Blog

  • Punjab News: पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां, बड़ी साजिश नाकाम, देखें वीडियो

    Punjab News: पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां, बड़ी साजिश नाकाम, देखें वीडियो

    अमृतसरः जिले की देहात पुलिस ने थाना खलचियां के अधीन आते गांव टिमोंवाल नहर किनारे विदेश में बैठे गैंगस्टर अमनदीप उर्फ अमना के गुर्गों के साथ मुठभेड़ हो गई। पुलिस और गैंगस्टरों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आरोपी घायल हो गया। जिसके बाद पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी कवंलप्रीत सिंह ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विदेश में बैठकर गैंग चलाने वाले गैंगस्टर अमनदीप उर्फ अमना के 2 मुख्य हत्यारे हीरा सिंह और लवप्रीत सिंह इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना से घूम रहे हैं।

    इस सूचना के आधार पर थाना खलचियां की पुलिस ने नाकाबंदी की। एसएसपी के अनुसार जब टिमोंवाल नहर किनारे कार में सवार दोनों संदिग्ध व्यक्तियों को रुकने के लिए कहा तो दोनों ने अचानक पुलिस पार्टी पर फायरिंग शुरू कर दी। गैंगस्टरों ने करीब 4 से 5 राउंड फायर किए। जिसके बाद पुलिस ने अपनी रक्षा के लिए जवाबी कार्रवाई की, जिसमें एक गोली हीरा सिंह के पैर में लगी और वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया, जबकि उसके साथी लवप्रीत सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

    जांच में पता चला है कि दोनों आरोपियों का अमना गैंग में सक्रिय सदस्य हैं और पिस्तौल के बल पर लूटपाट और नकली वाली वारदातों को अंजाम देते थे। ये लोग दहशत फैलाने के लिए विभिन्न स्थानों पर गोलियां चलाते और गैंग के लिए फिरीतियां जुटाते थे। प्रारंभिक जांच के दौरान यह भी पता चला है कि हीरा सिंह के खिलाफ पहले से ही धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज है। एसएसपी कुलपत्रीत सिंह ने कहा कि घटना को कुछ ही घंटे हुए हैं और मामले की गहराई से जांच की जा रही है। दोनों आरोपियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों, गैंग के नेटवर्क और पुराने अपराध रिकॉर्ड की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का मानना है कि जांच के दौरान और भी महत्वपूर्ण खुलासे हो सकते हैं।

     

  • Thakur Sukhwinder Singh Sukhu ने पूर्व CM की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    Thakur Sukhwinder Singh Sukhu ने पूर्व CM की जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह की जयंती के अवसर पर आज शिमला के रिज पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने राज्य के विकास में वीरभद्र सिंह के योगदान को स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि वीरभद्र सिंह कांग्रेस पार्टी के एक महान नेता थे जिन्होंने छः बार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में सेवाएं दी।

    उन्होंने प्रदेश के सभी क्षेत्रों के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया और आज हम उनके अमूल्य योगदान को स्मरण कर रहे हैं।

    इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी, लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया, विधायक एवं हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार, विधायक हरीश जनारथा एवं चंद्र शेखर, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, पार्षदगण, राज्य बाल कल्याण परिषद की महासचिव जैनब चंदेल, हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, हिमको फेडरेशन के अध्यक्ष विक्रम शर्मा तथा अन्य गणमान्यों ने भी पूर्व मुख्यमंत्री को पुष्पांजलि अर्पित की।

     

     

  • Punjab News: गोदाम में लगी भीषण आग, अंदर फंसे मां और 3 वर्षीय बेटा, देखें वीडियो

    Punjab News: गोदाम में लगी भीषण आग, अंदर फंसे मां और 3 वर्षीय बेटा, देखें वीडियो

    लुधियानाः जिले के व्यस्त इलाके हीरो बेकरी चौक के नजदीक जगजीत नगर क्वार्टर (फ्लैट) में बने गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को चपेट में ले लिया। इस हादसे के दौरान महिला और उसका 3 साल का मासूम बच्चा गोदाम के अंदर ही फंस गए, जिससे वहां चीख-पुकार मच गई। गनीमत रही कि समय रहते एक पड़ोसी आये और अपनी जान पर खेलकर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना के वक्त पास में ही दुकान चलाने वाले राहुल नामक युवक ने सबसे पहले गोदाम से धुआं और आग की लपटें उठती देखीं।

    राहुल तुरंत मौके पर पहुंचा। आग गोदाम के अंदर और बाहर, दोनों तरफ बुरी तरह फैल चुकी थी। इसी बीच राहुल को गोदाम के अंदर से बचाओ-बचाओ की दर्दनाक चीखें सुनाई दीं। जब राहुल और उसके साथियों ने आगे बढ़ा तो देखा कि गोदाम में बने कमरे के मुख्य गेट पर बाहर से ताला लटका हुआ था और अंदर मां-बेटा जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे। हालात बेहद नाजुक थे और एक-एक पल भारी पड़ रहा था। अंदर तड़प रहे मासूम और महिला को बचाने के लिए राहुल ने तुरंत पास में पड़ा एक लोहे का तवा उठाया और पूरी ताकत से ताले पर वार करना शुरू कर दिया। ताबड़तोड़ वार कर राहुल ने आखिरकार ताला तोड़ दिया। ताला टूटते ही वह धधकती आग और धुएं के बीच अंदर घुसा और वहां फंसी महिला व उसके 3 साल के बेटे को सूझबूझ से बाहर निकाला।

    आग की लपटों के कारण महिला के बाल और बाजू बुरी तरह झुलस गए थे, जबकि बच्चा सुरक्षित बताया जा रहा है। बाहर निकालते ही बिना वक्त गंवाए घायलों को तुरंत एक कार में बैठाया गया और नजदीकी दीपक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में महिला का इलाज चल रहा है। मामले की जानकारी देते हुए फायर ब्रिगेड अधिकारी कर्मजीत सिंह ने बताया कि उन्हें दोपहर करीब 1:00 बजे कंट्रोल रूम पर इस गोदाम में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियाँ तुरंत मौके पर रवाना की गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। शुरुआती जांच में आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है, लेकिन राहुल की बहादुरी की वजह से आज एक बहुत बड़ा हादसा होने से टल गया।

  • Jalandhar News: SIT के सामने पेश होने के बाद विजय सांपला का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    Jalandhar News: SIT के सामने पेश होने के बाद विजय सांपला का आया बड़ा बयान, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: बहुचर्चित साल 2015 के बेअदबी और बहबल कलां गोलीकांड मामले की जांच कर रही विशेष जांच टीम (SIT) ने अपनी कार्रवाई तेज कर दी। इस मामले में पूछताछ के लिए पंजाब भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजय सांपला आज जालंधर के पीएपी कॉम्प्लेक्स में एसआईटी के सामने पेश हुए। वहीं SIT के समक्ष पेश होने के बाद सांपला ने कहा कि उन्हें कमेटी की ओर से कहा गया कि 2018 में गवर्नर को मांग पत्र देने को लेकर बुलाया गया। सांपला ने कहा कि वह उस समय भी पंजाब के प्रधान नहीं थे, हालांकि अकाली-भाजपा के गठबंधन के दौरान सांझा मांग पत्र दिया गया था। उन्होंने कहा कि एसआईटी को उन्होंने बयान दिए है कि मांग पत्र की कॉपी पहले उन्हें मुहैया करवाई जाए और उसे देखने के बाद ही वह मामले को लेकर कोई जवाब दे सकेंगे। इस दौरान वह जल्द कॉपी को मीडिया के समक्ष भी रखेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें डराने की कोशिश से कमेटी द्वारा बुलाया गया है। सांपला ने कहा कि कॉपी मुहैया करवाने के बाद उन्हें दोबारा जब कमेटी बुलाएंगी और वह उनका पूरा सहयोग करेंगे।

    उन्होंने कहा कि इस केस में भाजपा का सीधे तौर पर कोई लेना-देना नहीं है। बता दें कि इससे पहले प्रेस वार्ता के दौरान सांपला ने कहा कि जो अधिकारी उन्हें समन देने के लिए आए थे, उन्हें खुद नहीं पता कि मुझे किस दफ्तर में जाकर पेश होना है। जिसके बाद उन्हें पता चला कि नौनिहाल मामले की जांच कर रहे है। इस दौरान नौनिहाल से बात की गई तो उन्होंने कहा कि वह कमेटी का हिस्सा नहीं है। जिसके बाद पता चला कि केस को डीआईजी प्रमोद केस को देख रहे है। इस दौरान पता चला कि गर्वनर साहिब को 2015 को उन्होंने एक मांग पत्र सौंपा था। सांपला ने कहा कि उनके द्वारा सैंकड़ों मांग पत्र सौंपे गए और उस दौरान अकाली-भाजपा की सरकार थी। सांपला ने कहा कि केस 2015 का है और वह 2016 में प्रधान के पद पर तैनात हुए। ऐसे में उनके द्वारा केस की कॉपी मांगी और पूछा गया कि उन्हें केस में शामिल होने के लिए क्यों बुलाया गया। सांपला के अनुसार उन्हें बिना जानकारी के क्यों ब बुलाया गया, उन्हें नहीं पता।

    लेकिन उसके बावजूद उन्हें कमेटी में शामिल होने के लिए कहा गया। विजय सांपला के साथ फरीदकोट के तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर मालविंदर सिंह जग्गी और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के पूर्व ओएसडी गगनदीप सिंह बराड़ को भी समन भेजकर पूछताछ के लिए बुलाया गया। उन्होंने कहा कि इस केस को लेकर लगातार कमेटी बनाई जा रही है। केस को लेकर पहले कांग्रेस सरकार के दौरान भी पेश बनाई गई थी। वहीं डिप्टी कमिश्नर मालविंदर सिंह जग्गी और पूर्व सीएम बादल के पूर्व ओएसडी गगनदीप सिंह बराड़ की एसआईटी में पेशी को लेकर कहा कि वह बीते दिन कमेटी के समक्ष पेश हुए, लेकिन वह उस समय सरकार के दौरान कार्यकाल में मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि एसआईटी द्वारा सांपला को उक्त मामलों में जिले के थाना बाजाखाना में 14 अक्टूबर 2015 तथा 21 अक्टूबर 2015 को दर्ज हुए मामले में उन्हें बुलाया गया। बेअदबी की घटनाओं और इसके बाद बहबल कलां में हुए गोलीकांड ने पंजाब की राजनीति और सामाजिक ताने-बाने पर गहरा असर डाला था।

  • मुख्यमंत्री ने शिमला के ऑकलैंड टनल में कार पार्किंग सुविधा का उद्घाटन किया

    मुख्यमंत्री ने शिमला के ऑकलैंड टनल में कार पार्किंग सुविधा का उद्घाटन किया

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला शहर में ऑकलैंड टनल के निकट नवनिर्मित बहुमंजिला कार पार्किंग सुविधा का उद्घाटन किया। इस पार्किंग का निर्माण 7.60 करोड़ रुपये की लागत से किया गया है जिसमें 145 वाहनों के लिए पार्किंग सुविधा उपलब्ध है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आधुनिक नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने तथा सुनियोजित शहरी विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह पार्किंग सुविधा ऑकलैंड टनल क्षेत्र और उसके आसपास की प्रमुख सड़कों पर यातायात का दबाव कम करने, सड़क किनारे होने वाली पार्किंग की समस्या से छुटकारा पाने तथा वाहनों की सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने में सहायक सिद्ध होगी।

    राज्य सरकार राजधानी शिमला को अधिक सुलभ, व्यवस्थित और यात्रियों के अनुकूल बनाने के उद्देश्य से विभिन्न आधारभूत संरचना परियोजनाओं पर कार्य कर रही है। यातायात प्रबंधन में सुधार और पर्याप्त सार्वजनिक अवसंरचना का निर्माण सरकार की प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिमला में वाहनों की संख्या में तेजी से हुई वृद्धि के कारण यातायात नियंत्रण और पार्किंग प्रबंधन गंभीर चुनौतियों के रूप में उभरी है। इन चुनौतियों का समाधान करने तथा स्थानीय लोगों और पर्यटकों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए आधुनिक पार्किंग सुविधा का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें यह पार्किंग सुविधा भी शामिल है।

    सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार शहरी विकास के लिए व्यापक दृष्टिकोण अपनाते हुए सतत अवसंरचना, प्रभावी सार्वजनिक सेवाओं और नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार पर विशेष ध्यान दे रही है। सरकार का संकल्प ऐसी आधुनिक सुविधाएं विकसित करना है जो स्थानीय निवासियों के साथ-साथ पर्यटकों की आवश्यकताओं को भी पूरा करें। मुख्यमंत्री ने परियोजना से जुड़े विभागों और एजेंसियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस पार्किंग सुविधा का सफलतापूर्वक निर्माण विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। विश्वास व्यक्त किया कि यह सुविधा एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक संपत्ति के रूप में उभरेगी और शहर में यातायात के दबाव को कम करने में महत्वपूर्ण योगदान देगी। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, विधायक हरीश जनारथा, महापौर सुरेंद्र चौहान, उप-महापौर उमा कौशल, पार्षदगण तथा अन्य गणमान्य भी उपस्थित थे।

  • 24 घंटों में 3 घरों सहित मंदिर से नगदी और गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    24 घंटों में 3 घरों सहित मंदिर से नगदी और गहने लेकर चोर फरार, देखें वीडियो

    बदायूंः जिले के फैजगंज बेहटा थाना क्षेत्र के गंगोली गांव में चोरी की घटना सामने आई। जहां देर रात चोरों ने 3 घरों और एक मंदिर को निशाना बनाया। चोर यहां से नकदी और जेवर चोरी कर ले गए। लोगों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस गांव पहुंची और जांच शुरू की। हालांकि, ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस की मौजूदगी के बावजूद चोर वारदात करते रहे। चोरी की जानकारी मिलते ही सीओ बिसौली भी मौके पर पहुंचे।

    लोगों के अनुसार चोरों ने सबसे पहले ग्राम समाज देवता मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी की। रात करीब एक बजे ग्रामीणों ने संदिग्ध लोगों को देखकर डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी, जिसके कुछ देर बाद पुलिस गांव पहुंच गई। पुलिस के पहुंचने के बाद भी चोरों ने पूर्व प्रधान विनोद पुत्र बहादुर के घर की दीवार काटकर अलमारी और बक्सों के ताले तोड़ दिए। चोर यहां से मोबाइल, चांदी की लार, सोने के कुंडल और 16 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए।

    इसके बाद चोरों ने विनोद कुमार पुत्र राम सिंह दिवाकर के घर की दीवार काटकर दो जोड़ी चांदी की पायल, सोने के कुंडल और दो हजार रुपये नकद चुरा लिए। गांव से बाहर रहने वाले गोपी पुत्र गंगाराम के बंद मकान को भी चोरों ने निशाना बनाया। ग्रामीणों के अनुसार, रात करीब साढ़े तीन बजे कुछ लोग गांव से भागते हुए दिखाई दिए। सीओ बिसौली ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। गांव में लगातार हो रही चोरियों को लेकर ग्रामीणों में दहशत और आक्रोश है।

     

  • अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर मुख्यमंत्री ने ओलंपिक मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर मुख्यमंत्री ने ओलंपिक मैराथन को दिखाई हरी झंडी

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस के अवसर पर अपने आधिकारिक निवास ‘ओक ओवर’ से ओलंपिक मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह दौड़ सीटीओ मार्ग से होते हुए इंदिरा गांधी खेल परिसर, शिमला में संपन्न हुई। इस मैराथन में पुरुष एवं महिला वर्गों में लगभग 200 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

    अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। खेल भी शिक्षा का एक स्वरूप है। जिस प्रकार विद्यार्थी शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं, उसी प्रकार खिलाड़ियों को भी खेलों में उपलब्धियां हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन करने के लिए प्रयास निरन्तर जारी रखने चाहिए।

    उन्होंने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश में ‘खेलो इंडिया’ प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए लगातार प्रयास कर रही है। युवाओं के हित में बिलासपुर, कांगड़ा, ऊना और हमीरपुर जिलों में सुदृढ़ खेल अवसंरचना विकसित की जा चुकी है। इसके अतिरिक्त, हमीरपुर जिले के नादौन में 150 करोड़ रुपये की लागत से खेलों के लिए एक उत्कृष्टता का केन्द्र स्थापित किया जा रहा है, जिसके इस वर्ष अक्तूबर महीने तक पूरा होने की संभावना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन और टीम भावना का विकास करते हैं, जो जीवन में सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से राज्य सरकार के नशा-विरोधी अभियान का सक्रिय समर्थन करने तथा नशामुक्त और स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान देने का भी आह्वान किया।

    सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार राशि में ऐतिहासिक वृद्धि की है। ओलंपिक, पैरालंपिक और शीतकालीन ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि को तीन करोड़ रुपये से बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये किया गया है। एशियाई खेलों और पैरा एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए नकद पुरस्कार राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर चार करोड़ रुपये की गई है। वहीं, राष्ट्रमंडल खेलों और पैरा राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि 50 लाख रुपये से बढ़ाकर तीन करोड़ रुपये कर दी गई है। इस अवसर पर स्थानीय विधायक हरीश जनारथा, युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के निदेशक शिवम प्रताप सिंह, हिमाचल प्रदेश ओलंपिक संघ के महासचिव राजेश शांडिल तथा अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

  • पेट्रोल पंप गुंडागर्दी का नंगा नाच, जमकर चले ईंट-पत्थर, आरोप- कर्मियों से 70 हजार छीनकर फरार, देखें वीडियो

    पेट्रोल पंप गुंडागर्दी का नंगा नाच, जमकर चले ईंट-पत्थर, आरोप- कर्मियों से 70 हजार छीनकर फरार, देखें वीडियो

    कानपुरः जिले के थाना नौबस्ता से चंद कदम दूर एसआरडी पेट्रोल पंप पर दबंगों का कहर देखने को मिला। जहां मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। मिली जानकारी के अनुसार CNG गैस भरवाने को लेकर पंप के कर्मियों के साथ दबंगों की कहासुनी हो गई। जिसके बाद लगभग 1 दर्जन युवकों ने पेट्रोल पंप पर हमला कर दिया। इस दौरान दबंगों ने जमकर पंप पर ईंट पत्थर मारे। आरोप है कि दबंग युवक पंप पर मौजूद कैशियर से बैग लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बैग में लगभग 70 से 75 हजार थे जो दबंग लूटकर हुए फरार हो गया।

    पंप कर्मियों का कहना है कि वह जान बचाकर मौके से भागे और घटना की सूचना 112 पर पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच के दौरान 2 युवकों को काबू कर लिया है। वहीं पंप कर्मियों का कहना हैकि नौजवनों द्वारा गुंडागर्दी की। कर्मी ने कहा कि नौजवान पहले सीएनजी गैस गाड़ी मे डलवाने के लिए आए। इस दौरान वह गाड़ी से नहीं उतरे और हंगामा करने लगे। जिसके बाद घटना स्थल पर पीसीआर को सूचना दी। जिसके बाद उन्होंने कहाकि मामले को लेकर थाने में वह शिकायत दर्ज करवाए। इस दौरान नौजवान मौके से फरार हो गए।

    घटना के कुछ देर बार दर्जन से अधिक नौजवान आए और ईंट-पत्थर से पंप पर हमला करने लगे। घटना के दौरान 3 कर्मी खाना खा रहे थे और एक कर्मी पंप पर मौजूद था। इस दौरान नौजवान कैशियर से नगदी का बैग छीनकर फरार हो गए। कर्मी के अनुसार शोर मचाने के बाद लोगों ने बहादुरी दिखाते हुए 2 नौजवानों को काबू कर लिया। घटना की सूचना मिलने के 20 मिनट बाद पुलिस पहुंची और दोनों को काबू करके ले गई। हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल से कुछ मीटर दूरी पर ही पुलिस थाना स्थित है, लेकिन उसके बावजूद दबंगों के हौंसले इतने बुलंद है कि वह पुलिस की परवाह किए बिना पंप पर हमला करने के लिए दोबारा पहुंच गए।

     

  • ताश के पत्तों की तरह गिरा NH-5 पर बना पुल, 3 जिलों का संपर्क प्रभावित, गुजर रहा ट्रक नदी में गिरा, देखें वीडियो

    ताश के पत्तों की तरह गिरा NH-5 पर बना पुल, 3 जिलों का संपर्क प्रभावित, गुजर रहा ट्रक नदी में गिरा, देखें वीडियो

    किन्नौरः हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के उरनी क्षेत्र में स्थित लोहे का पुल अचानक उस वक्त ध्वस्त हो गया जब उसके ऊपर से एक डंपर गुजर रहा था। वहीं, डंपर का चालक सुरक्षित है, जो कि हादसे का शिकार हुए डंपर से बाहर निकल गया है। यह पुल किन्नौर और शिमला को लाहौल स्पीति के काजा से जोड़ता है। हालांकि, इस भयानक हादसे में एक बड़ा चमत्कार हुआ और डंपर चालक पूरी तरह सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहा। हादसे के दौरान धमाके की आवाज और पुल को टूटता देख मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    अभी तक किसी भी तरह के जानी नुकसान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, जो कि एक बेहद राहत की बात है। घटना के बाद प्रशासन ने एहतियात के तौर पर इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही रोक दी है। चोलिंग पुल एकांगी क्षेत्र से करीब 24 किलोमीटर पहले स्थित है। ये पुल लाहुल स्पीति के काजा और शिमला जिला को किन्नौर से जोड़ता था। इस घटना में 3 जिलों का संपर्क पुल टूटने से प्रभावित हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही थाना टापरी की पुलिस टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई और राहत व बचाव कार्य किया जा रहा है। । पुल टूटने के कारण इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से ठप हो गई है, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में तुरंत रूट डायवर्ट किया है। डीडीएमए किन्नौर ने बताया कि आज सुबह के समय उप-तहसील टापरी के अंतर्गत उरनी ढांक में टापरी की तरफ से बैली ब्रिज पूरी तरह से टूट कर गिर गया है। इसमें एक डंपर भी उसकी चपेट में आ गया है। यातायात वैकल्पिक मार्ग निर्माणाधीन टनल की तरफ से पुराना राष्ट्रीय राजमार्ग-22(5) को खोल दिया गया है। वहीं, इन दिनों पर्यटन सीजन होने के चलते सैलानियों की संख्या भी बढ़ी है। पुल टूटने से पर्यटक परेशान हो रहे हैं। वैकल्पिक मार्गों पर ट्रैफिक बढ़ गया है और यात्रा का समय भी अधिक हो गया है। वहीं, स्थानीय प्रशासन ने सभी चालकों और आम जनता से अपील की है कि वे धैर्य बनाए रखें, तय किए गए वैकल्पिक मार्गों का ही उपयोग करें और पहाड़ी रास्तों पर यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतें।
  • Punjab News: BJP नेता के क्लीनिक पर हुए पेट्रोल बम हमले की शहजाद भट्टी ने ली जिम्मेदारी

    Punjab News: BJP नेता के क्लीनिक पर हुए पेट्रोल बम हमले की शहजाद भट्टी ने ली जिम्मेदारी

    बठिंडाः मेला राम रोड पर स्थित होम्योपैथिक डॉक्टर व भाजपा नेता डॉ. तरसेम गर्ग के क्लीनिक पर देर रात पेट्रोल बम से हमला किया गया था। इस मामले को लेकर लगातार पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। गनीमत यह रही कि हमले में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। हालांकि एक्टिवा सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। वहीं घटना के करीब 2 घंटे बाद डॉ. गर्ग की पत्नी को एक धमकी भरा फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को गैंगस्टर शहजाद भट्टी बताते हुए घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा किया। डॉ. गर्ग ने बताया कि आधी रात के आसपास उनकी पत्नी के मोबाइल पर एक काल आई, जिसमें काल करने वाले ने खुद को शहजाद भट्टी बताया और धमकियां दीं। साथ ही घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा किया।

    इसकी जानकारी तत्काल पुलिस को दे दी गई है। जानकारी के अनुसार, रात करीब 9.40 बजे दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर मेला राम रोड स्थित क्लीनिक के बाहर पहुंचे और पेट्रोल बम फेंककर फरार हो गए। घटना के बाद मौके से एक और संदिग्ध पेट्रोल बम जैसी बोतल भी बरामद हुई है। घटना के बाद डीआईजी हरजीत सिंह, एसएसपी डा. ज्योति यादव, समेत वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने फोरेंसिक टीम, डाग स्क्वायड और तकनीकी टीमों को जांच में लगाया है।

    आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हमलावर वारदात का वीडियो भी बना रहे थे, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बता दें कि डा. तरसेम गर्ग लंबे समय तक आम आदमी पार्टी से जुड़े रहे हैं। नगर निगम चुनाव के दौरान टिकट नहीं मिलने के बाद उन्होंने सक्रिय राजनीति से दूरी बना ली थी, जबकि उनकी पत्नी ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। इस वजह से घटना को लेकर राजनीतिक चर्चाएं भी शुरू हो गई हैं। हालांकि पुलिस ने अभी किसी भी एंगल की पुष्टि नहीं की है।