Blog

  • Punjab News: Park में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: Park में संदिग्ध हालात में युवक की मौत, देखें वीडियो

    फतेहगढ़ साहिबः सिरहिंद में अंडरब्रिज के पास एक पार्क में संदिग्ध हालात में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

    जानकारी के मुताबिक पुलिस को 112 नंबर पर कॉल करके सूचना मिली थी कि अंडरब्रिज के पास पार्क में एक व्यक्ति का शव पड़ा है। सूचना मिलने के बाद एसएचओ राजवंत के नेतृत्व में एएसआई मान सिंह की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। इसी बीच, पार्षद के पति और समाजसेवी गुरप्रीत सिंह लाली भी मौके पर पहुंचे।

    मान सिंह ने बताया कि मृतक के पास एक मोबाइल फोन मिला, जिसकी मदद से परिवार से संपर्क किया गया। फोन पर बातचीत के दौरान मृतक की पत्नी ने उसकी पहचान सुखजिंदर सिंह के तौर पर की। मृतक के शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल फतेहगढ़ साहिब की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। पुलिस मौत के कारणों की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह साफ हो पाएगी।

    इस मौके पर गुरप्रीत सिंह लाली ने कहा कि पार्क में युवक का शव मिलने की घटना से इलाके के लोगों में डर और घबराहट का माहौल है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की कि लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस मामले की हर पहलू से गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

     

  • नितिन नबीन का पंजाब दौरे का आखिरी दिन, डॉ. सरदार सिंह जोहल से की मुलाकात, देखें वीडियो

    नितिन नबीन का पंजाब दौरे का आखिरी दिन, डॉ. सरदार सिंह जोहल से की मुलाकात, देखें वीडियो

    लुधियाना: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज अपने तीन दिवसीय पंजाब दौरे के आखिरी दिन लुधियाना में कई राजनीतिक और संगठनात्मक कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। पार्टी की गतिविधियों को और मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनावों के लिए रणनीति को अंतिम रूप देने के लिहाज से आज का उनका कार्यक्रम काफी अहम माना जा रहा है।

    इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन ने कृषि अर्थशास्त्री डॉ. सरदार सिंह जोहल से उनके घर पर मुलाकात की। इस मौके पर उन्होंने ‘संपर्क अभियान’ के तहत पिछले 12 सालों में BJP सरकार के कामों और उपलब्धियों की जानकारी देने वाली एक किताब भेंट की। बातचीत के दौरान, नितिन नवीन ने पंजाब की खेती, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और विकास से जुड़े मुद्दों पर डॉ. जोहल के विचार और सुझाव भी जाने। उन्होंने कहा कि देश के विकास और पॉलिसी बनाने के लिए जानकारों की सलाह बहुत अहम होती है।

    नितिन नबीन ने सुबह लुधियाना के BRS नगर में जाने-माने कृषि अर्थशास्त्री और पद्म भूषण से सम्मानित डॉ. सरदारा सिंह जोहल से मुलाकात की। इस दौरान पंजाब की खेती की मौजूदा स्थिति, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और खेती से जुड़ी चुनौतियों पर विचारों का आदान-प्रदान हुआ। सूत्रों के मुताबिक, पंजाब के विकास से जुड़े कई अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

    इसके बाद, नितिन मॉडल टाउन के एक होटल में बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं के साथ एक खास बैठक करेंगे। इस बैठक में मौजूदा और पूर्व सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, राज्य पदाधिकारी और जिला अध्यक्षों के शामिल होने की संभावना है। बैठक के दौरान राज्य की मौजूदा राजनीतिक स्थिति, संगठन के विस्तार और चुनाव रणनीति पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

    पार्टी नेताओं के साथ चर्चा में बूथ स्तर तक संगठन को और मजबूत करने, नए वर्गों तक पहुंचने और आने वाले समय में पार्टी की गतिविधियों को तेज करने पर भी बात हो सकती है। बीजेपी पंजाब में अपनी राजनीतिक मौजूदगी को और मजबूत करने के लिए लगातार कोशिश कर रही है और इस लिहाज से यह बैठक अहम मानी जा रही है।

    पंजाब दौरे के आखिरी दिन नितिन नबीन की लगातार हो रही बैठकों को भाजपा की भविष्य की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। राजनीतिक हलकों का मानना ​​है कि इन चर्चाओं के ज़रिए पार्टी आने वाले चुनावों के लिए अपने संगठनात्मक ढांचे को और मज़बूत करने की दिशा में अगला रोडमैप तैयार कर सकती है।

     

     

     

  • Diljit Dosanjh के Live Concert में पहुंचा खालिस्तानी समर्थक, सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, देखें वीडियो

    Diljit Dosanjh के Live Concert में पहुंचा खालिस्तानी समर्थक, सुरक्षा में हुई बड़ी चूक, देखें वीडियो

    मनोरंजन: फेमस पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने ग्लोबल ऑरा वर्ल्ड टूर 2026 को लेकर सुर्खियों में है। हाल ही में सैन फ्रांसिस्को में चल रहे उनके एक लाइव कॉन्सर्ट के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब सुरक्षा घेरे को तोड़ते हुए एक खालिस्तान समर्थक प्रदर्शनकारी हाथ में झंडा लिए सीधे स्टेज पर जा पहुंचा। इस घटना से शो में मौजूद दर्शकों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और तनाव का माहौल बन गया है हालांकि वहां मौजूद मुस्तैद वेन्यू सिक्योरिटी और स्थानीय पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला है। उस व्यरक्ति को काबू में किया है और हिरासत में ले लिया है। इस पूरे ड्रामे के बीच में दिलजीत ने गजब के प्रोफेशनल रवैये का परिचय दिया है और बिना डरे हुए अपने परफॉर्मेंस जारी रखी है।

    शो के बीच में सुरक्षा में हुई बड़ी चूक

    यह चौंकाने वाली घटना शुक्रवार की रात सैन फ्रांसिस्को में दिलजीत के लाइव शो के दौरान घटी है। चश्मदीदों और सामने आई जानकारी के अनुसार, जब दिलजीत अपनी परफॉर्मेंस में डूबे हुए थे तभी एक प्रदर्शनकारी अचानक दौड़ता हुआ मंच पर चढ़ गया है। इसको सुरक्षा व्यवस्था में एक बड़ी चूक के रुप में देखा जा रहा है हालांकि दिलजीत ने इस व्यवधान के बाद भी अपना आपा नहीं खोया है। जैसे ही पुलिस उस व्यक्ति को पकड़कर ले गई है। दिलजीत ने तुरंत अपना डांस और गाना फिर से शुरु कर दिया है। उन्होंने पूरे शो के दौरान अपना पूरा ध्यान दर्शकों के मनोरंजन और प्रवासी भारतीय समुदाय की एकता पर केंद्रित रखा है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    दिलजीत दोसांझ की मिली सरेआम धमकियां

    यह हंगामा ऐसे समय में हुआ है जब हाल ही में सिख्स फॉर जस्टिस जैसे कुछ कट्टरपंथी संगठनों की तरफ से ऑनलाइन धमकियां और रुकावटें डालने की कोशिशें देखी जा रही थी। ये समूह मुख्यधारा के भारतीय मीडिया में दिलजीत की एक्टिव मौजूदगी का विरोध कर रहे हैं। इस घटना के बाद सिंगर ने लाइव इवेंट्स को लेकर अपना रुख एक बार फिर साफ कर दिया है। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जो कोईओ भी उनके फैंस को परेशान करने या कॉन्सर्ट में खलल डालने की कोशिश करेगा उसे स्थानीय प्रशासन और अधिकारियों द्वारा फौरन बाहर का रास्ता दिखा दिया जाएगा।

    फैंस की उमड़ी भीड़

    तनाव के इन पलों के बाद दिलजीत दोसांझ के नॉर्थ अमेरिका ऑरा वर्ल्ड टूर 2026 का सफर काफी अच्छा रहा है। इस बड़े स्टेड़ियम और एरिना का टूर का समापन 20 और 21 जून 2026 को सैन फ्रांसिस्को के मशहूर चेस सेंटर में आयोजित हुए शोज के साथ हुआ है जहां फैंस की भारी भीड़ उमड़ी थी।

    लॉस एंजिल्स में दिलजीत के नाम हुआ एक दिन

    ग्लोबल स्तर पर दिलजीत का कद लगातार बढ़ रहा है। हाल ही में लॉस एंजिल्स सिटी काउंसिल ने वैश्विक मंच पर पंजाबी संगीत को पहचान दिलाने और अमेरिकी मनोरंजन जगत में दक्षिण एशियाई संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए दिलजीत को एक अनोखा सम्मान दिया है। काउंसिल ने वैश्विक मंच पर पंजाबी संगीत को पहचान दिलवाने और अमेरिकी मनोरंजन जगत में दक्षिण एशियाई संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए दिलजीत को एक अनोखा सम्मान दिया है। काउंसिल ने बकायदा एक प्रस्ताव पास करके 6 फरवरी 2027 को अधिकारिक तौर पर दिलजीत दोसांझ दिवस घोषित किया गया है।    
  • Punjab News: गुरदासपुर के बाद इस गांव की नदी में आईं दरार, खेतों में भरा पानी, देखें वीडियो

    Punjab News: गुरदासपुर के बाद इस गांव की नदी में आईं दरार, खेतों में भरा पानी, देखें वीडियो

    धूरीः धूरी के पास लड्डा गांव के खेतों के पास सेरो नदी में दरार आने से किसानों की लगभग 7-8 एकड़ जमीन में पानी भर गया है। जिससे किसानों की फसल खराब हो गई। किसानों ने बताया कि नदियों में दरारें कई जगहों पर नदी की सफाई या उनके तटबंधों के कमजोर होने की वजह से आती हैं।

    आपको बता दें सोमवार सुबह गुरदासपुर के सठियाली हेड वर्क्स के पास अपर बारी दोआब नहर में बड़ा कटाव की खबर सामने आई है। जिससे लोगों में अफरा-मफरी मच गई।
    जानकारी के अनुसार नहर में करीब 40 फीट से अधिक चौड़ा कट लगने के कारण पानी आसपास के घरों, खेतों और रिहायशी इलाकों में फैल गया।

    मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार नहर रात के समय टूटी। नहर विश्राम गृह में रहने वाले प्रवासी मजदूरों ने बताया कि रात करीब 3 बजे अचानक उनके कमरों में पानी भरना शुरू हो गया। इसके बाद पता चला कि नहर टूट चुकी है। तेज बहाव के साथ पानी श्री हरगोबिंदपुर-गुरदासपुर मार्ग को पार करता हुआ आसपास के घरों और खेतों में जा घुसा। नहर टूटने से किसानों की हाल ही में लगाई धान की फसल पूरी तरह पानी की चपेट में आ गई है।

  • Player Off Match चुने गए Vaibhav Sooryavanshi, मुस्कुराते हुए दिया आलोचकों को करारा जवाब

    Player Off Match चुने गए Vaibhav Sooryavanshi, मुस्कुराते हुए दिया आलोचकों को करारा जवाब

    खेल: इंडिया-ए ने श्रीलंका-ए को 66 रनों से हराकर अब ट्राई सीरीज पर कब्जा कर लिया है। रविवार को दांबुला के रणगिरि दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में हुए इस मुकाबले में भारतीय टीम की जीत के हीरो वैभव सूर्यवंशी रहे है। वैभव से सिर्फ 29 गेंदों पर 94 रनों की तूफानी पारी खेली। इसमें 10 चौके और 8 छक्के शामिल थे। वैभव ने पावरप्ले में ही इंडिया-ए के लिए मैच बना दिया था। वैभव को इस तूफानी इनिंग्स के लिए प्लेयर ऑफ मैच चुन लिया गया है।

    वैभव सूर्यवंशी ने आलोचकों को दिया करारा जवाब

    ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्लेबाजी को लेकर खुलकब बात की है। 15 साल के वैभव ने आलोचकों को भी करारा जवाब दिया है। हाल के दिनों में यह चर्चा तेज थी कि विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए मशहूर वैभव लंबी पारियों और 50 ओवर के क्रिकेट में खुद को कैसे ढालेंगे। अब युवा बल्लेबाज ने बल्ले से सारे सवालों का जवाब दिया है। वैभव सूर्यवंशी ने कहा कि उन्होंने बल्लेबाजी के दौरान ज्यादा कुछ नहीं सोचा। उनका लक्ष्य सिर्फ शुरुआती 10 ओवरों का अधिकतम फायदा उठाना और अपनी योजना को मैदान पर लागू करना था। उन्होंने कहा कि – मैं ज्यादा नहीं सोच रहा था। बस पहले 10 ओवरों का पूरा फायदा उठाना चाहता था। योजना बनाई थी उसे लागू करना चाहता था। जब वैभव सूर्यवंशी से पूछा गया कि क्या उन पर लोगों की उम्मीदों का दबाव था। वैभव ने साफ कहा कि उन्होंने किसी तरह का दबाव महसूस नहीं किया हालांकि उन्होंने माना कि शुरुआत में उनकी प्लानिंग सफल नहीं हो रही थी। उन्होंने कहा कि – कोई दबाव नहीं था लेकिन मैं जो प्लान बना रहा था वो सफल नहीं हो रहा था। मैंने कोचों से बात की और अभ्यास में उस पर काम किया है। आज वो प्लान सफल रहा और नतीजा अपने आप सामने आ गया है।

    वैभव सूर्यवंशी ने मुस्कुराते हुए दिया जवाब

    सीरीज से मिली सीख के बारे में पूछ जाने पर वैभव सूर्यवंशी ने मुस्कुराते हुए ऐसा जवाब दिया है जिसने सभी का ध्यान खींच लिया है। उन्होंने कहा कि – मैंने इस सीरीज से बहुत कुछ सीखा है लेकिन मैं 50 ओवर्स काफी खेल चुका है। लोगों को शायद मालूम नहीं है। इस युवा बल्लेबाज ने आगे कहा कि अलग परिस्थितियों और पिचों पर खेलना चुनौतीपूर्ण जरुर था लेकिन उन्होंने इसका भरपूर आनंद लिया है। वैभव ने कहा कि – अलग कंडीशन्स अलग पिचें और खेलने का तरीका भी थोड़ा अलग था लेकिन मुझे मजा आया है। यह एक अच्छी सीरीज रही। आईपीएल 2026 में रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन के बाद वैभव सूर्यवंशी पर सभी की नजरेंस टिकी हुई है। अब वह इस अनुभव को अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों में भुनाना चाहेंगे जहां उनसे बड़ी इनिंग्स और मैच जिताओ प्रदर्शन की उम्मीद की जाएगी।
  • Punjab News: दिनदहाड़े लुटेरों ने युवक से बाइक, फोन और नकदी छीन फरार, देखें वीडियो

    Punjab News: दिनदहाड़े लुटेरों ने युवक से बाइक, फोन और नकदी छीन फरार, देखें वीडियो

    फिरोजपुरः फिरोजपुर के सदर पुलिस स्टेशन इलाके में रेलवे गेट के पास दिनदहाड़े लूट का मामला सामने आया है। यहां एक युवक का पीछा कर उसके साथ मारपीट की और उससे मोटरसाइकिल, नकदी और फोन छीनकर लुटेरे फरार हो गए।

    बातचीत में परिवार वालों ने बताया कि उनका भतीजा अपनी मोटरसाइकिल से अली गांव लौट रहा था। दो मोटरसाइकिलों पर सवार छह लुटेरों ने उसका पीछा किया और एक सुनसान जगह पर उसे रोक लिया। पहले तो उन्होंने उसकी बुरी तरह पिटाई की और बाद में वे उसकी मोटरसाइकिल, मोबाइल और लगभग 7 हजार रुपए छीनकर और युवक को घायल करके भाग गए।

    उन्होंने कहा कि जिले में हालात बहुत खराब होते जा रहे हैं। अब दिनदहाड़े लूट की घटनाएं होने लगी हैं। उन्होंने मांग की कि लुटेरों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और उनकी मोटरसाइकिल और अन्य सामान वापस दिलाया जाए।

     

  • Punjab News: SBI बैंक में लूट के आरोपी गिरफ्तार, सामान रिकवर, देखें वीडियो

    Punjab News: SBI बैंक में लूट के आरोपी गिरफ्तार, सामान रिकवर, देखें वीडियो

    धूरीः संगरूर के धूरी इलाके से एक बड़ी खबर सामने आई है कि धूरी पुलिस ने शेरपुर में SBI बैंक की छोटी ब्रांच में हुई लूट के मामले को सुलझाने में बड़ी कामयाबी हासिल की है और दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 18 मई को बंदूक की नोक पर करीब 40 हजार रुपए बैक से लूटे गए थे।

    जांच के दौरान पता चला कि आरोपियों ने शाम करीब 5 बजे ग्राहकों के जाने के बाद, महिला कर्मचारी को बंदूक की नोक पर धमकाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद, पुलिस ने CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर जांच शुरू की।

    पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और कार भी बरामद कर ली है। इसके अलावा पुलिस ने चोरी की तीन और मोटरसाइकिलें भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों का धूरी और शेरपुर इलाकों में हुई दूसरी चोरियों और घटनाओं से भी संबंध रहा है।

    डीएसपी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ चल रही है और दूसरी घटनाओं के बारे में भी जांच की जा रही है।

     

     

  • Punjab News: घरेलू झगड़ा खूनी संघर्ष में बदलाः गोली लगने से पति समेत चार लोग घायल

    Punjab News: घरेलू झगड़ा खूनी संघर्ष में बदलाः गोली लगने से पति समेत चार लोग घायल

    मोगाः मोगा के कमल के मंड इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां पति-पत्नी के बीच चल रहा घरेलू झगड़ा खूनी संघर्ष में बदल गया। जानकारी के मुताबिक पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई थी। झगड़ा बढ़ने पर महिला ने अपने ससुराल वालों को बुलाया।

    बताया जा रहा है कि महिला का भाई अपने कुछ साथियों के साथ मौके पर पहुंचा, जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान गोली चली, जो महिला के पति को लगी। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत मोगा सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी नाजुक हालत को देखते उसे फरीदकोट मेडिकल अस्पताल रेफर कर दिया।

    मारपीट में पति के परिवार के तीन अन्य सदस्य भी घायल हुए। इनमें घायल सोना सिंह की बहन भी शामिल है, जो छुट्टियां मनाने अपने मायके आई थी और चार महीने की गर्भवती है; उसे मामूली चोटें आई हैं और मोगा सरकारी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।

    घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फोन पर बात करते एसएचओ लक्ष्मण सिंह ने कहा कि जांच की जा रही है और परिवार के सदस्यों के बयान लेने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

     

  • Police Encounter: कुख्यात गैंगस्टर गोपाल ढेर, हवलदार गोली लगने से घायल, देखें वीडियो

    Police Encounter: कुख्यात गैंगस्टर गोपाल ढेर, हवलदार गोली लगने से घायल, देखें वीडियो

    सोनीपतः सोनीपत के गांव खुबडू के खेतों में सोमवार सुबह पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ का मामला सामने आया है। जिसमें गांव अटायल निवासी गैंगस्टर गोपाल की गोली लगने से हत्या हो गई। वहीं इस मामले में सीआई-1 हवलदार देवेंद्र भी घायल हुआ है, जिससे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है।

    पुलिस के अनुसार गांव अटायल निवासी गोपाल हत्या के दो मामलों में उम्रकैद की सजा भुगत रहा था। वह इसी साल मार्च में पैरोल पर जेल से बाहर आया था, लेकिन 30 मई को वापस आत्मसमर्पण करने के बजाय फरार हो गया। भूमिगत होने के बाद उसने पानीपत में एक और गन्नौर क्षेत्र में तीन वारदातों को अंजाम देकर दहशत फैला दी थी। उसके खिलाफ हत्या, हत्या के प्रयास और दुष्कर्म सहित करीब 25 संगीन मामले दर्ज थे।

    पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि गोपाल क्षेत्र के एक अन्य ग्रामीण की हत्या का षड्यंत्र रचकर इलाके में घूम रहा है। इसी आधार पर सोमवार सुबह करीब साढ़े छह बजे सीआईए-1 और गन्नौर पुलिस की संयुक्त टीम ने खुबडू के खेतों में उसकी घेराबंदी की। पुलिस ने उसे आत्मसमर्पण के लिए कहा, लेकिन उसने गोलियां चला दीं। आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायर किए। घायल हवलदार देवेंद्र का खानपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है।

    मुठभेड़ के बाद पुलिस आयुक्त ममता सिंह ने घटनास्थल का मुआयना किया और अस्पताल पहुंचकर घायल हवलदार का हाल जाना। फिलहाल गैंगस्टर गोपाल के शव को खानपुर मेडिकल कॉलेज के शवगृह में रखवा दिया गया है और पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

     

     

  • जल्द होगी भारत और अमेरिका में Trade Deal, भारत दौरे पर आएंगे Jamieson Greer

    जल्द होगी भारत और अमेरिका में Trade Deal, भारत दौरे पर आएंगे Jamieson Greer

    नई दिल्ली: भारत और अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा अपडेट सामने आ गया है। फरवरी 2025 में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत शुरु होने के बाद अब इस हफ्ते अमेरिकी ट्रेड प्रतिनिधि जेमिसन ग्रीर भारत आ रहे हैं। इस दौरान यह केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और अन्य सीनियर सिटीजन अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। दोनों देश अमेरिका-भारत द्विपक्षीय व्यापार समझौते के अंतर्गत अंतरिम व्यापार समझौते और संयुक्त बयान पर बातचीत करेंगे। साथ ही भारत और अमेरिका के बीच डील को आगे बढ़ाएंगे। 21 जून को अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि कार्यालय की ओर से इसकी जानकारी दी गई है। भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने भी सोशल मीडिया के जरिए इसकी जानकारी दी है।

    जी-7 समिट के दौरान हुई थी पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात

    भारत और अमेरिका के बीच इस डील पर अपडेट तब आया है। जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच जी-7 समिट के दौरान मुलाकात हुई थी। अमेरिकी की ओर से कहा गया है कि जेमिसन ग्रीयर का भारत दौरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच 13 फरवरी 2025 को हुई बैठक के बाद डील को लेकर बातचीत को आगे बढ़ाने के लिए हो रहा है। इस बैठक के अंतर्गत डील पर विस्तार से आगे की रणनीति पर चर्चा हो सकती है।

    इस वजह से महत्वपूर्ण है बैठक

    भारत और अमेरिका एक-दूसरे के प्रमुख व्यापारिक साझेदार है। कुछ साल में दोनों देशों के बीच व्यापार का आंकड़ा 190 अरब डॉलर से अधिक पहुंच चुका है। दोनों सरकारों ने आन वाले सालों में व्यापार को और बढ़ाने की इच्छा जताई है। इस कारण जेमिसन ग्रीर की बैठक को काफी अहम माना जा रहा है क्योंकि इससे व्यापार वार्ता की दिशा का संकेत मिल सकता है।

    आखिर क्या हुई अभी तक डील?

    भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापर समझौते का ऐलान किया गया है लेकिन अभी दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार समझौते को लेकर बातचीत पूरी नहीं हुई है। इस डील पर दोनों पक्ष लगातार बातचीत कर रहे हैं। जल्द ही इस डील पर फाइनल मोहर लग सकती है। भारत अमेरिका से टैरिफ को और कम करने की मांग रख सकता है जबकि अमेरिका भारत से एग्री के कुछ प्रोडक्ट्स को परमिशन देने की मांग कर रहा है।