Blog

  • IDFC फर्स्ट बैंक घोटाले में IAS Officer Pankaj Agarwal गिरफ्तार

    IDFC फर्स्ट बैंक घोटाले में IAS Officer Pankaj Agarwal गिरफ्तार

    चंडीगढ़ः आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की सेक्टर-32, चंडीगढ़ शाखा से जुड़े सरकारी धन के गबन मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने हरियाणा के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी पंकज अग्रवाल को देर रात गिरफ्तार किया है। पंकज अग्रवाल स्कूल शिक्षा विभाग और कृषि विभाग में प्रधान सचिव के पद पर तैनात थे। अप्रैल 2026 में पंकज अग्रवाल को प्रधान सचिव, वास्तुकला विभाग, हरियाणा नियुक्त किया गया। उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा। सीबीआई के अनुसार, हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद (एचएसएसपीपी) और हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड (एचएसएएमबी) के बैंक खाते आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की सेक्टर-32 शाखा में वित्त विभाग के दिशा-निर्देशों का उल्लंघन कर खोले गए थे।

    जांच में सामने आया कि इन खातों में निर्धारित सीमा से अधिक सरकारी धन स्थानांतरित किया गया। ये खाते पंकज अग्रवाल के कार्यकाल के दौरान खोले गए थे। जांच एजेंसी का कहना है कि इन खातों के माध्यम से फर्जी लेनदेन कर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया, जिससे सरकार को 60.54 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ। सीबीआई ने दावा किया है कि जांच के दौरान पंकज अग्रवाल के खिलाफ महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। गौरतलब है कि हरियाणा सरकार के अनुरोध पर यह मामला राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो से सीबीआई को सौंपा गया था।

    एचएसएसपीपी और एचएसएएमबी में करीब 60.54 करोड़ रुपये के गबन का यह मामला सेक्टर-32 स्थित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक शाखा में हुए बड़े घोटाले का हिस्सा है, जिसमें हरियाणा सरकार के आठ विभागों के लगभग 504 करोड़ रुपये कथित रूप से फर्जी कंपनियों और शेल इकाइयों के माध्यम से हड़प लिए गए थे। सीबीआई अब तक इस मामले में 17 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इनमें आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के छह बैंक अधिकारी, हरियाणा सरकार के तीन लोक सेवक, दो कंपनियां और छह निजी व्यक्ति शामिल हैं। इसी मामले में पहले गिरफ्तार किए गए वरिष्ठ आईएएस अधिकारी आर.के. सिंह, जिन पर नगर निगम पंचकूला से जुड़े धन के दुरुपयोग का आरोप है, पुलिस रिमांड समाप्त होने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजे जा चुके हैं।

  • Jalandhar News: खड़ी स्कॉर्पियो में आग लगने से जिंदा जला ड्राइवर, देखें वीडियो

    Jalandhar News: खड़ी स्कॉर्पियो में आग लगने से जिंदा जला ड्राइवर, देखें वीडियो

    जालंधर, ENS: फोलड़ीवाल इलाके में खड़ी स्कार्पियो गाड़ी में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार घटना के दौरान ड्राइविंग सीट पर बैठा चालक भी आग की चपेट में आ गया और जिंदा जल गया। हालांकि अभी तक मृतक ड्राइवर की पहचान नहीं हुई है। हादसे के बाद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने गाड़ी जलती देखी और तुरंत आग पर काबू पाने के लिए पहुंचे।

    इस दौरान लोगों ने देखा कि गाड़ी में अंदर बैठा आदमी जिंदा जल रहा। इस दौरान लोगों ने तुरंत घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। ना ही पता चला है कि गाड़ी किसकी थी क्योंकि नंबर प्लेट भी नहीं थी।

    अंदर बैठा व्यक्ति भी पूरी तरह जल चुका था। आग तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। वहीं यह भी अशोक जताई जा रही है कि किसी ने यह काम जानबूझकर किया। गाड़ी फोलड़ीवाल के पास खेतों में एक छप्पड़ के पास मिली, जिससे हत्या के बाद किसी व्यक्ति को गाड़ी में डालकर जलाने की आशंका भी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

    मामले की जांच कर रहे एएसआई जसवीर सिंह ने कहा कि उन्हें सुबह 6.30 बजे स्कॉर्पियों गाड़ी में आग लगने की सूचना मिली थी। घटना में व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद एसएचओ, डीएसपी और फारेसिंक टीम मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच में जुट गई एएसआई ने कहा कि गाड़ी नंबर पीबी 09 आर 3685 पता चला है। लेकिन जिस व्यक्ति से बात की गई तो पता चला कि उक्त गाड़ी चालक ने आगे किसी को गाड़ी बेच दी थी। जांच के दौरान पता चला कि पीछे से ही गाड़ी में आग लगी हुई थी और खंभे से गाड़ी टकराकर रुक गई।

  • Punjab News: 3.90 लाख की ड्रग मनी और 1 किलो हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

    Punjab News: 3.90 लाख की ड्रग मनी और 1 किलो हेरोइन सहित 2 गिरफ्तार

    अबोहरः नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार एंटी-नारकोटिक्स सेल ने अमृतसर के 2 युवकों को गिरफ्तार करके भारी मात्रा में हेरोइन और ड्रग मनी बरामद की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतसर निवासी युवराज सिंह और जगजीत सिंह के रूप में हुई है।

    युवराज सिंह, निवासी अंतरयामी कॉलोनी, रांझा दी हवेली, अमृतसर और जगजीत सिंह, निवासी झीते कलां, गोल्डन गेट के पास अमृतसर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, अबोहर-श्रीगंगानगर रोड पर गांव पन्नीवाला महला के पास संदिग्धों को रोककर उनकी तलाशी ली गई। इस दौरान उनके कब्जे से 1 किलो 5 ग्राम हेरोइन और 3 लाख 90 हजार रुपए की ड्रग मनी बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जगजीत सिंह ने सूरतगढ़-बीकानेर रोड के पास एक ढाबा खोल रखा था और कथित रूप से वहां पोस्त की तस्करी में भी शामिल था।

    इसी दौरान उसकी मुलाकात अमृतसर के एक गुरुद्वारे में युवराज सिंह से हुई। इसके बाद उसने उसे अपने ढाबे पर काम पर रख लिया। पुलिस के अनुसार, दोनों ने मिलकर हेरोइन की तस्करी की योजना बनाई थी। हालांकि अबोहर के पास कार्रवाई के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है।

  • Punjab News: BJP नेता के क्लिनिक पर पेट्रोल बम हमले से एक्टिवा में लगी आग

    Punjab News: BJP नेता के क्लिनिक पर पेट्रोल बम हमले से एक्टिवा में लगी आग

    बठिंडाः भाजपा नेता और चिकित्सक डॉ. तरसेम गर्ग के विशाल नगर स्थित क्लीनिक पर देर रात अज्ञात लोगों द्वारा पेट्रोल बम से हमला किया गया। इस घटना में एक्टिवा को आग लग गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल बन गया। गर्ग निगम चुनाव के दौरान आप पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। बताया जा रहा है कि हमलावारों द्वारा उनकी क्लीनिक में आग लगाने की कोशिश की गई।

    मिली जानकारी के मुताबिक, तरसेम गर्ग के हैनमैन क्लिनिक में दो नकाबपोश हमलावर पहुंचे। एक व्यक्ति गेट के बाहर खड़ा होकर बोतल में आग लगा रहा था, जबकि दूसरा घटना का वीडियो बना रहा था। इसी दौरान हमलावर ने क्लिनिक के गेट के अंदर पेट्रोल बम फेंक दिया। क्लिनिक के अंदर मौजूद व्यक्ति ने शोर मचाया, जिसके बाद लोग इकट्ठा हो गए। इस पर हमलावर मौके से फरार हो गए।

    घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डॉ. गर्ग से पूछताछ करने और घटनास्थल का निरीक्षण करने पहुंचे। डॉ. गर्ग ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है और न ही उन्हें कभी कोई धमकी मिली है। पुलिस अधीक्षक (SP) नरेन्द्र सिंह ने बताया कि दो लोगों ने डॉक्टर के क्लिनिक के अंदर पेट्रोल बम फेंका है। पुलिस की सभी टीमें जांच में जुट गई हैं और दोषियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए हमलावरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

  • शेयर की बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स में आई गिरावट

    शेयर की बाजार की सुस्त शुरुआत, सेंसेक्स में आई गिरावट

    नई दिल्लीः भारतीय शेयर बाजार में आज कारोबार की शुरुआत सुस्त रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 181 अंकों की गिरावट के साथ 76912.68 पर कारोबार कर रहा है। वहीं, 47.60 अंकों की गिरावट के साथ एनएसई का निफ्टी 214055.30 पर है। अमेरिकी टेक शेयरों में कल आई भारी गिरावट का असर आज भारतीय शेयर बाजार पर देखने को मिल रहा है। कल वॉल स्ट्रीट में गूगल की पैरेंट कंपनी Alphabet में 5% और एलन मस्क की कंपनी SpaceX में 16.4% तक की ऐतिहासिक गिरावट आई।

    इसके चलते आज घरेलू शेयर बाजार में TCS, Infosys, HCL Tech और Wipro जैसी टेक कंपनियों के शेयरों में 1-2% की गिरावट देखी जा रही है। अमेरिकी डॉलर आज दुनिया की दूसरी करेंसीज के मुकाबले मजबूत होकर 13 महीने के उच्चतम स्तर (101.2) पर पहुंच गया है। इसके साथ ही, अमेरिका में 2- साल की ट्रेजरी बॉन्ड यील्ड बढ़कर 16 महीने के अपने रिकॉर्ड स्तर के करीब आ गई है। जब डॉलर और बॉन्ड यील्ड मजबूत होते हैं, तो विदेशी निवेशक भारतीय बाजारों से पैसा निकालकर सुरक्षित अमेरिकी बॉन्ड में लगाते हैं। अमेरिकी फेड रिजर्व में आगे आने वाले समय में ब्याज दरों में बढ़ोतरी के संकेत दिए हैं ताकि महंगाई को काबू में किया जा सके। सितंबर तक ब्याज दरें 75% तक बढ़ने का अनुमान है। इसके चलते निवेशक सतर्क हो गए हैं।

    एशियाई बाजारों से आज मिले-जुले संकेत मिल रहे हैं। अमेरिकी बाजार में टेक्नोलॉजी सेक्टर में आई गिरावट और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दर में बढ़ोतरी किए जाने की चिंताओं के बीच निवेशक फूंक-फूंक कर कदम रख रहे हैं। इस बीच, जापान का निक्केई 225 इंडेक्स 0.9% गिरकर 71681.29 पर कारोबार रहा है। सबसे ज्यादा 2.8% की भारी गिरावट दक्षिण कोरिया के कोस्पी इंडेक्स में देखी जा रही है। सैमसंग और एसके हाइनिक्स जैसे बड़े टेक शेयरों में कमजोरी के चलते आज यह 8863.52 के निचले स्तर पर कारोबार कर रहा है। हांगकांग के हैंगसेंग में भी 0.4% की गिरावट आई है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया का S&P/ASX 200 0.1% की मामूली बढ़त के साथ 8822.10 पर है।

  • आज का राशिफल, 23 जून 2026

    आज का राशिफल, 23 जून 2026

    आज सूर्यदेव का आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है। चंद्रदेव का हस्त नक्षत्र में आना कुशलता और भावनात्मक उपचार की ऊर्जा ला रहा है। बुधदेव के कर्क में आने से बातचीत में तर्क से ज्यादा भावना का रंग आएगा। शुक्रदेव का आश्लेषा नक्षत्र प्रेम और रिश्तों में एक गहरी और परिवर्तनकारी ऊर्जा लाया है। बृहस्पति का पुष्यामृत योग जारी है। आज हाथ से किए काम और भावनापूर्ण बातचीत सबसे ज्यादा असर करेगी। कर्क राशि के जातकों की बातचीत में दिखेगी असाधारण भावनात्मक गहराई। कुंभ राशि के जातकों को सेहत और मुकाबले में मिलेगी बड़ी कामयाबी। मकर और मीन राशि के जातकों के रिश्तों के लिए रहेगा बेहद खास दिन।

    मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत और रोजमर्रा के काम के लिहाज से बेहद खास है। चंद्रदेव आज हस्त नक्षत्र में कन्या राशि में हैं, जो कुशलता और उपचार का नक्षत्र है। लिहाजा, जो काम बहुत मेहनत और कुशलता मांगता हो वो आज करें। आज आपके हाथ में एक नई और गहरी ताकत है। घर के चौथे भाव में बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ बना हुआ है। बुधदेव कल से कर्क में आ गए हैं, जिससे घर की बातचीत में एक भावनात्मक गहराई आई है। लग्नेश मंगलदेव पैसों के घर में एक स्थिर और धैर्यशील कोशिश जारी रखते हैं। सूर्यदेव आर्द्रा नक्षत्र में हैं, जो बदलाव और रूपांतरण का नक्षत्र है, इसलिए आज कोई पुरानी आदत बदलने का मन हो तो यह सही वक्त है। हालांकि, खुद के प्रति जरूरत से ज्यादा सख्त न बनें।

    वृष राशि: वृष राशि वालों के लिए आज का दिन रचनात्मकता और बातचीत दोनों के मामले में बेहद असरदार है। चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में रचनात्मकता वाले घर में हैं। यह नक्षत्र हाथ की कुशलता और भावनात्मक अभिव्यक्ति का है। आज जो भी हाथ से बनाएंगे या लिखेंगे, उसमें ऐसी गहराई और कुशलता होगी, जो देखने वाले को छू जाएगी। बातचीत में बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों का साथ है, जिससे आपकी कही गई बातों में, नई भावनात्मक गर्माहट होगी। लग्नेश मंगलदेव लग्न पर एक स्थिर और दृढ़ व्यक्तित्व दे रहे हैं। सूर्यदेव आज आर्द्रा नक्षत्र में आकर लंबे समय से अटके हुए काम को नए तरीके से पूरा करने के लिए प्रेरित करेंगे।

    मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन पैसों और परिवार के मामले में बेहद खास है। बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों दूसरे घर में एक साथ हैं। इनका तिहरा साथ बता रहा है कि आज पैसों से जुड़ी कोई भी बड़ी बात करने, निवेश करने या परिवार से कोई जरूरी मामला सुलझाने का सही वक्त है। बुधदेव कर्क में हैं जिससे अब बातचीत में तर्क से ज्यादा भावना का रंग है। चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में घर वाले भाव में हैं, जिससे घर में एक कुशल और भावनात्मक देखभाल का माहौल है। सूर्यदेव आज आर्द्रा में आ गए हैं जो बदलाव का नक्षत्र है, कुछ पुरानी सोच को बदलने का यह सही मौका है।

    कर्क राशि: कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन बातचीत और व्यक्तित्व के मामले में बेमिसाल है। लग्न में बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों एक साथ हैं। यह तिकड़ी बता रही है कि आज जो भी कहेंगे उसमें ऐसी गर्माहट, गहराई और भावना होगी, जो सामने वाले के दिल को सीधे छूएगी। बुधदेव आपकी अपनी राशि में आ गए हैं जिससे संचार में एक नई भावनात्मक ताजगी है। लग्नेश चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में बातचीत वाले घर में हैं, जिससे कुशल और भावनापूर्ण संवाद का यह बेहतरीन दिन है। योगकारक मंगलदेव लाभ वाले घर में स्थिर और मजबूत कमाई कराने कोशिश जारी रखते हैं। प्रेम जीवन के लिए आज से बेहतर दिन इस हफ्ते नहीं आएगा।

    सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन पैसों और वाणी के मामले में अच्छा है। चंद्रदेव आज हस्त नक्षत्र में दूसरे घर में हैं, जो धन और वाणी का घर है। हस्त यानी हाथ की कुशलता का नक्षत्र, जो बता रहा है कि आज पैसों के मामले में एक कुशल और भावनात्मक फैसला बेहद फलदायी होगा। बृहस्पति और शुक्रदेव एकांत वाले घर में हैं और बुधदेव भी वहीं हैं, इसलिए आज कुछ वक्त अकेले बैठकर किसी जरूरी बात पर सोचें। मंगलदेव करियर में स्थिरता और मजबूत स्थिति बनाए रखने की कोशिश जारी रखते हैं। सूर्यदेव आज आर्द्रा में आ गए हैं जो नई दिशा का नक्षत्र है, आज किसी पुरानी आदत को बदलने का सही वक्त है।

    कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन व्यक्तित्व और कुशलता के लिहाज से बेहद खास है। चंद्रदेव आज सीधे आपकी अपनी राशि पर हस्त नक्षत्र में हैं। हस्त यानी हाथ का नक्षत्र जो कुशलता, भावनात्मक बुद्धि और उपचार का प्रतीक है। आज जो भी काम हाथ में लेंगे उसमें एक ऐसी कुशलता और भावना का मेल होगा जो दूसरों को भी दिखेगा। लग्नेश बुधदेव कर्क में हैं, जिससे करियर में नया इमोशनल और इंट्यूशन दिखाई देगा। लाभ के घर में बृहस्पति और शुक्रदेव का साथ पैसों के लिए बेहद शुभ है। हालांकि, आज जरूरत से ज्यादा कुशल होने की जिद में खुद को थकाएं नहीं।

    तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन करियर के मामले में बेहद खास है। लग्नेश शुक्रदेव आश्लेषा नक्षत्र में दसवें घर में हैं, जो एक गहरी और रहस्यमयी ऊर्जा लाता है। बृहस्पति भी वहीं हैं। बुधदेव भी दसवें घर में भावनात्मक ऊर्जा ला रहे हैं। चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में एकांत वाले 12वें घर में हैं, जिससे आज कुछ समय ध्यान में बिताएं। लंबे समय से अटके हुए काम को करने के लिए आज नई और भावनापूर्ण कोशिश करें। सूर्यदेव आज आर्द्रा में आए हैं, जो बदलाव का नक्षत्र है। करियर के क्षेत्र में आज पुरानी धारणा को बदलने का सही वक्त है। योगकारक शनिदेव प्रतिस्पर्धा में बढ़त दे रहे हैं।

    वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन भाग्य के मोर्चे पर अच्छा है। बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों नौवें घर में हैं। शुक्रदेव आज आश्लेषा नक्षत्र में हैं जो गहराई और परिवर्तन का नक्षत्र है। इनका साथ बता रहा है कि आज जो भी काम हाथ में लें उसे भावनात्मक गहराई और कुशलता के साथ करें, रास्ता निकलेगा। लग्नेश मंगलदेव अब साझेदारी वाले घर में एक स्थिर और भरोसेमंद एनर्जी दे रहे हैं। चंद्रदेव हस्त में लाभ स्थान में हैं, जिससे दोस्तों का साथ मिलेगा, सोशल नेटवर्किंग से लाभ मिलेगा। सूर्यदेव बदलाव के आर्द्रा नक्षत्र में है, जो कार्यस्थल में किसी पुरानी सोच को छोड़ने का समय है।

    धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन छुपे मामलों और गहरे बदलाव का है। लग्नेश बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों आठवें घर में हैं। शुक्रदेव आश्लेषा में हैं जो सर्प की गहरी और रहस्यमयी ऊर्जा है। इनका साथ बता रहा है कि आज कोई ऐसी बात सामने आ सकती है जो पहले छुपी थी। पार्टनर के साथ बातचीत में आज एक भावनात्मक गहराई होगी जो शायद पहले नहीं थी। मंगलदेव सेहत वाले घर में एक स्थिर ऊर्जा दे रहे हैं। चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में कर्म स्थान में कुशल और व्यावहारिक दिशा दे रहे हैं। सूर्यदेव आज आर्द्रा में हैं, यह परिवर्तन का वक्त है।

    मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए आज का दिन रिश्तों और साझेदारी के मामले में बेहद असरदार है। योगकारक शुक्रदेव आश्लेषा में सातवें घर में हैं। बृहस्पति और बुधदेव भी वहीं हैं। तीनों का साझेदारी वाले घर में होना और शुक्रदेव का गहरे आश्लेषा नक्षत्र में होना बता रहा है कि आज जो रिश्ता बनेगा वो एक गहरे और भावनात्मक जुड़ाव पर टिका होगा। चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में भाग्य स्थान में हैं, जिससे ईश्वर की कृपा मिलती रहेगी। लग्नेश शनिदेव की कृपा से मेहनत रंग लाती है। मंगलदेव रचनात्मक काम में स्थिर और दृढ़ ऊर्जा दे रहे हैं।

    कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन सेहत और काम के मामले में बेहद अच्छा है। योगकारक शुक्रदेव आश्लेषा में छठे घर में हैं। बृहस्पति और बुधदेव भी वहीं हैं। तीनों का सेहत वाले घर में होना और शुक्रदेव का गहरे नक्षत्र में होना बता रहा है कि सेहत के मामले में आज एक गहरी और भावनात्मक देखभाल जरूरी है। चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में आठवें घर में हैं, जिससे यह समय अचानक परिवर्तन ला सकता है। योग और ध्यान करें। लग्नेश शनिदेव की कृपा से जो भी लंबे समय से किया जा रहा है वो आज रंग लाएगा। मंगलदेव घर में स्थिर एनर्जी दे रहे हैं। सूर्यदेव का आर्द्रा में आना बदलाव का संकेत है।

    मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए आज का दिन प्रेम और रचनात्मकता के मामले में बेहद असरदार है। आपके लग्नेश बृहस्पति, शुक्रदेव और बुधदेव तीनों पांचवें घर में हैं। शुक्रदेव आश्लेषा में हैं जो एक गहरी और परिवर्तनकारी प्रेम की ऊर्जा देता है। आज जो भी रचनात्मक काम करेंगे उसमें एक ऐसी भावनात्मक गहराई होगी जो अलग ही असर करेगी। प्रेम में आज जो कदम उठाएंगे वो एक गहरे जुड़ाव की तरफ ले जाएगा। चंद्रदेव हस्त नक्षत्र में साझेदारी के भाव में कुशल और व्यावहारिक दिशा ला रहे हैं। मंगलदेव पैसों के घर में एक स्थिर और धैर्यशील कोशिश जारी रखते हैं। सूर्यदेव का आर्द्रा में आना एक नई दिशा का संकेत है।

  • Jalandhar News: पिस्तौल के बल परिवार को बनाया बंधक, 4 भैंसें लेकर फरार हुए लुटेरे, देखें वीडियो

    Jalandhar News: पिस्तौल के बल परिवार को बनाया बंधक, 4 भैंसें लेकर फरार हुए लुटेरे, देखें वीडियो

    जालंधरः जिले में आये दिन लूटपाट की वारदात लगातार बढ़ती जा रही है। लुटेरे आये दिन बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। जिससे आये दिन लोगों के अंदर डर का माहौल बना रहता है। इसी बीच गोराया के गांव बड़ा पिंड में लुटेरों ने पिस्तौल की बल पर प्रवासी परिवार को बंधक बना चार डेरे से भैंसें लेकर फरार हो गए। वारदात की शिकायत परिवार ने थाना गोराया की पुलिस को दी है। इसके बाद पुलिस टीम जांच में जुट गई।

    मिली के अनुसार देर रात एक बोलेरो गाड़ी में सवार कुछ अज्ञात व्यक्ति एक डेरे पर पहुंचे, जहां प्रवासी मजदूर प्यारे लाल अपने परिवार के साथ रह रहा था। पीड़ित तबेले मालिक हरपाल सिंह और प्रवासी मजदूर प्यारे लाल ने बताया कि लुटेरों ने पिस्तौल और दातर के बल पर उन्हें परिवार सहित बंधक बना लिया। आरोप है कि इस दौरान आरोपियों ने उनके साथ मारपीट भी की। इसके बाद चोर डेरे से चार भैंसें खोलकर फरार हो गए।

    पीड़ितों के मुताबिक इस चोरी से उन्हें लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। परिवार ने बताया कि उनका रोजगार पशुपालन पर ही निर्भर है और भैंसों के चोरी होने से उनकी रोजी-रोटी पर बड़ा असर पड़ेगा। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि इलाके में सक्रिय पशु चोरों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसी वारदातों पर रोक लग सके।

     

     

  • पैदल चलने के अधिकार संबंधी सुप्रीम कोर्ट का फैसला संसद में मीत हेयर द्वारा उठाए गए मुद्दों की पुष्टि का प्रमाण

    पैदल चलने के अधिकार संबंधी सुप्रीम कोर्ट का फैसला संसद में मीत हेयर द्वारा उठाए गए मुद्दों की पुष्टि का प्रमाण

    चंडीगढ़ : आम आदमी पार्टी के संगरूर से लोकसभा सदस्य गुरमीत सिंह मीत हेयर ने हाल ही में आए माननीय सुप्रीम कोर्ट के उस ऐतिहासिक फैसले का स्वागत किया है, जिसमें पैदल चलने वालों के लिए फुटपाथों के उपयोग के अधिकार को मौलिक अधिकार के रूप में मान्यता दी गई है। उन्होंने कहा कि यह फैसला प्रत्येक नागरिक के सुरक्षित और सम्मानजनक आवागमन के संवैधानिक अधिकार को मजबूत करता है। मीत हेयर ने कहा कि इस निर्णय ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर पैदल यात्रियों, साइकिल चालकों और अन्य गैर-मोटर चालित सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा और उनके आवागमन के अधिकारों को लेकर लोकसभा में उठाई गई चिंताओं को मजबूती प्रदान की है। सांसद ने बताया कि उन्होंने 31 जुलाई 2025 को संसद में प्रश्नकाल के दौरान यह मुद्दा उठाया था। उन्होंने केंद्र सरकार से यह स्पष्ट करने की मांग की थी कि क्या सरकार राष्ट्रीय राजमार्गों के साथ-साथ उन पर पैदल चलने वालों, साइकिल चालकों और अन्य गैर-मोटर चालित उपयोगकर्ताओं के सुरक्षित आवागमन के अधिकार को मान्यता देती है तथा कमजोर सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए सुरक्षित और सुलभ बुनियादी ढांचा सुनिश्चित करने हेतु कौन-कौन से कदम उठाए जा रहे हैं। मीत हेयर ने कहा, “यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि इतने गंभीर मुद्दे के बावजूद केंद्र सरकार ने इसका अत्यंत अस्पष्ट और औपचारिक जवाब दिया। सरकार ने सुरक्षित आवागमन को एक अधिकार के रूप में स्पष्ट रूप से स्वीकार करने अथवा सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित आधारभूत ढांचा सुनिश्चित करने की कोई ठोस रूपरेखा प्रस्तुत नहीं की। इसके बजाय केवल मौजूदा दिशा-निर्देशों, सर्वेक्षणों और सड़क सुरक्षा ऑडिट का हवाला दिया गया, जो बिल्कुल भी पर्याप्त नहीं था।” उन्होंने आगे कहा कि अब सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट रूप से घोषित कर दिया है कि पैदल चलने का अधिकार संविधान के भाग-3 के अंतर्गत एक मौलिक अधिकार है और सरकार को इसे बहुत पहले ही स्वीकार कर लेना चाहिए था। उन्होंने कहा, “सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला लाखों पैदल यात्रियों, साइकिल चालकों, बुजुर्गों, महिलाओं, बच्चों और दिव्यांगजनों के लिए आशा की नई किरण लेकर आया है। यह निर्णय सुनिश्चित करता है कि देश में सड़क अवसंरचना केवल वाहनों को ध्यान में रखकर नहीं, बल्कि लोगों की जरूरतों को केंद्र में रखकर विकसित की जाए।” मीत हेयर ने कहा कि यह फैसला आवागमन के संवैधानिक अधिकार को लागू करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगा। इससे भविष्य की परियोजनाओं में अधिकारियों को फुटपाथों, सुरक्षित सड़क पार मार्गों, सार्वभौमिक पहुंच तथा पैदल यात्रियों के लिए अन्य आवश्यक सुविधाओं को प्राथमिकता देने के लिए प्रेरणा मिलेगी। उल्लेखनीय है कि न्यायमूर्ति पी.एस. नरसिम्हा और न्यायमूर्ति ए.एस. चंदूरकर की पीठ ने अपने फैसले में कहा है: “संविधान के भाग-3 के अंतर्गत पैदल चलना एक मौलिक अधिकार है। यह भारत के संविधान के अनुच्छेद 19(1)(डी) के तहत प्रदत्त आवागमन के अधिकार का अभिन्न अंग है, जिसे अनुच्छेद 19(1)(ए), अनुच्छेद 19(1)(बी), अनुच्छेद 19(1)(सी) तथा अनुच्छेद 21 के साथ पढ़ा जाना चाहिए।”
  • 30 जून तक ‘ओपन मैनहोल फ्री’ होगा पंजाब: हरजोत सिंह बैंस

    30 जून तक ‘ओपन मैनहोल फ्री’ होगा पंजाब: हरजोत सिंह बैंस

    चंडीगढ़ : जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ा कदम उठाते हुए पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री स. हरजोत सिंह बैंस ने पूरे राज्य के हर शहर को ‘ओपन मैनहोल-फ्री’ बनाने के लिए 30 जून 2026 को अंतिम तिथि तय की है। सभी नगर निगम कमिश्नरों और अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नरों (शहरी विकास) को इस संबंध में यथावत अनुपालन रिपोर्ट जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि ‘मिशन क्लीन पंजाब’ के तहत चल रही ‘जीरो ओपन मैनहोल’ मुहिम में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनदेखी के सख्त परिणाम भुगतने पड़ेंगे।

    स. हरजोत सिंह ने बताया कि यह निर्देश राज्य स्तर की सुरक्षा ऑडिट के बाद जारी किया गया है, जिसमें मानसून सीजन से पहले सीवरेज बुनियादी ढांचे में 1451 खुले मैनहोल पाए गए थे। उन्होंने कहा कि 1000 से अधिक मैनहोल पहले ही ठीक कर दिए गए हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि बारिश के मौसम के दौरान पानी भरने से होने वाले हादसों को रोकने के लिए बचे हुए सभी खुले मैनहोलों को बंद करने में कोई समझौता नहीं किया जाएगा। खुले मैनहोलों को खासकर बारिश के मौसम में ‘मौत का कुआं’ बताते हुए स. हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि लोगों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता और लापरवाही के लिए जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। यह मुहिम मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की ‘मिशन क्लीन पंजाब’ पहल का हिस्सा है।

    जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय निकाय विभाग ने मैनहोल बंद करने की रियल-टाइम ट्रैकिंग के लिए एक ए.आइ.-एकीकृत मोबाइल ऐप भी शुरू किया है।

    उन्होंने आगे बताया कि सिविल अधिकारियों को अब प्रतिदिन सुबह 7 बजे से 8 बजे तक अनिवार्य रूप से फील्ड निरीक्षण करना होगा, जबकि सभी शहरी केंद्रों में स्थापित वार रूममें तैनात स्टाफ 24 घंटे पानी भरने, सीवर ब्लॉकेज और मानसून संबंधी शिकायतों की निगरानी करेगा।

    इस मुहिम की व्यक्तिगत निगरानी कर रहे श्री घनश्याम थोरी, प्रशासकीय सचिव, स्थानीय निकाय विभाग ने चेतावनी देते हुए कहा कि अंतिम तिथि खत्म होने में मात्र 8 दिन शेष हैं। खुले मैनहोल बंद करने में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी और जवाबदेही तय की जाएगी।

  • राज्यपाल ने समाजसेवी राज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया

    राज्यपाल ने समाजसेवी राज कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया

    शिमला : राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने सोलन जिला के अर्की के प्रसिद्ध समाजसेवी राज कुमार के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। वे 85 वर्ष के थे। अपने शोक संदेश में राज्यपाल ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की। राज कुमार सेना प्रशिक्षण कमांड शिमला से वरिष्ठ लेखा अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। सेवानिवृत्ति के उपरांत उन्होंने अपना जीवन विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के लिए समर्पित कर दिया और मानव कल्याण के कार्यों में सक्रिय रहे। वे नियमित रूप से विभिन्न धार्मिक संस्थाओं एवं आश्रमों को सहयोग प्रदान करते थे तथा अपने गांव के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को हर महीने राशन एवं अन्य आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाते थे।

    उनके निःस्वार्थ सेवाभाव को याद करते हुए राज्यपाल ने कहा कि वह रेड क्रॉस से भी जुड़े रहे और जीवनपर्यन्त मानवता की सेवा के लिए समर्पित रहे। उन्होंने कहा कि वंचित एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के प्रति उनके समर्पण और करुणा की भावना समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका निधन समाज के लिए एक