने से वह घायल हो गया।

    आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि विदेश में बैठे आरोपी एकम के कहने पर फायरिंग की थी और उसके बदले में आरोपी को पैसे मिले थे। आरोपी के खिलाफ 2 मामले दर्ज है। आरोपी से पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है।

  • Jalandhar News: BMS Shop पर फायरिंग मामले में पुलिस ने आरोपी का किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: BMS Shop पर फायरिंग मामले में पुलिस ने आरोपी का किया एनकाउंटर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: किशनपुरा रोड पर स्थित BMS फैशन शोरूम में 11 दिन पहले बाइक सवार 2 बदमाशों द्वारा फायरिंग की गई थी। इस मामले में कार्रवाई करते हुए आज पुलिस ने आरोपी को काबू करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में टांग में गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पिस्तौल बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी की पहचान नवल उर्फ बिल्ला के रूप में हुई है। बता दें कि 12 जून को 2 बाइक सवारों ने शोरूम पर गोलियां चलाई थी।

    घटना के दौरान गोलियां दुकान के शीशों में लग और शीशा टूट गया। गनीमत यह रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ था। इस घटना के बाद विदेशी नंबर से दुकान मालिक को फोन आया और फिरौती की मांग की गई थी। हालांकि इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुश निवासी घास मंडी, बस्ती शेख के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने काजी मंडी क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी कुश हाल ही में विदेश में बैठे गैंगस्टर डोनी बल्ल के नेटवर्क से जुड़ा था।