Blog

  • अपराधियों के हौसले बुलंद, मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा हड़कंप

    अपराधियों के हौसले बुलंद, मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर पर की ताबड़तोड़ फायरिंग, मचा हड़कंप

    वैशाली: बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में अपराधियों के हौसले लगातार बढ़ते नजर आ रहे हैं। ताजा घटना नगर थाना क्षेत्र के जढुआ इलाके की है, जहां दिनदहाड़े एक मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

    बाइक पर आए बदमाशों ने की फायरिंग
    जानकारी के अनुसार, दो बदमाश बाइक पर सवार होकर खुशी मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर पहुंचे। दुकान के पास पहुंचते ही दोनों अपराधियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

    बाल-बाल बची दुकान मालिक की जान
    फायरिंग के समय दुकान के अंदर मौजूद मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर के मालिक की किस्मत अच्छी रही और वह हमले में बाल-बाल बच गए। हालांकि इस घटना ने उन्हें और आसपास के लोगों को बुरी तरह डरा दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।

    CCTV कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
    अपराधियों की यह पूरी करतूत दुकान और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई। अब पुलिस इन फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। माना जा रहा है कि सीसीटीवी फुटेज जांच में अहम सबूत साबित हो सकती है।

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
    घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गई। नगर थाना की टीम के साथ हाजीपुर सदर के एसडीपीओ सुबोध कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके का निरीक्षण किया और जरूरी सबूत जुटाने शुरू कर दिए।

    कई एंगल से जांच कर रही पुलिस
    पुलिस इस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में आपसी रंजिश, रंगदारी और अन्य आपराधिक कारणों को भी ध्यान में रखा गया है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के पीछे की असली वजह का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

    घटनास्थल से मिले दो खोखे
    हाजीपुर सदर के एसडीपीओ सुबोध कुमार ने बताया कि पुलिस ने मौके से दो खोखे बरामद किए हैं। साथ ही दुकान मालिक और उसके बड़े भाई से भी पूछताछ की जा रही है ताकि किसी पुराने विवाद या दुश्मनी की जानकारी मिल सके।

    जल्द गिरफ्तारी का दावा
    पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और तकनीकी साक्ष्यों की भी मदद ली जा रही है। अधिकारियों को उम्मीद है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है और मामले की गहन जांच जारी है।

     

     

     

  • Jalandhar News : CT Institute में हंगामा, Exam के दौरान Computer हुए बंद, देखें वीडियो

    Jalandhar News : CT Institute में हंगामा, Exam के दौरान Computer हुए बंद, देखें वीडियो

    जालंधर(ens) : सीटी इंस्टीट्यूट में छात्रों ने जमकर हंगामा किया। मिली जानकारी के अनुसार UGC के छात्रों की परीक्षा का सेंटर सीटी इंस्टीट्यूट में बनाया गया था। छात्र परीक्षा देने के लिए केंद्र पर पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि पेपर के दौरान अचानक कई कंप्यूटर बंद हो गए, जिसके चलते छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

    तकनीकी खराबी के कारण परीक्षा प्रभावित होने पर छात्रों ने नाराजगी जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। छात्रों ने परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए समस्या का जल्द समाधान करने की मांग की। वहीं Ct मैनेजमेंट के Harpreet Singh ने बताया कि संस्थान की ओर से तकनीकी समस्या को दूर करने के प्रयास किए गए है।

     

  • US-Iran Deal के बाद बढ़े सोने-चांदी के दाम, इस वजह से आए एकदम से दामों में तेजी

    US-Iran Deal के बाद बढ़े सोने-चांदी के दाम, इस वजह से आए एकदम से दामों में तेजी

    नई दिल्ली: सोना और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी देखी जा रही है। सोमवार को मल्टी कमोडिटी मार्केट में सोने और चांदी के भाव दिन के उच्च स्तर पर कारोबार कर रहे थे। सोना 1400 रुपये या 1 फीसदी चढ़कर 1,48,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी के भाव में बड़ी तेजी आई थी। एमसीएक्स पर चांदी की कीमत 4500 रुपये या 2 फीसदी चढ़कर करीब 2.38 लाख रुपये किलो पर थी। सोना और चांदी में यह तेजी तब आई है जब स्विटजरलैंड में अमेरिका और ईरान के बीच जंग और होर्मुज को लेकर बातचीत हो रही है। उम्मीद की जा रही है कि इस बातचीत में दोनों पक्षों के बीच जंग रोकने और होर्मुज को पूरी तरह से खोलने पर सहमति बन सकती है।

    सोने और चांदी के भाव हुए तेज

    फिलहाल दोनों देशों के बीच पहले दौरे की बातचीत पूरी हुई है। जिसमें दोनों देश स्विटजरलैंड में पहले दौर की वार्ता के बाद अमेरिका और ईरान अंतरिम समझौते के लिए 60 दिन के रोडमैप पर सहमत हुए है। इस रोडमैप के अंतर्गत दोनों देश होर्मुज को दोबारा बंद नहीं होने देने और अन्य बातों पर चर्चा करेंगे। साथ ही प्रयास करेंगे कि दोनों देशों के बीच दोबारा कभी टकराव न हो। पहले दौर के सफल बातचीत के बाद सोने और चांदी के दाम में तेजी देखी जा रही है। इसके अलावा सोने और चांदी के भाव में तेजी के कुछ और भी कारण हैं।

    सोने चांदी की भाव में तेजी

    सुरक्षित निवेश

    वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों ने सोने और चांदी में निवेश बढ़ाया है जिससे इन असेट की कीमतों को सपोर्ट मिला है। सोने चांदी के भाव में तेजी देखी जा रही है।

    सोने चांदी की भाव में तेजी

    सुरक्षित निवेश

    वैश्विक आर्थिक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच निवेशकों ने सोने और चांदी में निवेश बढ़ाया है जिससे इन असेट की कीमतों को सपोर्ट मिला है। सोने चांदी के भाव में तेजी देखी जा रही है। अमेरिकी डॉलर में भी सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी तेजी आई है। स्पॉट सिल्वर में लगभग 2.4% की तेजी देखी गई है जिसका असर भारतीय बाजार पर भी पड़ा है। वहीं सोने के दाम में 1 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है और 4200 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है।
  • Karan Aujla के गाने Winning Speech पर थिरके Virat Kohli के कदम, सामने आया दिलचस्प Video

    Karan Aujla के गाने Winning Speech पर थिरके Virat Kohli के कदम, सामने आया दिलचस्प Video

    मनोरंजन: पंजाबी सिंगर करण औजला आज के समय में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। उन्होंने अपनी आवाज और स्टाइल से ग्लोबल म्यूजिक इंडस्ट्री में एक अलग मुकाम हासिल किया है। अपने लगातार हिट गानों और दमदार और परफॉर्मेंस के दम पर वो आज दुनियाभर में एक बड़ा म्यूजिक सेंसेशन बन चुके हैं। हाल ही में करण औजला ने दिल्ली में One 8 Global के ग्रैंड लॉन्च इवेंट में अपनी धमाकेदार परफॉर्मेंस से समां बांध दिया है। उन्होंने विनिंग स्पीच, वेवी और एमएफ गबरु जैसे अपने सुपरहिट गानों पर परफॉर्म पर दर्शकों का दिल जीत लिया है।

    विनिंग स्पीच पर झूमे विराट कोहली

    21 जून को दिल्ली के यशोभूमि में आयोजित One 8 Global के ग्रैंड लॉन्च इवेंट में हजारों फैंस की भीड़ उमड़ी है। इस खास इवेंट में करण औजला और क्रिकेट स्टार विराट कोहली को एक साथ देखने के लिए लोग काफी एक्साइटेड नजर आए हैं। करण औजला ने एक के बाद एक अपने हिट गानों से माहौल को जोश से भर दिया है। इवेंट का सबसे खास पल तब आया जब उन्होंने अपना पॉपुलर गाना विनिंग स्पीच गाया है। इस दौरान कॉन्सर्ट में मौजूद सभी लोग उनके साथ गुनगुनाते नजर आए। इवेंट का एक और खास पल तब आया जब करण औजला ने विराट कोहली को स्टेज पर बुलाया है। सिंगर ने जैसे ही विनिंग स्पीच फिर से परफॉर्म किया है। विराट उनके साथ खड़े होकर पूरे माहौल का आनंद लेते नजर आए। दोनों सितारों को एक साथ स्टेज पर देखकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिला। दोनों के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    इवेंट का एक और खास पल तब आया जब करण औजला ने विराट कोहली को स्टेज पर बुलाया है। सिंगर ने जैसे ही विनिंग स्पीच फिर से परफॉर्म किया है। विराट उनके साथ खड़े होकर पूरे माहौल का आनंद लेते नजर आए। दोनों सितारों को एक साथ स्टेज पर देखकर दर्शकों में जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिला है। दोनों के कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मैच खेलने से पहले सुनते ही सिंगर का ये गाना विराट कोहली ने करण औजला की जमकर तारीफ भी की है। उन्होंने कहा कि – ‘आप गाने दिल से लिखते हैं एक गाना जिससे मैं रिलेट कर पाता हूं वो विनिंग स्पीच क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि वो उस जर्नी को दिखाता है जिससे आप गुजरे होते हैं। मैं अपनी जर्नी और इस गाने में बहुत सिमिलैरिटीज पाता हूं मैंने बहुत छोटी उम्र में अपने पिता को खो दिया था इसलिए ये गाना मेरे लिए काफी स्पेशल है। मैं अक्सर इसे मैच खेलने के लिए निकलने से पहले सुनता हूं’।    
  • Jalandhar News: Chawla Mobile Shop पर पहुंचे CP Satinder Singh, देखें वीडियो

    Jalandhar News: Chawla Mobile Shop पर पहुंचे CP Satinder Singh, देखें वीडियो

    गोली चलाने वाले आरोपियों के बारे में की पूछताछ

    जालंधर (ens) : अवतार नगर चावला मोबाइल दुकान पर सोमवार दोपहर पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह पुलिस टीम सहित पहुंचे, जहां उन्होंने गोली चला भागने वाले आरोपितों के बारे में दुकान मालिक अंकुश से बातचीत की और हालातों की जानकारी ली। पुलिस कमिशन ने कहा कि गोली चलाने के वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ की जा रही। उनकी टीम जल्द ही दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी। उन्होंने कहा नौजवान पीढ़ी आज समय में विदेश में बैठे लोगों के बहकावे में आकर ऐसी वारदातों को अंजाम दे रही है। उन्हें किसी के बहकावे नहीं आना चाहिए।

    बता के कि दो दिन पहले थाना भार्गव कैंप के अधीन आते इलाके में चावला मोबाइल पर फायरिंग होने की घटना सामने आई थी। घटना के दौरान सिक्योरिटी गार्ड दुकान के बाहर बैठा हुआ था। इस दौरान बाइक पर सवार 2 नौजवान आए और एक युवक ने बाइक से उतरकर फायरिंग शुरू कर थी। वहीं सिक्योरिटी गार्ड ने दिलेरी दिखाते हुए पत्थर उठाकर मारने का प्रयास किया था, लेकिन तब तक बाइक सवार मौके से फरार हो गए थे, जिसके बाद कुछ दूरी पर लोगों ने शोर सुनकर बाइक सवारों का पीछा कर एक युवक को बाइक व हथियार सहित काबू कर लिया था और उसे मारपीट के बाद पुलिस के हवाले कर दिया था।

     

  • Punjab News: शिवसेना पंजाब के Chairman Rajeev Tandon की पायलट गाड़ी पर निहंग सिंहों ने किया हमला, देखें वीडियो

    Punjab News: शिवसेना पंजाब के Chairman Rajeev Tandon की पायलट गाड़ी पर निहंग सिंहों ने किया हमला, देखें वीडियो

    लुधियाना: सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब शिवसेना पंजाब के चेयरमैन राजीव टंडन की पायलट गाड़ी को कुछ निहंग सिंहो ने रोक लिया है। यह पूरी घटना फ्रेंड्स रीजेंस के पास हुई है। इस दौरान सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर चेतन के खिलाफ विभिन्न सिख जत्थेबंदियों द्वारा धरना दिया जा रहा था। उसी दौरान राजीव टंडन वहां से गुजर रहे थे और उनकी पायलट गाड़ी में निहंग सिंह ने पहचान लिया। इसके बाद कुछ प्रदर्शनकारियों ने उनकी गाड़ी के आगे खड़े होकर जोर-जोर से नारेबाजी शुरु कर दी है। मौके पर मौजूद कुछ पुलिसकर्मियों ने स्थिति को संभालने का प्रयास भी किया है।

    इसके बाद सीआईए-1 और स्थानीय पुलिस की अतिरिक्त टीमें भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पूरी सुरक्षा के साथ राजीव टंडन के काफिल को वहां से रवाना करवा दिया। इस पूरी घटना के बाद शिवसेना नेता ने इसको ऊपर जानलेवा हमले की कोशिश बताया। सामने आई जानकारी के अनुसार, राजीव टंडन आज सुबह अपने दफ्तर में जा रहे थे। इसी दौरान फ्रेंड्स रीजेंसी के पास चल रहे धरना स्थल के पास उनकी पायलट गाड़ी पहुंची। मौके पर मौजूद कुछ निहंग सिंहों ने उनको गाड़ी को रोक लिया और विरोध के तौर पर नारेबाजी शुरु कर दी।

    मौके पर मौजूद लोगों के साथ कुछ समय के लिए मौके पर ही तनाव की स्थिति बनी रही। पुलिस अधिकारियों ने हालात को संभाला और किसी भी तरह की घटना को होने से रोका। शिवसेना नेता ने आरोप लगाया है कि उन पर जानलेवा हमले करने की कोशिश की गई है। बता दें कि कुछ दिन पहले भी राजीव टंडन ने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने सार्वजनिक स्थानों पर कृपाण लेकर चलने को लेकर सख्त नियम लागू करने की मांग की थी। उनकी इस टिप्पणी के बाद विवाद बढ़ गया है। अब इस घटना के बाद पुलिस पूरी घटना की अच्छे से जांच कर रही है।

     

  • Britain के PM Keir Starmer ने अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें मुख्य वजह

    Britain के PM Keir Starmer ने अपने पद से दिया इस्तीफा, जानें मुख्य वजह

    नई दिल्ली: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टामर पर इस्तीफा दे दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी अपनी लेबर पार्टी के ऐसे कई सांसद और कैबिनेट मंत्री चाहते हैं कि वह पद छोड़ दें। डाउनिंग स्ट्रीट से जारी एक बयान में कीर स्टार्मर ने यह कह दिया है कि उन्होंने अपने फैसले की जानकारी किंग को दे दी है। अगले पीएम चुने जाने तक वे पद पर बने रहेंगे। कीम स्टार्मर ने लेबर पार्टी के नेता के पद से भी वो इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने खुद आज एक अहम प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए इस बात की जानकारी दी है।

    14 साल बाद सत्ता में दिलवाई थी वापसी

    दो साल पहले स्टारमर ने लेबर पार्टी को 14 साल बाद सत्ता में वापसी दिलवाई थी लेकिन अब उनकी नेतृत्व क्षमता पर सवाल उठ रहे हैं। शुक्रवार को रवाना होने से पहले उन्होंने कहा था कि वह पार्टी को छोड़कर नहीं जाएंगे और सभी को एकजुट होकर काम करना चाहिए।

    बर्नहम की चुनौती

    स्टारमर की लिए सबसे बड़ी चुनौती ही उनकी पार्टी के नेता एंडी बर्नहम बनकर उभरे हैं। मेकरफील्ड उपचुनाव में बर्नहैम में बड़ी जीत हासिल की है। एंडी बर्नहम ने विपक्षी दलों के उम्मीदवारों को भारी अंतर से हराया है। लेबर पार्टी के कई सांसदों का मानना है कि 2029 के आम चुनाव में दक्षिणपंथी नेता नाइजेल फराज का मुकाबला करने के लिए बर्नहैम बेहतर विकल्प हो सकते हैं। स्टारमर के खिलाफ अंसतोष मई में हुए चुनावों में लेबर पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद और बढ़ गया है।

    पार्टी का बढ़ा विरोध

    स्टारमर के खिलाफ सबसे बड़े संकट उनकी अपनी पार्टी से ही पैदा हुआ है। मई में हुए स्थानीय चुनावों में लेबर पार्टी के खराब प्रदर्शन के बाद कई सांसद और मंत्री उनके नेतृत्व से नाराज हो गए। रिपोर्ट्स के अनुसार, कई सीनियर नेताओं ने उनसे इस्तीफा देने या पद छोड़़ने की समयसीमा तय करने की मांग की है। पार्टी के अंदर यह भावना मजबूत होती जा रही है। अगले चुनाव से पहले नए नेतृत्व की जरुरत है।  
  • Google Earth में आया कमाल का फीचर, अब इस तरह देख पाएंगे लोग धरती

    Google Earth में आया कमाल का फीचर, अब इस तरह देख पाएंगे लोग धरती

    टेक्नोलॉजी: गूगल लगातार अपने मैप और नेविगेशन प्लेटफॉर्म को बेहतर बनाने में जुटा है। इसी कड़ी में कंपनी ने Google Earth का ऐसा फीचर वेब ब्राउजर पर उपलब्ध करा दिया है। दुनिया को देखने का आपका नजरिया बदल सकता है। खास बात यह है कि इसके लिए किसी भी एक्स्ट्रा सॉफ्टवेयर या पेमेंट की जरुरत नहीं है। अब यूजर्स सीधे अपने कंप्यूटर के ब्राउजर से दुनिया के ऊपर वर्चुअल उड़ान भर सकते हैं।

    आखिर क्या होता है Google Fight Simulator?

    Google Flight Simulator एक ऐसा टूल है जो यूजर्स को वर्चुअल विमान उड़ाने का एक्सपीरियंस उपलब्ध कराता है। इसकी मदद से आप पृथ्वी के अलग-अलग हिस्सों के ऊपर उड़ान भर सकते हैं। गूगल Earth के 3D Maps, इमारतों और नैचुरल जगहों को अलग नजरिए से देख सकते हैं हालांकि यह किसी प्रोफेशनल फ्लाइट सिम्युलेटर गेम जितना मुश्किल या असली नहीं लेकिन दुनिया का एक्सपलोर करने का यह एक बेहद मजेदार तरीका जरुर है।

    Google Earth का नया फीचर

    गूगल ने जून 2026 में घोषणा की कि उसका फेमस Flight Simulator फीचर अब ज्यादा यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है। पहले यह फीचर गूगल Earth एप्लिकेशन के अंदर एक छिपे हुए ईस्टर एग की तरह मौजूद था लेकिन अब इसे वेब वर्जन में भी शामिल कर दिया गया है। कंपनी का मकसद Google Earth के कई एडवांस फीचर्स को ब्राउजर अनुभव का हिस्सा बनाना है। इसके अंतर्गत Elevation Profiles, एक्स्ट्रा डेटा लेयर्स और नए इम्पोर्ट ऑप्शन भी ऐड किए जा रहे हैं। फ्लाइट सिमुलेएटर का इसी का एक हिस्सा है।

    इस तरह करें इस्तेमाल

    यदि आप इस फीचर का इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इन आसान स्टेप्स को फॉलो कर लें। . अपने कंप्यूटर पर गूगल Earth खोलें। . सर्च बार के पास दिखाई देने वाले Explore Earth Option पर क्लिक करें। . ऊपर मैन्य में मौजूद Tools सेक्शन चुनें। . इसके बाद Flight Simulator ऑप्शन पर क्लिक करें। . कीबोर्ड की Arrow Keys का इस्तेमाल करके विमान को ऊपर-नीचे या दाएं-बाएं मोड़ सकते हैं। . Page Up और Page Down बटन से फ्लाइट की स्पीड कंट्रोल की जा सकती है। . माउस पर क्लिक करके कंट्रोल मोड भी बदला जा सकता है। यदि उड़ान के दौरान फ्लाइट क्रैश हो जाए तो You Crashed Restart ऑप्शन दबाकर आप फिर से अपनी फ्लाइट उड़ा सकते हैं।

    मोबाइल यूजर्स के लिए नहीं होगी सुविधा

    फिलहाल यह सुविधा सिर्फ डेस्कटॉप ब्राउजर पर उपलब्ध है। Android और Iphone यूजर्स अभी अपने स्मार्टफोन पर इसका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसके अलावा यह फीचर सरल फ्लाइट फिजिक्स पर बेस्ड है इसलिए इसे सिर्फ मनोरंजन और एक्सप्लोरेशन के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है। कम इंटरनेट स्पीड वाले यूजर्स को कुछ 3D एलिमेंटस लोड होने में परेशानी भी हो सकती है।    
  • स्कूल में firing, 3 Student’s की मौत; देखें वीडियो

    स्कूल में firing, 3 Student’s की मौत; देखें वीडियो

    मनीलाः मध्य फिलीपींस के टाक्लोबन शहर स्थित एक स्कूल में सोमवार सुबह अंधाधुंध फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसकी एक वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में बच्चे शोर मचा रहे है और गोलीबारी की आवाजे आ रही है।
    जानकारी के अनुसार गोलीबारी में तीन छात्रों की मौत हो गई, जबकि पांच घायल हो गए। ये घटना सुबह करीब 9 बजे बरंगाय सैन जोस के एक स्कूल परिसर के भीतर हुई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने एक संदिग्ध नाबालिग को हिरासत में लिया है। सूचना पाकर मौके पर पकड़े गए आरोपी की पहचान कानून के उल्लंघन में शामिल एक नाबालिग के रूप में हुई है, जो बरंगाय सैन जोस का रहने वाला है। पुलिस ने घटना की जांच और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है, और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गोलीबारी की वजह क्या थी? आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसके कारण यह गोलीबारी हुई। फिलहाल पुलिस ने ने पीड़ितों की पहचान जारी नहीं की है और कहा है कि उनके परिवारों को अभी सूचित नहीं किया गया है।  
  • स्कूल मनमानी फीस नहीं बढ़ा पाएंगे: नियम तोड़ा तो मान्यता होगी रद्द, देखें Live

    स्कूल मनमानी फीस नहीं बढ़ा पाएंगे: नियम तोड़ा तो मान्यता होगी रद्द, देखें Live

    चंडीगढ़ः पंजाब कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में हुई। बैठक में उनके आधिकारिक आवास (चंडीगढ़) पर आयोजित की गई। बैठक में कई बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। जिसकी वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने कैबिनेट बैठक के बाद जानकारी दी।

    वित्त मंत्री ने कहा कि पंजाब में कोई भी प्राइवेट शैक्षणिक संस्थान अब साल में 5 प्रतिशत से अधिक फीस नहीं बढ़ा पाएगा। इस संबंध में कैबिनेट बैठक में अध्यादेश को मंजूरी दे दी गई है। इसे अंतिम मंजूरी के लिए राज्यपाल के पास भेज दिया गया है।

    उन्होंने बताया कि पिछले 36 महीनों में यदि किसी स्कूल ने फीस में 15 फीसदी से अधिक वृद्वि की गई है तो उसे अभिभावकों को पैसा लौटाना होगा।

    उन्होंने कहा कि अगर कोई स्कूल फीस 5 फीसदी बढ़ाना चाहता है, तो उसके लिए कमेटी बनाई गई है। उसके लिए स्कूलों को 6 महीने पहले आवदेन करना होगा। वहीं, स्कूल को अपना फाइनेंशियल ऑडिट करना हो। स्कूल को बताना होगा कि क्यों फीस बढ़ाई गई है।