Blog

  • Property विवादः किशोर ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और मासूम भतीजे की हत्या

    Property विवादः किशोर ने सोते समय बड़े भाई, भाभी और मासूम भतीजे की हत्या

    गोरखपुरः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में बांसगांव थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक (16) किशोर ने दुकान से जुड़े विवाद को लेकर भाई, भाभी और भतीजे की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को तेजधार हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

    आपको बता दें ये घटना सोमवार तड़के की है। पुलिस ने मृतकों की पहचान अमित गुप्ता (35), उनकी पत्नी रंजना गुप्ता (32) और उनके बेटे रेयांश (3) के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक दिनेश पुरी ने बताया कि तड़के करीब 3 बजे अमित, रंजना और रेयांश अपने कमरे में सो रहे थे, तभी किशोर ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दूसरे कमरे में सो रहे माता-पिता चीख सुनकर मौके पर पहुंचे, तो तीनों खून से लथपथ पड़े थे। पिता ने अपने छोटे बेटे को हथियार के साथ कमरे से बाहर निकलते देखा, जिसके बाद उन्होंने पड़ोसियों और पुलिस को सूचना दी।

    सूचना पाकर एसएसपी और एसपी सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। आरोपी किशोर घर के ही ऊपर वाले एक कमरे में खून से सने हथियार के साथ बैठा मिला, जिसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया। पुलिस के अनुसार मृतक अमित के पिता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की विस्तृत जांच जारी है।

     

  • रफ्तार का कहरः BMW डिवाइडर से टकराई: हवा में उड़ा इंजन, 2 की मौत,  देखें वीडियो

    रफ्तार का कहरः BMW डिवाइडर से टकराई: हवा में उड़ा इंजन, 2 की मौत, देखें वीडियो

    मुंबईः महाराष्ट्र के ठाणे में बदलापुर के पास मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस वे पर तेज रफ्तार एक कार की डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत होने की खबर है। जबकि कार चला रहा युवक घायल है।
     
    View this post on Instagram
     

    A post shared by Encounter News (@encounter.news)

    जानकारी के अनुसार बीएमडब्लयू कार हादसे से पहले 250kmph तक की रफ्तार से चलाते रिकॉर्डिंग की गई थी। हादसा इतना भयानक था कि कार का इंजन 30 मीटर दूर जाकर गिरा। वहीं कार भी पूरी तरह चकनाचूर हो गई। पुलिस को शक है कि लापरवाही से गाड़ी चलाने और स्टंट करने के कारण ये हादसा हुआ। मृतकों की पहचान योगेश नेगी (26) और रेबेका जैकब (24) के रूप में हुई है। दोनों बांद्रा में रहते थे। BMW मालिक अंगद का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक मृतक योगेश नेगी का जन्मदिन था। शनिवार शाम को अंगद, रेबेका और योगेश ने बदलापुर (पश्चिम) में बर्थडे सेलिब्रेट किया और फिर एक्सप्रेस-वे की ओर निकल पड़े। पुलिस को 9,000 रुपए का एक बिल मिला है। एक्सप्रेस वे पर गाड़ियों की आवाजाही रोकने के लिए कई जगहों पर कॉन्क्रीट बैरिकेड लगाए गए हैं। पुलिस को शक है कि तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते समय ड्राइवर ने शायद बैरिकेड से बचने की कोशिश की और कार से कंट्रोल खो दिया और बीच वाले डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर के कारण कार उछल गई और डिवाइडर के दो हिस्सों के बीच जाकर रुकी। हादसे के वक्त मौजूद एक व्यक्ति ने बताया कि मैं शनिवार देर रात टहल रहा था, तभी 2 से 3 बजे के बीच कार दो बार बहुत तेज रफ्तार में पास से गुजरी। तीसरी बार में टक्कर की आवाज सुनी। जब मौके पर पहुंचे, तो गाड़ी पूरी तरह से चकनाचूर हो चुकी थी। एक युवती काफी दूर जा गिरी थी। वहीं एक युवक का सिर फट गया था।
  • Punjab News: दिनदहाड़े Firing, कार सवार युवक गोली लगने से घायल, देखें वीडियो

    Punjab News: दिनदहाड़े Firing, कार सवार युवक गोली लगने से घायल, देखें वीडियो

    अमृतसरः अमृतसर के 88 फीट रोड इलाके में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना से इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। जानकारी के मुताबिक सिमरनजीत सिंह उर्फ ​​बिल्ला नाम के युवक पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला किया, जिसमें उसे गोली लग गई और वह घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

    इस घटना का एक CCTV वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि सिमरनजीत सिंह अपनी स्विफ्ट कार की ओर जा रहा है। इसी दौरान दो युवक उसका पीछा करते आते हैं और उस पर फायरिंग कर देते हैं। गोली लगने से वह घायल हो जाता है, जबकि हमलावर मौके से फरार हो जाते है। फायरिंग की आवाज सुनकर इलाके में हड़कंप मच गया और लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए।
    स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना के बाद इलाके में डर और घबराहट का माहौल है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और गश्त बढ़ाने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

    पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और CCTV फुटेज व अन्य सबूतों के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अमृतसर के सदर पुलिस स्टेशन के एसएचओ किरणदीप सिंह ने बताया कि यह घटना शनिवार शाम को हुई और पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए अलग-अलग टीमें बनाई हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है और आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। फिलहाल, पुलिस फायरिंग के कारणों की भी जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा हो जाएगा।

  • Punjab News: नहर में आया 40 फीट का कटाव, घरों-खेतों में घुसा पानी, देखें वीडियो

    Punjab News: नहर में आया 40 फीट का कटाव, घरों-खेतों में घुसा पानी, देखें वीडियो

    गुरदासपुरः गुरदासपुर जिले के सठियाली हेड वर्क्स के पास अपर बारी दोआब नहर में बड़ा कटाव की खबर सामने आई है। जिससे लोगों में अफरा-मफरी मच गई।
    जानकारी के अनुसार नहर में करीब 40 फीट से अधिक चौड़ा कट लगने के कारण पानी आसपास के घरों, खेतों और रिहायशी इलाकों में फैल गया।

    मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार नहर रात के समय टूटी। नहर विश्राम गृह में रहने वाले प्रवासी मजदूरों ने बताया कि रात करीब 3 बजे अचानक उनके कमरों में पानी भरना शुरू हो गया। इसके बाद पता चला कि नहर टूट चुकी है। तेज बहाव के साथ पानी श्री हरगोबिंदपुर-गुरदासपुर मार्ग को पार करता हुआ आसपास के घरों और खेतों में जा घुसा। नहर टूटने से किसानों की हाल ही में लगाई धान की फसल पूरी तरह पानी की चपेट में आ गई है।

    घटना की जानकारी मिलते ही लोग मौके पर पहुंच गए और प्रभावित परिवारों के लिए हालात चिंताजनक बने हुए हैं। किसान तरसेम सिंह, सुरजीत सिंह और अन्य लोगों ने बताया कि घरों में पानी घुसने से खाने के लिए रखी गेहूं, घरेलू सामान और अन्य कीमती वस्तुएं खराब हो गई हैं।

    उन्होंने कहा कि नुकसान का सही आकलन अभी करना संभव नहीं है, लेकिन यह लाखों रुपए तक पहुंच सकता है। किसानों ने बताया कि कुछ दिन पहले लगाई धान की फसल पानी में डूब गई है और इसके बचने की संभावना बेहद कम है। किसानों ने चिंता जताई कि उनके पास दोबारा धान लगाने के लिए न तो पौध उपलब्ध है और न ही नुकसान की भरपाई का कोई भरोसा दिया गया है।

     

  • हफ्ते के पहले दिन Share Market में आई तेजी, 77000 के पार पहुंचा Sensex

    हफ्ते के पहले दिन Share Market में आई तेजी, 77000 के पार पहुंचा Sensex

     

    नई दिल्लीः सोमवार को बाजार खुलते ही भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत शानदार रही। बीएसई का 30 शेयरों वाला इंडेक्स सेंसेक्स 357 अंक उछलकर 77160 के लेवल पर खुला। वहीं एनएसई का निफ्टी 50 793 अंक चढ़कर 24106 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की।

    अमेरिका और ईरान के बीच स्विट्जरलैंड में चल रही शांति वार्ता के बीच वैश्विक बाजारों का मूड सुधरा है। हालांकि, इस बीच तेल की कीमतों में आए उछाल की वजह से एशियाई बाजार आज मिले-जुले रुख के साथ खुले। इस दौरान दक्षिण कोरिया का कोस्पी इंडेक्स भी 1.58% की मजबूत बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। हालांकि, इस दौरान हांगकांग के हैंगसेंग इंडेक्स में 1.5%-2% की गिरावट देखी जा रही है और यह 23545 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

    अमेरिकी शेयर बाजार वॉल स्ट्रीट लंबे वीकेंड के बाद आज खुलने जा रहा है। 19 जून को ये ‘जूनीथ’ हॉलिडे के चलते बंद था। हालांकि, कारोबार शुरू होने से पहले आज सुबह US इक्विटी बेंचमार्क से जुड़े फ्यूचर्स कॉन्ट्रैक्ट्स में गिरावट आई।

    आज अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में एक बार फिर से तेजी देखने को मिल रही है। वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स में 2.06% का उछाल आया है और यह 78.18 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड करने लगा। वहीं, अगस्त डिलीवरी वाले ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 0.83% गिरकर 81.24 पर ट्रेड कर रहे थे, जो 80 डॉलर के अहम मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर है। COMEX पर क्रूड की कीमतें 2.06% बढ़कर 78.18 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं. स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait of Hormuz) को फिर से बंद करने की ईरान की घोषणा और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की चेतावनियों के बीच वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों ने फिर से रफ्तार पकड़ी है।

  • Jalandhar News: फैक्टरी में लगी आग, दूर-दूर तक फैला धुआं, देखें वीडियो

    Jalandhar News: फैक्टरी में लगी आग, दूर-दूर तक फैला धुआं, देखें वीडियो

    जालंधर: कपूरथला रोड सर्जिकल कांप्लेक्स के पास स्थित एक फैक्टरी में सुबह तड़के अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग भड़क गई, जिसका धुआं दूर-दूर तक दिखाई देने लगा। आग लगने की सूचना मिलने पर फैक्टरी मालिक व आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड की टीम को दी।
    सूचना पाकर मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पिछले दो घंटों से आग पर काबू पाने में जुटी हुई है। इस मामले में मालिकों ने अभी तक बयान नहीं दिया है। फैक्टरी के अंदर सर्जिकल का सामान बनाए जाने की चर्चा है। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अभी नुकसान का कोई आकलन नहीं हुआ है। आग से अभी किसी जानी नुकसान की भी सूचना नहीं है।
  • आज का राशिफल, 22 जून 2026

    आज का राशिफल, 22 जून 2026

    आज चंद्रमा आज पूरे दिन कन्या राशि में रहेंगे। सुबह सवा दस बजे तक उत्तरा फाल्गुनी में, उसके बाद हस्त नक्षत्र में, जो उनका अपना ही घर है। दोपहर पौने चार बजे तक वरीयान योग है, जिसके स्वामी शुक्र और देवता धन के अधिपति कुबेर माने गए हैं। कोई नई शुरुआत, कोई शुभ काम के लिए इससे बढ़िया वक्त कम मिलता है।

    मेष राशिः हर काम सावधानी से करें। विदेश से संबंधित काम बनेंगे. आपका मान-यश और बढ़ेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी. सेहत ठीक रहेगी. व्यापार में में नुकसान हो सकता है।

    वृष राशिः परिवार की सलाह से काम करें लाभ होगा. धन लाभ का योग है। यात्रा के योग बन रहे हैं. रुका हुआ पैसा प्राप्त होगा. जल्दबाजी में कोई काम करने से बचें। व्यापार में लाभ का योग है।

    मिथुन राशिः उधार लेनदेन से बचें। अचानक खर्चों में बढ़ोतरी होगी. जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा. कोर्ट केस में सफलता मिलेगी। सेहत को लेकर सावधान रहना होगा. व्यापार से जुड़े फैसले सावधानी से करें।

    कर्क राशिः योजनाएं आपकी सफल होंगी. पूरे उत्साह से काम करेंगे. कहीं से शुभ समाचार मिलेगा. मित्रों की मदद से काम बनेंगे. क्रोध से बचना होगा. व्यापार में लाभ का योग है।

    सिंह राशिः प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनेंगे। आपके खर्चे बढ़ेंगे। सेहत के मामले में ध्यान दें. संतान को लेकर चिंता रहेगी। हर काम सावधानी से करें. व्यापार में ज्यादा निवेश ना करें।

    कन्या राशिः मित्रों की मदद से काम बनेंगे। योजना बना कर काम को आगे बढ़ाएंगे। मन की परेशानियां दूर होंगी और रिश्ते मजबूत होंगे। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

    तुला राशिः भाग्य का सपोर्ट मिलेगा। परिवार में सुख बढ़ेगा। लोगों से विवाद हो सकता है सावधान रहें। छात्रों को परीक्षा में सफलता मिलेगी। सेहत के मामले में सावधान रहना होगा. व्यापार में लाभ का योग है।

    वृश्चिक राशिः आपके खर्चे बढ़ेंगे। सेहत को लेकर चिंता रहेगी. मित्रों की सहायता से काम बनेगा। रिश्तेदारों से अनबन हो सकती है. पैसों से जुड़ा फैसला सोच समझ कर करें. व्यापार से जुड़े काम बनेंगे।

    धनु राशिः धान लाभ का योग बन रहा है। कहीं दूर से अच्छी खबर मिलेगी। ऑफिस में सहयोगियों से मदद मिलेगी। संतान की सेहत को लेकर चिंता रहेगी. यात्रा से लाभ होगा. व्यापार में हर काम सावधनी से करें।
    मकर राशिः नेतृत्व क्षमता आपकी बढ़ेगी। भाग्य का साथ मिलेगा। धन प्राप्ति के रास्ते बनेंगे. पुरानी योजनाओं पर फिर से काम शुरु होगा। अपनी सोच को पॉजिटिव रख कर फैसला करना होगा. व्यापार में लाभ के लिए प्रयास तेज करना होगा।

    कुंभ राशिः भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में ध्यान देना होगा. मन की टेंशन दूर होगी. नई नौकरी का ऑफर मिलेगा. परिवार के सहयोग से काम बनेंगे. व्यापार में लाभ होगा।

    मीन राशिः हर काम सावधानी से करें। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनेंगे. मित्रों की सलाह से फैसले करें. अपने आत्मविश्वास को और बढ़ाना होगा। व्यापार में नुकसान हो सकता है।

    आज का उपाय
    सफेद रंग के कपड़े ज्यादा पहनें। भगवान शिव को जल अर्पित करें। ऊं नमः शिवाय मंत्र का 108 बार जाप करें। भगवान शिव की आरती करें। प्रतिदिन पानी ज्यादा पीने की आदत डालें. अपनी दिनचर्या ठीक रखें।

  • PM नरेंद्र मोदी ने योग को विश्वव्यापी जन आंदोलन बनाया: जयराम ठाकुर

    PM नरेंद्र मोदी ने योग को विश्वव्यापी जन आंदोलन बनाया: जयराम ठाकुर

    कहा- योग भारत द्वारा विश्व को दिया गया सबसे अनमोल तोहफा
    ऊना/शिमला, सुशील पंडित: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने 12 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिज मैदान, शिमला में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कवीन्द्र गुप्ता और प्रदेश भर के अन्य योग प्रेमियों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि योग भारत की हजारों वर्षों पुरानी अमूल्य विरासत है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई वैश्विक पहचान मिली है। आज योग केवल एक व्यायाम पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवनशैली का आधार बन गया है।
    जयराम ठाकुर ने कहा कि योग भारत का वह उपहार है, जिसने पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन का मार्ग दिखाया है और आज यह विश्व मानवता के कल्याण का प्रभावी माध्यम बन चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को केवल शरीर को स्वस्थ रखने की विधा के रूप में नहीं, बल्कि मन, शरीर और आत्मा के समन्वय के रूप में विश्व के सामने प्रस्तुत किया। उनके निरंतर प्रयासों का ही परिणाम है कि आज दुनिया के 190 से अधिक देशों में करोड़ों लोग योग को अपने जीवन का हिस्सा बना चुके हैं।
    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पदभार संभालने के मात्र चार महीने बाद 27 सितंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने संबोधन के दौरान योग को मानवता के लिए भारत का बहुमूल्य उपहार बताते हुए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था। भारत के इस प्रस्ताव को 177 देशों का अभूतपूर्व समर्थन प्राप्त हुआ और केवल तीन महीनों के भीतर 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस घोषित कर दिया। इसके बाद 21 जून 2015 को पहला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पूरी दुनिया में उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया।
    जयराम ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी नीति, कूटनीति और दूरदर्शी नेतृत्व के माध्यम से योग को 21वीं सदी के वैश्विक वेलनेस मूवमेंट का आधार बना दिया है। वह वर्ष 2015 से लगातार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के कार्यक्रमों का नेतृत्व कर रहे हैं और योग को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। मोदी सरकार ने आयुष मंत्रालय को सुदृढ़ किया तथा योग के वैज्ञानिक अध्ययन, प्रशिक्षण, मानकीकरण और प्रमाणन के लिए संस्थागत ढांचे विकसित किए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी योग को “जीरो बजट हेल्थ इंश्योरेंस” बताते हैं। योग केवल बीमारी का उपचार नहीं, बल्कि बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवन जीने का सबसे सरल एवं प्रभावी माध्यम है।
    जयराम ठाकुर ने कहा कि आज विश्वभर से लाखों लोग योग और वेलनेस से जुड़ने के लिए भारत आ रहे हैं। ऋषिकेश, वाराणसी और मैसूर जैसे योग केंद्रों को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली है, जिससे वेलनेस टूरिज्म को भी नई गति मिली है। योग दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि स्वस्थ, संतुलित और सकारात्मक जीवन का संकल्प है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को जन आंदोलन बनाने में ऐतिहासिक भूमिका निभाई है और उनके नेतृत्व में भारत की यह प्राचीन परंपरा आज पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा और स्वस्थ जीवन का आधार बन चुकी है।
     
  • Health Tips: घंटों कंप्यूटर पर काम करने वालों के लिए फायदेमंद है ये योगासन

    Health Tips: घंटों कंप्यूटर पर काम करने वालों के लिए फायदेमंद है ये योगासन

    Health Tips: आजकल ज्यादातर लोग घंटों कंप्यूटर या लैपटॉप के सामने बैठकर काम करते हैं। लगातार एक ही जगह बैठे रहने, गलत तरीके से बैठने और शारीरिक गतिविधियों की कमी के कारण कमर, पीठ और कंधों में दर्द की समस्या आम हो गई है। लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी पर दबाव बढ़ता है, जिससे शरीर में जकड़न और दर्द महसूस होने लगता है। कई लोग इस दर्द से राहत पाने के लिए पेन किलर या दर्द निवारक बाम का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन यह केवल कुछ समय के लिए आराम देता है। अगर आप इस समस्या से लंबे समय तक छुटकारा पाना चाहते हैं, तो नियमित रूप से कुछ आसान योगासन कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 4 योगासन जो पीठ और कमर दर्द को कम करने में मददगार साबित हो सकते हैं।
    1. मार्जरीआसन (कैट-काउ पोज)
    मार्जरीआसन रीढ़ की हड्डी को लचीला बनाने और पीठ की जकड़न दूर करने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। यह शरीर में रक्त संचार को बेहतर बनाता है और कमर दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है। कैसे करें?
    • सबसे पहले घुटनों और हथेलियों के बल जमीन पर आ जाएं।
    • सांस लेते हुए सिर को ऊपर उठाएं और पीठ को नीचे की ओर झुकाएं।
    • अब सांस छोड़ते हुए सिर को नीचे करें और पीठ को ऊपर की ओर गोल कर लें।
    • इस प्रक्रिया को धीरे-धीरे 8 से 10 बार दोहराएं।
    फायदे
    • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है।
    • पीठ और कमर की अकड़न कम होती है।
    • शरीर में लचीलापन बढ़ता है।
    1. भुजंगासन (कोबरा पोज)
    जो लोग लंबे समय तक झुककर काम करते हैं, उनके लिए भुजंगासन बेहद फायदेमंद है। यह रीढ़ की हड्डी को मजबूत बनाता है और कमर के निचले हिस्से के दर्द को कम करने में मदद करता है। कैसे करें?
    • पेट के बल सीधे लेट जाएं।
    • दोनों हथेलियों को कंधों के पास जमीन पर रखें।
    • गहरी सांस लेते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को धीरे-धीरे ऊपर उठाएं।
    • गर्दन को पीछे की ओर ले जाकर ऊपर देखें।
    • कुछ सेकंड इसी स्थिति में रहें।
    • फिर सांस छोड़ते हुए धीरे-धीरे वापस नीचे आ जाएं।
    • इस आसन को 3 से 5 बार दोहराएं।
    फायदे
    • कमर दर्द में राहत मिलती है।
    • रीढ़ की हड्डी मजबूत होती है।
    • छाती और कंधों की मांसपेशियां खुलती हैं।
    1. अधोमुख श्वानासन (डाउनवर्ड डॉग पोज)
    यह योगासन पूरे शरीर को स्ट्रेच करने का काम करता है। खासकर कंधों, हाथों, पैरों और कमर की जकड़न को दूर करने में यह काफी प्रभावी माना जाता है। कैसे करें?
    • हाथों और पैरों के बल खड़े हो जाएं।
    • धीरे-धीरे अपने कूल्हों को ऊपर की ओर उठाएं।
    • शरीर को उल्टे V आकार में लाने की कोशिश करें।
    • एड़ियों को जमीन की ओर दबाएं।
    • अपनी नजर नाभि की तरफ रखें।
    • इस स्थिति में 5 गहरी सांसें लें।
    फायदे
    • पूरे शरीर में खिंचाव आता है।
    • कमर और पीठ का तनाव कम होता है।
    • शरीर में ऊर्जा और लचीलापन बढ़ता है।
    1. बालासन (चाइल्ड पोज)
    बालासन एक आरामदायक योग मुद्रा है, जो शरीर और मन दोनों को शांति प्रदान करती है। यह पीठ, गर्दन और कमर के दर्द को कम करने में मदद करती है। कैसे करें?
    • वज्रासन की मुद्रा में बैठ जाएं।
    • अब धीरे-धीरे आगे की ओर झुकें।
    • माथे को जमीन से लगाने की कोशिश करें।
    • दोनों हाथों को सामने की ओर सीधा फैलाएं।
    • शरीर को पूरी तरह रिलैक्स रखें।
    • इस अवस्था में 1 से 2 मिनट तक गहरी सांस लेते रहें।
    फायदे
    • मानसिक तनाव कम होता है।
    • पीठ और गर्दन को आराम मिलता है।
    • शरीर की थकान दूर होती है।
    योग करते समय रखें इन बातों का ध्यान
    • योग हमेशा खाली पेट या हल्का भोजन करने के बाद करें।
    • किसी भी आसन को जल्दबाजी में न करें।
    • दर्द होने पर जबरदस्ती शरीर को न मोड़ें।
    • यदि पहले से कोई गंभीर रीढ़ या कमर की समस्या है, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
    • नियमित रूप से योग करने पर ही बेहतर परिणाम मिलते हैं।
     
  • होर्मुज को लेकर ट्रंप ने दी ईरान को बड़ी चेतावनी, कहा- बंद किया तो देश ही नहीं बचेगा

    होर्मुज को लेकर ट्रंप ने दी ईरान को बड़ी चेतावनी, कहा- बंद किया तो देश ही नहीं बचेगा

    Donald Trump News: खाड़ी क्षेत्र में एक बार फिर तनाव बढ़ता नजर आ रहा है। शांति वार्ता के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने साफ कहा कि अगर ईरान ने दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री व्यापार मार्गों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद करने की कोशिश की, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।

    ट्रंप ने दी सख्त चेतावनी
    डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर उसने होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद किया, तो उसका अस्तित्व ही खतरे में पड़ जाएगा। ट्रंप ने कहा कि ईरान ऐसा कदम उठाने की गलती न करे, क्योंकि इसके बाद हालात उसके नियंत्रण से बाहर हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि अगर ईरान इस समुद्री मार्ग को रोकने की कोशिश करता है, तो अमेरिका उसके खिलाफ कड़ा कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगा।

    जरूरत पड़ी तो अमेरिका संभालेगा जलमार्ग की कमान
    एक कैबिनेट बैठक के दौरान ट्रंप ने कहा कि यदि हालात बिगड़ते हैं तो अमेरिका होर्मुज जलडमरूमध्य का नियंत्रण अपने हाथ में ले सकता है। उन्होंने कहा कि यह समुद्री मार्ग अंतरराष्ट्रीय व्यापार के लिए बेहद महत्वपूर्ण है और इसे किसी भी कीमत पर बंद नहीं होने दिया जाएगा। ट्रंप ने यह भी कहा कि अगर कोई समझौता नहीं होता, तो अमेरिका वहां से गुजरने वाले जहाजों से टोल टैक्स वसूलने पर भी विचार कर सकता है।

    खुद को बताया ‘गार्जियन एंजेल’
    ट्रंप ने कहा कि अमेरिका इस पूरे क्षेत्र की सुरक्षा का जिम्मा संभाल सकता है। उन्होंने खुद को और अमेरिका को होर्मुज जलडमरूमध्य का “गार्जियन एंजेल” यानी रक्षक बताया।

    ट्रंप के मुताबिक, यदि अमेरिका इस मार्ग की सुरक्षा सुनिश्चित करता है तो वहां से गुजरने वाले तेल व्यापार में उसका भी हिस्सा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि अमेरिका क्षेत्र में शांति और सुरक्षित तेल आपूर्ति बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगा।

    तेल आपूर्ति को लेकर अमेरिका गंभीर
    होर्मुज जलडमरूमध्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल परिवहन मार्गों में से एक माना जाता है। खाड़ी देशों से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल इसी रास्ते से दुनिया के अलग-अलग देशों तक पहुंचता है।

    ट्रंप ने कहा कि वैश्विक तेल आपूर्ति को प्रभावित करने की किसी भी कोशिश को अमेरिका बर्दाश्त नहीं करेगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि अंतरराष्ट्रीय व्यापार और ऊर्जा सुरक्षा बनाए रखना अमेरिका की प्राथमिकताओं में शामिल है।

    लेबनान में ईरान की गतिविधियों पर भी निशाना
    ट्रंप ने केवल होर्मुज जलडमरूमध्य ही नहीं, बल्कि लेबनान में ईरान की भूमिका को लेकर भी कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने ईरान से कहा कि वह लेबनान में सक्रिय अपने समर्थित समूहों और लड़ाकों को तुरंत नियंत्रित करे। अमेरिकी राष्ट्रपति का कहना है कि ईरान को अपने प्रॉक्सी समूहों की गतिविधियों पर रोक लगानी चाहिए, ताकि क्षेत्र में और अस्थिरता न फैले।

    सैन्य कार्रवाई की भी दी चेतावनी
    ट्रंप ने चेतावनी दी कि अगर ईरान ने लेबनान में अपने समर्थित समूहों को नहीं रोका, तो अमेरिका फिर से सैन्य कार्रवाई कर सकता है। उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर अमेरिका पहले से भी अधिक शक्तिशाली जवाब देगा। ट्रंप के इस बयान के बाद खाड़ी क्षेत्र और मध्य पूर्व में तनाव और बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। दुनिया की नजर अब ईरान और अमेरिका के अगले कदम पर टिकी हुई है।