Blog

  • अंब में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, दोनों ओर से केस दर्ज

    अंब में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़े, दोनों ओर से केस दर्ज

    ऊना सुशील पंडित : पुलिस थाना अंब के तहत जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पहले पक्ष की अनीता कुमारी निवासी गांव सलूरी ने शिकायत में बताया कि 21 जून को वह अपने देवर के साथ खेत जा रही थी। आरोप है कि जमीनी विवाद के चलते प्रेमी देवी और उसकी बेटी तृप्ता देवी ने उनका रास्ता रोककर गाली-गलौज की तथा पत्थरों और डंडों से मारपीट की।

    दूसरी ओर प्रेमी देवी ने शिकायत में आरोप लगाया कि अनीता कुमारी और उनके देवर अजय कुमार उनके खेत में आए और जमीनी विवाद को लेकर गाली-गलौज करते हुए उनके तथा उनकी बेटी के साथ हाथों और डंडों से मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

     

  • ऊना में मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज

    ऊना में मारपीट के मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज

    ऊना सुशील पंडित : पुलिस थाना सदर ऊना में आपसी मारपीट के एक मामले में दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की प्रासंगिक धाराओं के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। पहले पक्ष के शिशु शर्मा निवासी कतणा मोहल्ला, ऊना ने शिकायत में आरोप लगाया कि 21 जून की शाम गगन, सौरव, गौरव निवासी कुठार खुर्द तथा चार अन्य अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान पर आए और बिना किसी कारण डंडों व धारदार हथियारों से हमला कर दिया।
    वहीं दूसरे पक्ष के गगनदीप निवासी कुठार खुर्द ने शिकायत में कहा कि उसी शाम जब वह अपना टेम्पो लेकर हरोली पुल के पास सब्जी मंडी की ओर जा रहा था, तो शिशु शर्मा और एक अन्य व्यक्ति ने उसे रोककर गाड़ी की चाबी निकाल ली और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायतों पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
     
  • लिफ्ट में फंसे 35 लोग, बच्ची बेहोश, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    लिफ्ट में फंसे 35 लोग, बच्ची बेहोश, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

    बरेलीः बरेली जिला मुख्यालय के सिविल लाइंस स्थित सिटी सेंटर एलए मॉल की लिफ्ट रविवार को अटक गई, जिससे लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आपको बता दें लिफ्ट में 13 लोग मौजूद थे।

    जानकारी के अनुसार लिफ्ट बिजली के जाने की वजह से रुक गई थी। इस दौरान लोग 35 मिनट तक अंदर फंसे रहे। इस दौरान घबराहट से शालिनी बेहोश भी हो गई।

    पुलिस के अनुसार लिफ्ट में तीन बच्चों और चार महिलाओं समेत 13 लोग मौजूद थे। मूवी फ्लोर और सेकंड फ्लोर से होते लिफ्ट फर्स्ट फ्लोर पर पहुंचने वाली थी, तभी बिजली चली गई। अंदर फंसे लोगों ने पहले मदद के लिए आवाज लगाई। उन्होंने सुरक्षा प्रभारी को 8-10 बार कॉल किया, लेकिन जवाब नहीं मिला। शालिनी के बेहोश होते ही अंदर मौजूद युवकों ने लिफ्ट का गेट तोड़ना शुरू किया। बाहर से फर्स्ट फ्लोर पर मौजूद लोगों और मॉल कर्मियों ने भी मदद की। करीब 30-35 मिनट बाद गेट तोड़कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला गया।

    पुलिस अधीक्षक मानुष पारीक ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों के बयान दर्ज किए हैं और कार्रवाई के लिए तहरीर मांगी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी (प्रथम) आशुतोष शिवम के अनुसार सूचना पर चौकी चौराहा पुलिस भेजी गई थी, लेकिन तब तक लोग बाहर आ चुके थे।

    मॉल प्रबंधन ने पुलिस को बताया कि बिजली जाने के बाद जनरेटर चालू होने से पहले ही अंदर किसी ने गेट पर लात मार दी, जिससे सेंसर ने काम करना बंद कर दिया।

  • 23 बोतल अवैध देसी शराब बरामद, संतोषगढ़ में फूड पॉइंट संचालक पर मामला दर्ज

    23 बोतल अवैध देसी शराब बरामद, संतोषगढ़ में फूड पॉइंट संचालक पर मामला दर्ज

    ऊना सुशील पंडित : जिला ऊना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संतोषगढ़ क्षेत्र में एक दुकान से 23 बोतल देसी शराब बरामद की है। मामले में आरोपी के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के अनुसार, 21 जून 2026 को एएसआई राकेश कुमार, अन्वेषणाधिकारी पुलिस चौकी संतोषगढ़ की टीम ने गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर वीरभद्र चौक, संतोषगढ़ स्थित ‘चौधरी फूड पॉइंट’ की तलाशी ली। तलाशी के दौरान दुकान से 23 बोतल देसी शराब (VRV संतरा) बरामद हुई। पुलिस ने दुकान संचालक शरद दमन निवासी जट्टपुर, संतोषगढ़ के खिलाफ हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

  • Punjab News: नहर में डूबने से कबड्डी खिलाड़ी की मौत

    Punjab News: नहर में डूबने से कबड्डी खिलाड़ी की मौत

    मछीवाड़ा साहिब: तखरा गांव के रहने वाले प्रदीप सिंह औजला (22) की सरहिंद नहर में डूबने से मौत होने का मामला सामने आया है। जानाकरी के अनुसार प्रदीप सिंह अपने दोस्तों के साथ सरहिंद नहर में नहाने गया था। नहर में नहाते समय प्रदीप का पैर फिसल गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

    प्रदीप को बचाने के लिए उसके दोस्त ने बहुत प्रयास किए लेकिन वह कामयाब नहीं हुए।

    घटना की जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से तलाश शुरू की। कुछ समय बाद मृतक का शव बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। गौरतलब है कि मृतक प्रदीप सिंह अविवाहित था और एक कबड्डी खिलाड़ी था। प्रदीप सिंह की मौत से तखरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।

     

     

  • कतर के रास लाफान के Gas Terminal में हुआ बड़ा धमाका, 54 लोग हुए घायल, गृह मंत्रालय ने दी जानकारी

    कतर के रास लाफान के Gas Terminal में हुआ बड़ा धमाका, 54 लोग हुए घायल, गृह मंत्रालय ने दी जानकारी

    नई दिल्ली: कतर के रास लाफान के एक प्रमुख नैचुरल गैस एक्सपोर्ट टर्मिनल में रविवार रात को तेज धमाका हुआ है। हादसा तब हुआ जब ईरान के हमले के बाद यहां कर्मचारियों की ओर से टर्मिनल को दोबारा से शुरु करने की कोशिश की जा रही थी। तेज धमाके के चलते के चलते वहां भीषण आग लग गई है जिसमें करीब 54 लोगों के घायल होने की खबर है जबकि 18 लोग कई घंटों बाद तक लापता था। फिलहाल राहत बचाव टीमें मौके पर लगातार काम कर रही है।

    कतर गृह मंत्रालय ने दी जानकारी

    कतर की सरकार कंपनी कतरएनजी के अनुसार एक्सपोर्ट टर्मिनल में काम के दौरान रविवार रात बरजान गैस सप्लाई प्लांट में एक बड़ा धमाका हुआ और आग लग गई है। टर्मिनल हुए धमाके के चलते होने वाले नुकसान की अब तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आ पाई है हालांकि अधिकारियों ने पहले कहा था कि कुछ लोग घायल हुए हैं लेकिन कतर के गृह मंत्रालय ने बाद में हादसे में घायलों होने वालों का आंकड़ा जारी किया है। कतर दुनिया के टॉप नैचुरल गैस उत्पादकों में से एक है। ऐसे में यहां के इंडस्ट्रियल एरिया में हुए इस बड़े धमाके का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर भी पड़ सकता है। उधर ईरान की ओर से होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने के चलते कतर अपने सप्लायर को गैस की आपूर्ति नहीं कर पा रहा था जिसके चलते कतर ने अपने उत्पादन बंद कर दिया था।

    ईरान के हमलों के बाद कतर ने रोका था गैस प्रोडक्शन

    अधिकारियों के अनुसार, मार्च में एक ईरानी मिसाइल रास लफ्फान से टकराई थी जिससे वहां भीषण आग लग गई थी और बड़ा नुकसान हुआ था। ईरान के लगातार हमलों के चलते कतर ने वहां पहले ही गैस का उत्पादन रोक दिया था। अब यूएस-ईरान के बीच बातचीत और होर्मुज में ढील देने के चलते पश्चिमी एशिया के हालात सुधरने की संभावनाओं के बीच कतर ने दोबार से अपने एक्सपोर्ट टर्मिनल को शुरु करने पर काम शुरु किया था। इसी दौरान यह बड़ा हादसा हो गया है।

    बरजान प्लांट क्यों अहम

    कतर के लिए बरजान प्लांट बहुत अहम है। इसकी अहम रोजाना लगभग 1.4 अरब स्टैंडर्ड क्यूबिक फीट गैस बेचने की थी। कतर इस गैस का इस्तेमाल मुख्य तौर पर अपने देश में बिजली बनाने और रेगिस्तानी इलाकों में पानी को साफ करने वाले जरुरी प्लांट चलाने के लिए करता था। इस प्लांट का लगभग पूरा हिस्सा कतर का है जबकि एक छोटा सा हिस्सा अमेरिकी तेल कंपनी के पास है।
  • एक जुलाई से महिलाओं के खाते में तीन महीने का एक बार मिलेगा पैसाः CM मान, देखें वीडियो

    एक जुलाई से महिलाओं के खाते में तीन महीने का एक बार मिलेगा पैसाः CM मान, देखें वीडियो

    फतेहगढ़ साहिबः पंजाब की सभी मां, बहनों और बेटियों को बहुत-बहुत बधाई। 1 जुलाई को उनके खाते में तीन महीने के पैसे एक साथ आएंगे। हर जनरल केटेगरी की महिला को तीन हजार और हर SC केटेगरी की महिला को 4500 रुपए मिलेंगे। एक परिवार में यदि एक से अधिक महिला हैं तो हर महिला को ये सम्मान राशि मिलेगी। पूरी दुनिया का ये सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम है।

    मुख्यमंत्री ने ये घोषणा फतेहगढ़ साहिब के गांव चनार्थल कलां में विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन करने के बाद लोक मिलनी कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते कही। उन्होंने कहा कि यह सहायता तब तक जारी रहेगी जब तक आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में है। मान ने कहा कि यह वित्तीय सहायता महिलाओं को अमीर नहीं बनाएगी, लेकिन निश्चित रूप से उन्हें सम्मान, आत्म-सम्मान और आत्मविश्वास प्रदान करेगी।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि 1 जुलाई को 18 वर्ष से ऊपर की राज्य की महिला लाभार्थियों को उनके मोबाइल फोन पर सूचनाएं प्राप्त होंगी, जिसमें उनके खातों में वित्तीय सहायता जमा होने की जानकारी होगी। सामान्य श्रेणी की महिलाओं को प्रति माह 1000 जबकि अनुसूचित जाति की महिलाओं को प्रति माह 1500 मिलेंगे।

     

  • Punjab News: पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़ा, युवक की मौत, देखें वीडियो

    Punjab News: पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़ा, युवक की मौत, देखें वीडियो

    अमृतसरः अमृतसर रेलवे स्टेशन के पास लिबर्टी मार्केट में देर रात दो पक्षों के बीच हुई झड़प में एक युवक की मौत का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

    सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने बताया कि सुबह पुलिस को एक व्यक्ति के घायल होने की सूचना मिली थी। जब उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जांच से पता चला है कि यह घटना दो पक्षों के बीच हुई लड़ाई का नतीजा थी।

    पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अमरदीप सिंह उर्फ ​​ज्ञानी के तौर पर हुई है, जो लगभग 27-28 साल का था और मजीठा रोड स्थित जगदंबे कॉलोनी का रहने वाला था। मृतक के परिवार वालों को बुलाकर उनके बयान दर्ज किए गए हैं और उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

    एसएचओ ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। पुलिस घटना के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच कर रही है। शुरुआती जांच में पता चला है कि लड़ाई की वजह पैसों के लेन-देन से जुड़ा कोई विवाद हो सकता है। हालांकि, पुलिस का कहना है कि मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही चल पाएगा। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि घटना की जगह किसी खास मकसद से नहीं चुनी गई थी, बल्कि यह अचानक हुई लड़ाई थी, जो बाद में गंभीर रूप ले गई।

     

     

     

  • नशे में धुत लड़की की Video Viral, पुलिस के साथ की गाली-गलौज, पास में खड़े व्यक्ति पर जड़ा तमाचा

    नशे में धुत लड़की की Video Viral, पुलिस के साथ की गाली-गलौज, पास में खड़े व्यक्ति पर जड़ा तमाचा

    मेरठः मेरठ में नशे में धुत एक लड़की की सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल हो रही है। वीडियो में लड़की दो लड़कों के साथ दिख रही है। इस दौरान मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। वीडियो में लड़की पुलिस के साथ गाली-गलौज और हाथापाई करती दिख रही है।

    पुलिस के समझाने के बाद भी लड़की शांत नहीं हुई। वह बार-बार पुलिसवालों से उलझती रही। उनको उंगली दिखाते बोल रही है मैं अपने बॉयफ्रेंड से मिलने आई थी। कुछ गलत किया, तेरी औकात क्या है? एक पुलिसवाले का हाथ पकड़कर कहने लगी- चल थाने ले चल।

    इतना ही नहीं, लड़की ने मौके पर मौजूद लोगों के साथ भी बदसलूकी की। एक व्यक्ति को लड़की ने थप्पड़ भी जड़ दिया। हंगामे के चलते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। किसी तरह पुलिस लड़की और दोनों लड़कों को थाने ले गई। शनिवार रात हुई इस पूरी घटना का वीडियो भी सामने आया है।

    पुलिस ने लड़कों की गाड़ियों को सीज कर तीनों का शांतिभंग में चालान कर दिया। साथ ही थार, टाटा पंच गाड़ी को सीज किया है। पुलिस के मुताबिक लड़की शराब के नशे में थी। मामला सरधना थाना क्षेत्र का है।

     

  • Mehar Chand Polytechnic College में नए C.T.O ने संभाला कार्यभार

    Mehar Chand Polytechnic College में नए C.T.O ने संभाला कार्यभार

    जालंधर (Ens): मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज जालंधर के प्रिंसिपल डॉ. जगरुप सिंह ने बताया कि कॉलेज की एन.सी.सी यूनिट जो 2 पी.बी.बी. एन.एन. सी.सी जालंधर की शाखा के रुप में सफलतापूर्वक काम कर रही है। नए सी.टी.ओ के रुप में अभिषेक कुमार को कार्यभार सौंपा गया है।

    अभिषेक कुमार फॉर्मेसी विभाग में व्याख्याता के रुप में कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि यह कार्यभार उन्होंने मेजर पंकज गुप्ता से ग्रहण किया है जो पिछले 25 सालों से ज्यादा समय से कॉलेज की एन.सीसी यूनिट को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाएंगे।

    इस अवसर पर मेजर पंकज गुप्ता ने कहा कि वो हर संभव तरीके से अभिषेक कुमार की सहायता करेंगे और जब भी किसी तरह की जरुरत होती वो सदैव उपलब्ध रहेंगे। कॉलेज के सभी विभागध्यक्षों ने अभिषेक कुमार को कार्यभार संभालने पर शुभकामनाएं और बधाई दी है।