Blog

  • Punjab News: रेलवे स्टेशन के बाहर गिरा पेड़, एक अमृतधारी लड़के की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: रेलवे स्टेशन के बाहर गिरा पेड़, एक अमृतधारी लड़के की मौत, देखें वीडियो

    SGPC अधिकारियों ने परिवार के प्रति संवेदना जताई,  हर संभव मदद का भरोसा दिया

    अमृतसरः हरियाणा के सिरसा से श्री हरमंदिर साहिब के दर्शन के लिए अमृतसर पहुंचे एक जत्थे के साथ एक दुखद हादसा हो गया। जब अमृतसर रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट के बाहर अचानक एक पुराना विशाल पेड़ गिर गया। इस हादसे में 13 साल के अमृतधारी सिख लड़के राजप्रीत सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार,  सिरसा से लगभग 15 सिखों का एक जत्था देर रात करीब 2 बजे अमृतसर पहुंचा था।

    यह जत्था श्री हरमंदिर साहिब जाने के लिए रेलवे स्टेशन के बाहर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा चलाई जा रही मुफ्त बस सेवा का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान, वहां कई दशक पुराना एक विशाल पेड़ अचानक गिर गया,  जिसकी चपेट में 13 साल का राजप्रीत सिंह आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

    हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों और अन्य श्रद्धालुओं ने तुरंत राहत कार्य शुरू कर दिया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। रेलवे पुलिस स्टेशन अमृतसर के ASI  बगीचा सिंह ने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    घटना की सूचना मिलते ही श्री दरबार साहिब के मैनेजर बिक्रमजीत सिंह सहित SGPC के कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और हर संभव मदद का भरोसा दिया।

    मृतक के पिता ने बताया कि उनका परिवार आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है। उन्होंने कहा कि राजप्रीत सिंह कम उम्र से ही गुरसिखी से जुड़े हुए थे। उन्होंने कम उम्र में ही अमृतपान किया था और नियमित रूप से गुरबानी का पाठ करते थे,  गुरुद्वारा साहिब जाते थे और सिख रीति-रिवाजों के अनुसार जीवन व्यतीत करते थे। उनकी अचानक मौत से परिवार और संगत में शोक की लहर दौड़ गई है।

     

  • डीसी ने केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश, पिपलू मेला तैयारियों का भी लिया जायजा

    डीसी ने केंद्रीय विद्यालय भवन निर्माण में तेजी लाने के दिए निर्देश, पिपलू मेला तैयारियों का भी लिया जायजा

    ऊना सुशील पंडित : उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने सोमवार को बंगाणा में निर्माणाधीन केंद्रीय विद्यालय भवन का निरीक्षण कर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के बच्चों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं और अनुकूल अध्ययन वातावरण उपलब्ध कराना प्राथमिकता है, इसलिए निर्माण कार्य को समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को शीघ्र आधुनिक शैक्षणिक परिसर की सुविधा मिल सके।
    इसके उपरांत उपायुक्त ने 24 से 26 जून तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जिला स्तरीय पिपलू मेला-2026 के आयोजन को लेकर पिपलू मेला स्थल का दौरा कर तैयारियों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल, स्वच्छता, यातायात, पार्किंग, विद्युत आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मेले के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करने के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान उपमंडलाधिकारी (ना.) बंगाणा एवं जिला स्तरीय पिपलू मेला समिति के अध्यक्ष सोनू गोयल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
     
  • 24 जून से शुरू होगा जिला स्तरीय पिपलू मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी

    24 जून से शुरू होगा जिला स्तरीय पिपलू मेला, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रहेगी

    ऊना/सुशील पंडित : 24 से 26 जून तक आयोजित होने वाले ऐतिहासिक जिला स्तरीय पिपलू मेला-2026 को लेकर प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। निर्जला एकादशी के अवसर पर भगवान नरसिंह मंदिर में लगने वाले इस मेले में धार्मिक अनुष्ठानों के साथ-साथ सांस्कृतिक, खेल एवं मनोरंजक गतिविधियां आकर्षण का केंद्र रहेंगी उपमंडलाधिकारी (ना.) बंगाणा एवं मेला समिति के अध्यक्ष सोनू गोयल ने बताया कि मेले को लेकर सारे इंतजाम लगभग पूरे कर लिए गए हैं। मेले में विभिन्न विभागों की विकासात्मक प्रदर्शनी, खेलकूद प्रतियोगिताएं, स्थानीय एवं उभरती प्रतिभाओं की प्रस्तुतियां तथा सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा।

    मेले का शुभारंभ 24 जून को भगवान नरसिंह मंदिर में पूजा-अर्चना और ध्वजारोहण रस्म के साथ होगा। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। 24 जून को प्रसिद्ध लोक गायक काकू राम ठाकुर, 25 जून को सुप्रसिद्ध गायक कुमार साहिल और सुनील मस्ती अपनी प्रस्तुतियां देंगे। वहीं 26 जून को हिमाचली गायक इंशांत भारद्वाज और मोहित गर्ग पिपलू में और मेले के अंतर्गत 26 जून की सायं बंगाणा के भलेत में आयोजित कुटलैहड़ महोत्सव में प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुलाब सिद्धू और नाटी कुलदीप शर्मा भी अपनी प्रस्तुतियों से रंग जमाएंगे।।
    विधायक विवेक शर्मा (विक्कू) ने कहा कि पिपलू मेला क्षेत्र की लोक आस्था, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से बड़ी संख्या में मेले में भाग लेकर इसकी गरिमा बढ़ाने की अपील की है।

  • वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार मल्ही की माता के निधन पर जताया शोक

    वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार मल्ही की माता के निधन पर जताया शोक

    ऊना सुशील पंडित : न्यूज़ चैनल ज़ी पंजाब, हरियाणा, हिमाचल के ऊना जिला संवाददाता राकेश कुमार मल्ही की माता श्रीमती बरतो देवी के निधन पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के निदेशक राजीव कुमार, उपायुक्त ऊना जतिन लाल, जिला लोक सम्पर्क अधिकारी ऊना सहित सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों तथा प्रेस क्लब ऊना, हरोली, बंगाणा, अंब और गगरेट की समस्त कार्यकारिणी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
    श्रीमती बरतो देवी 91 वर्ष की थीं और लंबे समय से आयु संबंधी जटिलताओं से जूझ रही थीं। उनका सोमवार तड़के निधन हो गया। इसके उपरांत उनका अंतिम संस्कार सोमवार को ऊना उपमंडल के सासन गांव में पूरे धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया। शोक संदेश में दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की गई है।
     
  • Health Tips: बारिश के मौसम में बढ़ जाता है आई फ्लू का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के आसान तरीके

    Health Tips: बारिश के मौसम में बढ़ जाता है आई फ्लू का खतरा, जानिए लक्षण और बचाव के आसान तरीके

    Health Tips: बारिश का मौसम जहां लोगों को गर्मी से राहत और सुकून देता है, वहीं इस मौसम में कई तरह की बीमारियों और संक्रमण का खतरा भी बढ़ जाता है। इन्हीं में से एक है कंजंक्टिवाइटिस (आई फ्लू)। हर साल मानसून के दौरान इसके मामलों में तेजी से बढ़ोतरी देखने को मिलती है। अस्पतालों और क्लीनिकों में इस मौसम में आंखों के लाल होने, पानी आने, जलन और खुजली जैसी समस्याओं से परेशान मरीजों की संख्या बढ़ जाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि बढ़ी हुई नमी, वायरस और बैक्टीरिया का तेजी से फैलना तथा गंदगी के संपर्क में आने से यह संक्रमण अधिक फैलता है। क्या होता है कंजंक्टिवाइटिस कंजंक्टिवाइटिस, जिसे आम भाषा में आई फ्लू कहा जाता है, आंख की उस पतली झिल्ली में होने वाली सूजन है जो आंख के सफेद हिस्से और पलकों के अंदरूनी भाग को ढकती है। यह संक्रमण मुख्य रूप से तीन कारणों से हो सकता है
    • वायरल संक्रमण
    • बैक्टीरियल संक्रमण
    • एलर्जी
    इस बीमारी में आंखें लाल हो जाती हैं, पानी आने लगता है और कई बार आंखों में चिपचिपा पदार्थ भी जमा होने लगता है। बच्चों में ज्यादा तेजी से फैलता है संक्रमण बच्चों में आई फ्लू का खतरा अधिक रहता है क्योंकि वे बार-बार अपनी आंखों को छूते या मलते हैं। स्कूलों और भीड़भाड़ वाली जगहों पर यह संक्रमण एक बच्चे से दूसरे बच्चे में आसानी से फैल सकता है। आई फ्लू के प्रमुख लक्षण
    • आंखों का लाल होना
    • आंखों से लगातार पानी आना
    • खुजली और जलन होना
    • आंखों में चुभन महसूस होना
    • पलकों में सूजन आना
    • आंखों से चिपचिपा पदार्थ निकलना
    • तेज रोशनी से परेशानी होना
    • आंखों में भारीपन महसूस होना
    ऐसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है। मानसून में क्यों बढ़ता है आई फ्लू बारिश के मौसम में वातावरण में नमी बढ़ जाती है, जिससे वायरस और बैक्टीरिया तेजी से पनपते हैं। इसके अलावा कई अन्य कारण भी संक्रमण को बढ़ावा देते हैं।
    1. बढ़ी हुई नमी
    नमी वाले वातावरण में सूक्ष्म जीव अधिक समय तक जीवित रहते हैं और तेजी से फैलते हैं।
    1. गंदे पानी का संपर्क
    बारिश का पानी, धूल और प्रदूषण आंखों में जाकर संक्रमण और जलन पैदा कर सकते हैं।
    1. भीड़भाड़ वाले स्थान
    स्कूल, ऑफिस, बाजार और सार्वजनिक परिवहन जैसी जगहों पर संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बीमारी तेजी से फैल सकती है।
    1. संक्रमित वस्तुओं का उपयोग
    तौलिया, रूमाल, तकिया या आंखों से जुड़ी अन्य वस्तुएं साझा करने से भी संक्रमण फैल सकता है। आई फ्लू से बचाव के आसान उपाय विशेषज्ञों के अनुसार कुछ सावधानियां अपनाकर इस संक्रमण से काफी हद तक बचा जा सकता है। हाथों की सफाई रखें दिनभर में हम कई बार अनजाने में अपने चेहरे और आंखों को छूते हैं। ऐसे में हाथों पर मौजूद बैक्टीरिया और वायरस आंखों तक पहुंच सकते हैं। इसलिए साबुन और पानी से नियमित रूप से हाथ धोना बेहद जरूरी है। आंखों को बार-बार न छुएं बिना वजह आंखों को छूने या रगड़ने से बचें। ऐसा करने से संक्रमण एक आंख से दूसरी आंख में फैल सकता है और समस्या बढ़ सकती है। व्यक्तिगत सामान साझा न करें तौलिया, रूमाल, तकिया, आई मेकअप और चश्मा जैसी चीजें किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा न करें। साफ पानी से आंखों की सफाई करें अगर आंखों में जलन या धूल चली जाए तो साफ और ठंडे पानी से आंखों को धो लें। भीड़भाड़ वाली जगहों पर सावधानी रखें संक्रमित व्यक्ति के बहुत करीब जाने से बचें और आंखों को साफ रखें। कब डॉक्टर से संपर्क करें यदि आंखों की लालिमा लगातार बढ़ रही हो, तेज दर्द हो, धुंधला दिखाई दे रहा हो या आंखों से ज्यादा चिपचिपा पदार्थ निकल रहा हो, तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से जांच करवानी चाहिए।  
  • बुजुर्गों की सेवा और देखभाल के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध, Dr. Baljeet Kaur ने खुद किया अहम ऐलान

    बुजुर्गों की सेवा और देखभाल के लिए पंजाब सरकार वचनबद्ध, Dr. Baljeet Kaur ने खुद किया अहम ऐलान

    चंडीगढ़: पंजाब सरकार द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में तीन वर्षों के दौरान 18 सरकारी और गैर-सरकारी संगठनों के सहयोग से संचालित किए जा रहे वृद्धाश्रमों को कुल 15.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की गई है। इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 के दौरान 4.93 करोड़ रुपये, 2024-25 के दौरान 6.67 करोड़ रुपये और 2025-26 के दौरान 4.10 करोड़ रुपये की अनुदान राशि जारी की गई है। वर्तमान समय में राज्य के इन वृद्धाश्रमों में 641 बुजुर्गों को लाभ मिल रहा है, जिन्हें आवास, पौष्टिक भोजन और स्वास्थ्य देखभाल जैसी बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। बुजुर्गों को हमारे परिवारों की जड़ें और अमूल्य विरासत बताते हुए डॉ. बलजीत कौर ने कहा, “जिन माता-पिता ने अपना पूरा जीवन परिवारों को संवारने के लिए समर्पित किया, उन्हें बुढ़ापे में सम्मान और सहारा देना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

    बुजुर्गों की भलाई के लिए सरकार के अन्य महत्वपूर्ण प्रयास

    ‘क्वालिटी ऑफ लाइफ’ पर जोर : सरकार का उद्देश्य केवल वित्तीय सहायता प्रदान करना नहीं, बल्कि वृद्धाश्रमों में उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं, मनोरंजन और घर जैसा वातावरण सुनिश्चित करना है। अधिकारियों को लगातार निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं। एल्डर हेल्पलाइन 14567 : बुजुर्गों के साथ किसी भी प्रकार की उपेक्षा, दुर्व्यवहार या शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तत्काल सहायता और शिकायत निवारण के लिए हेल्पलाइन नंबर 14567 पूरी तरह कार्यशील है। समाज से अपील : कैबिनेट मंत्री ने समाज से अपील की कि सरकार बेसहारा बुजुर्गों का सहारा बन रही है, लेकिन हम सभी को मिलकर ऐसा वातावरण तैयार करना चाहिए, जहां हर बुजुर्ग अपने परिवार में सुरक्षित महसूस करे। “हमारे बुजुर्ग हमारा सम्मान हैं और उनकी मुस्कान ही हमारी जन-कल्याणकारी नीतियों की वास्तविक सफलता है।” — डॉ. बलजीत कौर।
  • आईटीआई चलोला में जागरूकता शिविर आयोजित

    आईटीआई चलोला में जागरूकता शिविर आयोजित

    युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों बारे किया जागरूक, नशा मुक्त समाज का दिया संदेश

    ऊना सुशील पंडित : सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश के सौजन्य से जिला कल्याण अधिकारी ऊना तथा जिला क़ानूनी सेवा प्राधिकरण ऊना के संयुक्त सहयोग से शोभित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान चलोला में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

    शिविर के दौरान प्रशिक्षु बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों, नशे से बचाव के उपायों तथा नशे से संबंधित कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है, इसलिए युवाओं को नशे से दूर रहकर अपने उज्ज्वल भविष्य के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।

    इस अवसर पर औषधि निरीक्षक जिला अस्पताल ऊना पंकज गौतम, तहसील कल्याण अधिकारी ऊना जतिन्द्र शर्मा तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ऊना के अधिवक्ता कुलबीर कुमार ने प्रशिक्षुओं को नशे के दुष्प्रभाव, इससे बचाव एवं कानून के तहत मिलने वाली सजा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी।
    तहसील कल्याण अधिकारी ऊना जतिन्द्र शर्मा ने सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा जनकल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की भी जानकारी विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाई।

    संस्थान के प्रधानाचार्य देसराज गौतम ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने और जीवन में सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने का आग्रह किया, ताकि अधिक से अधिक युवा नशा मुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

     

     

  • लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: CM योगी ने जताया दुख, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, अब तक 15 बच्चों की मौत

    लखनऊ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: CM योगी ने जताया दुख, PM मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान, अब तक 15 बच्चों की मौत

    Lucknow coaching centre fire News: लखनऊ के अलीगंज इलाके के पुरनिया स्थित एक कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग की घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उस समय मुख्यमंत्री अलीगढ़ में विभिन्न विकास परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल थे। जैसे ही उन्हें हादसे की जानकारी मिली, उन्होंने मंच से ही घटना पर शोक जताया और अपने बाकी कार्यक्रम रद्द कर लखनऊ लौटने का फैसला किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि लखनऊ में हुई यह अग्नि दुर्घटना बेहद दुखद और हृदय विदारक है। उन्होंने मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए भगवान श्रीराम से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। प्रधानमंत्री मोदी ने भी व्यक्त की संवेदना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस दर्दनाक हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि लखनऊ में आग लगने की घटना में लोगों की मौत की खबर बेहद दुखद है। उनकी संवेदनाएं पीड़ित परिवारों के साथ हैं और वे घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।   प्रधानमंत्री ने बताया कि राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है और प्रशासन हर संभव मदद पहुंचा रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (PMNRF) से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने का ऐलान किया गया है। आग लगते ही मची अफरा-तफरी कोचिंग सेंटर में अचानक आग लगने के बाद अंदर मौजूद छात्रों में हड़कंप मच गया। धुआं और आग तेजी से फैलने के कारण छात्रों ने जान बचाने के लिए इमारत से बाहर निकलने की कोशिश की। कई छात्रों ने घबराकर ऊंचाई से छलांग लगा दी, जिससे वे घायल हो गए। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार 15 बच्चों की मौते होने की खबर सामने आई है। ये आंकड़ा अभी बड़ भी सकता है। राहत और बचाव अभियान जारी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। जिला अधिकारी (डीएम) समेत कई वरिष्ठ अधिकारी राहत कार्य की निगरानी कर रहे हैं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक भी घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। बचाव दल को अंदर फंसे लोगों तक पहुंचने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। रेस्क्यू टीम ने कोचिंग सेंटर के साथ बने मकान की छत से दीवार काटकर अंदर पहुंचने का प्रयास किया। अब तक करीब 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालकर ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है।  
  • बिना टिकट ट्रेन में सफर करना पड़ेगा महंगा, रेलवे ने दोगुना किया जुर्माना

    बिना टिकट ट्रेन में सफर करना पड़ेगा महंगा, रेलवे ने दोगुना किया जुर्माना

    Train Ticket Rule News: भारत में ट्रेन को लोगों की लाइफलाइन कहा जाता है। हर दिन लाखों यात्री ट्रेन के जरिए अपने घर, काम और अन्य जगहों तक पहुंचते हैं। हालांकि, कई लोग आज भी बिना टिकट यात्रा करते हैं, जिससे रेलवे को नुकसान होता है। ऐसे यात्रियों पर लगाम लगाने के लिए भारतीय रेलवे ने अपने नियम और सख्त कर दिए हैं। 20 जून 2026 से लागू हुए नए नियम भारतीय रेलवे ने जन विश्वास अधिनियम 2026 के तहत रेलवे एक्ट 1989 की धारा 137 और 138 में बदलाव किया है। नए नियमों के अनुसार अब बिना वैध टिकट यात्रा करना या पहले इस्तेमाल किए गए टिकट के साथ सफर करना गंभीर अपराध माना जाएगा। इन नियमों को 20 जून 2026 से पूरे देश में लागू कर दिया गया है।   अब कितना लगेगा जुर्माना रेलवे के नए नियमों के तहत अगर कोई यात्री बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा जाता है तो उसे न सिर्फ पूरा किराया देना होगा, बल्कि अतिरिक्त जुर्माना भी भरना पड़ेगा। पहले बिना टिकट यात्रा करने पर न्यूनतम 250 रुपये का जुर्माना लगता था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 500 रुपये कर दिया गया है। यानी अब यात्रियों को पहले के मुकाबले दोगुना जुर्माना भरना पड़ सकता है। किन मामलों में होगी कार्रवाई रेलवे द्वारा निम्नलिखित स्थितियों में जुर्माना और कानूनी कार्रवाई की जा सकती है—
    1. बिना टिकट यात्रा करने पर
    यदि कोई व्यक्ति ट्रेन में बिना टिकट सफर करता हुआ पाया जाता है।
    1. पुराने या इस्तेमाल किए गए टिकट के साथ यात्रा करने पर
    अगर कोई यात्री पहले से इस्तेमाल किए जा चुके टिकट का दोबारा उपयोग करता है।
    1. गलत टिकट के साथ सफर करने पर
    यदि कोई व्यक्ति गलत श्रेणी, गलत रूट या किसी अन्य व्यक्ति के टिकट पर यात्रा करता है। जुर्माना नहीं भरने पर क्या होगा रेलवे ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई यात्री जुर्माना देने से इनकार करता है या नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। गंभीर मामलों में यात्री को 6 महीने तक की जेल भी हो सकती है। इसलिए रेलवे ने सभी यात्रियों को नियमों का पालन करने की सलाह दी है। रेलवे की यात्रियों से अपील रेलवे ने यात्रियों से आग्रह किया है कि वे हमेशा वैध टिकट लेकर ही यात्रा करें। नियमों का पालन करने से न केवल परेशानी से बचा जा सकता है, बल्कि रेलवे व्यवस्था को भी बेहतर बनाया जा सकता है। रेलवे का कहना है कि इन सख्त नियमों का उद्देश्य यात्रियों में अनुशासन बनाए रखना और बिना टिकट यात्रा की घटनाओं को कम करना है।  
  • लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 14 लोगों की हुई मौत, देखें वीडियो

    लखनऊ के कोचिंग सेंटर में लगी भीषण आग, 14 लोगों की हुई मौत, देखें वीडियो

    नई दिल्ली: लखनऊ से एक बड़ी खबर सामने एक बड़ी खौफनाक खबर सामने आ रही है। शहर के भीड़-भाड़ वाले अलीगंज इलाके में एक इमारत में भीषण आग लग गई है। आग की लपेंट इतनी भयावह थी कि पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया है। बिल्डिंग में एक कोचिंग सेंटर भी है जहां मौजूद कुछ छात्रों ने ऊपर से कूदकर अपनी जान बचाई है। अभी तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। फिलहाल फायर ब्रिगेड़ से आग पर काबू पा लिया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगाना बताया जा रहा है।

    डिप्टी सीएम का आया बयान

    डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि लखनऊ अग्निकांड में टोटल 14 बच्चों की मौत हुई है और 4 बच्चे घायल हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है। पीड़ित परिवार के साथ पूरी सरकार खड़ी है। उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। कोई भी बच नहीं पाएगा। कड़ी से कड़ी कार्रवाई होगी।

    सीएम योगी ने हादसे पर जताया दुख

    यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ जी ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि -‘मेरी हार्दिक इच्छा थी कि आज मैं अलीगढ़ में हूं लेकिन मुझे दुख के साथ कहना पड़ रहा है। अभी अभी मुझे जानकारी मिली है कि लखनऊ में एक अग्निकांड की दुखद घटना हुई है। उसकी चपेट में कुछ बच्चे भी आए हैं इसलिए मुझे तत्काल वापिस जाना पड़ रहा है और जिन्होंने जान खोई उनके परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं’।

    कोचिंग सेंटर में अचानक भीषण लगी आग

    जानकारी के अनुसार, अलीगंज के पुरनिया इलाके में उषा मेहता रोड पर बहुमंजिला इमारत में चल रहे प्राइवेट में चल रहे प्राइवेट कोचिंग सेंटर में अचानक भीषण आग लग गई है। देखते ही देखते आग की लपटों और काले धुएं के गुबार ने पूरी इमारत को अपनी आगोश में ले लिया है। इससे कोचिंग सेंटर के अंदर और आस-पास के इलाके में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई है। आग की इस घटना से जुड़े जो वीडियो सामने आए हैं। उनमें कुछ छात्र ऊपरी मंजिल से कूदते हुए भी दिख रहे हैं। यह दर्दनाक हादसा अलीगंज के सेक्टर-डी स्थित बी-2 ब्लॉक का है। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड़ की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया है। पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर मौजूद है। बिल्डिंग के अंदर से तीन शव निकाले जा चुके हैं। वहीं 4 लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चश्मदीदों का कहना है कि जिस समय बिल्डिंग में आग लगी। उस समय कोचिंग सेंटर में क्लास चल रही थी। अचानक खिड़कियों से धुआं और आग की लपटें बाहर आने लगी। देखते ही देखते चीख पुकार मच गई है। बिल्डिंग के अंदर से बचाओ-बचाओ की आवाजें आ रही है। लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड़़ और पुलिस को घटना की खबर दी है।