Blog

  • Janhvi Kapoor ने पहना बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के नाम वाला नाइट सूट, फैंस ने किये मजेदार कमेंट

    Janhvi Kapoor ने पहना बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के नाम वाला नाइट सूट, फैंस ने किये मजेदार कमेंट

    मुंबईः बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी अक्सर खबरों में बनी रहती हैं। पिछले काफी समय से उनका नाम पोलो खिलाड़ी और बिजनेसमैन शिखर पहाड़िया के साथ जोड़ा जा रहा है। हालांकि दोनों ने अब तक अपने रिश्ते को आधिकारिक तौर पर स्वीकार नहीं किया है, लेकिन उनकी तस्वीरें और सोशल मीडिया पोस्ट अक्सर उनके खास रिश्ते की ओर इशारा करती हैं।

    शिखर के नाम वाली टी-शर्ट पहनकर नजर आईं जाह्नवी
    हाल ही में जाह्नवी कपूर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में वह नाइट सूट पहने दिखाई दे रही हैं। सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान उनकी टी-शर्ट पर लिखे मैसेज ने खींचा।

    जाह्नवी की टी-शर्ट पर लिखा था— “अगर मैं खो जाऊं, तो प्लीज मुझे शिखर पहाड़िया के पास पहुंचा दें।” इस मजेदार और प्यारे संदेश को देखकर फैंस काफी खुश नजर आए और इसे जाह्नवी की ओर से शिखर के लिए प्यार जताने का एक खास तरीका मान रहे हैं।

    फैंस ने दिए मजेदार रिएक्शन
    जाह्नवी की यह तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों ने दोनों की जोड़ी की तारीफ की। एक यूजर ने लिखा, “कितना क्यूट है।”दूसरे यूजर ने कहा, “सच्चा प्यार ऐसा ही होता है” वहीं एक अन्य फैन ने लिखा, “प्यार ज्यादा दिन छिप नहीं सकता।”

    पहले भी दे चुकी हैं रिश्ते के संकेत
    यह पहली बार नहीं है जब जाह्नवी कपूर ने शिखर पहाड़िया के लिए अपने प्यार का इशारा दिया हो। इससे पहले भी वह कई मौकों पर शिखर के नाम का पेंडेंट पहने नजर आ चुकी हैं। दोनों को कई बार साथ में छुट्टियां मनाते और धार्मिक स्थलों पर दर्शन करते हुए भी देखा गया है।

    कौन हैं शिखर पहाड़िया
    शिखर पहाड़िया महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री Sushilkumar Shinde के नाती हैं। वह एक पेशेवर पोलो खिलाड़ी होने के साथ-साथ बिजनेस की दुनिया से भी जुड़े हुए हैं।

    मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जाह्नवी और शिखर लंबे समय से एक-दूसरे को जानते हैं और काफी समय तक डेट कर चुके हैं। उनके रिश्ते की चर्चा को और बल तब मिला जब जाह्नवी ने टीवी शो Koffee with Karan में शिखर का जिक्र किया था।

    फैंस को शादी का इंतजार
    जाह्नवी और शिखर की बढ़ती नजदीकियों को देखकर फैंस अब उनकी शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सोशल media पर अक्सर दोनों की शादी को लेकर चर्चाएं होती रहती हैं।

    ‘पेड्डी’ को लेकर भी सुर्खियों में हैं जाह्नवी
    वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म Peddi को लेकर चर्चा में हैं। इस स्पोर्ट्स एक्शन ड्रामा फिल्म में उनके साथ Ram Charan मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और बॉक्स ऑफिस पर भी यह शानदार प्रदर्शन कर रही है।

  • प्रेमिका से शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, इलाके में मचा हड़कंप

    प्रेमिका से शादी की जिद पर मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, इलाके में मचा हड़कंप

    बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक अपनी प्रेमिका से शादी करने की जिद को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गया। युवक की इस हरकत से इलाके में हड़कंप मच गया और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

    शादी के लिए परिजनों ने किया था इनकार
    जानकारी के मुताबिक, युवक अपनी प्रेमिका से शादी करना चाहता था। लेकिन युवती के परिवार वालों ने इस रिश्ते को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। इससे युवक काफी परेशान हो गया और अपनी बात मनवाने के लिए उसने मोबाइल टावर पर चढ़ने जैसा खतरनाक कदम उठा लिया।

    टावर पर चढ़ते ही मचा हड़कंप
    जैसे ही लोगों ने युवक को मोबाइल टावर पर चढ़ा देखा, पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। युवक काफी ऊंचाई पर चढ़ गया था, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी।

    पुलिस और लोगों ने समझाकर उतारा नीचे
    सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस अधिकारियों और स्थानीय लोगों ने युवक को काफी देर तक समझाने की कोशिश की। लंबे समय तक बातचीत और समझाइश के बाद युवक आखिरकार सुरक्षित नीचे उतर आया। इसके बाद पुलिस और प्रशासन ने राहत की सांस ली।

    अलग-अलग थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं दोनों
    बताया जा रहा है कि युवक बरेली जिले के अलीगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है, जबकि उसकी प्रेमिका बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र के एक कस्बे की निवासी है। दोनों के बीच प्रेम संबंध था और युवक शादी करना चाहता था।

    तमाशा देखने के लिए जुटी भीड़
    युवक के टावर पर चढ़ने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग वहां पहुंच गए। लोग काफी देर तक इस पूरे घटनाक्रम को देखते रहे। युवक का यह हाई-वोल्टेज ड्रामा इलाके में चर्चा का विषय बन गया।

    लोगों ने की युवक की आलोचना
    घटना के बाद कई लोगों ने युवक की इस हरकत की आलोचना की। उनका कहना था कि अगर शादी को लेकर कोई समस्या थी तो परिवार वालों से बातचीत करके समाधान निकाला जा सकता था। अपनी जान को खतरे में डालना और प्रशासन का समय बर्बाद करना सही तरीका नहीं है।

    जिम्मेदारी से लेने चाहिए ऐसे फैसले
    स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रेम संबंधों से जुड़े मामलों में धैर्य और समझदारी से काम लेना चाहिए। किसी भी समस्या का समाधान बातचीत से निकाला जा सकता है। इस तरह खतरनाक कदम उठाना न केवल अपनी जान के लिए जोखिम भरा है, बल्कि इससे दूसरों को भी परेशानी होती है।

     

  • Punjab Congress अध्यक्ष बदलने की खबर निकली फर्जी, सुखजिंदर रंधावा ने किया खंडन

    Punjab Congress अध्यक्ष बदलने की खबर निकली फर्जी, सुखजिंदर रंधावा ने किया खंडन

    Punjab Congress president change Fake News: पंजाब की राजनीति से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पत्र तेजी से वायरल हो रहा था, जिसमें दावा किया गया था कि कांग्रेस हाईकमान ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले पंजाब कांग्रेस की कमान वरिष्ठ नेता सुखजिंदर सिंह रंधावा को सौंप दी है। हालांकि, अब इस खबर को खुद रंधावा ने पूरी तरह से खारिज कर दिया है।   रंधावा ने वायरल पत्र को बताया फर्जी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपने आधिकारिक एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की ओर से ऐसा कोई पत्र जारी नहीं किया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पत्र पूरी तरह से फर्जी और झूठा है। फर्जी पत्र बनाने वालों के खिलाफ होगी कार्रवाई रंधावा ने कहा कि इस तरह के फर्जी दस्तावेज तैयार कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस मामले की शिकायत पंजाब पुलिस के डीजीपी को भी की जाएगी, ताकि दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जा सके। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बढ़ी राजनीतिक हलचल पंजाब में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी के भीतर संगठन और नेतृत्व को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस में संभावित नेतृत्व परिवर्तन को लेकर भी कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं। राहुल गांधी ने पंजाब कांग्रेस नेताओं से की मुलाकात इन चर्चाओं के बीच लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपने आवास पर पंजाब कांग्रेस के पांच वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, इन बैठकों मं  आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति, संगठन को मजबूत करने और पार्टी की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। नए अध्यक्ष को लेकर अटकलों पर लगा विराम सुखजिंदर सिंह रंधावा द्वारा वायरल पत्र को फर्जी बताए जाने के बाद पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चल रही अटकलों पर फिलहाल विराम लग गया है। अब पार्टी हाईकमान की ओर से किसी आधिकारिक घोषणा का इंतजार किया जा रहा है।  
  • Punjab News: 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार 

    Punjab News: 20,000 रुपये रिश्वत लेते हुए सब-इंस्पेक्टर रंगे हाथों गिरफ्तार 

    चंडीगढ़: विजिलेंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना फिल्लौर में तैनात सब-इंस्पेक्टर अमनदीप कौर को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।

    जानकारी साझा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को मोहल्ला चौधरियां, फिल्लौर, जिला जालंधर के एक निवासी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

    शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि उसके पुत्र को एक नशीले पदार्थों के मामले में गिरफ्तार किया गया था और आरोपी एसआई ने जमानत दिलाने में मदद करने, कम मात्रा में नशीले पदार्थ दिखाकर मामला दर्ज करने तथा उसका मोबाइल फोन वापस करने के लिए 20,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी। मजबूरनवश शिकायतकर्ता ने पहले ही 1,000 रुपये रिश्वत के तौर पर दे दिए थे। शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने से संबंधित पूरी बातचीत भी रिकॉर्ड कर ली थी।

    अवैध रिश्वत देने के लिए तैयार न होने के कारण शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो रेंज जालंधर से संपर्क किया। उसकी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में आरोपी एसआई को शिकायतकर्ता से 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दागी मुद्रा नोट भी बरामद किए गए। इस संबंध में आरोपी के खिलाफ विजिलेंस ब्यूरो थाना जालंधर में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और इस मामले की आगे की जांच जारी है।

  • मुख्यमंत्री ने जोल सप्पड़ में 35 करोड़ रुपए से बनने वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास किया

    मुख्यमंत्री ने जोल सप्पड़ में 35 करोड़ रुपए से बनने वाले क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास किया

    शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज जिला हमीरपुर के जोल सप्पड़ में डॉ. राधाकृष्णन राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय हमीरपुर के नए परिसर में लगभग 35 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले अत्याधुनिक क्रिटिकल केयर ब्लॉक का शिलान्यास किया।

    उन्होंने इसी परिसर में नवनिर्मित अस्पताल ब्लॉक और अकादमिक ब्लॉक तथा अन्य निर्माणाधीन भवनों के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने सीपीडब्ल्यूडी, पीडब्ल्यूडी और मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों को अस्पताल ब्लॉक और अकादमिक ब्लॉक को मेडिकल कॉलेज प्रबंधन को सौंपने तथा कॉलेज एवं अस्पताल के विभिन्न विभागों को जोल सप्पड़ शिफ्ट करने की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने के निर्देश दिए।

    जुलाई के पहले सप्ताह में मेडिकल कॉलेज के इन महत्वपूर्ण विभागों का संचालन जोल सप्पड़ में शुरू कर दिया जाएगा। मेडिकल कॉलेज से संबंधित अन्य मामलों तथा स्थानीय लोगों की समस्याओं को लेकर भी अधिकारियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया। प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों की लैब्स के आधुनिकीकरण के लिए प्रदेश सरकार 150 करोड़ रुपये का प्रावधान कर रही है। इस धनराशि से लैब्स में अत्याधुनिक मशीनें स्थापित की जाएंगी। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला और टांडा के मेडिकल कॉलेज में दशकों पुरानी मशीनों एवं उपकरणों के स्थान पर इनकी जगह नवीनत्तम टैक्नोलॉजी की मशीनें एवं उपकरण स्थापित किए जाएंगे।

    प्रदेश सरकार बड़े पैमाने पर डॉक्टरों, प्रोफेसरों, नर्सों और अन्य स्वास्थ्य कर्मचारियों की भर्ती कर रही है। इससे सभी मेडिकल कॉलेजों एवं चिकित्सा संस्थानों में पर्याप्त स्टाफ उपलब्ध होगा और लोगों को बेहतरीन चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इस अवसर पर मेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. रमेश भारती, सीपीडब्ल्यूडी और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन नए परिसर में जारी विभिन्न निर्माण कार्यों की वस्तु स्थिति से अवगत करवाया।

    इससे पूर्व, मुख्यमंत्री ने सर्किट हाउस हमीरपुर में लोगों की समस्याएं भी सुनीं। इस अवसर पर आयुष, विधि, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविन्द्र गोमा, विधायक सुरेश कुमार और कैप्टन रणजीत सिंह, राज्य कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक के अध्यक्ष राम चंद्र पठानिया, राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर, ओबीसी वित एवं विकास निगम के उपाध्यक्ष डॉ. मोहन लाल, ओबीसी आयोग के सदस्य राजीव राणा, एपीएमसी अध्यक्ष अजय शर्मा, कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुमन भारती, पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा, सुभाष ढटवालिया, पार्टी के अन्य पदाधिकारी, उपायुक्त गंधर्वा राठौड़, एसपी बलवीर सिंह और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

  • बंगाणा: थानाखास गौशाला में पूर्व विधायक भुट्टो ने समर्थकों सहित मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    बंगाणा: थानाखास गौशाला में पूर्व विधायक भुट्टो ने समर्थकों सहित मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    योगाभ्यास के साथ किया स्वच्छता अभियान, गौशाला परिसर की की साफ-सफाई

    ऊना/ सुशील पंडित: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर भुट्टो ने थानाखास गौशाला में अपने समर्थकों के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने गौशाला परिसर में स्वच्छता अभियान चलाते हुए साफ-सफाई भी की तथा लोगों से योग और स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, स्थानीय लोगों और गौशाला से जुड़े सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी ने सामूहिक योगाभ्यास किया और इसके बाद गौशाला परिसर की सफाई कर स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संकल्प लिया।

    इस अवसर पर पूर्व विधायक भुट्टो ने कहा कि योग केवल एक दिवस का कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने का सर्वोत्तम माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने स्वास्थ्य की अनदेखी कर रहे हैं, जिसके कारण अनेक प्रकार की बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं।
    उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को सुबह कुछ समय योग प्राणायाम के लिए अवश्य निकालना चाहिए। नियमित योगाभ्यास से शरीर स्वस्थ, मन शांत और विचार सकारात्मक रहते हैं। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि जिस प्रकार हम प्रतिदिन भोजन करते हैं, उसी प्रकार योग को भी अपने जीवन का नियमित हिस्सा बनाएं।

    योग के बिना जीवन अधूरा है और स्वस्थ शरीर के लिए योग सबसे सरल एवं प्रभावी उपाय है।भुट्टो ने अपने समर्थकों के साथ थानाखास गौशाला परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। उन्होंने स्वयं झाड़ू लगाकर और परिसर की साफ-सफाई कर लोगों को स्वच्छता का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है। यदि हर व्यक्ति अपने घर, गांव और सार्वजनिक स्थानों की स्वच्छता के प्रति जागरूक होगा तो पूरा देश स्वच्छ और सुंदर बनेगा। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ने और इसे जन आंदोलन बनाने का आग्रह किया।

    इस मौके पर प्रदेश भाजपा पंचायती राज प्रकोष्ठ के सह सयोजिक कृष्ण पाल शर्मा राजेंद्र मलांगड़,राजेंद्र ठाकुर सूरम सिंह राहुल शर्मा उपप्रधान अजय शर्मा युवा मोर्चा अध्यक्ष नीरज परमार सहित सेकंडों पंचायत प्रधान उपप्रधान बीडीसी सदस्य एवं गणमान्य मौजूद रहे।

  • वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से भारत ए ने जीता ट्राई सीरीज का खिताब

    वैभव सूर्यवंशी की तूफानी पारी से भारत ए ने जीता ट्राई सीरीज का खिताब

    Sports News: श्रीलंका में खेली गई वनडे ट्राई सीरीज का खिताब भारत ए टीम ने अपने नाम कर लिया है। दांबुला में खेले गए फाइनल मुकाबले में भारत ए ने मेजबान श्रीलंका ए को एकतरफा अंदाज में हराकर ट्रॉफी जीत ली। इस टूर्नामेंट में भारत ए, श्रीलंका ए और अफगानिस्तान ए की टीमें शामिल थीं। वैभव सूर्यवंशी ने मचाया धमाल फाइनल मैच में भारत ए ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 377 रन का बड़ा स्कोर बनाया। टीम की जीत में 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का सबसे बड़ा योगदान रहा।   वैभव ने सिर्फ 29 गेंदों में 94 रनों की विस्फोटक पारी खेली। अपनी इस तूफानी पारी में उन्होंने 10 चौके और 8 छक्के लगाए। उनका स्ट्राइक रेट 324 से ज्यादा का रहा। उनकी बल्लेबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह भारत की ओर मोड़ दिया। तिलक वर्मा और अनुकूल रॉय ने भी दिया अहम योगदान वैभव के अलावा प्रियांश आर्य ने 39 रन बनाए। कप्तान तिलक वर्मा ने जिम्मेदारी से बल्लेबाजी करते हुए 67 रनों की शानदार पारी खेली। अंतिम ओवरों में अनुकूल रॉय ने तेज बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 15 गेंदों में 39 रन बनाए, जिससे भारत का स्कोर 377 रन तक पहुंच गया। लक्ष्य का पीछा करते हुए लड़खड़ाई श्रीलंका ए 378 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका ए टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। हालांकि बीच के ओवरों में टीम ने वापसी करने की कोशिश की, लेकिन भारतीय गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा। श्रीलंका ए की पूरी टीम 47.1 ओवर में 311 रन बनाकर ऑलआउट हो गई और भारत ए ने मुकाबला 66 रनों से जीत लिया। श्रीलंका के बल्लेबाजों ने किया संघर्ष श्रीलंका की ओर से वानूजा साहन ने सबसे ज्यादा 62 रन बनाए। वहीं सदेरा समराविक्रमा ने 52 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा विजयकांत वियास्कंथ ने 39 रन और कप्तान सहन अरच्चिगे ने 38 रन बनाए। लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलकर टीम को जीत नहीं दिला सका। भारतीय गेंदबाजों ने दिलाई शानदार जीत भारत की ओर से यश ठाकुर और विप्रज निगम ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 3-3 विकेट अपने नाम किए। अनुकूल रॉय ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट हासिल किए। वहीं अशोक शर्मा और कप्तान तिलक वर्मा को 1-1 विकेट मिला। भारत ए ने जीती ट्रॉफी बल्लेबाजों और गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ए ने फाइनल मुकाबला जीतकर ट्राई सीरीज का खिताब अपने नाम कर लिया। खास तौर पर 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक पारी पूरे मैच की सबसे बड़ी चर्चा रही, जिसने भारत की जीत की नींव रखी।  
  • Panchkula हुआ योगमय, राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने हजारों लोगों संग किया योग

    Panchkula हुआ योगमय, राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय योग दिवस समारोह में मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने हजारों लोगों संग किया योग

    चंडीगढ़: 12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 2026 के अवसर पर आज पंचकूला योगमय नजर आया। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेक्टर-5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय योग दिवस समारोह में हजारों नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर स्वस्थ शरीर, स्वस्थ मन और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए योग को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। समारोह को विशेष अंतरराष्ट्रीय स्वरूप तब मिला, जब हरियाणा में अध्ययनरत एवं कार्यरत 16 मित्र देशों के सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक इसमें भागीदारी की।

    इस अवसर पर हरियाणा की स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री कुमारी आरती सिंह राव भी उपस्थित रहीं। इससे पहले मुख्यमंत्री ने हरित योग अभियान को और गति देते हुए परेड ग्राउंड परिसर में पौधारोपण किया। इसके उपरांत उन्होंने हरियाणा योग आयोग, पतंजलि योग संस्थान, भारतीय योग संस्थान और एनर्जेटिक योग संस्थान द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

    समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दूरदर्शी सोच और प्रेरणा से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज एक वैश्विक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। यह उस सनातन दर्शन का उत्सव है जो वसुधैव कुटुम्बकम के सिद्धांत को आत्मसात करते हुए ‘‘वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर’’ के व्यापक संकल्प को साकार कर रहा है। आज दुनिया वास्तव में एक ग्लोबल विलेज बन चुकी है। ऐसे समय में योग सम्पूर्ण मानवता को जोड़ने वाला एक सशक्त माध्यम बनकर उभरा है। प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि पंचकूला की इस पावन धरती पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम में हरियाणा में अध्ययनरत एवं कार्यरत 16 मित्र देशों-अफगानिस्तान, बांग्लादेश, भूटान, नेपाल, एस्वातिनी, गाम्बिया, इराक, आइवरी कोस्ट, लेसोथो, मेडागास्कर, मलावी, दक्षिण सूडान, सीरिया, तंजानिया, युगांडा और जिम्बाब्वे के सैकड़ों युवाओं ने उत्साहपूर्वक योगाभ्यास में भाग लेकर वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को साकार रूप प्रदान किया। उनकी सहभागिता इस बात का प्रमाण है कि योग सीमाओं, भाषाओं और संस्कृतियों से परे सम्पूर्ण मानवता को एक सूत्र में जोड़ने की क्षमता रखता है।

    यह हमारे लिए गर्व की बात है कि आज पूरा विश्व भारत की इस अमूल्य विरासत का सम्मान कर रहा है। इसे हमारे ऋषि-मुनियों ने तप, साधना और ज्ञान के माध्यम से मानव मात्र को समर्पित किया था। आज यह संयुक्त राष्ट्र के मंच से लेकर दुनिया के लगभग हर देश तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम ‘स्वस्थ आयु के लिए योग है’। यह थीम वर्तमान समय में और भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि विश्वभर में अधिक आयु के लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस अधिक आयु में व्यक्ति स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर बना रहे, इसके लिए योग अत्यंत सहायक है।

    आज दुनिया एक ऐसी चुनौती का सामना कर रही है, जहां मानसिक तनाव, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, हृदय रोग और मोटापा जैसे रोग फैलते जा रहे हैं। हमारे ऋषि-मुनियों ने हजारों वर्ष पहले ही कह दिया था कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन का निवास होता है। आज आधुनिक विज्ञान भी यही बात स्वीकार कर रहा है। दुनिया भर में हुए अनेक शोध बताते हैं कि नियमित योग से तनाव कम होता है, रक्तचाप नियंत्रित रहता है, प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है और जीवन की गुणवत्ता में उल्लेखनीय सुधार आता है।

    कोविड महामारी के दौरान पूरी दुनिया ने देखा कि योग और प्राणायाम ने लाखों लोगों को मानसिक शक्ति और आत्मविश्वास प्रदान किया। जब पूरी दुनिया अनिश्चितता और भय से घिरी हुई थी, तब योग आशा का दीपक बनकर सामने आया था। हरियाणा खेलों, किसानों और वीर जवानों की धरती है। लेकिन, हमें यह भी सुनिश्चित करना होगा कि हरियाणा स्वस्थ जीवनशैली की भी अग्रणी भूमि बने। इसी लक्ष्य के तहत, आज डबल इंजन सरकार योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर काम कर रही है। स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, आयुष संस्थानों, पंचायतों और सामाजिक संगठनों के माध्यम से योग को जन आंदोलन बनाया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से अहवान किया कि वे आधुनिक जीवन की दौड़ में अपने स्वास्थ्य को पीछे न छोडें और प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट योग अभ्यास अवश्य करें।

    आज भारत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत 2047’ के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत के निर्माण के लिए स्वस्थ नागरिक, जागरूक समाज और संतुलित जीवन मूल्य भी जरूरी हैं। जिस राष्ट्र के नागरिक स्वस्थ होंगे, वही राष्ट्र समृद्ध होगा और जिस राष्ट्र के युवा ऊर्जावान होंगे, वही राष्ट्र विश्व का नेतृत्व करेगा। हमें भारत को ऐसा ही राष्ट्र बनाना है।

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि योग को एक दिन के आयोजन तक सीमित न रखें, बल्कि योग को जीवन का हिस्सा बनाएं और विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनें। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने वृद्ध सेवा एवं स्वास्थ्य पोर्टल तथा संजीवनी योग प्रोग्राम का शुभारम्भ किया। इसके अलावा, उन्होंने हरियाणा योग आयोग की त्रैमासिक पत्रिका ‘योगमय हरियाणा’ एवं सामान्य योग प्रोटोकॉल पुस्तिका के साथ-साथ योग गुरु स्वामी रामदेव जी की पुस्तक ‘योगर्षियोगनिघण्टुः’ का भी विमोचन किया।

    कार्यक्रम के दौरान हरियाणा योग आयोग के चेयरमैन डा0 जयदीप आर्य द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के योग प्रोटोकॉल का अभ्यास करवाया गया। इसमें आईटीबीपी, सीआरपीएफ और पुलिस जवानों, राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान पंचकूला, स्कूल और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों, आम नागरिकों और विभिन्न योग संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी रही।

    योग दिवस समारोह को सम्बोधित करते हुए हरियाणा की स्वास्थ्य एवं आयुष मंत्री कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि हजारों वर्ष पुरानी योग हमारी भारतीय संस्कृति की एक अनमोल देन है। आज योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ रहने और तनावमुक्त जीवन जीने का एक सरल तरीका बन गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से योग को पूरे विश्व में नई पहचान मिली है और आज करोड़ों लोग इसे अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बना चुके हैं।

    वर्तमान समय में नशा, तनाव और गलत जीवनशैली हमारे समाज के लिए बड़ी समस्या बन गई हैं। योग हमें इन समस्याओं से दूर रहने और स्वस्थ, खुशहाल जीवन जीने की राह दिखाता है। इसलिए योग युक्त-नशामुक्त हरियाणा का संकल्प आज के समय में बहुत जरूरी और महत्वपूर्ण है। कुमारी आरती सिंह राव ने कहा कि उन्हें प्रसन्नता है कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरियाणा सरकार योग को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रदेश के स्कूलों, कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, खेल संस्थानों और ग्राम पंचायतों में योग को जन आंदोलन बनाने के लिए सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं।

    स्वास्थ्य एवं आयुष विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती सुमिता मिश्रा ने कहा कि 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरियाणा सहित पूरे देश में योग के प्रति जनमानस में जो उत्साह और जागरूकता देखने को मिल रही है वह भारत की प्राचीन ज्ञान परम्परा की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि योग केवल एक दिन का आयोजन नहीं, परन्तु स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन जीने की पद्धति है। इसी भावना को आत्मसात करते हुए हरियाणा सरकार ने योग को कार्यक्रमों तक सीमित न रखकर हर नागरिक की दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया है।

    इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष ज्ञान चन्द गुप्ता, जिलाध्यक्ष अजय मित्तल, प्रदेश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया, हरियाणा विमुक्त घुमंतु जाति विकास बोर्ड के अध्यक्ष जसमेर सिंह बंजारा, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवीनगर, आयुष विभाग के महानिदेशक संजीव वर्मा, एडीजीपी, सीआईडी सौरव सिंह, पुलिस आयुक्त पंकज नैन, उपायुक्त सतपाल शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव तरुण भण्डारी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

  • दर्दनाक घटना: पति-पत्नी ने एक ही फंदे से लगाई फांसी,  14 महीने पहले हुई थी शादी

    दर्दनाक घटना: पति-पत्नी ने एक ही फंदे से लगाई फांसी, 14 महीने पहले हुई थी शादी

    ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। जिले के हस्तिनापुर गांव में एक युवा दंपती ने कथित तौर पर घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या कर ली। दोनों के शव घर में एक ही फंदे से लटके हुए मिले, जिससे पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

    सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस
    जानकारी के अनुसार, शनिवार को पुलिस को सूचना मिली कि गांव के एक घर में पति-पत्नी संदिग्ध हालत में फंदे से लटके हुए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घर के अंदर विनोद प्रजापति (22) और उनकी पत्नी लक्ष्मी प्रजापति (20) के शव एक ही फंदे से लटके मिले।

    महज 14 महीने पहले हुई थी शादी
    पुलिस के मुताबिक, विनोद और लक्ष्मी की शादी करीब 14 महीने पहले ही हुई थी। दोनों की नई-नई गृहस्थी थी, लेकिन शुरुआती जांच में सामने आया है कि कुछ समय से उनके बीच घरेलू विवाद चल रहा था। आशंका जताई जा रही है कि इसी तनाव के कारण दोनों ने यह बड़ा कदम उठाया।

    घटनास्थल से नहीं मिला कोई सुसाइड नोट
    पुलिस ने बताया कि मौके से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में आत्महत्या के पीछे की सही वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

    फोरेंसिक टीम ने जुटाए सबूत
    घटना की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जांच के लिए जरूरी साक्ष्य व सबूत एकत्र किए। इन सबूतों की रिपोर्ट आने के बाद मामले के बारे में और जानकारी सामने आ सकती है।

    पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव
    पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    हर पहलू से जांच जारी
    थाना प्रभारी देवेंद्र लोधी ने बताया कि मामले में जांच जारी है और पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखकर पड़ताल कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

     

  • NEET छात्रा को परीक्षा केंद्र में जाने से रोका, छात्रा बोली- मेरे लिए पेपर से ज्यादा बुर्का मायने रखता है

    NEET छात्रा को परीक्षा केंद्र में जाने से रोका, छात्रा बोली- मेरे लिए पेपर से ज्यादा बुर्का मायने रखता है

    अजमेर: राजस्थान के अजमेर में NEET की दोबारा परीक्षा के दौरान उस समय विवाद खड़ा हो गया, जब एक छात्रा को बुर्का पहनकर परीक्षा केंद्र पहुंचने पर अंदर जाने से रोक दिया गया। परीक्षा केंद्र पर मौजूद अधिकारियों ने सुरक्षा जांच के नियमों का हवाला देते हुए छात्रा को प्रवेश देने से मना कर दिया। यह मामला अजमेर के सावित्री स्कूल परीक्षा केंद्र का है। यहां ब्यावर की रहने वाली छात्रा कुलसुम परीक्षा देने के लिए पहुंची थी।

    छात्रा ने जताई नाराजगी
    जब अधिकारियों ने उसे परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया, तो छात्रा और उसके परिवार ने इसका विरोध किया। कुलसुम का कहना था कि बुर्का उसकी धार्मिक पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा है और वह इसे उतारकर परीक्षा नहीं दे सकती। छात्रा ने कहा कि वह परीक्षा के सभी नियमों का पालन करने के लिए तैयार थी, लेकिन अपनी धार्मिक मान्यताओं और पहचान से समझौता नहीं करना चाहती थी।

    परिवार ने लगाए भेदभाव के आरोप
    कुलसुम के पिता ने बताया कि उनकी दो बेटियां NEET परीक्षा दे रही थीं। उन्होंने कहा कि दूसरी बेटी को दूसरे परीक्षा केंद्र पर बिना किसी परेशानी के प्रवेश मिल गया था, लेकिन यहां उनकी बेटी को बुर्का पहनने के कारण रोका जा रहा था। परिवार का कहना था कि छात्रा के पास सभी जरूरी दस्तावेज मौजूद थे और उसने परीक्षा से जुड़े सभी नियमों का पालन किया था। इसके बावजूद उसे प्रवेश नहीं दिया जा रहा था।

    परीक्षा केंद्र के बाहर चला लंबा विवाद
    छात्रा, उसके परिजनों और परीक्षा केंद्र के अधिकारियों के बीच काफी देर तक बातचीत होती रही। परीक्षा केंद्र के बाहर कुछ समय तक तनाव की स्थिति बनी रही। परिवार लगातार अधिकारियों से छात्रा को परीक्षा में शामिल होने की अनुमति देने की मांग करता रहा।

    वरिष्ठ अधिकारियों से ली गई सलाह
    स्थिति को देखते हुए परीक्षा केंद्र के अधिकारियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों से संपर्क किया और पूरे मामले की जानकारी दी। इसके बाद अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। निर्देश मिलने के बाद तय प्रक्रिया के अनुसार छात्रा की पूरी सुरक्षा जांच की गई और उसकी पहचान की पुष्टि की गई।

    जांच पूरी होने के बाद मिली परीक्षा देने की अनुमति
    सुरक्षा जांच और पहचान सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद छात्रा कुलसुम को परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने की अनुमति दे दी गई। इसके बाद वह समय रहते परीक्षा में शामिल हो सकी। इस तरह काफी देर तक चले विवाद और बातचीत के बाद मामला शांत हुआ और छात्रा ने NEET की परीक्षा